Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
आजसू ने दिखाया दम विश्वविद्यालय प्रशासन हुआ बेदम
Published / 2025-08-21 20:33:04
आजसू ने दिखाया दम विश्वविद्यालय प्रशासन हुआ बेदम

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21/8/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्या को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से सैकड़ों की संख्या में छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन का शव यात्रा के रूप में आक्रोश मार्च  करते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुंचा। रांची विश्वविद्यालय कुलपति महोदय के विभिन्न मांगो को प्रदर्शन नारेबाजी और शव को दाह संस्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया। कुलपति की अनुपस्थिति पर रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव, परिक्षा नियंत्रक, प्रॉक्टर, सीसीडीसी एवं अन्य अधिकारियों को लगातार 5- 6 घंटों  बंदी बना कर रखा। तत्पशाचत कुलपति को विवश होकर आजसू के कार्यकर्ताओं से वार्ता के लिए आना पड़ा। उसके बाद कुलपति को भी आधे घंटे तक घेर कर रखा। कुलपति के बार-बार आग्रह के बाद आक्रोशित आजसू कार्यकता वार्ता के लिए राजी हुए और अपनी 10 सूत्री मांगों को उनके समक्ष रखा, जो इस प्रकार है : रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों सहित पीजी विभाग में मूलभूत सुविधाओं अविलंब बहाल किया जाये। पीएचडी प्रवेश परीक्षा जल्द करायी जाये। छात्र संघ चुनाव की तिथि अविलंब घोषित की जाये। एडमिशन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाये एवं शैक्षणिक सत्र को अविलंब ठीक किया जाये। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों सहित पीजी विभाग में शिक्षकों एवं स्टाफों की कमी को अविलंब दूर किया जाये। बीपीएस बीपीएड एवं एमपीएड कोर्स को इसी सत्र से अविलंब शुरू किया जाये। डिग्री वेरिफिकेशन तथा डिग्री छात्र-छात्राओं को मिलने की प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाये। रांची विश्वविद्यालय के द्वारा पहले की तरह ईडीपीसी को पुन: संचालित किया जाये। स्पोर्ट्स एवं कल्चर एक्टिविटीज को विश्वविद्यालय कैलेंडर के अनुसार किया जाये। इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज में लैंग्वेज लैब अविलंब छात्रों के लिए खोला जाय और इंस्ट्रक्टर अभिलंब बहाल किया जाए। प्लेसमेंट सेल को दुरुस्त किया जाये। कुलपति ने आजसू के सभी जायज मांगों को ध्यान पूर्वक सुना और उसपर 1 सफ्ताह के अंदर उचित करवाई करने का आश्वासन दिया। सभी विषयों पर उचित करवाई नहीं होने पर आजसू बाध्य हो कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, प्रदेश  वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव देव, प्रताप सिंह गौरभ सिंह, राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक, शिवम कुमार, राजकिशोर महतो, कार्तिक कुमार, अमन साहू, प्रशांत महतो, अंकित साहू, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, चेतन प्रकाश, दीपक महतो, विद्यानंद, योगेश, मोहन, राज दुबे, पीयूष सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

झारखंड : आज से 26 तक फिर कहर ढायेगा मानसून
Published / 2025-08-21 20:29:29
झारखंड : आज से 26 तक फिर कहर ढायेगा मानसून

झारखंड में फिर बरसेगा मानसून का कहर आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून लगातार सक्रिय है। मौसम विभाग ने आगामी 26 अगस्त तक झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के संभावना जतायी है। इसके लिए कुछ जिलों में आॅरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को राज्य के उत्तरी भाग के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार व शनिवार को पलामू, चतरा, गढ़वा, और लातेहार में भारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। रांची, संताल परगना व उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिलो में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 5 दिनों तक घने बादल छाये रहेंगे। वहीं कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है। वहीं, बीते बुधवार को राज्य में सबसे अधिक बारिश लोहरदगा में 9 मिलीमीटर दर्ज की गयी है। रांची में 8 मिमी और जमशेदपुर में 7 मिमी बारिश हुई। बोकारो में छिटपुट बारिश दर्ज की गयी। इस मानसून में अब तक राज्य में 894.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक है।

