बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत पलामू में बाल विवाह रोकथाम पर जोरसमाज की जागरूकता से बाल विवाह की घटनाओं में आयी कमीसमय पूर्व सूचनाएं मिलने से बाल विवाह की रोकथाम में मिल रही सफलतापलामू में अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उद्देश्य को लेकर पलामू में अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला की गयी। मौके पर डीडीसी जावेद हुसैन ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी भूमिका गंभीरता से निभानी होगी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह करने वाले बालक-बालिकाएं शारीरीक और मानसिक रूप से पूर्ण विकसित नहीं होते। उनमें कुपोषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अधिक देखने को मिलती है। यही कारण है कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक समस्या है, बल्कि यह स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से भी जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक कुरीतियों के साथ-साथ दंडनीय अपराध है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में एक भी बाल विवाह नहीं हो। इससे संबंधित सूचना मिलते ही शादी रूकवाने के साथ-साथ प्रावधान अनुरूप इसमें शामिल माता-पिता के साथ-साथ सभी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाये। उप विकास आयुक्त ने कहा कि पलामू जिले के लोगों में अब जागरूकता बढ़ी है, जिसका सकारात्मक परिणाम यह है कि बाल विवाह होने के पूर्व ही सूचनाएं प्राप्त हो रही है और उसपर प्रशासन तत्परता से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे समाज के हर तबके तक पहुंच रखती हैं और जमीनी स्तर पर जागरूकता फैला रही हैं। सहायक समाहर्ता हिमांशु कुमार लाल ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुरीतियों को मिलकर जड़ से समाप्त करना होगा। इसके लिए जागरूकता आवश्यक है। बाल विवाह से बालिकाएं शारीरीक व मानसिक रूप से पीछे रह जातीं हैं। अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीना ने जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान को तेज करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ शादियां रुकवाना नहीं, बल्कि जागरूकता फैलाकर लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया आदि प्रशासनिक एवं गैर प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से अपने सूचना तंत्र को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि धर्म गुरूओं की समाज में सकारात्मक प्रभाव रहता है, ऐसे में बाल विवाह की रोकथाम में उन्हें आगे आने की जरूरत है। लोग अपनी पहचान छुपाकर भी इसकी रोकथाम में भूमिका निभा सकते हैं। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने विभाग की कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को और सशक्त व प्रभावी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों, पंचायत और हाट- बाजारों में नुक्कड़-नाटक और अन्य माध्यमों से लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताया जायेगा। साथ ही बाल विवाह से प्रभावित बच्चियों को विभाग के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में वापस लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पलामू को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की दिशा में हम सभी अग्रसर हैं। कार्यशाला के अंत में सभी ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर एकजुट होकर कार्य करने की शपथ ली। कार्यशाला में नियोजन पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, बाल संरक्षण इकाई के सदस्य, पंचायत सचिव, प्रवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न धार्मिक स्थलों से जुड़े धर्म गुरू भी उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11/11/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा को ह्यूमनिटी विषय में शामिल करने हेतु आग्रह किया आजसू का प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रांची विश्विद्यालय के अंतर्गत आने वाले जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा जैसे कुरमाली, मुंडारी, संथाली, हो, खड़िया, खोरठा, पंचपरगणिया, नागपुरी, कुडुख इत्यादि विषयों को पूर्व की भांति मानविकी संकाय शामिल किया जाये। चूंकि जब से इन सभी विषयों को जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में शामिल किया गया है, तब से नेट / जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनको गाइड मिल पाये और उनके समय अवधि में अपना पीएचडी करे सके। कुलपति ने आश्वासन देते हुए कहा कि इन विषयों के नामांकन के लिए कल नोटिफिकेशन निकाल दिया जायेगा और सभी विद्यार्थी पीएचडी में रजिस्ट्रेशन कराकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने में हो रही समस्याओं का निदान अविलंब हो जायेगा।इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, सौरभ शर्मा, प्रताप सिंह, रवि रोशन, योगेश, अमन महतो, अभिषेक, सुमित इत्यादि उपस्थित थे।
हटिया में नगर निगम का बुलडोजर चला, अवैध कब्जों पर कार्रवाई टीम एबीएन, रांची। हटिया में आज मंगलवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नीफ्ट के आसपास के क्षेत्रों में की गयी। जहां-जहां सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जे थे, वहां नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। कई अस्थायी ढांचे और दुकानों को भी तोड़ा गया। नगर निगम की टीम ने कई गुमटियां, दुकानें और अन्य सामान भी जब्त किये। अधिकारियों ने बताया कि इन कब्जों की वजह से सड़क पर रोज जाम लगता था और लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नगर निगम ने कहा कि अगर अगली बार दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क या फुटपाथ पर कब्जा न करें और शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग दें।
