टीम एबीएन, रांची। सुखलाल महतो आत्मदाह प्रकरण तुल पकड़ते जा रहा है, सुखदेव महतो को रिम्स में इलाजरत डॉ 14/06/2025 को रात्रि 10:30 बजे मृत घोषित कर दिया लेकिन प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करने में आनाकानी करने लगे जिसके वजह से पीड़ित परिवार द्वारा जेएलकेएम आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो को सूचना दिया गया। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो समेत भारी संख्या में आदमी पहुंचे रिम्स पुलिस कंट्रोल रूम दिन भर आंदोलन का दृश्य देखा गया। देवेंद्र नाथ महतो और पुलिस प्रशासन के बीच नोंक झोंक हुई, डुमरी विधायक जयराम महतो भी टेलीफोनिक वार्ता किया। अंत में देर शाम 4:00 बजे पीड़ित परिवार के अनुसार बयान दर्ज करने के पश्चात् सुखलाल महतो का पोस्टमार्टम कराया गया।सुखलाल महतो तीन बेटी अंजू देवी, ललिता देवी और शोभा देवी एवं इकलौता बेटा जितेंद्र महतो तथा पत्नी श्यामवती देवी को छोड़कर चल बसे। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि सुखलाल महतो भ्रष्टाचार से तंग आकर बर्दास्त नहीं कर पाने के वजह से खुद को कुरबानी कर दिया। झारखंड में भ्रष्टाचार हावी है निरंकुश शासन चल रहा है। दुर्भाग्य की बात है कि पीड़िता परिवार के बयान दर्ज कराने के लिए पांच पांच घंटा संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग किया है गंभीर मामला को संज्ञान में लेते हुए उच्च स्तरीय एसआईटी टीम गठित करते हुए फास्ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करते हुए दोषियों पर त्वरित कड़ी करवाई किया जाय। तथा सुखदेव के पुत्र को सरकारी नौकरी एवं पत्नी को वेतन के बराबर पेंशन दिया जाय तथा आश्रित परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिया जाय।मौके पर स्व० सुखलाल महतो बेटा जितेंद्र ने बताया कि कि 24/05/2025 को डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम पत्र लिखकर भ्रष्टाचार से तंग अपना दर्द जाहिर किया था लेकिन किसी भी प्रकार से न्यायिक करवाई नहीं हुआ अपमान को बर्दाश्त नहीं कर पाने के वजह से डुमरी बीडीओ समेत अन्य तीन के नाम दर्ज मानसिक प्रताड़न का आरोप लगाते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो के नाम 13/06/2025 को आत्म दाह का खुला पत्र लिखते हुए प्रखंड परिसर में जहर खाकर आत्म दाह करने का प्रयास किया, बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था।
*प्रेस विज्ञप्ति* *श्री राधा- कृष्ण मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद मे 3000 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण**मंदिर में 7 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन*श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 211वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद पूनम मेवाड़ा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी आलू चना सब्जी, जीरा राइस चिप्स,आदि का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने कृष्ण दरबार में अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 7 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आज मंदिर में रांची के अलावे झारखंड के कई जिलों से आए सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मंदिर का दर्शन किए। तथा श्रद्धालुगण भव्य आकर्षक एवं अनूठा मंदिर को देखकर मंत्र मुग्ध होकर उत्साहित हो रहे थे। इस अवसर पर-ट्रस्ट के डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, सज्जन पाड़िया, शिव भगवान अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधु जाजोदिया, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी, प्रवीण मेवाड़ा, पूनम मेवाड़ा, अदिति मेवाड़ा, ग्रवित मेवाड़ा, अयांश मेवाड़ा, विष्णु सोनी, पवन कुमार पोद्दार, उर्मिला पाड़िया, मनीष सोनी, महेश वर्मा, धीरज कुमार गुप्ता, हरीश कुमार,अशोक ठाकुर, आशीष कुमार, सूरज कुमार, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ
आरटीआई कानून के 20 वर्ष पूरे होने पर आयोजित आरटीआई वर्कशॉप में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए आरटीआई एक्टिविस्टों ने भाग लियाझारखंड में तत्काल नियुक्त हों मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त एवं भूतपूर्व प्रशासनिक अधिकारियों को इस पद से दूर रखा जायव्यवस्थाओं को दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के लिए मांगी जाए सूचना : हिमांशु शेखर चौधरीटीम एबीएन, रांची। आरटीआई कानून के अधिनियमन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर रांची प्रेस क्लब में संयोजक विनोद जैन बेगवानी और रेणुका तिवारी की संयोजकता में आरटीआई वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी ने भाग लिया और विख्यात आरटीआई एक्टिविस्ट एवं रिसोर्स पर्सन दीपेश निराला ने झारखंड के विभिन्न जिलों से आए आरटीआई एक्टिविस्टों सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 और इसके अंतर्गत बने नियमावली की बारीक जानकारियों और ड्राफ्टिंग से अवगत कराया।साथ ही बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 एक एविडेंस कलेक्शन टूल के रूप में प्रयोग किया जा रहा है, जिसके तहत सर्टिफाइड कॉपी प्राप्त कर उस सूचना का प्रयोग कई प्राधिकारों के सामने किया जा रहा है, लेकिन झारखंड में दिनांक 8 मई 2020 के बाद विगत 5 वर्षों से झारखंड में कोई भी सूचना आयुक्त कार्यरत नहीं है, क्योंकि इनकी नियुक्ति नहीं हुई है, जिस कारण वर्तमान में झारखंड राज्य सूचना आयोग के समक्ष 25000 से अधिक द्वितीय अपीलवाद और शिकायतवाद लंबित हो गया है, जिससे आरटीआई की मूल भावना प्रशासनिक जवाबदेहिता और पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।जो लालफीताशाही पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, जिस कारण विभिन्न विभागों के जन सूचना पदाधिकारी पूर्ण सूचना नहीं दे रहे हैं और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी भी सूचना नहीं दिलवा पा रहे हैं। इस पर उक्त वर्कशॉप में उपस्थित आरटीआई एक्टिविस्टों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उक्त संबंध में माननीय मुख्यमंत्री और माननीय नेता प्रतिपक्ष को एक ज्ञापन दिया जाएगा ताकि तत्काल मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति झारखंड में हो, और इस नियुक्ति में भूतपूर्व प्रशासनिक पदाधिकारियों को दूर रखा जाय, क्योंकि उनके अधीनस्थ और उनके साथ कार्यरत रहे लोग ही विभिन्न विभागों में जन सूचना पदाधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी बने हुए हैं और विधि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समाज सेवा प्रबंधन पत्रकारिता जनसंपर्क माध्यम में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखने वाले समाज में प्रख्यात गैर-नौकरशाह को ही सूचना आयुक्त बनाया जाय। मुख्य अतिथि हिमांशु शेखर चौधरी ने कहा कि सूचना अधिकार को जानने से पहले अधिकार को जानना होगा कि कैसे भारत ने आजादी पाई और उस संघर्ष और धैर्य को भी पहचाने की जरूरत है। आरटीआई के उपयोग और दुरुपयोग में भी चिंता करने की जरूरत है, क्योंकि सूचना आयोग में कार्यरत रहने के दौरान हमने देखा कि अधिकतर सूचना आवेदन व्यक्तिगत मामले से रिलेटेड रहते हैं और सामाजिक सरोकारों से रिलेटेड मामले बहुत ही कम रहते हैं, जरूरत है इस कानून को एक आंदोलन का शक्ल देने की और राज्य के युवाओं को आरटीआई में प्रशिक्षित करने की, ताकि यह आंदोलन घर-घर तक पहुंचे।उक्त वर्कशॉप में सहसंयोजक हरीश नागपाल, राजकुमार, उमा शंकर सिंह, संतोष मृदुला, स्वरूप कुमार सेठी, शाहिद आलम, सुशील शर्मा, दुमका से राजकुमार उपाध्याय, गढ़वा से पवन कुमार केसरी, रामगढ़ से पुतुल कुमार सिंह और के. चंदन, चतरा से बिनय कुमार रजक, पाकुड़ से अमित कुमार दास, लोहरदगा से शकील अख्तर और प्रदीप राणा, गिरिडीह से नीरज कुमार निराला, चंद्रदेव कुमार बरनवाल, राजेश सहाय, अखौरी प्रशांत कुमार, सुनील महतो, संतोष कुमार, मनोज कुमार महतो, उमेश कुमार महतो, पलामू से जयप्रकाश अग्रवाल, प्रिय व्रत प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर से नम्मी शेषाद्री और आसमा आरा शेख, खूंटी