पलामू : पैसे के लेन-देन में युवक की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Published / 2025-08-21 20:27:50
पलामू : पैसे के लेन-देन में युवक की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश भी की गयी थी एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में रुपए के लेन-देन विवाद को लेकर एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को जंगल में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गयी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ललन भुइयां के आवेदन पर 20 अगस्त को लेस्लीगंज थाना में कांड संख्या 111/2025 दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि 16 अगस्त को घुटुवा गांव निवासी जनेश्वर सिंह (34) और उसके पिता राजेश्वर सिंह (58) ने मिलकर मनोज भुइयां उर्फ मनु भुइयां (20) की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद 17 अगस्त को वे शव को भुरी जंगल ले गये और आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से मृतक के जले हुए अस्थि-अवशेष बरामद किये हैं। गिरफ्तार पिता-पुत्र ने अपराध कबूल कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

झारखंड शराब घोटाला को लेकर बाबूलाल ने सीएम को लिखा पत्र
Published / 2025-08-21 20:26:58
झारखंड शराब घोटाला को लेकर बाबूलाल ने सीएम को लिखा पत्र

बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआई जांच की मांग टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार घोटाले की जांच को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि एसीबी ने शुरुआत में तेजी दिखायी थी और एक बड़े अधिकारी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन अब जांच की रफ्तार पूरी तरह धीमी पड़ चुकी है। तीन महीने गुजर जाने के बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं हो सकी, जिससे जेल में बंद आरोपी एक-एक कर जमानत पा रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि एसीबी ने पूछताछ की पूरी रिकॉर्डिंग तक नहीं की। मरांडी का कहना है कि यह मनमाफिक बयान दर्ज करने और असली दोषियों को बचाने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतना बड़ा घोटाला अधिकारियों की सहमति के बिना संभव नहीं है और मुख्यमंत्री की अनुमति के बिना ऐसी डील नहीं हो सकती। भाजपा नेता ने दावा किया कि यह पूरा खेल छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट और दिल्ली तक फैले माफियाओं को बचाने के लिए रचा गया है। जानबूझकर चार्जशीट समय पर दाखिल नहीं की गयी, ताकि आरोपी जमानत का लाभ उठा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बड़े अधिकारियों ने मोटी रकम लेकर साजिश को अंजाम दिया है। मरांडी ने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री खुद एसीबी के मंत्री भी हैं, इसलिए यह तर्क स्वीकार्य नहीं है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो इसकी आंच देर-सबेर मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी। उन्होंने मांग की है कि शराब घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी जाये और उन सभी लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाये, जिन्होंने आरोपियों को जमानत दिलाने के लिए डील की।

अबुआ आवास से लोगों में भारी निराशा : प्रतुल शाहदेव
Published / 2025-08-20 22:06:01
अबुआ आवास से लोगों में भारी निराशा : प्रतुल शाहदेव

अबुआ आवास योजना बनी अबुआ निराशा योजना, प्रतुल शाहदेव बोले- सरकार केवल विज्ञापन व घोषणाओं तक सीमित टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार की अबुआ आवास योजना को लेकर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के लिए छत का सपना नहीं बल्कि निराशा का प्रतीक बन गयी है। शाहदेव ने कहा कि सरकार ने 2026 तक 8 लाख पक्के मकान देने का वादा किया था और इसके लिए 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट तय किया था, लेकिन आज की हकीकत यह है कि पूरे राज्य में अब तक लक्ष्य का मुश्किल से 15 प्रतिशत प्राप्ति हो पाई है वो भी आधा अधूरा।प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था उसके अनुसार में 2023-24 में 2 लाख मकान, 2024-25 में 3.5 लाख मकान, 2025-26 में 2.5 लाख मकान बनाने का लक्ष्य था। उन्होंने अनेक उदाहरण देते हुए बताया कि ये योजना अपने लक्ष्य से बहुत पीछे चल रही है और भ्रष्टाचार का भी शिकार हो गयी है। प्रतुल ने कहा कि रांची (खलारी प्रखंड): 1033 मकानों का लक्ष्य, पूरे हुए सिर्फ 337। गढ़वा (भंडरिया प्रखंड): 850 मकानों का लक्ष्य, तैयार हुए महज 210। दुमका (रामगढ़ प्रखंड): 720 का लक्ष्य, पूरे हुए केवल 150। पाकुड़ जिला: 950 मकानों का वादा, पूरे नहीं हुए 200 भी। चतरा व लातेहार में तो स्थिति और भी बदतर है। अधूरे मकानों में लोग बिना छत के रहने को मजबूर है। प्रतुल ने कहा कि कमोबेश पूरे राज्य की यही स्थिति है। शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार ने फाइलों में तो 6.5 लाख मकानों की स्वीकृति दिखा दी, लेकिन जमीन पर स्थिति यह है कि गरीबों के घर आधे-अधूरे खड़े हैं। फंड की समय पर उपलब्धता नहीं होने, भुगतान में देरी और कामकाज की सुस्ती के कारण लोग बरसात में बिना छत के जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल विज्ञापन और घोषणाओं तक सीमित है। गरीबों के नाम पर बजट तो दिखाया जाता है, पर जमीन पर कुछ नहीं उतरता। प्रतुल ने कहा कि जनता पूछ रही है कि इतने बड़े बजट और वादों के बावजूद गरीबों के हिस्से में सिर्फ अधूरे मकान और टूटा।

