Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज और एस डी ए हॉस्पिटल स्कूल आफ नर्सिंग में 21 यूनिट रक्त संग्रह
Published / 2025-06-16 23:44:24
मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज और एस डी ए हॉस्पिटल स्कूल आफ नर्सिंग में 21 यूनिट रक्त संग्रह

टीम एबीएन, रांची। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आह्वान के तहत एवं विश्व रक्तदान दिवस पर मानव जीवन की सेवा हेतु मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज और एस डी ए हॉस्पिटल स्कूल आफ नर्सिंग के शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्त दान किया गया।शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं के नाम जिन्होंने रक्तदान किया अल्फांस थॉमस कुजूर, वारिस सिद्दीकी, सेबेयान, प्रिया केसरी, सेसिल दास, आलोक, अयान, मनीष, जितेंद्र, श्रेयांश, निरंतर, आशीष, अमीषा, मेरी, कनकलता, श्रुति कुमारी, संजय, रचित, पूजा एवं श्रेया शामिल थे। मेटास के प्रशासी कार्यकारी पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार चिलीमुन्था ने इस कार्यक्रम पर अपना संतोष प्रकट करते हुए सभी रक्तदानियों का आभार प्रकट किया।

झारखंड में 30 जून को मनेगा हूल दिवस
Published / 2025-06-16 23:04:54
झारखंड में 30 जून को मनेगा हूल दिवस

भोगनाडीह में शहीदों को दी जायेगी श्रद्धांजलिटीम एबीएन, रांची। झारखंड में सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो एवं अन्य शहीदों की याद में 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 28 जून से 30 जून 2025 तक हूल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 30 जून, 2025 को भोगनाडीह में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार आज सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी जिलों में नवनियुक्त अध्यक्षों की जूम मीटिंग के माध्यम से एक बैठक की गयी, जिसमें सोशल मीडिया के चेयरमैन ने हूल यात्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन -जन तक पहुंचाने के लिए दिशा निर्देश दिया गया एवं सफल संचालन के लिए एक समिति बनाने की बात कही गयी।बैठक में सोशल मीडिया के स्टेट कोआडिर्नेटर नलिन मिश्रा और प्रशांत पांडे के अलावा जिला से जगदीश चंद्र महतो, पिया रूल इस्लाम, नेहाल अख्तर, जियाउल रहमान, सुनीता गोप, अमित कुमार पांडे, उदय केसरी, वसीम अहमद, देवेंद्र पासवान, जुलकर नैन, भोला दास, कमलेश कुमार महतो, राजकुमार वर्मा, अफाक आलम, रवि कच्छप ,असलम अंसारी, चांद रशीद, राजेश कुमार ठाकुर, इफ्तेखार अंसारी, केदारनाथ साहू, मोशाहिद हुसैन, आशीष शुक्ला, कुंदन कुमार यादव, प्रकाश महतो आदि मौजूद रहे।

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रितों को कराया गया भोजन
Published / 2025-06-16 22:59:16
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रितों को कराया गया भोजन

टीम एबीएन, रांची। परमहंस डा० संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान में विगत 16 माह से चल रहे पीडित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग के प्रांगण में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) रांची में भोजन कराया गया।आज 16 जून को डॉक्टर प्रभात कुमार के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 37 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसादी का विधिवत आश्रम के किचन में भोजन बनवाकर भोजन खिलाया गया। अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 1 जून से 16 जून तक 16 दिनों मे 3140 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में-सांवरमल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सरोज बाजोरिया, सुरेश अग्रवाल, उमेश वर्मा, राजेश खेतान, सरोज देवी बाजोरिया, डूंगरमल अग्रवाल, सौरभ सिन्हा, निर्मल अग्रवाल, गजानंद शर्मा, विजय केसरी, सुमित कुमार, निशांत कुमार चौधरी, पूनम मेवाड़ा,के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुजी को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा की गयी। सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया। अन्नपूर्णा सेवा के पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुर्णमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नंद किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधु जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल, पवन पोद्दार, विष्णु सोनी, सुरेश भगत सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

