टीम एबीएन, रांची। रांची जिले का कभी सिरमौर रहा एचईसी आज बेहद ही संकट के दौर से गुजर रहा है। स्थिति ऐसी हो गयी है कि व अपने इलाके की जमीन को भी सुरक्षित नहीं रख पा रहा है। जगह-जगह अतिक्रमण किया जा चुका है। ऐसे में एचईसी प्रबंधन ने रांची जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगायी है। मंगलवार को डीपीएस के ठीक बगल के इलाके से अतिक्रमण हटाया गया।
श्री श्याम मण्डल, रांची का 59वें चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम महोत्सव 17 सेटीम एबीएन, रांची। झारखण्ड राज्य की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री श्याम मण्डल, रांची का 59वें चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम मोहत्सव आगामी 17 सितंबर 2026 से 20 सितम्बर 2026 रविवार तक अत्यंत धूमधाम व उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा । मोहत्सव के आयोजन श्री श्याम मण्डल रांची द्वारा निर्मित अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित होगा। विगत 3 माह से मण्डल के सैकड़ों सदस्य विभिन्न उप - समातियों के माध्यम से मोहत्सव की तैयारियों में समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। मन्दिर परिसर की साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य पूर्ण हो चुका है । पूर्ण मंदिर के साज सज्जा के लिए कोलकाता के कुशल कारीगरों का जत्था पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य में जुटे हुए हैं। ज्ञात हो कि प्रति वर्ष मोहत्सव में श्री श्याम दरबार का श्रृंगार एक विशिष्ठ स्थान रखता है - श्री श्याम प्रभु व मन्दिर में विराजमान बजरंगबली व कामना शिव परिवार के मनमोहक श्रृंगार के लिए कोलकाता से ही कुशल मालाकार रांची पहुंच चुके हैं। मोहत्सव में आने वाले भग्तों को पूर्ण सुविधा मिले इस कार्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। भक्तों की चरण पादुका रखने की व्यवस्था की जा रही है।विस्तृत कार्यक्रमप्रातः 8 बजे श्री श्याम मन्दिर में श्रृंगार आरती के पश्चात मण्डल के सदस्यों श्री श्याम प्रभु के जयकारों के साथ सुकुरहुटू गौशाला के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां विधिवत गौ माता का पूजन वन्दन के पश्चात गायों को गुड़, चोकर, रोटी, हरी सब्जी व चारा भावपूर्ण रूप से खिलाया जाएगा। चूंकि सनातन संस्कृति में गौमाता का सर्वोच्च स्थान है इसलिए गौमाता के पूजन वन्दन के साथ श्री श्याम मोहत्सव का शुभारंभ होगा। साथ ही संध्या 4 बजे बिरसा मुण्डा छात्रावास में 50 बच्चों के बीच पठन पाठन की सामग्री व राशन की सामग्री का वितरण किया जाएगा। अपराह्न 4 बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर से श्री श्याम प्रभु का विराट शोभा यात्रा प्रारम्भ होगी। शोभा यात्रा में श्री कृष्ण लीला पर आधारित झांकियों का समावेश होगा । सैकड़ों श्याम भक्त धर्म पताकाएँ व धार्मिक बैनर लेकर शोभा यात्रा के साथ चलेंगे साथ ही श्री श्याम मण्डल के सदस्यगण भारी संख्या में संगीतमय भजनों की वर्षा शोभा यात्रा में करेंगे। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा - श्री श्याम प्रभु दिव्य रथ पर सवार होकर भक्तों को आशीष देते हुए नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। पूरे शोभा यात्रा मार्ग पर जगह जगह शहर के विभिन्न संस्थाओं द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत एवम श्री श्याम प्रभु की आरती की जायेगी। पूरी शोभा यात्रा में मण्डल द्वारा प्रसाद वितरण किया जायेगा । शोभा यात्रा में पारम्परिक वाध्यंत्र एवम बैंड पार्टी धार्मिक धुन बजाते हुए साथ में चलेगी। श्री श्याम मोहत्सव का मुख्य कारक्रम अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में रात्रि 9 बजे प्रारम्भ होगा। श्री श्याम प्रभु के दिव्य शीश का अत्यंत मनोहरी एवम श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही मन्दिर में विराजमान बजरंगबली एवम शिव परिवार का भी भव्य श्रृंगार किया जाएगा। प्रारम्भ में मण्डल के संरक्षक ओम प्रकाश जोशी गणेश पूजन कराएंगे तत्पश्चात् मण्डल के अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश बागला आंगतुक भक्तों का स्वागत कर मण्डल द्वारा प्रकाशित 59वें प्रेम पुष्प का विमोचन किया गया। रात्रि 10 बजे श्री श्याम प्रभु की दिव्य एवम अष्ठ प्रहर की अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की जायेगी तथा श्री श्याम मण्डल , रांची के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन का शुभारम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को छप्पन भोग एवम 501 सवामणि व विभिन्न प्रकार के फलों का प्रसाद निवेदित किया जायेगा। श्री श्याम मण्डल के वन्दना के पश्चात विशेष रूप नागपुर से पधारी प्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री निहारिका पुरोहित एवम स्थानीय मंडली के द्वारा सम्पूर्ण रात्रि भजनों की अमृत वर्षा कर श्री श्याम प्रभु को रिझायेंगे। प्रातः 8 बजे 250 पुरुष एवम महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेश भूषा में संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ किया जायेगा। तत्पश्चात श्री हनुमान मण्डल, रांची, श्री शिव भक्त मण्डल, रांची श्री श्याम मंडल कोलकाता एवं इंदौर से विशेष रूप से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक श्री शिवम रावल अनवरत भजनों की अमृत वर्षा करेंगे साथ ही इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विशेष रूप से बनाए गए खीर चूरमा की सवामणि का भोग अर्पित किया जायेगा।सम्पूर्ण दिवस भक्तों के लिए प्रसाद वितरण किया जायेगा। श्री श्याम मण्डल के द्वारा आयोजित श्री श्याम मोहत्सव का सीधा प्रसारण श्री श्याम मण्डल के यू ट्यूब चैनल पर प्रसारण किया जायेगा। रात्रि 10 बजे मण्डल के मंत्री धीरज बंका अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर महाआरती के साथ चार दिवसीय श्री श्याम मोहत्सव का समापन होगा।आज के इस प्रेसवार्ता में चन्द्र प्रकाश बागला, मनोज सिंघानिया, धीरज बंका, राजेश सारस्वत, विवेक ढांढनीयां, विकाश पाडिया, अजय शंकर साबू, नितेश लाखोटिया, अमीत जलान, प्रियांश पोद्दार उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
धनबाद : सिजुआ स्टेडियम के क्षेत्र में चला पौधारोपण अभियानएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिजुआ (धनबाद)। आज दिनांक 15/09/2026 मंगलवार को क्षेत्र संख्या V के कमांडर के निर्देश पर इंस्पेक्टर शक्ति कुमार ने सिजुआ स्टेडियम के पास पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।पौधारोपण कार्यक्रम में समाजसेवी टिंकू दास के अध्यक्षता में अविनाश, अंगद, शंकर, सोना तुरी, दीपक एवं समस्त सिजुआ युवा टीम मौजूद रहे। सभी ने पौधों की देखभाल और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।इंस्पेक्टर शक्ति कुमार ने अपने सम्बोधन में प्रकृति के संतुलन और जीवन में पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होने ने कहा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने उन्हें पानी देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज के अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया और प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत किया। वृक्ष, पानी और शुद्ध हवा जीवन जीने की अनमोल दवा Go Green Sijua Green
धनबाद : हिलटॉप हाईराइज आउटसोर्सिंग के मजदूरों का शोषणएबीएन न्यूज नेटवर्क, मुदीडीह कोलियरी (धनबाद)। धनबाद के जोगता थाना अंतर्गत हिलटॉप हाईराइज आउटसोर्सिंग कंपनी में काम करने वाले मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी के खिलाफ विरोध जताया है।आउटसोर्सिंग कंपनी पिछले महीने 22 अगस्त को बंद हो चुकी है। मजदूरों का कहना है कि तीन महीने 13 दिन का भुगतान, 25 दिनों का वेतन और बोनस उन्हें दिया जाए। मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद कंपनी यहां से चली जाएगी, लेकिन उसके बाद उन्हें दोबारा काम तलाशने में कई दिन लग सकते हैं।मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, वे किसी भी मशीन को यहां से बाहर नहीं जाने देंगे। वहीं, मामले को लेकर BCCL के प्रोजेक्ट ऑफिसर ने भी मजदूरों के सामने अपना पक्ष रखा और स्थिति को लेकर अपनी बात रखी।