Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
डाक प्रशासन के उच्च अधिकारियों से भेंट करने के बाद भी परेशानी बरकरार
Published / 2025-06-14 21:05:57
डाक प्रशासन के उच्च अधिकारियों से भेंट करने के बाद भी परेशानी बरकरार

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 14 जून को रांची जीपीओ में साधन कुमार सिंहा की अध्यक्षता में आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जमशेदपुर में आयोजित 4थे राज्य सम्मेलन की समीक्षा की गई और इसके सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति को बधाई दी गयी। आज की बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय आह्वान के तहत संचार मंत्री, भारत सरकार को पोस्टल पेंशनर्स की  मांगों के निष्पादन हेतु  3 दर्जन से अधिक पोस्टल पेंशनर्स के द्वारा डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में शिकायत की गयी कि उच्च स्तर पर विभाग में पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर उदासीनता का माहौल है। फरवरी 2026 में गोहाटी में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के मद्देनजर दिसंबर 2025 तक जिÞला सम्मेलन करा लेने पर आम सहमत बनी। आम सहमति से निर्णय लिया गया कि रांची का जिला सम्मेलन 16 नवंबर को रांची में कराया जाएगा इसकी जिम्मेदारी के डी राय व्यथित को दी गयी। इस प्रस्ताव पर भी  सहमति बनी  कि मंडल के डाक अधीक्षकों से सूचना अधिकार के अधिनियम के तहत पोस्टमैन के जनवरी  1996 से बकाया  भुगतान में हो रहे अप्रत्याशित विलंब को लेकर सूचना मांगी जाये। ये मामला 7 सालों से डाक मंडलों में लंबित चला आ रहा है। एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल कई बार झारखंड के डाक प्रशासन के उच्च अधिकारियों से भेंट करने के पश्चात भी मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है। न किसी प्रकार की प्रगति देखने को मिल रही है और ना विशेष सक्रियता! प्रशासनिक लापरवाही का ये परिणाम है। आरंभ में  अहमदाबाद के प्लेन हादसे में लगभग 265 से अधिक लोगों के हताहत होने पर एसोसिएशन की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की गयी। आज की बैठक में एम जेड खान सहित के डी राय व्यथित, जी एन शर्मा, साधन कुमार सिंहा आदि ने संबोधित किया। बैठक में रामनरेश पांडे, रमेश सिंह, हसीना तिग्गा, रामसेवक महतो, त्रिलोकी नाथ साहू, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, रामचंद्र प्रसाद, हामिद अंसारी, पास्कल बोदरा, जयराम प्रसाद, इसहाक मिंज, चंद्रशेखर प्रसाद, जेठू बड़ाइक आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी आल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।

किसान सम्मान समारोह मनाकर पुरस्कृत किये गये किसान
Published / 2025-06-14 21:04:38
किसान सम्मान समारोह मनाकर पुरस्कृत किये गये किसान

टीम एबीएन, कर्रा/ रांची। कर्रा प्रखंड खूंटी के इठे गांव में उन्नत किस्म के सरसों बीज बिरसा भाभा मस्टर्ड 1 की खेती करनेवाले किसानों को उनकी मेहनत और अच्छी फसल के लिए पसंद फाउंडेशन ने सम्मानित किया। प्रगतिशील किसान प्रेम हेरेंज को सर्वोत्तम और महतो मुंडा को उत्तम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष 27 किसानों ने 20 एकड़ भूमि में सरसों की खेती की थी। पसंद फाउंडेशन ने किसानों को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सरसों बीज बिरसा भाभा मस्टर्ड 1 की उन्नत किस्म की बीज उपलब्ध करायी थी। आने वाले समय में कृषि के आधुनिक तकनीकों को अपनाकर और अच्छी उपज के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। पसंद फाउंडेशन के कीर्तिमान नाथ ने किसानों को जैविक खेती का महत्व और जैविक उर्वरक बनाने की विधि से अवगत कराया।  किसान सरसों की खेती कर के तेल उत्पादन करने के इच्छुक हैं, जिसके लिए पसंद फाउंडेशन उन्हें सहयोग प्रदान करेगा। साथ ही किसानों को राष्ट्र कृषि विकास योजना अंतर्गत मौसम अनुसार विभिन्न प्रकार के दलहनी सब्जी के बीज नि:शुल्क दी जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर, ग्रामीण, आदिवासी परिवारों के उत्तम स्वास्थ के लिए इन दलहनी सब्जियों को दैनिक भोजन में इस्तेमाल करने और आय वृद्धि के लिए इनकी खेती के लिए पसंद फाउंडेशन प्रोत्साहित कर रहा है।

