झारखंड : अगले तीन दिन बारिश, आंधी और वज्रपात की आशंकाझारखंड में अगले 72 घंटे पड़ सकते हैं भारी, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने का खतराटीम एबीएन, रांची। झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला बदला रहने वाला है। रांची स्थित मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 18 मई को राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। खासकर दक्षिणी और मध्य झारखंड के इलाकों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने के आसार हैं।मौसम केंद्र ने खूंटी और गुमला समेत दक्षिणी झारखंड के इलाकों में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वही धनबाद, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा समेत निकटवर्ती मध्य झारखंड के जिलों में भी गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।हालांकि हजारीबाग और कोडरमा समेत उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में मौसम अपोकृत शुष्क रह सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?19 मई को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 20 मई को पूर्वी और निकटवर्ती मध्य झारखंड के जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गर्जन और वज्रपात की संभावना है।
तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव का हुआ शानदार आगाजचोखी ढाणी एवं आपणो जैसलमेर मुख्य आकर्षण का केंद्रटीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव सम्मेलन सह मेला का भव्य शुभारंभ उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, संगीत एवं खान-पान की अद्भुत झलक देखने को मिली।महोत्सव के पहले ही दिन हजारों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।कार्यक्रम में रांची से झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ, रांची प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सुभाष पटवारी, परामर्शदात्री सदस्य अशोक नारसरिया, मुकेश अग्रवाल एवं दिलीप अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने की।महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को अपनी परंपराओं, संस्कारों एवं सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने में भी ऐसे आयोजनों की बड़ी भूमिका होती है।राजस्थान महोत्सव के प्रथम दिन प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायक संजय मुकुंदगढ़ ने अपने सुमधुर लोकगीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर उपस्थित दर्शक देर रात तक झूमते रहे। वहीं रंग-बिरंगी राजस्थानी पोशाकों में सजे कलाकारों ने घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, कच्ची घोड़ी एवं कठपुतली नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर राजस्थान की जीवंत लोक संस्कृति को मंच पर साकार कर दिया।महोत्सव का मुख्य आकर्षण चोखी ढाणी एवं अपणो जैसलमेर की जीवंत थीम रही, जिसने लोगों को राजस्थान की पारंपरिक ग्रामीण संस्कृति का वास्तविक अनुभव कराया। यहां पारंपरिक साज-सज्जा, लोक वेशभूषा एवं ग्रामीण परिवेश ने सभी का मन मोह लिया। हजारों लोगों ने चोखी ढाणी में राजस्थानी व्यंजनों का आनंद उठाया तथा मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया।पूरा गोपाल मैदान राजस्थानी संस्कृति, लोककला एवं पारंपरिक उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। यह महोत्सव सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं पारिवारिक एकता का अद्भुत संगम बनकर उभरा। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुखदेव भगतबेड़ो प्रखंड सभागार में सांसद ने की मैराथन समीक्षा बैठकअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगीशिक्षा, स्वास्थ्य और विकास योजनाओं की बिंदुवार हुई समीक्षाएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुखदेव भगत एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। रविवार को बेड़ो प्रखंड सभागार में आयोजित हाई-प्रोफाइल समीक्षा बैठक में सांसद ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की मैराथन समीक्षा की। शॉर्ट नोटिस पर बुलाई गई इस बैठक में सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान सांसद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ), थाना प्रभारी सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। समीक्षा बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, जनकल्याण, सड़क, पेयजल समेत विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान कई विभागीय कमियां और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि कुछ योजनाओं में केंद्र एवं राज्य स्तर पर फंड आवंटन की समस्याएं भी सामने आई हैं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। ऑन-कैमरा बयान में सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि बैठक में प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों और शिकायतों के आधार पर अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि एयर-कंडीशन कार्यालयों से निकलकर गांवों में जाएं और धरातल पर काम करें, तभी योजनाओं का वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचेगा। इस दौरान मुख्यालय पहुंचे टाना भगत समुदाय के लोगों एवं अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा देते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक को सकारात्मक और परिणामदायी बताते हुए सांसद ने कहा कि इस तरह की समीक्षात्मक बैठकों से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी। मौके पर मांडर विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि सीताराम भगत, बेडो सांसद प्रतिनिधि जोगेश उरांव, आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद बेलू, पवन गौतम, सत्यजीत सिंह, अनवर अंसारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे 20,21 मई दो दिन के झारखंड प्रवास पर रांची पहुंचने वाले हैं। 