Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
इस बार स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नहीं गवर्नर करेंगे झंडोत्तोलन
Published / 2025-08-11 18:20:03
इस बार स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नहीं गवर्नर करेंगे झंडोत्तोलन

15 अगस्त को राज्यपाल मोरहाबादी में फहरायेंगे तिरंगा टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 15 अगस्त को मोरहाबादी में तिरंगा फहरायेंगे। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राजभवन ने स्वीकृति दे दी है। वहीं इस साल स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन मेंआयोजित होने वाले पारंपरिक एट होम कार्यक्रम को भी रद्द करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के सम्मान में लिया गया है। बताते चलें कि हर साल यह परंपरा रही है कि स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोरहाबादी में और राज्यपाल दुमका में झंडोत्तोलन करते हैं। लेकिन इस साल सीएम अपने पिता के श्राद्ध कर्म में जुटे हैं और इस कारण वे मोरहाबादी में झंडोत्तोलन नहीं कर पायेंगे।

पलामू : मनमोहन तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम
Published / 2025-08-11 18:15:02
पलामू : मनमोहन तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। स्वर्गीय मनमोहन तिवारी की पुण्यतिथि पर उनके बड़े पुत्र, समाजसेवी एवं संवेदक अनुराग तिवारी की ओर से श्रद्धांजलि व सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्व. तिवारी का मूल निवास भोगू गांव में था। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर शुक्ला व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं स्व. तिवारी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण के साथ-साथ सैकड़ों लोगों के बीच अंगवस्त्र का वितरण भी किया गया। मौके पर चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि स्व मनमोहन तिवारी न केवल एक सम्मानित और आदर्श व्यक्तित्व थे, बल्कि उनकी सेवा भावना आज भी क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा है। अनुराग तिवारी ने भावुक होकर कहा कि पिताजी ने हमें सिखाया कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उनकी स्मृति में हम प्रतिवर्ष ऐसे सामाजिक कार्य करते रहेंगे, ताकि उनके आदर्श पीढ़ियों तक पहुंचते रहें। पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्व. तिवारी के छोटे पुत्र ऋतिक तिवारी, गिरीश पाठक, अखिलेश तिवारी, विनय तिवारी, शंभू शरण तिवारी, अमित गुप्ता, अनिल तिवारी मनिका विधायक रामचंद्र सिंह कांग्रेस नेता नेता लाल सूरज कांग्रेस नेता रूद्र शुक्ला कांग्रेस नेता पंकज तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

...और भरभराकर गिर गया हजारीबाग का बभनवे पहाड़
Published / 2025-08-11 18:14:24
...और भरभराकर गिर गया हजारीबाग का बभनवे पहाड़

हजारीबाग में भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़ का हिस्सा; इलाके में मची अफरातफरी एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। झारखंड के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पहाड़ों पर भी दिखने लगा है। हजारीबाग जिले के प्रसिद्ध बभनबे पहाड़ का एक हिस्सा सोमवार को तेज बारिश के कारण भूस्खलन से भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने पहाड़ की मिट्टी को कमजोर कर दिया था, जिसके चलते चट्टानें दरक कर नीचे आ गयींं। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। पहाड़ का गिरते हुए का एक वीडियो भी सामने आया है। तस्वीरों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि मंजर कैसा रहा होगा। जिस वक्त पहाड़ गिर रहा था, वहां से कुछ दूरी पर दो बाइक में तीन से चार युवक सड़क पर खड़े हुए थे। युवकों ने पहाड़ के गिरते हुए का वीडियो अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया। लाइव रिकॉर्ड वीडियो में एक दम से पहाड़ भरभराकर गिरते हुए देख जिला प्रशासन ने घटना के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ों की तलहटी में बसे घरों और जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे भूस्खलन का खतरा और बढ़ सकता है। अपील : पहाड़ों की तरफ से जाने से बचें बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों आम लोगों को सलाह दी है कि वो ऐसे वक्त में पहाड़ों की तरफ जाने से बचें। क्योंकि बारिश में पहाड़ों में मिट्टी का कटाव बढ़ जाता है, जिसकी वजह से पहाड़ों के गिरने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

अब चंपाई चलायें रिम्स-2 की जमीन पर हल
Published / 2025-08-11 18:13:33
अब चंपाई चलायें रिम्स-2 की जमीन पर हल

