टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु मध्य विद्यालय प्रांगण में भंवरे के आतंक से प्रधानाध्यापिका सहित 40 छात्र-छात्राएं घायल अस्पताल में इलाज कराया गया। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अरु पंचायत ग्राम में संचालित सरकारी मध्य विद्यालय प्रांगण में छुटी के पूर्व प्राथना के दौरान भांवर का आतंक से काफी छात्र छात्राएं जख्मी हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बता दें कि विद्यालय प्रांगण में विशाल सिमर पेड़ पर भांवर का बसेरा है और काफी दिनों से है। जिसको हटवाने को लेकर शिक्षक बिकेश कुमार सिन्हा द्वारा कई वार प्रयास किया गया था। परंतु कोई भी हटाने को तैयार नही हुआ जिससे शिक्षक सहित बच्चों में भय बना रहता था। लेकिन शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में प्राथना के लिए जैसे ही बच्चों का कतार में खड़ा कर राष्ट्रीय गान आरम्भ हुआ कि अचानक भांवर ने आतंक मचा दिया। जिससे प्रधानाध्यापिका आशा सुषमा बाड़ा सहित 40 स्कूली छात्र छात्राएं जख्मी हो गया और विद्यालय में अफरा तफरी मच गया। जख्मी बच्चे अपना बैग साइकिल विद्यालय में छोड़ घर भागने लगा जबकि शिक्षिका बुरी तरह जख्मी हो गई जिसे सहायक शिक्षक बिकेश कुमार सिन्हा ने आनन फानन में इलाज हेतु सेन्हा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात ठीक बताते हुए घर जाने का अनुमति दिया।
चुने गये बालभारती, किशोर भारती और कन्या भारती के पदाधिकारी टीम एबीएन, लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में विद्या भारती की योजनानुसार बाल संसद का गठन किया गया। भारतीय संविधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से बाल भारती, किशोर भारती और कन्या भारती के प्रमुख पदाधिकारियों का निर्वाचन पद्धति से भैया बहनों के मतदान की प्रक्रिया द्वारा चयन किया गया। विजेता प्रतिभागियों के अंतर्गत बालभारती, किशोर भारती के सचिव आशुतोष कुमार पांडेय, सह सचिव आदित्य राज, सेनापति अंश पांडेय, सहसेनापति आशीष कुमार, अनुशासन प्रमुख रवि कुमार गुप्ता एवं अनुशासन सह प्रमुख तेजस प्रतीक भगत विजेता घोषित हुए। कन्या भारती के अंतर्गत सेनापति समृद्धि गुप्ता, सहसेनापति कशिश कुमारी, अनुशासन प्रमुख मीशू खेस, अनुशासन सह प्रमुख अदिति कुमारी विजेता के रूप में चयनित हुए। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में विष्णु दत्त पांडेय, जया मिश्रा, अमरकांत शुक्ला, राजीव कुमार सिंह, श्याम सुंदर कुमार, मधुमिता शर्मा, अनीता देवी, मंजू देवी, नीलिमा सिंह, श्वेता संदेश, विकास मेहता, मुकेश कुमार सिन्हा, अक्षरा पालीवाल, प्रमेंद्र सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह सहित सभी आचार्य आचार्या एवं मत देने में भैया बहनों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने इस मौके पर अपने उद्बोधन में कहा कि बाल संसद के चुनाव से भैया बहनों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं चुनाव पद्धति से अवगत होते हैं। भैया बहन मताधिकार, सामाजिक जागरूकता एवं कुशल नेतृत्व का मूल मंत्र सीखते हैं। विद्या भारती की यह योजना भैया बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
टीम एबीएन, लोहरदगा। नगर क्षेत्र के प्राचीन ठकुराइन तालाब में सफाई के नाम पर एक बार फिर खानापूर्ति शुरू हो गई है। तालाब में कीचड़ की सफाई का कार्य नगर परिषद द्वारा बिना योजना का बोर्ड लगाये कराया कराया जा रहा है। सफाई के नाम पर एक बार फिर से लाखों के वारे न्यारे करने की तैयारी है। जबकि होना यह चाहिए था कि डीपीआर तैयार कर बेहतर ढंग से तालाब की सफाई कराई जानी चाहिए थी ताकि तालाब सफाई व निर्माण का लाभ स्थानीय लोगों को मिल सके। परंतु पंचवर्षीय योजना की तरह प्रत्येक पांच साल में इस तालाब की सफाई के नाम पर मात्र पानी और कुछ कचरा निकाला कर नगर परिषद अपने काम की इतिश्री कर देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में तालाब जे पानी निकासी के कारण इलाके के कई कुओं का जलस्तर नीचे चला गया है। जिससे पानी की दिक्कत होनी शुरू हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तालाब का कीचड़ ही निकालना है तो उसे बेहतर तरीके से निकाला जाये। साथ ही सिढ़ी का भी निर्माण कराया जाये। इस तालाब में प्रत्येक वर्ष छठ पर्व में हजारों की भीड़ होती है। सीढ़ी निर्माण नहीं होने पर डूबने का खतरा बना रहेगा।
