आपकी सरकार-आपके द्वार कैंप में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, योजनाओं के लिए लाभुकों में दिखा उत्साह टीम एबीएन, रांची। बीते शुक्रवार से झारखंड में आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। इसके चलते आज हजारीबाग में आयोजित कैंप में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही।कैंप में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गयाहजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड में पंचायत सचिवालय परिसर में विशेष कैंप आयोजित किया गया। सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही और आवेदकों में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने आवास योजना के लिए आवेदन भरा जबकि छात्राओं ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का फॉर्म भरा। वहीं, महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन भरा। कैंप में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गयी। बता दें कि आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में ही नये लाभुक मंईयां योजना से जोड़े जा रहे हैं। लाभुक अपने जरूरी दस्तावेज के साथ आपकी सरकार, आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम के कैंप में पहुंच रहे हैं और वहीं दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदन स्वीकृत किया जा रहा है। मंईयां सम्मान योजना में आवेदन के लिए आवेदकों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, स्व-सत्यापन फॉर्म, दो पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी। 18 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। सभी जिलों में कैंप लगाकर पात्र महिलाओं से आवेदन लिया जाएगा। कैंप में ही दस्तावेज की जांच और स्वीकृति दोनों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,पटना के तत्वावधान में दो-दिवसीय शिक्षण क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन एबीएन कैरियर डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में सीबीएसई सीओई पटना के तत्वावधान में 21 - 22 नवंबर को दो दिवसीय करियर काउंसेलिंग विषय पर शिक्षण क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्न हो गया। सीबीएसई के दो संसाधक; आलोक कुमार पाठक तथा लिपिका पात्रा ने क्रियाकलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिनमें 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रियतापूर्वक भाग लिया। पांच-पांच घंटे के दो दिवसीय कार्यशाला में करियर काउंसेलिंग विषय के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गयी। साथ ही प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी, परियोजना, अभिनय सहित विविध गतिविधियों पर आधारित क्रियाकलाप आयोजित किये गये, जिनकी मदद से विषय को सुग्राह्य बनाया जा सका। निश्चय ही यह कार्यक्रम अध्यापक समुदाय के लिए लाभप्रद रहा, जिनकी मदद से विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया जायेगा। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने दो दिवसीय कार्यशाला के सफल संचालन के लिए दोनों संसाधकों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि करियर काउंसेलिंग विषय विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। आज के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों को रोजगार के विविध अवसरों की जानकारी देना तथा उन्हें उनकी रुचि तथा क्षमता के अनुसार रोजगार चयन करने में मदद करना भी उनके शिक्षकों का पुनीत कर्तव्य है। ऐसे सत्रों का नियमित आयोजन सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए अत्यंत लाभप्रद हैं। राष्ट्र गान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।
गुलाब सलाट एक्शन एक्टर को मिला है राजकोट गुजरात से सौराष्ट्र सम्राट न्यूज़ चैनल पुरस्कार अवार्ड एक्शन एक्टर के रूप में तारीख 16 11 2025 स्पेशल थैंक यू परेश चौहान सर राजकोट सेएबीएन सेंट्रल डेस्क (मुम्बई)। गुजरात के आनंद जिले के एक साधारण परिवार में जन्मे गुलाब सलाट आज भारतीय सिनेमा के उभरते हुए एक्शन एक्टर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। गरीबी, संघर्ष और असफलताओं के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनके जीवन की कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखता है, लेकिन हालात से हार मान लेता है।गुलाब को अब तक कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं पुरस्कार अभिनंदन पत्र राष्ट्रीय एकता सन्मान महासोळा राज्यस्तरीय लोक सेवा गौरव अवार्ड दिल्ली बॉलीवुड सिने रिपोर्टर अवार्ड, नागपुर गौरव महाराष्ट्र अवार्ड, मुंबई जन गौरव कार्य दर्पण अवार्ड, वडोदरा सिने मीडिया अवार्ड, और वाइब्रेंट गुजराती फिल्म अवार्ड। ये सम्मान उनके कठिन परिश्रम और प्रतिभा की पहचान हैं।