Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची विश्विद्यालय परिसर का घेराव करेगी आजसू
Published / 2025-08-19 20:53:05
रांची विश्विद्यालय परिसर का घेराव करेगी आजसू

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19/8/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की बैठक प्रधान कार्यालय हरमू रोड रांची में हुई। बैठक में आगामी 21 अगस्त को रांची विश्विद्यालय में मूलभूल सुविधाएं बहाल करने एवं विश्विद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रशासनिक भवन  घेराव करने निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में छात्र आजसू से शिवम कुमार को रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष एवं सुशांत सिंह को छात्र आजसू रांची का जिला का उपाध्यक्ष सर्वसहमति से बनाया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शहदेव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रोशन नायक, सक्षम झा, रवि  रोशन, गौरभ सिंह, राज दुबे, गयायनंद, योगेश, अंशुल, सोनल, मुकेश इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने दी।

विनय चौबे के खिलाफ चार्जशीट नहीं होना, कुछ न कुछ तो बात है... : बाबूलाल मरांडी
Published / 2025-08-19 18:35:57
विनय चौबे के खिलाफ चार्जशीट नहीं होना, कुछ न कुछ तो बात है... : बाबूलाल मरांडी

झारखंड सरकार ने जानबूझकर विनय चौबे के खिलाफ चार्जशीट दायर नहीं कर जमानत का मार्ग प्रशस्त किया : बाबूलाल मरांडी टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाला में जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे को जमानत मिलने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री मरांडी ने आज यहां कहा कि इस मामले में राज्य सरकार की कार्रवाई शुरू से शक के घेरे में है। कहा कि राज्य सरकार तकरीबन 1000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में हेमंत सोरेन जी के पूर्व सचिव के खिलाफ एसीबी ने जानबूझकर 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं की, जिससे उनकी जमानत का रास्ता आसान हो गया।

खूंटी : पीएलएफआई के चार सदस्य गिरफ्तार
Published / 2025-08-19 18:26:58
खूंटी : पीएलएफआई के चार सदस्य गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई : हथियार भी बरामद; जानें कैसे हुई कार्रवाईएबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएलएफआई) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें माओवादी ओझा पाहन भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि इनका सरकारी ठेकेदारों से वसूली करने और वाहनों में आग लगाने का प्रयास नाकाम कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, उनके पास से हथियार और माओवादी साहित्य बरामद किया गया है। खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि रविवार देर रात तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रानीया थाना क्षेत्र के जिबिलोंग तांगरी इलाके में छापेमारी कर ओझा पाहन और तीन अन्य को गिरफ्तार किया।उन्होंने कहा कि गिरफ्तार माओवादी ओझा पाहन पहले भी वाहनों में आग लगाने के मामले में जेल जा चुका है और उस पर खूँटी, रांची और गुमला के कई थानों में करीब 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अन्य तीन ढछऋक सदस्यों में जेवियर कोंगाड़ी (29), संतोष कोंगाड़ी (27) और जिबुनुस ऐंद (31) शामिल हैं। इनमें से ओझा पाहन गुमला जिले का रहने वाला है जबकि बाकी तीनों खूंटी जिले के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से दो हथियार, कारतूस, पीएलएफआई समर्थित साहित्य और एक मोबाइल फोन जब्त किया, जिसका उपयोग ठेकेदारों और कारोबारियों को धमकाने के लिए किया जाता था। इसके अलावा एक प्लास्टिक की बोतल भी बरामद की गयी। जिसमें पेट्रोल था, जिसे निर्माण कार्य में लगे वाहनों को जलाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था।

खूंटी : दो महीने पहले टूटे पुल पर अबतक नहीं शुरू हो सका काम
Published / 2025-08-19 18:24:47
खूंटी : दो महीने पहले टूटे पुल पर अबतक नहीं शुरू हो सका काम

