हिंदी साहित्य भारती के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट : अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी में सम्मिलित होने का आमंत्रण सौंपा टीम एबीएन, रांची। हिंदी साहित्य के संवर्धन और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज राजभवन में झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार जी से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण सज्जन ने किया। मुलाकात के दौरान आगामी जुलाई माह में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य गोष्ठी को लेकर महामहिम को आमंत्रण पत्र सौंपा गया और उन्हें इस महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का आग्रह किया गया। मौके पर हिंदी साहित्य भारती की ओर से महामहिम को साहित्यिक कृतियों की तीन चयनित पुस्तकें, पुष्प गुच्छ एवं एक पारंपरिक शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधि मंडल में डॉ अरुण सज्जन के साथ रांची जिला अध्यक्ष बलराम पाठक, संगठन महामंत्री अजय राय, तथा उपाध्यक्ष संजय सर्राफ उपस्थित रहे। इस भेंटवार्ता को संस्था की ओर से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में झारखंड की साहित्यिक गरिमा को देश और विदेश में एक नई पहचान देने में सहायक सिद्ध होगी। उक्त जानकारी समिति के अजय राय और संजय सर्राफ ने दी।
तिरंगे की आड़ में झूठ का जश्न बंद कीजिए, स्मृति ईरानी जी : मंत्री डॉ इरफान अंसारी टीम एबीएन, रांची। 10 जून झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज कहा कि वह स्मृति ईरानी को भाजपा की नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक टीवी सीरियल की हीरोइन के रूप में देखते हैं और इसमें इनकी भूमिका शानदार रही है। डॉ अंसारी ने कहा कि स्क्रिप्ट पढ़ने और संवाद बोलने में स्मृति ईरानी के महारत को सलाम है लेकिन झारखंड की धरती पर आकर भाजपा सरकार की झूठी स्क्रिप्ट दोहराने की जरूरत नहीं है। यह धरती संघर्ष और हक की आवाज की धरती है, यहां अभिनय से नहीं, हकीकत से बात होती है। आपकी तथाकथित तिरंगा यात्रा, जो भाजपा पूरे देश में निकाल रही है, एक मजाक नहीं तो और क्या है? कहने को ये पाकिस्तान पर जीत का जश्न है, लेकिन सच्चाई यह है कि अमेरिका के दबाव में हमारी सरकार घुटनों पर आ गयी और फिर भाजपा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर गयी।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला के साथ पूरे राज्य को नशा मुक्त बनाने के साथ साथ निषिद्ध मादक पदार्थ के दुरुपयोग को रोकने हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण से जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज सिविल सर्जन का कार्यालय सभागार से जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसका मुख्य संदेश यह था कि समाज को नशा मुक्त करने के साथ-साथ एक स्वस्थ जीवन जीने को प्रोत्साहित करना। इसके तहत राज्य के हरेक व्यक्ति को नशे की लत से मुक्त कर साथ ही उसके दुष्प्रभाव से बचाना एवं उसे एक स्वस्थ जीवन की ओर वापस लाने का लक्ष्य है। सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार के निर्देश पर नशा मुक्त रांची बनाने हेतु यह जागरूकता रैली डीटीओ डॉ एस बास्की के नेतृत्व में निकाली गयी।इस जागरूकता रैली में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण सिंह,जिला कंसलटेंट, टोबैको कंट्रोल सेल सुशांत कुमार, नीरज कौसिक, टाटा कैंसर केयर हॉस्पिटल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। बता दें कि तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों का लगातार सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी घातक है इससे असमय व्यक्ति की मृत्यु तक हो जाती है।डॉ एस बास्की ने बताया कि मादक द्रव्यों का सेवन एक गंभीर मुद्दा है जो व्यक्तियों, परिवारों और पूरे समाज को प्रभावित करता है। नशीली दवाओं के सेवन के परिणाम गंभीर हैं, जिनमें स्वास्थ्य समस्याओं से लेकर कानूनी मुद्दे और सामाजिक अलगाव तक शामिल हैं। हालांकि, शिक्षा, रोकथाम रणनीतियों और प्रभावी उपचार तक पहुंच के माध्यम से, मादक द्रव्यों के सेवन के विनाशकारी प्रभावों का मुकाबला करना संभव है।प्रवीण सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है, नशामुक्ति एक महत्वपूर्ण साधन है जो व्यक्तियों को नशे से मुक्त करता है और उन्हें समृद्ध, स्वस्थ और सामाजिक बनने में सक्षम बनाता है। नशामुक्ति हमारे देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है, जिससे हमारे लोगों को एक खुशहाल जीवन मिल सकता है। सुशांत कुमार, जिला परामर्शी टोबैको कंट्रोल सेल, रांची ने बताया कि नशे की लत से मुक्ति पाने में शिक्षा और जागरूकता की अहम भूमिका होगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2016-22 अन्तर्गत लम्बित आवासों की समीक्षा की गयी उप विकास आयुक्त ने आवास योजनाओं की समीक्षा की डीडीसी ने न्यूनतम प्रगति वाले 100 पंचायत सचिवों एवं प्रखंड आवास समन्वयकों के साथ की बैठकएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं पीएम जन-मन अंतर्गत आवास पूर्णता में न्यूनतम प्रगति वाले 100 पंचायतों की समीक्षा की। समाहरणालय के उप विकास आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने पीएम जन-मन अंतर्गत आवास पूर्णता में तेजी नहीं लाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने आवास योजना के कार्यों में लक्ष्य के विरूद्ध अपेक्षित प्रगति लाने का निदेश दिया। उप विकास आयुक्त ने हरिहरगंज, पिपरा, हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, मनातू, छतरपुर, विश्रामपुर, नौडिहा बाजार, पांडू, नावा बाजार, उंटारी रोड, रामगढ़, पंडवा,पाटन, सतबरवा, तरहसी, नीलांबर-पीतांबरपुर, मेदिनीनगर एवं चैनपुर प्रखंड के कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव को आवास पूर्णता में अपेक्षित प्रगति लाने की सख्त हिदायत दी।बैठक में 2016-22 में प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रखण्डवार लंबित आवासों की समीक्षा कर एक पक्ष के अन्दर इन्हें पूर्ण कराने का आदेश दिया। बैठक में डीआरडीए निदेशक रतन कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षण समन्वयक अभय कुमार सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड आवास समन्वयक एवं संबंधित पंचायत सचिव उपस्थित थे।
पुनरीक्षण कार्य से पूर्व रेशनलाइज करने की हो कार्रवाई किसी भी घर में निवासित परिवारों को एक ही मतदान केंद्र एवं समान अनुभाग में निबंधित रखना करायें सुनिश्चित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की हुई बैठक एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस आज समाहरणालय सभागार में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के बैठक की। उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के दिशा निदेश के आलोक में वैसे मतदान केंद्र जिन पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, उसका सत्यापन करते हुए रेशनलाइज करने की कार्रवाई पुनरीक्षण कार्य से पूर्व कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने स्तर पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करते हुए पुनरीक्षण प्रारंभ होने के पूर्व मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कराते हुए आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का कार्य ससमय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों के रेशनलाइजेशन के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी घर में निवासित परिवारों को एक ही मतदान केंद्र एवं समान अनुभाग में निबंधित रखना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने जर्जर, क्षतिग्रस्त अथवा मूलभूत सुविधाओं के आधार पर परिवर्तित किये जाने की आवश्यकता वाले मतदान केन्द्रों को बदलने हेतु प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।नियमित अंतराल पर करते रहें संपादित कार्यों का आकलनजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के रूप में प्रतिनियुक्त कर्मियों के स्तर से संपादित कार्यों का आकलन नियमित अंतराल पर करते रहने का निर्देश दिया।बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का पद रिक्त नहीं रहेउन्होंने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का पद रिक्त नहीं होना चाहिए यदि किसी मतदान केंद्र पर उपाधित हैं तो अभिलंब किसी कर्मी को उसका प्रभाव सपना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के पदों पर कोई भी रिक्त पद नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया।प्रशिक्षण के माध्यम से किया जायेगा प्रशिक्षितउपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं बीएलओ को निर्वाचनों के संचालन हेतु निर्धारित नियम एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण प्रावधानों से संबंधित जानकारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी को इस संबंध में प्रशिक्षित किया जायेगा।दावा आपत्ति का ससमय करें निष्पादनजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने प्राप्त दावा आपत्ति संबंधी प्रपत्रों का ससमय निष्पादन करने एवं मतदाताओं हेतु तैयार एपिक पीडीएफ को प्रत्येक शनिवार को राज्य स्तर से प्राकृतिक एजेंसी को भेजते हुए कृत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही समय-समय पर अपने क्षेत्र में अवस्थित डाकघर के माध्यम से मतदाताओं के बीच वितरित किए जा रहे पीभीसी एपिक का वितरण प्रगति कार्य की समीक्षा क्षेत्र भ्रमण करते हुए करने का निर्देश दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, 75-पांकी, 76-डालटनगंज, 77-विश्रामपुर, 78-छतरपुर, 79- हुसैनाबाद के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंतरविभागीय समन्वय से विकास कार्यों को दें गति उपायुक्त ने जिले के सभी तकनीकी पदाधिकारियों के साथ की बैठक एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। विभागीय पदाधिकारी बैठक में आने के पूर्व अपने विभाग से संबंंधित