टीम एबीएन, रांची। वंदे भारत ट्रेन का तोहफा कई राज्यों को मिल चुका है। लेकिन रांची के लोगों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अप्रैल में इसका परिचालन होना संभव नहीं है। रांची से पटना वंदे भारत ट्रेन महज 5-6 घंटे में सफर पूरा करने वाला है। इस लिहाजा लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का परिचालन अप्रैल में न होकर अब मई के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। इस ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने बताया फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं बोल सकते। लेकिन हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द लोगों को वंदेभारत की सौगात मिल पाये। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आने से रांची से पटना की दूरी में करीब 6 घंटे की कटौती होगी। साथ ही वंदे भारत ट्रेन टाटीसिलवे, बीआईटी मेसरा, बरकाकाना और हजारीबाग शहरों से होते हुए पटना और रांची को कवर करेगी और अन्य वंदे भारत ट्रेनों की तरह सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन के लॉन्च होने के बाद यह भारत की 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।
टीम एबीएन, रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित कटहलमोड़-अरगोड़ा रोड में गुरुवार की रात एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार सन्नी लोहरा कई लोग घायल गये। सभी को रिंची अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक कुमार वहां पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। जानकारी अनुसार ऑटो के आगे अचानक एक जानवर आ गया, उसे बचाने के दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक सन्नी लोहरा को सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। परिजनों को दे दी गयी है। वह अंबा टोली लापुंग का रहने वाला था।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 511 हो गयी है। कोरोना से राज्य में 40 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 81 नये मरीज मिले हैं। कोरोना के नये मामलों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 29, सरायकेला में 18, रांची में आठ , सिमडेगा में दस, पलामू में तीन, बोकारो,गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) में एक-एक मरीज मिले है। देवघर, धनबाद और लोहरदगा में दो दो मरीज मिले हैं। राज्य के 15 जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है। नौ जिले में कोरोना के मरीज एक्टिव है। राज्य में सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 223 मरीज एक्टिव हैं।
टीम एबीएन, रांची। 2024 के चुनावी जंग को लेकर विपक्षी एकता की कवायद तेज है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष और सांसद खीरु महतो के साथ इस संदर्भ में हुई बातचीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देर शाम प्रोजेक्ट भवन में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि यह तो राजनीतिक उतार-चढ़ाव है। देश के लिए क्या बेहतर हो, इस पर विचार होना चाहिए। इस संदर्भ में हर किसी को विचार करना चाहिए। विपक्षी एकजुटता को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा की जा रही कोशिश पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नीतीश जी भी एक इंसान हैं, लगे हुए हैं। एक दिन में तो नहीं हो पायेगा यह एक प्रक्रिया है। राज्य सरकार के कार्यों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। राज्य के विकास के लिए जो आवश्यकता है उसे करने का प्रयास जारी है। चाहे वह पारिवारिक पेंशन हो या महंगाई भत्ता हो या चाहे नियुक्ति मामला, राज्य की जनता की सेवा के लिए और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। नगर निकाय चुनाव नहीं होने पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कई कारणों से राज्य में नगर निकाय चुनाव नहीं हो पाये थे, इसको जल्द से जल्द कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।
