Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
हिंडाल्को अपनी मनमानी से बाज नहीं आयी, तो होगी कठोर कार्रवाई : धीरज प्रसाद साहू
Published / 2025-11-14 17:46:46
हिंडाल्को अपनी मनमानी से बाज नहीं आयी, तो होगी कठोर कार्रवाई : धीरज प्रसाद साहू

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। थाना रोड स्थित साहू सदन में पूर्व राज्यसभा सांसद सह ट्रक आनर एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में ट्रक आनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई। जिसमें तीनों एसोसिएशन लोहरदगा गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन, पाखर लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन, पाखर रिचूघूटा ट्रक आनर एसोसिएशन (आदर्श मोटर समिति) के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने संरक्षक से कहा कि पिछले कई दिनों से हिंडाल्को कंपनी के द्वारा सभी माइंसों में जबरदस्ती नये नंबर लगाने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दबाव दिया जा रहा है और किसी न किसी बहाने से हिंडाल्को कंपनी चाहती है कि माइंसों में ट्रकों का नया नंबर लगना शुरू हो। पिछले दिनों पाखर रिचुघूटा में दो नये ट्रकों को कंपनी के द्वारा लोडिंग के लिए भेज दिया गया था। जब सभी ट्रक मालिकों ने इसका विरोध किया, तो दो दिनों बाद उन खाली ट्रकों को नीचे मंगाया गया। जिसे लेकर तीनों संगठन ने धीरज प्रसाद साहू से कहा कि जब आपके नेतृत्व में 2022 के बाद कोई भी नया नंबर नहीं लगेगा। यह तय किया गया तो उस पर संगठन कायम है और किसी भी स्थिति में हम लोग नया नंबर नहीं चाहते हैं क्योंकि सभी माइंसों में जरूरत से ज्यादा ट्रकों की भरमार होने के कारण महीने में 2,4,8 ट्रिप में ट्रक चल रहे हैं। अगर हिंडाल्को कंपनी अपनी मनमानी करेगी और हिंडाल्को कंपनी फूट डालो शासन करो की नीति अपना रही है, तो कहीं न कहीं कंपनी एसोसिएशन के विरोध में कार्य कर रही है। जिसको एसोसिएशन बर्दाश्त नहीं करेगी। माइंस में आ रही सभी समस्याओं से धीरज प्रसाद साहू को अवगत कराया गया। बैठक को संबोधित करते हुए धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि हिंडाल्को कंपनी अगर अपनी मनमानी करती है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। यह सुनिश्चित है कि एसोसिएशन जो चाहेगी, ओनर जो चाहेंगे, वही होगा। श्री साहू ने हिंडाल्को कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा है कि अब फूट डालो और राज करो की नीति नहीं चलेगी, हिंडाल्को अपनी हरकतों से बाज आ जाये वरना ऐसी बंदी करायी जायेगी कि सभी माइंस और सभी ट्रक एक साथ बंद हो जायेंगे।वहीं प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी आ रही परेशानियों से धीरज प्रसाद साहू को अवगत कराया गया। इस पर श्री साहू ने कहा कि मैं प्रशासनिक आला अधिकारी से बात कर रहा हूं क्योंकि ट्रक यहां की लाइफ लाइन है और इस व्यवसाय से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से तीन जिलों के लगभग एक लाख लोग जुड़े हुए हैं। इसलिए इस लाइफ लाइन को बचाने के लिए मैं आपके साथ हूं। आज की बैठक में लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य संतोष साहू, सचिव मुद्रिका यादव, सचिव रोहित अग्रवाल, सचिव रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष बरज सिंह, रहमत अंसारी, मोहम्मद बबलू, राजेश शर्मा, संजीव शर्मा, तारीक खान, मोहम्मद अमानुल्लाह, जतरू मुंडा, तारकेश्वर महतो, वासिफ क्यूम, संदेश कुमार, सुमित विश्वकर्मा, बिट्टू विश्वकर्मा, मनीष सिंह, मनोज कुमार, फिरोज राही, बबलू कोयला, राजेश विश्वकर्मा, मोहम्मद गुड्डू, मुन्ना खान, प्रदीप कुमार, शंकर प्रजापति, शशि कुमार वर्मा, मुख्तार अंसारी, महेंद्र कुमार, लोहरदगा पाखर ट्रक आनर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद बबलू उर्फ मोहम्मद आरिफ, पाखर रिचूघूटा ट्रक ओनर एसोसिएशन (आदर्श मोटर समिति) के अध्यक्ष कुदूस अंसारी, जफर इमाम, युनुस अंसारी, अजमल कुरेशी, साकिर अंसारी, अकबर अंसारी, बिट्टू विश्वकर्मा, संतोष गुप्ता एवं विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

