एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। वार्ड नंबर 8 स्थित आनंद सरस्वती बाल निकेतन स्कूल में महिला योग ग्रुप के तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन बहुत ही धूमधाम से हुआ। साथ ही साथ म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत निवर्तमान वार्ड पार्षद श्रीमती अविनाश कौर के द्वारा एवं समस्त योगा ग्रुप की महिलाओं के द्वारा भगवान शिव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।इसके उपरांत महिलाओं के द्वारा अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। गीत, संगीत एवं भजन का कार्यक्रम साथ ही साथ म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर में विनर संयुक्ता प्रजापति को निवर्तमान वार्ड पार्षद के हाथों पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन को लेकर निवर्तमान वार्ड पार्षद अविनाश कौन ने कहा की कॉलोनी की महिलाओं के द्वारा इस तरह का आयोजन करना बहुत ही अच्छी बात है और सावन का महीना हम लोगों की जिंदगी में काफी अहम माना जाता है। हम सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस कार्यक्रम में निवर्तमान वार्ड पार्षद अविनाश कौर, संयुक्ता देवी, अमृता कौर, चाईना चौधरी, जयंती चौधरी, शोभा खत्री, सुमन देवी, उषा देवी, मीरा देवी, बिंदिया देवी, देवंती देवी, रूपा प्रसाद, प्रेरणा कुमारी, आस्था, ईशा कुमारी, प्रीति कुमारी, कीर्ति आदि अखौरी कॉलोनी एवं संजय गांधी पथ की महिलाएं शामिल थी।
अपनी लंबित मांगों को लेकर एचईसी कर्मियों ने किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी टीम एबीएन, रांची। भारी इंजीनियरिंग निगम (एचईसी) के कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बार कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर धरना दिया, जिससे उन्होंने अपनी नाराजगी और सरकार की उदासीनता को सार्वजनिक रूप से उजागर किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों की प्रमुख मांगों में कई महीनों से लंबित वेतन का भुगतान, बकाया भत्ते, भविष्य निधि (पीएफ) और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं। उनका कहना है कि वे लंबे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपने और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाने जैसे कई प्रयास किए हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में उन्हें अब सड़क पर उतरकर अर्धनग्न प्रदर्शन करना पड़ा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आमरण अनशन और राजधानी में जुलूस निकालने जैसे कठोर कदम उठाने को विवश होंगे। गौरतलब है कि एचईसी एक समय देश का प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह वित्तीय संकट और प्रबंधन की लापरवाही के चलते अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। कर्मचारियों का यह अर्धनग्न प्रदर्शन उनकी हताशा और आक्रोश का प्रतीक बन गया है, जो सरकार और संबंधित विभागों के लिए एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।
आज जेटीडीसीएल और सीसीएल के बीच होगा एमओयू टीम एबीएन, रांची। झारखंड अपनी खनिज संपदा और खनन क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। झारखंड देश का ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां माइनिंग टूरिज्म परियोजना की औपचारिक शुरुआत की जायेगी। आज यानी सोमवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में झारखंड पर्यटन विकास निगम (जेटीडीसीएल) और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार की विशेष उपस्थिति रहेगी। मौके पर पर्यटन, खनन और सरकारी विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस माइनिंग टूरिज्म परियोजना के तहत पर्यटकों को कोयला खदानों, खनन से जुड़ी प्रक्रियाओं, उपकरणों और खनन से जुड़ी ऐतिहासिक विशेषताओं का प्रत्यक्ष अनुभव करने का मौका मिलेगा। इस दौरान पर्यटक खनन क्षेत्रों में जाकर वहां के भूगोल, खनन की तकनीकों और उसके ऐतिहासिक पहलुओं को भी देख और समझ सकेंगे। परियोजना के तहत तीन सर्किट बनाए जा रहे हैं, जिनमें पर्यटकों को रांची से ले जाकर खनन क्षेत्रों और आस-पास के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराकर वापस रांची लाया जायेगा। इन सर्किट में पिपरवार का कायाकल्प वाटिका, रे अंडरग्राउंड माइंस, तिरू फॉल, नॉर्थ उरीमारी माइंस, पलानी फॉल्स, पतरातू वाटर पार्क, सिकिदिरी घाटी, रजरप्पा मंदिर, भुरकुंडा माइंस, पतरातू डैम और पतरातू घाटी जैसे स्थल शामिल होंगे। पर्यटकों को दिए जाने वाले पैकेज में नाश्ते से लेकर लंच तक की व्यवस्था की जायेगी। वहीं, हेमंत सरकार की मंशा है कि इन अनछुए स्थानों को विकसित कर पर्यटन से रोजगार के नये अवसर पैदा किये जायें। खनन पर्यटन को लेकर मुख्यमंत्री पहले ही अधिकारियों को व्यवस्थित योजना तैयार करने का निर्देश दे चुके हैं।