Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
बजरंग वर्मा बने श्री महावीर मंडल लालपुर के अध्यक्ष
Published / 2025-03-30 20:46:08
बजरंग वर्मा बने श्री महावीर मंडल लालपुर के अध्यक्ष

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल लालपुर के सदस्यों की एक बैठक होटल सिटी पैलेस लालपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य संरक्षक अभय कुमार सिंह एवं संचालन मुख्य संरक्षक बसंत दास ने किया। इसमें सर्वसम्मति से बजरंग वर्मा को लालपुर मंडल का अध्यक्ष चुना गया। जबकि मुख्य संरक्षक के रूप में सुप्रियो भट्टाचार्य, अभय कुमार सिंह, बसंत दास, अजय राय, सूर्यभान सिंह, दिनेश साहू, अजय गुप्ता, रमेश सिंह, सुनील साहू, प्रशांत राजा, राजीव रंजन प्रसाद, हरविंदर सिंह बेदी, विजय राजगढ़िया, डॉ विजय राज, उमेश रंजन साहू, शंकर दुबे, आदित्य विक्रम जायसवाल, श्रीराम शर्मा, महामंत्री दिनेश सिन्हा, जयंत कर, मुन्ना गुप्ता, संजय वर्मा, मनोज गुप्ता, रणधीर सिंह, राजेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष अजीत दास, बाबू घनश्याम सिंह, सोनू वर्मा, कुणाल राय, पप्पू वर्मा, नवीन साहू, आफताब हसन, महामंत्री सुमित सिंह, सूर्य प्रभात, शशि वर्मा, अमरेंद्र द्विवेदी, विजय चौधरी, राजेश सिंह, मंत्री विकास वर्मा, शुक्र लोहार, सागर वर्मा, दीपक वर्मा, शिवकुमार शर्मा, विनोद, सुमित दास, राजीव शर्मा, टोनू दा, प्रचार मंत्री विनय कुमार, बिनु शेखर तिवारी, कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद और अंकेक्षक सुधीर कुमार सहित 31 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को श्री महावीर मंडल लालपुर की विशाल शोभायात्रा श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र के साथ मिलकर निकलेगी, जिसमें  101 झंडा महिलाओं की टोली विशेष रूप से शामिल होगी। साथ ही 7 मार्च को चैती दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस का लालपुर चौक में भव्य स्वागत किया जायेगा। बैठक के बाद 2 मिनट का मौन रखकर श्री महावीर मंडल लालपुर के संरक्षक स्वर्गीय अनिल टाइगर एवं विजय वर्मा को श्रद्धांजलि दी गयी। उक्त जानकारी नवचयनित अध्यक्ष बजरंग वर्मा (70701 29132) ने दी।

संस्कृत सनातनी भाषा, प्रत्येक भारतीय को इसका अध्ययन करना चाहिए : स्वामी परिपूर्णानंद सरस्वती
Published / 2025-03-30 20:34:13
संस्कृत सनातनी भाषा, प्रत्येक भारतीय को इसका अध्ययन करना चाहिए : स्वामी परिपूर्णानंद सरस्वती

