Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
213 व्यक्तियों को चिकित्सा अनुदान और 186 युवाओं को ऋण देने की स्वीकृति
Published / 2025-03-27 21:01:41
213 व्यक्तियों को चिकित्सा अनुदान और 186 युवाओं को ऋण देने की स्वीकृति

स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को मिलेगा ऋण, योग्य लाभुकों का हुआ चयन  उपायुक्त के निदेश पर उप विकास आयुक्त ने की बैठक एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत योग्य लाभुकों के चयन हेतु उपायुक्त सह जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष के निदेश पर उप विकास आयुक्त सह जिला स्तरीय समिति के उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद समाहरणालय सभागार में बैठक की। इस दौरान अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग हेतु संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना तथा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग वर्ग के युवाओं को ऋण-सह-अनुदान उपलब्ध कराने को लेकर योग्य लाभुकों का चयन किया गया। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 213 व्यक्तियों का चयन करते हुए चिकित्सा अनुदान देने एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के 186 युवाओं का चयन करते हुए ऋण-सह-अनुदान राषि उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गयी। जिला स्तरीय समिति में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति जाति के 110, अनुसूचित जाति के 45 एवं पिछड़ा वर्ग के 58 लाभुक व्यक्तियों को 145000 रुपये देने का निर्णय लिया गया।  वहीं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत पलामू जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने हेतु अनुसूचित जनजाति के 7 लाभुकों को 6825470, अनुसूचित जाति के 97 लाभुकों को 59431557, पिछड़ा वर्ग के 52 लाभुकों के बीच 46590443 तथा अल्पसंख्यक के 30 युवाओं को 37377552 रुपये का ऋण सह अनुदान पारित किया गया।  बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू सहित माननीय विधायकगण के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

अनिल टाइगर की निर्मम हत्या की उच्चस्तरीय जांच हो : विहिप
Published / 2025-03-27 20:59:49
अनिल टाइगर की निर्मम हत्या की उच्चस्तरीय जांच हो : विहिप

टीम एबीएन, रांची। विहिप-बजरंग दल की एक प्रतिनिधिमंडल ने धार्मिक, राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की निर्मम हत्या हो जाने पर सरकार एवं प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कांके प्रखंड स्थित उनके पैतृक गाँव खटंगा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके अंत्येष्टि क्रियाक्रम में सम्मिलित हुए। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विश्व हिंदू परिषद झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु व बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि अनिल टाइगर एक कर्मठ युवा, धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ता थे। इनकी निर्मम हत्या सरकार एवं प्रशासन की लचर व्यवस्था व विफलता है। सरकार इस हत्याकांड का उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे। विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा प्रांत उपाध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडे, रांची विभाग सहमंत्री रोबिन कुमार महतो, रौशन चौधरी, रांची ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, सुशील पांडेय आदि ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उक्त जानकारी रांची के विभाग सहमंत्री रोबिन कुमार महतो (80511 58574) ने दी।

आउटसोर्सिंग बंद, लेकिन मुदिडीह से तेतुलमारी जा रहा कोयला, आखिर कैसे...
Published / 2025-03-27 20:59:13
आउटसोर्सिंग बंद, लेकिन मुदिडीह से तेतुलमारी जा रहा कोयला, आखिर कैसे...

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। मुदिडीह कोलीयरी का कोयला तेतुलमारी कोलीयरी कॉल डंप में भेजा जा रहा है जब आउटसोर्सिंग बंद है तो कोयला उत्पादन कब हुआ है जो जांच का विषय है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कोयला मंत्री भारत सरकार से जांच की मांग करते हुए लिखा कि सिजुआ क्षेत्र के मुदिडीह कोलियरी का कोयला तेतुलमारी कोलियरी कॉल डंप में भेजा जा रहा था। जब 26/3/2025 को शाम में तेतुलमारी कोलियरी में आउटसोर्सिंग बंद है तो कोयला उत्पादन कब हुआ है सी सी टी वी कैमरा में देखा जाय की तेतुलमारी कॉल डंप का कल शाम का सीसीटीवी कैमरा चेक किया जाय कि तेतुलमारी कोलियरी प्रबंधक अपने फंसते हुए गर्दन को बचाने के लिए ऐसा कार्य किये हैं। इस कृत्य मे मुदिडीह प्रबंधन ओर तेतुलमारी प्रबधन कि संलिप्ता से इनकार नहीं किया जा सकता है जो जांच का बिषय है अगर जब आउटसोर्सिग बंद है तो कोयला उत्पादन कैसे हुए ओर मुदिडीह कोलीयरी का कोयला तेतुलमारी कोलीयरी कॉल डंप मे क्यों भेजा जा रहा था इस खेल के पीछे आखिर है कौन अगर इसकी जांच करायी जाए तो सारी सच्चाई सामने आ सकती है।

चतरा : कोयला मंत्री ने आम्रपाली जीएम को किया सम्मानित
Published / 2025-03-27 20:56:05
चतरा : कोयला मंत्री ने आम्रपाली जीएम को किया सम्मानित

