गणगौर सिंधारा का हुआ आयोजन, महिलाएं खूब की मस्तीटीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच के बसंत मेले के दूसरे दिन 26 मार्च को महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। स्टॉल में सुबह से ही काफी रौनक लगी हुई थी। सारी स्टॉल वाली बहने काफी खुश नजर आ रही थी । हाथ से बने हुए सामानों की लोगों ने काफी तारीफ की। हाथ के बने हुए केक, पेस्टी, चॉकलेट पॉप्स बच्चों और महिलाओं को काफी पसंद आए, लड्डू गोपाल की पोशाक एवं गहनों की महिलाओं ने खूब सराहना की। शाम को गणगौर के उपलक्ष्य में बहू बेटियों का सिंधारा किया गया, जिसमें सृजन शाखा की बहू बेटियों ने गणगौर के उपलक्ष्य में एक नृत्य नाटिका की, पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में महिलाएं राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया जिससे वातावरण पूरी तरह रंगीन और खुशहाल हो गया। महिलाओं ने एक दूसरे को सिंधारा अर्पित किया और साथ ही बसंत के मौसम का आनंद लिया।इस मौके पर सभी ने एकजुट होकर पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत किया और पुराने रीति रिवाज को जीवित रखा। इस अवसर पर कई गेम्स का आयोजन हुआ तथा गेम्स में जीते सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बहनों ने लजीज व्यंजनो का लुत्फ उठाया। सभी बहनों ने खूब मस्ती की। सृजन शाखा की अध्यक्ष नेहा सरावगी अपनी टीम के साथ उपस्थित थी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, अनुसूया नेवटिया, रीना सुरेखा, गीता डालमिया, बीना मोदी, मंजू केडिया, प्रीती बंका, मंजू गाड़ोदिया, प्रीती पोद्दार, छाया अग्रवाल, सीमा पोद्दार, सरिता मोदी, सुनीता सरावगी, सीमा टाटिया, सरिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, लक्ष्मी पाटोदिया ,प्रीति फोगला,शोभा हेतमसरिया, करुणा अग्रवाल,मीना अग्रवाल, कमला विजयवर्गीय, ललिता नारसरिया, सहित अन्य सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।
कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर की बहन बिंदु कुमारी का चयन झारखंड कबड्डी सब जूनियर टीम मेंटीम एबीएन, कोडरमा। 26 मार्च 2025 शिव विहार के बोधगया में ऑल इंडिया कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर की बहन बिंदु का चयन झारखंड सब जूनियर कबड्डी टीम में हुआ है। 21 से 23 मार्च को झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर बिंदु कुमारी का चयन झारखंड टीम में हुआ। उनके चयन पर कोडरमा जिला के सभी खिलाड़ियों में बहुत ही हर्ष का माहौल है।मौके पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, उपाध्यक्ष नंद राय, अरविंद चौधरी, सचिव अनुराग सिंह, कोषाध्यक्ष नवल कुमार, प्राचार्य श्री शर्मेंद्र कुमार साहू, प्रभारी प्राचार्य मनोज सिंह, कोडरमा जिले कोडरमा जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह, अध्यक्ष संदीप सिन्हा,उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन खेल प्रशिक्षक धीरज पांडे एवं अर्चना सिन्हा विद्यालय के आचार्य प्रदीप कुमार, नीरज कुमार सिंह, उमाशंकर कुमार, चंद्रशेखर कुमार, मुन्ना सिंह, विजय मिश्रा, रामानुज पांडे, वीरेंद्र मिश्रा, दीपक विश्वकर्मा, संजय कुमार महतो, विक्रम कुमार, सुनील कुमार, विजय तिवारी, किशोर कुमार, जितेश महतो, श्वेता श्रीवास्तव, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा शाहा, सोनी कुमारी, चंद्र कावेरी निहाल, रिमझिम कुमारी, मोनिका कुमारी, सोनिया आदि ने बहन बिंदु को उसके खेल के प्रति जूनून और उसके उज्जवल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनायें दी।