जमीयतुल कुरैश चौरासी पंचायत के लोगों का लोहरदगा में भव्य स्वागत
Published / 2025-08-20 21:10:02
जमीयतुल कुरैश चौरासी पंचायत के लोगों का लोहरदगा में भव्य स्वागत

टीम एबीएन, रांची। जमीयतुल कुरैश चौरासी पंचायत झारखंड 2025 का सफलतापूर्वक चुनाव 9 अगस्त 2025 को कांटा टोली कुरैशी मुहल्ला स्थित वाईएमसीए सभागार में संपन्न हुआ था। इस चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों जमीयतुल कुरैश चौरासी पंचायत के अध्यक्ष जमील अख्तर उर्फ बब्लू कुरैशी, उपाध्यक्ष इरफान कुरैशी, कोषाध्यक्ष शाबिर कुरैशी और चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलन कारी मुजीब कुरैशी, जमीयतुल कुरैश पंचायत कांटा टोली के सदर गुलाम गौस कुरैशी का लोहरदगा के कुरैशी मुहल्ला स्थित अव्वल जमीयतुल कुरैश पंचायत के फिरोज कुरैशी के आवास के नजदीक भव्य तरीके से स्वागत किया गया। लोहरदगा जिला में जब जमीयतुल कुरैश चौरासी पंचायत के पदाधिकारियों और झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के पदाधिकारीगण पहुंचे तो लोहरदगा के कुरैश बिरादरी के लोगों में आत्मविश्वास बढ़ गया, खासकर युवाओं में जो उत्साह था वे काबिल ए तारीफ थी। सभी लोगों ने कुरैश बिरादरी के बेहतर भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा और रोजगार पर बातें की, साथ ही साथ नशाखोरी, जुआ, चोरी, तस्करी से समाज के हर वर्ग को बचने और बचाने पर जोर दिया गया और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। सभी ने अपने संबोधन में कहा कि अब शिक्षित समाज की जरूरत है, समाज में नफरत फैलाने, अपराध बढ़ाने, जुल्म करने वाले के खिलाफ एकजुट होने कर शपथ लिये गये। मौके पर चौरासी पंचायत के अध्यक्ष जमील अख्तर बब्लू कुरैशी, उपाध्यक्ष ईरफान कुरैशी, कोषाध्यक्ष शाबिर कुरैशी, अव्वल जमीयतुल कुरैश पंचायत लोहरदगा के फिरोज कुरैशी, अफसर राजा, एहसान कुरैशी, सिंदवाद,सलीम बडे़, समीम कुरैशी, रियाजुद्दीन कुरैशी, बबलू कुरैशी, असलम कुरैशी, बारिक कुरैशी, फेकू कुरैशी, पप्पू, बेलाल, छोटन कुरैशी, म़ंसूर कुरैशी सहित लोहरदगा के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और एकजुटता का परिचय दिया।

