Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज एंड हॉस्पिटल के विद्यार्थियों का सम्मान
Published / 2025-03-22 22:07:03
मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज एंड हॉस्पिटल के विद्यार्थियों का सम्मान

टीम एबीएन, रांची। मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज एवं सेवेंथ डे एड्वेंटिस्ट हॉस्पिटल स्कूल आॅफ नर्सिंग, बारियातू रोड, रांची के छात्र - छात्राओं का सम्मान समारोह 2025 दिनांक 22 मार्च 2025 को मुख्य अतिथि,  रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि स्पाइसर विश्वविद्यालय के कुलपति पास्टर एजरस लकड़ा, नॉर्थ ईस्टर्न एड्वेंटिस्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सिराकोली इलिया, रांची के डीआईजी सह सीनियर सुपरीटेंडेंट आफ पुलिस चंदन कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित गया।इस समारोह में एएनएम , जी एन एम, बीएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के दो सत्रों के लगभग 178 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं 27 छात्र - छात्राओं को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ अजीत कुमार सिन्हा का परिचय कार्यकारी प्रशासी पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार चिल्लीमुंथा ने दिया। मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि शिक्षा के बाद ही दीक्षा प्राप्त होती है जो भी शिक्षा आपको मिली है उसको आपको आगे बढ़ाना है नर्सिंग मानव सेवा का एक अभिन्न अंग है और जिस संस्था में आपने पढ़ाई की है वह नर्सिंग का एक उत्कृष्ट संस्थान है और आप सभी से उम्मीद करता हूं कि इस संस्थान और मानव सेवा का भविष्य भी आप ही हैं। सम्मान समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में ए एन एम की प्रशांता बाखला, रिया कुजूर, लिलमुनि टुडू, दीपाली कुमारी और पुष्पा हेंब्रम शामिल थी। वहीं जी एन एम में अदिति खेस, मोहम्मद अब्दुल्ला अहमद, शालिनी तिर्की, एंजेल मार्की, ओरण बागे, जोसेफ सिंह और सोमा कुमारी, बीएससी बेसिक नर्सिंग में स्नेहा प्रीति बरला, दिव्या कुमारी, कोनिका हेंब्रम, निक्की तिर्की, रोजी परवीन और नवीन यशी कश्यप तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में श्वेता लकड़ा, प्रियंका केरकेट्टा, रश्मि सुधा पन्ना और सुमन खेस ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सिल्वर मेडल प्राप्त करने वालों में एएनएम की प्रशांता बाखला, सिमि लकड़ा, बिरूनिका बासके एवं रश्मि एक्का, जीएनएम की अंकता एलिजा केरकेट्टा, अनीशा कुजूर, बॉबप्रीस्टन बॉबी जेम्स, प्रीति एक्का, सुशीला कुमारी, बीनू टुडू, साउल सैमुअल टुडू और एंजेल बरला, बीएससी बेसिक नर्सिंग में मनीषा खलखो, अश्विन आनंद, संगीता लकड़ा, प्रिया खलखो, सुप्रिया लकड़ा, रेश्मि मुर्मू,  सोनाली लकड़ा, सिलास विजय तिर्की और परिधि शौके  मौजूद रहे। राज्य परिचारिका संगठन के बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता मोक्षित सुभाकर नारलापति को गोल्ड मेडल और एम आई बी ई परीक्षा में टॉप करने वाली दीपाली कुमारी एवं नौशीन अब्बास को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। एमआईबीई परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रोहन केरकेट्टा, मोनिका रानी एवं दीपिका कुमारी को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कार्यकारी प्रशासी पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार चिल्लीमुंथा, जनरल वाइस प्रेसिडेंट डॉ एस डी डी नायडू, वाइस प्रेसिडेंट आफ एकेडमिक अफेयर्स अय्यांकी सुनील कुमार मोहन राव, वाइस प्रेसिडेंट आफ फाइनेंशियल अफेयर्स बॉबी जेम्स वेलुप्पा, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट आफ फाइनेंशियल अफेयर्स दीपक कसारे, रजिस्टर अजीत बाजरॉय, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट आफ स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुभाकर प्रसाद, डॉक्टर रीता थापा, अस्पताल प्रशासक विजय राज बेलम, कॉलेज प्रिंसिपल एंजेलिन रेचल सैमुअल विलियम्स, नर्सिंग स्कूल प्रिंसिपल सुनीता हंसदा के साथ अल्फांस थॉमस कुजूर,  आॅलिव कुजूर,  ज्योति कश्यप, नमिता टोपनो, नेवलिन डांग, विशाल जीत भेंगरा, मरीन ग्लाडिन सुरीन, सुनीता सुरीन,  कैरोलिन मरांडी, हन्ना एलिजाबेथ,  प्रेमशिला बाड़ा,  रेचल, प्रीति भेंगरा, सुशील दास कुजूर, संध्या लेलीन, नम्रता सोय, निकोला डेस्किन, डेविड डांग, डायना एवं दिलीप कुमार ने अहम भूमिका निभायी।

मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सत्र 2025-27 का चुनाव आज
Published / 2025-03-22 20:42:55
मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सत्र 2025-27 का चुनाव आज

अध्यक्ष और मंत्री के जीत का फैसला मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के 1600 सदस्यों परटीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची का द्वि वार्षिक चुनाव सत्र 2025-27 आगामी रविवार को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में मैं होने जा रहा है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी राधेश्याम भारद्वाज  ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 23 मार्च 2025 को प्रात: 10 बजे से संध्या 5 बजे तक मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष और मंत्री का चयन सदस्यों के मताधिकार के प्रयोग से किया जायेगा।ज्ञात हो कि अध्यक्ष और मंत्री के दो पदों के लिए चुनाव होना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं वहीं मंत्री पद हेतु दो प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं। जबकि अध्यक्ष और मंत्री  का चयन सदस्यों को वोट देकर करना है।मुख्य चुनाव पदाधिकारी राधेश्याम भारद्वाज  ने मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सभी संरक्षक और आजीवन सदस्यों से आज रविवार को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है की अध्यक्ष और मंत्री के चयन की प्रक्रिया आपके मताधिकार के प्रयोग से की जाएगी।सदस्यों से आग्रह होगा ज्यादा से ज्यादा सदस्य रविवार को प्रात: 10 बजे से संध्या 5 बजे के अंदर पहुंचकर सबसे महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष और सचिव का चयन  करने में अपने महत्वपूर्ण मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उक्त जानकारी मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, रांची के मुख्य चुनाव पदाधिकारी राधेश्याम भारद्वाज ने दी।

रांची : उपायुक्त से मिले श्री महावीर मंडल के पदाधिकारी, रामनवमी पर चर्चा
Published / 2025-03-22 20:41:14
रांची : उपायुक्त से मिले श्री महावीर मंडल के पदाधिकारी, रामनवमी पर चर्चा