टीम एबीएन, रांची। आज संस्कृत भारती झारखंड प्रांत का प्रदेशस्तरीय दो दिवसीय प्रांत सम्मेलन का शुभारंभ नामकोम स्थित आचार्यकुलम के सभागार में हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वजीत एवं समूह के द्वारा वैदिक मंगलाचरण व प्रज्ञा एवं समूह के द्वारा भगवती स्तोत्र की प्रस्तुति से हुई।  इसके बाद प्रांत शिक्षण प्रमुख श्री चंद्रमाधव सिंह के द्वारा मंचस्थ अतिथियों का परिचय कराते हुए स्वागत किया गया, जिसमें सभी का माल्यार्पण और सुभाषित- संग्रह पुस्तक भेंट भी किया गया। मुख्य अतिथि चिन्मय मिशन रांची के प्रमुख स्वामी परिपूर्णानंद सरस्वती, सारस्वत अतिथि स्वामी दिव्यदेव महाराज, मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख हुलास चंद्र और अध्यक्ष प्रो चंद्रकांत शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।  इसके बाद मेनका एवं समूह के द्वारा स्वागत नृत्य,  शिव तांडव स्त्रोत नृत्य, चंद्रचूड़शिव शंकर नृत्य, नववर्ष गीत तथा संस्कृत गीत मनसा सततम गीत पर आदिवासी झूमर नृत्य की प्रस्तुति हुई। संस्कृत भारती की कार्यपद्धति के विषय में सर्वेश मिश्र ने सभी को अवगत कराया।  मुख्य अतिथि स्वामी परिपूर्णानंद ने कहा कि किसी भी भाष्य या टीका का अध्ययन भाषा ज्ञान के बिना असंभव है। संस्कृत भाषा सनातनी व प्राचीन भाषा है, इसका अध्ययन प्रत्येक भारतीय को करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के अभ्युदय का स्रोत स्वधर्म है और यह गीता के अनुसार योग बुद्धि से ही संभव है। योग बुद्धि से चित्त अर्थात् अंत:करण निर्मल हो जाता है, जिससे सत् ज्ञान को धारण करने में सहायता मिलती है।  मुख्य वक्ता हुलास चंद्र जी ने कहा कि सतयुग में ज्ञान शक्ति, त्रेता में मंत्र शक्ति, द्वापर में युद्ध शक्ति व कलयुग में संघ शक्ति से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। कोई भी कार्य समाज को सही दिशा प्रदर्शित करने के लिए करना चाहिए। उपदेशों को जानने से अधिक उसे व्यवहार में लाने की आवश्यकता है।  सारस्वत अतिथि दिव्य स्वामी जी ने कहा कि जिस भाषा का अभ्यास मुख से होता है, उसी से संबंधित विचार मस्तिष्क में आते हैं। जो संस्कृत की पढ़ाई करते हैं, उनकी आत्मशक्ति का संवर्धन होता है। संस्कृत भारती का ऐसा आयोजन संस्कृत भाषा के रक्षार्थ है। मानव जीवन की सार्थकता ऐसे कार्य से हैं, जो समाज व राष्ट्र को समर्पित हो । तामसिक विचारों से अधिक सात्विक विचार वाले लोगों की मानसिक स्थिति सुदृढ़ होती है, जिसके लिए संस्कृत भाषा सहयोगी होती है।  अध्यक्षीय भाषण में चंद्रकांत शुक्ल ने कहा कि पृथ्वी की सृष्टि एक अरब, 95 करोड़, 58 लाख, 126 वर्ष पूर्व आज ही के दिन हुई थी। इस हिंंदू नववर्ष संवत्सर का नाम सिद्धार्थ है। उन्होंने  प्रतिनिधियों को संस्कृत भाषा की उपयोगिता व कार्य क्षेत्र के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया। उद्घाटन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन रामनारायण सिंह और मंच संचालन डॉ. जगदंबा प्रसाद ने किया। इससे पूर्व नववर्ष के मौके पर प्रात:काल में सभी प्रतिनिधियों के द्वारा सूर्य को अर्घ्य, शंखध्वनि, सामूहिक हवन व योग किया गया।  उद्घाटन सत्र के बाद शाम में विवक्षुगण सत्र, संस्कृत भाषा क्रीडा, क्षेत्रीय मंत्री श्रीप्रकाश पांडेय के द्वारा उद्बोधन और रात्रि में संस्कृत गीतों पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में रमेश कुमार व गोपाल कृष्ण दूबे के द्वारा संस्कृत पुस्तक, संस्कृत विज्ञान प्रदर्शनी व  संस्कृत चित्र प्रदर्शनी का स्टाल भी लगाया गया है।मौके पर डा. विनय पांडेय, श्रीहरि पांडेय, डा.सुनील कुमार कश्यप, दीपचंद राम कश्यप, डा. अजीत नारायण, डा. पारंगत खलखो, ज्ञानेश मिश्र, राम अचल, राहुल कुमार, उदित,  संचिता, रूबी, श्रीमित्रा, सोनी, श्वेता, आशीष, रूपेश, मनीष, प्रवीण, चंदन, आदि सहित कुल 224 प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संस्कृत भारती, रांची के मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण दूबे ने दी।

