निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर अभिभावक संघ की बैठक संपन्न,कल डीसी को सौपेंगे ज्ञापनएबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। चित्रगुप्त नगर के अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार अभय कुमार के आवास पर अभिभावक संघ कोडरमा जिला की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नरेंद्र सिंह चंदेल ने की। बैठक में जिले के निजी स्कूलों की मनमानी, प्रत्येक वर्ष एनसीआरटी गाइडलाइन के विपरीत किताबों को बदलने आदि कई मुद्दे पर चर्चा कि गयी। जिसके बाद निर्णय लिया गया कि सोमवार को निजी स्कूलों की मनमानी को बंद करने, निजी स्कूलों में एनसीआरटी गाइडलाइन का पालन करने आदि मांगो को लेकर एक ज्ञापन कोडरमा उपायुक्त व डिईओ को देने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ज्ञापन देने के एक सप्ताह के अंदर संतोषजनक कार्यवाई नहीं हुई तो अभिभावक संघ के द्वारा पहले कोडरमा समाहरणालय में धरना प्रदर्शन करने तथा उसके बाद भी कार्यवाई नहीं होने की सूरत पर आजरण-अनशन करने करने की बात कही।इस दौरान संघ के अध्यक्ष संजय साजन व सचिव भानु प्रताप सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों में प्रत्येक वर्ष एनसीआरटी के दिशा निर्देश के विपरीत किताबों को बदल दिया जा रहा वहीं कुछ स्कुल ऑनलाइन पेमेंट पर भी जीएसटी लेने लगे है जो गलत है उन्होंने कहा लोग अपनी पेट काट कर बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते पर कुछ स्कूलों के द्वारा भय दोहन कही से उचित नहीं। मौके पर अध्यक्ष संजय साजन, सचिव भानु प्रताप सिंह,अंकित कुमार यादव सह सचिव, अली हैदर बंटी संरक्षक सिकंदर कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल (संरक्षक), रविन्द्र कुमार (मोती) (संरक्षक) अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार अभय (संरक्षक) आदि लोग मौजूद रहे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के सत्र -2025- 27 के प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव मे रांची के युवा विशाल पाड़िया विजयी होकर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष बनने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विशाल पाड़िया को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने विशाल पाड़िया को बधाई देते हुए कहा है कि आपके कुशल नेतृत्व में न केवल मारवाड़ी युवा मंच झारखंड प्रांत मे बल्कि पूरा समाज प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। आपका दूरदर्शी मार्गदर्शन संगठन को सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक समृद्धि और युवा सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। हम सबों को पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में मंच संगठित होकर समाज सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देगा और नई प्रेरणाएँ स्थापित करेगा।बधाई देने वालों में-रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, ओम प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र केडिया, पवन पोद्दार, पवन शर्मा, किशन साबू, प्रमोद अग्रवाल, मनोज चौधरी, कमलेश संचेती, कौशल राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, बबलू हरित, प्रमोद सारस्वत, अंजय सरावगी, रमण वोडा, विकास अग्रवाल, आदि शामिल है। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। लायन्स क्लब ऑफ रांची द्वारा विश्व हिंदू परिषद झारखंड सेवा विभाग के सहयोग से राणी सती मंदिर रातू रोड़ रांची के प्रांगण स्थित हनुमान बक्श पोद्दार सत्संग भवन में 41 जोड़ियों का पाणिग्रहण संस्कार हेतु आदर्श सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ।लायंस क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं विवाह समारोह के संयोजक राजेश कुमार चौधरी के देखरेख मे सभी कन्याओं का विवाह सनातन वैदिक रीति से पंडित श्याम सुन्दर भारद्वाज द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें 11 पंडितों की टीम ने सहयोग प्रदान किया। सुबह 10 बजे बारात निकाली गई एवं वरमाला का कार्यक्रम हुआ। शाम 5 बजे विदाई हुई। सभी कन्याओं को घरेलू आवश्यक सामग्री जैसे बर्तन, कंबल, कपड़े, बर्तन एवं अन्य आवश्यक सामान प्रदान किया गया। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग सह सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल एवं प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, रांची और खूंटी जिले के 17 दिव्यांग जोड़ियों का विवाह 24 अन्य जोड़ियों के साथ कराया गया, जिसमे नौ जोड़ियां दृष्टिबाधित हैं और आठ जोड़ियां शारीरिक दिव्यांगों की हैं।