इस गांव में दो महीने पहले टूटा पुल... अब तक निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू, ग्रामीणों ने केक काटकर जताया विरोधएबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। तोरपा-कोलेबिरा मार्ग पर पेलौल गांव के समीप बनई नदी पर बना पुल के टूटे मंगलवार को पूरे दो महीने हो गये, लेकिन अबतक न तो डाईवर्सन बना और न ही नये पुल का निर्माण कार्य शुरू हो सका और इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने केक काटकर विरोध जताया। पिछले 19 जून 2025 को पुल ध्वस्त होने के बाद से ग्रामीण लगातार परेशान हैं। इसलिए अब केक काटकर विरोध जताया है।आंदोलन करने में मुकदमे का डरग्रामीणों ने कहा कि आंदोलन करने पर मुकदमे का डर रहता है, इसलिए इस बार उन्होंने विरोध का नया तरीका अपनाया। पुल टूटने के बाद से किसान, स्कूली बच्चे, गर्भवती महिलाएं, मरीज, व्यापारी और वाहन चालक सभी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। स्कूली बच्चों के लिए नदी पार करना चुनौती बन गया है, वहीं गर्भवती महिलाओं और आपात स्थिति के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद कठिन हो गया है। किसानों को खाद-बीज और अपनी उपज ढोने में समस्या हो रही है, जबकि दुकानदारों और व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट गहराता जा रहा है।ग्रामीणों ने दी चेतावनीग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द विभाग की ओर से डाईवर्सन का काम शुरू नहीं हुआ, तो वे खुद श्रमदान कर सीमेंट की बोरियों से नदी पर अस्थायी रास्ता तैयार करेंगे। उनका कहना है कि रोजमर्रा की समस्याओं से अब जीना मुहाल हो चुका है, लेकिन प्रशासन और शासन पूरी तरह खामोश है। केक काटकर विरोध जतानेवालों में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी अजा एकादशी
Published / 2025-08-19 18:18:03
श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी अजा एकादशी

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 19 अगस्त 2025 को अजा एकादशी उत्सव अत्यंत श्रद्धा भाव वातावरण में आयोजित किया गया। प्रात:काल से ही भक्तों की भारी भीड़ इस पावन दिवस पर श्री श्याम प्रभु का दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को सुंदर नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर जूही, बेला, रजनीगंधा, गुलाब एवं तुलसी दल की मालाओं से अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया साथ ही मंदिर में विराजमान बजरंगबली एवम शिव परिवार का भी इस अवसर पर विषश श्रृंगार किया गया। रात्रि 9 बजे से श्री श्याम प्रभु के जयकारों की बीच पावन ज्योत प्रज्ज्वलित कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा भावपूर्ण संकीर्तन प्रारंभ किया गया।तुझको रिझायेंगे भजन तेरा सुनायेंगे..., खूब सज्यों श्रृंगार खाटू वाले को..., छोड़ेंगे न हम तेरा द्वार ओ बाबा सात जन्म तक... हमें तो जी भी दिया श्याम बाबा ने दिया... इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण झूमते रहे। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मेवा-फल-खीर चूरमा व केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, माधव सारस्वत, गौरव परसरामपुरिया, प्रदीप अग्रवाल, अजय साबू, ज्ञान प्रकाश बागला, प्रियांश पोद्दार का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (फोन - 9835331112) ने दी।

पत्नी संग इमरान खान पहुंचे अजमेर, किया ख्वाजा गरीब नवाज़ का जियारत
Published / 2025-08-19 12:02:04
पत्नी संग इमरान खान पहुंचे अजमेर, किया ख्वाजा गरीब नवाज़ का जियारत

टीम एबीएन, रांची। बीडी एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर एवं नेता - अभिनेता इमरान खान अपनी पत्नी संग अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज़ का जियारत करने पहुंचे।कहा कि ऐसे मौके जीवन में बार-बार नहीं मिलते हैं।इससे काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं।उन्होंने बताया कि दरगाह शरीफ या अजमेर शरीफ़ एक सूफी संत, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का मकबरा है, जो 1192 में फारस से अजमेर आए थे। हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का विश्व के आध्यात्मिक चिकित्सकों में एक प्रमुख स्थान है। सफ़ेद संगमरमर से निर्मित इस दरगाह में 11 मेहराब हैं और पूरी इमारत में एक फ़ारसी शिलालेख अंकित है। इसमें एक संगमरमर का गुंबद है और अंदर स्थित वास्तविक मकबरा एक चाँदी के चबूतरे से घिरा हुआ है। संत की पुण्यतिथि पर हर साल लाखों श्रद्धालु इस मकबरे पर आते हैं।हर धर्म, जाति और संप्रदाय के लोग यहाँ आते हैं और इस सूफी संत का आशीर्वाद पाने के लिए पारंपरिक चादर चढ़ाते हैं। ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह की कव्वाली का कोई मुकाबला नहीं है, जिसमें एक जादुई शक्ति है जो शायद ही किसी श्रोता को प्रभावित किए बिना रह पाती है। अपने धर्मार्थ कार्यों के कारण, इस दरगाह को आमतौर पर गरीब नवाज़, यानी गरीबों का उपकारक, के नाम से जाना जाता है।आगे उन्होंने कहा कि यहां आकर काफी अच्छा लगा।हर इंसान को एक बार यहां जरूर आना चाहिए।