रक्तदान सबसे महान सेवा है एक सच्चा जीवन दान है : संजय सर्राफ
Published / 2025-06-14 17:41:42
रक्तदान सबसे महान सेवा है एक सच्चा जीवन दान है : संजय सर्राफ

14 जून विश्व रक्तदाता दिवसटीम एबीएन, रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता सह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के लाइफ मेंबर संजय सर्राफ ने कहा है कि हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को समर्पित है, जो निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर अनगिनत ज़िंदगियों को बचाते हैं।इस दिवस का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना, अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करना, और सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।विश्व स्वास्थ्य संगठन  ने 2004 में विश्व रक्तदाता दिवस की शुरुआत की थी। यह दिन कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिन्होंने 1901 में रक्त समूहों की खोज की थी। उनके इस अद्भुत योगदान ने चिकित्सा विज्ञान को नई दिशा दी और रक्तदान को सुरक्षित बनाया। भारत सहित दुनिया भर में हर दिन लाखों लोगों को खून की जरूरत पड़ती है,चाहे वह दुर्घटना पीड़ित हों, सर्जरी के मरीज हों, या थैलेसीमिया, कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोग। रक्तदान के बिना इनकी जान बचा पाना संभव नहीं होता। विश्व रक्तदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य है। स्वैच्छिक रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करना।रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना।सुरक्षित रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करना। हर वर्ष एक खास थीम के साथ विश्व रक्तदाता दिवस को मनाया जाता है, इस वर्ष का थीम है-  रक्त दें,आशा दें, साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं। इस बार की थीम रक्तदान के महत्व को उजागर करती है। रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है। एक व्यक्ति का छोटा-सा कदम किसी अन्य के लिए जीवनदान बन सकता है। एक बार रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। शरीर रक्तदान के बाद स्वयं ही कुछ ही दिनों में खोया हुआ रक्त बना लेता है। 18 से 65 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति हर 3-4 महीने में रक्तदान कर सकते हैं।नियमित रक्तदान से हृदय रोग और आयरन ओवरलोड की आशंका कम होती है। आज भी ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रक्तदान को लेकर भ्रांतियाँ फैली हैं। रक्तदान करने से कमजोरी आती है, यह केवल जवान लोग कर सकते हैं जैसी ग़लत धारणाओं को दूर करने की ज़रूरत है। इस दिशा में स्कूल, कॉलेज, एनजीओ और मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रक्तदान महादान है -यह न केवल दूसरों की जिंदगी बचाता है, बल्कि समाज में सहानुभूति और मानवता की भावना को भी बढ़ावा देता है। विश्व रक्तदाता दिवस हमें यही सिखाता है कि यदि हम स्वस्थ हैं, तो हमें किसी ज़रूरतमंद के लिए आगे बढ़कर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। यह सबसे महान सेवा है-एक सच्चा जीवनदान।

छात्रों के करियर विकल्प का चयन उनके पसंद से ही होनी चाहिए : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2025-06-14 17:38:26
छात्रों के करियर विकल्प का चयन उनके पसंद से ही होनी चाहिए : देवेंद्रनाथ महतो

B.M.B.S.T इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल टाटीसिलवे में मनाया गया प्रतिभा सम्मान समारोहटीम एबीएन, रांची। विद्या मंदिर भारतीय सोशल ट्रिब्यूट पब्लिक स्कूल महिलौंग टाटीसिलवे में आज प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया। दसवीं जैक बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रों को चिन्हित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। परितोषित देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया एवं आगे के बेहतर करियर विकल्प तलाश की जानकारी विद्यालय प्रबंधन द्वारा साझा किया गया। सम्मान समारोह में सबसे उत्कृष्ट प्रथम परिणाम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर 90% के साथ अनूप महतो, 89% के साथ द्वितीय स्थान पर तनु कुमारी एवं 88% अंक से तृतीय स्थान पर रामनाथ महतो का प्रदर्शन रहा। देवेंद्रनाथ महतो ने छात्रों के हौसला बढ़ाते हुए कहा की आज के छात्र कल के हमारे भविष्य हैं। छात्रों को अपने करियर विकल्प की चयन उनके पसंद के अनुसार से ही होनी चाहिए। छात्रों को उनके लक्ष्य के चयन पर किसी भी प्रकार की दबाव नहीं होनी चाहिए। विद्यालय के डायरेक्टर विमल कुमार महतो ने जानकारी देते हुए कहा की हमारे विद्यालय का परिणाम इस बार सत् प्रतिशत रहा। सभी के सभी सम्मिलित अभ्यर्थी प्रथम स्थान से उत्तीर्णता हासिल किया है। आज के इस प्रतिभा सम्मान समारोह माहीलौंग पंचायत के मुखिया संदीप तिर्की, प्राचार्य मरियम कुमारी सांगा, महावीर साहू, रंजीत कुमार, लक्ष्मी कुमारी, मंजू लकड़ा आदि विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नवा बिहान और लेक व्यू हॉस्पिटल एंड ब्लड सेंटर ने विश्व रक्तदाता दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर
Published / 2025-06-14 17:32:31
नवा बिहान और लेक व्यू हॉस्पिटल एंड ब्लड सेंटर ने विश्व रक्तदाता दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

