Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
केसरगढ़ के दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : रत्नेश कुमार
Published / 2025-07-24 21:10:30
केसरगढ़ के दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : रत्नेश कुमार

केसरगढ़ में अवैध खनन के दौरान चल धंसने से हुई हादसा में कई लोगों की मौत, जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की संबंध में एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने धनबाद जिले के केसरगढ़ की घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत केसरगढ़ के जमुनिया नदी पुल के पास स्थित शिव मंदिर निकट अवैध ढंग से सुरंग बनाकर अवैध कोयला खनन चलाया जा रहा था, जहां चाल धंसने के कई लोगों की मौत हो गयी। कई लोग अंदर ही दबे रह गये जिसके बाद कोयला माफियाओं ने जल्द बाजी में अवैध मुहाने को बंद कर दिया। लाश को छुपाया दिया गया। हादसे में किसी ने अपना बेटा खोया तो किसे ने अपना पति लेकिन गरीब मजदूरों के परिवार को उनका डेथबॉडी तक नहीं दिया गया। आखिरी बार देखने का भी मौका नहीं मिला ओर न ही मुहाने खोलकर लाश को निकलने की कोशिश किया गया। सिर्फ जांच के नाम पर खानापूर्ति की गयी है। कोयला माफियाओं ने पैसे के बल पर हरेक जांच को प्रभावित करने का प्रयास करते आ रहे है। हादसे में गरीब मजदूरों की मौत हुई है उनके घर वाले को उचित मुआवजा तक नहीं मिला। उनके परिवार को अंतिम संस्कार करने का मौका तक नहीं मिला। ये गरीब मजदूरों अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए इतना जोखिम काम करते हैं। लेकिन उसके बदले उनको अपना जान गंवाना पड़ा है। बदलने न तो उनके परिवार वाले को उचित मुआवजा दिया जाता है न ही अंतिम संस्कार का मैया ये देश में क्या हो रहा है आए दिन बड़े बड़े हादसे घट रहे है जिसको लेकर में कड़ी निंदा करता हूं। हमेशा इस प्रकार की घटना घट रही है जिसमें गरीब मजदूरों की जान चल जा रही है जिसको लेकर में हमेशा पत्र के माध्यम से आपके तक अवगत करते आ रहा हु और में हमेशा गरीबी के लिया आवाज उठाते आ रहा हु इसलिए अपने अनुरोध है कि अपने स्तर के सीबीआई से निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाई करने की कृपा करेंगे।

देवेंद्रनाथ महतो ने एक सप्ताह के समय के साथ दिया वृहद आंदोलन का अल्टीमेटम
Published / 2025-07-23 20:52:20
देवेंद्रनाथ महतो ने एक सप्ताह के समय के साथ दिया वृहद आंदोलन का अल्टीमेटम

धरना उपरांत चलते वार्ता में पीछे हटे काउंसिल रजिस्ट्रार फार्मेसी काउंसिल सदस्यों के चयन अनियमितता को लेकर हुआ आंदोलन टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रार समेत मनोनीत एवं इलेक्ट सदस्यों के चयन का विवाद लगातार बढ़ते जा रहा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आज काउंसिल गेट के समक्ष जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। काफी देरी तक धरना-प्रदर्शन में डटे रहे। स्थानीय पुलिस थाना बरियातू दल-बल के साथ पहुंचे। आंदोलन कारीयो ने शहिद महापुरुषों का जयघोष करते हुए धरना में चार घंटों तक डटे रहे। अंतत: प्रशासन के पहल से काउंसिल मेंबर के विवादित रजिस्ट्रार प्रशांत कुमार पांडे से सबों के बीच वार्ता चली। आंदोलनकारियों के तीखे सवालों से काउंसिल निबंधक सह सचिव पीछे हटे। निबंधक प्रशांत पांडे चलती वार्ता के बीच से उठ कर निकल पड़े। आंदोलन के नेतृत्व कर्ता देवेंद्रनाथ महतो ने काउंसिल प्रबंधक को अपना लिखित ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया और कहा राज्य के मुल वासीयों के अधिकार के लिए हमारा संगठन कटिबंध है। काउंसिल गैर सरकारी व गैर झारखंडियों के कब्जे में मनमानी तरीके से संचालित हो रही है। तमाम विसंगतियों को दूर करने के लिए हमारा आंदोलन जारी रहेगा। 13 अप्रैल 2025 को ही वर्तमान ओपबंधिक रजिस्ट्रार सह सचिव का कार्यकाल समाप्त हो गया है।  काउंसिल के वर्तमान इलेक्टेड मेंबर को फर्जी पत्रचार के माध्यम से चयनित कर लिया गया है।  साथ ही श्री महतो ने वर्तमान इलेक्ट एवं मनोनीत सदस्यों के चयन प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच एवं विवादित निबंधक प्रशांत पांडे के सर्विस रिकॉर्ड को जांच करने का मांग किया। आज के एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के दौरान देवेंद्रनाथ महतो, दमयंती मुंडा, फुलेश्वर बैठा, विनोद संवासी, सूरज कुमार साहू, लीलावती देवी, संजय महतो, सूरज सिंह, रतिया गंझू, जयंती देवी, अयुब अली, राजु चेडी, आरसद अली, सहबाज आलम, महावीर साहू आदि हजारों पदाधिकारी व जनसाधारण मौजूद रहे।

