टीम एबीएन, रांची। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस झारखंड हाईकोर्ट का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इसे भवन निर्माण विभाग के द्वारा हैंड ओवर किया जायेगा। धुर्वा में बने नये हाईकोर्ट भवन का उदघाटन मई के अंतिम सप्ताह या जून के प्रथम सप्ताह में होने की संभावना है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस झारखंड हाईकोर्ट का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इसे भवन निर्माण विभाग के द्वारा हैंड ओवर किया जायेगा। धुर्वा में बने नये हाईकोर्ट भवन का उदघाटन मई के अंतिम सप्ताह या जून के प्रथम सप्ताह में होने की संभावना है। जिसके बाद गर्मी छुट्टी खत्म होते ही नये हाईकोर्ट परिसर में न्यायिक कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पूरी तरह से वाई-फाई सुविधाओं से लैस इस नए परिसर में सोलर सिस्टम से बिजली मुहैया कराने की व्यवस्था की गयी है। अत्याधुनिक ढंग से बनाये गये इस नयव हाई कोर्ट बिल्डिंग में प्रशासनिक भवन, कोर्ट रूम, अधिवक्ता रूम और अन्य कार्यों के लिए स्थान निर्धारित किये गये हैं।
टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के कुडू प्रखंड के चेटर गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसकी सूचना मिलते ही झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी एवं विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हालचाल जानी। साथ ही जिला अस्पताल से अच्छी ईलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कराया। पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेते हुए रिम्स में अच्छे इलाज के लिए वहां के डॉक्टर से मोबाइल पर बात की। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की स्थिति ठीक है और अभी वह बोल पा रही है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष शाहिद कलाल, प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान, प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, कोलसिमरी पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी, लोहरदगा प्रखंड महिला हेमंती देवी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
नगर परिषद लोहरदगा का नया कारनामा टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा नगर क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित प्राचीन ठकुराइन तालाब का पानी निकासी कार्य के लिए 20 से 25 एचपी का एक ओपनवेल समरसेबल लगायी गयी है, जो विद्युत से संचालित होती है। बैंक आफ बड़ौदा के बगल में लगे ट्रांसफार्मर में हुकिंग करके मोटर को चलाया जा रहा है, जो पिछले लगभग 10 दिनों से चल रहा है। आज एक आम जनता हुकिंग करती है तो विद्युत विभाग के पदाधिकारी उनपर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आर्थिक दंड (फाइन) लगाती है परंतु खुलेआम पानी निकासी के नाम पर विद्युत की चोरी की जा रही है और बिल का भुगतान डीजल दिखाकर कर दिया जायेगा। कोई बोलने वाला, कोई देखने वाला नहीं है और पानी निकासी के नाम से नगर परिषद में लाखों का बिल बन रहा होगा। लोहरदगा के सभी राजनीतिक दल एवं धार्मिक नेताओं सहित स्थानीय नागरिकों से मेरा नम्र निवेदन होगा कि इस धरोहर को बचाने के लिए आप सभी एकजुट होकर एक बैठक करें एवं नगर परिषद से यह पूछा जाना चाहिए कि किस फंड से तालाब जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। इसकी प्राकलित राशि क्या है और क्या-क्या काम करना है एवं किस संवेदक यह कार्य कर रहा है। अन्यथा फिर से तालाब सफाई के नाम में खानापूर्ति कर दिया जायेगा और इसका नुकसान यहां अगल-बगल रहने वाली आम जनता को होगा। आने वाले डेढ़ माह के बाद फिर से बारिश हो जाएगी और योजना का बंदरबांट कर लिया जायेगा।
