Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
आदिवासियों को जमीन का समुचित मुआवजा दिलाने का करेंगे प्रयास : सुखदेव भगत
Published / 2025-11-18 20:47:28
आदिवासियों को जमीन का समुचित मुआवजा दिलाने का करेंगे प्रयास : सुखदेव भगत

आदिवासी विकास के लिए जमीन दे रहे हैं पर क्यों किया गया उनके साथ भेदभावसांसद बंसरी गुड़िया टोली पहुंचकर ग्रामीणों से मिले एवं जमीन का किया मुआयना एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा / रांची। सेन्हा प्रखंड के बंसरी गुड़िया टोली के ग्रामीणों की शिकायत एवं आग्रह पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत बंसरी गुड़िया टोली पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने सांसद को पारंपरिक ढंग से स्वागत करते हुए अखड़ा तक लाया। जहां पूरे ग्रामीणों के साथ एक बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि लोहरदगा में बाईपास सड़क का जो निर्माण होना है। उसमें इस गांव में लगभग 14 एकड़ जमीन 42 परिवारों का जा रहा है लेकिन उन्हें समुचित दर से मुआवजा नहीं मिल रहा है। इस गांव में सरकार 6526 की दर से प्रति डिसमिल जमीन का मुआवजा दे रही है जबकि इसी गांव से सटा हुआ गांव नवदी कोयनार टोली में सरकार 22385 रुपये प्रति डिसमिल की दर से मुआवजा दे रही है। उनके साथ भेदभाव किया गया है। बाईपास सड़क में 17 मौजा का जमीन जा रहा है उसमें सबसे कम सरकार इसी गांव के लोगों को मुआवजा दे रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुंडी, बगान मसना जैसे गांवों का महत्वपूर्ण जमीन भी चला जा रहा है। ग्रामीणों ने सांसद से कहा कि हमलोग विकास का विरोध नहीं कर रहे हैं हम लोग जमीन देने के लिए तैयार है लेकिन सरकार समुचित मुआवजा दे अन्यथा हम लोग जमीन नहीं देंगे। ग्रामीणों ने सांसद से उचित मुआवजा दिलाने की मांग किये। मौके पर सांसद ने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ है। ग्रामीणों को न्याय दिलाने एवं उन्हें समुचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। सांसद ने कहा कि इस गांव में शत-प्रतिशत आदिवासियों की जमीन जा रही है। आदिवासियों का जमीन ही सब कुछ है। इसी जमीन से वे अपने परिवारों का भरण पोषण करते हैं, बावजूद वे विकास के लिए जमीन देने के लिए तैयार है पर उन्हें कम दर से जमीन का मुआवजा दिया जा रहा है जो दुर्भाग्य है। सांसद ने कहा कि वे जांच करवाएंगे कि जब जमीन अधिग्रहण करने के समय सभी गांवों में जमीन का दर तय किया जा रहा था तो इस गांव में सबसे कम दर से जमीन का वैल्यू कौन तय किया, क्या मापदंड था क्यों यहां के ग्रामीणों के साथ भेदभाव किया गया। सांसद ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि वे आपके साथ हैं। आपको समुचित मुआवजा मिले उसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी वार्ता करेंगे। सांसद में ग्रामीणों के साथ उसे जमीन का मुआयना भी किये जो बाईपास सड़क में जा रहा है। मौके पर आलोक कुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि नंदू शुक्ला, पाहन मंगलदास मुंडा, गंगा उरांव, जीतराम उरांव, धनबाज उरांव, मनोज उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हजारीबाग : चार शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
Published / 2025-11-18 20:39:50
हजारीबाग : चार शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग में चार शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट के जरिए उड़ा रहे थे पैसे एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। साइबर अपराधी नए-नए हथकंडा अपना कर लोगों की गाढ़ी कमाई उनके खातों से ही उड़ा ले रहे हैं। हजारीबाग पुलिस ने चार ऐसे ही साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो म्यूल खाता के जरिए साइबर अपराध करते थे। पुलिस ने उनके पास से छह सिम कार्ड, 19 अलग-अलग बैंक के एटीएम और डेबिट कार्ड, दो-चार पहिया गाड़ी और 150000 रुपये बरामद किये हैं। साइबर अपराध का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कई लोग साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धो दे रहे हैं। इन दिनों साइबर अपराधी अनवांटेड लिंक के जरिये अपराध कर रहे हैं। जो बिना खाता धारक की जानकारी के उनके अकाउंट का एक्सेस प्राप्त कर ले रहे हैं। उस अकाउंट में ठगी का पैसा भेजा जाता है और फिर एटीएम के जरिए उसे निकाल लिया जाता है। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हजारीबाग के डूमर के ग्रामीण से खाता और एटीएम कार्ड ले रहे हैं। जिसमें साइबर क्राइम का पैसा आता है। इस सूचना के आलोक पर छापेमारी टीम ने दो युवक को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर सरौनी जंगल से हिरासत में ले लिया। इन दोनों व्यक्तियों का नाम राजू और शिवा कुमार बताया गया है। एसपी ने बताया कि तलाशी के क्रम में भारी मात्रा में एटीएम कार्ड और डेढ़ लाख रुपये बरामद किये गये। जब उनसे पूछताछ की गयी तो बताया कि बरामद एटीएम कार्ड अलग-अलग व्यक्तियों से झांसा और कुछ पैसे देकर साइबर अपराधी द्वारा भेजे गये पैसों को निकाल कर दूसरे अपराधियों तक पहुंचाना था। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मोहम्मद जाकिर अंसारी और तस्लीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। दोनों पेशेवर साइबर अपराधी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक गिरिडीह-हजारीबाग और दूसरा देवघर का रहने वाला है।