से संतोष कुमार कर, मार्शल बारला, अजीत कुमार महतो, राहुल कुमार, धनबाद से अमरेश कुमार, लातेहार से रंजीत कुमार महतो, बोकारो से जे एम रंगीला और प्रदीप कुमार, गुमला से राहुल शेखर, हजारीबाग से रंजीत कुमार पांडेय, सरायकेला खरसावां से अनूप श्रीवास्तव, प्रकाश महतो, पश्चिमी सिंहभूम से निशा देवी और रश्मि साहू सहित रांची से आशीष कुमार जायसवाल,संतोष कुमार सिंह,अजित प्रसाद,वेद प्रकाश साव,जूही कुमारी चौधरी, विरेन्द्र नागदुआवर, आनंद कुमार लाल,बजरंग लाल चौधरी,संदीप कुमार सिंह,चंद्र प्रकाश जैन,अंकित अग्रवाल,दीनबंधु कुमार,रवि शंकर मिश्रा, शेखर कुमार, सुरेंद्र प्रसाद शर्मा,दिलीप कुमार जैन,अमित चौधरी, पप्पू कुमार,मोहन प्रसाद वर्मा, ओम प्रकाश उपाध्याय, सुकल्यान साहा,ऊषा अग्रवाल, अरुण कुमार तिवारी, समीर कुमार, बिस्वा सागर, शिवानंद काशी, निर्मला कुमारी ऋषभ,आशीष कुमार चौरसिया,विनायक पोद्दार,शिव दयाल चौधरी, शांभवी श्रोत्रिया, सिद्धार्थ गौतम,ब्रिज मोहन ओझा, अरुण सिन्हा, नाजिया रशीद, अरविंद कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार मिश्रा, कुमार विवेक रंजन, अनिल कुमार, हितेंद्र कुमार, अंकित अग्रवाल, पंकज कुमार, कुमार निशांत,अनूप कुमार,जितेंद्र कुमार शर्मा, मीना कुमारी, नवल किशोर लाल, इत्यादि 19 जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन रेणुका चौधरी जी ने किया।
20 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मानटीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में 23 जून को राज्य स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से आए करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने गुरुवार को रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है ताकि वे आगे की शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में आईसीएसई, सीबीएसई और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड के तहत आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया जायेगा।उन्होंने कहा कि समारोह में मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया जायेगा, जबकि अन्य छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया जायेगा। आलोक दुबे ने जानकारी दी कि इस समारोह में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं को 21 जून तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कराना होगा।
केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश7 लोगों की मौत; CM हेमंत ने जताया दुखएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। अहमदाबाद विमान हादसे को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम से वापस फाटा आ रहा हेलिकॉप्टर रविवार की सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर क्रैश हो गया। हादसा इतना वीभत्स था कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन हादसे पर दुख जताया है।सीएम हेमंत ने कहा, केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु की दुखद सूचना मिली है। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।बता दें कि मौके पर ही सभी 7 शव बुरी तरह से जल गए हैं। शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जायेगा। वहीं घटना के बाद आज के लिए हेलीकॉप्टर सेवा चार धाम में बंद कर दिया गया है। हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के जंगल में क्रैश हुआ है। कहा जा रहा है कि खराब मौसम के कारण यह हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुआ।दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था।
