Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा मे हुआ ठंडा पेयजल मशीन का शुभारंभ
Published / 2025-04-02 15:08:13
श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा मे हुआ ठंडा पेयजल मशीन का शुभारंभ

*प्रेस विज्ञप्ति**श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा मे हुआ ठंडा पेयजल मशीन का शुभारंभ*पहाड़ी रोड स्थित रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा मे ठंडा शीतल पेयजल मशीन का लगाया गया। समाजसेवी राजकुमार मित्तल एवं धर्मपत्नी संगीता मित्तल के सौजन्य से स्व. चंद्रकला देवी मित्तल (धर्मपत्नी स्व. नंदकिशोर मित्तल) के चौथे पुण्य स्मृति मे प्रदान की गई। आधुनिक ठंडा पेयजल मशीन का विधिवत शुभारंभ तिरुपति बालाजी मंदिर के पुजारी सत्यनारायण गौतम ने पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार  के साथ किया। तत्पश्चात राजकुमार मित्तल ने श्रीफल फोड़ कर पूजा अर्चना एवं प्रसाद चढ़ाकर ठंडा पेयजल मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने मित्तल परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस अन्नपूर्णा सेवा मे लोगों को शुद्ध भोजन के साथ-साथ ठंडा पेयजल भी हमेशा मिल पाएगा। तथा लोगों को गर्मी के मौसम मे ठंडा पानी से बहुत राहत मिलेगी उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है तथा मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं। इस अवसर पर सुनील कुमार केडिया, विजया केडिया, राजकुमार मित्तल, संगीता मित्तल, विनोद कुमार जैन, संजय सर्राफ, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, मनोज रूईया, अभिनव मित्तल,अभिषेक मित्तल, रमेश बंका, सांवरमल बुधिया, निर्भय शंकर हरित, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता प्रेस प्रकाशनार्थसंजय सर्राफ 

नारा ए तदबीर - अल्लाह हू अकबर का नारा लगाकर किया जानलेवा हमला
Published / 2025-04-01 20:40:35
नारा ए तदबीर - अल्लाह हू अकबर का नारा लगाकर किया जानलेवा हमला

टीम एबीएन, रांची। बजरंग दल झारखंड प्रांत के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि झारखंड में एक बार फिर हिन्दुओं के धार्मिक जुलूस पर इस्लामिक जिहादियों ने पथराव कर धार्मिक जुलूस पर रोड़ा अटकाने का कार्य किया है। घटना कोडरमा जिला अंतर्गत चेचाई में होने वाले यज्ञ को लेकर भिक्षा के लिए सात गांव भ्रमण के लिए निकली महिलाओं के जत्थे पर छतरबर में नारा ए तदबीर - अल्लाह हू अकबर का नारा लगाकर जानलेवा हमला किया गया है। यह घटना आज प्रात: 9 बजे की है। वहीं रांची जिले के हेठ बालू गांव में सरना जुलूस को भी जिहादी मुसलमानों ने वही नारा - नारा ए  तदबीर - अल्लाह हू अकबर लगाकर जानलेवा हमला किया तथा सरना झंडे का अपमान करते हुए उसे फेंक दिया। कई लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह किया है कि ऐसे विछिप्त जिहादी मानसिकता वाले उपद्रवियों से हमेशा सतर्क रहें और उनका मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें अन्यथा ऐसे ही पीटते रहेंगे। अब भी वक्त है समय रहते सभी संगठित होकर अपने धर्म संस्कृति की रक्षा हेतु कम से कम सप्ताह में एक निश्चित दिन तथा निश्चित समय पर एकत्र होकर चिंतन करें। साथ ही हेमंत सरकार इन सभी घटनाओं को तत्काल संज्ञान में लेकर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करे और सरकार के प्रति तथा कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास खोती सनातन धर्मावलंबियों का विश्वास प्राप्त करने के लिए साकारात्मक पहल करे।

नववर्ष का प्रतीक है सरहुल पूजा : डॉ बिरेन्द्र साहु
Published / 2025-04-01 20:39:26
नववर्ष का प्रतीक है सरहुल पूजा : डॉ बिरेन्द्र साहु

