श्रवण राय के बयान पर भड़का विरोध, सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग : रत्नेश कुमार एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। शहर की राजनीति इन दिनों गरमा गयी है। झरिया विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय के कथित अपमानजनक बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है। मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार विधायक समर्थक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कड़ा विरोध जताया और श्रवण राय से सार्वजनिक माफी और इस्तीफे की मांग की है।रत्नेश कुमार ने कहा कि हाल ही में सांसद ढुल्लू महतो की आभार यात्रा के दौरान श्रवण राय ने सार्वजनिक मंच से अपनी ही पार्टी की विधायक रागिनी सिंह के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे महिलाओं की भावना आहत हुई है। उन्होंने कहा कि रागिनी सिंह लगातार झरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाती रही हैं और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जायेगी।साथ ही भाजपा प्रदेश नेतृत्व से मांग की गयी कि श्रवण राय सार्वजनिक रूप से माफी मांगें तथा उन्हें तत्काल जिलाध्यक्ष पद से हटाया जाये। रत्नेश कुमार ने कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा तथा जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
सिमडेगा : पुलिस कांस्टेबल को ऑन ड्यूटी गोली लगने से मौत, मची अफरातफरीड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की गोली लगने से मौत; मचा हड़कंपएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जिले में रविवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की उसकी सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान राजू तिर्की के रूप में हुई है, जो रांची के रातू पुलिस थाना क्षेत्र के तिगरा गांव के निवासी थे। सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रीकांत एस खोत्रे ने बताया, जवान की दुर्घटनावश गोली चलने से मृत्यु हो गयी। वह महाबुआंग थाने में ड्यूटी पर था, जहां यह घटना सुबह करीब 10 बजे घटी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जवान के पास इंसास राइफल थी, जो दुर्घटनावश चल गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी ने बताया कि जवान को तत्काल सिमडेगा के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि जवान की मृत्यु के सटीक कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गयी है।
लोहरदगा में 26 को होगी भव्य गंगा आरतीतैयारियों को लेकर बैठक व निमंत्रण अभियान तेज : सचिन कुमारएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आगामी 26 मई (दिन मंगलवार) को संध्या 7 बजे से शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को ऐतिहासिक और गरिमामयी बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में कार्यक्रम के महामंत्री सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में कृषि मार्केट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी और जिम्मेदारियां सौंपी गयी।धार्मिक, सामाजिक संगठनों व प्रशासनिक अधिकारियों को निमंत्रणआयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। जगह-जगह बैठक कर आम लोगों को भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का न्योता दिया जा रहा है। तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कार्यक्रम महामंत्री सचिन कुमार साहु, कार्यक्रम संयोजक सत्यम कुमार, चंदन गोप, सरवन सिंह, गोपाल पांडे, शशि सिंह, दुखन सिंह, सृष्टि पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने लोहरदगा के सभी सनातन धर्मावलंबियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों से अपील की है कि वे समय पर शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण पहुंचकर भव्य गंगा आरती में शामिल हों और पुण्य के भागी बनें।
दर्जनों छात्र-छात्राओं ने थामा आजसू का दामनटीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19 मई 2026 को आजसू छात्र संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक राम लखन सिंह यादव कॉलेज में बैठक की। बैठक महानगर अध्यक्ष अमन साहू, प्रदेश सचिव राजेश सिंह एवं सक्षम झा के नेतृत्व में हुई, जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं ने आजसू का दामन थामा। बैठक लक्ष्मी एवं मोहन के नेतृत्व में संगठन विस्तार, छात्र हित एवं विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी। विशेष रूप से राज्य सरकार द्वारा लागू किये जा रहे क्लस्टर सिस्टम को लेकर छात्रों के बीच विचार-विमर्श हुआ तथा इसके प्रभावों पर गंभीर चर्चा की गयी। साथ ही कॉलेजों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था, छात्र अधिकार एवं संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी रणनीति तैयार की गयी।बैठक में उपस्थित साथियों ने छात्र हित के सवालों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। मौके मोहन रविदास, खुशी कुमारी, कोमल कुमारी, कुसुम यादव, लक्ष्मी प्रिया सिंह सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग जल्द चालू करने की मांगरत्नेश कुमार ने उपयुक्त को लिखा पत्रएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। केंदुआडीह थाना क्षेत्र के समीप भू-धंसान के कारण बंद पड़े धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जल्द चालू कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर सड़क मार्ग को अविलंब चालू कराने की मांग की है।रत्नेश कुमार ने कहा कि बंद पड़े धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग सड़क के कारण आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क बंद रहने के कारण लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ रही है।रत्नेश कुमार ने कहा कि बीसीसीएल की लापरवाही के कारण धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसके कारण हालात लगातार गंभीर होते जा रही हैं।उlन्होंने बताया कि बारिश के दौरान प्रभावित क्षेत्र में गैस रिसाव की समस्या और बढ़ जाती है। भू-धंसान वाले इलाके से निकलने वाली जहरीली गैस हवा के साथ आसपास के क्षेत्रों में फैल रही है, जिससे केंदुआडीह क्षेत्र के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।रत्नेश कुमार ने बीसीसीएल एवं डीजीएमएस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों विभागों की लापरवाही के कारण अब तक सड़क चालू नहीं हो सकी है। उन्होंने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा बंद पड़े सड़क मार्ग को जल्द चालू कराने की मांग की, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
