Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
राज्य में अवैध बालू कारोबार तंत्र को खत्म करे ईडी : बाबूलाल
Published / 2025-03-29 22:13:53
राज्य में अवैध बालू कारोबार तंत्र को खत्म करे ईडी : बाबूलाल

झारखंड में चल रहे हजारों करोड़ के अवैध बालू कारोबार तंत्र को ध्वस्त करे ईडी : बाबूलाल मरांडी टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में आम जनता को सस्ता बालू नहीं मिलने के सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मरांडी ने कहा कि राज्य में बालू के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बालू के लिए आम जनता की जेब से मनमानी कीमत वसूली जा रही है। बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि रांची में निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाला बालू प्राय: सिल्ली, बुंडू और सोनाहातू से लाया जाता है। जब बालू घाट से निकलता है तो उसकी कीमत लगभग 5,000 होती है, लेकिन रांची पहुंचते- पहुंचते इसका दाम 45,000 के पार चला जाता है। उन्होंने कहा कि महज 60 किमी की दूरी में कीमत में नौ गुना इजाफा कोई संयोग नहीं, बल्कि एक संगठित अवैध कारोबार का नतीजा है जिसमें खुद मुख्यमंत्री, खनन माफिया, ट्रांसपोटर्र, अधिकारी और दलालों का गठजोड़ शामिल है। बालू घाट पर अवैध एंट्री, परिवहन के दौरान अवैध पासिंग और ब्लैक मार्केटिंग के माध्यम से आम जनता से भारी रकम वसूली जाती है। मरांडी ने कहा कि झारखंड में तकरीबन 440 बालू घाटों में से केवल 31 कानूनी रूप से संचालित हैं जिसके परिणामस्वरूप, आम आदमी को निर्माण के लिए कई गुना महंगा बालू खरीदना पड़ रहा है। इस खेल में शामिल हर शख्स अपने हिस्से की कमाई कर रहा है, लेकिन इसकी असली कीमत जनता को चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय संज्ञान लेकर झारखंड में चल रहे हजारों करोड़ के अवैध बालू कारोबार तंत्र को ध्वस्त करें, ताकि आम जनता को सस्ती कीमत पर पर्याप्त बालू उपलब्ध कराया जा सके और राजस्व के नुकसान को कम किया जा सके।

सीएम हेमंत और अडाणी की मुलाकात के बाजार में चर्चे
Published / 2025-03-29 22:09:25
सीएम हेमंत और अडाणी की मुलाकात के बाजार में चर्चे

उद्योगपति गौतम अडानी ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, आखिर क्या हुई बात, कयासों का बाजार गर्म टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में  अदाणी समूह के अध्यक्ष  उद्योगपति श्री गौतम अदाणी ने औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर झारखंड में निवेश से संबंधित कई विषयों पर चर्चा हुई। अडानी समूह के अध्यक्ष सह देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति गौतम अडानी के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि आईपीआरडी के स्तर से इस मुलाकात को औपचारिक बताया गया है। कहा गया है कि इस दौरान निवेश से संबंधित कई विषयों पर चर्चा हुई है। गौतम अडाणी और सीएम की मुलाकात खास बात है कि राज्य गठन के बाद ऐसा पहला मौका है जब प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी रांची आए और सीएम से मुलाकात के बाद वापस लौट गये। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाम 7 के करीब उद्योगपति गौतम अडानी अपनी एक टीम के साथ चार्टर्ड प्लेन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद रात करीब 10 बजे वापस लौट गये। कंपनी ने किया है गोड्डा में पावर प्लांट स्थापित दरअसल, अडानी समूह का झारखंड से गहरा जुड़ाव तब बना, जब कंपनी ने गोड्डा में पावर प्लांट स्थापित किया। गोड्डा स्थित पावर प्लांट से बांग्लादेश बिजली सप्लाई होती है। इसी कड़ी में कंपनी को हजारीबाग के बड़कागांव स्थित गोंदलपुरा में कॉल ब्लॉक आवंटित हुआ है, लेकिन जमीन अधिग्रहण करने के लिए कंपनी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लासपूर्वक मनायें त्योहार : उपायुक्त
Published / 2025-03-29 22:08:21
शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लासपूर्वक मनायें त्योहार : उपायुक्त