झारखंड : जल्द जारी होगी मंइयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त
Published / 2025-11-14 17:44:49
झारखंड : जल्द जारी होगी मंइयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त

मंईयां सम्मान योजना: 16वीं किस्त का भुगतान जल्द, 50 लाख से अधिक को मिलेगा लाभ टीम एबीएन, रांची। झारखंड की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त का भुगतान जल्द ही लाभार्थियों के बैंक खातों में शुरू होने की उम्मीद है। विभाग ने नवंबर महीने की यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। यह योजना 18 से 50 वर्ष की आयु की आर्थिक रूप से कमजोर महिला निवासियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें समाज में एक सम्मानजनक स्थान दिलाना है। विभाग के अनुसार, लाभार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें बिना किसी रुकावट के राशि मिले।

बाल दिवस पर यूनिसेफ निभा रही अपनी भूमिका
Published / 2025-11-14 17:43:57
बाल दिवस पर यूनिसेफ निभा रही अपनी भूमिका

टीम एबीएन, रांची। हर वर्ष की तरह आज फिर बाल दिवस के अवसर पर झारखंड के मेरे नौनिहालों और युवा साथियों से मुलाकात हुई। यूनिसेफ के सदस्यों के साथ आज बच्चों से मुलाकात हुई। आप सभी की प्रतिभा और जोश, बेहद ऊर्जा देने वाला है। बच्चों और युवा साथियों ने जब बताया कि उन्हें सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सारथी योजना, कन्यादान एवं विभिन्न स्कॉलरशिप आदि से लाभ मिला है, तो सुनकर प्रसन्नता हुई। साथ ही खुशी है कि यूनिसेफ बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए काम कर रहा है। आप सभी बच्चों और युवा साथियों को भविष्य के लिए बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं और जोहार।आप और आपका परिवार सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से मजबूत हों, यही मेरा संकल्प है। झारखंड के मेरे नौनिहाल और युवा साथी आगे बढ़ते रहें, आपका हेमंत भैया आपके साथ है।

झारखंड में अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड!
Published / 2025-11-14 17:42:18
झारखंड में अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड!

राज्य के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी टीम एबीएन, रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के रांची समेत 11 जिलों के लिए 17 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की। आईएमडी ने गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, रांची और हजारीबाग के लिए 14 नवंबर सुबह 8:30 बजे से 17 नवंबर सुबह 8:30 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया। आईएमडी के रांची स्थित कार्यालय के उप-निदेशक और मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इन 11 जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है, जिससे तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा जैसे उत्तर-पश्चिमी भागों के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। खूंटी में तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इसके साथ ही राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं डाल्टनगंज में 9.3 डिग्री सेल्सियस और रांची में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बुलेटिन में बताया गया कि जमशेदपुर में 12.6 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 9.7 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जिससे राज्य के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में दृश्यता प्रभावित होगी। आईएमडी ने साथ ही लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया।

झारखंड स्थापना दिवस : रेवारातू और जोटांग में हुए कई कार्यक्रम
Published / 2025-11-14 17:40:23
झारखंड स्थापना दिवस : रेवारातू और जोटांग में हुए कई कार्यक्रम

