पहले भी तो बीमार होते थे लेकिन... जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर महुआ माजी ने जताई हैरानीटीम एबीएन, रांची। जगदीप धनखड़ द्वारा भारत के उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने की बात विपक्ष को हजम नहीं हो रही। पहले कांग्रेस और अब झारखंड की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी इसपर हैरानी जतायी है। JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, ये सबके लिए आश्चर्यजनक है। जब वे सदन में आए तो ऐसा नहीं लगा कि उनकी तबीयत इस्तीफा देने लायक खराब है।महुआ माजी ने कहा, इसके पहले भी तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने केवल कुछ दिनों की छुट्टी ली फिर वे वापस आ गये। ये सत्र भी पूरा हो सकता था। उसके बाद वे इस्तीफा दे सकते थे, लेकिन पहले दिन आकर रात में इस्तीफा देना और दिन भर किसी को भनक तक ना लगने देना, इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. लोग तरह-तरह के क्यास लगा रहे हैं।पता नहीं सच क्या है?महुआ माजी ने आगे कहा, आज दोपहर में एडवाइजरी कमेटी के साथ उनकी कोई मीटिंग भी होने वाली थी। हो सकता है सच में उनका स्वास्थ्य ही सही कारण हो, क्योंकि उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। हम उनके स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हालांकि, यह सच में हैरान करने वाला है कि सदन के पहले ही दिन जगदीप धनखड़ आए और इस्तीफा दे दिया। पता नहीं सच क्या है?बिहार चुनाव पर भी बोलीं महुआ माजीझामुमो सांसद ने कहा, बिहार का चुनाव बेहद नजदीक है और इससे पहले लोग चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष ने यह प्रोटेस्ट किया है. इसको लेकर चुनाव आयोग को सावधान रहना चाहिए। चुनाव आयोग की छवि तटस्थ और निष्पक्ष संस्थान होने की थी, यह अभी भी कायम रहना चाहिए। अगर लोग इस संस्था पर संदेह कर रहे हैं तो उन्हें अपनी पारदर्शिता बढ़ानी चाहिए।
साजिश के तहत बदनाम करने का हो रहा षड्यंत्र : सरदार शैलेंद्र सिंह एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं महासचिव गुरुचरण सिंह बिला के खिलाफ कोर्ट में एक संदिग्ध चरित्रवाली तथाकथित महिला द्वारा शिकायतवाद दर्ज कराये जाने के विरोध में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय से हजारों लोगों का जन सैलाब सड़कों पर उतर पड़ा। जिसमें सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधि, सेंट्रल से स्त्री सत्संग सभा, सेंट्रल नौजवान सभा, अकाली दल जमशेदपुर समाज का बुद्धिजीवी वर्ग, सिख समुदाय के अलावा अन्य समुदाय से जुड़े संगठन के लोग भी शामिल थे। लोगों का हुजूम मेन रोड होते हुए सीधा उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि तथाकथित चार-पांच लोग सिख समाज के असामाजिक तत्वों को आगे कर षड्यंत्र के तहत इस महिला को मोहरा बनाकर सम्मानित लोगों को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। वैसे आरोप लगाने वाली इस तथाकथित महिला के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करने का जिक्र है। जिला प्रशासन से मांग की गयी कि जांच कर इस पूरे मामले के पीछे शामिल षड्यंत्रकारियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय। सिख समुदाय और सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं संस्थाओं ने भगवान सिंह एवं गुरचरण सिंह को पूर तरह से निर्देश व सिख समाज का सम्मानित व्यक्ति बताया, जुलूस में शामिल समाज का जनसैलाव इसकी गवाही दे रहा था। जुलूस में शामिल भारी संख्या में महिलायें अपने-अपने हाथों में तख्तिया और बैनर ली हुई थी। जिसमें भगवान सिंह एवं गुरचरण सिंह के समर्थन में स्लोगन लिखे हुए थे। इस जुलूस में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के