हजारीबाग : एनएच पर दर्दनाक सड़क हादसे में नवजात और मां की मौत
Published / 2025-08-20 21:04:16
हजारीबाग : एनएच पर दर्दनाक सड़क हादसे में नवजात और मां की मौत

टीम एबीएन, हजारीबाग। रांची-पटना नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा और सिरसी गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जा रहे पति-पत्नी और नवजात बच्चा सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। इस हादसे में मां और नवजात की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सैकड़ों गाड़ियां और यात्री जाम में फंस गए। जाम की वजह से एक एंबुलेंस भी फंस गयी। एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह बरकट्ठा से हेड इंजरी वाले गंभीर मरीज को लेकर आ रहे थे, लेकिन जाम में फंसे रहने से मरीज की स्थिति और भी नाजुक हो गयी। घटना के बाबत बताया गया कि परिवार हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल इलाज करने के लिए आ रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। गाड़ी दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो गयी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से गाड़ी को पकड़ा जाए और चालक पर उचित कार्रवाई की जाये।

रांची : छोटा तालाब में डूबे युवक का शव बरामद, लोग हुए आक्रोशित
Published / 2025-08-20 21:03:26
रांची : छोटा तालाब में डूबे युवक का शव बरामद, लोग हुए आक्रोशित

टीम एबीएन, रांची। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र छोटा तालाब में एक युवक के डूबने से मौत हो गयी। उसका शव स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बुधवार की दोपहर बरामद हुआ है। एनडीआरएफ की टीम को नहीं बुलाने को लेकर स्थानीय लोगों ने हिंदपीढ़ी थाना का घेराव किया। उल्लेखनीय है कि बुधवार की सुबह से ही स्थानीय लोग पानी में उतर कर युवक की खोजबीन कर रहे थे, और मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।वहीं दूसरी तरफ काफी खोजबीन करने के बाद जब युवक का कोई पता नहीं चला तो, लोग एनडीआरएफ की टीम को बुलाने का मांग कर रहे थे। जिस वजह से स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर बड़ा तालाब के पास सड़क को जाम कर दिया था। जिस वजह से यातायात बाधित हो गया था।

पसामू : लावारिस जाइलो से भारी मात्रा में नकदी बरामद
Published / 2025-08-20 21:02:40
पसामू : लावारिस जाइलो से भारी मात्रा में नकदी बरामद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। दिनांक 19.08.2025 को रात्रि 20:35 बजे पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल रंग का संदिग्ध जाइलो वाहन डालटनगंज से पांकी की ओर जा रहा है। सूचना के आलोक में थाना प्रभारी पांकी राजेश रंजन द्वारा सशस्त्र बल के साथ घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में ग्राम तेतराई बलियारी मोड़ के पास उक्त संदिग्ध लाल रंग की जाइलो गाड़ी (सीजी14 बी- 5999) खड़ी पाई गई। आसपास पूछताछ करने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी काफी देर से वहीं खड़ी है, किन्तु किसी व्यक्ति को नहीं देखा गया। गाड़ी लॉक स्थिति में थी। तत्पश्चात गाड़ी को टोचन कर थाना लाया गया। आज दिनांक 20.08.2025 को पुलिस निरीक्षक पांकी अंचल की उपस्थिति में गाड़ी का लॉक तोड़कर तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में गाड़ी की बीच की सीट के नीचे एक झोले में रखे गये विभिन्न प्लास्टिक पैकेटों में नगद रुपये की गड्डियां बरामद हुईं। बरामदगी की प्रक्रिया वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराते हुए की गयी। सीएसपी पांकी से नोट गिनने की मशीन मंगवाकर गिनती की गयी, जिसमें कुल 46,19,900/- (छयालीस लाख उन्नीस हजार नौ सौ रुपये मात्र) पाया गया। गाड़ी की आगे की डिक्की से वाहन का इंश्योरेंस एवं आरसी कार्ड भी बरामद किया गया है। इस संबंध में आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। नगद की विवरणी इस प्रकार है 500 के नोट 8976 = 44,88,000/- 200 के नोट  509 = 1,01,800/- 100 के नोट 301 = 30,100/- कुल = 46,19,900/- (छयालीस लाख उन्नीस हजार नौ सौ रुपये मात्र)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.