कड़ी मेहनत करें और अच्छे नागरिक बनें : वंदना दादेल
Published / 2025-03-30 20:32:37
कड़ी मेहनत करें और अच्छे नागरिक बनें : वंदना दादेल

गृह सचिव ने डाल्टनगंज धर्मप्रांत कैथोलिक युवा नेताओं को किया संबोधित टीम एबीएन, डाल्टनगंज। डाल्टनगंज धर्मप्रांत के सभी 23 पैरिश से 150 कैथोलिक युवा नेता साधना सदन चियांकी में 3 दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत गुमला के बिशप श्रद्धेय बिशप लिनुस पिंगल द्वारा पेश किये गये उद्घाटन पवित्र मिस्सा के साथ हुई। अपने प्रवचन में बिशप पिंगल ने इस बात पर जोर दिया कि एक सच्चा नेता पहले दूसरों की सेवा करता है और ईश्वर पर पूरा भरोसा रखते हुए उदाहरण के तौर पर नेतृत्व करता है। मिस्सा के बाद डाल्टनगंज के बिशप श्रद्धेय बिशप थियोडोर मस्कारेनहास एस एफ एक्स ने युवाओं के लिए मिस्सा  करने के लिए बिशप पिंगल को धन्यवाद दिया। औपचारिक उद्घाटन सुबह 9:00 बजे हुआ  यशवीर मिंज सी एम एफ, डायोसेसन यूथ डायरेक्टर और डायोसेसन यूथ प्रेसिडेंट असीम। जब सुश्री वंदना दादेल, आई ए एस अधिकारी और झारखंड की गृह सचिव, सत्र के लिए पहुंचीं, तो उनका युवाओं द्वारा पारंपरिक रूप से नृत्य और जल छिड़क कर स्वागत किया गया।बिशप पिंगल ने उन्हें एक गुलदस्ता भेंट किया और श्रद्धेय बिशप थियोडोर मस्कारेनास एस एफ एक्स ने उनका परिचय एक ऐसे व्यक्ति के रूप में कराया जो कड़ी मेहनत के माध्यम से आगे बढ़ी और प्रसिद्ध हुई। सुश्री दादेल ने निर्णय लेने में प्रार्थना के महत्व पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि प्रार्थना हमें जीवन में आशा, शक्ति और उचित दिशा देती है। उन्होंने युवाओं को ईश्वर में विश्वास रखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी एकत्रित युवा अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। अपनी बात के बाद, श्रद्धेय बिशप थियोडोर और रेव बिशप लिनुस पिंगल ने सुश्री दादेल को एक शॉल और डाल्टनगंज धर्मप्रांत के वियान्ने सेमिनरी सेमिनेरियन द्वारा उगायी गयी सब्जियों और मूंगफली की एक टोकरी देकर सम्मानित किया। युवा उनके प्रेरणादायक संदेश से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रेव. बिशप थियोडोर मस्कारेनहास एस.एफ.एक्स. द्वारा की गयी। पहल की सराहना की। बिशप थियोडोर मस्कारेनहास के नेतृत्व में फादर याशवीर मिंज, एंथनी फर्नांडीस, रोशन टोप्पो और सुमन मिंज कार्यक्रम के मुख्य आयोजक हैं।