20 मई को विहिप के प्रदेश कार्यालय, किशोरगंज चौक, रांची में प्रांत मातृशक्ति टोली तथा सामाजिक समरसता विभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।21 मई को प्रातः प्रांत कार्यकारिणी बैठक जिसमें प्रांत पदाधिकारी, आयामों के प्रमुख, विभाग मंत्री, विभाग संगठन मंत्री एवं जिलों के प्रभारी उपस्थित रहेंगे तथा उसी दिन संध्या 6:30 बजे से महानगर कार्यसमिति एवं महानगर में निवास करने वाले विभाग एवं प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। विहिप झारखंड के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया अपने प्रवास के दौरान वे रांची में अन्य विशिष्ट व्यक्तियों एवं सामाजिक समरसता की दृष्टि से कार्य करने वाले समाज के अन्य लोगों से भी मिलेंगे। श्री विनायक के साथ पटना क्षेत्र संगठन मंत्री श्री आनंद पांडे जी भी पूरे समय उपस्थित रहने वाले है। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।
सांसद सुखदेव भगत कल दो पथों की रखेंगे आधारशिलाएबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिला के विशुनपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क (पीएम जनमन) योजना के अंतर्गत स्वीकृत योजना सेरका से जालिम भाया हापुड़ (9- 11) किलोमीटर तथा दिरगांव से सनैय टांगर (4.98) किलोमीटर पथ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास कल दिनांक 18-5-26 को लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत के कर कमलों द्वारा स्थानीय विधायक सह मंत्री चमरा लिंडा की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न होगा।उल्लेखनीय है कि यह पथ कई वर्षों से जर्जर अवस्था में था। इस क्षेत्र की जनता ने सड़क नहीं बनने पर वोट बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया था। सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था की सड़क का निर्माण कराने की योजना को स्वीकृति दिलाएंगे। सांसद ने इसके लिए प्रयास किया और स्वीकृति दिलायी।
लोहरदगा में 18 से 20 मई तक होगा जिला राजी पड़हा व्यवस्था का तीन दिवसीय सम्मेलनएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला राजी पड़हा व्यवस्था लोहरदगा (बिशु सेंदरा) की ओर से 18, 19 और 20 मई 2026 को सेन्हा प्रखंड के झालजमीरा स्थित जामुन डिपा टाना टोली में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति, धर्म, भाषा, शिक्षा, सामाजिक व्यवस्था एवं अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर रविवार को झालजमीरा स्थित जामुनडीपा आम बगीचा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी, व्यवस्था एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत 18 मई, सोमवार को शाम 4 बजे बिशु चढ़ना एवं शाम 6 बजे से 7 बजे तक उपस्थिति दर्ज कराने के साथ होगी। 19 मई, मंगलवार को सुबह 10 बजे उद्घाटन (पाहन के द्वारा) किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न सत्रों में परिचय, स्वागत भाषण, विषय की जानकारी, पाहन-पुजार एवं महतो की स्थिति एवं महत्व, भाषा-लिपि एवं शिक्षा, आदिवासी परंपरा, धर्म एवं संस्कृति पर चर्चा की जाएगी। इसी दिन शाम में पड़हा अधिकारियों एवं व्यवस्था, शादी-विवाह एवं नेगाचार पर भी विचार-विमर्श होगा। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था रहेगी। 20 मई, बुधवार को अधिकारियों के साथ संपर्क, धार्मिक एवं गैरमजरूआ जमीन से जुड़े मुद्दों, आदिवासी सहयोगी संगठनों का परिचय तथा आदिवासी कानून व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए जाएंगे तथा सभी चर्चाओं के निष्कर्ष एवं निर्णय की घोषणा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजकों ने बताया कि चर्चा में भाग लेने के इच्छुक लोग अपना नाम एवं विषय पहले से जमा कर सकते हैं। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति की अपील की गई है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज, धर्म एवं संस्कृति को मजबूती प्रदान करना तथा समाज की समस्याओं के समाधान की दिशा में सामूहिक पहल करना है। बैठक में मुख्य रूप से जिला राजी पड़हा व्यवस्था के जिला बेल लक्ष्मी नारायण भगत, देवान वीरेंद्र उरांव, कोटवार डोमना उरांव, भंडारी गोसाई भगत, उप बेल बुद्धेश्वर उरांव, उप देवान बजरंग उरांव, उप भंडारी नारायण उरांव, उप कोटवार सुखदेव उरांव, जोंक बेल मंजन उरांव, मीडिया प्रभारी जगदीप भगत, सुरेंद्र उरांव, सुखदेव उरांव, राजू बाखला, मधुसूदन टाना भगत, बिरी टाना भगत, रंजन उरांव सहित काफी संख्या में जिला राजी पड़हा व्यवस्था के पदाधिकारी एवं समाज के लोग शामिल थे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्भवी सिंह को धीरज प्रसाद साहू ने बधाई दी एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल की छात्रा एवं लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह की पुत्री ने सम्भवी सिंह ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 ,संकाय वाणिज्य, में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90% अंक प्राप्त किये और जिला टॉपर बनी।उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज लोहरदगा उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उनके प्रदर्शन के लिए सराहना की। सम्भवी सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय धीरज प्रसाद साहू ने भी बधाई देते हुए सम्भवी सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की है।बधाई देने वालों में लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह उपाध्यक्ष बरज सिंह सचिव मुद्रिका यादव रोहित अग्रवाल रहमान अंसारी, रहमत अंसारी मोहम्मद बबलू राजेश शर्मा संजीव शर्मा रफीक अंसारी इनामुल अंसारी शंकर प्रजापति जतरू मुंडा अनिल उरांव प्रदीप कुमार महेंद्र प्रसाद मोहम्मद गुड्डू सहित अन्य लोग शामिल थे।उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय मुक्तिधाम के अध्यक्ष मनोज गुप्ता सामाजिक विचार मंच के संयोजक सागर वर्मा संदीप भगत, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के डॉ लाल अजय नाथ शाहदेव, लाल गुडडू नाथ शाहदेव, उदय शेखर सिंह सहित विभिन्न संगठनों ने बधाई दी है।