टीम एबीएन, लोहरदगा। विज्ञान- प्रसार (भारत सरकार) से संबद्ध संस्था भास्कर एस्ट्रो एशोसिएशन लोहरदगा द्वारा गिरिवर शिशु सदन उच्च विद्यालय की ग्रामीण शाखा भक्शो में मलेरिया जागरुकता विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विषय प्रवेश एवं अतिथि परिचय से हुओएशोसिएशन के सचिव वैद्यनाथ मिश्र ने मलेरिया ज्वर के लक्षण के लक्षण बतलाते हुए कहा गया कि मलेरिया रोग की उत्पत्ति विशेष प्रकार के मच्छर के काटने से होता है जिससे एनोफिल मच्छर कहा जाता है, यह मच्छर गंदगी में उत्पन्न होते हैं। इसलिए अपने घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिऐ और झाडी या क्षअन्य गंदगी चीजों को हमेशा साफ करते रहना चाहिए। गंदगी में ही यह मच्छर अंडा देती हैं और तेजी से उनकी संख्या बढ़ती है जिससे यह रोग फैलता मुख्य प्रवक्ता के रुप में उपस्थित चंदन भारती जी द्वारा विशद रूप से मलेरिया के संबंध में प्रकाश डाला गयो उन्होंने बतलाया कि मलेरिया एक विशेष प्रकार के एनोफिल मच्छर कहते हैं। मलेरिया मच्छर के भी नर और मादा दो प्रकार के होते हैं। मादा मच्छर द्वारा ही मनुष्य को काटा जाता है और वह खून लेते समय मलेरिया के कीटाणु प्रविष्ट कर देते हैं। यह गंदगी में और आसपास जमा हुए पानी में अंडा देती है जिसे कारण से रोग का फैलाव होता है। उन्होंने मलेरिया होने पर डॉक्टर से दिखाकर रक्त परीक्षण कराकर दवा लेने की बात भी कहीे रक्त परीक्षण से संबंधित आरबीसी, डब्ल्यूबीसी इत्यादि के संबंध में भी उन्होंने बतलाया बतलायो मलेरिया रोग की मुख्य दवा का कुनैन होता है। यज्ञ अन्य एंटीबायोटिक दवाइयों द्वारा ठीक नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी बताया कि चिरायता के पत्ता को उबालकर पीने से भी मलेरिया रोग के कीटाणुओं का नाश होता है। मलेरिया से ही मस्तिष्क रोग मेनिनजाइटिस होता है, जिसमें अधिकतर लोगों की मृत्यु करंज का तेल लगाने से भी मच्छर नहीं काटते हैं। मच्छरदानी के अंदर में सोन ने से मच्छर के प्रकोप से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक नितेश मोहाली द्वारा आभार और धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित आचार्य के चयन की परीक्षा पीआरटी, टीजीटी एवं पीजीटी के लिए पूरे प्रदेश में 11 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसी योजना के अंतर्गत शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा केंद्र में सिमडेगा, गुमला एवं लोहरदगा के 185 परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र बनाया गया था जिसमें 153 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जिसमें पीआरटी 70, टीजीटी 79, पीजीटी 26 , कार्यालय 6, पुस्तकालय तीन एवं म्यूजिक के लिए एक परीक्षार्थी को सम्मिलित होना था। परीक्षा को संपादित कराने के लिए प्रांतीय पर्यवेक्षक हजारीबाग के विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा, पर्यवेक्षक सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुड़ू के प्रधानाचार्य राजकुमार नाग उपस्थित रहे। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा के प्रधानाचार्य विपिन कुमार दास केंद्र अधीक्षक के रूप में उपस्थित रहे।विद्या विकास समिति के आमंत्रित सदस्य अमित मेटे के देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। लिखित परीक्षा में सफल प्रतिभागियों की मेघा सूची बनाकर मौखिक परीक्षा उत्तीर्ण एवं प्रशिक्षण के पश्चात इनकी नियुक्ति झारखंड प्रांत के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर में की जायेगी। प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं केंद्र अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी। इस सफल परीक्षा के संचालन में सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा एवं शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा के सभी आचार्य / आचार्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