हिंदू नव वर्ष पर श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में विशेष पूजा- अर्चना व महाप्रसाद वितरण
Published / 2025-03-30 20:31:24
हिंदू नव वर्ष पर श्री राधा-कृष्ण सेवा धाम मंदिर में विशेष पूजा- अर्चना व महाप्रसाद वितरण

कार्यक्रम के दौरान भजन- कीर्तन में खूब झूमे श्रद्धालु टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे हिंदू नव वर्ष चैत शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना भव्य भजन कीर्तन, महाप्रसाद एवं महा आरती का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में ट्रस्ट द्वारा 200वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। महाप्रसाद में 101 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 सौ से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज  200 वां अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था।आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, मनीष सोनी, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

रांची सांसद संजय सेठ पर केस, जानें क्यों...
Published / 2025-03-30 20:27:54
रांची सांसद संजय सेठ पर केस, जानें क्यों...

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के खिलाफ रांची में प्राथमिकी दर्ज, जानिए क्या है मामला? टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद के दौरान सरकारी कार्यों में बाधा डालने और पुलिस के साथ झगड़ा करने के आरोप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में रांची के पंडरा ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार की लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी है। आरोपियों पर सरकारी काम में रुकावट डालने और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया गया।  उल्लेखनीय है कि 26 मार्च को रांची के कांके चौक पर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू और लोजपा रामविलास ने अगले दिन रांची बंद का आह्वान किया था। इस बंद के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें कानून व्यवस्था को लेकर अपनी आवाज उठायी। पंडरा ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार की शिकायत पर नामजद आरोपियों में संजय सेठ के अलावा ललित ओझा, कुमुद झा, बैजू सोनी, सत्यनारायण सिंह, प्रदीप ओझा, धर्मेंद्र साहू और अशोक यादव सहित अन्य अज्ञात आरोपी शामिल हैं।

संवत्सर 2082 नव वर्ष के शुभ अवसर पर विहंगम योग की भव्य आध्यात्मिक शोभा यात्रा
Published / 2025-03-30 20:26:01
संवत्सर 2082 नव वर्ष के शुभ अवसर पर विहंगम योग की भव्य आध्यात्मिक शोभा यात्रा