एबीएन न्यूज नेटवर्क, टंडवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हजार बिलियन टन कोयला उत्पादन अभियान में अहम योगदान देने के लिए आम्रपाली कोल परियोजना के महाप्रबंधक अमरेश कुमार को सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला मंत्री ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत आम्रपाली कोल परियोजना ने 24 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस उपलब्धि के लिए सीसीएल की ओर से अमरेश कुमार को यह सम्मान मिला।

ईटखोरी : ड्रोन कैमरे की निगहबानी में छत पर मिले ईंट-पत्थर, जल्द हटाने की मांग
Published / 2025-03-27 20:54:45
ईटखोरी : ड्रोन कैमरे की निगहबानी में छत पर मिले ईंट-पत्थर, जल्द हटाने की मांग

इटखोरी पुलिस ने ड्रोन से छतों और सड़कों की ली निगरानी सड़क किनारे और छतों पर रखे ईंट-पत्थर हटाने का आदेश, नहीं तो होगी कार्रवाई एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी। आगामी रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस सतर्क हो गयी है। गुरुवार को इटखोरी पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से झांकी निकलने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने धनखेरी, इटखोरी चौक, परसौनी, खडोनी समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा जांच की।  थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए सड़क किनारे और मकानों की छतों पर रखे ईंट-पत्थरों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई इस आदेश का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनायें। इस मौके पर एएसआई पंकज कुमार, रामनवमी पूजा महासमिति अध्यक्ष टुन्नी सिंह के साथ पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराये बिना ही मिलेगी मंइयां सम्मान की राशि
Published / 2025-03-27 17:33:55
बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराये बिना ही मिलेगी मंइयां सम्मान की राशि

मंईयां सम्मान योजना की राशि से वंचित महिलाएं न हो परेशान, बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराये बिना ही मिल जायेंगे पैसेटीम एबीएन, रांची। मंईयां सम्मान योजना में जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं है उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि उन महिलाओं को भी अब योजना का लाभ मिलेगा।सभी को 31 मार्च तक योजना की बकाया राशि मिल जायेगी दरअसल, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार की कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव पास कर दिया है कि जिन महिलाओं के खाते में आधार कार्ड लिंक नहीं है उनके खाते में भी पैसे भेज दिये जायेंगे। दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि सभी को 31 मार्च तक योजना की बकाया राशि मिल जायेगी।बता दें कि मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को एक साथ 3 महीनों की किस्त यानी 7500 रुपये मिल चुके हैं। कुछ महिलाओं के खाते में 7500 रुपये आ चुके हैं तो वहीं कुछ महिलाओं के खाते में अभी तक यह पैसे नहीं आये हैं। सरकार ने कहा था कि जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है वह जल्द करा लें नहीं तो महिलाएं योजना के लाभ से वंचित हो जायेगी। इसके चलते सरकार ने उन महिलाओं की राशि भी होल्ड पर रखी हुई है, लेकिन अब देखना ये होगा कि क्या इन महिलाओं के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक कराये बिना ही इन्हें राशि मिलती है कि नहीं।

कृषि यंत्र मिलने से किसानों को बेहतर फसल उत्पादन में मिलेगी मदद : उपायुक्त
Published / 2025-03-27 17:32:21
कृषि यंत्र मिलने से किसानों को बेहतर फसल उत्पादन में मिलेगी मदद : उपायुक्त

कृषि यंत्र के लिए किसानों से प्राप्त 54 आवेदनों का हुआ अनुमोदनउपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि यंत्र वितरण हेतु लाभुकों के चयन के लिए हुई बैठकएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि जिले में कृषि की अच्छी संभावनाएं हैं। यहां के किसान भी मेहनती हैं। मेहनत से कृषि क्षेत्र में बेहतर कर आर्थिक आमदनी कर रहे हैं। कृषि यंत्र मिलने से किसानों को बेहतर फसल उत्पादन में और मदद मिलेगी। किसान कम समय और कम मेहनत में फसलों का उत्पादन बेहतर कर सकेंगे। किसानों की उत्पादकता को बढ़ाने को लेकर सरकार की ओर से कृषि यंत्र वितरण की योजना चलाई जा रही है। किसानों को ससमय कृषि यंत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त आज समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में भूमि संरक्षण विभाग की ओर से छोटे और सीमान्त किसानों को कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना, कृषि उपकरण बैंक की स्थापना, मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत कृषि यंत्रों के वितरण हेतु लाभुकों के चयन के लिए आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में कृषि यांत्रिकीकरण के विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों से प्राप्त 54 आवेदनों का अनुमोदन किया गया।जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्याम बिन्द ने बताया कि राज्य योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26  में कृषक समूहों, महिला समूहों, पानी पंचायतों, जलछाजन समितियों, लैंपस-पैक्स या अन्य कृषक संगठनों को ट्रैक्टर एवं सहायक कृषि यंत्रों के अनुदान पर वितरण मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना हेतु लाभुकों के चयन हेतु जेएसएलपीएस के माध्यम से 28 किसानों का आवेदन प्राप्त हुआ था। इन सभी आवेदनों का अनुमोदन किया गया।  राज्य योजनाअंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25  में कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजनान्तर्गत जिले में छोटे कृषि उपकरण बैंक की स्थापना (मिनी ट्रैक्टर, पावर टीलर, सहायक कृषि यंत्र, राईस ट्रांसप्लांटर एवं कृषि प्रसंस्करण) यंत्रों के लिए वर्तमान में प्राप्त 8 आवेदनों का अनुमोदन किया गया। राज्य योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिले के छोटे और सीमांत कृषकों/ स्वयं सहायता समूहों/ महिला सखी मंडल/ कृषक समूह/ लैंप पैक्स को एक पंपसेट एवं 200 फीट एचडीपीई पाइप वितरण हेतु वर्तमान में एससीएसपी मद से 20 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें लाभुक चयन समिति द्वारा 18 आवेदनों का अनुमोदन किया गया। प्राप्त दो आवेदनों को अनुमोदन नहीं दिया जा सका, क्योंकि वे छोटे और सीमान्त किसानों की श्रेणी से उपर थे।बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्याम बिंद, भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी, जेएसएलपीएस की डीपीएम अनिता केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।