सीएम हाई स्कूल में वर्ग 6 और 9 के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न 913 विद्यार्थीयों में 709 हुए शामिल29 को पहला मेरिट लिस्ट होगी जारी 545 विद्यार्थी का नामांकन टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के 3 मुख्यमंत्री सीएम हाई स्कुलों में वर्ग 6 और 9 की परीक्षा सोमवार को आयोजित की गई। इसमें 913 विद्यार्थीयों में 709 विद्यार्थी शामिल हुए। 204 अनुपस्थित रहे। 29 मार्च को पहली मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा इसमें 545 छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। झुमरी तिलैया के सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में 354 छात्राओं ने फार्म भरा। जिसमेें 286 छात्रों ने परीक्षा में शामिल हुए। 68 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि इसमें 280 छात्राओं का चयन होगा। वहीं चंद्रवती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृट उच्च विद्यालय के प्राचार्य बिनोद मिश्रा ने बताया कि 463 फार्म भरे गये जिसमें 240 छात्रों का चयन होगा। परीक्षा मेें 343 छात्र शामिल हुए और 120 अनुपस्थित रहे। वहीं जयनगर स्थित कस्तुरबा विद्यालय में भी 25 छात्राओं का वर्ग 6 के लिए परीक्षा हुई। वार्डन सह शिक्षक सुनीता कुमारी ने बताया कि 96 छात्राओं ने फार्म भरा। जिसमेें 80 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई। 16 अनुपस्थित रही। जिसमें परीक्षा में 25 छात्राओं का चयन होगा। इसके अलावा 50 छात्राओं का चयन जिला स्तर पर कमिटि के द्वारा होगा। यहॉ कुल 75 छात्राओं का नामांकन की प्रक्रिया होती है।बताते चले कि 24 मार्च को जैक के द्वारा परीक्षा का समय 11 से 1 बजे तक निर्धारित होगा। इसे सोमवार को विभाग के आदेश के बाद 1 घंटाबढा दिया गया और 2 बजे तक परीक्षा हुई। इधर 25 मार्च से 28 मार्च तक चंद्रावती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृट उच्च विद्यालय में मूल्यांकन का कार्य होगा और 29 को मेरिट लिस्ट निकाली जायेगी।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई को लेकर दिया निर्देशटीम एबीएन, कोडरमा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर उन्होने यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया।फरियादियों ने ईलाज करवाने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने, सीएनटी एक्ट के तहत अनुमति, खातियानी ज़मीन विवाद, पीसीसी एवं गार्डवाल निर्माण करने, अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया जिसपर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का जांचोंपरान्त समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
टीम एबीएन, कोडरमा। जय सियाराम सत्संग समिति का तीसरा वार्षिक उत्सव सीता राम ठाकुर बाड़ी मे शुरू हुआ। इस अवसर पर विभिन्न देबी देवताओं का दरबार सजाया गया और ज्योत के साथ हनुमान चालीसा और सुन्दर कांड का आयोजन शुरू हुआ। इस दौरान एक स्वर मे मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु दशरथ अजर बिहारी से गुंजा सीता राम ठाकुर बाड़ी से मंदिर परिसर गूंजायमान हुआ। सुन्दर कांड मे शामिल महिलाएं काफी उत्साहित नज़र आ रही थी। मौके पर आशा वर्णवाल, सुनीता मोदी और किरण यादव ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को घर- घर मे यह सुन्दर कांड का पाठ का आयोजन शुरू किया गया था। जो कि आज घर-घर मे सुन्दरकाण्ड और भजन के माध्यम से अलख जगाने का काम किया जा रहा है और यह सुन्दर कांड पूरी तरह से निशुल्क किया जाता है और जहाँ भी सुन्दर कांड होता है वहाँ सत्संग समिति के द्वारा गौशाला कि एक दान पेटी रखी जाती और इसमें जो राशि आती है वह राशि गौशाला को उपलब्ध कराई जाती है। इधर कार्यक्रम मे भंडारे का भी आयोजन किया गया। पूजा अर्चना मे यजमान के रूप मे रूबी वर्णवाल, कंचन वर्णवाल शामिल हुए पूजा अर्चना पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कराई मौके पर माया दारुका, मदुसूदन दारुका, अरुण मोदी, प्रदीप केडिया, ओम प्रकाश खेतान, अविनाश सेठ, संजय अग्रवाल, हरीश चंद्रा बर्णवाल ,गोपी कृष्णा अग्रवाल, महेश दारुका, राजेंद्र वर्णवाल, संतोष मोदी, अरविन्द चौधरी, अमित खेतान, चन्द्रशेखर जोशी ,विकाश कुमार, श्याम चौधरी, संजय शर्मा, चन्द्रशेखर सोनकर, सीताराम केसरी, आदि मौजूद थे। वहीं दोपहर के बाद भजनो का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहेगा।
जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापनटीम एबीएन, कोडरमा। बिरसा सांस्कृति भवन कोडरमा में जिला आपूर्ति विभाग के सौजन्य से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज कोडरमा प्रखंड शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया।जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुर्णेदु ने खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग में संचालित योजनाएं यथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, नमक वितरण योजना, चीनी वितरण योजना, धान अधिप्राप्ति योजना, आदिम जनजाति समूह डाकिया योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, चना दाल वितरण योजना समेत अन्य योजनाओं का विस्तृत रूप से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी खाद्य सामग्री का ऑफलाइन वितरण नहीं करेंगे। सभी प्रकार के रिपोर्ट अच्छे तरीके से उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य वितरण से संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं के बारे में बारिकी से समझें। नियम एवं दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्य करें। खाद्य का वितरण करने में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करेंगे। इस मौके पर सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं जन वितरण प्रणाली विक्रेता मौजूद रहे।
टीम एबीएन, रांची। दरबार अनोखा सरकार अनोखी, खाटू वाले की हर बात अनोखी... भजनों की लय पर भक्त भाव विभोर हो गये। अवसर था अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में 25 मार्च को पापमोचनी एकादशी उत्सव अत्यंत भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया। एकादशी का उल्लास लिए भक्तगण प्रात: काल से ही श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। प्रातकाल में श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों जैसे गुलाब, जूही, बेला, मोगरा, गैंदा व तुलसी दल से मनभावन श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवं बजरंगबली का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि 9 बजे श्री श्याम देव के जयकारों के बीच ज्योत प्रज्वलित कर भक्तगण कतारब्रध होकर ज्योत में आहुति प्रदान कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे। श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ कर भजनों की अमृतवर्षा की गयी।श्याम नाम मुख से बोल भाई काम आवेगो अलबेली इनकी सरकार रटेजा श्याम प्यारे श्याम तेरा साथ हमको दो जहां से प्यारा है हम तुम्हारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो इत्यादि भजनों की लय पर देर रात तक भक्तगण श्री श्याम प्रभु को रिझाते रहे। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान फल मेवा का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीया, विकास पाडिया, ज्ञानप्रकाश बगला, प्रियांश पोद्दार, अजय साबू, अरुण धानुका, मधुसूदन सारस्वत एवं गौरव परसरामपुरिया का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
झारखंड पुलिस सशस्त्र बल में सेवारत जयप्रकाश महतो का आकस्मिक सड़क दुर्घटना में निधनटीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस सशस्त्र बल के जवान जयप्रकाश महतो का सोमवार को आकस्मिक सड़क दुर्घटना से मृत्यु हो गयी। जाम टोली मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट आने से बाइक में सवार पुलिस कर्मी की सड़क दुर्घटना हुई। आनन-फानन अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया। उरांवडीह राहे के निवासी जयप्रकाश महतो (38) को पोस्टमार्टम के बाद आज मंगलवार पुलिस केंद्र रांची में ससम्मान अंतिम विदाई किया गया। जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ ने पुलिस बल के साथ मातम परेड व अंतिम सलामी दिया गया। अंतिम विदाई समारोह में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवचंद मुंडा, परमेश्वर महतो, तपेश यादव, नवीन तिवारी व कई विभागीय वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके उपरांत अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव को ससम्मान रवाना किया गया। बताते चलें कि मृत जवान वर्तमान में झारखंड पुलिस सशस्त्र बल जमशेदपुर के बटालियन 6 में आरक्षी पद सेवारत थे। अपने सेवा काल के दौरान कई साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित रहे हैं। अंतिम सलामी के उपरांत मृत परिवार से मुलाकात करते हुए देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि जयप्रकाश महतो का आकस्मिक निधन अपूरणीय क्षति है। उनके साहसिक कार्य हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे।
टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा आज दिनांक 25 मार्च को तीन दिवसीय बसंत मेला का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। बसंत मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवा भारती के अध्यक्ष गुरशरण प्रसाद जी एवं विशिष्ट अतिथि डां वंदना राय ने श्री गणेश भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात प्रीति पोद्दार के द्वारा गणेश वंदना की गयी। कार्यक्रम में आए सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत रांची शाखा की अध्यक्ष मधु सर्राफ ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर की। मुख्य अतिथि गुरुशरण प्रसाद ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन सामाजिक संस्कार आदि जन सेवा के द्वारा सामाजिक परिवर्तन के कार्यों की प्रशंसा की तथा कहा कि मातृशक्ति तीन विशाल सोच से हम सब जातियों को एक साथ बांध सकते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ वंदना राय ने महिला समिति के किए गए कार्यों की भरपूर सराहना करते हुए कहा जैसे हर पुरुष की सफलता के पीछे नारी का हाथ होता है वैसे ही हर नारी की सफलता के पीछे पुरुष का हाथ होता है। महिलाएं व्यापार के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट करके मिशाल कायम कर रही है। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मेले की संस्थापिका नीरा बथवाल ने कहा की 19 साल पहले घर से काम करने वाली महिलाओं को एक प्लेटफार्म देने के लिए इस मेले की शुरूआत की थी जिसने आज एक वृहद रूप ले लिया है। तथा आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है।उद्घाटन समारोह मे अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने भी संबोधन करते हुए मारवाड़ी महिला सम्मेलन की जनसेवा कार्यों प्रशंसा की। शाखा सचिव उर्मिला पाड़िया ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन के किए गए कार्यों की पूरी ब्योरा पेश की। मेले की संयोजिका अलका सरावगी ने बसंत मेले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मेले में कुल 50 स्टॉल लगाये गये हैं। बसंत मेले में कुर्ती, बेड शीट्स, हस्तकला आइटम्स, केक्स ज्वैलरी सहित कई प्रकार के घरेलू आइटम्स उपलब्ध है। मेले में रांची, पटना,कटक, जमशेदपुर कोलकाता, पुरुलिया,चाईबासा, दिल्ली इन सभी जगहों से बहने अपने- अपने स्टॉल लेकर आयी है। कार्यक्रम का मंच संचालन रेखा अग्रवाल ने किया। धन्यवाद- ज्ञापन मेले की सह संयोजिका अनुसूया नेविटिया ने किया, बसंत मेले में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नई सृजन शाखा की अध्यक्ष नेहा सरावगी एवं सचिव रीता मोदी भी अपनी सभी सदस्यों के साथ उपस्थित थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष रूपा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गीता डालमिया, मधु सर्राफ, बीना मोदी, मंजू केडिया, रीना सुरेखा, प्रीती बंका, मंजू गाड़ोदिया, प्रीती पोद्दार, छाया अग्रवाल, सीमा पोद्दार, सुशीला पोद्दार, सुनीता सरावगी, सीमा टाटिया, सरिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, लक्ष्मी पाटोदिया ,प्रीति फोगला,शोभा हेतमसरिया, करुणा अग्रवाल मीना अग्रवाल,कमला विजयवर्गीय,ललिता नारसरिया, सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। उक्त जानकारी मारवाड़ी महिला सम्मेलन की मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.