Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
चुनाव आयोग पर राहुल का बयान अपरिपक्वता का परिचायक : भाजपा
Published / 2025-08-09 21:12:03
चुनाव आयोग पर राहुल का बयान अपरिपक्वता का परिचायक : भाजपा

भाजपा ने राहुल का बयान लोकतंत्र को कमजोर बनाने वाला बताया एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग को लेकर दिये गये बयान के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि वह अपने अपरिपक्व बयानों से लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में श्री गांधी पर निशाना साधा और कहा कि एक दशक से ज्यादा समय से गांधी की भारतीय राजनीति में छवि अराजक, बिना प्रमाण के संवैधानिक संस्थाओं को बदमान करने का प्रयास करने वाले शख्स की बनी हुई है।उन्होंने कहा कि जनता अब मान चुकी है कि श्री गांधी अपरिपक्व, गैरजिम्मेदार और भारत के लोकतंत्र को कमजोर बनाने के लिए वक्तव्य देते हैं। उन्होंने कहा, गांधी ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर एक संवैधानिक संस्था पर बिना किसी तथ्य के बेबुनियाद आरोप लगाये हैं। इस वजह से यह कहना गलत नहीं होगा कि राहुल उर्फ अराजक तत्व, अब राहुल उर्फ विध्वंसक हो गये हैं।भाजपा नेता ने कहा कि आज पूरा देश पूछ रहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) को यह अधिकार किसने दिया कि वे चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को खुलेआम धमकी दें। उन्होंने कहा कि श्री गांधी को आज पूरा देश नेता प्रतिपक्ष कम और नेता अपरिपक्व ज्यादा मानने लगा है।

10-11 को वसुंधरा आर्ट्स करेगा लोक नाट्योत्सव
Published / 2025-08-09 21:09:05
10-11 को वसुंधरा आर्ट्स करेगा लोक नाट्योत्सव

टीम एबीएन, रांची। वसुंधरा आर्ट्स के द्वारा पर्यटन कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के अनुदान से दो दिवसीय लोक नाट्योत्सव का आयोजन आॅड्रे हाउस में 10 अगस्त रविवार और 11 अगस्त सोमवार को शाम 6:30 से किया जायेगा।इस दो दिवसीय नाट्योत्सव में रांची के चर्चित नाट्य निर्देशक अभिराज कुमार के निर्देशन में गिरीश कर्नाड का प्रसिद्ध नाटक बलि एवं जमशेदपुर के ट्राइबल नाट्य निर्देशक राम मार्डी का नाटक शापित का मंचन किया जायेगा। प्रवेश नि:शुल्क है।

पेंशनर्स एसोसिएशन ने गुरुजी के निधन पर जताया शोक
Published / 2025-08-09 21:06:48
पेंशनर्स एसोसिएशन ने गुरुजी के निधन पर जताया शोक

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9 अगस्त को रांची जीपीओ में केडी राय व्यथित की अध्यक्षता में आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की  अहम बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा गया कि उनके निधन से राज्य की अपूरणीय क्षति हुई है।  बैठक में आम सहमति से कई निर्णय लिये गये, जिनमें प्रमुख हैं :  पेंशन अधिनियम में मनमानी तरीके से संशोधन किये जाने के खिलाफ एवं आठवें वेतन आयोग के गठन में अप्रत्याशित विलंब को लेकर 24 अगस्त को फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले रांची जीपीओ में 10 बजे से एक दिवसीय कन्वेंशन आयोजित किया जायेगा जिसमें झारखंड के जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कन्वेंशन के पश्चात एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा। तीसरे फेज में सितंबर के दूसरे सप्ताह (7-14.9.25) में स्थानीय सांसद से मिलकर ज्ञापन दिया जायेगा चौथे फेज में 20 से 25 सितंबर के बीच इन मुद्दों को प्रेस कांफ्रेंस की जायेगी। पांचवें  और अंतिम चरण में 10 अक्टूबर को दिल्ली में धरना दिया जायेगा और प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्य न्यायधीश को ज्ञापन सौंपा जायेगा।रांची से एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में एम जेड खान, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, जय नारायण प्रसाद और राम नरेश पांडे दिल्ली धरना में शामिल होंगे। आज की बैठक में रंगनाथ पांडेय, रमेश सिंह, जयनारायण प्रसाद, त्रिवेणी ठाकुर, त्रिलोकी नाथ साहू, हसीना तिग्गा, बी बारा, अमिता तिर्की, मो रफी, सुखदेव राम, रामचंद्र प्रसाद, राजेंद्र महतो, रमेश दुबे, डी एन साहू, इसहाक मिंज, सहदेव प्रसाद, दीपक वर्मा, शिबू पाहन आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन एम जेड खान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जयनारायण प्रसाद ने किया। सभा को एम जेड खान के अलावा रंग नाथ पाण्डेय, रमेश सिंह, जयनारायण प्रसाद, हसीना तिग्गा ने संबोधित किया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड, रांची के स्टेट सचिव एम जेड खान ने दी।