आयुष विभाग प्रखंडों में लगा रहा शिविर, आयुष पद्धति से हो रहा इलाज
Published / 2025-06-16 22:57:21
आयुष विभाग प्रखंडों में लगा रहा शिविर, आयुष पद्धति से हो रहा इलाज

जिले में सतबरवा, चैनपुर, रामगढ़, सदर मेदिनीनगर, नीलांबर-पीतांबरपुर, पांकी, मनातू में दो दिवसीय शिविर शुरूहड्डी, मांसपेशियों, जोड़ों का दर्द सहित अन्य असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों का हो रहा नि:शुल्क इलाज, दवाईयां भी मिल रही नि: शुल्क24 जून तक आयोजित होंगे शिविरएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। आयुष विभाग की ओर से आस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटन विकारों से ग्रसित मरीजों तथा वायोमित्र कार्यक्रम अंतर्गत वृद्धजनों को इलाज हेतु जिले के सभी प्रखंडों में 16 से 24 जून 2025 तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन आज जिले के सतबरवा, चैनपुर, रामगढ़, सदर मेदिनीनगर, नीलांबर- पीतांबरपुर, पांकी, मनातू प्रखंड कार्यालय में दो दिवसीय शिविर की शुरुआत हुई। यहां 17 जून को भी शिविर आयोजित किया जाएगा।इसके माध्यम से मरीजों का हड्डी, मांसपेशियों, जोड़ों का दर्द सहित अन्य असाध्य रोगों का नि:शुल्क इलाज किया गया। आयुष चिकित्सा पद्धति द्वारा इलाज के बाद जरूरत वाले मरीजों को दवाईयां भी दी गयी। दवाईयां नि: शुल्क दी गयी। साथ ही उन्हें योगाभ्यास करने के लिए जागरुक किया गया। शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी,आयुष विभाग से जुड़े सहिया व योगा इंस्ट्रक्टर उपस्थित थे। मुख्य रूप से योगा इंस्ट्रक्टर शिविर में आयुष आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और युनानी चिकित्सा के अलग-अलग काउंटर लगाकर क्षेत्र से ग्रामीण मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया और दवाईयां दी। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम नारायण कारक सतबरवा, मेदिनीनगर सदर, रामगढ़ एवं आयुष के कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. मृत्युंजय कुमार मेहता पांकी, मनातू एवं नीलांबर -पीताम्बरपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर आयोजित शिविर का जायजा लिया। जिला आयुष पदाधिकारी डॉ राम नारायण कारक ने कहा कि आयुष पद्धति से मरीजों का हड्डी, मांसपेशियों, जोड़ों का दर्द, कब्ज, गैस सहित अन्य असाध्य रोगों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। सभी लोग इसका लाभ उठायें। यह शिविर अलग -अलग प्रखंडों में 24 जून 2025 तक चलेगा। एक प्रखंड में दो दिन की शिविर होगी। सतबरवा, चैनपुर, रामगढ़, सदर मेदिनीनगर, लेस्लीगंज, पांकी, मनातू के प्रखंड मुख्यालय में आज से शुरू हुई शिविर 17 जून 2025 तक आयोजित किया जायेगा। वहीं  पाटन, नावा बाजार, उंटारी रोड, विश्रामपुर, नौडीहा बाजार, पड़वा व तरहसी प्रखंड मुख्यालय में 18 एवं 19 जून को शिविर का आयोजन किया जायेगा। साथ ही 23 एवं 24 जून को हुसैनाबाद, हरिहरगंज, पिपरा, पांडु, हैदरनगर, मोहम्मदगंज एवं छतरपुर प्रखंड मुख्यालय में शिविर का आयोजन किया जायेगा। आयुष पदाधिकारी ने सभी से अपील की है कि वे अपने नजदीकी प्रखंड पहुंचकर इलाज करायें और स्वस्थ बनें।

योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचायें : उपायुक्त
Published / 2025-06-16 22:52:14
योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचायें : उपायुक्त

धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों के गांव में लगा शिविर, लोगों को दिया गया लाभएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत आज दूसरे दिन पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के पोंची पंचायत के लेदवाखांड़, पाटन प्रखंड के कसवाखांड़ के होमिया गांव, नौडीहा बाजार प्रखंड के करकट्टा पंचायत तथा छतरपुर प्रखंड के कव्वल पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन, ग्राम पंचायत पोची के मुखिया गिरवर प्रसाद राम, पंचायत सचिव-सह-प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी रमेश कुमार मेहता, राजस्व उप निरीक्षक विकास मिंज सहित जे एसएलपीएस के सदस्य,  स्वास्थ्य विभाग की टीम आदि उपस्थित रहे।  शिविर में आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पाटन प्रखंड के कसवाखांड़ के ग्राम होमिया में आयोजित शिविर में प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, आधार पंजीकरण के सदस्य, पंचायत सचिव, मुखिया यशोदा देवी, पंचायत समिति सदस्य सबिता देवी आदि उपस्थित थे। वहीं छतरपुर के कव्वल पंचायत में आयोजित शिविर में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीव कुमार, मुखिया, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी सहित आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा  के पदाधिकारी-कर्मीगण उपस्थित रहे। इसके अलावा नौडीहा बाजार के करकट्टा में भी शिविर का आयोजन किया गया। धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत प्रखंडों में शिविर के माध्यम लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया। विशेष रूप में शिविर में पहुंचे आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों को सरकार द्वारा उन्हें मिलने वाली योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ दिया गया। पलामू उपायुक्त समीरा एस० ने कहा कि धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत आदिम जनजाति परिवारों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।  उन्होंने कहा है कि पदाधिकारी-कर्मी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक लाभुकों तक पहुंचाएं एवं उसका लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति परिवारों के लिए यह अच्छा अवसर है कि पदाधिकारी उनके गांव-पंचायत पहुंचकर योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

खेलगांव के स्टेडियम में 22 को बलिदान दिवस मनायेगा आजसू
Published / 2025-06-16 22:46:15
खेलगांव के स्टेडियम में 22 को बलिदान दिवस मनायेगा आजसू

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16/06/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की एक महत्वपूर्ण बैठक आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय, हरमू रोड, रांची में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता छात्र आजसू के रांची जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो ने की।बैठक में आगामी 22 जून 2025 को रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में पार्टी के स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाने के पार्टी द्वारा लिये गये निर्णय पर चर्चा की गयी। इस अवसर को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बनाने के लिए छात्र संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया। बैठक में बलिदान दिवस में छात्र संघ की सक्रिय भूमिका निभायेगा और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बलिदान दिवस को स्मरणीय बनायेगा।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, राजकिशोर महतो, रोशन नायक, राजेश सिंह, रवि रोशन, प्रशांत महतो, नितेश, शिवम, अभिषेक, अंगद बिट्टू, प्रियांशु, पीयूष, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

धनबाद : लॉटरी कारोबारी पर कार्रवाई की मांग
Published / 2025-06-15 20:11:10
धनबाद : लॉटरी कारोबारी पर कार्रवाई की मांग

अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर अवैध लॉटरी कारोबारी पर किया कार्यवाई की मांगएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बाघमारा अनुमंडल के कतरास क्षेत्र में कुछ लोग लॉटरी का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चला रहे हज वही कतरास में अनूप का टिकट धड़ल्ले से बिक रहा है ओर कतरास बाजार में मुखिया नमक व्यक्ति अवैध प्रतिबंधित जाली लॉटरी का कारोबार कर रहे हैं।  जिससे बाघमारा में जहां जहां अवैध लॉटरी कारोबार से लॉटरी सिंडिकेट तथा कुछ लोग मलमल हो रहे है वहीं सैकड़ों मजदूर वर्ग के लोग ओर माध्यम वर्ग के लोग कंगाल बन रहे है जिससे कतरास क्षेत्र में कुछ अवैध लॉटरी कारोबारी धनबाद एसएसपी महोदय के साथ साथ स्थानीय थाना को भी बदनाम कर रहे है इसलिए  आप अपने स्तर से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके ।