Fathers dayपिता एक ऐसा वटवृक्ष हैं, जिनकी छांव में... फादर्स डे पर कल्पना सोरेन व CM हेमंत ने पिता शिबू सोरेन के लिए किया भावुक पोस्टटीम एबीएन, रांची। पापा और बच्चों का रिश्ता बहुत ही खास होता है। पापा बाहर से भले सख्त दिखते हैं, लेकिन अपने बच्चों के लिए मन से एकदम कोमल होते हैं। वो अपने बच्चों की खुशी के लिए जान भी देने तक को तैयार रहते हैं। ऐसे में पापा के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने के उद्देश्य से हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं, फादर्स के मौके पर सीएम हेमंत ने अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित एक बहुत ही प्यारी कविता लिखी है। सीएम हेमंत ने सोशन मीडिया पर एक्स पर लिखा, पिता एक ऐसा वटवृक्ष हैं, जिनकी छांव में आत्मविश्वास पलता है और जड़ों से मिली सीख से, जीवन का हर पल सार्थक हो जाता है... मेरे गुरु, मेरे मार्गदर्शक हैं मेरे बाबा आदरणीय दिशोम गुरुजी। इसके साथ ही उन्होंने सभी को आज फादर्स डे की शुभकामनाएं भी दी हैं।वहीं, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ससुर शिबू सोरेन, पिता अम्पा मुर्मू, मां, पति हेमंत सोरेन और दोनों बेटों निखिल और अंश के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावुक संदेश लिखा, पिता एक नींव की तरह होते हैं, जो खुद अडिग खड़े रहकर हमारे सपनों की इमारत को ऊंचाइयां देते हैं। संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है। आपका योगदान अनमोल है।
कथा का तीसरा दिनगो सेवा समिति,श्री राणी सती मंडल, केडिया परिवार , रांची के सदस्यों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गयाभगवान को पाने का भक्ति मार्ग सर्वश्रेष्ठ हैरोज सतयुग कलयुग हमारी जिंदगी में हैटीम एबीएन, रांची। रांची के अग्रसेन भवन के सभागार में श्री मदभागवत कथा के तृतीये दिवस पर मुख्य यजमान श्री मति लता देवी केडिया, ओम प्रकाश केडिया, निरंजन, अजय, संजय केडिया संग परिवार द्वारा श्री मदभागवत व ब्यास पूजन किया गया।बेदिक मंत्रोचारण के साथ ब्यास पीठ पर विराजमान परम श्रधेय कथा वाचक श्रीकांत जी शर्मा को मुख्य यजमान ओम प्रकाश केडिया सपत्नी द्वारा चंदन, वंदन माल्यर्पण कर उनका अभिनंदन स्वागत किया गया। कथा के मुख्य सार को बताते हुए महाराज श्री कहते हैं कि आज ईश्वर की प्राप्ति अपेक्षाकृत मनुष्य शरीर की प्राप्ति से ज्यादा सुलभ है। क्योंकि मनुष्य शरीर की प्राप्ति के लिए एक निश्चित समय सीमा होती है, जो लगती ही लगती है। लेकिन ईश्वर की प्राप्ति जीव को यदि वह समर्पण भाव से प्रभु को याद करें तो सात दिन क्या एक क्षण में हो सकता है ।तप में ईश्वर को प्राप्त करने की शक्ति होती है।तप की शक्ति के बल पर ही ध्रुव ने भगवान को 6 महीने में साक्षात रूप में पा लिया।विवेक को सदैव सुरक्षित रखना चाहिए क्योंकि एक बार विवेक नष्ट हो जाता है तो सौ गुणा विपत्ति आ जाती है। जीवन में भी जिसके साथ सुमति होती है उस की संताने देवतुल्य संस्कारिक होती है। जिसकी मती कुमति होती है उसकी राक्षस जैसे निकृष्ट। इसलिए ईश्वर से सदैव सुमति की मांग करनी चाहिये।कपिल मुनि का वचन है कि ईश्वर से जुड़ने का नाम ही योग है। सिर्फ आसन प्राणायाम नहीं यह सहायक हो सकते हैं मूल नहीं ,साधक सत्य का लय ईश्वर में करता है ।आयु का अंतिम दिन सुखद हो इसके लिए एकाग्रता के साथ भक्ति करना जरूरी है। भगवान को पाने के लिए भक्ति मार्ग सबसे श्रेष्ठ मार्ग हैं। जो भक्ति करते हैं वह किसी की निंदा या वंदना की परवाह नहीं करते हैं भक्ति से उनके भीतर का अहंकार पिघल जाता है। इसके साथ ही वे सहनशील होते हैं, सहनशीलता भक्ति का पहला सूत्र है जिसके मन में करूना है ,दूसरे के दुख को देखकर दुखी हो जाता है, वही भक्ति कर सकता है ।भक्ति में किसी प्रकार का स्वार्थ नहीं होना चाहिये। भक्त बिना स्वार्थ के सबके हित का कार्य करते हैं। भक्ति सरल हिदय वाले व्यक्ति को प्राप्त होती, चालाक इसे नहीं पा सकता है। भगवान ने खुद कहा है : निर्मल मन जन सो मोहि पावा ,मोहि कपट छल छिद्र न भावा।