शांति, सौहार्द्र और मानवता के संदेश के साथ रांची में भव्य आयोजन टीम एबीएन, रांची। भारतीय नव वर्ष 2082 के पावन अवसर पर विहंगम योग संस्थान, रांची ने एक भव्य और आध्यात्मिक शोभा यात्रा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के जरिए श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिकता से भरे वातावरण का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। यह यात्रा चांदनी चौक, कांके से शुरू होकर सिदो-कान्हू पार्क तक गयी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, गुरु भाई-बहन और आध्यात्मिक साधक शामिल हुए। यात्रा का मार्ग आध्यात्मिकता और संस्कृति के रंगों से सजा हुआ था। श्रद्धालुओं ने स्वर्वेद महाग्रंथ की झांकी के साथ वाद्ययंत्रों की मधुर स्वर लहरियों में डूबकर आध्यात्मिक अनुभव को और भी गहरा किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन के आध्यात्मिक पथ को प्रकाशमान करना और शांति, प्रेम, तथा सौहार्द्र का संदेश फैलाना था। स्वर्वेद महाकथा की गूंज से जगाया आध्यात्मिक चेतना यात्रा के दौरान स्वर्वेद महाकथा की गूंज ने उपस्थित लोगों के मन और आत्मा को छू लिया। मौके पर परामर्शक  विष्णु कांत खेमका ने कहा यह महाकथा न केवल जीवन के आध्यात्मिक पहलुओं पर प्रकाश डालती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि सैद्धान्तिक और क्रियात्मक दृष्टिकोण से कैसे हम अपने जीवन में संतुलन और शांति ला सकते हैं। वहीं प्रधान संयोजक सच्चिदानंद शर्मा ने  बताया इस भव्य यात्रा में हजारों की संख्या में गुरु भाई-बहनों ने भाग लिया, जिन्होंने आध्यात्मिकता और मानवता के इस संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यात्रा के दौरान सभी ने एकजुट होकर सौहार्द्र और प्रेम के प्रतीक के रूप में विहंगम योग के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। महिला प्रभारी किरण प्रसाद ने कहा इस आध्यात्मिक शोभा यात्रा ने न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक पहलुओं को उजागर किया, बल्कि मानवता के प्रति प्रेम और सहिष्णुता का भी प्रतीक प्रस्तुत किया। यह यात्रा विहंगम योग के सिद्धांतों के अनुरूप शांति, सौहार्द्र, और एकता का संदेश फैलाने में सफल रही। यात्रा के अंत में सभी श्रद्धालु और आयोजक एकत्रित हुए और जीवन के आध्यात्मिक पथ पर चलने के लिए संकल्पित हुए, ताकि वे समाज में प्रेम, शांति, और सेवा के माध्यम से एक उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें। विशिष्ट व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह इस अवसर पर विहंगम योग संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख सदस्यों ने यात्रा के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला के प्रधान परामर्शक विष्णु कांत खेमका, गजेन्द्र सिंह, बसंत सिन्हा, रामलखन राणा, और सच्चिदानंद शर्मा (प्रधान संयोजक) ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने अनुभव और मार्गदर्शन से प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त, बसंत सिन्हा (युवा प्रभारी) और किरण प्रसाद (महिला प्रभारी) ने यात्रा के आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मानवता के लिए प्रेम का संदेश विहंगम योग संस्थान, रांची द्वारा आयोजित यह शोभा यात्रा न केवल आध्यात्मिकता के पथ को रोशन करती है, बल्कि मानवता के प्रति प्रेम और सेवा की भावना को भी प्रज्वलित करती है। यह यात्रा आने वाले समय में और भी अधिक लोगों को आध्यात्मिक जागरूकता और प्रेरणा प्रदान करेगी।

श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति ने अखाड़ाधारियों के यहां दौरा कर बैठक की, जानी परेशानी
Published / 2025-03-30 20:24:08
श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति ने अखाड़ाधारियों के यहां दौरा कर बैठक की, जानी परेशानी