टीम एबीएन, लोहरदगा। डायट चीरी द्वारा आयोजित साप्ताहिक क्विज में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं उनके शिक्षकों को गुरुवार को बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी रांची का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण कार्यक्रम डाइट चीरी के प्राचार्य अभिषेक बड़ाईक की अनुशंसा पर जिला शिक्षा पदाधिकारी लोहरदगा सुनंदा दास द्वारा अनुमति प्रदान किया गया। शैक्षणिक भ्रमण में डायट चीरी के संकाय सदस्य अमृता सिन्हा, रवि शंकर कुमार, ललिता कुमारी, विजय बैठा एवं महबूब आलम के व्यवस्था प्रबंधन में जिले के लोहरदगा, कुडू, भंडरा एवं सेन्हा के चयनित 5-5 विद्यालय के 2-2 बच्चे एवं एक -एक शिक्षक को शैक्षणिक भ्रमण में शामिल किया गया था। ओरमांझी स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान चिड़िया घर, स्नेक हाउस, मछली घर के साथ साथ विभिन्न प्राकृतिक वन्यजीवों एवं जैविक विविधताओं से परिपूर्ण राज्य का एक उत्कृष्ट रमणीक एवं दर्शनीय स्थल है- जहां बच्चों एवं शिक्षकों के लिए वन्यजीवों, पर्यावरण, जैविक विविधता एवं राज्य के सांस्कृतिक उन्नयन की अनेकों जानकारी प्राप्त करने की अपार संभावनाएं निहित है। जैविक उद्यान का बच्चों ने खूब आनंद उठाया। उन्होंने अपने शिक्षकों से कई जानकारियां प्राप्त की। शैक्षणिक भ्रमण में अली अहमद, राजेश सिन्हा, अरुण कुमार दास, अविनाश प्रसाद सिन्हा, नीतू कुमारी, सीमा चौधरी, शैलेश कुमार, अनामुल हक, तोहिद आलम, जुबेर अख्तर, श्याम किशोर भगत, धनंजय नाथ शाहदेव, नीलम टोप्पो, रूबी कुजुर, मनोज कुमार उरांव, प्रकाश भगत, फरजाना निशत आदि मौजूद थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। बिजली विभाग ने भंडारा प्रखंड के चट्टी कुणाल टेंट हाउस के सामने वन टाइम सेटेलमेंट योजना 2023 का कैंप लगाया। जिसमें बकाया बिजली उपभोक्ता ने आकर इस कैंप का लाभ उठाते हुए ब्याज माफ कराया। 28 अप्रैल को किस्को के पतरातू पावर हाउस में किसको ब्लाक के अंतर्गत ओटीएस मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेले में भी पतरातू मेले जोगियारा, अगरडी, जमहरे, निरहू, चरहू, अरया, छोट चोरगाईं, बड़चोरगाई, बगडू, हिसरी, बेटहट, भुसाड़, आनंदपुर के बिजली उपभोक्ता अपना ब्याज की राशि माफ करा सकते हैं। कैंप में बिजली कर्मचारी दिनेश कुमार, प्रकाश, दिप, जौहर अंसारी, शमशेर अंसारी, अजहर खान आदि मौजूद थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला पड़हा कोर कमेटी की बैठक गुरुवार को एमजी रोड स्तिथ झखरा कुंबा में हुई। बैठक में विशु सेंदरा पर चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरविंद उरांव ने कहा कि 28 से 30 अप्रैल तक चिरी पतरा, कुडू में आयोजित विशु सेंदरा का सफल आयोजन के साथ-साथ कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्णय होगी। एसीएस जिला महासचिव फूलचंद उरांव ने कहा कि विशु सेंदरा के माध्यम से समाज को सशक्त किया जायेगा। साथ ही पड़हा स्वशासन व्यवस्था के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण नियमावली बनाई जायेगी, फरमान जारी कर प्रत्येक पड़हा राजाओं, पड़हा दीवानों को दी जायेगी। बैठक में जिला पडहा कोर कमेटी सदस्य एवं गणमान्य सामाजिक अगुआ के साथ-साथ अरविंद उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता, सह जिला पड़हा कोर कमेटी सदस्य फूलचंद उरांव जिला महासचिव आदिवासी छात्र संघ सह पडहा कोर कमेटी सदस्य लोहरदगा, सोमे उरांव केंद्रीय उपाध्यक्ष, विजय उरांव जिला पडहा, वीरेंद्र भगत, जिला पड़हा दीवान संजू भगत, पड़हा दिवान, जतरू उरांव जिला पडहा लोहरदगा, मतलू उरांव, बाल किशन उरांव, अमित उरांव, बिंदेश उरांव, एतवा उरांव, महेश