श्री महावीर मंडल ने बड़ागांई चौक में किया गया स्वागत टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, बड़ागांई के तत्वाधान में सरहुल पूजा शोभा यात्रा में सम्मिलित धर्मावलंबियों पर बड़ागांई चौक में पुष्पवर्षा कर एवं समिति के पदाधिकारियों व मुख्य पहान को माला पहनाकर, चना और शरबत के साथ स्वागत किया गया। मौके पर विश्व हिंदू परिषद झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने सभी धर्मावलंबियों को स्वागत करते हुए कहा प्रकृति पर्व सरहुल पूजा में नवपल्लव व नवपुष्प से पूजन कर समग्र जीवन के कल्याण के लिए आराधना की जाती है। सरहुल पर्व सनातनियों के लिए नववर्ष का प्रतीक है। पर्यावरण की रक्षा के लिए यह पर्व अत्यंत ही प्रासंगिक है। स्वागत शिविर में श्री महावीर मंडल बड़ागांई के मंत्री बस कुमार साहू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, सह मंत्री शेखर कुमार, प्रचार सहमंत्री मनीष साहू, रिशु साहू, प्रेम कुमार, रामवृक्ष साहू, प्रकाश साहू शहीद कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री महावीर मंडल, बड़ागांई के मंत्री बस कुमार साहू ने दी।

सरहुल में दो दिनों के राजकीय छुट्टी का एलान
Published / 2025-04-01 20:37:48
सरहुल में दो दिनों के राजकीय छुट्टी का एलान

हेमंत सोरेन आदिवासी छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल हुए, दो दिन छुट्टी का एलान टीम एबीएन, रांची। झारखंड में प्राकृतिक पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बता दें कि सरहुल झारखंड के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। सरहुल के मौके पर रांची के आदिवासी छात्रवास में आयोजित सरहुल कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। साथ ही साथ विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री चमरा लिंडा और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर सरहुल में दो दिनों के राजकीय छुट्टी का एलान किया। झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक प्राकृतिक पर्व सरहुल के मौके पर राजधानी रांची में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। तमाम आदिवासी समाज के लोग सरहुल के अवसर पर उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सरहुल के रंग में रंगे हुए नजर आये। रांची के करमटोली स्थित आदिवासी छात्रवास में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सरहुल का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सरहुल महज एक त्योहार ही नहीं बल्कि प्रकृति से जुड़ाव का एक प्रतीक है। इसलिए इस पर्व को प्राकृतिक पर्व के तौर पर जाना जाता है। सरहुल पर्व पर हमें प्रण लेना चाहिए कि हमारे आदिवासी परंपरा और संस्कृति को सदैव जीवित रखेंगे। झारखंड सरकार के द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कई योजनाएं लायी जा रही हैं। खासकर आदिवासी युवा कैसे आगे बढ़ें, इस पर झारखंड सरकार एक विजन के तहत कार्य कर रही है। सरहुल का महत्व झारखंड में देखने को मिलता है। इस पर्व की गरिमा को समझते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर जानकारी दी। सरहुल पर अब से राज्य में दो दिनों की छुट्टी प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर दो दिन के राजकीय अवकाश की मांग उठ रही थी। आदिवासी समाज के इस महापर्व को देखते हुए हमने यह निर्णय लिया।

आइएमए में एनएमओ ने मनाया भारतीय नव वर्ष
Published / 2025-03-31 21:42:13
आइएमए में एनएमओ ने मनाया भारतीय नव वर्ष

