Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
गुमला : कल से डेढ़ हजार ट्रकों का शुरू होगा परिचालन
Published / 2025-08-18 22:14:16
गुमला : कल से डेढ़ हजार ट्रकों का शुरू होगा परिचालन

धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में बैठक हुई सफल कल से डेढ़ हजार ट्रकों का परिचालन होगा शुरू ट्रक मालिकों को में खुशी की लहर एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। आज गुमला उपायुक्त कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद सह ट्रक आॅनर एसोसिएशन के संरक्षक माननीय धीरज प्रसाद साहू जी के नेतृत्व में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में गुमला जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमां, पूर्व सांसद प्रदीप बलमूचु, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद चौधरी, लोहरदगा गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सहसचिव रहमत अंसारी, राजेश शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चैतू उरांव, हिंडाल्को की ओर से वरीय उपाध्यक्ष शत्रुजीत सिंह, एचआर हेड चिन्मय दास शामिल हुए। लगभग दो घंटे तक चली बैठक में मुख्य रूप से बॉक्साइट ट्रकों के परिचालन में आ रही परेशानियों पर चर्चा हुई कि पिछले 20 दिनों से बॉक्साइट के ट्रकों को चालान नहीं मिल रहा था, जिसके कारण लगभग 1500 बॉक्साइट ट्रक पहाड़ों पर खड़े थे। बैठक में सभी मुद्दों पर सहमति बनने के बाद यह तय हुआ कि कल से 1500 ट्रकों का परिचालन शुरू हो जायेगा। बैठक के पश्चात माननीय संरक्षक धीरज प्रसाद साहू  को ट्रक आँनर एसोसिएशन ने धन्यवाद देते हुए कहा की तबीयत सही नहीं होने के बावजूद आप आज रांची से गुमला बैठक में पहुंचे, इसके लिए हम लोग आभार प्रकट करते हैं क्योंकि यह सभी लोगों की रोजी-रोटी का सवाल था। लगभग 50000 से 1 लाख लोग प्रभावित हो रहे थे, इस पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि किसी के रोजी रोजगार के लिए मैं हमेशा खड़ा रहता हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा और हमारे रहते किसी को परेशानी ना हो मेरा लक्ष्य यही है।

हाई कोर्ट का आदेश भी नहीं मानते हैं रिम्स निदेशक
Published / 2025-08-18 22:10:47
हाई कोर्ट का आदेश भी नहीं मानते हैं रिम्स निदेशक

तृतीय, चतुर्थ वर्ग की नियुक्ति में हुई अनियमितता की जांच कर देनी थी रिपोर्ट टीम एबीएन, रांची। राज्य के प्रतिष्ठित अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक पर स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना का दोषी ठहराया है। हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार रिम्स निदेशक को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितता की जांच करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करना था। साथ ही दोषी व्यक्तियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करते हुए विभाग को रिपोर्ट उपलब्ध करवाना था, जिसे निदेशक ने उपलब्ध नहीं कराया। इस मामले में विभाग ने निदेशक को लगातार चौथा स्मारक पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।   हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी   गौरतलब है कि झारखंड उच्च न्यायालय ने 11 अगस्त 2023 को एक आदेश में रिम्स निदेशक को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्तियों में हुई अनियमितता पर कई निर्देश दिये थे।  माननीय हाईकोर्ट का निर्देश  हाईकोर्ट ने विज्ञापन के अनुसार उम्मीदवारों के सभी आवेदनों की नये सिरे से जांच करने, जाली/अनुचित प्रमाण पत्र को हटाने, यदि अनुभव प्रमाण पत्र जाली पाया जाता है, तो ऐसे उम्मीदवार की उम्मीदवारी अस्वीकार करने,  यदि आवश्यक हो, तो ऐसे उम्मीदवार के विरुद्ध अनुवर्ती कानूनी कार्रवाई करने, सक्षम प्राधिकारी ईडब्ल्यूएस/ आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी पर विचार करने का आदेश दिया था। माननीय कोर्ट ने कहा था कि इस आदेश की प्रति प्राप्त होने की तिथि से तीन महीने की निर्धारित अवधि के भीतर नई चयन सूची प्रकाशित करके भर्ती की पूरी प्रक्रिया पूरी की जाये। चयन प्रक्रिया में कुछ अनियमितताओं का आरोप है, इसलिए यह न्यायालय फकटर के निदेशक को निर्देश देना उचित समझता है कि वे उन अधिकारियों/कर्मचारियों की पहचान करके उचित कानूनी कार्रवाई करें जो चयन की दोषपूर्ण प्रक्रिया में शामिल थे/हैं। ताकि कानून के अनुसार उचित तरीके से निपटा जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में इस मामले की निगरानी करने का निर्देश दिया।  निदेशक द्वारा अब तक कोई रिपोर्ट या कार्रवाई कर विभाग को सूचित नहीं किया गया है।  विभाग ने चौथी बार किया स्मारक पत्र जारी  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस मामले में निदेशक को पहले ही तीन स्मारक पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।  दोषी अधिकारियों की पहचान नहीं हो पायी : भर्ती प्रक्रिया में बाधा डालने वाले कर्मचारियों/अधिकारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किये गये। कार्रवाई रिपोर्ट का अभाव : हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद जांच रिपोर्ट और कार्रवाई का कोई ब्यौरा विभाग को नहीं दिया गया।   न्यायालय की अवमानना : यह एक गंभीर कानूनी उल्लंघन है।

