Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
27 व 28 को सभी मंडल, अखाड़ाधारी का दौरा किया जायेगा : जय सिंह यादव
Published / 2025-03-26 17:44:36
27 व 28 को सभी मंडल, अखाड़ाधारी का दौरा किया जायेगा : जय सिंह यादव

टीम एबीएन, रांची। महावीर चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट  रांची में आज 12:30 बजे श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्री जयसिंह यादव की अध्यक्षता में अति आवश्यक बैठक बुलाई गई बैठक में  श्री रामनवमी महोत्सव को लेकर महोत्सव को सफल बनाने के लिए कई सुझाव आये और निर्णय पर चर्चा हुई। अध्यक्ष जय सिंह यादव ने आये हुए सभी सदस्यों सहित पदाधिकारियो का स्वागत किया।उन्होंने मंडल के सदस्यों को कहा कि आने वाले समय में श्री रामनवमी महोत्सव हम सभी बड़े धूमधाम से मनाएंगे इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए 27 और 28 को पदाधिकारियो के संग अरगोड़ा, पुनदाग , बजरा ,आई टी आई, हेहल, पंडरा, कांके हातमा बस्ती ,धावनगर, गांधीनगर, बांध गाड़ी , बढ़गाई,बरियातू ,लोआड़ीह, चुटिया और लालपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों का दौरा करते हुए सभी अखाड़ाधारी व मंडल से मिलेंगे। उनके हर समस्या का निदान करने का प्रयास किया जाएगा। श्री रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का गठन 29/ 3 /2025 को किया जाएगा । साथ ही टोला प्रभारी की भी नियुक्ति की जाएगी। सरहुल पूजा पर निकाली जाने वाली सरहुल शोभायात्रा का पूर्व की भांति मेन रोड में श्री महावीर मंडल शिविर लगाकर अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक पुरोहित को बैठक में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया  साथ ही साथ की ननकू तिर्की ,अशोक वर्मा, राज किशोर प्रसाद, सुनील रंजन सहाय, को भी अंग वस्त्र देकर अपने क्षेत्र के  प्रतिनिधित्व करने पर सम्मानित किया गया।बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल सिंहा चंकी, मंत्री सुभाष साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, उप मंत्री उदय रविदास, बलराम प्रसाद, संतोष गुप्ता, प्रचार मंत्री सुनील वर्मा, अंकेक्षक प्रेम सिंह निवर्तमान मंत्री दीपक ओझा, राकेश सिंह ,राजू यादव शंकर साहू, अशोक यादव ,संजय पोद्दार,बिंदुल वर्मा,ललित नारायण ओझा ,संजय जयसवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।बैठक का संचालन मंत्री सुभाष साहू ने किया वहीं कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने बैठक के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

रांची : कांके के पूर्व जिप सदस्य अनिल टाइगर को मेरी गोली, रिम्स में एडमिट
Published / 2025-03-26 17:41:04
रांची : कांके के पूर्व जिप सदस्य अनिल टाइगर को मेरी गोली, रिम्स में एडमिट

रांची में पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को अपराधियों ने मारी गोली, कांके चौक जामटीम एबीएन, रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र में पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली उनके सिर में लगी है। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। ये घटना कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वारदात से आक्रोशित लोगों ने कांके चौक जाम कर दिया है। रांची के कांके चौक पर दिनदहाड़े अपराधियों ने अनिल टाइगर को गोली मार दी और चलते बने। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अनिल टाइगर को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया। कांके चौक पर हमेशा भीड़ रहती है। इसके बावजूद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और आराम से निकल गये। स्थानीय लोगों की मानें तो बुधवार की दोपहर 3:50 बजे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक कर रहे हैं और अपराधियों ने दिनदहाड़े धांय-धांय कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी। पुलिस एक केस की गुत्थी सुलझा नहीं पाती कि अपराधी दूसरी वारदात को अंजाम दे देते हैं। बीजेपी नेता और कांके महावीर मंडल अध्यक्ष अनिल टाइगर को सरेआम गोली मारकर अपराधियों ने पुलिस की टेंशन फिर बढ़ा दी है।

30 मार्च से चैत्र नवरात्र नववर्ष की शुरुआत और देवी शक्ति की उपासना
Published / 2025-03-26 17:36:30
30 मार्च से चैत्र नवरात्र नववर्ष की शुरुआत और देवी शक्ति की उपासना