जिले में विधि व्यवस्था सुदृढ़, बरती जा रही एहतियायत : पुलिस अधीक्षक शांति, समाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाएं रखना सभी की जिम्मेवारी  त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क अफवाहों एवं असमाजिक तत्वों पर प्रशासन का विशेष ध्यान असामाजिक व अराजक तत्वों के विरूद्ध होगी सख्त से सख्त कार्रवाई सोशल व डिजिटल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नजर सीसीटीवी व ड्रोन की निगरानी में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के जुलूस मार्ग फ्लैग मार्च कर सामाजिक सौहार्द का दिया जायेगा संदेश दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की रहेगी मुस्तैदी भड़काऊ गाने नहीं बजाने एवं साउंड को नियंत्रण में रखने की अपील त्योहारों को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामूवासियों की सामूहिक भागीदारी से त्योहार में शांति व्यवस्था कायम रहेगी। विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिलेगी। जिले में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाये रखने में शांति समिति, प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्तियों की अहम भूमिका है। शांति और भाईचारा जिले की पहचान है। रामनवमी, ईद-उल फितर एवं सरहुल पर्व के मद्देनजर जिले में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाये रखने की आवश्यकता है। पर्व-त्योहार खुशियां मनाने और एक-दूसरे से प्रेम बांटने का अवसर प्रदान करता है। त्योहार में सभी लोग खुशियों का माहौल बनाएं रखें। संयमित और अनुशासित तरीके से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लासपूर्वक त्योहार मनायें।त्योहार के मद्देनजर प्रशासनिक आवश्क तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है। ड्रोन, सीसीटीवी, डिजिटल मीडिया के साथ-साथ सादे लिबास में भी प्रशासन निगरानी कर रही है। किसी भी तरह का उपद्रव व अफवाह फैलाने वाले असमाजिक व अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जायेगी। यह बातें पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कही। वे आज रामनवमी, ईद-उल फितर एवं सरहुल के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक स्थानीय पं. दीनदयाल उपाध्याय समृति नगर भवन में आयोजित की गयी। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सभी से सामाजिक समरसता, भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि दूसरे जिले एवं राज्यों की घटित घटनाओं एवं पूर्व की घटनाओं से कोई सरोकार नहीं रखें। दुर्भावना से भी बाहरी चीजों पर अमल नहीं करें। उपायुक्त ने समिति के सदस्यों के अनुरोध पर उन्हें आश्वस्त किया की जुलूस मार्ग वाले क्षेत्रों में ही बिजली बाधित करने की कोशिश की जायेगी। हालांकि उन्होंने पूर्व की घटनाओं के दृष्टिगत यह भी कहा कि आमलोगों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। उपायुक्त ने त्योहार के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत समिति एवं रोजगार सेवकों को भी टैग करते हुए निरीक्षण करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया।  बैठक में आमलोगों की सुरक्षा, जुलूस मार्गो की सुरक्षा, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी, अफवाहों की रोकथाम, सुगम यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, बिजली व्यवस्था, स्वास्थ्य, सफाई, पेयजलापूर्ति, सोशल मीडिया के सद्उपयोग आदि आवश्यक सुविधाओं को लेकर चर्चा की। वहीं भड़काउ या अश्लील गानों के प्रसारण की रोकथाम पर बल दिया। रामनवमी तथा मोहर्रम इंतजामिया कमेटी, मुहर्रम अखाड़ा समिति, सरहुल समिति के सदस्यों, मीडिया कर्मियों आदि ने भी प्रशासन को कई सुझाव दिये। वहीं प्रशासनिक टीम को पूर्ण सहयोग देने, असमाजिक व अराजक तत्वों को चिन्हित करते हुए स्थानीय प्रशासन को सूचित करने का भरोसा दिया। प्रशासन ने भी लोगों के सुझाव पर अमल करते हुए बेहतर समन्वय के साथ सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की।  विधि व्यवस्था सुदृढ़ : एसपी  पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कहा कि पूरे जिले में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संयुक्त प्रयास से विशेष एहतियायत एवं निगरानी बरती जा रही है। प्रशासनिक टीम अलर्ट मोड में है, ताकि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी त्योहार संपन्न कराया जा सके। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों, प्रबुद्धजनों एवं पूरे जिलेवासियों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर धैर्य का परिचय दें और एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां बांटें। उन्होंने जुलूस निर्धारित मार्ग पर ही निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर सभी जगहों से फ्लैग मार्च निकाली जायेगी। उपद्रवी एवं असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की टीम पूरी सख्ती बरतेगी।  उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर जिला बल के अतिरिक्त सीआरपीएफ जवान की भी तैनाती की जा रही है। वहीं होमगार्ड के जवान भी लगाये गयें हैं। पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी एवं सरहुल समिति के सदस्यों से त्योहार समाप्ति के उपरांत झंडा को सम्मान तरीके से उतरवाने की भी अपील की। डिजिटल व इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर  उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर वाट्सएप, फेशबुक, इंस्टग्राम, एक्स, युट्यूब, वेबसाइट, पोर्टल जैसे डिजिटल और इंटरनेट मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर है। डिजिटल और इंटरनेट मीडिया की सूक्षमता से कई स्तरों पर निगरानी रखी जा रही है। किसी शरारती या असामजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने की कोशिष करने की स्थिति में संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त ने सोशल मीडिया के एडमिन से सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक प्रयोग करने एवं इसके दुरूपयोग से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। भ्रामक और अपुष्ट खबरों का सत्यान प्रशासन से जरूर कराएं, ताकि जिले में सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने मीडिया एवं सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स के प्रतिनिधियों से भी अपील किया कि कोई भी सूचनाएं आती है, तो उसका सत्यापन करें। इसके उपरांत प्रसारण एवं फारवर्ड योग्य सूचनाएं ही प्रसारित करें।  एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की रहेगी व्यवस्था त्योहार के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस की तैनाती की जायेगी। साथ ही एंबुलेंस को थानों से टैग किया जायेगा। चालक का नाम व नंबर नजदीकी थाना में  रहेगी, ताकि समस्या होने पर संबंधित को तत्काल संबंधित अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। एंबुलेंस चालकों से भी अपील किया गया है कि वे अपनी एंबुलेंस पर ही रहें। एंबुलेंस छोड़कर यत्र-तंत्र नहीं रहें। उपायुक्त ने स्वास्थ्य केन्द्रों को खोलने का निदेश दिया है, ताकि प्राथमिक उपचार कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ निजी अस्पतालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जुलूस वाले क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड की वाहन व टीम भी रहेगी।  नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है। इसके नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता होंगे।  घर की छत और सड़क पर नहीं रखें बिल्डिंग मैटेरियल उपायुक्त ने शांति समिति की बैठक में कहा कि किसी भी व्यक्ति के छत पर या जुलूस मार्ग पर किसी तरह की बिल्डिंग मैटेरियल नहीं रहनी चाहिए। इसे संबंधित व्यक्ति खुद हटवाना सुनिश्चित करें, नहीं तो प्रशासन की ओर से इसे हटवाने की कार्रवाई की जायेगी।   चलंत शौचालय, पेयजल व जेनरेटर की होगी व्यवस्था रामनवमी, ईद व सरहुल को लेकर मेदिनीनगर नगर निगम ने भी तैयारी की है। नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने बताया कि ईद को लेकर ईदगाह एवं मस्जिद के समीप पानी टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। वहीं रामनवमी की जुलूस को लेकर पेयजल एवं चलंत शौचालय की व्यवस्था की गई है, जो शहर के विभिन्न स्थानों पर रहेगी। शहर की सफाई व्यवस्था एवं स्ट्रीट लाइट, लाइट को सुदृढ़ किया गया है। सड़क के किनारे से बिल्डिंग मैटेरियल एवं कचरा का निस्तारण की व्यवस्था की गई है। साथ ही नालियों की साफ-सफाई निरंतर जारी है। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है। रामनवमी जुलूस के दिन शहर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। इसे लेकर नगर निगम की ओर से अलग-अलग स्थानों पर जेनरेटर की व्यवस्था की गयी है।  प्लास्टिक का नहीं करें प्रयोग, यूजलेस चीजों को डस्टबिन में डालें नगर आयुक्त ने सभी भंड़ारा समिति, समाजसेवी से अपील किया है कि वे भंडारा या खाद्य पदार्थ के वितरण से संबंधित जहां भी स्टॉल लगायें। पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन रखें। नगर निगम की ओर से पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन की व्यवस्था की जा रही है, ताकि समाज में स्वच्छ शहर का संदेश जाये। उन्होंने आम लोग एवं समिति के सदस्यों से अपील किया है कि यूजलेस सामग्री यथा पत्तल, ग्लास, दोना आदि यत्र-तत्र न फेंककर डस्टबिन में डालना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग वर्जित किया है। उन्होंने इन सबों का प्रयोग नहीं करने संबंधित जागरूकता बैनर अपने स्टॉल पर लगाते हुए लोगों को जागरुक करने एवं यूजलेस सामग्री को डस्टबिन में डलवाने की अपील की है।बैठक में उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मेदिनीनगर जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्तियों, रामनवमी तथा मुहर्रम इंतजामिया कमेटी, मुहर्रम अखाड़ा समिति एवं सरहुल समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों ने भाग लिया।