रांची : हरमू रोड की दुकान से 28 आइफोन गायब, सनसनी
Published / 2025-08-09 21:04:33
रांची : हरमू रोड की दुकान से 28 आइफोन गायब, सनसनी

रांची : मोबाइल की दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ, 30 लाख के 28 आइफोन लेकर हो गये रफूचक्कर टीम एबीएन, रांची। रांची में एक मोबाइल शॉप पर चोरों ने हल्ला बोल दिया और 28 आईफोन चोरी करके ले गये। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हरमू रोड पर एक मोबाइल की दुकान से एक दो नहीं बल्कि 28 फोन की चोरी कर ली गयी, जिसमें लेटेस्ट मॉडल के आईफोन शामिल थे, जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये थी। आरोपियों ने पहले मोबाइल की दुकान की रेकी की और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान संचालक राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि जब वह गुरुवार की देर रात अपनी मोबाइल की दुकान को बंद कर घर चला गया था। इसके बाद चोरों का गिरोह दुकान का शटर काटकर दुकान के अंदर गये। इसके बाद लगभग 30 लाख रुपए के मोबाइल फोन और एक्सेसरीज की चोरी कर ली। पूरी घटना को 6 चोरों ने अंजाम दिया है। इसे लेकर पीड़ित मोबाइल दुकान संचालक राहुल कुमार शुक्ला ने रांची के कोतवाली थाना में एफआइआर दर्ज करायी है।दुकान संचालक ने बताया कि शुक्रवार को जब वह अपनी दुकान में पहुंचे थे तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान का शटर एक स्थान से कटा हुआ है और उसमें लगाया गया ताला टूटा हुआ है। संचालक जब दुकान के अंदर गये तो उन्होंने देखा कि काउंटर में रखे 28 मोबाइल फोन, जिसमें आईफोन भी शामिल हैं। वह गायब हैं, जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये के करीब है। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद पूरे मामले को लेकर कोतवाली थाना की पुलिस तहकीकात में जुट गयी है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही अन्य तकनीकी पहलुओं का इस्तेमाल कर 30 लाख की मोबाइल चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की धर पकड़ के प्रयास पुलिस कर रही है। रांची में चोरी की ये कोई पहली वारदात नहीं है। कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना से महज कुछ महीने पहले रांची के ही ओरमांझी थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक पर स्थित जय हिंद नामक ज्वेलर्स दुकान से चार अपराधियों ने सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने हथियार के बल पर लगभग 12 लाख के गहनों की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

धनबाद : जेल में बंद भाइयों को राखी नहीं बांध सकीं बहनें
Published / 2025-08-09 21:03:37
धनबाद : जेल में बंद भाइयों को राखी नहीं बांध सकीं बहनें

हाथों में राखी से सजी थाल को लेकर खड़ी थी बहनें, जेल में बंद भाइयों से मिलने की नहीं मिली अनुमति; फिर भावुक होकर घर लौटीं एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। आज देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपनी भाईयों के कलाई पर राखी बांधती है। जिनके भाई जेल में है उन बहनों के लिए यह काफी गम भरा माहौल है। वहीं, धनबाद मंडल कारा के बाहर सुबह से ही सैकड़ों बहनें अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए देखी गयी। बहनों के हाथ में सजे थाली में राखी, चावल, रोली और मिठाइयां थीं। सभी अपने-अपने भाइयों से मिलने के लिए काफी उत्सुक थी, लेकिन उनकी खुशी मायूसी में छा गई। जेल प्रशासन ने उन्हें आमने-सामने मुलाकात की अनुमति नहीं दी जिसके बाद बहनों ने जेल के बाहर बनाये गये विशेष काउंटरों पर अपनी राखी और मिठाइयां दे दी। राखी के साथ बहनों ने अपने भाइयों की सलामती, लंबी उम्र और शीघ्र रिहाई की कामनाएं भेजीं। इस दौरान बहनें भावुक हो गयीं क्योंकि वह खुद अपने हाथों से अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध सकी और न ही उनसे मिल सकी।

अवैध कोयला कारोबार का गढ़ बना अंगारपथरा ओपी क्षेत्र
Published / 2025-08-09 21:03:00
अवैध कोयला कारोबार का गढ़ बना अंगारपथरा ओपी क्षेत्र

अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन और तस्करी जोरों पर बड़े पैमाने पर हो रहा है अवैध कोयला कारोबार एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन खुलेआम हो रहा है। अवैध कोयला तस्करी चरम सीमा पर है। अवैध कोयला उत्खनन कर कोयला जमा कर के रात्रि में कोयला को ट्रकों में लोड कर अवैध भट्ठे में भेजने का खेल जारी है। अभी कुछ दिन पहले ही कतरास के केसरगढ़ में अवैध कोयला खनन के दौरान चल धंसने से कई मजदूरों की मौत हो गयी थी। लेकिन फिर भी अवैध कोयला खनन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिर से कोई बड़ी घटना घटने की आशंका हो सकती है। अगर समय रहते अवैध कोयला कारोबार पर रोक नहीं लगायी गयी, तो फिर से बड़ी घटना घट सकती है। अवैध कोयला खनन से बीसीसीएल और राजस्व को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कोयला माफिया टोह खुद अवैध खनन से करोड़पति बनते जा रहे हैं और मजदूरों को चंद पैसों की लालच देकर उनकी जान को जोखिम में डाला जा रहा है। इस अवैध कोयला कारोबार से थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल करने का प्रयास करते आ रहे हैं। उन्होंने अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