नवरात्रा जीवन में अच्छाई, शक्ति, समृद्धि और आत्मविश्वास का देता है संदेश : संजय सर्राफटीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि 30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है, जो हिन्दू कैलेंडर के अनुसार नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है। यह समय विशेष रूप से मां दुर्गा की उपासना, शक्ति की आराधना और आत्मिक उन्नति का होता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 4.27 बजे से लेकर 30 मार्च को दोपहर 12.49 बजे तक रहने वाली है।उदिया तिथि के चलते, चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च को होगी और इसका समापन 6 अप्रैल को होगा। नवरात्रि का अर्थ है- नौ रातें, जिसमें मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना होती है।चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होकर यह पर्व नौ दिन तक चलता है, जो भारतवर्ष में विभिन्न स्थानों पर अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्र का पर्व शक्ति की पूजा का प्रतीक है, जिसमें देवी दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। पहले दिन से लेकर नौवें दिन तक हर दिन एक देवी के रूप की पूजा की जाती है। इन रूपों में माँ शैलपुत्री, माँ ब्रह्मचारिणी, माँ चंद्रघंटा, माँ कुष्मांडा, माँ स्कंदमाता, माँ कात्यायनी, माँ कालरात्रि, माँ महागौरी और माँ सिद्धिदात्री प्रमुख हैं। प्रत्येक देवी के रूप में विशिष्ट ऊर्जा और शक्ति का वास माना जाता है, और इनकी उपासना से भक्तों को मानसिक शांति, आत्मविश्वास तथा जीवन में हर तरह की समृद्धि प्राप्त होती है।चैत्र नवरात्र का महत्व न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी विशेष है। बल्कि यह हमारे जीवन में आत्मविश्वास शक्ति और शांति लाने का काम भी करता है यह पर्व समाज को एकजुट करता है और नारी शक्ति के प्रतीक रूप में देवी दुर्गा की पूजा का महत्व बढ़ाता है इसके माध्यम से हम अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा और साहस का संचार कर सकते हैं। यह पर्व विशेष रूप से नववर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है, जहां लोग अपने जीवन को नए दृष्टिकोण से जीने का संकल्प लेते हैं। नवरात्र के दौरान व्रत, उपवास, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और संकल्पों का आयोजन होता है। विशेष रूप से इस समय व्रति लोग सात्विक आहार, योग और ध्यान का पालन करते हैं, जिससे शरीर और मन की शुद्धि होती है। नवरात्र के दौरान अनेक स्थानों पर देवी दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं की पूजा की जाती है। यह समय धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होता है, जहाँ लोग देवी के गुणों का गुणगान करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से पूजा करते हैं।इस दौरान विशेष रूप से गरबा, डांडिया और अन्य पारंपरिक नृत्य-गायक संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। चैत्र नवरात्र का पर्व एक अद्भुत अवसर है, जब हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए देवी दुर्गा से आशीर्वाद मांगते हैं। यह पर्व जीवन में अच्छाई, शक्ति, समृद्धि और आत्मविश्वास की स्थापना करने का संदेश देता है।

बसंत मेले के दूसरे दिन खूब हुई खरीदारी
Published / 2025-03-26 17:32:56
बसंत मेले के दूसरे दिन खूब हुई खरीदारी

गणगौर सिंधारा का हुआ आयोजन, महिलाएं खूब की मस्तीटीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच के बसंत मेले के दूसरे दिन 26 मार्च को महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। स्टॉल में सुबह से ही काफी रौनक लगी हुई थी। सारी स्टॉल वाली बहने काफी खुश नजर आ रही थी । हाथ से बने हुए सामानों की लोगों ने काफी तारीफ की। हाथ के बने हुए केक, पेस्टी, चॉकलेट पॉप्स  बच्चों और महिलाओं को काफी पसंद आए, लड्डू गोपाल की पोशाक एवं गहनों की महिलाओं ने खूब सराहना की। शाम को गणगौर के उपलक्ष्य में बहू बेटियों का सिंधारा किया गया, जिसमें सृजन शाखा की बहू बेटियों ने गणगौर के उपलक्ष्य में एक नृत्य नाटिका की, पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में महिलाएं राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया जिससे वातावरण पूरी तरह रंगीन और खुशहाल हो गया। महिलाओं ने एक दूसरे को सिंधारा अर्पित किया और साथ ही बसंत के मौसम का आनंद लिया।इस मौके पर सभी ने एकजुट होकर पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत किया और पुराने रीति रिवाज को जीवित रखा। इस अवसर पर कई गेम्स का आयोजन हुआ तथा गेम्स में जीते सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बहनों ने लजीज व्यंजनो का लुत्फ उठाया। सभी बहनों ने खूब मस्ती की। सृजन शाखा की अध्यक्ष नेहा सरावगी अपनी टीम के साथ उपस्थित थी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, अनुसूया नेवटिया, रीना सुरेखा,  गीता डालमिया, बीना मोदी, मंजू केडिया, प्रीती बंका, मंजू गाड़ोदिया, प्रीती पोद्दार, छाया अग्रवाल, सीमा पोद्दार, सरिता मोदी, सुनीता सरावगी, सीमा टाटिया, सरिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, लक्ष्मी पाटोदिया ,प्रीति फोगला,शोभा हेतमसरिया, करुणा अग्रवाल,मीना अग्रवाल, कमला विजयवर्गीय, ललिता नारसरिया, सहित अन्य सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