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर रेवारातू व जोटांग में हुए कार्यक्रम, जलाशय के किनारे पौधरोपण टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25वें स्थापना दिवस समारोह के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड राज्य जलछाजन मिशन एवं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा रेवारातू गांव स्थित तालाब के किनारे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ने आम, अमरूद, संतरा, कटहल आदि फलदार पौधे लगाये। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पौधरोपण करने के बाद पौधों की नियमित सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में डीडीसी जावेद हुसैन ने कहा कि झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है और इस अवसर पर जिलेभर में कई जनहितकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जलछाजन योजनाएं ग्रामीण झारखंड की भूमि, आजीविका और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं तथा एक समृद्ध और टिकाऊ भविष्य का निर्माण कर रही है। कार्यक्रम में स्टेट नोडल आफिसर अरूण कुमार बोस ने भी जलछाजन के तालाबों के किनारे पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्याम बिंद ने बताया कि जिले के जलछाजन से निर्मित तालाबों/ जलस्रोतों के किनारे नियमित रूप से पौधरोपण किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आय सृजन के अवसर बढ़ेंगे और मिट्टी कटाव में भी कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के दिशा में कार्य किया जा रहा है।  मौके पर स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर पौधरोपण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आये प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया गया।  मौके पर सतबरवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्थानीय स्कूली विद्यार्थी, तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इधर, वन विभाग की ओर से पांकी के जोटांग गांव में भी कार्यक्रम आयोजित की गयी।

आदिवासी समाज देश की मुख्यधारा : आशा लकड़ा
Published / 2025-11-13 21:11:27
आदिवासी समाज देश की मुख्यधारा : आशा लकड़ा

टीम एबीएन, रांची। आदिवासी समाज को मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आदिवासी समाज स्वयं देश की मुख्यधारा है। देश की आजादी की लड़ाई हो, समाज निर्माण का प्रश्न हो या जनजागरण का आंदोलन  हर दौर में आदिवासी समाज ने देश को दिशा दी है। उक्त विचार झारखंड राज्य जनजातीय आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने व्यक्त किये। वे आज विश्व संवाद केंद्र, रांची और प्रभात प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रही थीं। कार्यक्रम प्रभात प्रकाशन के कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। सुश्री लकड़ा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज और देश के जागरण के लिए अविस्मरणीय कार्य किये। आज भारत ही नहीं, विदेशों में भी उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर कालखंड में जनजातीय समाज में वीर और वीरांगनाओं ने समाज का नेतृत्व किया चाहे वीर बुद्ध हों, तेलंगा खड़िया, या फूलो-झानो जैसी वीरांगनाएं। जब हम भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हैं, तब डोम्बारी बुरू के बलिदान को भी नहीं भूल सकते। उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी समाज को मुख्यधारा में लाने की नहीं, बल्कि उनके साथ चलने की आवश्यकता है। भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 24 वर्ष की आयु में समाज और देश को जागृत किया हिंदुत्व को सुरक्षित रखा- यह अपने आप में अद्भुत उदाहरण है। जैसे उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया, वैसे ही आज हमें सामाजिक अवरोधों के विरुद्ध अपने भीतर के बिरसा को जागृत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष रामावतार नारसरिया ने कहा कि इतिहास में जनजातीय आंदोलनों को अपेक्षित स्थान नहीं दिया गया। जनजातीय समाज ने अंग्रेजों के खिलाफ जो संगठित आंदोलन चलाया, वह भारत के स्वतंत्रता इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। दुर्भाग्यवश, अंग्रेजों की नीतियों ने इन आंदोलनों को विभाजित कर दिया। मंच संचालन कर रहे चिंतक एवं लेखक डा. मयंक मुरारी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने केवल राजनीतिक संघर्ष नहीं किया, बल्कि सामाजिक और धार्मिक जागरण का भी अभियान चलाया। 24 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने जो कार्य किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रभात प्रकाशन, झारखंड के हेड राजेश कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन स्निग्ध रंजन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डा. अंजनी कुमार श्रीवास्तव (पूर्व कुलपति), विजय कुमार- प्रांत सह प्रचार प्रमुख, विजय कुमार सिंह, राजेंद्र मिश्र, संजय जैन, सुषमा कुमारी, पिंकी खोया, शिवेंदु सागर, शंकर सिंह, महानगर कार्यवाह दीपक पांडेय, देवेश अजमानी, अवनिंद्र कुमार, असीत कुमार सहित समाज के अनेक सज्जन शक्ति उपस्थित रहे।