अरगोड़ा, पुनदाग, बजरा, हेहल, पंडरा के सभी अखाड़ा मंडल के संग बैठक कीटीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जयसिंह यादव के नेतृत्व में श्री रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने के लिए कई क्षेत्रों का मंडल के अन्य पदाधिकारी के संग दौरा किया गया। सर्वप्रथम अरगोड़ा का दौरा कर श्री हनुमान मंदिर परिसर में बैठक किया गया उनकी समस्याओं से अवगत हुए और उनके निदान के लिए और अरगोड़ा अध्यक्ष को आस्वस्थ किया गया की रामनवमी के पूर्व सारे कार्य किये जायेंगे।पुनदाग श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष के संग मंदिर परिसर में बैठक की गई पुनदाग मंडल के लिए गाड़ी की व्यवस्था, पानी के टैंकर की ब्यवस्था की मांग की गयी। प्रशासन के सहयोग से यह कार्य संपादित करने का आश्वासन दिया गया। उसके बाद मंडल के पदाधिकारी  बजरा हेहल श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष सतीश सिंह व उनके पदाधिकारी के संग केंद्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंदिर परिसर में बैठक कर  उनकी समस्याओं से अवगत हुए उनसे आग्रह किया गया कि शोभायात्रा समय पर निकाली जाए। पंडरा श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष मणिकांत राव व उनके पदाधिकारियो के संग महावीर मंदिर के  प्रांगण में महावीर मंडल अध्यक्ष जय सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें रामनवमी महोत्सव को धूमधाम से मनाने पर निर्णय हुआ साथ ही केंद्रीय समिति ने आग्रह किया रामनवमी के दिन समय पर अखाड़ाधारी  झंडा के साथ शोभायात्रा लेकर समय पर श्री राम तपोवन मंदिर पहुंचे। अरगोड़ा, पुनदाग, हेहल बजरा, पंडरा के क्षेत्रों का दौरा करते हुए सभी अखाड़ाधारी व मंडल पदाधिकारियो से मिलकर उनको हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। केंद्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव ने रामनवमी महोत्सव को देखते हुए जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि  मंडल अखाड़ा स्थल पर पीने के पानी की व्यवस्था, नाली के साफ सफाई की व्यवस्था, क्षेत्र वाइज प्रत्येक थाना से सुरक्षा की व्यवस्था, शोभायात्रा के मार्ग पर छोटे-मोटे गढ्ढे को भरकर मार्ग को सुलभ कराने की व्यवस्था, शोभायात्रा मार्ग में बिजली और जनरेटर की व्यवस्था, साथ ही सुदूर इलाके से आने वाले ग्रामीणों को तपोवन मंदिर से उनके घर तक जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था कराने का आग्रह किया है। अरगोड़ा, पुनदाग, बाजरा, पंडरा के मंडल ने सभी केंद्रीय पदाधिकारियो का स्वागत किया। आज के दौरा में बैठक में अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, मंत्री सुभाष साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, नंदलाल शर्मा, दीपक ओझा, राकेश सिंह, अशोक यादव, पंडित ललित नारायण ओझा, कमलेश यादव सहित कई सदस्य उपस्थित थे। अरगोड़ा श्री हनुमान मंदिर के अध्यक्ष प्रकाश साहू के नेतृत्व में पंडित आनंद चंद्र झा, बबलू कश्यप, मिथलेश प्रसाद, सुमित साहू, संजीव सोनी ने  केंद्रीय समिति के सदस्यों का स्वागत किया। पुनदाग श्री महावीर मंडल द्वारा केंद्रीय समिति के पदाधिकारी का स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में काशीनाथ महतो, गौरी शंकर विद्यार्थी, अमरदीप साहू, धामी नाथ साहू थे। बजरा श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष सतीष सिंह के नेतृत्व में आनंद सिंह, राहुल सिंह, अभय सिंह, प्रभात सिंह, एतवा टोप्पो, विभूति कुमार, प्रतीक सिंह, अमित सिंह द्वारा केंद्रीय समिति के पदाधिकारी का स्वागत किया गया। श्री महावीर मंडल पंडरा के अध्यक्ष मणिकांत राव के सानिध्य में  ललन प्रसाद साहू, श्याम कुमार चौधरी, राकेश साहनी, शक्ति तिर्की, जितेंद्र ठाकुर, प्रेम उपाध्याय, रिंकू सिंह, मंतोष सिंह सहित कई लोगों ने केंद्रीय समिति के पदाधिकारी का अभिनंदन और स्वागत किया। उक्त जानकारी समिति के मंत्री सुभाष साहू और कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने दी।

एक अप्रैल को मनाया जायेगा प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव
Published / 2025-03-29 22:28:17
एक अप्रैल को मनाया जायेगा प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव

सरहुल प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर का पर्व संजय सर्राफ टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं झारखंड अभिभावक मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि सरहुल महोत्सव झारखंड राज्य में आदिवासी समुदायों द्वारा स्थानीय सरना धर्म के तहत बनाए जाने वाला एक प्रमुख पर्व है, सरहुल पर्व 1 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह त्यौहार हिंदू महीने चैत्र मे अमावस्या के तीन दिन बाद मनाया जाता है। सरहुल पर्व प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आदिवासी समाज की श्रद्धा और आदर को दशार्ता है। यह पर्व खासतौर पर उस समय मनाया जाता है जब पेड़-पौधे, वन्यजीव और भूमि अपना प्राकृतिक सौंदर्य प्रदर्शित करते हैं। सरहुल शब्द का अर्थ होता है बूढ़ा हल जो खेती के मौसम की शुरुआत और प्राकृतिक उर्वरता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। पर्व की शुरूआत और महत्व सरहुल महोत्सव की शुरुआत फसल कटाई के बाद की जाती है, खासकर जब जंगल में नये पेड़-पौधे और फूल खिलते हैं। आदिवासी समाज में यह पर्व प्राकृतिक शक्तियों के प्रति आभार प्रकट करने का समय होता है। खासकर संतान, स्वास्थ्य, और समृद्धि की कामना के लिए यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।इस दौरान, आदिवासी समुदाय अपने देवी-देवताओं के प्रति आस्था प्रकट करने के लिए विभिन्न अनुष्ठान करते हैं। पर्व की रिवाज और विधियां सरहुल महोत्सव में आदिवासी समुदाय के लोग खासकर महिलाएं, पारंपरिक पोशाक पहनकर गांव के केंद्रीय स्थान पर इकट्ठा होते हैं। इस दौरान गांव के बुजुर्ग सरहुल वृक्ष (जिसे आदिवासी समाज का संरक्षक माना जाता है) की पूजा करते हैं। गांव के लोग पूजा के बाद एकजुट होकर गीत, नृत्य और जश्न में डूब जाते हैं। आदिवासी नृत्य, जो विशेष रूप से प्रकृति के साथ उनके जुड़ाव को व्यक्त करता है, इस पर्व की प्रमुख विशेषता है। प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक सरहुल महोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व उनके जंगल, पहाड़, नदियों और समग्र प्रकृति के प्रति सम्मान को दशार्ता है। आदिवासी समाज अपने पूर्वजों के ज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों के साथ जीवन जीने की कला को संरक्षित करने का प्रयास करता है। समाज में एकता और भाईचारे का संदेश सरहुल महोत्सव आदिवासी समाज में एकता, भाईचारे और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है। यह पर्व न केवल उनके सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को सशक्त करता है, बल्कि हमें भी यह याद दिलाता है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है। सरहुल महोत्सव प्रकृति और संस्कृति की एक अद्वितीय मूरत है, जो जीवन के हर पहलू को सम्मान देता है और हमें प्रकृति से जोड़ने का काम करता है। यह पर्व हमें यह समझने का अवसर देता है कि मनुष्य और प्रकृति का रिश्ता अटूट और अविभाज्य है। यह त्यौहार आदिवासी समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है झारखंड में सरहुल प्रकृति का उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आदिवासी लोग तालाब में मछली और केकड़ा पकड़ने का कार्य करते हैं सरहुल के पहले दिन मछली के जल से अभिषेक किया जाता है और इस जल को घर में छिड़का जाता है दूसरे दिन उपवास रखा जाता है जबकि तीसरे दिन पाहन (पुजारी) उपवास करते हैं।

मिड-डे मिल का चावल-दाल बना जी का जंजाल...
Published / 2025-03-29 22:14:33
मिड-डे मिल का चावल-दाल बना जी का जंजाल...

मिड-डे मील में खाए दाल-चावल व आलू की सब्जी, कुछ देर बाद बच्चों की बिगड़ने लगी तबीयत; 1 बच्ची ने तोड़ा दम एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा/ रांची। झारखंड के चाईबासा में मिड-डे-मील खाने से बच्चों में फूड प्वाइजनिंग हो गयी, जिससे 1 बच्ची की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मामला जिले के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जेटेया पंचायत स्थित नयागांव का है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय नयागांव ओड़िया स्कूल में मिड-डे मील सभी बच्चों को दाल-चावल और आलू की सब्जी परोसी गयी। मिड-डे मील खाने के कुछ देर बाद बच्चों में फूड प्वाइजनिंग हो गयी। बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां 6 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं, अन्य बच्चों का इलाज जारी है। एक बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.