इधर, अंजय सिंह ने भी मजदूरों की मांगों और पूरे मामले पर अपनी बात रखी। उन्होने कहा मैं पचीस दिन का बकाया हाजरी और पंद्रह दिन का कंपनी के तरफ से मजदूरी दिया जाएगा जिसका मजदूरों ने इंकार कर दिया और अपने यूनियन के नेता को इसकी सूचना दी। अब बड़ा सवाल यह है कि मजदूरों की मांगों पर कंपनी और BCCL प्रबंधन क्या फैसला लेता है? क्या मजदूरों और प्रबंधन के बीच कोई सहमति बन पाएगी? फिलहाल मजदूरों का विरोध जारी है और पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।
धनबाद: अंगारपाथरा में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई माँ मनसा की पूजाझामुमो व यूनियन नेता रतिलाल टुडू ने लिया आशीर्वादएबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा (धनबाद)। प्रखण्ड अंतर्गत कतरास अंचल के वार्ड संख्या 5, अंगारपाथरा में सर्पों की अधिष्ठात्री देवी माँ मनसा की वार्षिक पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। यह धार्मिक अनुष्ठान स्थानीय निवासी गुलाब दास के निजी आवास पर आयोजित किया गया।इस पावन अवसर पर झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन बीसीसीएल ज़ोनल उपाध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरीय नेता रतिलाल टुडू मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने माँ मनसा के चरणों में मत्था टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा पूरे क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।पूजा के उपरांत उपस्थित लोगों को श्री टुडू ने कहा कि माँ मनसा की उपासना हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति और प्रकृति पूजा की प्राचीन परंपरा का अभिन्न अंग है। ऐसे पावन धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए गुलाब दास एवं उनके परिवारजनों की सराहना की।वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस पूजा के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय सोरेन मन्नू चौहान, प्रेम दास,भोला कुमार, सोनू कुमार, भगीरथ महतो सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
देवेन्द्र नाथ महतो का अस्पताल में दूसरे दिन भी इलाज जारीचिकित्सकों ने नियमित उपचार, आराम और खान-पान की दी सख्त हिदायतटीम एबीएन, रांची। जेएलकेएम नेता सह प्रमुख आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो का सदर अस्पताल, राँची में दूसरे दिन भी इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बुखार, उल्टी एवं लगातार हो रही दस्त की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लिवर फंक्शन एवं पाचन तंत्र को पर्याप्त सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। लगातार लंबे समय तक चले संघर्ष, अनशन-धरना एवं 24 जिलों की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान लगातार खड़े रहने, समय पर खान-पान नहीं होने तथा पर्याप्त आराम नहीं मिलने के कारण शरीर काफी कमजोर हो गया है। डॉक्टरों ने सख्त हिदायत दी है कि फिलहाल पर्याप्त आराम, समय पर खान-पान एवं नियमित उपचार बेहद जरूरी है। चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।देवेन्द्र नाथ महतो ने सभी साथियों, शुभचिंतकों एवं झारखंडवासियों से अपील की गई है कि वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ एवं आशीर्वाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि संघर्ष के दौरान साथियों और झारखंड की जनता से मिला प्यार, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
चंद्रगुप्त कोल परियोजना के जोरदाग साइट ऑफिस में गणपति पूजा का शुभारंभएबीएन न्यूज नेटवर्क, केरेडारी। सीसीएल के अधीनस्थ कार्य कर रही चंद्रगुप्त कोल परियोजना की सुशी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जोरदाग साइट ऑफिस में सोमवार को गणपति पूजा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।पूजा के दौरान भगवान गणेश को फूल-माला, फल एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से सजाया गया। साइट ऑफिस परिसर में गणपति पूजा को लेकर श्रद्धा और भक्तिमय माहौल बना रहा। कंपनी के कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं कार्यों में सफलता की कामना की।गणपति पूजा के शुभारंभ के अवसर पर साइट ऑफिस में भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर रामु सीओ, आर एस यादव जीएम अमरेश सिंह ए वी पी, बी प्रताप, के एल एम रामु, शामिल थे।
