Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 7
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
आदित्यपुर : दो मालगाड़ियों की टक्कर से मची अफरा-तफरी
Published / 2025-11-12 19:33:34
आदित्यपुर : दो मालगाड़ियों की टक्कर से मची अफरा-तफरी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, आदित्यपुर/ रांची। सरायकेला जिले के आदित्यपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सुबह आज करीब 9:45 बजे शर्मा बस्ती की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी यार्ड में अचानक नियंत्रण खो बैठी और यार्ड की दीवार तोड़ते हुए दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकरायी।टक्कर के कारण दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गये और यार्ड की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के समय यार्ड में काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरातफरी मच गयी, लेकिन सभी समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गये, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टकराने वाली मालगाड़ी बिना इंजन के पटरियों पर दौड़ रही थी, जिससे यह आशंका जतायी जा रही है कि ब्रेक फेल या तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ। रेल प्रशासन को सूचना मिलने के बाद तुरंत वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। रेलवे प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है, जो यह पता लगायेगी कि बिना इंजन के मालगाड़ी कैसे चल पायी और इस हादसे के पीछे मूल कारण क्या है? राहत की बात यह है कि हादसे में जान माल की कोई क्षति नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कंट्रोल खोने वाली मालगाड़ी के डिब्बों को हटाकर जल्द से जल्द रेल परिचालन बहाल करने का काम जारी है।

हजारीबाग : वसूली के छह आरोपी गिरफ्तार
Published / 2025-11-12 19:32:46
हजारीबाग : वसूली के छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के हजारीबाग में वसूली के आरोप में छह बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने कथित तौर पर जबरन वसूली में शामिल 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छह बदमाशों ने 30 अक्टूबर को गुलाम रबानी नामक एक व्यक्ति से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। अधिकारी ने बताया कि रबानी के मोबाइल पर वसूली की मांग करते हुए एक फोन आया था। बरही के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार विमल ने कहा कि हमने रबानी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने छह नवंबर को रबानी के घर में खड़ी गाड़ी पर भी गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बरकट्ठा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये छह लोगों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल, आठ कारतूस और छह मोबाइल फोन जब्त किये हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि इसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल टाटीझरिया में एक अन्य व्यक्ति से रंगदारी मांगने के लिए किया गया था, जिसके लिए टाटीझरिया थाने में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार लोग हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं।

जमशेदपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष के घर से लाखों की चोरी
Published / 2025-11-12 19:30:28
जमशेदपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष के घर से लाखों की चोरी

हे भगवान! चोरों ने कांग्रेस की उपाध्यक्ष के घर को भी नहीं छोड़ा, लाखों रुपये की चोरी कर हुए फरार एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर/ रांची। झारखंड में चोरों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आये दिन चोर लोगों के घरों को निशाना बना रहे हैं। हद तो तब हो गयी, जब चोरों ने कांग्रेस की उपाध्यक्ष के घर में भी डाका डाल दिया। वहीं, पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। मामला जिले के सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फेज-4 का है। बताया जा रहा है कि झारखंड कांग्रेस की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी देखभाल में परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं।इसी बात का चोरों ने फायदा उठाया और उनके घर में डाका डाल दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गये। चोरों ने 9 से 10 लाख रुपये की चोरी की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों को तलाश रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त कमजोर पड़ गयी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

झारखंडी लोकधुनों पर थिरका पलामू
Published / 2025-11-12 19:25:43
झारखंडी लोकधुनों पर थिरका पलामू

