राधा-कृष्ण भक्ति की अमृतधारा में सराबोर होगा कृष्ण प्रणामी मंदिर20 से 26 सितंबर तक होगा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजनटीम एबीएन, रांची। डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जाएगा। 20 सितंबर से 26 सितंबर तक प्रतिदिन अपराह्न 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन में वृंदावन की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी गोपिका जी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्तों के चरित्र, धर्म, भक्ति, ज्ञान, वैराग्य तथा जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा। भागवत सप्ताह की परंपरा राजा परीक्षित और भगवान शुकदेव के संवाद से जुड़ी मानी जाती है, जिसमें सात दिनों तक भागवत श्रवण का प्रसंग आता है। प्रथम दिवस 20 सितंबर, रविवार, पहले दिन श्रीमद्भागवत महात्म्य एवं गोवर्धन चरित्र का वर्णन होगा। भागवत महापुराण के महात्म्य के साथ भगवान की भक्ति और शरणागति का संदेश दिया जाएगा। गोवर्धन चरित्र के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की करुणा, भक्तवत्सलता और प्रकृति संरक्षण की भावना को भी समझाया जाएगा।द्वितीय दिवस 21 सितंबर, सोमवार दूसरे दिन मंगलाचरण, राजा परीक्षित जन्म एवं कपिल अवतार की कथा होगी। राजा परीक्षित के जीवन प्रसंग के माध्यम से धर्म, कर्तव्य और ईश्वर-स्मरण का महत्व बताया जाएगा। कपिल भगवान के अवतार एवं उनके ज्ञानोपदेश से श्रद्धालुओं को भक्ति और आत्मज्ञान का संदेश मिलेगा।तृतीय दिवस 22 सितंबर, मंगलवार,तीसरे दिन ध्रुव चरित्र, जड़भरत चरित्र, भारतवर्ष की महिमा एवं अजामिल कथा का वर्णन किया जाएगा। ध्रुव की अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प, जड़भरत के वैराग्य तथा अजामिल के उद्धार का प्रसंग जीवन में भगवान के नाम-स्मरण और सदाचार की प्रेरणा देगा। चतुर्थ दिवस 23 सितंबर, बुधवार,चौथे दिन कथा में प्रह्लाद चरित्र, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम अवतार, श्रीकृष्ण प्राकट्य एवं नंदोत्सव का भव्य वर्णन होगा। विशेष रूप से भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा, भगवान के विभिन्न अवतारों तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग से वातावरण भक्तिमय होगा। पंचम दिवस 24 सितंबर, गुरुवार, पांचवें दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, माखन चोरी लीला, दामोदर लीला एवं गोचारण लीला का भावपूर्ण वर्णन होगा। बाल स्वरूप श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के माध्यम से वात्सल्य, प्रेम, सरलता और निष्कपट भक्ति का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा। षष्ठम दिवस 25 सितंबर, शुक्रवार छठे दिन कालिया नाग दमन, गोवर्धन लीला, दिव्य महारास एवं मथुरा गमन की कथा होगी। श्रीकृष्ण की इन लीलाओं के माध्यम से अहंकार पर विजय, प्रकृति के प्रति सम्मान, प्रेम, समर्पण और धर्म की स्थापना का संदेश दिया जाएगा। सप्तम दिवस 26 सितंबर, शनिवार कथा के अंतिम दिन कंस उद्धार,श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता चरित्र तथा श्रीमद्भागवत पूर्णाहुति का आयोजन होगा। भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह के माध्यम से दांपत्य जीवन में प्रेम, श्रद्धा एवं समर्पण का संदेश तथा श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग के माध्यम से सच्ची मित्रता, समानता और निष्काम प्रेम की प्रेरणा दी जाएगी। सातवें दिन श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर भक्ति, ज्ञान और प्रेम की इस आध्यात्मिक यात्रा का सहभागी बनने का आग्रह किया है।
धनबाद : उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएंएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्या सुनीं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।