पलामू में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू
Published / 2025-06-15 20:09:12
पलामू में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्तपहले दिन सतबरवा के रेवारातू एवं उंटारी रोड के लुंबा सतबहिनी में लगा शिविर*एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जनजाततीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा धरती आबा जन भागीदारी अभियान  आज से पलामू जिले में शुरू हुई।  अभियान के पहले दिन आज उंटारी रोड प्रखंड के लुंबा सतबहिनी पंचायत एवं सतबरवा प्रखंड के रेवारातू पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।इसके अंतर्गत पीवीटीजी परिवारों को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया। उंटारी रोड प्रखंड के लुंबा सतबहिनी में आयोजित शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण  कुमार भगत, अंचल अधिकारी वासुदेव राय, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, उप प्रमुख, उप मुखिया विंध्याचल देवी, वार्ड सदस्य, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक सहित सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शर्मा, महेंद्र नाथ शर्मा आदि उपस्थित थे।सतबरवा के रेवारातू में आयोजित धरती आबा जनभागीदारी कैंप  में जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन,  प्रखणड प्रमुख रीना देवी, मुखिया अनिता देवी, उपमुखिया किशुन सिंह ,अंचल निरीक्षक अनीष सिंह आदि  उपस्थित थे।शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सिक्ल शेल टेस्टींग, पीएम किसान सम्मन निधि, जनधन योजना, आय/जाति/आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, केसीसी कार्ड आदि से संबंधित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर संबंंधित पदाधिकारी कर्मी लोगों की समस्या सुनकर उसका निदान कर रहे थे।पलामू उपायुक्त समीरा एस० ने कहा कि अभियान से पलामू के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले योग्य एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने संबंंधित पदाधिकारियों को गंभीरता से लोगों की समस्या सुनने एवं उसका निदान करने का निर्देश दिया है।

15 से 21 जून तक मनेगा योग सप्ताह
Published / 2025-06-15 20:06:17
15 से 21 जून तक मनेगा योग सप्ताह

टीम एबीएन, रांची। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयुष निदेशालय, राज्य योग केंद्र के द्वारा योग सप्ताह का आयोजन 15 से 21 जून तक किया जा रहा है। जिसके प्रथम दिन रन फाॅर योगा का आयोजन किया गया, जिसकी शुरूआत राज्य योग केन्द्र, राची से हुई। इस अवसर पर सीमा उदय पुरी (आयुष निदेशक), डॉ कृष्ण कुमार (उप निदेशक, आयुर्वेद) डॉ॰ अशोक पासवान (उप- निदेशक होम्योपैथ), डॉ॰ फजुलुस शमी (चिकित्सा पदाधिकारी), डॉ॰ उमेश चन्द्र भास्कर (प्रभारी पदाधिकारी) गणमान्य पदाधिकारियों, कर्मचारियों, योग अभ्यासियों एवं अन्य लोगों की उपस्थिति थी। रन फाॅर योगा राज्य केंद्र से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक से होते हुए राम मंदिर, सेंट जेवियर कॉलेज, मिशन चौक से होते हुए प्लाजा चौक से वापस राज्य योग केंद्र में समाप्त हुई। रन फाॅर योगा का संचालन राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ॰ अर्चना कुमारी ने किया।रन फाॅर योगा में  लगभग 250 लोगों की उपस्थिति थी जिसमें पुरुषो, विद्यार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया । कार्यक्रम के अंत में राज्य केन्द्र में योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। योग सप्ताह के अन्य दिनों में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, योग सत्र के अलावा अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन राज्य केन्द्र में होगा। योग सप्ताह का समापन 21 जून 2025 को होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.