झारखंड कबड्डी सब जूनियर टीम में बिंदु कुमारी चयनित
Published / 2025-03-26 08:20:48
झारखंड कबड्डी सब जूनियर टीम में बिंदु कुमारी चयनित

कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर की बहन बिंदु कुमारी का चयन झारखंड कबड्डी सब जूनियर टीम मेंटीम एबीएन, कोडरमा। 26 मार्च 2025 शिव विहार के बोधगया में ऑल इंडिया कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में  कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर की बहन बिंदु का चयन झारखंड सब जूनियर कबड्डी टीम में हुआ है। 21 से 23 मार्च को झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर  बिंदु कुमारी का चयन झारखंड टीम में हुआ। उनके चयन पर कोडरमा जिला के सभी खिलाड़ियों में बहुत ही हर्ष का माहौल है।मौके पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, उपाध्यक्ष नंद राय, अरविंद चौधरी, सचिव अनुराग सिंह, कोषाध्यक्ष नवल कुमार, प्राचार्य श्री शर्मेंद्र कुमार साहू, प्रभारी प्राचार्य मनोज सिंह, कोडरमा जिले कोडरमा जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह, अध्यक्ष संदीप सिन्हा,उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन खेल प्रशिक्षक धीरज पांडे एवं अर्चना सिन्हा विद्यालय के आचार्य प्रदीप कुमार, नीरज कुमार सिंह, उमाशंकर कुमार, चंद्रशेखर कुमार, मुन्ना सिंह, विजय मिश्रा, रामानुज पांडे, वीरेंद्र मिश्रा, दीपक विश्वकर्मा, संजय कुमार महतो, विक्रम कुमार, सुनील कुमार,  विजय तिवारी, किशोर कुमार, जितेश महतो, श्वेता श्रीवास्तव, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा शाहा, सोनी कुमारी, चंद्र कावेरी निहाल, रिमझिम कुमारी, मोनिका कुमारी, सोनिया आदि ने बहन बिंदु को उसके खेल के प्रति जूनून और उसके उज्जवल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

कोडरमा : प्रवेश परीक्षा में 204 परीक्षार्थी अनुपस्थित
Published / 2025-03-26 08:18:03
कोडरमा : प्रवेश परीक्षा में 204 परीक्षार्थी अनुपस्थित

सीएम हाई स्कूल में वर्ग 6 और 9 के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न 913 विद्यार्थीयों में 709 हुए शामिल29 को पहला मेरिट लिस्ट होगी जारी 545 विद्यार्थी का नामांकन टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के 3 मुख्यमंत्री सीएम हाई स्कुलों में वर्ग 6 और 9 की परीक्षा सोमवार को आयोजित की गई। इसमें 913 विद्यार्थीयों में 709 विद्यार्थी शामिल हुए। 204 अनुपस्थित रहे। 29 मार्च को पहली मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा इसमें 545 छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। झुमरी तिलैया के सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में 354 छात्राओं ने फार्म भरा। जिसमेें 286 छात्रों ने परीक्षा में शामिल हुए। 68 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि इसमें 280 छात्राओं का चयन होगा। वहीं चंद्रवती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृट उच्च विद्यालय के प्राचार्य बिनोद मिश्रा ने बताया कि 463 फार्म भरे गये जिसमें 240 छात्रों का चयन होगा। परीक्षा मेें 343 छात्र शामिल हुए और 120 अनुपस्थित रहे। वहीं जयनगर स्थित कस्तुरबा विद्यालय में भी 25 छात्राओं का वर्ग 6 के लिए परीक्षा हुई। वार्डन सह शिक्षक सुनीता कुमारी ने बताया कि 96 छात्राओं ने फार्म भरा। जिसमेें 80 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई। 16 अनुपस्थित रही।  जिसमें परीक्षा में 25 छात्राओं का चयन होगा। इसके अलावा 50 छात्राओं का चयन जिला स्तर पर कमिटि के द्वारा होगा। यहॉ कुल 75 छात्राओं का नामांकन की प्रक्रिया होती है।बताते चले कि 24 मार्च को जैक के द्वारा परीक्षा का समय 11 से 1 बजे तक निर्धारित होगा। इसे सोमवार को विभाग के आदेश के बाद 1 घंटाबढा दिया गया और 2 बजे तक परीक्षा हुई। इधर 25 मार्च से 28 मार्च तक चंद्रावती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृट उच्च  विद्यालय में मूल्यांकन का कार्य होगा और 29 को मेरिट लिस्ट निकाली जायेगी।