जनता दरबार में जालसाजी एवं धोखाधड़ी कर फर्जी कागजात के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री करा लेने, प्रधानमंत्री आवास योजना, दाखिल-खारिज, मकान आवंटन, फ्लैट दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी करने, जमीन विवाद, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, सीएनटी जमीन पर जबरन जेसीबी चलाकर कब्जा करने, निरसा हटिया मोड़ एवं सिनेमा हॉल मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने तथा विशेष चिकित्सीय सहायता समेत कई मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। भूमि से जुड़े मामलों में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों एवं दस्तावेजों की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, वेतन एवं चिकित्सीय सहायता से संबंधित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए उनके त्वरित निष्पादन एवं की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति केंद्रीय महावीर मंडल लोहरदगा के संरक्षक सूरज अग्रवाल ने समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश साहू एवं महासचिव कुणाल वर्मा को बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन दोनों के नेतृत्व में सरना सनातन समाज से जुड़े हुए सभी बड़े छोटों का सम्मान के साथ शक्ति का उपासना दुर्गा पूजा एवं रावण दहन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न होगी।
टाटा स्टील फाउंडेशन ने पोषण माह का कार्यक्रम करवाया गया जिसमें 5 गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं 7 नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन किया गया एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा (धनबाद)। बाघमारा ब्लॉक सीएचसी से एमओआईसी डॉ श्रीनाथ सर, बाघमारा ब्लॉक से लेडी सुपरवाइजर श्वेता श्रीवास्तव एवं सहायक समन्वयक गणेश डुमरा उत्तर पंचायत के मुखिया, बिनोद कुमार एवं सभी सेविका मैडम सीएचसी से जूनियर रजिस्ट्रार डॉ रोशन कुमार टाटा स्टील भेलतांड से मैनेजर एचआरएम प्रथा सारथी प्रवीण जी एवं सिक्योरिटी मैनेजर रिंकू कुमार गुप्ता एवं टाटा टीएसएफ से बिपिन चौधरी मौजूद थे। साथ ही टाटा स्टील फाउंडेशन के पोषण टीम के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।
हाई कोर्ट में सरकार द्वारा ऐफिडेविट दाखिल नहीं करने के बाद देवेन्द्र नाथ महतो का प्रतिक्रिया जेएसएससी-सीजीएल की हेराफेरी में लीपापोती से देवेंद्रनाथ महतो नाराज हाईकोर्ट में सरकार ने फिर नहीं दाखिल किया एफिडेविट, दो दिन का समय और लिया— सरकार के टालमटोल रवैये पर देवेन्द्र नाथ महतो ने उठाये सवाल सरकार को टालमटोल की नीति छोड़कर न्यायालय के समक्ष स्पष्ट, तथ्यात्मक और जवाबदेह स्थिति रखनी चाहिए : देवेन्द्र नाथ महतो एबीएन कैरियर डेस्क। जेएसएससी-सीजीएल भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के प्रमुख आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने आज हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार के रवैये पर कड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आज की सुनवाई में सरकार की ओर से अपेक्षित शपथ-पत्र दाखिल नहीं किया गया। सरकार ने पुन: समय की मांग की, जिस पर माननीय हाईकोर्ट ने सरकार को दो दिनों का समय प्रदान किया है। देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि जब सरकार लगातार सीआईडी जांच की बात कर रही है और जांच में लगातार अनियमितताओं के तथ्य सामने आने की बात कही जा रही है, तो आखिर सरकार न्यायालय के समक्ष अपना स्पष्ट स्टेंड, फ्रेक्चुल स्टैटस और जांच की प्रगति दर्शाने वाला एफिडेविट दाखिल करने में लगातार विलंब क्यों कर रही है? उन्होंने कहा कि सरकार को अब टालमटोल की नीति छोड़कर न्यायालय के समक्ष स्पष्ट, तथ्यात्मक और जवाबदेह स्थिति रखनी चाहिए। छात्रों को केवल सीआईडी जाँच के नाम पर आश्वासन नहीं, बल्कि न्यायालय के समक्ष सरकार का स्पष्ट निर्णय और कार्रवाई चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार कहीं फ्रेंडली गेम खेलते हुए दो नावों पर सवार रहने की कोशिश तो नहीं कर रही है? एक तरफ सीआईडी जांच की बात और दूसरी तरफ निर्णायक कार्रवाई से बचने की कोशिश—छात्र सरकार के इस रवैये को समझ रहे हैं। 24 जिलों की यात्रा ने आंदोलन को कोने-कोने तक पहुंचाया देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार यह भ्रम न पाले कि छात्रों का जोश कमजोर हो गया है। जयपाल सिंह मुंडा आंदोलन, विधानसभा घेराव, सत्याग्रह और अनशन के दौरान जो संघर्ष और ऊर्जा दिखायी गयी थी, वह आज भी बरकरार है। 