झारखंड स्थापना दिवस को लेकर कई प्रतियोगिताएं
Published / 2025-11-13 21:04:08
झारखंड स्थापना दिवस को लेकर कई प्रतियोगिताएं

राज्य के 52,794 विद्यार्थियों ने प्रखंड स्तर पर आयोजित क्विज, निबंध समेत कई प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया टीम एबीएन, रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राज्य के सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में जारी झारखंड राज्य की 25वीं रजत जयंती वर्ष विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव के आज तीसरे दिन राज्य के 52,794 विद्यार्थियों ने प्रखंड स्तर पर आयोजित क्विज, निबंध, नृत्य, संगीत, ड्रामा, कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राज्य के सभी सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में विशेष प्रात:कालीन सभाओ का आयोजन किया गया। इनमे राज्य के 30.8 लाख विद्यार्थी शामिल हुए और राज्य के महापुरुषों एवं आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। विशेष प्रात:कालीन सभाओं में स्कूली बच्चों को राज्य के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध कला संस्कृति और जनजातीय गौरव के बारे में अवगत कराया गया। प्रखंड स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिलास्तर पर अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

झारखंड स्थापना दिवस : 15-16 को बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Published / 2025-11-13 18:42:41
झारखंड स्थापना दिवस : 15-16 को बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

रांची में 15-16 को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर) के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए, रांची पुलिस ने 15 और 16 नवंबर को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किये हैं। गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, इन दो दिनों में कई मार्गों पर बड़े और छोटे वाहनों के प्रवेश एवं परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी, जिससे आम जनता को पहले से ही योजना बनाने की सलाह दी गयी है। इन मुख्य मार्गों पर सभी वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन रहेगा वर्जित 15 और 16 नवंबर को दिन के 11 बजे से रात के 8 बजे तक निम्नलिखित मुख्य मार्गों पर आकस्मिक वाहनों और कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। बूटी मोड़ चौक से रिम्स चौक रिम्स चौक से करमटोली चौक करमटोली चौक से एसएसपी आवास चौक से रणधीर वर्मा चौक जेल चौक से करमटोली चौक करमटोली चौक से टीआरआई मोड़ तक इन चौराहों के बीच आटो और ई-रिक्शा का प्रवेश बंद रहेगा अरगोड़ा चौक सहजानंद चौक न्यू मार्केट चौक हॉटलिप्स चौक राम मंदिर (कांके रोड) चांदनी चौक (कांके) यात्रियों से रांची पुलिस ने की अपील रांची पुलिस ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए इन दो दिनों में यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनायें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

झारखंड स्थापना दिवस : प्रभारी मंत्री संभालेंगे आयोजन की बागडोर
Published / 2025-11-13 18:40:33
झारखंड स्थापना दिवस : प्रभारी मंत्री संभालेंगे आयोजन की बागडोर

राज्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रभारी मंत्री घोषित टीम एबीएन, रांची। राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर) के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रभारी मंत्री घोषित कर दिये गये हैं। इसका आदेश मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने जारी कर दिया है।  जारी आदेश के अनुसार, मंत्री दीपक बिरूवा को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), मंत्री चमरा लिंडा को गुमला, मंत्री इरफान अंसारी को जामताड़ा, मंत्री हफीजूल हसन को देवघर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को गोड्डा मंत्री योगेन्द्र प्रसाद को बोकारो मंत्री सुदिव्य कुमार को गिरिडीह और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को लोहरदगा का प्रभारी मंत्री घोषित किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.