टीम एबीएन, रांची। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नवा बिहान द्वारा लेक व्यू हॉस्पिटल एंड ब्लड सेंटर के सहयोग से हरिओम टावर, रांची में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर को सफल बनाने में समर इंटर्नशिप (एस आर एम चेन्नई, राय यूनिवर्सिटी रांची और रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट, रांची यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी) कर रहे छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने वॉलंटियरिंग कर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया।रक्तदान एक महान मानव सेवा है। यह न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि रक्तदाता के लिए भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। आज जब हर दो सेकेंड में किसी न किसी को रक्त की आवश्यकता होती है, ऐसे में नियमित रक्तदान से हम समाज में जीवन की एक नई आशा जगा सकते हैं।शिविर में उपस्थित डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे दिल के रोगों की संभावना कम होती है। यह शरीर में नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण को भी प्रोत्साहित करता है, जिससे शरीर अधिक सक्रिय और स्वस्थ बना रहता है। रक्तदान करने से वजन नियंत्रण में मदद मिलती है और लिवर कार्यप्रणाली बेहतर होती है। साथ ही, यह एक मानसिक संतोष भी प्रदान करता है कि हमारे कुछ बूंदों से किसी का जीवन बच सकता है।कार्यक्रम की शुरुआत नवा बिहान के  पदाधिकारियों और लेक व्यू हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में हुई। आयोजन में करीब 20 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कई रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया और इस अनुभव को बेहद प्रेरणादायक और भावनात्मक बताया।नवा बिहान अध्यक्ष आर. अजय ने कहा कि रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि जीवन का संचार है। जब हम रक्तदान करते हैं, तो हम अनजाने में ही किसी परिवार में फिर से मुस्कान ला सकते हैं। लेक व्यू हॉस्पिटल की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी दी गई।समर इंटर्नशिप के विद्यार्थियों ने न केवल रक्तदाताओं को प्रेरित किया, बल्कि व्यवस्थाओं को संभालते हुए टीमवर्क और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय भी दिया। नवा बिहान भविष्य में ऐसे और भी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु संकल्पित है।रक्तदान करें — जीवन बचाएं। यही विश्व रक्तदाता दिवस का सच्चा संदेश है।लेक व्यू से प्रकाश साहा, अंकित कुमार के साथ स्टाफ नर्स और टेक्निकल टीम के साथ नवा बिहान से निखिल राज, ब्रिज मोहन ओझा, पूजा कुमारी, मिथलेश उरांव, प्रणव झा, रोशन राठौड़, देवेश झा, किरण कुमारी,  इंशा आफताब,राहुल, प्रियांशु, अजय कुजूर, रबीना डुंगडुंग, अभय, जूही केरकेट्टा, सुशीला तिग्गा, राहुल खलको आदि उपस्थित रहे।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक, हृदय विदारक एवं मर्माहत करने वाली दुखद घटना : संजय सर्राफ
Published / 2025-06-13 22:27:17
अहमदाबाद विमान दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक, हृदय विदारक एवं मर्माहत करने वाली दुखद घटना : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन की प्रांतीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने अहमदाबाद में एयर इंडिया की हुई  विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि इस अत्यंत पीड़ादायक और मन को विचलित एवं मर्माहत करने वाली दुखद घटना ने सम्पूर्ण देशवासियों को स्तब्ध कर दिया है। इस भीषण दुर्घटना में हुई सभी मृतकों के दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। तथा इस हृदयविदारक हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है। इस कठिन घड़ी में हम शोकाकुल सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें इस कठिन दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें, तथा सभी घायलों को अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो। हम आशा व्यक्त करते हैं सरकार व संबंधित एजेंसियाँ इस दुर्घटना की गहन जांच कर आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठायेंगी।