श्री राधा कृष्ण मंदिर में हिंदू नववर्ष पर होगी विशेष पूजा-अर्चना
Published / 2025-03-29 21:03:35
श्री राधा कृष्ण मंदिर में हिंदू नववर्ष पर होगी विशेष पूजा-अर्चना

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर पुंदाग मे 30 मार्च दिन रविवार को भारतीय हिंदू नववर्ष चैत शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर विशेष पूजा- अर्चना, भजन- कीर्तन सत्संग, महाप्रसाद एवं महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में दोपहर 12:30 बजे से 200वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद केसरिया मेवायुक्त खीर का वितरण किया जायेगा। तथा अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक भजन- संकीर्तन का संगीतमय कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात सामूहिक आरती की जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने सभी श्रद्धालुओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के नेतृत्व में निकलेगी मुख्य शोभायात्रा : जय सिंह यादव
Published / 2025-03-29 21:02:59
श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के नेतृत्व में निकलेगी मुख्य शोभायात्रा : जय सिंह यादव

मंडल के पूर्व अध्यक्ष पूर्व मंत्री का भी नेतृत्व शामिल रहेगा : सुभाष साहू (मंत्री) टीम एबीएन, रांची। महावीर चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट समिति में आज श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति, रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव की अध्यक्षता में नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। उपरोक्त बैठक का संचालन मंडल के मंत्री सुभाष साहू ने किया श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने आए हुए सभी सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत का किया। उन्होंने कहा कि आप सदस्यों की उपस्थिति से मंडल को ताकत मिलती है और हर अखाड़ाधारियों में एक उत्साह का भाव बना रहता है। कल से  हम सभी एक अभियान के तहत प्रत्येक अखाड़ाधारीयो के पास जाकर उनको प्रशासनिक और मंडल के द्वारा जो भी सहयोग चाहिए। उनको पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में काफी अखाड़ा धारीयो सहित कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों ने श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति का सदस्य बनने की जिज्ञासा प्रकट की। आज हम सभी कार्यसमिति के सदस्य उपस्तिथ है हमे नई कार्यकारिणी मार्गदर्शन देवे किस तरह किस रूप में  हम नया सदस्य बनायें। उपस्थित सदस्यों में राजकिशोर सिंह राजा सेन गुप्ता, शंकर साहू ,राजू यादव, नकुल तिर्की, ननकू तिर्की, दीपक ओझा व अजय वर्मा सहित कई और सदस्यों ने अपने विचार रखे। निर्णय हुआ कि 16 अप्रैल से 16 मई तक सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाना चाहिए। साथ ही अखदाधारियों को पत्र भेज कर, आमंत्रित कर संस्था में गयारह ग्यारह सदस्य उनके रिकमेंड से बनाया जाना चाहिए। बैठक में निर्णय हुआ कि मुख्य शोभा यात्रा का नेतृत्व श्री महावीर मंडल करता आया है और श्री महावीर मंडल का इतिहास बहुत बड़ा है। हम सुदूर इलाके में जाकर अखाड़ाधारियों से मिलकर उनको होने वाली तकलीफों को दूर कर उन्हें अपना सहभागी बनायें और उनसे संपर्क जोड़कर उनके हर समस्या का निदान हम करें जिससे श्री महावीर मंडल का सम्मान लोगों के बीच बना रहे। पुराने लाइसेंसधारी जिन्होंने प्रशासन से मिलकर नवीकरण नहीं कराया है उन पुराने लाइसेंसधारी को खोज कर उनका भी लाइसेंस नवीकरण करना अति आवश्यक है। श्री रामनवमी महोत्सव का यह महोत्सव श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव के नेतृत्व में होना चाहिए। इसके पूर्व श्री महावीर मंडल के 31 कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत किया गया सभी 31 सदस्यों को मनोनीत पत्र, फोटो युक्त आई डी कार्ड सहित जय श्री राम का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।  31 सदस्यों की घोषणा की गयी, जिसमें राजा सेन गुप्ता, राज किशोर प्रसाद, राजू यादव ,राकेश सिंह, ननकू तिर्की, नकुल तिर्की, राजेश रजक, विनोद सिंह, राकेश वर्मा (रिंकू), शंकर साहू, कमलेश यादव, सुनील यादव, अशोक यादव, सुनील यादव, मामा दीपक ओझा, अमरिंदर सिंह, रवींद्र शाह, रमेश गोप, सुनील रंजन सहाय, संजय पोद्दार ,जगदीश वर्मा, आलोक दुबे, नरेश ठाकुर, अमरनाथ यादव, वरुण साहू, ललित पोद्दार, रघुवीर यादव, अनिल यादव, कामाख्या नारायण सिंह ,पवन सिंह, महेंद्र यादव, सदस्य है। अध्यक्ष जय सिंह यादव व मंत्री सुभाष साहू ने घोषणा की कि कल से हर अखाड़ाधारियों के पास जाकर उनकी समस्याओं को समझ कर और उनके निदान के लिए हर संभव प्रयास श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के वर्तमान कमेटी करेगी। अखाड़ाधारियों के बीच समन्वय बनाकर झंडा और तलवार बांटने का भी कार्य संपन्न किया जायेगा।आज की बैठक में अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी, पवन गुप्ता, मंत्री सुभाष साहू, सह मंत्री संतोष गुप्ता, उदय रविदास, बलराम प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, प्रचार मंत्री सुनील वर्मा, अंकेक्षक प्रेम सिंह, प्रदीप लकड़ा, मयंक गिरी, निशांत सिंहा, राजीव चौधरी, सागर कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी मंत्री सुभाष साहू और कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने दी।

टाईगर अनिल महतो हत्याकांड बंद में केवल हम लोगों पर ही केस दर्ज क्यों : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2025-03-29 21:01:39
टाईगर अनिल महतो हत्याकांड बंद में केवल हम लोगों पर ही केस दर्ज क्यों : देवेंद्रनाथ महतो

