एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ के महामंत्री रागिनी सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर उनपर आस्था रखते हुए रत्नेश चौहान लोयाबाद निवासी जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव सह क्षेत्रीय सचिव विशाल बरनवाल के साथ में झरिया विधायक रागनी सिंह के आवास पर औपचारिक मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही झरिया विधायक रागनी सिंह पर आस्था विश्वास रखते हुए अपने दल बल के साथ जनता श्रमिक संघ का दामन थामेंगे। मौके पर उन्होंने संजीव-रागिनी जिन्दाबाद, जनता श्रमिक संघ जिन्दाबाद के नारे भी लगाये।
टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने रविवार 17 अगस्त को बरियातू के होटल रमादा बाय विन्धम में अपने एक्सपो ब्रोशर का अनावरण किया और अपने प्रायोजको को सम्मानित किया। विगत पिछले 27 साल से जेसीआई रांची एक्सपो उत्सव केवल रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड की एक पहचान बन चुकी है। भारत के पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेस्ट मने जाने वाला यह एक्सपो न की केवल रांची के व्यापार को बढ़ावा देता है, बल्कि हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये व्यापारिकों को आकर्षित करता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे माननीय श्री न्यायमूर्ति दीपक रोशन, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय, झारखंड। उनके द्वारा जेसीआई रांची की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि जेसीआई रांची व्यापार और खेल जगत में युवाओं के लिए मार्गदर्शन का काम कर रहा है। उन्होंने अध्यक्ष प्रतीक जैन और एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल को बधाई दी। एक्सपो उत्सव 2025 के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल ने एक्सपो ब्रोशर के अनावरण के साथ सभी व्यापार जगत के लोगों को इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस कार्यक्रम का सकुशल संचालन जेसी तपिश केडिया व केशव बजाज ने किया। कार्यक्रम में सचिव सन्नी केडिया, विक्रम चौधरी, अभिषेक जैन, दीपक पटेल, सौरभ नरेडी, तरुण अग्रवाल, आदित्य जालान, सिद्धार्थ जैन, नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोहित वर्मा, विनय मंत्री, अभिनव मंत्री, सौरभ साबू, पंकज साबू, मयंक चौधरी, शुभम साबू, निशांत मोदी, रवि समोटा, अमन पोद्दार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन, 1 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये टीम एबीएन, रांची। पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित झारखंड का सबसे भव्य और विशाल श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर इस बार इतिहास रचते हुए पहली बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को अत्यंत भव्यता एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन न केवल भक्तों के लिए एक दिव्य अनुभव बना, बल्कि पूरे क्षेत्र में भक्ति, प्रेम और सांस्कृतिक समरसता का संदेश भी लेकर आया। मंदिर को इस अवसर पर मनमोहक फूलों, रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा और झूमते झालरों से सजाया गया। हर कोना भक्तों को गोलोकधाम की अनुभूति करा रहा था। रात्रि में प्रकाशित रोशनी की झलक से पूरा परिसर जगमगा उठा, मानो स्वयं राधा-कृष्ण इस लोक में अवतरित हो गये हों। मुख्य मंदिर में श्री राधा-कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार दर्शनीय था-मोर पंख, पीतांबर, रत्न जड़ित आभूषणों से सजे ठाकुरजी की छवि ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिन भर में सबसे प्रमुख आकर्षण झूलन उत्सव रहा। श्री राधा-कृष्ण को फूलों से सुसज्जित झूले पर झुलाया गया, जिसमें भक्तों ने आनंदपूर्वक भाग लिया। रात्रि में आयोजित भजन जागरण ने वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। स्थानीय और बाहर से आए भजन कलाकारों ने श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, राधे राधे जपो चले आयेंगे बिहारी जैसे मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मना। लड्डू गोपाल को झूले में झुलाया गया, पुजारी अरविंद पांडे ने पूरे विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। महोत्सव के दौरान श्री ठाकुर जी को 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित किये गये, जिसमें पारंपरिक मिठाइयां, फल, माखन-मिश्री, पंचामृत, पूड़ी-सब्जी, खीर, पंजीरी, केसरिया पेड़ा, बर्फी, लड्डू, चक्की बादाम, अजवाइन सौंठ, मक्खन, रबड़ी, पंचमेवा भोग आदि शामिल थे। दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की उत्तम व्यवस्था थी, जिससे सभी को तृप्ति एवं दिव्यता की अनुभूति हुई। सुबह 5:30 बजे मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। भक्त अपने ठाकुरजी के भव्य अलौकिक दर्शन कर भाव विभोर हो रहे थे। पूरे दिन भर में करीब 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर श्री राधा-कृष्ण के दर्शन का लाभ लिया। भक्तों में बच्चों से लेकर वृद्धों तक की अपार श्रद्धा देखने को मिली। भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा, श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को भी बढ़ावा देने का प्रयास है। उनका उद्देश्य हर वर्ष इस महोत्सव को और भी भव्य रूप में आयोजित कर जनमानस को भक्ति से जोड़ना है।श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह ऐतिहासिक आयोजन न केवल रांचीवासियों बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय बना। श्री राधा-कृष्ण की प्रेममयी लीलाओं की झलक, भक्तों की अटूट श्रद्धा, और मंदिर की दिव्यता ने इस पर्व को एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बना दिया। मौके पर डूंगरमल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, निर्मल जालान, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज चौधरी, संजय सर्राफ, मनीष जालान, पूरणमल अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, नवल अग्रवाल, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी, मधु जाजोदिया, अनुप अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अमन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, श्रेष्ठ अग्रवाल, पवन पोद्दार, विद्या देवी, अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, प्रमिला पुरोहित, कविता गाडोदिया, सुनिता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, शोभा जालान, अमिता जालान, मनीषा जालान, सीता देवी शर्मा, सरीता अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल, पुनम अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट केप्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने जोगता क्षेत्र अंतर्गत चल रहे अवैध कोयला कारोबार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग सोशल मीडिया के माध्यम से झारखंड मुख्यमंत्री, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, एवं अन्य पदाधिकारियों से किया है। उन्होंने लिखा है कि निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की कृपा प्रदान करें।