पलामू : पुरी-सब्जी खाकर कस्तूरबा की 40 छात्राएं बीमार
Published / 2025-08-18 18:29:36
पलामू : पुरी-सब्जी खाकर कस्तूरबा की 40 छात्राएं बीमार

कस्तूरबा आवासीय स्कूल की 40 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार, विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप वार्डन की सफाई- छात्राएं जन्माष्टमी के उपवास के कारण हुई हैं बीमार  एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के तरहसी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से सोमवार को बड़ा मामला सामने आया। नाश्ते में पुरी-सब्जी खाने के बाद लगभग 40 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत पर विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में सभी बीमार छात्राओं को तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल में छात्राओं का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही कई अभिभावक अस्पताल पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन पर जमकर भड़के। परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की सूचना समय पर नहीं दी गयी, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गयी। विद्यालय की वार्डन ने कहा कि छात्राएं जन्माष्टमी के उपवास के कारण बीमार हुई हैं। हालांकि ग्रामीणों और स्वास्थ्यकर्मियों ने इस दावे को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि घटना जन्माष्टमी के दो दिन बाद हुई है, ऐसे में बीमारी का कारण केवल भोजन में गड़बड़ी ही हो सकता है। लापरवाही और मामले को दबाने का आरोप ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई बीमार छात्राओं को बिना मेडिकल रजिस्टर में दर्ज किए ही घर भेज दिया गया। इससे न केवल वास्तविक आंकड़ा छिपाने की कोशिश हुई, बल्कि बच्चों की जिंदगी भी खतरे में पड़ी। आक्रोश और कार्रवाई की मांग घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए बनाए गए आवासीय विद्यालयों में बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं। खासकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से विद्यालय प्रबंधन की भूमिका की गहन जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

रांची : बंद खदान में नहाने गया युवक डूबा
Published / 2025-08-18 18:26:58
रांची : बंद खदान में नहाने गया युवक डूबा

बंद खदान में नहाने गया 18 साल का युवक डूबा, शव तलाशने के लिए उतरी एनडीआरएफ की टीमटीम एबीएन, रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत करकट्टा गांव में एक बंद खदान में नामकुम तेतरी टोली निवासी राजकुमार राय का 18 वर्षीय बेटा समीर कुमार डूब गया। वह अपने 2 दोस्तों के साथ नहा रहा था। घटना रविवार देर शाम की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अपने स्तर से खदान से शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने तत्काल वरीय अधिकारियों एवं एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी, लेकिन अंधेरा होने की वजह से शव नहीं निकाला जा सका। सुबह एनडीआरएफ की टीम साढ़े 9 बजे खदान पहुंची एवं शव की खोजबीन शुरू की। टीम ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, परंतु 5 घंटे बाद भी शव नहीं मिल पाया। टीम अभी भी खोजबीन में जुटी है। करकट्टा गांव स्थित सड़क निर्माण कार्य करा रही मधुकॉन कंपनी का प्लांट एवं पत्थर खदान था।विभाग द्वारा कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किये जाने के बाद प्लांट एवं खदान बंद हो गया। रविवार दोपहर 12 बजे समीर घर से निकला। उसके बाद वह अपने 2 दोस्तों के साथ खदान घूमने गया था। वहीं तीनों नहाने लगे। नहाने के दौरान समीर गहरे पानी में चला गया। दोस्त ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन समीर डूब गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे, लेकिन गहराई ज्यादा होने की वजह से कोई भी खदान के पानी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि खदान बहुत ज्यादा गहरा है। एनडीआरएफ की टीम लगातार प्रयासरत है।

सीएम हेमंत सोरेने आज लौटेंगे रांची
Published / 2025-08-18 18:22:20
सीएम हेमंत सोरेने आज लौटेंगे रांची