बंद में देवेंद्र नाथ महतो सहित 4 नामजद व 50 अज्ञात पर केस दर्ज टीम एबीएन, रांची। टाईगर अनिल महतो हत्याकांड मामला थम नहीं रहा है। हत्याकांड के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने झारखंड बंदी करवाया। नवेली राजनीतिक पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ता भी बंदी को लेकर सड़क पर उतरे। जिस पर पुलिस प्रशासन ने देवेंद्र नाथ महतो सहित चार पर नाम जद केस दर्ज किया गया है। इस पर देवेंद्र नाथ महतो ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रांची पुलिस प्रशासन पूर्वाग्रह से ग्रसित होते हुए केवल एक तरफा टारगेटेड करते हुए हम लोगों पर करवाई किया जा रहा है। हमारे साथियों को कानूनी भय दिखाया जा रहा है। बंदी में अन्य राजनीतिक दल भी सड़क पर थे लेकिन उन्हें संरक्षण देते हुए केवल एक तरफा हमारे लोगों को चिन्हित किया गया। श्री महतो आज मीडिया कॉन्फ्रेंसिंग में कहा पुलिस प्रशासन ने हमारे न्यायिक आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की है।  पुलिस डिपार्टमेंट लगातार हो रहे हत्याकांड में मुख्य हत्यारे को पकड़ने में अब तक नाकाम है। केवल अवैध बालू पत्थर खनिज संपदा के ट्रांसपोर्टिंग संरक्षण व तहसीलदारी में व्यस्त है। लॉ एंड आॅर्डर बिल्कुल लचर हो गयी है। बताते चलें कि गुरुवार को बंद में लोअर बाजार थाना में देवेंद्रनाथ महतो, ओमप्रकाश महतो, सुभाष चंद्र महतो, रूपेश महतो सहित अज्ञात 50 पर केस दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमा में सरकारी काम में बाधा, पुलिस के साथ धक्का मुक्की, गलत तरीके से छात्रों को रोकने सहित अन्य गंभीर आरोप लिखित है।

स्वावलंबी समाज से ही श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण : विनोद बिड़ला
Published / 2025-03-28 23:31:17
स्वावलंबी समाज से ही श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण : विनोद बिड़ला

सामाजिक परिवर्तन में सेवा सारथी की भूमिका : गोपाल शर्माटीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, झारखंड के तत्वावधान में तीनदिवसीय सेवा सारथी प्रशिक्षण वर्ग सह स्वरोजगार, स्वावलंबन प्रशिक्षण शिविर रांची के जोन्हा स्थित सेवा धाम में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ता व्यक्तिव विकास,नेतृत्व क्षमता विकास के साथ साथ भिन्न भिन्न प्रकार के घरेलू उद्यम के प्रशिक्षण दिए गए जिसमें सहकार भारती के लक्ष्मण पात्रा द्वारा फिनायल,निमाइल, उजाला-नील निर्माण, हैंड वाश, डिश वाश,फर्स क्लीनर,रुम फ्रेसनर्स,गोबर से दीपक बनाना आदि उद्यमिता के प्रशिक्षण दिया गया।समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी विनोद बिड़ला ने कहा कि पूर्व में हमारा समाज पूर्णतः स्वावलंबी था। हमारे देश के विकास दर को विदेशी आक्रांताओं ने षड्यंत्र के तहत सामाजिक और आर्थिक व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। आज फिर से छोटे छोटे स्वरोजगार स्वावलंबन के प्रशिक्षण देकर सर्व समाज को आत्मनिर्भर बनाकर देश को सर्वश्रेष्ठ बनाना है। आज सेवा भारती अपने वैभवश्री आयाम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को स्वावलंबन प्रशिक्षण देकर उनका आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,झारखंड के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने कहा कि समाज को सही मार्ग दिखाना और समाज का सारथी बनना महत्वपूर्ण दायित्व है। सामाजिक परिवर्तन के कार्य में सेवा भारती के सेवा सारथी की प्रमुख भूमिका है। सशक्त नारी तो सशक्त  राष्ट्र  का निर्माण होगा।त्रिदिवसीय वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह मोहन कच्छप ने संघ के पंच प्रण के विषयों से अवगत कराते हुए कहा कि पर्यावरण, समरसता,नागरिक कर्तव्य,कुटुंब प्रबोधन एवं स्व को बनाए रखने से हमारा भारत सर्वोच्च शिखर पर पहुंचेगा। वर्ग में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व प्रक्रिया पर अरुण झा ने प्रकाश डाला जबकि स्वजीत कुमार ने ऑन लाइन कार्य करने की तकनीकी प्रशिक्षण दिया। मौके पर सेवा भारती की महिलाएं स्वनिर्मित स्थिति खाद्यपदार्थ, स्वच्छता आदि के वस्तुओं के विक्रय सह प्रदर्शनी लगाई थीं।प्रशिक्षण वर्ग में 15 जिलों की 130  कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। प्रशिक्षण वर्ग के मध्य अनगड़ा प्रखंड के 25 ग्रामों के चयनित किया स्वास्थ्य रक्षक कार्यकर्ताओं को डॉ मनीष कुमार ने विधवत प्रशिक्षण दिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद, ओमप्रकाश केजरीवाल, राधेश्याम अग्रवाल, निर्मला कौर, नंदलाल साहू, शुभेंदु भट्ट, श्याम टोरका, चंदन मिश्र, संजय गोयल, संतोष वर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