लापता अदिति की तलाशी के लिए होगा जोरदार आंदोलन : देवेंद्रनाथ महतोकोकर की लापता 18 माह की मासूम अदिति पांडे की सकुशल बरामदगी हेतु आंदोलन तेज होगा : देवेन्द्र नाथ महतोअदिति पांडे के सकुशल वापसी की मांग को लेकर 20 मई 2026 को सदर थाना के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शनटीम एबीएन, रांची। रांची के कोकर क्षेत्र से 18 माह की मासूम अदिति पांडे के पिछले 10 दिनों से लापता रहने की घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं चिंताजनक है। आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मां अंकिता पांडे एवं पिता मनीष पांडे का दु:ख साझा किया तथा परिवार को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान श्री महतो ने कहा कि एक मासूम बच्ची का इतने दिनों तक लापता रहना कानून-व्यवस्था एवं जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। परिवार की उम्मीद धीरे-धीरे टूट रही है, लेकिन समाज और प्रशासन को मिलकर अदिति की सकुशल वापसी के लिए पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय निगरानी में तेजी से जांच कर मासूम अदिति पांडे की अविलंब सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जाये तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।इसी मांग को लेकर 20 मई 2026, समय - 3 बजे अपराह्न, सदर थाना के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। इसमें आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से शामिल होकर एक मासूम की आवाज बनने की अपील की गयी है। अंत में श्री महतो ने कहा कि मासूम अदिति की सकुशल वापसी केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
लापता अदिति की तलाशी के लिए होगा जोरदार आंदोलन : देवेंद्रनाथ महतोकोकर की लापता 18 माह की मासूम अदिति पांडे की सकुशल बरामदगी हेतु आंदोलन तेज होगा : देवेन्द्र नाथ महतोअदिति पांडे के सकुशल वापसी की मांग को लेकर 20 मई 2026 को सदर थाना के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शनटीम एबीएन, रांची। रांची के कोकर क्षेत्र से 18 माह की मासूम अदिति पांडे के पिछले 10 दिनों से लापता रहने की घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं चिंताजनक है। आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मां अंकिता पांडे एवं पिता मनीष पांडे का दु:ख साझा किया तथा परिवार को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान श्री महतो ने कहा कि एक मासूम बच्ची का इतने दिनों तक लापता रहना कानून-व्यवस्था एवं जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। परिवार की उम्मीद धीरे-धीरे टूट रही है, लेकिन समाज और प्रशासन को मिलकर अदिति की सकुशल वापसी के लिए पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय निगरानी में तेजी से जांच कर मासूम अदिति पांडे की अविलंब सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जाये तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।इसी मांग को लेकर 20 मई 2026, समय - 3:00 बजे अपराह्न, सदर थाना के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। इसमें आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से शामिल होकर एक मासूम की आवाज बनने की अपील की गयी है। अंत में श्री महतो ने कहा कि मासूम अदिति की सकुशल वापसी केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
रांची : लकवाग्रस्त मुन्ना गाड़ी को की गयी आर्थिक मददटीम एबीएन, रांची। आज जतरा टांड़ स्पोर्ट्स क्लब और विकास समिति के संयुक्त रूप में दिनांक 12 मई को कांके रोड मिसिर गोंदा निवासी और गंभीर रूप से लकवाग्रस्त मुन्ना गाडी को उनके आवास जाकर आर्थिक सहायता अध्यक्ष देव नारायण उरांव सदस्यों के द्वारा एकत्रित धन राशि उनके परिवार को दिया गया और भविष्य के जरूरत को समय पर पूर्ण करने और आवास को योजना के माध्यम से या मुहल्ला के निवासियों ने मरम्मत करवाने का भरोसा दिया। बता दें कि मुन्ना गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और चलने फिरने में असमर्थ हैं।इस सहयोग के लिए जतरा टांड़ विकास समिति के सदस्यों ने निजी रूप से धन एकत्रित कर सहायता की हैं आज रत्नेश कुमार, विवेक उरांव, गोल्डी शर्मा, उज्ज्वल, गणेश तिवारी, अंजन श्रीवास्तव, अजय कुमार, रामनारायण खलखो, राणा मिश्रा, प्रदीप लकड़ा उपस्थित थे।
धनबाद : मनरेगा कर्मचारी की हड़ताल 68वें दिन भी जारी68वें दिन भी हड़ताल पर डटे मनरेगा कर्मचारी, ग्रेडपे की मांग को लेकर धनबाद में प्रदर्शनएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड के मनरेगा कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों, खासकर ग्रेड पे लागू करने की मांग को लेकर पिछले 68 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सोमवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इस हड़ताल का असर अब गांवों में चल रही विकास योजनाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे मनरेगा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। जिलाध्यक्ष यासीन अंसारी ने बताया कि 12 मार्च 2026 से पूरे राज्य के मनरेगा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 से मनरेगा कर्मी सिर्फ मनरेगा ही नहीं, बल्कि कई कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती गयी है।उन्होंने दावा किया कि अब तक 155 मनरेगा कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। फिर भी अब तक उनके आश्रितों को न तो नौकरी दी गयी और न ही किसी प्रकार की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी। ऐसे परिवारों की स्थिति बेहद चिंताजनक है।हड़ताल कर रहे मनरेगा कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द निर्णय ले, ताकि वे काम पर लौट सकें और ग्रामीण विकास की योजनाएं फिर से गति पकड़ सके। बता दें कि धनबाद जिला में कुल 304 मनरेगा कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि पूरे झारखंड में इनकी संख्या करीब 5,000 है। सभी कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हैं।हड़ताल के कारण मनरेगा के तहत चलने वाली कुआं, तालाब, डोभा निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई विकास कार्य प्रभावित हो गये हैं। मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है और अनेक योजनाएं अधूरी पड़ी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.