भगवान सरल व्यक्ति के ही निकट आ जाते हैं और चालक से दूर रहते हैं । ज्ञान मार्ग से भी भगवान मिलते हैं लेकिन वह साधकों का मार्ग है भक्त जिस सरलता से भगवान को पा जाता है ज्ञानी उतनी सहजता से नहीं प्राप्त कर पाते हैं। सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथाओं के संख्याओं में आज तृतीय दिवस की कथा के ऊपर प्रवचन देते हुए बाल व्यास जी कथा सुनाते हुए कहते है कि सबके आदि और अनादि भगवान श्री नारायण है। श्रीमद् भागवत कथा से उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मन में विकार आने से संस्कार खराब होने शुरू हो जाते हैं देवता और दैत्य में यही फर्क है देवता सबका भला और दैत्य सबका बुरा चाहते हैं। यह गुण और दोष उनकी जन्म के पूर्व के सोच और संस्कार से जुड़ा है देवता की उत्पत्ति के पीछे जहां सबके कल्याण का चिंतन है वहीं दैत्य के जन्म के पीछे द्वेष का भाव जुड़ा है। दैत्य जब पृथ्वी को सात पाताल के नीचे लेजाकर दवा आये तब भगवान ने सूअर के रूप में अवतार लेकर उसे खोजा और पुरानी जगह पर पृथ्वी को प्रतिष्ठित किया ईश्वर सब को खोजता है इंसान समाज को जो देता है वही पाता है। इसलिए ज्ञान और विद्या को छुपाओ मत उस से दूसरे का हिट करो। मनु को आदिनारायण बताते हुए उन्होंने कहा कि मनु और शतरूपा से सृष्टि चली।ब्यासपीठ से महाराज जी कहते है भगवान को पाने का भक्ति मार्ग सर्वश्रेष्ठ है रोज सतयुग कलयुग हमारी जिंदगी में है। आप अपना गुरु मत बदलो। संसार मे आदमी सुख चाहता है लेकिन दुख क्यो होता है। सुख दुख तो लगा रहेगा क्योंकि संसार तत्वो से भरा है। संसार मे किसी को भी दुख मिल रहा है तो समझो गड़बड़ है। पाप करने वाला बड़ा नही होता लेकिन पाप को स्वीकार्य करने वाला बडा होता है। उद्धव प्रसंग, विदुर जी की कथा, मैत्री ऋषि से श्री मदभागवत कथा का श्रबन। पंच तत्व के बिना कोई भी नया आविष्कार नही कर सकता। धुर्व भगवान की झांकी के लोगो ने दर्शन किये। इसके पूर्व कथा स्थल में ब्यास पीठ पर बिराजमान गुरु जी को गो सेवा समिति,श्री राणी सती मंडल, कैड के केडिया परिवार द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन स्वागत किया गया।धरती पर स्वर्ग की नगरी है गौशालाआज प्रातः 8 बजे रुक्का स्तिथ हुटुप गौशाला एवं कांके स्थित सुकरहुटू गौशाला कथावाचक परमपूज्य श्री कांतजी शर्मा पहुंचे। दोनों गौशालाओं में गायों को हरा चारा, गुड़, रोटी खिलाया संग गौ माता का पूजन व आरती की। सुकरहुटू गौशाला में श्री कृष्ण गोपाल मंदिर में पूजन किया व दोनों गौशालाओ के गोसेवकों के बीच फल व प्रसाद का वितरण किया। गो सेवको को आशीर्वाद दिया साथ ही गौशाला में गायों के लिए हरे चारे हेतु 5100 रुपये की सहयोग राशि भेंट की उन्होंने कहा कि रांची द्वारा संचालित गौशालाओं के भ्रमण से मन प्रसन्न है।उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी सेवा जो प्रभु सेवा की तुलना में है वह गौ माता की सेवा ही है। खास उन गायों के लिए जो दूध नहीं देती है। बूढ़ी और लाचार है ।जिनका लालन पोषण रांची गौशाला में भी हो रहा है। गायों की सेवा में सहयोग करने वाले उन सभी दानदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया जिनके भाव हमेशा तन, मन, धन से गौ माता के प्रति अर्पित है। गो सेवा पृथ्वी पर आसान कार्य नहीं इसकी सेवा से मोक्ष की प्राप्ति होती है। रांची गौशाला के पास पर्याप्त गोचर भूमि है।गौशाला भ्रमण किया घास की खेती को देखा साथ ही कहा कि घास गो माता के लिए अमृत के समान होती है। अगर यह गौ माता को 12 महीना मिले तो इससे बड़ा पुण्य कार्य कुछ नहीं हो सकता।जैसा कि ज्ञात है गुरु जी के द्वारा भी कई राज्यो में गोशालाएं संचालित की जा रही है।खासकर कोलकाता में स्वयं गुरुजी के द्वारा सुरभि सदन गौशाला संचालित की जाती है। जिसमें कुल 2200 गोवंश है प्रतिदिन 18000 रुपये देकर एक गाय को कसाइयों के यहां से छुड़ाकर गुरु जी गौशाला में लाते हैं और उनकी सेवा करते हैं।कथा श्रबन करने वालो में ओमप्रकाश केडिया, निरंजन केडिया, अजय केडिया, संजय केडिया, निर्मल बुधिया, प्रमोद सारस्वत, प्रेमचंद श्रीवास्तव, राजू पोद्दार, राम कुमार जी, प्रमोद बजाज, बसंत मुरारका, विनोद झुनझुनवाला, कमल सिंघानिया सहित काफी संख्या में लोगो ने कथा श्रबन किया।7:00 बजे तृतये दिवस की कथा आरती के साथ विराम की गयी। लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कल की कथा दोपहर 3:00 बजे से 7:00 बजे तक होगी आप सभी लोग समय पर आकर श्रीमद् भागवत कथा के रस पान का आनंद अवश्य उठाएं। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत (9431325438) ने दी।