राजपूत समाज के अपमान पर विरोध मार्च, पुतला दहन
Published / 2025-03-28 21:06:19
राजपूत समाज के अपमान पर विरोध मार्च, पुतला दहन

वर्षों तक अखंड भारत देने वाले   शहीद पूर्वजों का अपमान बंद करो – आज का विरोध मार्च और पुतला दहनटीम एबीएन, रांची। आज, 28 मार्च को अखिल राजपूताना कल्याण न्यास द्वारा आयोजित विरोध मार्च रांची यूनिवर्सिटी गेट से शुरू होकर फिरायालाल चौक तक पहुंचा। इस विरोध मार्च में रांची शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में राजपूत समाज के लोग एकजुट होकर अपने वीर पूर्वजों के सम्मान में प्रदर्शन करने पहुंचे। इस मार्च ने समाज में एकता, साहस और वीरता का प्रतीक प्रस्तुत किया और यह संदेश दिया कि राजपूत समाज अपने पूर्वजों के अपमान को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा।विरोध मार्च के बाद सभी लोग एकजुट होकर फिरायालाल चौक पर एकत्र हुए, जहां इस आंदोलन का मुख्य कार्यक्रम हुआ। यहां पर रामजी लाल सुमन द्वारा हमारे वीर पूर्वज राणा सांगा के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयान, जिसमें उन्होंने राणा सांगा को गद्दार कहा था, पर तीव्र विरोध व्यक्त किया गया। इस बयान को पूरी तरह से नकारते हुए, राजपूत समाज के लोगों ने इसका विरोध करते हुए रामजी लाल सुमन का पुतला दहन किया।पुतला दहन करते समय समाज के लोग गुस्से से भरपूर थे और उन्होंने पुतले को जूते और चप्पलों से मारा, यह प्रदर्शन इस बात का प्रतीक था कि राजपूत समाज किसी भी व्यक्ति को, जो हमारे पूर्वजों का अपमान करेगा, उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही, नारे लगाए गए कि जो भी हमारे पूर्वजों के साथ खिलवाड़ करेगा या उनका बदनाम करेगा, राजपूत समाज उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उसकी ईट से ईट बजा दी जाएगी।यह विरोध प्रदर्शन एक स्पष्ट संदेश है कि राजपूत समाज अपने गौरव, वीरता और पूर्वजों के सम्मान की रक्षा के लिए कभी भी एकजुट होकर खड़ा हो सकता है। यह आंदोलन न केवल हमारे पूर्वजों की गरिमा की रक्षा करने के लिए था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समाज में ऐसे अपमानजनक बयानों और टिप्पणियों के खिलाफ आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम विवरण:समय: 28 मार्च, शुक्रवार, 4:00 बजेस्थान: रांची यूनिवर्सिटी गेट से फिरायालाल चौक, रांचीकार्यक्रम: प्रोटेस्ट मार्च और पुतला दहनहम समाज से अपील करते हैं कि वे इस आंदोलन का समर्थन करें और हमें हमारे शहीदों और वीर पूर्वजों के सम्मान की रक्षा करने का अवसर दें। यह हमारी एकता, हमारी संस्कृति, और हमारे गौरव की रक्षा का आंदोलन है।राजपूत एकता जिंदाबाद!कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख व्यक्ति:रामेश्वर दयाल सिंह,शिवाजी सिंह परमार,संजय सिंह,श्रीराम सिंह,प्रो.(डॉ.) धीरज सिंह "सूर्यवंशी",सुनील सिंह,  उर्फ बिनु सिंह, प्रतुलनाथ सहदेव ,मनीष सिंह , रंजन कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह ,विनोद कुमार सिंह ,सूर्यकांत सिंह जितेंद्र सिंह ,दिलीप सिंह ,शशि सिंह लव कुमार सिंह  ,शिव चंद्र सिंह,रमाकांत सिंह ,वीरेंद्र सिंह ,धर्मेन्द्र सिंह,विजय सिंह  ,प्रमोद सिंह ,श्याम किशोर सिंह ,डॉ  अजय नाथ सहदेव ,कुंदन सिंह,सुनील कुमार सिंह, सीएम सिंह,  बलिंद्र सिंह,अवध बिहारी सिंह ,निशांत सिंह,विपिन सिंह ,बीएन सिंह, मनीष सिंह ,यश सिंह परमार ,देवराज सिंह,नीतू सिंह  ,गौतम सिंह ,जितेंद्र सिंह ,अंशुमान सिंह ,ब्रजभूषण सिंह ,राजकुमार सिंह ,नागेश्वर सिंह  ,मनोज कुमार सिंह  ,दिलीप कुमार सिंह ,विजय सिंह , मुदित राज ,प्रतुल नाथ सहदेव ,गणेश चंद्र समल,रवि प्रताप सिंह,बलराम सिंह,रणधीर सिंह ,संजीव सिंह,पंकज सिंह,राणा प्रशांत सिंह,प्रभु नाथ सिंह,महावीर सिंह,राजकिशोर सिंह ,रविरंजन सिंह ,संजीत सिंह ,प्रभाकर सिंह,शैलेन्द्र सुमन ,धर्मेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