टीम एबीएन, रांची। भारतीय नव वर्ष पर एनएमओ रांची ने चिकित्सकों का स्नेह मिलन कार्यक्रम रांची के आइएमए हॉल में आयोजित किया गया। इसमें रांची के  गणमान्य चिकित्सकों के साथ-साथ रिम्स के चिकित्सक और छात्रों ने भी भाग लिया। दीप जलाकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर एचपी नारायण, डॉक्टर उषा नाथ, डॉ सतीश मिड्ढा, डॉक्टर अजय सिंह, डॉक्टर शंभू प्रसाद सिंह, डॉक्टर एस भट्ट जैसे गणमान्य चिकित्सकों ने किया। इसमें कई चिकित्सकों के परिवार के सदस्यों ने कई तरह के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ इस बात पर भी चर्चा की है कि यह भारतीय नूतन वर्ष पूर्णत: वैज्ञानिक और प्रायोगिक भी है। हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। चिकित्सकों ने कई कविता के साथ-साथ नृत्य भी प्रस्तुत किये। डॉक्टर एसपी नारायण ने बताया कि हमें अपने धार्मिक ग्रंथों के बारे में भी ज्ञान रखना चाहिए। भारतीय संस्कृति में ज्ञान पर कभी कोई शुल्क या कॉपीराइट नहीं था। यह बाद में विदेशी सभ्यताओं के साथ आया, जिसमें कॉपीराइट पैटर्न जैसी चीज आयी। डॉक्टर सतीश मिढा ने एनएमओ के कार्यकलापों के बारे में बताया। सभी चिकित्सकों का यह मत था कि हम पश्चिमी सभ्यता के द्वारा पालन की जाने वाली नव वर्ष को तो मानते हैं पर अपने नववर्ष को इतनी धूमधाम से नहीं मानते हैं अत: भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।

आलोक साहू बने इंटक के लोहरदगा अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाइयां
Published / 2025-03-31 21:41:24
आलोक साहू बने इंटक के लोहरदगा अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाइयां

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू को कांग्रेस का मजदूर संगठन भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का अध्यक्ष बनाये जाने से इस क्षेत्र में इंटक काफी मजबूत होगा। श्री साहू विगत कई वर्षों से मजदूरों के हित में काम करते आये हैं तथा ये काफी सक्रिय नेता हैं। पार्टी ने आलोक साहू को इंटक का अध्यक्ष बनाकर सही निर्णय लिया है। उन्हें इंटक का लोहरदगा अध्यक्ष बनने पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक चौधरी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ, गुमला जिला सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा, लोहरदगा जिला सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, मांडर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि सीताराम भगत, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य कुणाल अभिषेक, पवन गौतम, मनोज सोन तिर्की, नेसार अहमद, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य जफर खान, लालविकास नाथ शाहदेव, फूलदेव उरांव, डॉक्टर ऐलीन, सलीम अंसारी, स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, जिला कांग्रेस महासचिव शाहिद अहमद बेलू, सत्यजीत सिंह ने बधाई दी है।

सरायकेला : शख्स ने पत्नी और बेटे को पीट-पीटकर मार डाला
Published / 2025-03-31 20:44:04
सरायकेला : शख्स ने पत्नी और बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला/ रांची। झारखंड के सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी और 5 साल के बेटे को लोहे के तवे से पीट-पीटकर मार डाला। सोमवार सुबह हुई इस वारदात की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुकराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया।

श्रीश्री पंचदेव मंदिर बड़ागांई में हो रही वासंतिक नवरात्रि पूजन
Published / 2025-03-31 20:40:41
श्रीश्री पंचदेव मंदिर बड़ागांई में हो रही वासंतिक नवरात्रि पूजन

टीम एबीएन, रांची। बड़ागांई के बेलटंगरा स्थित  श्री श्री पंचदेव मंदिर में वासंतिक माता दुर्गा का पूजन-अर्चन श्रद्धा पूर्वक की जा रही है। आज माता ब्रह्मचारिणी का पूजन पुरोहित पंडित गोविन्द झा ने वैदिक मन्त्रोचार के साथ कराये व दुर्गा दैनिक पाठ किये। नीतीश कुमार साहु, मनीष साहु, अनु देवी, रूबी देवी, गौरी साहु, रिशु कुमार, रामानंद साहु, बिटू कुमार यजमान के रूप में पूजन अर्चन किये। उक्त जानकारी श्री महावीर मंडल बड़ागांई, रांची के मंत्री बसकुमार साहु ने दी।

ईद उल फितर की नमाज सौहार्दपूर्ण वातावरण में  संपन्न
Published / 2025-03-31 20:40:06
ईद उल फितर की नमाज सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