सीएम हेमंत सोरेन बोले- राज्य का 25वां वर्ष गौरव टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर झारखंड के साथ-साथ झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों व धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी और कहा कि मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं, जिनके लंबे संघर्ष, कुबार्नी और शहादत से इस राज्य की पहचान बनी है। झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रन फॉर झारखंड के माध्यम से हम राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूती देना चाहते हैं। राज्य स्थापना की यह रजत जयंती 15 नवंबर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनायी जायेगी। झारखंड का स्थापना दिवस हमारे गौरव, एकता और संघर्ष की पहचान इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का स्थापना दिवस हमारे गौरव, एकता और संघर्ष की पहचान है। भगवान बिरसा मुंडा और अन्य शहीदों के बलिदान से ही यह राज्य अस्तित्व में आया है। उन्होंने आगे कहा कि रन फॉर झारखंड राज्य की एकता और अखंडता का प्रतीक है, जो युवाओं को राज्य के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड की रजत जयंती 15 नवंबर को पूरे उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाई जायेगी।
झारखंड स्थापना दिवस पर रांची होगी रंगों से रौशन टीम एबीएन, रांची। झारखंड के 25वें स्थापना दिवस को लेकर राजधानी रांची में इस बार भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राज्य स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ-साथ रांची नगर निगम को भी विशेष जिम्मेदारी दी गयी है। निगम की ओर से न केवल शहर की सफाई और सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है, बल्कि सांस्कृतिक आयोजनों को भी गरिमा प्रदान की जा रही है। 11 नवंबर से कार्यक्रमों की शुरुआत स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत 11 नवंबर से हुई। सबसे पहले राजधानी रांची में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य की एकता, ऊर्जा और युवा शक्ति को प्रदर्शित करना है। नगर निगम ने स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए शहर के मुख्य मार्गों की सफाई, मार्ग चिह्नों के नवीनीकरण और सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया। दौड़ के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया। स्थापना दिवस के मुख्य आकर्षणों में से एक वॉल पेंटिंग कार्यक्रम होगा, जो 14 नवंबर को आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में राजधानी के तीन प्रमुख स्थानों, अल्पसंख्यक भवन के पास, बिरसा चौक और मोरहाबादी मैदान परिसर की दीवारों को सोहराय, खोवर और अन्य पारंपरिक लोक कलाओं से सजाया जायेगा। इन वॉल पेंटिंग्स की थीम होगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड की सांस्कृतिक पहचान। मौके पर राज्य के जाने-माने कलाकार अपनी रचनाओं के माध्यम से झारखंड की परंपरा, संस्कृति और जनभावनाओं को जीवंत करेंगे। नगर निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने बताया कि रांची की दीवारें झारखंड की आत्मा को दर्शायेंगी। हमारी कोशिश है कि स्थापना दिवस पर शहर पूरी तरह स्वच्छ, सजीव और सांस्कृतिक रंगों में डूबा नजर आये।
झारखंड स्थापना दिवस उत्सव, जनभागीदारी और विकास के संकल्प का प्रतीक : उपायुक्तउपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवानाएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)।झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सोमवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त समीरा एस. एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना करते हुए जिलेवासियों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।रथ रवानगी के अवसर पर उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस गौरव का क्षण है। झारखंड स्थापना दिवस उत्सव, जनभागीदारी और विकास के संकल्प का प्रतीक है। सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है। जागरूकता रथ एवं नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है।यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखण्डों, पंचायतों एवं गांवों में भ्रमण करेगा और आम जनता को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी देगा। रथ में लगे ऑडियो सिस्टम के माध्यम से योजनाओं के संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। साथ ही नुक्कड़-नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जागरूक किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक भी सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से पहुंच सके।हरी झंडी दिखाने के पूर्व उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों ने नुक्कड़-नाटक टीम द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं जागरूकता रथ से प्रसारित हो रहे जागरूकता संदेश की प्रस्तुतियों को देखा व सुना। अधिकारियों ने कार्यक्रम प्रस्तुति की सराहना की।जागरूकता रथ को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिसमें झारखंड के विकास यात्रा, राज्य सरकार की प्रमुख योजनाएं जैसे अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पेंशन योजना, कृषि संबंधित योजनाओं सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक दिखाई गई है। साथ ही नुक्कड़-नाटक एवं ऑडियो के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।