मंत्री डॉ इरफान अंसारी देंगे ओपीडी में सेवा
Published / 2025-11-18 18:29:50
मंत्री डॉ इरफान अंसारी देंगे ओपीडी में सेवा

अब मंत्री डॉ इरफान अंसारी नियमित रूप से ओपीडी में बैठेंगे, बोले- बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना मेरा मिशनटीम एबीएन, रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को बिना पूर्व सूचना रिम्स अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपनी गंभीरता स्पष्ट कर दी। निरीक्षण के दौरान वे सीधे मेडिसिन विभाग के ओपीडी पहुंचे और वहां बैठकर कई मरीजों की जांच की। मरीजों का हाल जानने के साथ उन्होंने उन्हें उचित दवाइयों व उपचार संबंधी सलाह भी दी। अचानक मंत्री को अपने बीच पाकर मरीजों और उनके परिजनों में उत्साह देखा गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में मौजूद कई खामियों को बारीकी से परखा। दवाओं की कमी, कफ सिरप की अनुपलब्धता, व्हीलचेयर की कमी, डॉक्टरों की संख्या घटने, स्वच्छता व्यवस्था में ढिलाई सहित कई विषयों पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार भी उनके साथ मौजूद थे। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इन सभी कमियों को जल्द से जल्द ठीक किया जाये और मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने एलान किया कि अब वे न केवल रांची बल्कि झारखंड के हर जिले के सरकारी अस्पतालों में नियमित रूप से ओपीडी में बैठेंगे। उन्होंने कहा कि मरीजों से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर उनकी समस्याओं को समझना और अस्पतालों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना ही उनका उद्देश्य है। इसी दौरान वे खुद अस्पतालों के लिए नया रोस्टर तैयार करेंगे ताकि चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। डॉ. अंसारी ने रिम्स में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की मजबूरी पर चिंता जतायी और निदेशक को इस पर फटकार लगायी। उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों को दवाओं के लिए बाहर भटकना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं है। कई मरीजों ने मंत्री को बताया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें परेशान होना पड़ता है, जिस पर मंत्री ने सख्त कार्रवाई का संकेत दिया। सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर भी मंत्री का रुख बेहद स्पष्ट रहा। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर सरकारी सेवा में रहते हुए निजी क्लिनिक चलाने में अधिक रुचि रखते हैं, ऐसे डॉक्टरों की रिम्स और सरकारी अस्पतालों को कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में रहकर पूर्ण समर्पण के साथ जनता की सेवा करना ही प्राथमिकता होनी चाहिए।

डोरंडा थाना में पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज
Published / 2025-11-18 18:27:01
डोरंडा थाना में पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज

पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर लगे ये गंभीर आरोप.... जीरो एफआईआर की मांग; जानें क्या है माजरा?टीम एबीएन, रांची। महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता के खिलाफ डोरंडा थाने में गंभीर आरोपों के साथ शिकायत दर्ज करायी गयी है। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने लिखित शिकायत दे कर इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।  करोड़ों की अवैध उगाही का आरोप अधिवक्ता ने पूर्व डीजीपी पर संगठित अपराध और भ्रष्टाचार में शामिल होने के सनसनीखेज आरोप लगाये हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि अनुराग गुप्ता ने डीजीपी रहते हुए कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा एवं अन्य के साथ मिलकर कोयलांचल शांति समिति नामक एक आपराधिक संगठन का गठन किया था। आरोप है कि उस संगठन के माध्यम से राज्यभर में कोयला व्यवसायियों, ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों, डॉक्टरों और बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की अवैध उगाही की गयी। शिकायतकर्ता ने कहा है कि गुप्ता ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से इस संगठन का संचालन किया।  अधिवक्ता राजीव कुमार ने अपनी शिकायत में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के पुराने प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी हवाला दिया है। मरांडी ने आरोप लगाया था कि कोयलांचल शांति समिति को पाकिस्तान से हथियार उपलब्ध कराये गये थे। उनका दावा था कि पूर्व डीजीपी ने एक अपराधी के इशारे पर जेल में बंद अपराधी अमन साहू की फर्जी मुठभेड़ करवायी थी। अधिवक्ता ने इस मामले को न केवल झारखंड बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक बताया है।  राजीव कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि एसीबी और सीआईडी के प्रमुख रहते हुए अनुराग गुप्ता ने अपने विश्वस्त अधिकारियों-डीएसपी मोहम्मद परवेज आलम, मोहम्मद नेहाल और अनिमेष नाथानी की मदद से विरोधियों के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कराए। उन्होंने कुछ सरकारी अफसरों और इंजीनियरों को भी काल्पनिक शिकायतों के आधार पर नोटिस जारी कर उनसे उगाही की।  शिकायत में यह भी कहा गया है कि गुप्ता की मदद करने वालों में एसीबी व सीआईडी के कई अन्य अधिकारी और जवान शामिल थे। अधिवक्ता राजीव कुमार ने मांग की है कि पूर्व डीजीपी और उनके सहयोगियों के खिलाफ उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर इस पूरे प्रकरण की गहन जांच करायी जाये, ताकि जनता का विश्वास बहाल हो सके।

देवेंद्रनाथ महतो को आचार संहिता उल्लंघन मामले पर न्यायालय से मिली राहत
Published / 2025-11-18 18:18:52
देवेंद्रनाथ महतो को आचार संहिता उल्लंघन मामले पर न्यायालय से मिली राहत

सोनाहातू थाना केस कांड संख्या 61/24 से मामला था दर्ज टीम एबीएन, रांची। राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्न होने में एक साल हो सम्पन्न चुका है। गठित सरकार बिल्कुल अपने गति पर कार्य कर रही है। परंतु चुनाव प्रक्रिया उलंघन के कई मामले लंबित है। नयी नवेली पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिल्ली विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो पर भी चुनाव प्रक्रिया की उल्लंघन का मामला दर्ज था।सोनाहातू थाना केस कांड संख्या 61/24 के आलोक में दर्ज हुआ था। जिस पर पिछले कई दिनों से प्रशासनिक वारंट भी जारी था। कई दिनों के बाद आज मंगलवार को देवेंद्र नाथ महतो सशरीर व्यवहार न्यायालय रांची के समक्ष हाजिर हुआ।  प्रत्याशी श्री महतो के वरीय अधिवक्ता षष्टी रंजन ने जानकारी देते हुए कहा कि यह मामला निर्वाचन पदाधिकारी ने 12 नवंबर 2024 को सोनहातू थाना में दर्ज कराया था। जुडिशल कमिश्नर अमित गुप्ता के बेंच में आज हमने अपने सारे तथ्यों को मजबूती रखा एवं न्यायालय ने जमानत दिया। मीडिया वार्ता में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूर्ण विश्वास है। जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा।

लातेहार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता शिविर
Published / 2025-11-18 18:17:57
लातेहार में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता शिविर