श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के पदाधिकारी के संग उपायुक्त के साथ हुई बैठक में रामनवमी के सफल आयोजन के लिए कई मुद्दों पर वार्ताटीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय सिंह यादव के सानिध्य में पदाधिकारियों ने उपायुक्त से उनके कार्यालय में भेंट की। अध्यक्ष जय सिंह यादव ने बताया कि आगामी श्री रामनवमी महोत्सव को देखते हुए उपायुक्त से रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए चर्चा की।आगामी 6 अप्रैल रविवार को रामनवमी के उपलक्ष्य पर भगवान श्री राम की शोभायात्रा में झंडाधारियों को  शोभायात्रा मार्ग पर पूर्ण सुविधा सुरक्षा के साथ उपलब्ध कराया जाये। रांची जिला में 1929 से कुल 56 पुराने लाइसेंसधारी हैं शहर की जनसंख्या बढ़ गयी है सो लाइसेनस धारी की संख्या भी बढ़ायी जानी चाहिए। साथ ही मांग की लाइसेंस अखाडाधारियो को सरकार की ओर से 50000 हजार की राशि सहयोग के रूप में दी जानी चाहिए। शोभायात्रा के सभी मार्गों पर अखाड़ा धारी व झंडाधारीयो के लिए मुख्य पथ पर साफ सफाई की सुविधा, सड़क के गढ्ढे की मरम्मत, लाइट की सुविधा, पीने के पानी की सुविधा सहित शोभायात्रा के सभी मार्गो  पर बिजली लाइट जेनरेटर युक्त की सुविधा की मांग की। रामनवमी के दिन शोभायात्रा के समय बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहे। जिससे दूर दराज ग्रमीण छेत्रो के परिधि से निकलने  वाले शोभायात्रा को तपोवन मंदिर तक जाने में कोई कठिनाई न हो।प्रशाशन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जायें, यातायात व्यवस्था में परिवर्तन कर मुख्यमार्ग को शोभायात्रा के लिए सरल और सुलभ बनाया जाये। प्रशासन का समन्वय श्री महावीर मंडल के सदस्यों के साथ अच्छा रहे व अखदाधारियो को समय पर लाइसेंस निर्गत किया जाये जिससे समय पर झंडाधरियो द्वारा शोभायात्रा निकाली जाये।निकाली जानेवाली शोभायात्रा मार्ग पर प्रशासन द्वारा चलंत शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था प्रत्येक जगह रखी जाये। अनावश्यक अराजकता फैलाने वाले ब्यक्ति को प्रशासन चिन्हित करें नाशखोरों को चिन्हित करें, मादक द्रव्य व शराब बिक्री पर उस दिन प्रतिबंध रहे। हर क्षेत्र में थाना द्वारा रामनवमी महोत्सव पर बैठक हो।मौके पर अध्यक्ष जय सिंह यादव, आलोक दुबे, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल सिन्हा चंकी, मंत्री सुभाष साहू, सह मंत्री बलराम, संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, दीपक ओझा, केंद्रीय युवा श्री महावीर मंडल नंदकिशोर सिंह चंदेल सिंह, सागर, प्रमोद श्रीवास्तव, राजू यादव, अशोक यादव, संजय पोद्दार, कमलेश यादव, बंटी सिंह राजपूत, सहित कई लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी संगठन के मंत्री सुभाष साहू और कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत (9431325438) ने दी।

बंद के बहाने आदिवासी समाज ने सरकार पर बनाया दबाव
Published / 2025-03-22 20:39:15
बंद के बहाने आदिवासी समाज ने सरकार पर बनाया दबाव