टीम एबीएन, किस्को/लोहरदगा। जिले के किस्को प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में किस्को प्रखंड पंचायत समिति की बैठक प्रमुख सुचित्रा भगत की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में उप प्रमुख गीता देवी, सीडीपीओ सविता कुमारी एवं प्रधान लिपिक बिफई उरांव मौजूद रहे।मौके पर प्रमुख ने बैठक में उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए बैठक की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद विभाग वार समीक्षा की गयी। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली गयी। जिस पर सभी ने बारी बारी से विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।मौके पर पंचायत समिति फंड से संचालित वर्तमान एवं पूर्व के योजनाओं का भुगतान को लेकर अनुमोदन किया गया। साथ ही 14वें वित्त आयोग के योजनाओं में गड़बड़ी किए जाने और मार्च 2023 में भुगतान किए जाने और को लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें प्रमुख, उपप्रमुख, डीपीआरओ के अलावा हिसरी और बगड़ू पंचायत समिति सदस्य द्वारा जांच किये जाने को लेकर चुना गया। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र में खराब चापानल एवं जल मीनार की मरम्मत को लेकर मुखिया, पंचायत सचिव एवं पीएचडी जीई समन्वय स्थापित कर मरम्मत कराने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। मुखिया और पंचायत सचिव को पेयजल समस्या को लेकर सर्वे करते हुए गूगल फॉर्मेट में एंट्री कराने को लेकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिसमें पाखर बगड़ू के अलावे सभी 7 पंचायत का इंट्री होना बाकी है। वही प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का पद खाली रहने के कारण कार्य में हो रहे बाधा उत्पन्न पर चर्चा करते हुए कल्याण पदाधिकारी प्रतिनियुक्त करने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।
टीम एबीएन, लोहरदगा। आगामी 30 अप्रैल रविवार को 11 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात का कार्यक्रम रेडियो के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। जो मन की बात का 100 वां एपिसोड होगा। कार्यक्रम को ले शनिवार संध्या स्थानीय रेलवे साइडिंग बस पड़ाव में भाजपाइयों ने मानव श्रृंखला बनाकर दीप प्रज्ज्वलन कर आम नागरिकों को मन की बात सुनने के लिए प्रेरित किया। मौके पर कहा गया कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का यह 100वां एपिसोड है इसे अवश्य सुनें। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता के साथ आम लोगों की बातें देश की जनता को बताते हैं इस कार्यक्रम से आम जनता में उत्साह है और रेडियो का प्रचलन धीरे-धीरे विस्तार ले रहा है। आमलोगों के बीच फिर से रेडियो का प्रचलन बढ़ रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
अपने समाज और देश के लिए चिंतन करना आवश्यक : सच्चिदानंद अग्रवालटीम एबीएन, लोहरदगा। वनवासी कल्याण केंद्र की संबद्ध इकाई श्री हरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय प्रांतीय वंदना सह गीत प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ हुआ। उद्घाटन सत्र के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक सच्चिदानंद अग्रवाल, अखिल भारतीय सह शिक्षा प्रमुख ब्रजमोहन मंडल, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह तथा प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रजमोहन मंडल ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनजाति बंधुओं ने जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए अपना सर्वस्व समर्पण किया, तिलका मांझी, फूलो झानो, चांद भैरव, बिरसा मुंडा ने हमारे धर्म और संस्कृति के लिए अपना बलिदान दिया।ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों के वनवासी बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था करना ही सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना का उद्देश्य है ताकि वनवासी बंधुओं के बच्चों का का संपूर्ण शैक्षणिक विकास हो सके।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सच्चिदानंद अग्रवाल ने कहा कि आज हमें गौ- गीता के बारे जानना जरूरी है। अपने समाज और देश के लिए चिंतन करना जरूरी है। अपनी संस्कृति को बचाने की आवश्यकता है।इस कार्य में सरस्वती शिशु मंदिर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है शिशु मंदिर के द्वारा किया गया कार्य अतुलनीय एवं अनुकरणीय है। वंदना सह गीत प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों के मन में स्वस्थ एवं स्वच्छ विचारधारा को गढ़ने का जो कार्य किया जा रहा है वह अद्भुत एवं उत्साहवर्धक है। उद्घाटन सत्र में बच्चों ने स्वागत गीत, गणेश वंदना, नागपुरी गीत को प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मौके पर लखबीर सिंह, ब्रज मनी पाठक, जया देवी, वीरेंद्र मित्तल, दीन बंधु सिंह, जगमोहन बड़ाईक, फूलदेव भगत, हीरालाल महतो, मंगल सिंह मुंडा, नरेंद्र मित्तल, राम ध्यान सिंह समेत 32 विद्यालय से आये हुए 149 आचार्य बंधु, महिला आचार्य एवं बच्चे उपस्थित थे।