अलावा पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, चंचल सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, अजीत सिंह गंभीर, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी समेत जमशेदपुर की लगभग सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रधान व पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्य सलाहकार हरदीप सिंह भाटिया, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत ग्रेवाल, जसवंत सिंह, जसु गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स्टेशन रोड के प्रधान महेंद्र पाल सिंह, महासचिव कमलजीत सिंह, गौरी शंकर रोड के प्रधान अमरजीत सिंह गांधी, महासचिव हरदीप सिंह कीताड़ी, गुरुद्वारा के प्रधान जगजीत सिंह गांधी गुरमेल सिंह, बिष्टुपुर के प्रधान प्रकाश सिंह नवतेज सिंह, जसपाल सिंह, बागबेड़ा के महासचिव बलकार सिंह, कदमा गुरुद्वारा के ट्रस्टी त ताजवीर कलसी प्रधान, बलदेव सिंह, तीन प्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह, खुशीपुर साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह, महासचिव गुरु शरण सिंह, रिफ्यूजी कॉलोनी के प्रधान गुरप्रीत सिंह राजू, चेयरमैन हरमिंदर सिंह मिदी, जेमको गुरुद्वारा के प्रधान जरनैल सिंह, चेयरमैन जागीर सिंह, नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह, गुरदीप सिंह, संत कुटिया के प्रधान जसवीर सिंह संधू, महासचिव गुरु चरण सिंह शेखर, मनी फीट के प्रधान अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह, प्रकाश नगर के महासचिव सिंघाड़ा सिंह, अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, रविंद्र सिंह, सीताराम डेरा गुरुद्वारा के प्रधान सुखविंदर सिंह, महासचिव अविनाश सिंह, बारीडीह के प्रधान अवतार सिंह, अमरजीत सिंह बमराह, बिरसानगर के प्रधान परमजीत सिंह रोशन, अमरजीत सिंह, गोल पहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह टायला, दुगरी के प्रधान सतबीर सिंह सत्, ट्रस्टी रणजीत सिंह, सुंदर नगर के प्रधान मलकीत सिंह, परसुडी के प्रधान रणजीत सिंह माथारू, होम पाइप के दलबीर सिंह, गुरनाम सिंह बेदी, मनजीत सिंह, बर्मा माइंस के चेयरमैन गुरदयाल सिंह, महासचिव जोगां सिंह, गम्हरिया गुरुद्वारा के प्रधान इंद्रजीत सिंह, पतवंत सिंह, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू, पूर्वी भारत सिख स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता कमलजीत गिल, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, महासचिव सुखवंत कौर, परमजीत कौर, माता गुरमीत कौर, महाराजा रणजीत सिंह, सेवादल प्रधान अमृतपाल सिंह, सिख संगठनों के अलावा एन समुदाय के संगठनों के प्रमुख सुमित मदन, मोहन सोरेन, सुनील हेंब्रम, राजू लोहार, राजू भाभी, लड्डू हो, दीपक, रंजीत विष्णु, हराधन प्रमाणिक, जितेंद्र यादव, सागर पाल, अजीत तिर्की, पिंकी खुशबू आदि हजारों लोग शामिल थे।
उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा जांच में सत्य पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हिसरी में स्थित सरकारी उर्दू मध्य विद्यालय के हेडमास्टर देवीचरण उरांव के द्वारा विद्यालय के बच्चे को डंडे से पीटकर हाथ को तोड़ डालने का मामला प्रकाश में आया है। विद्यार्थी के और परिजन के मुताबिक ड्रेस नहीं पहनकर विद्यालय जाने पर प्रधानाध्यापक द्वारा मार-पीट किया गया है। जबकि प्रधानाध्यापक देवीचरण उरांव से दूरभाष पर बात की गई तो उनका कहना है कि प्रार्थना के समय क्लास रूम में उक्त बच्चे के अलावा तीन चार अन्य बच्चे थे, जिन्हें प्रार्थना में शामिल करने हेतु बुलाने गये थे, इसी दौरान बच्चे नहीं आ रहे थे तो छड़ी से शरीर के पिछले हिस्से में हल्की चलाया था।इस बीच विद्यार्थी द्वारा हाथ से रोकने के दौरान हल्का चोट लगी है। इधर पूरे मामले पर उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि जांच में मामला सत्य पाए जाने पर शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त डॉ ताराचंद ने मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए फौरन डीईईओ और डीएसई को जांच पड़ताल कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