ऐना कोलियरी से टाटा के ट्रांसपोर्टिंग की आड़ में नरेश कुमार कंपनी कर रहा अवैध कोयला चोरी
Published / 2025-06-13 22:26:30
ऐना कोलियरी से टाटा के ट्रांसपोर्टिंग की आड़ में नरेश कुमार कंपनी कर रहा अवैध कोयला चोरी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद एस एस पी महोदय को पत्र लिखकर कहा कि ऐना कोलियरी से टाटा ट्रांसपोर्टिंग के आड़ में टाटा वेंडर नरेश कुमार प्राइवेट लिमिटेड ओर आॅथराइज्ड ट्रांसपोर्टर श्रीकांत सिंह अवैध कोयला चोरी करवा रहे है। नरेश कुमार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा एना कोलियरी से टाटा भेलाटांड़ कोलियरी तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किया जा रहा है। लेकिन आज चोरी के उद्देश्य से कंपनी की एक गाड़ी (संख्या खऌ10 उङ 8987) नियत मार्ग से न जाकर कपूरिया मोड़ से बिना मुड़े महुदा की तरफ कोयला बेचने हेतु जा रही थी तभी महुदा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया और उसे महुदा थाना ले जाया गया। इस कोयला चोरी में टाटा कंपनी के कुछ अधिकारियों की भी मिलीभगत बताई जा रही है, नरेश कुमार कंपनी और टाटा के कुछ अफसरों की संलिप्तता है ओर पिछले कई दिनों से ये कोयला का हेरा पहरी चल रहा था और कोयला चोरी किया जा रहा था । इसलिए आप से सदर अनुरोध है कि आप अपने स्तर से जांच करते हुए नरेश कुमार प्राइवेट लिमिटेड ओर आॅथराइज्ड ट्रांसपोर्टर श्रीकांत सिंह पर कार्य वाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके ।

गवर्नर से मिले अबुआ अधिकार मंच के लोग
Published / 2025-06-13 22:23:32
गवर्नर से मिले अबुआ अधिकार मंच के लोग

राज्यपाल से अबुआ अधिकार मंच के एक शिष्टमंडल ने राजभवन में की भेंट, सौंपा ज्ञापन टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज अबुआ अधिकार मंच का एक शिष्टमंडल ने राजभवन में भेंट की तथा झारखण्ड राज्य में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री, इसके बढ़ते दुष्परिणाम एवं प्रशासनिक स्तर पर हो रही निष्क्रियता को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन समर्पित किया। शिष्टमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि कई मोहल्लों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है, जिससे समाज विशेषकर युवाओं पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। राज्यपाल से शिष्टमंडल ने इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई करने के लिए पहल करने का आग्रह किया।

पलामू के विकास में अपनी योगदान दें पदाधिकारी : विष्णु दयाल राम, पलामू सांसद
Published / 2025-06-13 21:30:27
पलामू के विकास में अपनी योगदान दें पदाधिकारी : विष्णु दयाल राम, पलामू सांसद