टीम एबीएन, लोहरदगा। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय मनमोहन लाल अग्रवाल की प्रतिमा का अनावरण उत्तर पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री शाह प्रदेश मंत्री विद्या विकास समिति झारखंड राम अवतार नरसरिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। मौके पर स्वर्गीय मनमोहन लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी प्रभावती देवी एवं मनोहर लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी शीला अग्रवाल के कर कमलों द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया इस अवसर पर स्व मनमोहन लाल अग्रवाल के समस्त परिवार के पुत्र पौत्र पुत्र वधू तथा स्व बृजमोहन लाल अग्रवाल के पुत्र अनिल कुमार अग्रवाल के साथ-साथ उनके परिवार के समस्त जन उपस्थित थे। वंदना सभा में सरस्वती वंदना के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे के द्वारा अंगवस्त्र एवं श्रीफल प्रदान कर किया गया। अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल द्वारा स्वर्गीय मनमोहन लाल अग्रवाल जी के जीवन पर वृत्त प्रस्तुत किया गया। प्राची सोनी आस्था पांडे पलक कुमारी आदित्य राज अमृता कुमारी त्रिशा जयसवाल तथा उनकी सहेलियों द्वारा स्वागत गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया। वनवासी कल्याण केंद्र के अखिल भारतीय अधिकारी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय मनमोहन लाल अग्रवाल अति विनम्र एवं सरल व्यक्तित्व के संघ के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में विभाग प्रमुख बने तथा शिक्षा के विकास के लिए अपना अमूल्य योगदान दिये। अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा मनमोहन लाल अग्रवाल जी का व्यक्तित्व समाज परिवार के लिए प्रेरणादाई है संघ एवं समाज के सच्चे सेवक थे। सुधीर अग्रवाल ने कहा मनमोहन बाबू समय पालक थे समय पर सारे कार्य करते थे संघ के कार्यक्रम में समय से पांच मिनट पूर्व पहुंचते थे। मौके पर शिशु कक्षा के भैया द्वारा रोचक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।प्रदेश मंत्री राम अवतार नरसरिया ने कहा कि आज की घड़ी अनमोल है। मनमोहन बाबू का व्यक्तित्व एवं कृतित्व अनुकरणीय है वे समाज के अनमोल कार्यकर्ता थे। आशिक कुमारी अंजली कुमारी अंशु भगत एवं उनकी सहेलियों द्वारा सुंदर गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया। संरक्षक श्री कृष्ण प्रसाद जी द्वारा आशीर्वचन प्रदान किया गया। आज के कार्यक्रम में अजय प्रसाद, कीनेश्वर महतो, विपिन दास, उत्तम मुखर्जी, अजय पंकज, सुधीर अग्रवाल, अजय मित्तल, अमर कांत शुक्ला, राजीव, गोरखनाथ पांडे, पुष्कर महतो, शिव शंकर सिंह, कमलावती सिंह, सरिता जयसवाल, राजकुमार दीक्षित, उमाकांत लाल अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, डॉ रोहित कुमार, विनोद राय, चंद्रशेखर लाल अग्रवाल, सुरेश चंद्र पांडे, कृपा शंकर, अभिभावक बंधु भगिनी एवं समस्त आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के दो छात्र अव्वल रहे हैं। अव्वल रहे छात्रों में जय कुमार केशरी व सौरभ राम शामिल हैं। विजेता छात्रों को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में पुन: भाग लेने का मौका मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में विद्यालय के जय कुमार केशरी और सौरभ राम ने जिला स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता राजकीय +2 कस्तुरबा बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा में आयोजित हुआ था। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं 5000 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया है। दोनों छात्रों के क्विज में सफल होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल कुमार बारला, विजय शंकर, सुखीमनी तिर्की, निलम कुजूर, सुनीता लकड़ा, हनी मेहरा, प्रशांत कुमार, तान्याचन्द्रा सहित सभी शिक्षको ने बधाई दी है।
टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में नैक की टीम का आगमन हुआ 27 एवं 28 अप्रैल के दो दिवसीय निरीक्षण में पहले दिन जिसमें कॉलेज के बच्चों ने टीम का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया। नैक टीम के 3 सदस्यों में डॉ धनेश्वर हरिचंदन (चेयरपर्सन) डॉ सुब्रता साहा (मेंबर कोआर्डिनेटर) डॉ संमुगा भूपति (मेंबर नैक पियर टीम) के सदस्यों के रूप में कॉलेज परिसर में प्रवेश किया। कॉलेज के बच्चों ने झारखंड की संस्कृति एवं सभ्यता को दिखाते हुए नृत्य एवं गायन के साथ उनका स्वागत करते हुए कॉलेज की परिसर में ले आए। उसके बाद तीनों सदस्यों का स्वागत कॉलेज मैनेजर डॉ आनंद जी, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ विनोद कुमार राय, को-आॅर्डिनेटर रूपेश कुमार ने किया। स्वागत के उपरांत सभी मेंबर ने जांच की प्रक्रिया शुरू की सबसे पहले कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विनोद कुमार राय ने अपना प्रेजेंटेशन दिया तत्पश्चात सभी सदस्यों ने कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच की। जिसमें रिकॉर्ड रूम, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम, सेमिनार रूम, करिकुलम लैब, गर्ल्स कॉमन रूम, स्टोर रूम, हेल्थ एंड फिजिकल रूम, साइकोलॉजी लैब, साइंस लैब, स्मार्ट क्लासरूम, सिक रूम, क्लासरूम का निरीक्षण किया दूसरे दौर में लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लासरूम, कमिटी सेल, बॉयज एंड गर्ल्स टॉयलेट, बॉयज कॉमन रूम, ओल्ड रिकॉर्ड रूम, स्टाफ रूम और लैंग्वेज लैब का निरीक्षण किया पुन: सोलर पैनल को देखा इसके पश्चात लंच का आयोजन हुआ। भोजन के उपरांत दूसरी मीटिंग में शिक्षकों, अभिभावकों, पुराछात्रों के साथ मीटिंग की जिसमें विस्तार से शिक्षकों के बारे में जानकारी ली साथ ही अभिभावकों और पुराछात्रों से उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली इसके बाद आइक्यूएसी सेल के बारे में पूछा उससे संबंधित सभी कागजातों की छानबीन की और आइक्यूएसी सेल के गठन और उसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी ली तत्पश्चात कॉलेज के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई ।कॉलेज के छात्रों ने स्वागत गीत के साथ अपने कार्यक्रम की शुरूआत की पुन:सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। नैक चेयरपर्सन का स्वागत कॉलेज के मैनेजर डॉ आनंद जी के द्वारा किया गया। नैक कोआॅर्डिनेटर का स्वागत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विनोद कुमार राय के द्वारा किया गया तथा नैक मेंबर का स्वागत कोआर्डिनेटर रूपेश कुमार के द्वारा किया गया। कॉलेज की छात्रा रश्मि वंदना मिंज ने अपने क्लासिकल नृत्य के द्वारा शिव तांडव का अद्भुत और मनमोहक प्रदर्शन किया इसके बाद कॉलेज प्रिंसिपल ने स्वागत वक्तव्य में अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया साथ ही महाविद्यालयों के दायित्व बोध की ओर इशारा किया और सदैव आगे बढ़ते रहने, नवाचार की प्रेरणा दी। इसके बाद कॉलेज के छात्रों के द्वारा नागपुरी नृत्य, संथाली नृत्य, फ्यूजन नृत्य तथा बिहू नृत्य का बेहतरीन और मनमोहक प्रदर्शन किया। अंत में कॉलेज प्राध्यापक डॉ देशराज सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्राध्यापक अशोक गोप एवं ममता कुमारी के द्वारा किया गया तथा मंच संचालन प्रथम वर्ष के छात्र अरुण वर्मा और सरीना खान ने किया। नैक टीम ने सभी विभागों का निरीक्षण किया। जिसमे अलग-अलग विभागों के इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजली कुमारी, डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता खलखो, ममता कुमारी, डॉ देशराज सिंह, संजीव कुमार, नागेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, अशोक गोप, रितेश कुमार, संजय सिंह, अपर्णा कुमारी मिश्रा, ज्योति कुमारी, सुरेश यादव साथ ही शिक्षणेत्तर कमीर्यों अमित कुमार रॉय, लक्ष्मण प्रसाद, कन्हैया जी, चंदन कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।