राज्य स्थापना दिवस पर छ:मुहान पर हुआ स्ट्रीट डांस का भव्य आयोजन छात्र-छात्राओं की झारखंडी प्रस्तुतियों ने बांधा समा, आमजन में जागा गौरव और उत्साह एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर आज प्रमंडलीय मुख्यालय के छहमुहान पर स्ट्रीट डांस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पलामू की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न कला एकेडमी एवं डांस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने झारखंडी आदिवासी नृत्य और पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक आदिवासी परिधानों में सजी छात्राओं द्वारा सड़क किनारे प्रस्तुत नृत्य से हुई। इसके उपरांत मंच पर गीत-नृत्य के रंग बिखरे। पारंपरिक पोशाकों में सजे छात्र-छात्राओं ने झारखंड के लोकनृत्य, नागपुरी, संथाली, करमा आदि की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। जोश और ऊर्जा से भरपूर प्रदर्शन के दौरान छ:मुहान चौक पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। स्ट्रीट डांस के आयोजन से आमजन में झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति गर्व और जागरूकता का संदेश गया। लोगों ने कहा कि यह कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ राज्य की परंपरा और पहचान से जनता को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। स्ट्रीट डांस के सफल आयोजन को लेकर पलामू उपायुक्त समीरा एस. ने कहा है कि राज्य स्थापना दिवस को लेकर प्रतिदिन कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से आमलोगों में राज्य स्थापना दिवस का गर्व और अपनत्व का भाव जागृत होता है।झारखंड की लोकसंस्कृति हमारी पहचान और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नयी पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं तथा समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तुति को लेकर सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा है कि इस प्रकार की पहल झारखंडी संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के समापन पर नियोजन पदाधिकारी-सह- नजारत उप समाहर्ता नीरज कुमार ने प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन झारखंड की लोकसंस्कृति को नयी ऊंचाई देने का कार्य करते हैं। स्थापना दिवस की पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से हुए इस आयोजन में नियोजन पदाधिकारी-सह-नजारत उप समाहर्ता नीरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश सहित बड़ी संख्या में आमजन, समाजसेवी, व्यवसायी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने चाय के चौपाल पर सुनी जनता की समस्याएं
Published / 2025-11-12 19:13:23
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने चाय के चौपाल पर सुनी जनता की समस्याएं

टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत बुधवार को लोहरदगा समाहरणालय के समीप चाय के चौपाल पर चाय की चुस्कियां लेते हुए कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों से रूबरू हुए। मौके पर कई ग्रामीणों ने सांसद से अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसे सांसद ने मौके पर से ही उसका निदान करने का प्रयास किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने सांसद सुखदेव भगत को भव्य लोहरदगा प्रीमियर लीग आयोजन करने के लिए उन्हें बधाई दी। मौके पर सांसद ने कहा कि लोहरदगा के छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के लिए इस तरह का भव्य आयोजन लोहरदगा में पहली बार किया गया। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलकर लोहरदगा के हमारे खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। अगले वर्ष इससे भी भव्य आयोजन की किया जायेगा। नदिया हिंदू हाई स्कूल के मिनी स्टेडियम का भी कायाकल्प किया जायेगा। पवेलियन, चेंजिंग रूम, लाइट्स शेड इत्यादि का निर्माण करवायेंगे। लोहरदगा की जनता की समस्याओं का निदान त्वरित गति से हो उसके लिए वह लगातार प्रयासरत है। जनता की बुनियादी समस्याओं के निदान करने को पहली प्राथमिकता दी जायेगी। जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर पहल की जायेगी। मौके पर आलोक साहू, शाहिद अहमद बेलू, राजू कुरैशी, अमृता कुजूर, कुद्दूस अंसारी, खुदिया अंसारी, रामदेव उरांव, सुनीता उरांव, सेराज अंसारी, गुड्डस प्रसाद, करमा उराव, मोहन उरांव, बिंदेश्वर उरांव सहित अनेक लोगों उपस्थित थे।

झारखंड : शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट
Published / 2025-11-11 21:20:10
झारखंड : शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट

झारखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड! लगातार गिरेगा पारा टीम एबीएन, रांची। झारखंड में दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है। नवंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में राज्य में शीतलहर चलने लगी है। न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रशांत महासागर के पेरू ला-नीना प्रभाव की वजह से इस बार नवंबर से फरवरी तक झारखंड में भीषण ठंड का प्रकोप रह सकता है। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर पश्चिम की हिमालय श्रृंखला में बर्फबारी होगी। वहां से आने वाली बफीर्ली हवा मैदानी भागों से होते हुए झारखंड पहुंचेगी। यही कारण है कि आसमान साफ होने और दिन में खुली धूप के कारण झारखंड में बर्फीली हवा ठंड बढ़ायेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर अभी जारी रहेगा। अगले दो दिन राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में शीतलहर का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है। तापमान गिरने से ठंड और बढ़ेगी। मौसम केंद्र रांची से जारी पूवार्नुमान में अगले दो दिन राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