विश्व आदिवासी दिवस पर शमां बांधेंगे बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स
Published / 2025-07-23 20:46:14
विश्व आदिवासी दिवस पर शमां बांधेंगे बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स

रांची में विश्व आदिवासी दिवस पर मचेगा धमाल, बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स बांधेंगे समां! टीम एबीएन, रांची। रांची में इस साल विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर धमाल मचने वाला है। आयोजन के दौरान गौरवशाली आदिवासी संस्कृति, प्रकृति और जीवन शैली की झलकियों के साथ-साथ बॉलीवुड का भी तड़का डालने की तैयारी है। इस बार महोत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को सौंपी गयी है। फिलहाल, इवेंट एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। आयोजन की तारीख पर भी फाइनल मुहर लगना बाकी है। दरअसल, आदिवासी दिवस का आयोजन 9 अगस्त को होता है। अब तय होना है कि तीन दिवसीय कार्यक्रम को 7 अगस्त से शुरू कर 9 अगस्त को समापन कराया जाये या 8 अगस्त से 10 अगस्त तक रखा जाये। कार्यक्रम स्थल को लेकर भी समीक्षाओं का दौर जारी है। इस बात पर मंथन चल रहा है कि बॉलीवुड कलाकारों के शो में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम कराया जाये या प्रभात तारा मैदान में। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलते ही तैयारी शुरू कर दी जायेगी।खास बात है कि इस साल महोत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के बजाय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को सौंपी गयी है। इस दिवस को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर साल 2023 में पहली बार कल्याण विभाग की ओर से मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस पर करीब 6 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। दूसरी बार साल 2024 में इसका आयोजन बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में किया गया था। तब करीब 8 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे। लेकिन इस बार इसको और भव्य बनाने की तैयारी है। झारखंड के राजकीय कार्यक्रम में पहली बार बॉलीवुड के मशहूर गायकों को बुलाने की तैयारी चल रही है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान हर दिन अलग-अलग इवेंट होंगे। आदिवासी नायकों का इतिहास दिखाया जायेगा। शो के दौरान ग्रीन पटाखों से जबरदस्त आतिशबाजी की तैयारी है। 32 जनजातीय समुदाय का ट्राइबल फैशन शो होगा। देश के अलग-अलग राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मंच का संचालन हिंदी के साथ-साथ ट्राइबल भाषाओं में भी होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जाना कड़िया मुंडा का हाल
Published / 2025-07-23 20:42:35
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जाना कड़िया मुंडा का हाल