दृष्टिबाधितों और दिव्यांगों को विवाह में बहुत सी सामाजिक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिकांश स्थितियों में परिवार जन भी ध्यान नहीं देते हैं जबकि इनकी भी जैविक और नैसर्गिक आवश्यकताऐं रहती हैं। अतः इस वर्ष हमारा प्रयास यहा कि मानवीयता के नाते इन्हें भी समाज की मुख्य धारा से जोड़कर गृहस्थी बसाने और सुखी दाम्पत्य जीवन जीने का अवसर प्रदान किया जाये। विवाह समारोह के संयोजक राजेश कुमार चौधरी एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है विवाह एक पवित्र संस्कार है और हर कन्या का सपना होता है कि उसका विवाह बड़े धूमधाम से हो लेकिन गरीब और विशेष रूप से दिव्यांग या दृष्टिहीन कन्याओं के लिए सपना कई बार सिर्फ एक ख्वाब बनकर रह जाता है।ऐसे में इस सामूहिक विवाह समारोह में इन कन्याओं को सम्मान खुशी और आत्मनिर्भरता का अवसर प्रदान किया, विवाह के उपरांत सभी 41 जोड़े वर- कन्याएं बहुत ही खुश दिखे, समारोह मे किन्नर समुदाय ने सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद एवं बधाई दी। पूरा माहौल खुशनुमा एवं आनंदित मे सराबोर रहा। संस्थान परगना से आने वाले 150 से अधिक दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग दूल्हा- दुल्हन और बारातियों की आवासीय एवं भोजन की व्यवस्था एक दिन पूर्व से की गई थी। सामूहिक विवाह समारोह में 1 हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। उपस्थित सभी लोगों ने नव- दंपतियों को आशीर्वाद दिया एवं इस पुनीत कार्य के लिए लायंस क्लब एवं विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग को साधुवाद दिया। यह कदम समाज मे एकजुटता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है और यह कदम निःसंदेह मानवता की सच्ची सेवा है।कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने मे लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल माधव लखोटिया, मीडिया प्रभारी प्रो. हरबीन्दर बीर सिंह, सिद्धार्थ मजूमदार, विनोद कुमार गढयान, अशोक कुमार अग्रवाल, संजय सर्राफ, डा. देवेन्द्र सिंह, शांतनु तिवारी अजय सखूजा, राजेश मोर, निर्मल मानपुरिया, दिलीप बंका, मनीष गाड़ोदिया, बीना बंका, सुनीता चौधरी, शुभ्रा मजूमदार, निशि अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, डा. प्रदीप कुमार, विहिप रांची महानगर के अध्यक्ष कैलाश कुमार केशरी, मुरारी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रतन केसरी, अनिल तिवारी, मनोज मुंडा, जितेन्द्र महतो, मनीष चौधरी, विजय परशुराम पुरिया, सुबोध वर्मा, रजनी सिंह, अनिल गोयल, गुंजन गुप्ता, सुजाता गाड़ोदिया, सुजीत कुमार, गणेश सिंह आदि ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल ,पुंदाग में शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य एसके मिश्र ने देश के अमर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की गाथाओं से युवाओं को परिचित करवाया जाना चाहिए, जो देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते - हंसते फांसी के फंदों पर झूल गए।जिनके लिए राष्ट्र हित ही सर्वोपरि रहा।जेल की चारदीवारी में भी वे अध्ययनरत रहे तथा अपने बारे में कुछ न सोच कर समाज सुधार और मातृभूमि की स्वतंत्रता के बारे में ही सोचते रहे। देश की तरक्की के बारे में सोचते रहे। देश की उन्नति में अपना योगदान देकर,देश सेवा करके ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सांसद ने आपदा मंत्री से किया वार्ता, प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की बात कही। लोहरदगा जिला के भंडरा, सेन्हा, कुडू पेसरार, कैरो, लोहरदगा, किस्को, लोहरदगा नगर के साथ-साथ गुमला जिला एवं मांडर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार एवं शनिवार को हुए ओलावृष्टि से भारी तबाही हुआ है।ओलावृष्टि के कारण पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गया, करोड़ों रुपए का किसानों के फसलों का नुकसान हुआ है ।एडवेस्टर एवं खपड़ा के घरों में भारी तबाही हुआ है लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत दिल्ली से शनिवार को लोहरदगा पहुंचे।प्रभावित किसानों ने सांसद से मुलाकात कर ओलावृष्टि से हुए क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिलाने की मांग उनसे किया। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से किसानों एवं ग्रामीणों को जो क्षति हुआ है उससे वे काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को वे समुचित मुआवजा दिलवाएंगे। सांसद ने मौके पर से ही झारखंड राज्य के आपदा विभाग के मंत्री इरफान अंसारी से मोबाइल से वार्ता कर उन्हें बताया कि लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में ओलावृष्टि से भारी तबाही हुआ। किसानों की गाढ़ी कमाई, पूंजी और मेहनत एक साथ पानी में मिल गया है। किसानों का करोड़ों का नुकसान हुआ है। उपायुक्त के माध्यम से शीघ्र क्षतिपूर्ति का आकलन करवाकर समुचित मुआवजा किसानों को दिलाने का कार्य करे।मंत्री महोदय ने सांसद से कहा कि झारखंड सरकार किसानों के क्षतिपूर्ति का शीघ्र आकलन करवाकर मुआवजा देने का काम करेगी।
सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद सब इंस्पेक्टर को दी श्रद्धांजलिशेयर बाजारshare marketsensex nifty todaydhanbad❯ETV Bharat JharkhandझारखंडjharkhandLanguage MenuEnglishहिंदीउत्तर प्रदेशउत्तराखंडछत्तीसगढ़झारखंडदिल्लीबिहारमध्य प्रदेशराजस्थानहरियाणाहिमाचल प्रदेशঅসমীয়াবাংলাગુજરાતીಕನ್ನಡമലയാളംमराठीଓଡିଆਪੰਜਾਬੀதமிழ்తెలుగుఆంధ్రప్రదేశ్తెలంగాణاردوETV Bharat / stateसीएम हेमंत सोरेन ने शहीद सब इंस्पेक्टर को दी श्रद्धांजलि, बोले- जारी रहेगा नक्सल के खिलाफ अभियान - CM SOREN PAID TRIBUTE TO MARTYRझारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.CM Hemant Soren paid tribute to martyrशहीद जवान को श्रद्धांजलि देते राज्यपाल और मुख्यमंत्री (ETV BHARAT)टीम एबीएन, रांची। चाईबासा में हुए आईईडी विस्फोट में वीरगति को प्राप्त हुए सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुनील मंडल को रांची स्थित सीआरपीएफ कैम्प में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए सीआरपीएफ कैंप में मौजूद रहे।सीआरपीएफ कैम्प में दी गयी श्रद्धांजलिचाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के द्वारा जमीन के नीचे बिछाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 193 बटालियन के शहीद सब इंस्पेक्टर सुनील मण्डल को रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उनका ढाढ़स बंधाया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिवार के साथ सरकार का साथ हमेशा रहेगा। शहीद सब इंस्पेक्टर को झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी अनुराग गुप्ता के साथ आईजी अभियान, आईजी सीआरपीएफ, आईजी रांची, डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
झारखंड में फिर लौटी ठंड, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसमटीम एबीएन, रांची। झारखंड में लगातार हर रोज बारिश देखने को मिल रही है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।झारखंड में आज भी बारिश और वज्रपात की संभावनामौसम विभाग के अनुसार, रविवार को कोल्हान और संताल परगना में तेज हवाओं के साथ गरज, बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान के अनुसार, 23 मार्च को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और साहिबगंज में कहीं- कहीं मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी और बोकारो में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने की संभावना है। 24 से 26 मार्च तक राजधानी समेत पूरे राज्य में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।बारिश होने से रांची में 10 डिग्री गिरा पारापिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई, जबकि कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन, आंधी और ओलावृष्टि के साथ भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा का रिकॉर्ड किया गया। बीते शनिवार को हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया है। बारिश होने से रांची में तापमान लगभग 10 डिग्री गिरकर 34 से 24 डिग्री पहुंच गया। तापमान गिरने से ठंड फिर से लौट आईं और लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े। राजधानी में तो लोगों ने गर्म कपड़े तक निकाल लिए हैं। वहीं, बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा जारी चार दिवसीय स्वराज पदयात्रा का हुआ समापनटीम एबीएन, रांची। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन झारखंड प्रदेश द्वारा पंचायत, पेसा, पानी, पहाड़, पौधा के संरक्षण और उनसे संबंधित अधिकारों को पूर्ण रूप में लागू करने की मांग को लेकर विगत 19 फरवरी से धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से निकाली गयी स्वराज पदयात्रा का समापन शनिवार को मोराबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ संपन्न हुआ। समापन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पदयात्रियों का स्वागत माला पहनाकर किया। पदयात्रा का नेतृत्व पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने किया। इस अवसर पर पदयात्रियों एवं उपस्थित नेताओं कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि पांच -प- के द्वारा जो पहल संगठन के द्वारा की गई है यह कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। कांग्रेस के पंजे को पांच -प- मजबूत करेंगे। झारखंड की पहचान पहाड़, पानी, पौधा, जंगल से है। झारखंडी संस्कृति की विरासत इसमें वास करती है। आज बंजर जमीनों पर पौधे लगाए जा रहे हैं, यह सकारात्मक पहल है, लेकिन हमें जंगलों को बचाना होगा। महात्मा गांधी और राजीव गांधी के पंचायती राज के सपनों को सकार करने के लिए पंचायत अधिनियम के अनुसार ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार देना होगा।जनजातीय मूलवासी के जीवन से जुड़े हुए पांच -प- है। पेसा से मिलने वाले अधिकारो से ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। हमारे संगठन और सरकार का यह दायित्व है कि झारखंड की मूल पहचान पहाड़ जंगल को संरक्षित करने के लिए अपना बेहतर प्रयास करें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की, रविंद्र सिंह, जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुजनी, अशोक चौधरी, सोनाल शांति, शांतनु मिश्रा, राजेश गुप्ता, राकेश किरण महतो, परविंदर सिंह, परितोष सिंह, नेल्सन मुंडा, अमर मुंडू, अंजनी रंजन, अनुप्रिया सोय, अनामिका सरकार, पवन कुमार बबलू, समीर सुंडी, रितेश तमसोय, विवेक विशाल, विशाल सुमबुरूई, सुभाष नाग, त्रिभुवन कुमार, अमितेश कुमार, लक्ष्मण हंसदा, आनंद सिंकू, प्रशांत अंबेडकर, नीरज कुमार, संतोष राय, रंजन बोईपाई, जानकी महतो, एडवर्ड मिंस, विल्सन सोय जैक पुर्ती, आदि शामिल थे।
नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सब इंस्पेक्टर शहीद, दो जवानों को एयरलिफ्ट कर लाया गया था रांची टीम एबीएन, रांची। झारखंड के चाईबासा जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गये हैं। चाईबासा में हुए आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए थे जिन्हें इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया था। सुनील ने तोड़ा दम झारखंड में नक्सलियों से लोहा लेते हुए एक और सब इंस्पेक्टर वीरगति को प्राप्त हुए हैं। सीआरपीएफ 193 बटालियन के सब इंस्पेक्टर जीडी सुनील कुमार मंडल अपनी टीम के साथ नक्सलियों के खिलाफ अभियान में निकले हुए थे। इसी दौरान चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में नक्सलियों ने पहले से लगाई गई आईईडी में विस्फोट किया, जिसकी चपेट में आने से सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल और सीआरपीएफ जवान जीडी पार्थ घायल हो गये। ब्लास्ट की जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में दोनों घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया। मिदनापुर के रहने वाले थे शहीद सुनील नक्सलियों के विस्फोट में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के रहने वाले थे। सब इंस्पेक्टर के शहीद होने की सूचना के बाद सीआरपीएफ में गम का माहौल है। रविवार को दी जाएगी श्रद्धांजलि चाईबासा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के जवान लगातार नक्सलियों को भारी चोट दे रहे थे। नक्सलियों की सफाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उसी दौरान जबरदस्त विस्फोट हुआ जिसमें सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर और जवान घायल हुए थे। पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घायल दूसरे जवान की स्थिति खतरे से बाहर हैं। रविवार को शहीद सब इंस्पेक्टर को सीआरपीएफ कैंप में श्रद्धांजलि दी जाएगी और फिर उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह जिला भेजा जायेगा। राज्यपाल ने जताया शोक झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शहीद सीआपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुनील मंडल की शहादत पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल के इलाज के दौरान निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वीर जवान के अदम्य साहस व शौर्य को नमन। शहीद के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वहीं, इस ब्लास्ट में घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.