कार्य, कितनी योजनाएं चल रही है। योजनाएं कब शुरू हुई और कबतक पूर्ण होगी? इससे संबंंधित विस्तृत व अपडेट रिपोर्ट के साथ बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें। योजनाओं की प्रगति को लेकर सक्रियता से कार्य करें। कार्य लंबित एवं शिथिल नहीं रखें। राज्य व विभागों को पत्र लिखने में नहीं तत्परता के साथ कार्य प्रगति लायें। अंतरविभागीय समन्वय से विकास कार्यों को गति दें। यह बातें पलामू उपायुक्त समीरा एस ने कही। वे आज जिले के सभी तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहीं थीं। उपायुक्त ने विभिन्न तकनीकी पदाधिकारियों के साथ उनके संबंंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं एवं कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। कार्य समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने भवन निर्माण प्रमंडल द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान पाया कि दर्जनभर से अधिक योजनाएं क्रियान्वित नहीं हो रही हैं। उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए भवन निर्माण प्रमंडल की जो योजनाएं अबतक क्रियान्वित नहीं हुआ है, उसे कैंसिल किया। कई योजनाएं ऐसे पाये गये, जो स्वीकृत तो हो गये लेकिन जमीन की उपलब्धता नहीं रहने के कारण पिछले दो-तीन वर्षों से लंबित हैं। इसके अलावा उपायुक्त ने अनटाइड फंड की राशि से स्वीकृत योजना के कार्यो की शुरुआत नहीं होने की स्थिति में 13 जून तक सूची तैयार करते हुए निर्गत राशि वापस करने का सख्त निर्देश भवन प्रमंडल के अभियंता को दिया। उपायुक्त ने सभी तकनीकी पदाधिकारियों को पुरानी योजनाएं, जो हस्तगत करा दिये गये हैं उसे सूची से बाहर करने का निदेश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को कार्य योजना तैयार कर प्राथमिकता के तहत अभियान के रूप में योजनाओं के लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बिजली विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण प्रमंडल भवन निर्माण निगम लिमिटेड, जल संसाधन, लघु सिंचाई प्रमंडल, राष्ट्रीय उच्च पथ पथ सहित विभिन्न तकनीकी विभागों से संबंंधित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद सहित संबंंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। सोनाहातु प्रखंड अंतर्गत बांकू ग्राम निवासी समाजसेवी, पूर्व पंचायत सेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रवींद्र नाथ महतो की प्रथम पुण्यतिथि कल उनके पैतृक गांव बांकू में मनायी जायेगी। मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा रखी गयी है, जिसमें उनके परिवार के सदस्य एवं शुभचिंतक शामिल होंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो/ रांची। बोकारो निवासी सुप्रसिद्ध समाजसेवी, बोकारो जिला सम्मेलन अध्यक्ष श्याम सुंदर जैन के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर पूरे झारखंड का मारवाड़ी समाज मर्महात है। स्व. जैन झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के एक कर्मठ, मिलनसार एवं हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के समस्त कार्यक्रमों में उनकी सहज उपस्थित सभी का मनमोह लेती थी। वे सदेव स्वतंत्र रूप में भी कार्य करते थे। श्री जैन बोकारो जिला सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर हैं, उनकी सहभागिता और उनके कार्यों द्वारा उनकी उपस्थिति हर एक बैठकों में दर्ज की जाती रही है। उनके निधन का समाचार सुनते ही झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल कहा कि नियति के क्रूर हाथों ने हमसे एक नेक बंदा छिन लिया है, जिसकी क्षति पूर्ति असंभव है। उनके निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व अध्यक्ष विनय सरावगी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज, ओम रिंगसिया, प्रांतीय महामंत्री रविशंकर शर्मा, संयुक्त महामंत्री दीपक परीक, कोषाध्यक्ष राहुल मारू, सावरमल शर्मा सहित आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। उक्त जानकारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री रविशकर शर्मा ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब पिकनिक के दौरान हुए झगड़े में 2 लोगों की हत्या हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लीगिर पाठ गांव का है। बताया जा रहा है कि 3 युवक सुखदेव मुंडा, बुधराम मुंडा और छोटू मुंडा जंगल की ओर पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान तीनों ने शराब पी ली। पिकनिक मनाने गये युवकों की आपस में लड़ाई हो गई। छोटू मुंडा ने लाठी से हमला कर दिया। सुखदेव और बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस लीगिर पाठ पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा गया। एसपी ने कहा कि आपसी विवाद के बाद प्रतिशोध में 2 लोगों की हत्या हुई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। इसमें संलिप्त जो भी और दोषी पाये जायेंगे उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.