श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति ने कि शांतिपूर्वक बंद की अपील
Published / 2025-03-27 16:01:38
श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति ने कि शांतिपूर्वक बंद की अपील

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति, रांची के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार श्री महावीर मंडल कांके के अध्यक्ष अनिल टाइगर कि हत्या के विरोध में शांतिपूर्ण रूप से बंद करने के लिए श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति, रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, मंत्री सुभाष साहू के संयुक्त नेतृत्व में मंडल के उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल सिंन्हा चंकी, सह मंत्री उदय रविदास, संतोष गुप्ता ,बलिराम प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, प्रचार मंत्री सुनील वर्मा ,अंकेक्षक प्रेम सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अशोक यादव, पूर्व उपाध्यक्ष राकेश सिंह, रिंकू वर्मा, ननकू तिर्की सहित अन्य सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर शांतिपूर्ण बंद करने की अपील की। पूरी रांची के ब्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा एवम बंद शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। उपरोक्त जानकारी मंडल के मंत्री सुभाष साहू ने दी।

जेसीआई रांची ने किया जेसीआई प्रीमियर लीग सीजन-16 का आह्वान
Published / 2025-03-27 15:53:18
जेसीआई रांची ने किया जेसीआई प्रीमियर लीग सीजन-16 का आह्वान

टीम एबीएन, रांची। आने वाले 28, 29 व 30 मार्च को जेसीआई प्रीमियर लीग सीजन 16  धूमधाम के साथ रांची जिमखाना क्लब में खेला जायेगा। इन 3 दिनों में 7 टीम के द्वारा कुल 91 खिलाड़ी खेलेंगे क्रिकेट मैच। इसके प्रिंसिपल पार्टनर है टाइटेनियम ऑटोज, एसोसिएट पार्टनर है स्नाइडर इलेक्ट्रिक, ब्रदर्स एकेडमी व एंड्रॉयड। एलईडी बाउंड्री पार्टनर झारखंड एक्सप्रेस कोरियर, साइट स्क्रीन पार्टनर पंचरत्न बिल्डर्स व आर के मेटल है। ट्रॉफी पार्टनर है ट्रूमैड्स, ड्रिंक्स पार्टनर कैंपटी, अनाउंसमेंट पार्टनर प्रभुजी, विकेट पार्टनर सब्सिको, अंपायर ड्रेस पार्टनर अन्नपूर्णा, टी शर्ट पार्टनर ओम कंस्ट्रक्शन, स्टाइल पार्टनर आर.एस.डी.सी. और इवेंट पार्टनर फ्लोरिस्ट है।कुल 17 लीग मैचे डे एंड नाइट में खेले जाएंगे। फाइनल मैच रविवार की शाम में खेला जायेगा। जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने इसे पिछले 15 साल के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए जिस टीम को तैयार किया है।उनकी अगवाही जेसी संजय शर्मा कर रहे है जो खुद क्रिकेट के एक माहिर खिलाड़ी है। इस टीम में अंकित जैन, सौरव नरेडी, अंकुर अग्रवाल, दीपक पटेल और यतन बथवाल व स्पोर्ट्स डायरेक्टर संदीप खेमका इस कार्यक्रम के संचालक है। 7 टीम के नाम इस प्रकार हैपुनीत अग्रवाल व अभिषेक केडिया की राजबीर रॉयल्स, जे पी सिंघानिया की सिंघानिया ब्लास्टर्स, केशू जैन अनुभव गाड़ोदिया व तरुण अग्रवाल की एनिमल रिटर्न्स, सनी केडिया व ऋषभ सिंघानिया की स्पार्टन, अरविंद राजगढ़िया सिद्धार्थ चौधरी व रीतेश गुप्ता की रॉकस्टार यूनाइटेड, राज कुमार रुद्रा की सिंघम और प्रवीन मुरारका की शेर खांस।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.