आज झारखंड पर्यटन विभाग एवं सीसीएल के बीच माइनिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु हुए एमओयू कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं सीसीएल के अधिकारियों के साथ शामिल हुआ। यह पूरे भारत में अपनी तरह की पहली पहल है, जिसके अंतर्गत पर्यटक खनन गतिविधियों को इतने नजदीक से देखने और समझने का अवसर प्राप्त करेंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास / धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार से झारखंड सरकार को पत्र लिखकर कहा कि एरिया 4 अंतर्गत तेतुलमारी क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह खास सिजुआ 40 नंबर में बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध कारोबार जारी है। कोयला तस्कर मुहाने बनकर दिन के उजाले में ही मजदूरों से बड़े पैमाने पर कोयला निकाला जा रहा है। फिर रात्रि में कोयला को अवैध भट्ठे में भेजा जा रहा है।कोयला का अवैध कारोबार में सीआईएसएफ की भी मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि दिन के उजाले में ही खुलेआम कोयला का अवैध कारोबार चल रहा है। लेकिन सीआईएसएफ कोयला तस्करी रोकने में विफल साबित हो रहा है। जिससे साफ पता चलता है कि कहीं न कहीं सीआईएसएफ की भी कोयला तस्करों के साथ मिलीभगत हो सकता है। यही नहीं तेतुलमारी क्षेत्र में जनरल कुष्ठ हॉस्पिटल होकर पीसीसी सड़क मार्ग के किनारे बाउंडीवॉल के अंदर अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। मोटरसाइल और साइकिल से अवैध कोयला की ढुलाई कराकर बाउंडीवॉल के अंदर कोयला भंडारण किया जाता है। फिर उस कोयला को रात्रि में अवैध भट्टे में भेजा जा रहा है, जिससे तेतुलमारी क्षेत्र के थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल करने का प्रयास करते आ रहा है कोयला माफिया। ये दोनों जगह पर बड़े पैमाने पर कोयला का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। लेकिन फिर भी कोई कार्र्रवाई तक नहीं होती है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि अपने स्तर से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी. स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स; क्लस्टर 2 के तत्वावधान में डी ए वी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में बालक अंडर 19 में विजेता एवं बालिका अंडर-19 में उपविजेता तथा डीएवी. नीरजा सहाय स्कूल में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में एस. आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल पुंदाग अंडर 17 बालक एवं बालिका की टीम विजयी घोषित हुई।वहीं डीएवी. पब्लिक स्कूल बरियातू में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालिका अंडर 14 की टीम उपविजेता बनी तथा बालक अंडर 14 एवं 17 की टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।प्राचार्य डॉ तापस घोष ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे देश में खेलकूद को विशेष महत्त्व दिया जा रहा है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया आंदोलन का हिस्सा बनना बड़े गर्व की बात है। डीएवी. संस्था दूरदर्शी है। हमारी संस्था में बहुत पहले से ही विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास पर ज़ोर दिया जाता है। हमारे खिलाड़ी स्कूल स्तर से उठकर राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने वरिष्ठ खेल शिक्षक आशीष जायसवाल, प्रणव प्रताप सिंह सहित सभी विजेताओं को बधाई तथा शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एस. आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूम -धाम से गुरु पूर्णिमा समारोह मनाया गया।कार्यक्रम का शुभ आरंभ प्राचार्य डॉ तापस घोष ने मुख्य अतिथि शशि प्रकाश झाभारतीय प्रशासनिक सेवा, अभियान निदेशक ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ,विशिष्ट अतिथि विवेकानंद केंद्र ,कन्याकुमारी, रांची शाखा के सम्मानित पदाधिकारी जयंत कुमार झा, विकास कुमार सिन्हा, चिराग़ परमार तथा कुछ वरिष्ठ शिक्षकों के साथ मिलकर ज्ञान दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात प्राचार्य ने सभी अतिथिगण का औपचारिक स्वागत किया।विद्यालय के नन्हें - मुन्ने बच्चों ने गुरु वंदना (भजन) प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया।कक्षा अष्टम और एकादश की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करके शमा बांध दिया।कक्षा अष्टम के विद्यार्थियों ने गुरु - शिष्य परंपरा पर हृदय स्पर्शी लघु नाटिका प्रस्तुत किया ।