24 जिला भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा ने इस आंदोलन को झारखंड के कोने-कोने तक पहुंचा दिया है। यात्रा के दौरान छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से मिले व्यापक समर्थन ने स्पष्ट कर दिया है कि पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचारमुक्त भर्ती व्यवस्था अब पूरे झारखंड के युवाओं की आवाज बन चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि हाईकोर्ट द्वारा दिए गए समय के भीतर ऐफिडेविट दाखिल कर अपना स्पष्ट पक्ष न्यायालय के समक्ष रखे, सीआईडी जांच की वास्तविक स्थिति एवं निष्कर्षों को न्यायालय के संज्ञान में लाए और विवादित भर्ती प्रक्रियाओं पर विधिसम्मत एवं ठोस कार्रवाई करे। स्वास्थ्य बिगड़ने के बावजूद संघर्ष की आवाज जारी देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि लगातार आंदोलन, अनशन और 24 जिलों की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण वे फिलहाल सदर अस्पताल में भर्ती हैं और आज तीसरे दिन भी उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें नियमित चिकित्सकीय उपचार, पर्याप्त आराम तथा संतुलित खान-पान की आवश्यकता है। चिकित्सकीय निगरानी में यह भी बताया गया है कि फिलहाल उनका पाचन तंत्र एवं लीवर फंक्शन पर्याप्त रूप से सपोर्ट नहीं कर पा रहा है, इसलिए शरीर को आवश्यक आराम और चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति के बावजूद छात्रों और युवाओं के अधिकार की लड़ाई के प्रति उनका संकल्प कमजोर नहीं हुआ है। छात्रों के धैर्य की परीक्षा न ले सरकार देवेन्द्र नाथ महतो ने स्पष्ट कहा कि सरकार छात्रों की आंखों में धूल झोंकने और बार-बार समय लेने की नीति बंद करे। छात्रों को आश्वासन नहीं, न्याय चाहिए; सीआईडी जांच के नाम पर अनिश्चितता नहीं, बल्कि न्यायालय के समक्ष स्पष्ट तथ्य और ठोस कार्रवाई चाहिए। सरकार जल्द से जल्द अपने निर्णय को न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखे और छात्रों के हित में निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करे। अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से चक्का जाम जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए छात्र मजबूर होंगे।
बनने से पहले ही श्रेय लेने की मची होड़ एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। बोकारो के जैनामोड़ में सड़क अभी बनी नहीं, लेकिन उसके श्रेय की सियासत जरूर तेज हो गयी है। बेरमो विधानसभा क्षेत्र में जैनामोड़ के तिलकामांझी चौक से फुसरो के निर्मल महतो चौक तक बनने वाली करीब 15.9 किलोमीटर लंबी सड़क का एक ही दिन में दो जगह भूमि-पूजन हुआ। एक ओर बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने जैनामोड़ में भूमि-पूजन किया, तो दूसरी ओर गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने फुसरो के निर्मल महतो चौक पर नारियल फोड़ा। सड़क एक, लेकिन श्रेय के दावेदार दो जैनामोड़ से भूमि- पूजन, फुसरो में भी हुआ शुभारंभ बहुप्रतीक्षित सड़क के 2- लेन से 2- लेन चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य का विधिवत भूमि-पूजन विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने जैनामोड़ के तिलका मांझी चौक पर किया। परियोजना पर करीब 157 करोड़ 89 लाख 69 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे। सड़क बनने से पहले ही श्रेय की होड़ भूमि-पूजन के बाद विधायक अनूप सिंह ने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा फुसरो के निर्मल महतो चौक पर किये गये भूमि-पूजन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस सड़क की अनुशंसा उन्होंने की थी और इसके बाद राज्य सरकार ने योजना को मंजूरी दी। विधायक का आरोप है कि योजना की मंजूरी विधायक का आरोप है कि योजना की मंजूरी के बाद अब सांसद श्रेय लेने के लिए सड़क के अंतिम छोर पर भूमि-पूजन कर लोगों को बरगला रहे हैं। विधायक ने सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति जाति और धर्म के नाम पर चुनाव जीतता है, उससे विकास की अपेक्षा नहीं की जा सकती है।
लोयाबाद कोलियरी में ड्यूटी चार्ट से छेड़छाड़ का आरोप, प्रबंधन से कार्रवाई की मांग एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोयाबाद (धनबाद)। लोयाबाद कोलियरी में रविवार की ड्यूटी को लेकर ड्यूटी चार्ट में कथित रूप से छेड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एसआई कर्मी लालचंद चौहान ने कोलियरी प्रबंधक को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रबंधक को सौंपे आवेदन में चौहान ने बताया है कि उन्हें 13 सितंबर 2026 को रविवार की ड्यूटी सौंपी गई थी। उनका आरोप है कि संजय पासवान ने ड्यूटी चार्ट में उनके नाम पर व्हाइटनर लगाकर अपना नाम अंकित कर लिया। चौहान ने इसे प्रबंधकीय आदेश की अवहेलना तथा पद के कथित दुरुपयोग का मामला