अल्लाह ताअला की बारगाह में हजारों हाथों ने मुल्क की अमन, चैन, शांति व सद्भाव के लिए दुआ मांगी भूलकर शिकवे-गिले एक-दूजे से गले मिले टीम एबीएन, कोडरमा। जिला में ईद उल फितर की नमाज सौहार्दपूर्ण वातावरण में मंगलवार को संपन्न हुआ। मौके पर अल्लाह ताअला की बारगाह में हजारों हाथों ने मुल्क की अमन, चैन, शांति व सद्भाव के लिए दुआ मांगी। ईद उल फितर की नमाज के बाद अधिकांश लोग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप व मोबाइल के जरिए एक दूसरे को ईद उल फितर की मुबारकबाद देते नजर आये। मौके पर ईदगाहो व मस्जिदों में लोग एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश किया। वहीं लोग टोलियां बनाकर घर घर जाकर मीठी सेवइयां का लुत्फ उठाया और ईद मुबारकबाद पेश किया। ईद को लेकर चारों और उल्लास का माहौल देखा गया। बच्चे से लेकर बड़े सभी नए कपड़ों में सज कर ईदगाह व मस्जिद पहुंचे थे। जहां लोगों ने ईद उल फितर की विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुसाफा किया और गले मिलकर ईद की ढेर सारी बधाइयां दी। मौके पर लोगों ने गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे से गले मिले। गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलते हैं और सेवइयां अमूमन  तल्खी की कड़वाहट को मिठास में बदल देती है : मुफ्ती नसीम जिला के तमाम मस्जिदों में वहां के इमामों ने कहा कि ईद खुशी का त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस ईद की खुशी में जरूरतमंदों का ख्याल रखते हुए उन्हें अपने खुशी में शामिल करना ही ईद का मुख्य मकसद है। इसलिए लोगों को जायदा से जायदा गरीब, असहाय, बेबश व जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचा कर अल्लाह को राजी करने की  जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस्लाम मजहब पीस का संदेश देता है और इस्लाम का मायना ही शांति व सद्भाव है, इसलिए हम लोगों को ईद के मौके पर सभी लोगों की भावनाओं का कद्र करते हुए इस खुशी की त्यौहार में अमन चैन व भाईचारे के रिश्ते को मजबूत बनाने का संदेश देने की जरूरत है। ईद के मौके पर शहर-ए-काजी मुफ्ती नसीम साहब ने कहा कि ईद का त्यौहार खासतौर पर भारतीय समाज के ताने-बाने और उसकी भाईचारे की सदियों पुरानी परंपरा का वाहक है।इस दिन विभिन्न धर्मों के लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे से गले मिलते हैं और सेवइयां अमूमन उनकी तल्खी की कड़वाहट को मिठास में बदल देती है। उन्होंने कहा कि ईद उल फितर एक रूहानी महीने में कड़ी आजमाइश के बाद रोजेदार को अल्लाह की तरफ से मिलने वाला रूहानी इनाम है। उन्होंने कहा कि सेवइयों में लिपटी मोहब्बत की मिठास का त्योहार ईद उल फितर है। भूख, प्यास सहन करके एक महीने तक सिर्फ खुदा को याद करने वाले रोजेदारों का अल्लाह का यह इनाम है। मस्जिदों व ईदगाहो में चहल-पहल रही,परिवार व दोस्तों संग ईद की सेवइयां का लुत्फ उठाया ईद के मौके पर  मस्जिदों व ईदगाहो में चहल-पहल देखी गई। इन स्थानों पर विभिन्न तरह के दुकाने लगी रही, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। ईद में मिठाई व व्यंजन के सामानों के दुकानदारों और गोलगप्पे के दुकानो में ज्यादा भीड़ देखी गयी। वहीं नमाज के बाद लोगों ने परिवार व दोस्तों संग ईद  की सेवइयां का लुत्फ उठाया। वहीं ईद की नमाज के बाद युवकों की टोली व सभी वर्ग के उम्र के लोगों घरों में जाकर सेवइयां का लुत्फ उठाया। मौके पर लोगों ने एक दूसरों को ईद की मुबारकबाद पेश किया। विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयीईद की नमाज को लेकर प्रशासन की ओर से  विधि व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी। स्वयं उपायुक्त, एसपी ने विधि व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए थे और संबंधित थाना के थाना प्रभारी, बीडीओ और सीओ भी अपने-अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था की कमान संभाले देखे गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.