इस अवसर पर कक्षा नवम से द्वादश तक के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशि प्रकाश झा ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का काम केवल शिक्षा देना ही नहीं है, बल्कि वे तो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देते हैं, वे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं।प्राचार्य ने भी कहा कि भारत में गुरु - शिष्य परंपरा अत्यंत प्राचीन है।सभी शिक्षकों को इसकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए तथा शिष्यों को भी अपने शिक्षकों के निर्देशानुसार काम करना चाहिए, तभी उनका भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। शांतिपाठ के साथ समारोह का समापन हुआ।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो के नेतृत्व में रविवार को पार्टी कार्यालय हरमू रोड में भाजपा और आजसू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। समाजसेवी संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने लालू राबड़ी और तेजस्वी यादव पर आस्था व्यक्त करते हुए और राजद की नीतियों और सिद्धांतों को समाज के निचले तबके तक पहुंचाने के संकल्प के साथ राजद की सदस्यता ली। जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो ने दल में शामिल होने वाले कार्यकतार्ओं का स्वागत पार्टी का पट्टा पहना कर तथा सदस्यता रसीद काट कर किया। राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता सदस्य ग्रहण करने वालों में संतोष कुमार यादव के अलावा मुख्य रूप से मिथुन चौधरी, अमीर राय, वीरेंद्र ठाकुर, तरुण प्रकाश, बैजनाथ मुंडा, हिमांशु कुमार, दीपक कुमार, रवि कुमार यादव, कामेश्वर सिंह, राम इकबाल चौधरी, रवि कुमार बावरी, शुभम करमाली, मुकेश मंडल, शशांक कुमार, अमित लोहार, रोमित लोहार, चंदू टोप्पो, शुभम कुमार के नाम शामिल हैं। सदस्यता ग्रहण समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो ने की। संचालन महासचिव मुख्तार अंसारी ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से मनोज कुमार अग्रवाल, कांके प्रखंड अध्यक्ष सुरज कुमार, पालेंदु कुमार पाल, सलिल अंसारी, रामभजन सिंह सहित राजद के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव कमलेश कुमार ने किया।
भजन- कीर्तन में भक्तगण खूब झूमे टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 219 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। आज का महाप्रसाद श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के सदस्य कुसुम पोद्दार उनके पुत्र दीपक पोद्दार पुत्री श्रद्धा अग्रवाल और उनके परिवार के सौजन्य से 101 किलो दूध का केसरिया खीर का महाप्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित दो हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, आलू चिप्स का पैकेट का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों ने कृष्ण दरबार में मनमोहक भजनों से भक्तों को अमृत गंगा का रसपान कराते हुए खूब झुमाया।श्री राधा कृष्ण के जयकारा एवं भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा भक्तगण भक्ति रस में डूब गए। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में 7 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। मौके पर डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, सज्जन पाडिया, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुनील पोद्दार, शिवभगवान अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, नंद किशोर चौधरी, विशाल जालान, अंजनी अग्रवाल, बिष्णु सोनी, बिजय कुमार अग्रवाल, मुरली प्रसाद, चंद्रदीप साहु, हरीश कुमार, परमेश्वर साहु, बसंत वर्मा, महेश वर्मा, संतोष देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, उर्मिला पाडिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
परमहंस डॉ संत शिरोमणि सदानंद जी महाराज सोमवार को रांची में अपने भक्तों को देेंगे दर्शन टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक परमहंस डॉ संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर पुंदाग रांची में सोमवार आज 21 जुलाई को पधार रहे हैं। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 21 जुलाई, दिन सोमवार को अपराह्न 2.30 बजे से संध्या 5 बजे तक श्री राधा कृष्ण मंदिर मे परम वंदनीय सद्गुरु श्री सदानंद महाराज जी का जन्म दिवस एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। मौके पर श्री सदगुरु महाराज हम सबों शिष्यों व श्रद्धालुओं को अपनी दिव्य वाणी से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन, भजन- सत्संग प्रवचन के माध्यम से अमृत वर्षा का रसपान करायेंगे। कार्यक्रम के समापन पर गुरु महाराज जी सबों को आशीर्वाद एवं प्रसाद देंगे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.