दिवंगत रामदास सोरेन के परिजनों से भी कर सकते हैं मुलाकात टीम एबीएन, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का शनिवार को नेमरा गांव में संस्कार भोज हुआ। शिबू सोरेन के निधन के बाद से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा में रुके हुए थे। वह अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन के क्रिया-कर्म में जुटे हुए थे। सीएम हेमंत आज रांची लौट रहे हैं। सीएम हेमंत आज पूरे 12 दिनों बाद रांची लौट रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रांची लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घोड़ाबांधा जमशेदपुर भी जा सकते हैं। वे शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के परिजनों मुलाकात कर सांत्वना देने घोड़ाबांधा जा सकते हैं। मालूम हो 15 अगस्त की रात रामदास सोरेन का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। 16 अगस्त को उनका पार्थिव शरीर रांची लाया गया। विधानसभा परिसर में राज्यपाल समेत राज्य के तमाम मंत्री और विधायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसी दिन शिबू सोरेन का नेमरा गांव में संस्कार भोज था जिस कारण हेमंत सोरेन रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि नहीं दे पाये।

जन्माष्टमी के आयोजन की सफलता के लिए कृष्ण के भक्तों का आभार : संजय सेठ
Published / 2025-08-18 18:21:30
जन्माष्टमी के आयोजन की सफलता के लिए कृष्ण के भक्तों का आभार : संजय सेठ

पुरुष गोबिंदा में बजरंग दल, मांडर व नेशनल योगा को मिला प्रथम पुरस्कार हिंदू महापरिवार ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के तत्वाधान में नमो दही हांडी फोटो प्रतियोगिता में देर रात्रि तक पुरुष गोविंदा के पांच टीमों ने दही हाडी प्रतियोगिता में भाग लिया। 25 फीट पर लगायी गयी हांडी को पांचो टीम के गोविंदा पहले राउंड में नहीं फोड़ पाये। निर्णायक समिति के आदेश पर हांडी 20 फीट पर लगायी गयी, जहां पुन: पांचों प्रत्याशियों ने क्रमवार हिस्सा लिया। जिसमें बजरंग दल मांडर एवं नेशनल योगा टीम दोनों ने 18 सेकंड पर दही हांडी फोड़ी। दोनों पुरुष गोबिंदा के बीच प्रथम पुरस्कार का वितरण किया गया। साथ ही हिंदू महापरिवार ने 20 सेकंड में दही हांडी को फोड़ समिति से द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में इनका रहा योगदान राज वर्मा, नीरज चौधरी, बबलू चौधरी, मनोज तिवारी, ललन श्रीवास्तव, भीषम सिंह, संजय गोयल, नीरज कुमार, आनंद श्रीवास्तव, राजीव सहाय, प्रमोद सारस्वत, विजय ओझा, संजय सिंह लल्लू, विजय यादव, नीरज कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव वर्मा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने आयोजन की सफलता के लिए रांची की समस्त जनता का आभार प्रकट किया है। उन्हें साधुवाद दिया है कि यह जो आयोजन हुआ आप सभी लोगों के सहयोग और समर्पण आयोजन की सफलता का श्रेय रांची की जनता को जाता है। जिन्होंने पूरे आयोजन में देशभक्ति में गीतों भजनों और रितिक नृत्य नाटिका सहित झांकियां का अवलोकन कर आनंद उठाया है। उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा पानी, चाय, बिस्कुट का वितरण कार्यक्रम स्थल पर सेवा शिविर लगाये जाने पर आभार प्रगट किया। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा एंबुलेंस की सुविधा दी गयी थी। जिला प्रशासन, स्थानीय थाना एवं नगर निगम का भी भरपूर सहयोग आयोजन समिति को प्राप्त हुआ। लोगों ने हांडी फोड़ो प्रतियोगिता में शामिल पुरुष गोविंदा एवं महिला गोविंदा की टीमों को हांडी फोड़ने के क्रम में उनका उत्साह बढ़ाया उन्हें प्रोत्साहित किया उनका भी आभार जताया। आयोजन की सफलता में समिति के 110 से भी ज्यादा सदस्यों ने काफी दिनों से दिन रात लगकर आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग किया।आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक संजय सेठ, सी पी सिंह, अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा, रविंद्र मोदी, रमेंद्र कुमार, राम बांगड़,  कुणाल आजमानी, मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, संजय जायसवाल, ऐश्वर्य सेठ, राज वर्मा, ललन श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, भीषम सिंह, नीरज चौधरी, बबलू चौधरी, सतीश सिन्हा,  राजीव सहाय, पवन बजाज, नीरज कुमार, ललित ओझा, विपिन वर्मा, सतेंद्र सिंह गुट्टू, शंकर दुबे, आनंद श्रीवास्तव, वीरेंद्र जी, मनोज कुमार, बबलू चौधरी, संतोष सेठ, रमाशंकर बगड़िया, संजय सिंह लल्लू, जुगल दरगढ़, कंवलजीत सिंह संटी, अशोक पुरोहित, मनीष लोधा, अमित चौधरी, रतन अग्रवाल, पूनम आनंद, सुनीता चौधरी, नीतू सिंह, कुमुद झा, राजश्री प्रसाद, राजू रजक, राहुल कुमार चंकी, संजय गोयल, राजीव वर्मा, संजीव साहू, विजय यादव, बीरेंद्र प्रसाद सहित काफी संख्या में सदस्यों का सहयोग रहा। समिति ने सबका आभार जताया। प्रशासन की महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों ने भी भरपूर सहयोग किया। अग्नि शमन गाड़ी की ब्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर थी। ट्रैफिक पुलिस ने अपना भरपूर सहयोग बनाये रखा जिससे ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रही। प्रेस मीडिया ने भी अपने अखबार के माध्यम से जनमानस तक आयोजन की खबर भेजी उन्हें समिति की ओर से साधुवाद। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और  संजय पोद्दार ने दी।