निबंधक व सदस्यों में झारखंडियों को मनोनीत करने की मांग टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में नियम संगत झारखंडी सदस्यों को नामित करने की मांग तेज हो रही है। नियम के विरुद्ध गैर झारखंडी व गैर सरकारी पदाधिकारियों के चयन होने से विवाद लगातार बढ़ती जा रही है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा कल बुधवार को फार्मेसी काउंसिल कार्यालय बरियातू के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगा। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने आज सामूहिक प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पत्राचार करने के बाद विभागीय अवर सचिव से मुलाकात कर अनियमितता की विस्तृत जानकारी साझा की है। फिर भी सरकार की उदासीनता लगातार बरकरार है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रही है। ससमय छात्रों के सुचारू शिक्षण संचनालन नहीं हो पा रहा है। साथ ही श्री महतो ने कहा कि आंदोलन की संपूर्ण तैयारी कर लिया गया है। विभागीय व प्रशासनिक सूचनार्थ दे दिया गया है। बताते चलें कि वर्तमान निबंधक सह सचिव का कार्यकाल 13 अप्रैल 2025 को ही समाप्त हो गया है।
राष्ट्रपति का 31 जुलाई से 1 अगस्त तक झारखंड दौरे को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से एक अगस्त तक दो दिवसीय दौरे पर देवघर, रांची और धनबाद पहुंच रही हैं। इस दौरान देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। वहीं धनबाद में आइआइटी (आइएसएम) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गयी।
*प्रेस विज्ञप्ति**दिव्य सेवा का प्रतीक बन सद्गुरु अपना घर आश्रम गुरु सदानंद महाराज ने की भूरी भूरी प्रशंसा**आश्रम मे दिव्यांगों के लिए 50 और बेड की व्यवस्था की जाएगी, यह आश्रम मानव सेवा का मंदिर है: सदानंद महाराज*परमहंस डा० संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान मे विगत 18 माह से चल रहे पीडित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम मे गुरु सदानंद महाराज का पावन आगमन हुआ। गुरु जी ने आश्रम में निवास कर रहे हैं सभी दिव्यांग, निराश्रित एवं दीनबंधुजनों, सेवादारो से आत्मीय भेंट की और उनकी दिनचर्या देखभाल और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया उन्होंने वहां की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, सेवा भाव एवं समर्पण को देखकर अत्यंत संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। महाराज जी ने आश्रम द्वारा की जा रही सेवा की *ईश्वर के साक्षात दर्शन* की संज्ञा दी और सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर गुरु सदानंद महाराज ने अपना 81वें जन्मोत्सव सभी दिव्यांग, निराश्रितों दीनबंधुओं के बीच मनाया। इस अवसर पर सदानंद महाराज ने कहा की आने वाले दिनों में ट्रस्ट की ओर से आश्रम में 50 और बेड दिव्यांगों के लिए संपूर्ण देख रेख की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी भक्तगणों से अपना घर आश्रम में तन- मन- धन से सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग की सेवा ही सच्चे धर्म का मार्ग है और इस मार्ग पर चलकर ही ईश्वर की कृपा प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा योग है उन्होंने युवाओं से भी आवाह्न किया कि वह जीवन के कुछ समय समाज सेवा के लिए अवश्य निकालें और आश्रम जैसे संस्थानों में जुड़कर अपने जीवन को सार्थक बनाये। उन्होंने कहा कि अपना घर आश्रम मानव सेवा का मंदिर है। आश्रम में कार्यरत सेवकों एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरु जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संस्था को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। आश्रम के विस्तार कि इस पहल से केवल रांची, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के असहाय एवं दिव्यांगजनों को नई आशा मिलेगी। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि निसंदेह सत्य प्रेम सद्गुरु अपना घर आश्रम आज एक ऐसा स्थान बन चुका है जहां सेवा सहानुभूति और सच्चा आध्यात्मिक जीवन एक साथ चलते हैं यह आश्रम गुरु सदानंद महाराज के सानिध्य में न केवल एक संस्था है बल्कि एक आंदोलन है- मानवता को गले लगाने का, उन्होंने कहा कि अभी आश्रम में 37 दिव्यांगों, निराश्रितों दीनबंधुओं का समुचित देखभाल एवं सेवा किया जा रहा है। इस अवसर पर-विजय कुमार अग्रवाल, निर्मल छावनिका,डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, नवल अग्रवाल, संजय सर्राफ, पूरणमल सर्राफ, पुजारी अरविंद पांडे, शिव भगवान अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी, प्रमोद सारस्वत,विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधु जाजोदिया,अरविंद अग्रवाल, पवन पोद्दार, विष्णु सोनी, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।प्रेस प@@उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के
विश्व आदिवासी दिवस पर बॉलीवुड नहीं, झारखंड के आदिवासी कलाकारों को मिले मंच: झारखंड कलाकार आंदोलन संघर्ष समित्ति ने आइपीआरडी को सौंपा ज्ञापन टीम एबीएन, रांची। झारखंड कलाकार आंदोलन संघर्ष समित्ति ने आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आइपीआरडी), झारखंड सरकार को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें विश्व आदिवासी दिवस समारोह में स्थानीय आदिवासी कलाकारों की अनदेखी और बॉलीवुड कलाकारों को बुलाए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया गया है।झारखंड कलाकार आंदोलन संघर्ष समित्ति ने मांग झारखंड की सभी 32 आदिवासी जनजातियों को मंच प्रदान किया जाए। हर जनजाति की संस्कृति, गीत, संगीत, वेशभूषा और परंपरा को प्रदर्शित करने का अवसर मिले। जो आदिवासी समाज के लोग शिक्षा, कला, खेल, प्रशासन, विज्ञान आदि क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं, उन्हें सम्मानित किया जाए।झारखंड राज्य के वैसे कलाकार जो आदिवासी समूह से नहीं हैं लेकिन आदिवासी गीत, संगीत और नृत्य का प्रतिनिधित्वा करते हैं उन्हे भी मंच प्रदान किया जाये। झारखंड राज्य के 24 जिलों के आदिवासी समुदाय को इस कार्यक्रम में प्रतिनिधित्वा करने का मौका दिया जाये। जिससे की ये सिर्फ रांची का कार्यक्रम न हो कर पूरे राज्य का कार्यक्रम बन पाये। इससे यह दिवस मात्र एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण और प्रेरणा स्त्रोत बनेगा। झारखण्ड कलाकार आंदोलन संघर्ष समित्ति ने इस पत्र में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 29 और 51ए(एफ) के साथ-साथ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम का भी हवाला देते हुए कहा है कि आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक उपेक्षा संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। झारखंड कलाकार आंदोलन संघर्ष समित्ति का कहना है कि बॉलीवुड कलाकार न तो झारखंड के आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं, न ही वे उनकी संस्कृति से जुड़े हैं। ऐसे में उनका मंचन केवल बाजारवाद और दिखावे का प्रतीक है, जो विश्व आदिवासी दिवस की आत्मा के खिलाफ है। ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जैसे ही यह बात आदिवासी युवाओं और सांस्कृतिक समूहों तक पहुँची, समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। फेडरेशन ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि इस निर्णय के कारण कोई सामाजिक असंतोष या अवांछनीय परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