खूंटी : रीमिक्स फॉल में नहा रहे दो सगे भाइयों की मौत
Published / 2025-03-28 21:02:07
खूंटी : रीमिक्स फॉल में नहा रहे दो सगे भाइयों की मौत

खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी / रांची। रीमिक्स फॉल घूमने आए दो लड़के नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। इनमें एक को गंभीर हालत में बुंडू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जबकि दूसरे लड़के की तलाश जारी थी। बुंडू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती लड़के की मौत हो गयी है, जबकि काफी मशक्कत के बाद फॉल से दूसरे लड़के का शव बरामद किया गया। ये दोनों लड़के सगे भाई थे।हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोर के साथ पुलिस रीमिक्स फॉल पहुंची और उनकी तलाश में जुट गयी थी, वहीं परिजनों को हादसे की जानकारी दी गयी। खबर मिलते ही परिजन खूंटी पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के नाम शुभम कुमार और राज कुमार हैं। रांची से आठ लड़के कार से खूंटी पहुंचे थे। रीमिक्स फॉल पहुंचने के बाद लड़के नहाने लगे। इसी दौरान दोनों भाई गहरे पानी में डूब गए। साथियों ने खूंटी की मारंगहादा पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से रीमिक्स फॉल में डूबे दोनों लड़कों की तलाश की गयी। एक लड़के को फॉल से निकाल लिया गया और उसे बुंडू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जबकि दूसरे लड़के की तलाश गोताखोरों द्वारा की जा रही थी। बाद में दूसरे लड़के का शव बरामद किया गया। दोनों लड़के रांची के कोकर (अयोध्यापुरी) के रहनेवाले थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.