पूर्व सीएम चंपई सोरेन रिम्स-2 की जमीन पर चलायेंगे हल, जानें क्यों खोल दिया विरोध का मोर्च टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रिम्स-2 निर्माण पर राजनीति जारी है। पहले ग्रामीणों का विरोध और अब विपक्ष भी कमर कसकर तैयार शुरू कर दी है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने रिम्स-2 के प्रस्तावित जमीन पर 24 अगस्त को हल चलाने का ऐलान कर दिया है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने ट्वीट कर इस बात को साझा किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि राज्य में पहले से रिम्स की जर्जर व्यवस्था को सुधारने में सरकार नाकाम हो रही है,ऊपर से रिम्स-2 निर्माण करना यह जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि मैं रिम्स-2 निर्माण का विरोध नहीं कर रहा हूं, बल्कि  खेतिहर जमीन पर रिम्स-2 निर्माण का विरोध कर रहा हूं। वहां के रैयत उस जमीन पर खेती करते हैं। ऐसे में खेतिहर जमीन को राज्य सरकार को अधिग्रहण नहीं करना चाहिए। रिम्स-2 रांची के दूसरी जगह पर निर्माण कराया जाना चाहिए। रिम्स-2 निर्माण के विरोध में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भी विरोध कर चुके हैं। इसके साथ ही वहां के ग्रामीण भी राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं और यह लगातार जारी है। भाजपा महिला मोर्चा आरती कुजूर, भाजपा नेता सन्नी टोप्पो सहित कई नेता ग्रामीणों के साथ रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान ने कहा है कि राज्य सरकार आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। सभी जिले में मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। मांडर विधानसभा क्षेत्र में रिम्स-2 के निर्माण हो जाने से मांडर सहित आसपास के लोगों को बहुत सुविधा होगी। साथ ही रिम्स पर लोड कम हो जायेगा। मंत्री ने कहा कि रिम्स-2 के निर्माण पर भाजपा शुरू से राजनीति कर रही है। बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन सहित कई नेता इसके निर्माण में अड़ंगा लगाना चाहते हैं। लेकिन राज्य सरकार रिम्स-2 निर्माण के लिए गंभीर है और प्रस्तावित जगहों पर ही रिम्स-2 का निर्माण होगा।

वाराणसी के काल भैरव भी पहनते हैं पुलिस की वर्दी
Published / 2025-08-11 18:12:30
वाराणसी के काल भैरव भी पहनते हैं पुलिस की वर्दी

भारत का अनोखा मंदिर जहां भगवान भी पहनते हैं पुलिस की वर्दी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान एबीएन सोशल डेस्क। भारत में मंदिरों की परंपराएं और मान्यताएं अक्सर लोगों को हैरान कर देती हैं। हर मंदिर का अपना इतिहास और महत्व होता है। वाराणसी में स्थित बाबा काल भैरव मंदिर भी ऐसा ही एक स्थल है, जो अपनी खास परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां भगवान काल भैरव को पुलिस की वर्दी पहनायी जाती है। काशी के कोतवाल माने जाते हैं बाबा काल भैरव वाराणसी, जिसे काशी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। यहां भगवान शिव के 12 ज्योतिलिंर्गों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित है। बाबा काल भैरव का मंदिर भी यहीं है और उन्हें काशी का कोतवाल यानी रक्षक माना जाता है। मान्यता है कि काशी आने वाले हर व्यक्ति को उनकी अनुमति लेनी होती है और वे ही शहर की रक्षा करते हैं। पुलिस वर्दी पहनाने की परंपरा कैसे शुरू हुई? कोरोना महामारी के समय, जब पूरा देश संकट से जूझ रहा था, वाराणसी के लोगों ने बाबा काल भैरव से शहर की रक्षा की प्रार्थना की। इसी दौरान मंदिर के पुजारियों और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर एक अनोखा निर्णय लिया, बाबा को पुलिस की वर्दी पहनायी जाये। इसका उद्देश्य था शहर की सुरक्षा का प्रतीक बनाना और पुलिस कर्मियों के कठिन परिश्रम का सम्मान करना। इस वर्दी में पुलिस की टोपी, छाती पर बिल्ला, बायें हाथ में चांदी का डंडा और पूरी वर्दी शामिल होती है। भीड़ उमड़ती है बाबा के इस रूप को देखने जब भी बाबा को पुलिस की वर्दी पहनायी जाती है, मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। स्थानीय मान्यता है कि बाबा काल भैरव हर बुरे काम करने वालों को दंड देते हैं और अच्छे कार्य करने वालों की रक्षा करते हैं। उन्हें काशी के पाप-पुण्य का हिसाब रखने वाला भी माना जाता है। इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए दूर-दूर से भक्त वाराणसी पहुंचते हैं।

भागने की कोशिश में सूर्या हांसदा ढेर
Published / 2025-08-11 18:09:36
भागने की कोशिश में सूर्या हांसदा ढेर