जागरूकता शिविर : वरिष्ठ नागरिकों एवं माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम 2007 पर कार्यशाला का आयोजन टीम एबीएन, लातेहार। झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार मनोज कुमार सिंह के आदेशानुसार लातेहार जिला के स्कूलों एवं पंचायत भवनों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के बारे में जानकारी दी गयी। बताया गया कि यह अधिनियम वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है तथा उन्हें अपने बच्चों या कानूनी उत्तराधिकारियों से भरण-पोषण मांगने का अधिकार देता है। कार्यक्रम के दौरान अधिनियम के उद्देश्य और लाभों पर विस्तार से चर्चा की गयी और लोगों को कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को यह भी बताया गया कि बदलते सामाजिक ढांचे में माता-पिता की उपेक्षा एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। कई बुजुर्ग भावनात्मक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे हैं। बच्चे सफल होने के बाद अक्सर अपने माता-पिता को उचित समय और देखभाल नहीं दे पाते, जबकि बुजुर्गों को इसी उम्र में सबसे अधिक सहारे की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सरकार ने 2007 में ऐसा कानून बनाया है जिसके तहत माता-पिता की उपेक्षा, परित्याग और प्रताड़ना को दंडनीय अपराध माना गया है। बच्चों में कानूनी रूप से भरण पोषण की जिम्मेवारी तय की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला के पारा लीगल वोलंटियरस को महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आजसू ने छात्रवृत्ति लंबित राशि की मांग के लिए विभिन्न कॉलेजों और विवि में चला संपर्क अभियान
Published / 2025-11-18 18:15:33
आजसू ने छात्रवृत्ति लंबित राशि की मांग के लिए विभिन्न कॉलेजों और विवि में चला संपर्क अभियान

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18/11/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के द्वारा विभिन्न कॉलेजों एवं विश्विद्यालयों में लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर आगामी 27/11/2025 को शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन हेतु जनसंपर्क अभियान आज रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय में किया गया। जनसंपर्क में सभी छात्र-छात्राओं का अपार  जनसमर्थन लगातार आजसू को मिल रहा है। आजसू से जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं से आग्रह कर रहा है। सभी कोई इस जनांदोलन में अपना बहुमूल्य योगदान देकर इस अभियान को सफल बनाने का काम करे। इस आंदोलन के क्रम में छात्र संघ एवं सभी छात्र-छात्राओं प्रतिकात्मक रूप से कटोरा लेकर सड़कों पर उतरेंगे और सरकार से ये प्रश्न करेंगे कि जब तक छात्रवृत्ति के लिए छात्रों को भिक्षा मांगनी पड़े तो विकास और शिक्षा के दावे का क्या अर्थ रह जाता है। आजसू ने स्पष्ट कहा है कि छात्रवृत्ति की राशि जारी अविलंब की जाय अन्यथा प्रदेश भर के छात्र एकजुट होकर शिक्षा के अधिकार की मांग करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, रवि रोशन, शिवम सिंह, मोहन दास, सोनू, बिट्टू इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

लालपुर पीस रोड के गुजराती पटेल भवन में पांचवें दिन भी जारी रहा अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ
Published / 2025-11-17 20:24:52
लालपुर पीस रोड के गुजराती पटेल भवन में पांचवें दिन भी जारी रहा अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ

भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मना, जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हुआ आयोजन स्थल टीम एबीएन, रांची। लालपुर पीस रोड स्थित गुजराती पटेल भवन में गुरुवार से शुरू हुआ अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रात:कालीन आरती के मुख्य यजमान अनिल कुमार अग्रवाल, उनकी पत्नी शोभा अग्रवाल के साथ ही सलज व पिंकी अग्रवाल और अमन व तमन्ना पोद्दार ने  विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर पाठ का शुभारंभ किया। इसके बाद दिन भर श्रीहनुमान चालीसा पाठ के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बच्चे, युवा से लेकर बुजुर्गों तक में पाठ करने को लेकर उत्साह बना रहा। शाम को पीस रोड लालपुर के गुजराती पटेल भवन में अयोध्याधाम से पधारे गुरुवर दिलीप दास त्यागी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा सुनायी। कथा के दौरान उन्होने मयार्दा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। भजन के साथ श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। इसके बाद भगवान का जन्मोत्सव केक काट कर मनाया गया। केक कटिंग के साथ ही जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हुआ आयोजन स्थल। गुरुवर दिलीप दास त्यागी ने मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा करते हुए उनके जीवन आदर्शों पर अत्यंत दिव्य और भावपूर्ण प्रवचन दिया, जिसे उपस्थित  श्रद्धालुओं ने मनोयोग से सुना। भजन, कीर्तन के साथ भगवान श्री राम की कथा सुनने के लिए हर शाम आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।  उधर आयोजन स्थल गुजराती पटेल भवन में के पहले तल्ले पर भंडारा सह प्रसाद की व्यवस्था की गयी है। पाठ करने के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गयी है। पांचवें दिन दिन के भंडारे के लिए सारी व्यवस्था संजीव व स्नेहा कुमारी, श्रीश्याम प्रेमी परिवार व राजेश जलान की ओर से की गयी। वही बालाजी महाराज के सवामनी भोग प्रसाद की व्यवस्था भी एक भक्त की ओर से की गयी। उधर श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम रांची शाखा के अनिल अग्रवाल, राजेश लड़या, पवन अग्रवाल, संदीप गोयल, अंकित अग्रवाल, विनोद कुमार पांडेय, शीतल प्रसाद पांडेय सहित अन्य सदस्य सपिरवार आयोजन को सफल में तन, मन, धन से दिन-रात जुटे हैं। दिन भर श्रद्धालु श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम, बर्नपुर आसनसोल से पधारे संतोष भाई जी आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ रोजी-रोजगार सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।श्रद्धालुओं का कहना है कि संतोष भाई जी के मार्गदर्शन से उनमें उत्साह व नयी ऊर्जा का संचार होता है। गुरुवर संतोष भाई जी सभी भक्तों को ज्यादा से ज्यादा से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने को प्रेरित करते हैं। उनका कहना है कि हनुमान जी कृपा से सभी भक्तों के बिगड़े काम बनते हैं, बस हुनमान जी महाराज की सच्चे मन से आराधना करनी है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ शांत और एकाग्रचित्त होकर करना है।श्याम प्रेमी परिवार के अध्यक्ष ने गुरुवर को शॉल भेंट कर आशीर्वाद लिया श्री रामकथा वाचक गुरुवर दिलीप महाराज के साथ ही गुरुजी संतोष भाईजी को रांची के श्याम प्रेमी परिवार के अध्यक्ष पवन गोयनका  ने शाल भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले श्रीरामकथा के यजमान अशोक धानुका ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गुरुवर का दिलीप महाराज का आशीर्वाद लिया।

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रितों की स्वास्थ्य की जांच
Published / 2025-11-17 18:00:28
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रितों की स्वास्थ्य की जांच

नर सेवा ही नारायण सेवा है : डॉ नारायणटीम एबीएन, रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट की शाखा श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम पुंदाग में परमहंस स्वामी सदानंद जी महाराज के सान्निध्य से आज सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में सेवा करने वाले सभी सेवादार साथियों का शहर के जाने माने न्यूरो सर्जन डॉ एचपी नारायण ने सबों की स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच की एवं आवश्यकतानुसार सबको अपनी ओर से नि:शुल्क दवाइयां दी। डॉ नारायण ने स्वास्थ्य की देखभाल एवं निरोग रहने के सभी को पूर्ण जानकारी दी। जांच के समय डॉ नारायण को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल, संजय सर्राफ ने सहयोग किया। डॉ एचपी नारायण ने आश्रम मे रह रहे लोगों से बातचीत कर संस्था के सेवा के इस महान कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह मे एक से दो बार अपना घर आश्रम आकर सभी के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। उन्होंने आश्रम की साफ सफाई की भी तारीफ की।सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि परम पूज्य गुरुजी स्वामी सदानंद जी महाराज के सान्निध्य में पीड़ित मानव सेवा का पावन तीर्थ प्रारंभ होने वाला झारखंड का प्रथम आश्रम है। आश्रम में प्रारंभिक दौर मे ऐसे पुरुष जो अपने जीवनकाल में अपने रिश्तेदारो, परिवारजनों से बिछुड गये हो एवं अस्पतालों, सड़क किनारे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों के आसपास असहाय एवं लाचार स्थिति में पड़े रहते हैं। उनको स्थानीय प्रशासन और समाज के प्रबुद्धजनों के सहयोग से एक अच्छा जीवन देने की कोशिश की जा रही है। अभी अपना घर आश्रम में 42 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित लोगों की प्रभु सेवा की जा रही है। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.