प्राथमिकता क्षेत्र में विकास के लिए सरकार प्रयत्नशील, पलामू के विकास के लिए सभी समन्वय के साथ करें कार्य : राधा कृष्ण किशोर, माननीय मंत्री आकांक्षी जिले से बाहर निकलने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता डीएमएफटी फंड का हो नियमानुकूल खर्च, इसका सोशल आॅडिट से आएगी पारदर्शिता दिशा की बैठक में वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहें बीडीओ, सीओ दिशा की बैठक में विभिन्न योजनाओं व कार्यों के प्रगति की समीक्षा  सांसद की अध्यक्षता में हुई बैठक, मंत्री, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी रहे उपस्थित एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज पलामू सांसद-सह-दिशा के अध्यक्ष विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक में मुख्य रूप से वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधा कृष्ण किशोर सहित विधायकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पदाधिकारी पलामू के विकास में अपनी योगदान दें। यहां के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए गंभीरता से समझने एवं कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक में जनहित से संबंधित लिये गये निर्णय का अनुपालन हो और इसका फायदा सीधे लोगों को मिले। बैठक में जवाब देने के लिए पदाधिकारी पूरी तैयारी करके पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक में बीडीओ एवं सीओ भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे, ताकि उनके क्षेत्र से संबंधित समस्याएं आने पर उनका जवाब प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सोशल इंस्पैक्ट क्या है? योजनाओं का लाभ धरातल पर उतारने में आ रही समस्याओं का निदान करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समयबद्धता से कार्य कर हमें आकांक्षी जिले से बाहर निकलने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।  बैठक में उपस्थित वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास व संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि प्राथमिकता क्षेत्र में विकास के लिए सरकार प्रयत्नशील है। पलामू के सामाजिक क्षेत्रों में विकास के लिए सभी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने पलामू में अनटाइड फंड से पेयजलापूर्ति  योजनाओं को दुरूस्त किये जाने संबंधी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पलामू में यह पहली बार हुआ है। मंत्री ने जिले में डीएमएफटी की बैठक में जनप्रतिनिधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं डीएमएफटी फंड का नियमानुकूल खर्च करने की बातें कही, ताकि महालेखाकार से कोई आपत्ति (आब्जेक्शन) नहीं हो। उन्होंने डीएमएफटी मद से हुए कार्यों की सोशल आॅडिट कराने की बातें कही, ताकि जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के बीच पारदर्शिता बनी रहे।  मंत्री ने पांडू थाना परिसर में रह रहे अनुसूचित जनजाति परिवारों को बसाये जाने को लेकर अबतक किये गये कार्रवाई की बातें कही। अपर समाहर्ता ने कहा कि पिछले दिनों वे वहां भ्रमण किये हैं। उन्हें बसाये जाने को लेकर आवश्यक पहल की जा रही है।  बैठक में पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुपालन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, जलपथ प्रमंडल, एनएचएआई, भवन प्रमंडल, मत्स्य से संबंधित रैयतों की समस्या, विद्युत, समाज कल्याण विभाग/आंगनबाड़ी, कल्याण एवं जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं गतिविधियों में अबतक के प्रगति की समीक्षा की गई।  बैठक में विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याएं रखीं। इसपर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये।  बैठक में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता, हुसैनाबाद विधायक संजय सिंह यादव, विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि, उपायुक्त समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।  मनरेगा के कार्यों में लाएं इम्प्रूवमेंट दिशा की बैठक में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा में सांसद ने पाया कि मनरेगा के कार्यों में पलामू राज्य में 14वें स्थान पर है। उन्होंने यहां इम्प्रूवमेंट की आवश्यकता पर बल दिया। विभिन्न प्रखंडों द्वारा संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने संतोषजनक प्रगति नहीं करने वाले प्रखंड के संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने इसमें इम्प्रूवमेंट लाने का निदेश दिया। उप विकास आयुक्त ने सांसद को बताया कि कार्यों में इम्प्रूवमेंट के लिए नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। न्यूनतम प्रगति वाले प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को शो-कॉज एवं प्रपत्र क गठित करने की चेतावनी दी गयी है।  ई-श्रम पोर्टल पर नामांकन के फायदों से संबंधित करें जागरूक श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों का नामांकन किया जा रहा है। पलामू में 6,74,689 मजदूर निबंधित हैं। दिशा की बैठक में सांसद ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर नामांकन कराने पर मिलने वाले फायदों से जागरूक करें। उन्हें बताएं कि निबंधन के क्या-क्या फायदे हैं। इसकी विशेषता को बताएं और कामगारों से अपील करते हुए पोर्टल पर निबंधन हेतु प्रेरित करें, ताकि उन्हें इस योजना से अच्छादित किया जा सकें।  