स्कॉलरशिप भुगतान की मांग को लेकर देवेंद्रनाथ महतो पहुंचे राजभवन
Published / 2025-11-11 21:15:21
स्कॉलरशिप भुगतान की मांग को लेकर देवेंद्रनाथ महतो पहुंचे राजभवन

महामहिम संतोष गंगवार ने दिया सकारात्मक आश्वासन टीम एबीएन, रांची। झारखंड के छात्रों को स्कॉलरशिप भुगतान नहीं करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो ने छात्रों के स्कॉलरशिप तत्काल भुगतान हेतु राजभवन पहुंचे। छात्रों के शिक्षण एवं अध्ययन में हो रहे आर्थिक व्यवधान को लेकर महामहिम को विस्तृत जानकारी साझा किया। महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार को लिखित ज्ञापन सौंपा। मीडिया वार्ता में महतो ने कहा कि और राज्य के मेधावी छात्रों के छात्रवृत्ति स्थिति बेहद चिंतनीय है।  पिछले 2-3 वर्षों से राज्य के छात्रवृत्ति व्यवस्था चरमरा गयी है। अभी तक सत्र 2024-2025 की छात्रवृत्ति केवल 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही मिल पायी है। 40% खनिज संपदा वाले झारखंड राज्य में लगभग 65 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलना विडंबना है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने में अत्यधिक विलंब होने के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है व विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। हजारों छात्रों का फाइनल अप्रूवल होने के बाद भी महीनों से छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे हैं। जिस कारण विभिन्न विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी, बीएड, मेडिकल, इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी के विद्यार्थियों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। मामला को गंभीरता से लेते हुए राजपाल ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

रामगढ़ : हाथियों के झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मार डाला
Published / 2025-11-11 17:46:12
रामगढ़ : हाथियों के झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मार डाला

रामगढ़ में हाथियों के झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मारा, गांव में मातम और वन विभाग पर नाराजगी एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले के जगेश्वर ओपी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब हाथियों के झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मार डाला। यह घटना बोकारो से सटे तिलैया अंडरग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। मृतकों की पहचान प्रकाश महतो और चरकू महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी काम से देर रात गांव लौट रहे थे, तभी अचानक हाथियों का झुंड उनके सामने आ गया। अंधेरा और जंगल का इलाका होने के कारण उनके बचने का कोई मौका नहीं था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इसकी सूचना दी। लेकिन तब तक हाथियों का झुंड आगे बढ़ चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अक्सर उसी रास्ते से घर जाते थे। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। वहीं, ग्रामीण वन विभाग की कार्रवाई को लेकर नाराज हैं। उनका आरोप है कि हाथियों के लगातार इलाके में आने की शिकायतों के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। न तो गश्त बढ़ाई गयी, न ही चेतावनी या वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गयी।ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड कई दिनों से इलाके में घूम रहा था, लेकिन वन विभाग की टीम केवल कागजी कार्रवाई कर लौट जाती थी। इस हादसे ने इलाके में लोगों में भय और गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।

झारखंड : दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने जतायी संवेदना
Published / 2025-11-11 17:43:00
झारखंड : दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने जतायी संवेदना

दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम हेमंत सोरेन बोले- शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं टीम एबीएन, रांची। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर) को एक कार में ब्लास्ट हो गया। यह घटना दिल्ली के लाल किले के मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। इस घटना में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। इसके अलावा 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।  इस घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने इस घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हेमंत सोरेन ने मृतकों को परिजनों को भी यह दुख सहने की कामना की है। सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से इस कार धमाके पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट से लोगों की मरने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मुख्यमंत्री हेमत सोरेन ने आगे लिखा कि मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस वीभत्स घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।ब्लास्ट से देशभर में हाई-अलर्टसोमवार की शाम को हुई इस घटना के बाद देश भर में हाई-अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीएम फडणवीस ने अधिकारियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग की है। जांच एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। अलग-अलग राज्यों के सीएम एक्शन मोड में नजर आये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.