बताया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ड्यूटी चार्ट में इस प्रकार नाम हटाकर दूसरा नाम दर्ज किये जाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना आवश्यक है। उन्होंने आशंका जतायी कि ऐसी व्यवस्था से भविष्य में कोई भी कर्मी ड्यूटी संबंधी आदेशों में मनमाने ढंग से बदलाव कर सकता है, जिससे विभागीय व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। चौहान ने प्रबंधन से मामले की जांच कर दोषी पाये जाने वाले कर्मी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया है। आवेदन की प्रतिलिपि परियोजना पदाधिकारी, लोयाबाद कोलियरी तथा महाप्रबंधक, सिजुआ एरिया-5 को भी दी गयी है। शिकायत के साथ संबंधित दस्तावेज संलग्न किए जाने की बात कही गयी है।
झाड़ियों में मिला शव, जांच शुरू एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। झारखंड के संताल परगना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी अनिल सिंह देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपहरी गांव के पास पहाड़ी की झाड़ियों में मृत मिला। अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने की नीयत से उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड और छह जिंदा कारतूस मिले। घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सफेद रंग की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जो अनिल सिंह की मां के नाम पर पंजीकृत है। अनिल के हाथ पर बने विशेष टैटू से पुलिस ने उसकी शुरुआती पहचान की, जिसकी पुष्टि बाद में उसकी बहन ने की। चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। संदेह को दूर करने के लिए पुलिस डीएनए जांच की प्रक्रिया भी पूरी कर रही है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार, बदबूदार शव मिलने से यह संभावना जतायी जा रही है कि हत्या दो से तीन दिन पहले की गयी थी। मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव का निवासी अनिल सिंह लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। वह अंतरराज्यीय ज्वेलरी लूटकांड गिरोह का संचालन करता था। अनिल सिंह ने देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, बोकारो और पाकुड़ के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार के बांका जिले और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में आपराधिक गिरोह का विस्तार कर रखा था। अनिल सिंह मुख्य रूप से आभूषण की दुकानों में डकैती और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह में वह खुद सबसे सटीक निशानेबाज माना जाता था और वारदात के दौरान गोली चलाने में जरा भी संकोच नहीं करता था। वर्ष 2023 में मोहनपुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन जेल से बाहर आते ही वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया था। देवघर और गोड्डा पुलिस अनिल सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए वह पिछले कुछ दिनों से सारवां की इस पहाड़ी पर झाड़ियों के बीच छुपकर रह रहा था और रात में वहीं सोता था। पुलिस अब इस बिंदु पर अनुसंधान कर रही है कि अनिल सिंह के साथ पहाड़ी पर और कौन लोग मौजूद थे तथा उसकी हत्या किस रंजिश में की गई। गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश बढ़ा दी है।
टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी की छत से गिरकर मौत, बेटी को मुंबई छोड़ने के बाद तनाव में थे संदीप पाल एबीएन न्यूज नेटवर्क, पूर्वी सिंहभूम। जिले के जमशेदपुर में टाटा स्टील के मर्चेंट मिल के पूर्व अधिकारी संदीप पाल की बहुमंजिला इमारत की छत से गिरने से मौत हो गयी। घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 की है। जानकारी के अनुसार, संदीप पाल सोमवार सुबह अपने फ्लैट से निकलकर छत पर गये थे। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गये। गिरने की आवाज और घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संदीप पाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। करीब 15 दिन पहले वह अपनी बेटी का दाखिला मुंबई के एक कॉलेज में कराने के बाद जमशेदपुर लौटे थे। परिजनों के मुताबिक, बेटी को मुंबई में छोड़ने के बाद वह उसकी सुरक्षा और वहां के माहौल को लेकर चिंतित रहते थे। पुलिस के अनुसार, घटना के समय शंकर हेंब्रम घर में सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटायी जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.