आदिम जनजाति बहुल क्षेत्रों में हो विकास सांसद ने आदिम जनजातीय (पीवीटीजी) बहुल क्षेत्रों में नेशनल लाइवलीहुड मिशन से विकास करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया। पीवीटीजी गांवों में स्वयंसहायता समूह का गठन कर उनका विकास करें। यहां की प्रगति से पलामू का परफॉर्मेंस देखा जायेगा।  हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को पूरे राज्य में नहीं मिलेगी काम दिशा की बैठक में सांसद ने हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा सड़कें नहीं बनाये जाने की बातें की। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा जिन सड़कों का काम शुरू किया गया, उसे कई सालों बाद भी पूरा नहीं किया। यहां तक की सड़क का निर्माण कार्य भी बंद कर दिया गया। मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा इससे संबंधित पूरी रिपोर्ट तैयार कर आरईओ के सचिव को भेजें। कंपनी को पूरे राज्य में काम नहीं दिये जाने संबंधी कार्रवाई की जाएगी।  खनिज की अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर होगी कार्रवाई, क्रशरों द्वारा जीएसटी की भुगतान पर बारिकी से रखें नजर बैठक में जिला खनन पदाधिकारी एवं परिवहन पदाधिकारी को संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी करते हुए खनीज की अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने का निदेश दिया। मंत्री एवं सांसद ने कहा कि क्षमता से अधिक खनीज का अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग से सड़कें खराब हो रही है। इसलिए इसपर कार्रवाई कर रोक लगायें।  मंत्री ने जिले में संचालित हो रहे सभी क्रशर प्लांट सरकार को जीएसटी दे रहे हैं या नहीं इसपर बारिकी से नजर रखने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि टैक्स की चोरी को रोका जा सके।  केंद्र से राशि आने पर पेंशन का करें भुगतान  सामाजिक सुरक्षा शाखा की ओर से आमजनों को मिलने वाली लाभ की समीक्षा की गयी। सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक द्वारा बताया गया कि मंइयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को राशि स्थानांतरित कर दी गयी है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से संचालित पेंशन योजनाओं की राशि प्राप्त होने पर लाभुक वर्ग को राशि स्थानांतरित की जायेगी। सांसद ने कहा कि उपयोगिता प्रमाण पत्र में त्रुटि होने के कारण आवंटन रूका है। राज्य सरकार व केन्द्र सरकार तालमेल से पेंशन की राशि  जारी कर दी जाएगी। आवंटन प्राप्त होते ही वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं विकलांग पेंशन की राशि का भुगतान करना सुनिश्चित करें।  सांसद आदर्श ग्राम के विकास के लिए गंभीरता दिखाने की जरूरत दिशा की बैठक में सांसद आदर्श ग्राम का विकास करने को लेकर पदाधिकारियों को गंभीरता दिखाने की जरूरत पर बल दिया गया। मंत्री एवं सांसद ने कहा कि अधिकारी चयनित गांवों का भ्रमण करें। वहां चयनित योजनाओं, पूर्ण योजनाओं की कमियों तथा गांव की जरूरतों का आकलन कर विकास करना सुनिश्चित करें।  ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने हेतु जमीन होगा चिन्हित दिशा की बैठक में सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पलामू जिले में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने की योजना है। इसके लिए केंद्र की ओर से यहां पत्र भी आए हैं। इसे खोलने के लिए 5 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। अधिकारी भूमि चिन्हित कर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने की आवश्यक पहल करें, ताकि यहां के युवाओं को इसका लाभ मिले।  आवास योजनाओं का लाभ देने में बरती जाये पारदर्शिता  बैठक में मंत्री एवं सांसद ने प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, भीम राव अंबेडकर आवास, पीएम जन-मन आदि आवास योजनाओं के आवंटन में पारदर्शिता बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आवास योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को मिले। साथ ही इसकी सूची स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि योग्य एवं आरोग्य लाभुकों की सही जानकारी प्राप्त हो। सांसद ने न्यूनतम प्रगति वाले प्रखंडों पर विशेष ध्यान देते हुए लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित प्रगति लाने एवं आवास पूर्णता में तेजी लाने का निर्देश दिया।  नगर निगम एवं नगर पंचायतों में संचालित योजनाओं की समीक्षा सांसद ने कहा कि बिना भूमि चिन्हित किये किसी योजना/प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार नहीं किए जाएं। इससे अनावश्यक विलंब होता है और राशि की भी बबार्दी होती है। उन्होंने पलामू उपायुक्त को नगर पंचायत एवं नगर परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करने का निदेश दिया।  एनएचएआई से संबंधित समस्याएं नहीं हो सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ के निर्माण एवं चौड़ीकरण में रैयतों को कोई समस्याएं नहीं होनी चाहिए। रैयतों द्वारा कम मुआवजा का आकलन एवं भुगतान की शिकायत मिलती है। इसके लिए एनएचएआई के पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता समन्वय के साथ रैयतों की समस्याएं दूर करें। रैयतों को उनकी भूमि की वाजिब मुआवजा मिलनी चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.