उरांव आदि मौजूद थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत ने 31 जनवरी को संसदीय क्षेत्र लोहरदगा अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना द्वारा निर्मित दो सड़क मार्ग क्रमश: बढचोरगाई से चांदगो तक एवं कोर्गो से चांपी तक पथों के निर्माण कार्य में निर्धारित राशि के अलावे अधिक अलग से एस्टीमेट रिवाइज कर राशि की बंदरबांट करने पर नाराजगी जताया है। उन्होंने विभाग से दोनों सड़कों की कुल मूल राशि, भुगतान की राशि,एवं रिवाइज की गयी राशि की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा था। साथ ही दूरभाष के माध्यम से सचिव ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार से बातचीत भी की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जिला के निवर्तमान कार्यपालक अभियंता द्वारा एस्टीमेट का रिवाइज किया गया है। जबकि नियमानुसार किसी भी पीएमजीएसवाई योजना की डीपीआर की पुन: सुधार राज्य के सचिव स्तर के पदाधिकारियों का पावर होता है। सड़क निर्माण में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है, यह माफीयोग्य नहीं हैं। ऐसे प्रकार के अन्य कार्यों का भी निष्पादन पावर का गलत इस्तेमाल कर की गई होगी इस लिए लोहरदगा के निवर्तमान कार्यपालक अभियंता का पदस्थापना से लेकर सेवा समाप्ति तक के कार्य को जांच कराने की बात उन्होंने कही थी। इसके बावजूद संबंधित विभाग के सचिव द्वारा पत्राचार का कोई उत्तर नहीं दिया गया। इसपर सांसद ने कहा है कि झारखंड में भ्रष्टाचारी अधिकारियों का मनोबल राज्य सरकार बढ़ा रही है। ऐसे संगीन मामलों को तुरंत संज्ञान में लेकर राज्य सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। परंतु यहां पर जवाब देना भी अधिकारी उचित नहीं समझते हैं। अधिकारी बेखौफ इसलिए है कि वह जानते हैं की वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर नहीं है सरकारी पैसे का लेखा-जोखा कोई नहीं लेने वाला इसलिए विकास के नाम पर दो पैसे से कार्यान्वयन होनेवाली कार्य को दस पैसे का डीपीआर बनाकर राशि का बंदरबांट किया जा सकता है। यही कारण है कि झारखंड में कई वरीय पदाधिकारी आए दिन गलत कार्यों में संलिप्तता पाये जा रहे हैं, फिर झारखंड में सरकार गहरी नींद में सोई हुई है।
टीम एबीएन, लोहरदगा। बाएफ के अध्यक्ष भरत काकड़े जिले का भ्रमण करते हुए संचालित योजनाओं का जायजा लिया।बताते चले कि एचडीएफसी बैंक के सहयोग से बाएफ द्वारा सेन्हा प्रखंड के चार पंचायत के 18 गांव मे समग्र ग्रामीण विकास परियोजना संचालित है। परियोजना द्वारा वाडी, मुर्गी पालन, पौली सेड नेट का निर्माण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए जलमिनार का निर्माण, शिक्षा मे गुणवत्ता सुधार के लिए स्कूलों में इस्मार्ट टीवी अलमीरा टेबल बच्चे को खेलने का सामग्री, आंगनबाड़ी केंद्रों का सुंदरीकरण रंग रोगन बाला पेंटिंग अलमीरा टेबल बच्चे को बैठने का कुर्सी खेलने का सामग्री आदि दी गयी है। जिसे ग्राम कुंदगडी बुटी एवं मुरकी तोरार मे बारी-बारी से अवलोकन किये। ग्राम कुंदगडी में उपस्थित ग्रामीणों को बाएफ के अध्यक्ष द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि परियोजना तीन वर्ष का है अभी एक वर्ष में हि बहुत परिवर्तन दिखाई दे रही है ईसमे आप सब ग्रामीणों का बहुत सहयोग रहा है। भ्रमण में साथ रहे बाएफ के क्षेत्रिय निदेशक राकेश वेरियर, राज्य प्रभारी धर्मेंद्र कुमार तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर कमलेश कुमार मिश्रा, जिला प्रभारी प्रेम कुमार, क्लस्टर प्रभारी आनंदमोहन सिंह, प्रोजेक्ट आफिसर पंकज कुमार, अभिरंजन सिंह, आलोक कुमार साहू, बुटी पंचायत के मुखिया पार्वती देवी, केंद्रीय प्राधिकार समिति के सदस्य सरिता टाना भगत, अलोदी के उप मुख्या गोपाल उरांव एवं कार्यक्रम मे ग्रामीणों ने उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.