सिरमटोली फ्लाईओवर के विरोध में आदिवासी समाज, रांची बंद बुलाकर सरकार पर बनाया दबावटीम एबीएन, रांची। झारखंड में मनाये जाने वाला प्रमुख त्योहारों में से एक सरहुल नजदीक है। लेकिन इससे पूर्व आदिवासी समाज आक्रोशित नजर आ रहा है। दरअसल, आदिवासी समाज के आस्था का स्थल सिरमटोली सरना स्थल के समीप फ्लाईओवर के रैंप का निर्माण हो रहा है, जिसको लेकर आदिवासी समाज सरकार के खिलाफ गोलबंद हो चुके हैं। आंदोलन के तहत विभिन्न आदिवासी संगठनों के द्वारा रांची बंद बुलाया गया। झारखंड की राजनीति में इन दिनों हाल चल तेज हो चुकी है। कारण है राजधानी रांची में आदिवासी समाज का आक्रोश। सिरमटोली सरना स्थल के समीप फ्लाईओवर रैंप निर्माण का विरोध आदिवासी समाज द्वारा किया जा रहा है। इसको लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया गया। विधानसभा सत्र के दौरान बहस हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी समाज को संदेश देते हुए कहा था, सरहुल खुशी-खुशी मनायें, चिंता करने की बात नहीं है। लेकिन इसके बावजूद आदिवासी संगठन रैंप के निर्माण को बंद कराने की मांग पर डटे हैं। आंदोलन के तहत शनिवार को राजधानी रांची में संपूर्ण आदिवासी संगठनों के द्वारा रांची बंद बुलाया गया। तमाम आदिवासी संगठन के लोग रांची के सड़कों में बंद कराने उतरे। जगह-जगह टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में बंद समर्थक बंद कराने निकले। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रांची के चारो ओर सरना धमार्वालंबी ने सड़क पर उतरकर रांची बंद कराने का कार्य किया। सरना समाज अपने धर्म की रक्षा के लिए एकजुट है। झारखंड विधानसभा में कई विधायकों ने केन्द्रीय सरना स्थल सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप का मामला उठाया एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा जांच समिति बनाकर समस्या का समाधान करने की बात कही थी। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौन है। आज की बंदी को सफल बनाने के लिए व्यवसाय प्रतिष्ठानों, बस ओटो ई-रिक्शा बंद में शामिल तमाम आदिवासी संगठनों एवं बंद को समर्थन देने वाले उन सभी राजनीति पार्टी को केंद्रीय सरना समिति इन सबका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती है। मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा कि सरना स्थल से छेड़छाड़ करना आदिवासी समाज के साथ आघात है। इस बंदी को सफल करने के लिए सभी को धन्यवाद आभार।

सारंडा : आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल, एक गंभीर
Published / 2025-03-22 20:36:44
सारंडा : आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल, एक गंभीर

सारंडा जंगल में नक्सलियों का कहर, सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर समेत दो सुरक्षाकर्मी घायल एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंगपोंगा के जंगल में हुए आईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 193वीं बटालियन के एक सब इंस्पेक्टर समेत दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। चाईबासा पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल और हेड कांस्टेबल पार्थ प्रतिम डे के रूप में हुई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। यह घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत वांग्राम मरंगपोंगा जंगल के पास हुई। घायल जवानों की पहचान सुनील कुमार मंडल और पार्थ प्रतिम देय के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि दोनों जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, सारंडा वन क्षेत्र में कई नक्सली कमांडर अपने दस्तों के साथ छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों से बचने और उन्हें निशाना बनाने के लिए इन माओवादियों ने जगह-जगह जमीन पर आईईडी बिछा कर रखी है। इस पर पैर या हल्का दबाव पड़ते ही विस्फोट हो जाता है। शनिवार दोपहर सुरक्षाबलों का यहां तलाशी अभियान चल रहा था। इस दौरान दो जवान आईईडी की चपेट में आ गये। दावा है कि यह धमाका अर्ध सैनिकबल के शिविर से मात्र 600 मीटर की दूरी पर हुआ। इस कैंप की स्थापना पिछले महीने ही की गयी थी। चार दिन पहले भी ठीक ऐसे ही एक धमाके में सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के एक सब-इंस्पेक्टर घायल हुए थे।

रांची बंद के समर्थन में सशरीर सड़क पर उतरे जेएलकेएम के देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2025-03-22 18:14:28
रांची बंद के समर्थन में सशरीर सड़क पर उतरे जेएलकेएम के देवेंद्रनाथ महतो