झारखंड में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ व नकद जब्त, 2 गिरफ्तारएबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने एक महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर और अफीम जब्त किया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पत्थलगड्डा और राजपुर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों से छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के मुख्य आरोपी रोशन डांगी को पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया, उसकी पहचान पर पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के बुधिगरा गांव में डांगी की रिश्तेदार रूबी देवी के घर पर छापा मारा और 287 ग्राम ब्राउन शुगर और 11.17 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है।अग्रवाल ने बताया कि रूबी देवी के घर से 44 लाख 57 हजार 350 रुपये नकद भी एक बोरे में रखे मिले। एसपी ने बताया कि डांगी 11 जून को की गई छापेमारी के दौरान फरार हो गया था, जबकि उस समय एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया था।उस महिला के पास से 3.82 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 2.78 किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी, जिनकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई थी। पुलिस ने उस महिला के पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के कुम्हर टोली स्थित आवास से 23.06 लाख रुपये नकद और अन्य सामान भी जब्त किया था।
अनुसूचित जनजाति/पीवीटीजी लाभुकों को लाभकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए पंचायतों में लगेगा शिविर*एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा धरती आबा जन भागीदारी अभियान के लिए जागरुकता हेतु 15 से 30 जून 2025 तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पलामू उपायुक्त समीरा एस० ने कहा कि यह अभियान पलामू के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में चलाया जायेगा। राष्ट्रव्यापी जागरूकता और लाभ अभियान के तहत अनुसूचित जनजाति/पीवीटीजी लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी/लाभकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में पूर्वाह्न 10:30 बजे से शिविर का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत पीवीटीजी पंचायत में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजना से जोड़ना एवं उसकी जानकारी प्रत्येक लाभुकों तक पहुंचाया जाना है।उपायुक्त ने इसके लिए नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए शिविर आयोजन की पंचायतवार तिथि निर्धारित की है। उन्होंने लाभुकों को शिविर के आयोजन का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है। वहीं पदाधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर शिविर का आयोजन कर संबंधित लोगों को लाभकारी योजनाओं से जोड़ने का का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रखंडों के संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को योजनाओं का देखरेख करने एवं शिविरों का सक्रियता से आयोजन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने नोडल पदाधिकारी/ संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर शिविर में अनुसूचित जनजाति/ पीवीटीजी समुदायों को योजनाओं का लाभ देने हेतु शिविरों में लाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।विभिन्न विभागों के लगेंगे स्टॉलउपायुक्त ने धरती आबा जन भागीदारी अभियान के लिए जागरूकता हेतु शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को शिविर में अपने विभाग के स्टॉल लगाने का निदेश दिया है। उपायुक्त ने शिविर में विशेष रूप से आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सिक्ल शेल टेस्टींग, पीएम किसान सम्मन निधि, जनधन योजना, आय/जाति/आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, केसीसी कार्ड आदि से संबंधित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाने का निर्देश दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.