काउंसिल में निबंधक व सदस्यों का चयन नियम संगत झारखंडी का हो : देवेंद्रनाथ महतो परसों काउंसिल कार्यालय बरियातू समक्ष धरना-प्रदर्शन टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा अपने क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर प्रखर हैं। झारखंड फामेर्सी काउंसिल में झारखंडी सदस्यों के चयन को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। परसों 23 जुलाई (बुधवार) को फार्मेसी काउंसिल में निबंधक सहित सदस्यों में का चयन नियम संगत झारखंडी अभ्यर्थी को मनोनीत करने के मांग को लेकर झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल बरियातू के समक्ष धरना देंगे। संगठन की ओर से इसकी प्रशासनिक सूचनार्थ दे दिया गया है। आंदोलन का नेतृत्व करता देवेंद्रनाथ महतो ने मीडिया में जानकारी देते हुए कहा कि निबंधन सह सचिव (प्रशांत कुमार पांडे) का औपबंधिक कार्यकाल 23 अप्रैल 2025 को समाप्त हो चुका है। नियमों का अवहेलना करते हुए गलत तरीके से गैर सरकारी को पदस्थापित किया गया है।जिससे फार्मेसी अभ्यार्थियों के सुचारू शिक्षण संचालन नहीं हो पा रहा है। नियम संगत सरकारी पद पर कार्यरत योग्य झारखंडी अभ्यर्थियों का चयन फामेर्सी काउंसिल के सदस्यों पर होने के मांग हेतु हमारा संगठन कटिबंध हैं। साथ ही श्री महतो ने कहा कि तमाम विधिवत पत्राचार के साथ विभागीय सचिव से मुलाकात विस्तृत इसकी जानकारी हमने साझा किया है। इसके बाद भी सरकार की उदासीन रवैया बरकरार है। इससे स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। बताते चलें कि उक्त मांग को लेकर डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने मुख्यमंत्री को सीधा पत्राचार के साथ शीतकालीन सत्र में अपने बात रखा था। एवं विधायक सरयू राय ने भी चलते सत्र में पदाधिकारियों द्वारा गलत सूचनार्थ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिसका अब आंदोलन के तहत अपने मांगों को रखने हेतु (कल बुधवार को) फार्मेसी काउंसिल के समक्ष धरना देंगे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21/7/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) में आस्था व्यक्त करते हुए एबीवीपी की महानगर सह मंत्री रोशनी मुंडा ने एसएस मेमोरियल कॉलेज के परिसर में आजसू का दामन थामा। उन्होंने प्राथमिक सदस्यता लेते हुए कहा कि साल भर आजसू विश्वविद्यालय एवं कॉलेज में छात्र हित में काम करती है सड़क से सदन तक छात्रों की आवाज बनकर काम करती है। सुदेश महतो हमेशा छात्रों के हित की आवाज बनकर राज्य का नेतृत्व करते है। छात्र छात्राओं के सहयोग हेतु आजसू की हेल्प डेस्क एसएस मेमोरियल कॉलेज से प्रारंभ हेल्प डेस्क की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा एवं ऋतुराज सहदेव ने भगवान बिरसा मुंडा एवं निर्मल महतो जी की चित्र पर माल्यार्पण से हेल्प डेस्क की शुरूआत किया। ओम वर्मा ने कहा कि आजसू सभी कॉलेजों एवं विश्विद्यालयों में हेल्प डेस्क लगाकर छात्र-छात्राओं के एडमिशन के समय आने वाली परेशानियों को हेल्प डेस्क के माध्यम से दूर किया जायेगा। आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, अजीत कुमार, ऋतुराज शहदेव, राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू, सक्षम झा, अभित, राज दुबे, प्रियांशु रंजन, रोशनी मुंडा, सौरभ यादव, सोनल झा, अफसार, आनंद इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.