नैक पीयर टीम के दूसरे दिन टीम के सदस्यों ने कॉलेज परिसर का प्लेग्राउंड, वाटर हार्वेस्टिंग, वातावरण और बस स्टैंड, मोटरसाइकिल स्टैंड और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण किया तत्पश्चात उन्होंने अपनी रिपोर्ट बनाई तथा एग्जिट विजिट में नैक सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कॉलेज के प्राचार्य एवं मैनेजर ने सभी सदस्यों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया साथ ही नैक टीम के सदस्यों ने अपने संशोधन में बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिससे कॉलेज की उन्नति और प्रगति में सहायता मिल सकती है। कॉलेज मैनेजर डॉ आनंद जी ने नैक टीम के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए यह आश्वस्त किया की हम आपके सुझाव का सम्मान करेंगे और लागू करने का भरपूर प्रयास करेंगे भविष्य में नई योजनाओं को लागू करने उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने में आपकी सहायता एवं सुझाव का अपेक्षा रहेगी साथ ही राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया।
टीम एबीएन, जमशेदपुर। शहर में एकबार फिर गोलीबारी की घटना घटी है। जिसमें एक शख्स घायल हो गया है। घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई है। घायल युवक कदमा का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल, गोलमुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार अहले सुबह एक ढाबा में खाना के दौरान दो गुटों में मारपीट हुई। इस दौरान चली गोली में एक युवक घायल हो गया है। युवक की पहचान कदमा के रहने वाले रोशन सिंह के रूप में की गई है। घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार की अहले सुबह तीन बजे की है। घटना को अंजाम देने के बाद सारे युवक फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। ढाबा खाने पहुंचे थे युवक : बताया जाता हैं कि गोलमुरी थाना अंतर्गत एम एस ढाबा में सुबह तीन बजे के लगभग कुछ युवक खाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक और युवकों का ग्रुप खाना खाने के लिए पहुंच गया। इस बीच दोनों ग्रुप के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और यह बहस मारपीट में बदल गई। इस दौरान किसी ने गोली चला दी। इस गोली चालन में एक युवक को गोली लग गई। बताया जाता है कि इस दौरान तीन-तीन गोली चलाई गई है। वहीं इस गोली चालन में ढाबा में रखा फ्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गोली लगे युवक को आनन फानन टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घायल युवक को पैर मे गोली लगी है।
टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा का शपथ समारोह आयोजित हुआ। यह समारोह मारवाड़ी भवन हरमू रोड में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि श्री अरुण गुप्ता जो हमारे झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष हैं इन्होंने कार्यकारिणी गठन से संबंधित जानकारी दी। प्रांतीय अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित श्वेता भाला को शपथ ग्रहण करवाया। मुख्य अतिथि राखी जैन, मुख्यालय उपाध्यक्ष विशाल पाडिया जी, मंडलीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया जी, इन्होंने कार्यकारिणी टीम को शपथ ग्रहण कराया प्रांतीय संयोजक खेलकूद प्रभारी युवा विकास अग्रवाल, रांची शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित चौधरी सचिव विकास गोयल, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष अशोक नर्सरिया जी एवं सचिव कौशल राजगढ़िया, जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्षा अनीता अग्रवाल उपस्थित थे। कल दो नये कार्यक्रम का भी आगाज हुआ। अमृतधारा और जनसेवा, अमृतधारा की प्रभारी पूजा अग्रवाल और रितु पोद्दार एवं जनसेवा प्रभारी सुधा अग्रवाल और संयोजिका कविता सोमानी ने बहुत ही सुंदर आयोजन किया। जनसेवा प्रभारी ने चिड़िया के दाना - पानी की व्यवस्था की। मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि समर्पण शाखा की नयी अध्यक्ष स्वेता भाला नियुक्त हुई। शाखा अध्यक्ष ने अपनी टीम का गठन इस प्रकार किया : उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शशि बंका, सचिव अनीता सोमानी, सह सचिव सपना सिंघानिया, कोषाध्यक्ष दीपिका टेकरीवाल, मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल, गौ सेवा प्रभारी दीपिका मोतिका, आशा संथोलिया, कन्या भ्रूण शिखा पोद्दार, श्रुति झुनझुनवाला, पर्यावरण एवं स्वच्छता-निकिता जलाल, रेखा रायकाखेलकूद प्रभारी- पूजा तोदी, सौम्या गर्ग, अमृतधारा प्रभारी - रितु पोद्दार, पूजा अग्रवाल, कैंसर जागृति-कविता जालन, चंद्रकला जनसेवा प्रभारी -शुभा अग्रवाल, सदस्यता प्रभारी - प्रतिभा सिंघानिया, ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप -नीलम बगरिया, स्वास्थ्य प्रभारी -कोमल झुनझुनवाला, अंगदान देहदान- ममता टीब्रेवाल सभी ने अपने-अपने पद की शपथ ली। इसके साथ ही वहां जलपान की भी व्यवस्था थी। मौके पर अध्यक्ष स्वेता भाला, सचिव अनीता सोमानी, कोषाध्यक्ष दीपिका टेक्रीवल, सुमिता लाठ, पूजा सरावगी, विनीता सिंघानिया, विनीता बिहानी, ज्योति अग्रवाल, कंचन सोमानी, मीना ताइवला, मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल, सपना सिंघानिया, कविता सोमानी, शुभा अग्रवाल, रंजू मालपानी, ऋतु पोद्दार, आशा सराफ, पूजा अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, राधा ड्रोलिया आदि उपस्थित थी। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में आज छात्रों और शिक्षकों ने नशा न करने का संकल्प लिया ।इंटेलिजेंस ब्यूरो नारकोटिक्स सेल के इंटेलिजेंस अफसर अमित कुमार भगत ने बच्चों को विधिवत संकल्प दिलाया। वे आज मिशन ड्रग्स फ्री अभियान के तहत डीएवी कपिलदेव में आयोजित एक सेमिनार में बोल रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा में आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि आज विश्व में परिवार का अस्तित्व खतरे में है क्योंकि संस्कार युक्त और गुण युक्त शिक्षा खत्म हो गई है। बिना संस्कार युक्त शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के देश अच्छा नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि भारत की पारिवारिक पृष्ठभूमि शुरू से सशक्त है। श्री सिन्हा ने कहा कि भारत को नशे से मुक्त होना चाहिए और मुक्ति के लिए बच्चों की अच्छी परवरिश आवश्यक है। उन्होंने आदर्श जीवन शैली संस्कार युक्त और भय मुक्त शिक्षा पर जोर दिया। मौके पर नारकोटिक्स सेल इंटेलिजेंस ब्यूरो के अशोक कुमार भगत ने कहा कि हमें हर परिस्थिति में नशे से बचना चाहिए और किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए क्योंकि नशे का बहुत बड़ा दुष्प्रभाव होता है यदि कोई अचानक बहुत खोया खोया रहे, उसके हाथों पर इंजेक्शन के कई निशान रहें, अचानक कोई बहुत शांत हो जाए या बार-बार कोई किसी से पैसा मांगे तो गंभीरता से लेते हुए जांच करनी चाहिए कि कहीं वह नशे का शिकार तो नहीं हो रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आपको नशा करने के लिए कोई आमंत्रित भी करें तो आप उसे इंकार कर दें और यदि आपके बीच कोई नशा करने लगा हो तो उसकी उपेक्षा न करें बल्कि उसके साथ प्रेम पूर्वक बर्ताव करें और नशा मुक्त होने तक उसका अवश्य सहयोग करें। मौके पर डॉक्टर एन के पांडेय, नारकोटिक्स विभाग के सदस्य गण, वर्ग आठ, नौ, दस और बारह के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.