पलामू : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की कमी, मरीज महीनों से परेशान
Published / 2025-08-19 11:59:29
पलामू : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की कमी, मरीज महीनों से परेशान

एबीएन न्यूज़ नेटवर्क, पलामू। बरसात की मौसम में कुछ जरूरी दवा होना अति आवश्यक है, हुसैनाबाद शहर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो महीने से चर्म रोग, दर्द का मलहम और बिटामिन का सिरफ उपलब्ध नही है, खत्म हो गया जिसके चलते मरीज महीना में कई बार अस्पताल के चक्कर लगा रहे है, जिसमे वृद्ध भी शामिल है। संगत मुहल्ला निवासी अजीम नामक एक वृद्ध ने बताया कि एक महीना के अंदर 6 बार अस्पताल दवा लेने आये, लेकिन जब आते है यही बोला जाता है कि नही है। वही शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर विनोद कुमार अस्पताल में मौजूद नही थे।इस संबंध में दूरभाष से बात करने पर बताया कि सूची जिला को भेजा गया है, जिला से ही नही मिला है, बीच कम आया था खत्म हो गया।, अब देखना यह है कि बरसात खत्म होने के बाद ही जरूरी दवाये आती है या पहले।

पलामू : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की कमी, मरीज महीनों से परेशान
Published / 2025-08-19 11:55:24
पलामू : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की कमी, मरीज महीनों से परेशान

एबीएन न्यूज़ नेटवर्क, पलामू। बरसात की मौसम में कुछ जरूरी दवा होना अति आवश्यक है, हुसैनाबाद शहर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो महीने से चर्म रोग, दर्द का मलहम और बिटामिन का सिरफ उपलब्ध नही है, खत्म हो गया जिसके चलते मरीज महीना में कई बार अस्पताल के चक्कर लगा रहे है, जिसमे वृद्ध भी शामिल है। संगत मुहल्ला निवासी अजीम नामक एक वृद्ध ने बताया कि एक महीना के अंदर 6 बार अस्पताल दवा लेने आये, लेकिन जब आते है यही बोला जाता है कि नही है। वही शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर विनोद कुमार अस्पताल में मौजूद नही थे।इस संबंध में दूरभाष से बात करने पर बताया कि सूची जिला को भेजा गया है, जिला से ही नही मिला है, बीच कम आया था खत्म हो गया।, अब देखना यह है कि बरसात खत्म होने के बाद ही जरूरी दवाये आती है या पहले।

चुनाव आयोग भाजपा द्वारा संचालित आयोग है : सांसद सुखदेव भगत
Published / 2025-08-19 11:30:54
चुनाव आयोग भाजपा द्वारा संचालित आयोग है : सांसद सुखदेव भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। चुनाव आयोग द्वारा किए गए प्रेस कांफ्रेंस के संदर्भ मेंलोहरदगा लोक सभा कांग्रेस के सांसद माननीय सुखदेव भगत ने कहा कि जो बातें भाजपा ने कही है वही बातें यहां चुनाव आयोग का रहा है। चुनाव आयोग भाजपा का भाजपा के लिए और भाजपा द्वारा संचालित आयोग है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जिस बात के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी से हलफनामा मांगा जा रहा है। वही बात अनुराग ठाकुर ने कही है, लेकिन उनसे हलफनामा नहीं मांगा जा रहा है। इससे साफ है कि चुनाव आयोग पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर काम कर रहा है। मैं धनकड़ साहब का नाम लेना चाहूंगा। वे हमारे उपाध्यक्ष थे। आज वह कहां है इस बारे में सरकार चुप है।मैं सी पी राधाकृष्णन को शुभकामना देता हूं, वे भारतीय जनता पार्टी का उपाध्यक्ष नहीं होंगे, अगर वह चुने जाते हैं तो उन्हें उपाध्यक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। उन्हें धनखड़ जी का अनुसरण नहीं करना चाहिए, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम किया और बाद में भाजपा की राजनीति का शिकार बने ।ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.