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियम) संशोधन विधेयक 2025 के संदर्भ में लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सह कोयला खान, इस्पात संबंधी स्थायी समिति के सदस्य सुखदेव भगत देव भगत ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से प्रकृति के साथ पारिस्थितिक संतुलन नहीं बनाए रखा जायेगा। स्थानीय समुदायों विशेषकर आदिवासियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। यह सरकार (केंद्र) प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना चाहती है । इसका ध्यान मुनाफे पर ज्यादा है और वह कॉरपोरेट सेक्टर से ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाना चाहती है। स्थायी समिति में हमने लगातार जैव विविधता और हरित खनन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया है। विडम्बना यह है कि भारत में जहां भी आदिवासी समुदाय है, वहां खनन कीकाफी गुंजाइश है। लेकिन वहां रहने वाले आदिवासियों की सुरक्षा होनी चाहिए, उन्हें विस्थापित नहीं किया जाना चाहिए। हम अनुशंसा करते हैं कि गहन अध्ययन के बाद आगे कीकार्रवाई की जाए।
टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने 15 अगस्त 2025 को रांची के लाबेद गांव में बच्चों एवं गांव के निवासियों के साथ मिलकर 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। यह ज्ञात है कि जेसीआई रांची विगत 16 वर्षों से लाबेद गांव में प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाते आ रहा है। संस्था के अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने जेसीआई रांची द्वारा लाबेद में बनाए गए स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया एवं देश के सभी नागरिकों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने गांव के उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा स्वतंत्र भारत के उन वीर शहीदों के नाम इस दिवस पर हम सब उनके बलिदान के आगे नतमस्तक है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था के द्वारा गांव के बच्चों के बीच लेखन सामग्री का वितरण किया गया एवं गाँव के लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। गांव के बच्चों के द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति हुई। संस्था के सनी केडिया, सिद्धार्थ जाईसवाल, समर्थ अग्रवाल, हेमंत जैन, आशीष अग्रवाल, मोहित वर्मा, राजेश जैन, रौनक सोडाणी, शुभम साबू, केशू जैन, मेहुल अग्रवाल, मयंक चौधरी एवं अन्य उपस्थित थे। जेसी अग्निश मित्रा एवं विभोर चौधरी ने इस कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
झंडोत्तोलन कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया, वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि टीम एबीएन, रांची। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति, रांची द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची स्थित प्रांतीय कार्यालय में किया गया। समारोह की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई, जिसे संयुक्त रूप से झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने किया।राष्ट्रीय ध्वज के फहराते ही उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त किया। इसके पश्चात सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देशभक्ति, त्याग और कर्तव्यपरायणता की भावना को जीवित रखने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। रांची जिला अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझें और समाज की सेवा में स्वयं को समर्पित करें। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि एकता, समरसता और सेवा की भावना को अपनाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनायें।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी भवन परिसर में मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाने का अवसर है कि हमारे पूर्वजों ने किन कठिन संघर्षों के बाद यह आजादी दिलाई, जिसे हमें सहेजकर आगे बढ़ना है। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रांतीय व जिला स्तरीय पदाधिकारी, सदस्यगण, महिला एवं युवा के प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने वीर शहीदों को पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पितकर श्रद्धांजलि दी। वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत था और वन्दे मातरम् एवं भारत माता की जय के जयघोष से परिसर गूंज उठा। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। बी आई टी मेसरा लालपूर यूनिट के तत्वावधान में आजादी के 79 स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया झंडोत्तोलन संस्थान के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने किया इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के आने वाले दिनों और पुरवर्ति कार्यो को छात्रों और शिक्षकों सहयोगी कर्मचारियों को बताया और देश के प्रति युवाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला।झंडोत्तोलन के बाद ठरर के सदस्यों के द्वारा नाट्य और संगीत के माध्यम से समाज और देश में बढ़ते घटनाओं को नाट्यरूप देकर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया इस आयोजन में एन एस एस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव डॉ संदीप नाथ शाहदेव डॉ प्रदीप मुंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शिक्षकों और कर्मचारियों में डॉ अमृता प्रियम, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, सहायक कुलसचिव मनोज गिरि, डॉ तन्मय कुमार बनर्जी, डॉ श्रावणी मुखोपाध्याय, अजय कुमार, शांतनु सिन्हा, डॉ एन के सिंह, डॉ देवेश, डॉ मिली दत्ता, मनोज कुमार, बासुदेव सिंह, दीपक मिश्रा, डॉ आशुतोष मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया।
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया दुख टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार रात राजधानी दिल्ली के सरिता विहार जसोला स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक संदेश में लिखा, ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा। अंतिम जोहार दादा। पुत्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी रामदास सोरेन के पुत्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अत्यंत ही दुख के साथ यह बता रहा हूं कि मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहे। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री सोरेन दो अगस्त को जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर बाथरूम में गिर गए थे। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आयी थी। उन्हें जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया। डॉक्टरों की ओर से बताया गया था कि उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था जिससे उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.