श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में भक्ति, भजन एवं अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजनटीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम श्रीराधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में डॉ• संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी के सानिध्य में 266 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया गया। मंदिर में श्री राधा रानी जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार आकर्षक आभूषणों एवं मनोहारी पुष्पों से किया गया, जिसकी छटा देखते ही बन रही थी।दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ महाप्रसाद का भोग लगाया गया। इसके पश्चात प्रकाश अग्रवाल, प्रेमलता अग्रवाल, अजय अग्रवाल के सौजन्य से मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, जलजीरा शर्बत एवं सत्तू पानी का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित लगभग 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया।भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन संध्या कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने सुमधुर एवं मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे तथा पूरा मंदिर परिसर राधे-कृष्ण एवं श्याम के जयकारों से कृष्णमय एवं भक्तिमय हो गया।तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती का आयोजन किया गया।ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा लगभग 3 हजार से अधिक भक्तों ने भगवान के दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में डूंगरमल अग्रवाल,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, निर्मल छावनिका, शिव भगवान अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा, संजय सर्राफ सहित अनेक श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी ।
पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच बढ़े दाम पर झारखंड चैंबर ने जतायी चिंता, मंत्री इरफान अंसारी ने सीएम को लिखा पत्र टीम एबीएन, रांची। वैश्विक ईंधन बाजार में भारी अस्थिरता का प्रभाव झारखंड सहित देश भर में पड़ा है। एक तरफ लोग पेट्रोल-डीजल की किल्लत के कारण परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में की गई वृद्धि ने आम लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ा दी है। झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स की मानें तो वर्तमान परिस्थिति में बाजार का क्या होगा कहना मुश्किल है। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मलहोत्रा के अनुसार पेट्रोल-डीजल की किल्लत की वजह से राज्य का व्यवसाय जगत काफी प्रभावित हो रहा है। एक तरफ किल्लत, वहीं दूसरी ओर दाम बढ़े हैं। जाहिर तौर पर इसका बोझ जनता पर ही पड़ेगा। मौजूदा परिस्थिति में महंगाई बढेगी। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि इंडस्ट्री कैसे चलेगा यह कहना मुश्किल है। क्योंकि डीजल की किल्लत की वजह से फैक्ट्री में जेनरेटर नहीं चल पाता है। ऐसे में किसी भी व्यवसायी के लिए इंडस्ट्री चलाना बेहद ही मुश्किल हो रहा है। चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा कहते हैं कि पेट्रोल-डीजल की सर्वाधिक उपयोगिता परिवहन उद्योग में है। ऐसे में यदि यह उपलब्ध नहीं होगा तो हालात कैसे होंगे यह अंदाजा लगाया जा सकता है। झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स ने मौजूदा स्थिति से अवगत कराते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया है। जिसमें कहा गया है कि राज्य में पेट्रोल डीजल के समुचित और वैकल्पिक व्यवस्था की दिशा में ठोस कदम उठाया जाये। उन्होंने कहा कि वैश्विक कारणों से जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं, उससे निपटने के लिए यदि शीघ्र कदम नहीं उठाये जायेंगे तो स्थिति बहुत ही गंभीर हो जायेगी। राजधानी के कई पेट्रोल पंप के ड्राई होने और कई पेट्रोल-डीजल पंपों पर बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को लेकर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्यभर के पंपों पर लगातार बढ़ रही भीड़, लंबी कतारों और आम जनता को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए सीएम से संज्ञान लेने की बात कही है। इरफान अंसारी ने भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री से पंपों पर सुरक्षा बढ़ाने का अग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी परिस्थिति में आम नागरिकों को परेशानी में छोड़ना स्वीकार्य नहीं है। मंत्री इरफान अंसारी ने संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की है। जिससे कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे और राज्य में शांति व्यवस्था कायम रह सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.