झारखंड के गोड्डा में कुख्यात अपराधी ढेर, पुलिस की हिरासत से भागने की कर रहा था कोशिशएबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में सोमवार तड़के पुलिस की हिरासत से फरार होने की कोशिश के दौरान हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी की मौत हो गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। दुमका जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की पहचान सूर्य नारायण हंसदा उर्फ सूर्य हंसदा के रूप में हुई है।जो गोड्डा और साहिबगंज जिलों में दर्ज कई आपराधिक मामलों में वांछित था। सिन्हा ने बताया कि हंसदा को रविवार को गोड्डा पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद हथियारों की बरामदगी के लिए उसे लालमटिया ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि इस दौरान उसके सहयोगियों ने पुलिस दल पर गोलियां चलायी और हंसदा ने भी हिरासत से भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलायी और मुठभेड़ में हंसदा की मौत हो गयी।

गुरुजी का सात कर्म संपन्न, 15 को दश कर्म
Published / 2025-08-11 18:08:23
गुरुजी का सात कर्म संपन्न, 15 को दश कर्म

सीएम हेमंत ने पिता शिबू सोरेन के सात कर्म का पारंपरिक विधान किया पूरा, 15 अगस्त को है दशकर्म टीम एबीएन, रांची। झारखंड में स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का आज सातवां दिन है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों संग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आज सात कर्म का पारंपरिक विधान पूरा किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मर्माहत हृदय से न सिर्फ एक बेटे का कर्तव्य निभा रहे हैं बल्कि दिवंगत गुरुजी के यादों को समेटे हुए अपने पैतृक गांव नेमरा से ही राजकाज की जिम्मेवारी का भी निर्वहन भी पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म चल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में ही रुके हुए हैं। वह विधि-विधान से श्राद्ध कर्म की सारी रस्में पूरी कर रहे हैं। 10 अगस्त को स्वर्गीय गुरुजी के रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का छुतका मिटाया जायेगा। 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को एकादशा संस्कार (11वां) संपन्न किया जायेगा। दशकर्म यानी 15 अगस्त को देशभर से गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है। इसके चलते शिबू सोरेन के निवास स्थल के पास बड़े पंडाल लगाये जा रहे हैं। तालाब की सफाई, पार्किंग की व्यवस्था और आगंतुकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जा रही है।

अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में खुलेआम हो रही कोयले की तस्करी
Published / 2025-08-11 18:07:30
अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में खुलेआम हो रही कोयले की तस्करी

अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन और तस्करी जोरों पर बड़े पैमाने पर हो रहा है अवैध कोयला कारोबार एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट और पत्र के माध्यम से हमेशा अवगत करते आ रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन खुलेआम हो रहा है। अवैध कोयला तस्करी चरम सीमा पर है। अवैध कोयला उत्खनन कर कोयला को जमा कर के रात्रि में कोयला को ट्रकों में लोड कर अवैध भट्ठे में भेजने का खेल जारी है। अभी कुछ दिन पहले ही कतरास के केसरगढ़ में अवैध कोयला खनन के दौरान चल धंसने से कई मजदूरों की मौत हो गयी थी, लेकिन फिर भी अवैध कोयला खनन रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिर से कोई बड़ी घटना घटने की आशंका जतायी जा रही है। अगर समय रहते अवैध कोयला कारोबार पर रोक नहीं लगाया गया, तो फिर से बड़ी घटना घट सकती है। अवैध कोयला खनन से बीसीसीएल और राजस्व को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कोयला माफिया तो खुद अवैध खनन से करोड़पति बनते जा रहे हैं। मजदूरों को चंद पैसों की लालच देकर उनकी जान को जोखिम में डालते हैं। इस अवैध कोयला कारोबार से थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल करने का प्रयास करते आ रहे हैं। उन्होंने अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके और बीसीसीएल की संपत्ति लूटने से बच सके।

रांची : युवक की हत्या बाद भारी बवाल, जमकर तोड़फोड़
Published / 2025-08-11 13:19:46
रांची : युवक की हत्या बाद भारी बवाल, जमकर तोड़फोड़

रांची में 29 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्यागुस्साए लोगों ने जमकर काटा बवाल; आरोपी के घर में की जमकर तोड़फोड़टीम एबीएन, रांची। रांची के भट्टी चौक के पास रविवार को पुरानी रंजिश के चलते 29 साल के एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान साहिल उर्फ कुरकुरे के रूप में हुई है। उसने बताया कि दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। हिंदपीढ़ी पुलिस थाने के प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया, कुरकुरे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त इलाके के ही तीन-चार लोगों ने कुरकुरे की हत्या की है।पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस बीच, घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने मुख्य आरोपी के घर में तोड़फोड़ की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.