आदिवासी सरना संरक्षण को लेकर राजधानी बंदी रहा असरदारटीम एबीएन, रांची। आदिवासी संगठनों का राजधानी रांची बंद असरदार रहा। शनिवार को आदिवासी धार्मिक सरना स्थल पर फ्लाईओवर निर्माण के विरोध पर लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाया, सड़क पर सरना झंडे के साथ बांस का बैरियर लगाया। रांची को बाहरी इलाके क्षेत्र से जोड़ने वाले रास्ते को अवरुद्ध किया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने इस आंदोलन का समर्थन देते हुए अपने कार्यकर्ताओं के साथ सशरीर सड़क पर उतरे। राजधानी मुख्य मार्ग पर प्रदर्शनकारियों के साथ जम रहे। बारिश होते रहने के बाद भी भिंगते हुए बैनर और तख्ती साथ हिनु चौक और सिरमटोली चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देर शाम तक डंटे रहे। बताते चलें बंदी के पूर्व शुक्रवार संध्या को जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक भव्य मसाल जूलूस निकला गया था। श्री महतो ने अपने जेएलकेएम संगठन की ओर से मीडिया वार्ता में कहा कि यह राज्य आदिवासी मूलवासी बहुल राज्य है। उनके मांगों पर राज्य सरकार को गंभीर होना चाहिए। केवल विकास के नाम पर केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली को प्रभावित नहीं होना चाहिए।

ट्वीटर की नीली चिड़िया करीब 30 लाख में नीलाम
Published / 2025-03-22 18:13:10
ट्वीटर की नीली चिड़िया करीब 30 लाख में नीलाम

बिक गयी ट्वीटर की नीली चिड़िया, इतने लाख में हुई नीलामएबीएन सेंट्रल डेस्क। ट्विटर की नीली चिड़िया का लोगो कभी सोशल मीडिया की दुनिया में पहचान का प्रतीक था, लेकिन जब से एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया, उन्होंने इस प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव किये हैं। सबसे बड़ा बदलाव तो यह था कि उन्होंने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया। अब अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के हेडक्वार्टर पर लगा नीली चिड़िया का आइकॉनिक लोगो भी नीलामी में बेचा गया है।कितने में हुई नीली चिड़िया की नीलामीनीलामी करने वाली कंपनी के पीआर के मुताबिक, इस नीली चिड़िया को 34,375 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) में नीलाम किया गया है। यह चिड़िया करीब 254 किलो वजनी है और इसका आकार 12 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा है। हालांकि, इस चिड़िया के नये मालिक की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गयी है।एपल से जुड़ी चीजों की भी हुई नीलामीनीली चिड़िया के अलावा एपल-1 कंप्यूटर को करीब 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर) में नीलाम किया गया है। इसके अलावा स्टिव जॉब्स द्वारा साइन किया गया एपल का एक चेक भी करीब 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में नीलाम किया गया है। नीली चिड़िया के अलावा एपल-1 कंप्यूटर को करीब 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर) में नीलाम किया गया है। इसके अलावा स्टिव जॉब्स द्वारा साइन किया गया एपल का एक चेक भी करीब 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में नीलाम किया गया है।

आजसू समर्थकों ने भी कराया रांची बंद
Published / 2025-03-22 18:11:54
आजसू समर्थकों ने भी कराया रांची बंद

टीम एबीएन, रांची। रांची बंद को सफल बनाने के लिए आजसू पार्टी के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे। पार्टी ने हेमंत सरकार के खिलाफ आयोजित बंद को पूर्णतया सफल बताया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आज के सफल बंद ने साबित कर दिया कि हेमंत सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता जाग चुकी है। आदिवासी आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा। आदिवासी संस्कृति और अस्मिता को कुचलने की साजिश नाकाम कर दी जायेगी। आजसू कार्यकर्ताओं ने रांची महानगर तथा कांके के इलाकों में बंद को सफल बनाने में सहयोग किया। आजसू पार्टी के झारखंड आंदोलनकारी कुमुद बर्मा, छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम बर्मा, सुरेंद्र लिंडा, महादेव मुंडा एवं अन्य सैकड़ों  कार्यकर्ता बंदी करवाने में शामिल हुए तथा हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांके इलाके में आजसू नेता संजय मेहता अपने कार्यकतार्ओं के साथ सड़कों पर उतरे।

हुटुप गौशाला धाम में श्रीराम कथा का छठे दिन वन गमन और केवट प्रसंग पर चर्चा
Published / 2025-03-22 18:11:00
हुटुप गौशाला धाम में श्रीराम कथा का छठे दिन वन गमन और केवट प्रसंग पर चर्चा