श्री राधा-कृष्ण मंदिर के अन्नपूर्णा महाप्रसाद में 3,000 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
Published / 2025-08-18 18:19:24
श्री राधा-कृष्ण मंदिर के अन्नपूर्णा महाप्रसाद में 3,000 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

मंदिर में 20 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन भजन- संध्या में मनमोहक भजनों में भक्तगण खूब झूमे टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 223वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे उषा देवी शर्मा द्वारा अपने पति स्व. सुरेश शर्मा एवं अपने पुत्र स्व. पुनीत शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगाया। तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी आलू चना सब्जी, जीरा राइस चिप्स आदि का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन-संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों द्वारा कृष्ण दरबार में अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी।ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 20 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। आज मंदिर में रांची के अलावे झारखंड के कई जिलों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर का दर्शन किए। तथा श्रद्धालुगण भव्य आकर्षक एवं अनूठा मंदिर को देखकर मंत्र मुग्ध होकर उत्साहित हो रहे थे। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, विजय अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ,  सुरेश अग्रवाल, मधु जाजोदिया, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार, मनीष सोनी, संतोष देवी अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

हिंदी साहित्य भारती 14 सितंबर को करेगी संगोष्ठी
Published / 2025-08-18 18:18:08
हिंदी साहित्य भारती 14 सितंबर को करेगी संगोष्ठी

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला हिंदी साहित्य भारती कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक ईस्ट जेल रोड स्थित उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती के जिलाध्यक्ष बलराम पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस बैठक में 27 जुलाई को पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय संगोष्ठी की समीक्षा की गयी एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी की जायेगी। जिसमें कई कवि, साहित्यकार को भी आमंत्रित किया जायेगा। बैठक में हिंदी साहित्य भारती को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने हेतु बृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष संजय सर्राफ, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश्वर मिश्रा, ओमप्रकाश उपाध्याय, दीपेश निराला, नरेश बंका, अरुण अग्रवाल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी हिंदी साहित्य भारती के रांची जिला उपाध्यक्ष संजय सर्राफ ने दी।

पेंशनर्स एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
Published / 2025-08-17 21:50:20
पेंशनर्स एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17 अगस्त को आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी की आभासी बैठक साधन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में धनबाद से जे पी झा, बृज बंशी प्रसाद सिंह, यदु राम, बसंत महतो, रांची से एम जेड खान खान, साधन कुमार सिंहा और जय नारायण प्रसाद, जमशेदपुर से जे भट्टाचार्या, जगदेव प्रसाद, हजारी बाग से निर्मल मिस्त्री, गिरिडीह से नवीन सिन्हा, डाल्टनगंज से उमा शंकर भट्ट, गोमो से मनोज कुमार तथा देवघर से आलोक चक्रवर्ती शामिल हुए। बैठक में आम सहमति से निर्णय लिया गया कि 24 अगस्त को रांची जीपीओ में पेंशन अधिनियम में संशोधन के खिलाफ तथा 8वें वेतन आयोग के गठन में अप्रत्याशित विलंब को लेकर राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित कराया जाएगा जिसमें झारखंड के समस्त जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।  इसके अलावा बी एस एन एल, सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड, बैंक, रेलवे तथा केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कन्वेंशन के बाद फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के द्वारा माननीय राज्यपाल को इन मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा। 10 अक्तूबर को इन मुद्दों को लेकर दिल्ली में धरना दिया जाएगा जिसमें रांची समेत झारखंड से एक दर्जन पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इससे पूर्व सितंबर माह के पहले सप्ताह में स्थानीय सांसदों से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में रांची में प्रेस वार्ता आयोजित की जायेगी। आज की बैठक को एम जेड खान सहित जे पी झा, बृज बंशी प्रसाद सिंह, यदु राम, जे भट्टाचार्या, नवीन सिन्हा, उमा शंकर भट्ट, निर्मल मिस्त्री, आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन एम जेड खान और धन्यवाद ज्ञापन जयनारायण प्रसाद ने किया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.