कोडरमा में साधु बनकर ठगों ने मंगलसूत्र और नकदी लूटीहाथ में मिट्टी देते ही मंगलसूत्र गायब, 50 हजार रुपए भी छीने; पुलिस जांच में जुटीएबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के गड़गी गांव में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। सोमवार को साधु के भेष में आए दो ठग महिलाओं को झांसा देकर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। दोनों ठगों ने सफेद कपड़े पहने थे। वे गांव में घर-घर घूमकर पैसे मांग रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने उनकी तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। सोमवार दोपहर को दोनों ठग गड़गी गांव के टाइगर क्लब इलाके में पहुंचे। वे सहदेव यादव के घर गए, जहां उस समय कोई पुरुष सदस्य नहीं था। घर में पूजा देवी तीज पूजा के लिए मंदिर जाने की तैयारी कर रही थीं। ठगों ने उनसे भीख मांगी। पूजा देवी ने उन्हें 10 रुपए दिए और पानी पिलाने लगीं। इसी दौरान ठगों ने उनके गले में पहने मंगलसूत्र के बारे में पूछा।जब पूजा देवी ने बताया कि मंगलसूत्र सोने का है, तो एक ठग ने जमीन से मिट्टी उठाई। उसने मिट्टी को कागज में रखकर पूजा देवी के हाथ में दे दिया। इसी दौरान दूसरे ठग ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया। इसी परिवार की कंचन देवी ने भी दोनों ठगों पर 50 हजार रुपए नकद छीनकर भागने का आरोप लगाया है। इस तरह एक ही परिवार की दो महिलाओं को अलग-अलग तरीके से ठगा गया।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने ठगों की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने उन्हें टाइगर क्लब से पानी टंकी की ओर जाते देखा था। बाद में पता चला कि उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी और परसाबाद रेलवे फाटक से पहले स्टेशन जाने वाले रास्ते पर उतर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।एक ही इलाके में साधु के वेश में पहुंचे दो संदिग्धों द्वारा दो गोतिनियों को कथित तौर पर झांसा देकर जेवर व नकदी लेकर फरार होने की घटना से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे जयनगर थाना क्षेत्र के कटिया पिकेट प्रभारी शिवराज उराव और मामले की जानकारी लेते हुए जाँच मे जुट गयी है।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में राजभाषा पखवाड़ा 2026 के शुभारंभ के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा शपथ दिलायी गयीएबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में राजभाषा पखवाड़ा 2026 (दिनांक 14.09.26 से 30.09.26 तक) के शुभारंभ के अवसर पर राजभाषा संकल्प समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रंधक श्री अखिलेश मिश्र के दिशा-निर्देश में अपर मंडल रेल प्रबंधक(ओ.पी.) सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा समारोह में धनबाद मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा शपथ दिलायी गयी। अपर मंडल रेल प्रबंधक(ओ.पी.) द्वारा कहा गया कि हम भारत के नागरिक, संविधान द्वारा स्थापित नियमों के अनुरूप, संप्रभुता संपन्न भारत संघ की भाषायी एकता को बनाये रखेंगे तथा जाति, धर्म और प्रांतीयता की भावना से ऊपर उठकर अपना सारा काम-काज हिंदी में करें । इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। दिनांक 14.09.26 से 30.09.26 तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा-2026 के क्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिनमें हिंदी निबंध लेखन, टिप्पण-प्रारूप लेखन, राजभाषा क्विज तथा हिंदी वाक् प्रतियोगिता सम्मिलित होंगी। यह जानकारी मनीष शौरभ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.