सीएम हेमंत ने अस्पताल में भर्ती कड़िया मुंडा से की मुलाकात, की स्वास्थ्य लाभ की कामना टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी लोकसभा क्षेत्र से 8 बार सांसद रहे और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा से रांची स्थित मेडिका मणिपाल अस्पताल मिलने पहुंचे। सीएम हेमंत ने इलाजरत लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कड़िया मुंडा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं, बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी मेडिका अस्पताल पहुंचकर मुंडा का कुशलक्षेम जान चुके हैं। मरांडी के साथ अस्पताल जाने वालों में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी शामिल थे। सिंह ने भी मुंडा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि सोमवार की शाम को खूंटी लोकसभा क्षेत्र से 8 बार सांसद रहे और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कड़िया मुंडा का इलाज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में चल रहा है। डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन दो दिनों तक अस्पताल में रखकर सभी आवश्यक जांच की जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि कड़िया मुंडा को फिलहाल विशेष देखरेख की जरूरत है।

पलामू : उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंचे लोग, सुनायी समस्याएं
Published / 2025-07-23 20:38:01
पलामू : उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंचे लोग, सुनायी समस्याएं

जनता दरबार में 45 से अधिक आवेदनों का हुआ निपटारा एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त समीरा एस. आज समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। इस जनता दरबार में पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों के 45 से अधिक लोग पहुंचे। अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा और उससे संबंधित आवेदन देकर समस्या निराकरण का अनुरोध किया। उपायुक्त ने अवादेकों ने सुनायी और आवेदन पत्र की गंभीरता को देखते हुए उसे संबंधित पदाधिकारी को स्थानांतरित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  जनता दरबार में पति की मृत्यु के उपरांत पत्नी ने खुद को काम दिलाने की मांग की। डाल्टनगंज मुस्लिम नगर की गुलशन प्रवीण ने उपायुक्त को आवेदन देकर काम दिलाने की मांग की। इसपर उपायुक्त ने नियोजन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया है। वहीं भूमि पर जबरन मिट्टी एवं चिप्स डालकर सड़क निर्माण करने को लेकर आवेदक ने अपनी पीड़ा बताई और इससे संबंधित आवेदन दिया। मेदिनीनगर की पूनम गिरी ने मंईयां सम्मान योजना की राशि भुगतान करने की मांग की है। चैनपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या  कोल्हुआ निवासी गोपाल राम ने रास्ता बंद एवं रोकने के संबंध में अपनी पीड़ा बताते हुए रास्ता खोलने की मांग की है। वहीं सतबरवा के बकोरिया निवासी रामसेवक प्रसाद ने भूदान में मिली जमीन की आॅनलाइन रसीद निर्गत करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि भूदान यज्ञ कमेटी से उन्हें भूमि प्राप्त है, इसका नया पुराना खाता से आफलाइन रसीद कटते आ रहा है, लेकिन आनलाइन रसीद नहीं कट रहा है। इसके अलावा जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण नहीं बनने देने, पुस्तैनी जमीन पर जोर जबरदस्ती कब्जा करने,  यात्रा भत्ता भुगतान करने सहित 45 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं और उससे संबंधित आवेदन जमा किए। उपायुक्त ने इन आवेदनों को गंभीरता पूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

नियमानुकूल है औषधि अनुज्ञप्ति निलंबन की कार्रवाई : औषधि निरीक्षक
Published / 2025-07-23 20:37:10
नियमानुकूल है औषधि अनुज्ञप्ति निलंबन की कार्रवाई : औषधि निरीक्षक

रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में कई औषधियों का क्रय-विक्रय नहीं की जा सकती मेसर्स रौशन ड्रग स्टोर की अनुज्ञप्ति हुई रद्द, 5 रोक विक्रेताओं की औषधि अनुज्ञप्ति निलंबित फेडरेशन द्वारा धरना प्रदर्शन संस्थान के औषधि अनुज्ञप्ति निलंबन के कारण की गई है, जो कि न्यायसंगत नहीं एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले में एक ड्रग स्टोर एवं दवा की 5 थोक विक्रेताओं की औषधि अनुज्ञप्ति रद्द एवं निलंबित किये जाने की कार्रवाई को औषधि निरीक्षक ने नियमानुकूल बताया है। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए नौडीहा बाजार के मेसर्स रौशन ड्रग स्टोर की अनुज्ञप्ति रद्द किए जाने एवं 5 थोक विक्रेता संस्थानों को स्पष्टीकरण पूछते हुए औषधि अनुज्ञप्ति निलंबित किये जाने की बातें कही है। औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों के निलंबन से आक्रोशित दवा दुकानदारों द्वारा असंवैधानिक रूप से कार्यालय में हंगामा एवं निलंबन का विरोध किए जाने से संबंधित दिनांक 17 जुलाई 2025 को समाचार पत्रों में छपी खबर पर उपायुक्त समीरा एस. द्वारा संज्ञान लिये जाने एवं इसकी गंभीरता को देखते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) द्वारा औषधि निरीक्षक को समाचार एवं उससे संबंंधित पत्र भेजे जाने पर औषधि निरीक्षक ने जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड के उप सचिव के पत्र के आलोक में मेसर्स रौशन ड्रग स्टोर नौडीहा बाजार में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। इसमें पाया गया कि संस्थान को प्रपत्र 20 ए एवं 21 ए में अनुज्ञप्ति प्राप्त है। इस प्रपत्र में जो लाइसेंस निर्गत की जाती है, इन संस्थानों में रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट नियुक्त नहीं रहते हैं, जिनके कारण फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में एससीएच, सी, सीवन, एच, एचवन, जी, एक्स की औषधियों का क्रय- विक्रय नहीं की जा सकती है। परंतु निरीक्षण के समय पाया गया कि संस्थान द्वारा वैसी औषधियों का भी क्रय कर संचयन किया गया है, जिसके लिए वे प्राधिकृत नहीं  थे, क्योंकि ऐसी औषधियों का क्रय-विक्रय एवं संचयन हेतु उन्हें वैध अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं था। निरीक्षण के समय नियमानुकूल विहित प्रपत्र-16 में वैसी औषधियों एवं उसके क्रय-विपत्र संबंधित विपत्रों को भी जब्त किया गया, जिसके लिए वह स्टोर प्राधिकृत नहीं थे। इस आलोक में ड्रग स्टोर की अनुज्ञप्ति को रद्द की गयी है।  5 थोक विक्रेताओं से स्पष्टीकरण पूछते हुए अनुज्ञप्ति निलंबित औषधि निरीक्षक ने कहा है कि बिना वैधानिक औषधि अनुज्ञप्ति प्राप्त 5 थोक विक्रेताओं द्वारा औषधियों की आपूर्ति की गयी थी, जो औषधि एवं अंगराग अधिनियम का उल्लंघन है। साथ ही दंडनीय भी है।  इन संस्थानों से स्पष्टीकरण पूछते हुए इन संस्थाओं की औषधि अनुज्ञप्ति निलंबित की गई है। सभी पांच थोक विक्रेताओं को 60 दिनों के लिए अनुज्ञप्ति निलंबित की गयी है। जिन संस्थाओं को निलंबित किया गया है, उनमें सभी डालटनगंज के हैं। इन संस्थानों में अमित मेडिकल एजेंसी, श्री भवानी फार्मा,  मेसर्स अन्विका डिस्ट्रीब्यूटर, मेसर्स सिद्धार्थ मेडिकल एजेंसी एवं मेसर्स सुमित्रा मेडिकल एजेंसी शामिल हैं।  विदित हो कि पलामू केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन द्वारा आंदोलन करते हुए औषधि निरीक्षक का कार्यालय में ज्ञापन देकर संस्थानों के निलंबन के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गयी। औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि फेडरेशन द्वारा इस प्रकार का धरना प्रदर्शन संस्थान के औषधि अनुज्ञप्ति निलंबन के कारण की गयी है, जो न्यायसंगत नहीं है। औषधि नियंत्रण प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई औषधि एवं अंगराग अधिनियम एवं नियमावली के तहत प्रदत शक्तियों के नियमानुकूल की गयी है। निलंबन के विरूद्ध संस्थान द्वारा अपीलीय प्राधिकारी स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के यहां अपील दायर किया जा सकता है। 