कोडरमा : जनता दरबार में डीसी ने सुलझायी समस्याएं
Published / 2025-03-26 08:14:48
कोडरमा : जनता दरबार में डीसी ने सुलझायी समस्याएं

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई को लेकर दिया निर्देशटीम एबीएन, कोडरमा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर उन्होने यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया।फरियादियों ने ईलाज करवाने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने, सीएनटी एक्ट के तहत अनुमति, खातियानी ज़मीन विवाद, पीसीसी एवं गार्डवाल निर्माण करने, अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया जिसपर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का जांचोंपरान्त समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु दशरथ अजर बिहारी... से गूंजा सीता राम ठाकुर बाड़ी
Published / 2025-03-26 08:12:17
मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु दशरथ अजर बिहारी... से गूंजा सीता राम ठाकुर बाड़ी

 टीम एबीएन, कोडरमा। जय सियाराम सत्संग समिति का तीसरा वार्षिक उत्सव सीता राम ठाकुर बाड़ी मे शुरू हुआ। इस अवसर पर विभिन्न देबी देवताओं का दरबार सजाया गया और ज्योत के साथ हनुमान चालीसा और सुन्दर कांड का आयोजन शुरू हुआ। इस दौरान एक स्वर मे मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु दशरथ अजर बिहारी से गुंजा सीता राम ठाकुर बाड़ी से मंदिर परिसर गूंजायमान हुआ। सुन्दर कांड मे शामिल महिलाएं काफी उत्साहित नज़र आ रही थी। मौके पर आशा वर्णवाल, सुनीता मोदी और किरण यादव ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को घर- घर मे यह सुन्दर कांड का पाठ का आयोजन शुरू किया गया था। जो कि आज घर-घर मे सुन्दरकाण्ड और भजन के माध्यम से अलख जगाने का काम किया जा रहा है और यह सुन्दर कांड पूरी तरह से निशुल्क किया जाता है और जहाँ भी सुन्दर कांड होता है वहाँ सत्संग समिति के द्वारा गौशाला कि एक दान पेटी रखी जाती और इसमें जो राशि आती है वह राशि गौशाला को उपलब्ध कराई जाती है। इधर कार्यक्रम मे भंडारे का भी आयोजन किया गया। पूजा अर्चना मे यजमान के रूप मे रूबी वर्णवाल, कंचन वर्णवाल शामिल हुए पूजा अर्चना पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कराई मौके पर माया दारुका, मदुसूदन दारुका, अरुण मोदी, प्रदीप केडिया, ओम प्रकाश खेतान, अविनाश सेठ, संजय अग्रवाल, हरीश चंद्रा बर्णवाल ,गोपी कृष्णा अग्रवाल, महेश दारुका, राजेंद्र वर्णवाल, संतोष मोदी, अरविन्द चौधरी, अमित खेतान, चन्द्रशेखर जोशी ,विकाश कुमार, श्याम चौधरी, संजय शर्मा, चन्द्रशेखर सोनकर, सीताराम केसरी, आदि मौजूद थे। वहीं दोपहर के बाद भजनो का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहेगा।

कोडरमा में डीलरों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला
Published / 2025-03-26 08:08:52
कोडरमा में डीलरों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला

जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापनटीम एबीएन, कोडरमा। बिरसा सांस्कृति भवन कोडरमा में जिला आपूर्ति विभाग के सौजन्य से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज कोडरमा प्रखंड शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया।जिला आपूर्ति पदाधिकारी  अविनाश पुर्णेदु ने खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग में संचालित योजनाएं यथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, नमक वितरण योजना, चीनी वितरण योजना, धान अधिप्राप्ति योजना, आदिम जनजाति समूह डाकिया योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, चना दाल वितरण योजना समेत अन्य योजनाओं का विस्तृत रूप से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी खाद्य सामग्री का ऑफलाइन वितरण नहीं करेंगे।  सभी प्रकार के रिपोर्ट अच्छे तरीके से उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य वितरण से संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं के बारे में बारिकी से समझें। नियम एवं दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्य करें। खाद्य का वितरण करने में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करेंगे। इस मौके पर सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं जन वितरण प्रणाली विक्रेता मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.