छात्राएं चार जून को जेईई-एडवांस की परीक्षा में होंगी सम्मिलित जनजातीय छात्राओं ने सफलता का परचम गाडा कल्याण विभाग द्वारा संचालित है एकलव्य विद्यालय टीम एबीएन, लोहरदगा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुजरा, लोहरदगा तीन छात्राओं ने जेईई- मेंस की परीक्षा पास कर जिले को गौरवान्वित किया है। समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के किसी भी एकलव्य विद्यालय की कोई छात्रा जेईई मेंस एग्जाम में सफल नहीं हुए हैं। लोहरदगा एकलव्य विद्यालय की छात्राएं लगातार बेहतर कर रही हैं। पिछले तीन सालों से लगातार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रिकॉर्ड कायम किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या अमृता मिश्रा स्वाति कुजूर, किरण तिर्की और ललिता कुमारी ने आल इंडिया एसटी रैंक कैटेगरी में क्रमश: 6936, 15407, 17103 प्राप्त किया है। विद्यालय की प्रिंसिपल अमृता मिश्रा ने बताया कि छात्राओं को यथासंभव जेईई-एडवांस की तैयारी के लिए सहयोग किया जाएगा। यह परीक्षा चार जून को होनी है। जेईई-मेंस की परीक्षा सामान्य परीक्षा नहीं है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से योग्य छात्र-छात्राओं को अनेक प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश मिलता है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा वर्ष में दो बार में आयोजित कराई जाती है। जेईई-मेंस की परीक्षा छ्ह से 15 अप्रैल तक आयोजित की गयी थी। जिसमें एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की आठ छात्राओं ने सेशन-दो की परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से तीन छात्राओं ने जेईई-एडवांस की परीक्षा की पात्रता प्राप्त कर ली है। छात्राएं बधाई की पात्र हैं। विद्यालय के कर्मठ और योग्य शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, विद्यालय प्रबंधन के सहयोग और स्कूल के बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण में अपने अदम्य परिश्रम से छात्राओं ने अपने सपने को साकार किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरा विद्यालय परिवार उत्साहित है। इन तीन छात्राओं का सम्बन्ध ऐसे परिवार से है, जो शिक्षा से बहुत दूर है। न ही इनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। यह सभी छात्राएं सामान्य किसान परिवार से आती हैं। इनके जीवन में परिवर्तन लाने का श्रेय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुजरा को जाता है। यहां का शैक्षिक वातावरण अच्छा है, जो छात्राओं को सदैव मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।यहां के सभी शिक्षक तन्मयता से छात्राओं को शिक्षा प्रदान करते हैं। उसी का परिणाम है कि बिना किसी विशिष्ट कक्षा और बिना किसी विख्यात शिक्षण संस्थान में जाये। छात्राओं ने इस कठिन परीक्षा को पास कर लिया है। इससे पूर्व में भी इस विद्यालय की तीन छात्राओं ने 2020 में और 2022 में दो छात्राओं ने जेईई-मेंस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। जिसमें एक बीआईटी मेसरा और एक बीआईटी सिंदरी में अध्ययनरत हैं। लोहरदगा की छात्राओं की सफलता पर विद्यालय की निदेशिका करुणा शर्मा, उपनिदेशक बिपिन बिहारी सिंह, प्रभारी प्राचार्या अमृता मिश्रा, आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल अधिकारी- सह -परियोजना निदेशक अरविंद कुमार लाल, जिला कल्याण अधिकारी राम नारायण राम अन्य विभागीय कर्मचारियों और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.