केसरगढ़ में दबे हैं 30 से ज्यादा शव, सही से जांच हो तो सामने आयेगी सच्चाई : रत्नेश कुमार
Published / 2025-07-23 20:35:44
केसरगढ़ में दबे हैं 30 से ज्यादा शव, सही से जांच हो तो सामने आयेगी सच्चाई : रत्नेश कुमार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के बाघमारा के केसरगढ़ में अवैध खनन की चाल धंसने से कितने मजदूरों की मौत की सूचना है। अगर जांच हो तो सारा खुलासा हो जायेगज्ञ अंदर 30 लोगों की दबने की आशंका है। अवैध मुहाने को जल्दबाजी में बंद कर दिया गया है। लाश को छिपाया जा रहा है। जिला प्रशासन से अनुरोध है कि बंद किये गये मुहाने को खोलकर लाश को निकालने की दिशा में काम करे। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाये। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनचुन और सुधीर के संरक्षण में अवैध खनन हो रहा था। आखिर ये दोनों कौन हैं? ये जांच का विषय है। जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

लायंस क्लब आफ रांची ने रांची पहाड़ी मंदिर परिसर पर की कांवरिया सेवा
Published / 2025-07-23 20:32:02
लायंस क्लब आफ रांची ने रांची पहाड़ी मंदिर परिसर पर की कांवरिया सेवा

एबीएन सोशल डेस्क। रांची पहाड़ी मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने कांवरिया भक्तों के लिए लायंस क्लब के सदस्यों ने नींबू शरबत और चना का प्रसाद बांटा। तत्पश्चात उन्हें स्मृति चिह्न के रूप मे उपहार स्वरूप भोले बाबा का एक लाकेट भी दिया गया।कार्यक्रम के चेयरपर्सन लायन रविन्द्र कुमार बर्नवाल ने अन्य सदस्यों के सहयोग से काफी सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में अन्य लायन सदस्यों में लायन वी पी जायसवाल, लायन राजेश मोर, लायन मंजुला जायसवाल, लायन रजनी मोर, लायन सुनीता चौधरी, लायन सुबोध कुमार वर्मा, लायन बीना अग्रवाल ने भी इस धार्मिक कार्यक्रम में अपना भरपूर सहयोग किया। लायन धीरज ग्रोवर की भूमिका भी सराहनीय रही। कार्यक्रम में क्लब के सचिव लायन अनिल कुमार गोयल ने सभी  सहयोगियों तथा सदस्यों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उक्त जानकारी निर्मल मानपुरिया (9470179300) ने दी।

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में पांच दिवसीय श्री कृष्ण बीतक कथा 27 से
Published / 2025-07-23 20:31:26
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में पांच दिवसीय श्री कृष्ण बीतक कथा 27 से

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग रांची में एक दिव्य और भव्य धार्मिक आयोजन 27 जुलाई से 31 जुलाई तक मंदिर परिसर में पांच दिवसीय श्रीकृष्ण बीतक कथा का आयोजन करेगा, जो आध्यात्मिक श्रद्धालुओं के लिए एक अनुपम अवसर होगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस आयोजन में कथा वाचन का सौभाग्य विदुषी साध्वी मीणा महाराज एवं विदुषी साध्वी पूर्णा महाराज को प्राप्त होगा। दोनों साध्वीगण अपनी मधुर वाणी, गहन आध्यात्मिक अनुभव और श्रद्धा से परिपूर्ण भावों के माध्यम से श्रीकृष्ण लीला, रासोत्सव, भक्ति योग एवं जीवन दर्शन की व्याख्या करेंगी। श्रीकृष्ण बीतक कथा, केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह आत्मा के शुद्धिकरण, मन की शांति और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला एक महायज्ञ है। इस कथा में भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल, युवावस्था, गीता ज्ञान, रासलीला एवं उनके अद्भुत चरित्र की व्याख्या की जायेगी। विशेषकर आज के युग में श्रीकृष्ण के उपदेश, धर्म के प्रति उनका समर्पण और निष्काम कर्म की भावना युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। कथा प्रत्येक दिन अपराह्न 2.30 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा और अंत में सामूहिक आरती व प्रसाद वितरण किया जायेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं, भक्तों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस आध्यात्मिक महोत्सव में सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें और भक्ति रस में सराबोर हों। यह कथा न केवल धार्मिक उन्नति का माध्यम है, बल्कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का भी श्रेष्ठ अवसर है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.