रथ के माध्यम से 11 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक जिले के विभिन्न हिस्सों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि राज्य स्थापना को जनता के साथ मिलकर गौरव के रूप में मनाया जा सके। जागरूकता रथ रवानगी के मौके पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप का हुआ भव्य शुभारंभझारखंड की प्रगति में मारवाड़ी समाज का है उल्लेखनीय योगदान : संजय सेठटीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा निर्मित वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के करकमलों द्वारा प्रांतीय कार्यालय हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन रांची में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आए गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री संजय सेठ ने अपने संबोधन में मारवाड़ी समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज सदैव सेवा, सहयोग और संस्कारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड की प्रगति में इस समाज का योगदान उल्लेखनीय है और समाज के हर सकारात्मक प्रयास में वे व्यक्तिगत रूप से सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के एक प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली आमंत्रित किया। जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से मुलाकात करने का प्रयास करेंगे तथा विभिन्न मंत्रालयों में भ्रमण करायेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में नई वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह डिजिटल पहल झारखंड के मारवाड़ी समाज को एक मंच पर जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस माध्यम से समाज के सदस्य आसानी से सम्मेलन की गतिविधियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और सदस्यता संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड में मारवाड़ी समाज की आबादी 8 लाख से अधिक है और अभी तक 1 हजार नए सदस्य सम्मेलन से जुड़ चुके हैं। आने वाले समय में 10 हजार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि मारवाड़ी समाज के लोग सामाजिक सेवा के साथ-साथ राजनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाएँ, ताकि समाज को और अधिक मजबूत बनाया जा सके तथा अपनी सहभागिता से राज्य और देश के विकास में योगदान दें।मुख्य अतिथि संजय सेठ को प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तथा कार्यक्रम में आए सभी आगंतुक अतिथियों का भी पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का संचालन वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने किया तथा अंत में प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने उपस्थित अतिथियों एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।उन्होंने कहा कि 16-18 जनवरी 2026 को मारवाड़ी भवन रांची में तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर-ओम प्रकाश अग्रवाल, राजकुमार केडिया, कमल कुमार केडिया, पवन पोद्दार, पवन शर्मा, विनोद जैन, ललित कुमार पोद्दार, अरुण भरतिया,विकास मोदी, रतन लाल बंका, कौशल राजगढ़िया, मनोज चौधरी, चंडी प्रसाद डालमिया, संजय सर्राफ, अनिल अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, अंजय सरावगी, रिंकू अग्रवाल, सुरेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, कृष्ण अग्रवाल, भोला चौधरी, राकेश हेलिवाल, परमानंद केजरीवाल, राम बांगड़, तुलसी पटेल, राजेश भरतिया, दिलीप पटवारी, नारायण महेश्वरी, ज्योति बजाज, राजू भुजांनिया, जितेश अग्रवाल, किशन अग्रवाल सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन, एवं युवा वर्ग के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफल आयोजन, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत उदाहरण रहा, जो झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के बढ़ते कदमों की नई दिशा का प्रतीक है। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। एकता, ऊर्जा और उत्साह के संग मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से झारखंड स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष के सुअवसर पर रन फॉर झारखंड कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
घाटशिला उपचुनाव पर सीसीटीवी व वेबकास्टिंग से रहेगी नजर, निर्वाचन पदाधिकारी ने कंट्रोल रूम का जायजा टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के। रवि कुमार ने सोमवार को कहा कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है और वे शाम तक अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेर्शों के तहत सुरक्षा और पारदर्शिता की पूरी व्यवस्था की गयी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मुख्यालय स्थित वेबकास्टिंग मॉनिटरिंग सेंटर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इसकी निगरानी भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और आरओ कार्यालय से की जा रही है।उन्होंने बताया कि इस बार घाटशिला उपचुनाव की हर गतिविधि पर वेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव निगरानी रखी जायेगी ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहे। सुरक्षा बलों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।के रवि कुमार ने मतदाताओं से अपील की कि वे सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मतदान केंद्रों पर जाकर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मित्रों, परिवारजनों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर चुनावी व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा की और शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.