राम का वनवास सत्य, धर्म और कर्तव्य के प्रति अडिग समर्पण का प्रतीक : संगीता किशोरी जीटीम एबीएन, रांची। हुटुप गौशाला धाम में चल रही श्री राम कथा के छठे दिन सुप्रसिद्ध कथा वाचिका सुश्री संगीता किशोरी जी ने वन गमन एवं केवट प्रसंग पर एक मार्मिक और गहन कथा प्रस्तुत की, जिसे श्रद्धालु श्रद्धा और भावुकता के साथ सुन रहे थे। संगीता किशोरी जी ने रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को अत्यंत विस्तार से और भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे श्रोताओं के हृदय को गहरी छाप मिली। वन गमन का प्रसंग में संगीता किशोरी जी ने राम के वन गमन की कथा को भावनाओं और त्याग के साथ जोड़ा। जब राजा दशरथ ने राम को अयोध्या का राजा बनाने का निर्णय लिया, तो यह रानी कैकयी की द्वार से उपजी प्रतिज्ञा के कारण राम को अपने परिवार और घर को छोड़कर वनवास जाना पड़ा। किशोरी जी ने इस प्रसंग के माध्यम से यह बताया कि राम का वनवास केवल एक भौतिक यात्रा नहीं थी, बल्कि यह एक महान आत्मिक तपस्वी जीवन का हिस्सा था। राम का वनवास सत्य, धर्म और कर्तव्य के प्रति अडिग समर्पण का प्रतीक था। उनके वन गमन ने यह सिद्ध किया कि संसारिक सुख और पद-प्रतिष्ठा से कहीं बड़ा है धर्म और आत्मिक शांति। केवट प्रसंग कथा में केवट के राम से मिलन को भी अत्यधिक मार्मिक रूप से प्रस्तुत किया गया। जब राम और लक्ष्मण गंगा के किनारे पहुंचे और केवट ने उन्हें नाव में बैठाकर पार करने का प्रस्ताव रखा, तो संगीता किशोरी जी ने केवट की भक्ति को बेहद सजीव तरीके से चित्रित किया। केवट की भक्ति केवल बाह्य रूप से नहीं, बल्कि उसके हृदय की गहराई में बसी हुई थी। उसने राम से कहा कि वह उनकी सेवा करने के लिए तैयार है, लेकिन उसे उनका चरणामृत प्राप्त करने की इच्छा है। यह प्रसंग यह सिद्ध करता है कि भगवान की भक्ति किसी भी रूप और स्थान से हो सकती है और भगवान अपने भक्तों के प्रेम को सर्वोच्च स्थान देते हैं। सुश्री संगीता किशोरी जी की कथा में हर प्रसंग जीवन के गहरे अर्थ को उजागर करता है। वन गमन और केवट प्रसंग ने हमें यह सिखाया कि जीवन में कठिनाइयां, त्याग और समर्पण के बावजूद सच्चे कर्तव्य का पालन करना चाहिए। श्रीराम के आदर्शों का पालन करके हम अपने जीवन को पवित्र और सार्थक बना सकते हैं। इस दिन की कथा ने सभी श्रोताओं को जीवन के सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।यह श्रीराम कथा न केवल धार्मिक ज्ञान का भंडार है, बल्कि हमारे जीवन को सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। कथा के दौरान जीवंत झांकियां देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। छठे दिन भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर-कार्यक्रम के संयोजक बासुदेव भाला एवं मुकेश काबरा, किशन साबू, प्रदीप राजगढ़िया, महेश्वर सिंह, अनिल साबू, किरण साबू, प्रेमलता काबरा, रेणु फ्लोर, सूची राजगढ़, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं पुरुष उपस्थित थे। 23 मार्च रविवार को श्री राम कथा में शबरी प्रसंग पर कथा होगी, तथा अपराह्न- 11:30 बजे से कथा स्थल में महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी संजय सर्राफ और मुकेश काबरा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.