भाजपा सांसद निशिकांत और मनोज तिवारी पर एफआईआर
Published / 2025-08-09 16:09:06
भाजपा सांसद निशिकांत और मनोज तिवारी पर एफआईआर

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश का मामलाएबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। जिला स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में नियमों के उल्लंघन और जबरन गर्भगृह में प्रवेश करने के आरोप में गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है। मामला बाबा मंदिर थाना में पांडा धर्म रक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर के लिखित बयान पर दर्ज हुआ है।आरोप है कि दो अगस्त की शाम सांसद दुबे अपने समर्थकों के साथ मंदिर के निकास द्वार से जबरन भीतर प्रवेश कर गये। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। एफआईआर में सांसद दुबे के अलावा कनिष्कांत दुबे, सदरी दुबे और अभयानंद झा के नाम भी शामिल हैं। सभी पर धार्मिक परंपराओं के उल्लंघन, बाधा उत्पन्न करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराएं लगाई गई हैं।सांसद निशिकांत दुबे ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला केवल इसलिए दर्ज किया गया क्योंकि उन्होंने पूजा की। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर पहले से 51 केस दर्ज हैं। शनिवार को देवघर एयरपोर्ट से सीधे थाने जाकर गिरफ्तारी दूंगा।

झारखण्ड : दो मालगाड़ी टकराई, 10 ट्रेनें रद
Published / 2025-08-09 16:06:40
झारखण्ड : दो मालगाड़ी टकराई, 10 ट्रेनें रद

झारखंड में दो मालगाड़ी आपस में टकराई, 10 ट्रेनों को किया गया रद्दएबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला खरसावां। जिला के चांडिल रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ी आपस में टकरा गयी। इस घटना में चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोट आयी है। दोनों मालगाड़ी के चालक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। दोनों को हल्की चोट आयी है। इस घटना के कारण चांडिल मुरी रेल लाइन पूरी तरह ठप हो गई है। इस घटना के कारण 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। करीब 20 ट्रेनें प्रभावित हुई है। जिन ट्रेनों को टाटानगर से रद्द किया गया है।उनमें शालीमार तंबाराम एक्सप्रेस, बक्सर टाटा एक्सप्रेस, दुर्ग आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, पटना टाटा वंदे भारत ट्रेन, भुवनेश्वर आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन, टाटा कटिहार और कटिहार टाटा, अमृतसर टाटा, पुरी आनंद विहार ट्रेनों को टाटानगर में रद्द कर दिया गया है। ये सभी ट्रेन अलग-अलग जगह पर रोक दी गई है।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर हुआ भूमि पूजन
Published / 2025-08-09 16:03:25
श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर हुआ भूमि पूजन

*प्रेस प्रकाशनार्थ*                9/8/2025---------------------------------------------*श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति रांची के सानिध्य में अल्बर्ट एक्का चौक , आयोजन स्थल पर श्री कृष्ण उत्सव  मंच निर्माण के लिए आज प्रातः8 बजे भूमि पूजन**प्रातः 7:00 बजे दही हांडी के प्रारूप को भी आयोजन स्थल पर टांगा जाएगा।*------------------------------------श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में दो दिवसीय 16 व 17 अगस्त को  श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया आयोजन स्थल पर नाट्य,व् झांकी प्रतियोगिता मंच को बनाने के पूर्व  भूमि पूजन का कार्यक्रम प्रातः 8 बजे समिति के आचार्य की उपस्तिथि में समिति के पदाधिकारियों के संग संपन्न कराया जाएगा।इसके पूर्व प्रातः 7:00 बजे आयोजन स्थल पर दही हांडी के प्रारूप को भी सजावट के साथ टांगा जाएगा।जैसा कि ज्ञात है 16 अगस्त को अपराहन 3 बजे से ( 5 वर्ष से 12 वर्ष तक के छोटे बच्चों के लिए) बाल गोपाल प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। वही 17 अगस्त को संध्या 4:00 बजे दही हांडी- फोड़ो प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नृत्य नाट्य मंचन का भी आयोजन रखा गया है।मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार ने गोबिंदाओ की टीम व बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले  प्रतिभागी को 15 अगस्त के पूर्व मेन रोड, केडिया साईकिल व चुटिया के सतीश सिंहा से फॉर्म  लेकर रजिस्ट्रेशन करा लेने का आग्रह किया है। अध्यक्ष मुकेश काबरा ने समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार*9431325438

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.