संघर्ष की शुरुआत: तंबू से मुंबई तक का सफरगुलाब के पिता तम्मा भाई सलाट बेहद गरीब थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन एक खाट-तंबू में बिताया। लेकिन उन्होंने अपने बेटे के सपनों को कभी मरने नहीं दिया। बचपन से ही गुलाब फिल्मों की दुनिया से आकर्षित थे। मात्र 8 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता से कहा कि एक दिन वे फिल्मों में काम करेंगे।पिता ने बेटे के सपनों के लिए दिन-रात मेहनत की और उन्हें ऑल इंडिया वाडो काई कराटे दो अकादमी में दाखिला दिलाया। यहीं से गुलाब ने अपने जीवन की दिशा तय की एक्शन और मार्शल आर्ट के जरिए फिल्मी दुनिया में नाम कमाना।हैदराबाद से मुंबई तक — मेहनत और धोखे की कहानीडांस और जिमनास्टिक में माहिर होने के लिए गुलाब हैदराबाद गए, जहां उन्होंने एक साल की डिग्री हासिल की। इसके बाद उनके पिता उन्हें लेकर मुंबई पहुंचे ताकि उन्हें फिल्म में काम मिल सके।लेकिन किस्मत ने फिर परीक्षा ली — एक डायरेक्टर ने गुलाब के पिता से ₹15,000 ठग लिए और काम देने का वादा पूरा नहीं किया। निराश होकर पिता-पुत्र वापस आनंद लौट आए। कुछ समय बाद तम्मा भाई का निधन हो गया। यह गुलाब के जीवन का सबसे कठिन दौर था।संघर्ष से सफलता तकपिता की मृत्यु के बाद गुलाब ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कराटे सिखाना शुरू किया, छोटे-छोटे शो किए और डांस प्रस्तुतियों से जो भी कमा सकते थे, उससे घर चलाया। उनके परिवार में दो भाई और दो बहनें थीं, और मां की तबीयत भी बिगड़ती जा रही थी।इन्हीं संघर्षों के बीच गुलाब ने निश्चय किया कि वे अपने पिता का नाम रोशन करेंगे। लगातार प्रयासों के बाद उन्हें टीवी सीरियल जय जय जग जननी दुर्गा मां जय बजरंगबली में काम करने का अवसर मिला। इसके बाद फिल्मों में भी उनका सफर शुरू हुआ।अब एक्शन ही पहचान हैगुलाब सलाट आज एक प्रशिक्षित एक्शन एक्टर हैं, जिन्होंने मार्शल आर्ट, कराटे, जिमनास्टिक, योगा, बॉडी स्टंट, ब्रेक डांस, लाठी, ननचाकू, तलवार, राइफल शूटिंग और फिल्मी अभिनय में महारत हासिल की है। उनका कहना है मैं अपने पिता का नाम रोशन करने का सपना जल्द ही पूरा करूंगा। गुलाब सलाट की यह यात्रा न सिर्फ एक अभिनेता की कहानी है, बल्कि उस संघर्षशील भारतीय युवा की दास्तान है जो हालात से नहीं, बल्कि अपने हौसलों से लड़ता है। गुलाब सलाट मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की जीवंत मिसाल
पलामू में 80 करोड़ का सांप का ज़हर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तारएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) की टीम ने वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम कार्रवाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 80 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत का सांप का ज़हर बरामद किया है। वन विभाग ने कुल 1 किलो 200 ग्राम सांप का ज़हर जब्त किया है, जिसे स्थानीय स्तर पर इकट्ठा किया गया था जिसे विदेश में तस्करी के लिए तैयार कर रखा गया था। इस बड़ी कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि सात अन्य को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के औरंगाबाद (देव) के रहने वाले मोहम्मद सिराज और मोहम्मद मिराज के साथ-साथ पलामू के हरिहरगंज के कौवाखोह निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है। तस्करों के पास से पैंगोलिन का शल्क भी बरामद किया गया है जिसकी बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इस नेटवर्क के खिलाफ पिछले कई दिनों से वन विभाग की संयुक्त टीम के छापेमारी कर रही थी। और तीन दिन पहले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीटीआर के उपनिदेशक प्रजेशकान्त जेना ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर शुरू किया गया था, जहां पलामू इलाके में साँप के ज़हर के अवैध कारोबार की जानकारी मिली थी। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े गए तस्करों से यह पता लगाने के लिए लगातार पूछताछ की जा रही है कि यह ज़हर पलामू के इलाके से किन-किन अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक सप्लाई किया जाता था।
रांची में बड़ा हादसा, तालाब में नहाते समय युवक फिसला, पुलिस कर रही तलाशटीम एबीएन, रांची। रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित गाड़ीगांव के पाहनटोली तालाब में आज शुक्रवार को बड़ा हादसा होने की सूचना मिली हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक युवक तालाब में नहाने और कपड़ा धोने के दौरान फिसलकर पानी में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाश जारी हैं।
महेश चंद्रा की अध्यक्षता में बोरिंग ऑनर एसोसिएशन की बैठक संपन्नटीम एबीएन, रांची। बुधवार को रांची रिंग बोरिंग ऑनर एसोसिएशन की विशेष बैठक महेश चंद्रा की अध्यक्षता में रिंग रोड स्थित सुकुरहुट्टू में आयोजित की गई जिसमे सभी रिग ऑनर शामिल हुए, जिसमे मजदूर, ऑपरेटर, हैमर बिट, एवं बोरिंग मशीन के पार्ट्स पुर्जा की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए सभी के सर्व सम्मति से बोरिंग की नई दर 110/- रुपये प्रति फीट निर्धारित की गई। अब लोगों को बोरिंग की नई दर 110/- रुपये प्रति फीट के दर से चुकानी होगी। रांदी में अत्यधिक गाड़ी बनने के वजह से झारखण्ड के मजदूरों को रोजगार देने के लिए भी प्रतिबद्ध है यह पलायन को रोकने की एक पहल है। नई दर 21/11/25 से पूरे रांची में लागू हो जाएगी।इस बैठक में समिति के सुनील तिवारी, राजेश कुमार, प्रदीप प्रसाद, रूपेश गोप, जितेंद्र सिंह, मो० आरिफ, विनोद वर्मा, प्रशांत गराई, सुरेंद्र वर्मा, संतोष अस्थाना, रवि वर्मा, रोहित बौधरी, असजद रेहान, राजू शर्मा, एवं अन्य गाड़ी मालिक उपस्थित थे।
झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर वीरगति प्राप्त करने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगाटीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर 22 नवंबर को एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश की सीमा और नक्सल अभियानों में वीरगति प्राप्त झारखंड के 16 शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।इस आयोजन में देश के लिए वीरगति प्राप्त होने वाले 16 जवानों के परिजनों को झारखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
राज्यपाल ने यूनिटी मार्च - एक भारत, आत्मनिर्भर भारत में लिया हिस्सा, बढ़ाया युवाओं का उत्साहटीम एबीएन, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राजभवन के मुख्य द्वार से ओटीसी ग्राउंड तक आयोजित यूनिटी मार्च - एक भारत, आत्मनिर्भर भारत में शामिल होकर प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री, लौहपुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और सेवा-भावना का प्रेरक प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इस पदयात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल जी ने भारत की 562 रियासतों का विलय कर अखंड भारत की नींव रखी, जो उनकी अद्वितीय दूरदृष्टि, साहस और राष्ट्रनिष्ठा का उदाहरण है। उनका संदेश सदैव यही रहा है कि एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।उन्होंने यह भी कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माई भारत द्वारा सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्षगांठ को एक जन-आंदोलन के रूप में मनाया जाना अत्यंत सराहनीय पहल है। राज्यपाल ने आगे बताया कि देशभर में आयोजित पदयात्राएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध और क्विज़ प्रतियोगिताएँ, एक था सरदार पॉडकास्ट तथा राष्ट्रीय रील प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ युवाओं में राष्ट्रभावना को प्रबल करेंगी। उन्होंने कहा कि एनएसएस, स्काउट्स & गाइड्स, माई भारत वॉलंटियर्स और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हजारों छात्र-छात्राओं की उत्साही भागीदारी यह दर्शाती है कि युवा वर्ग राष्ट्र-निर्माण के प्रति पूर्णतः समर्पित है। राज्यपाल ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं की एकजुटता, संकल्प और चरित्र पर आधारित है और विकसित भारत के निर्माण में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा एक भारत, श्रेष्ठ भारत जैसी पहल की गई हैं और इसी क्रम में राजभवन, झारखंड द्वारा सभी राज्यों के स्थापना दिवस समारोह आयोजित किए जाते हैं और संबंधित राज्य के नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है।उन्होंने यह भी कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को केवल स्मरण ही न करें, बल्कि उन्हें अपने आचरण, कर्तव्यों और जीवन-मूल्यों में आत्मसात करें। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के सपनों के सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभायें।राज्यपाल ने उल्लेख किया कि इसी माह की 9 तारीख को उन्हें सरदार पटेल की भव्य स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि वहां देश-विदेश से आए असंख्य लोग उपस्थित थे और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वे केवल प्रतिमा का अवलोकन ही नहीं कर रहे थे, बल्कि सरदार पटेल जी को श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ स्मरण भी कर रहे थे। अंत में राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पदयात्रा से प्रेरित होकर हम सभी राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव के संकल्प को और अधिक दृढ़ करें। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वदेशी अपनाने और नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई।
जिस्म पर दागी 8 गोलियां...सिर पर 3 बार तेजधार हथियार से किया वार, जमशेदपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कुछ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जिस्म पर दागी 8 गोलियां...सिर पर 3 बार किया वारघटना जिले के कदमा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शास्त्री नगर मस्जिद के पीछे स्थित मैदान में 5 से 6 अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि तौकीर नामक युवक घर से पैदल एक पार्टी में जाने के लिए निकला था। इस दौरान बाइक पर सवार 5 से 6 अपराधी पहुंचे और उसे गोलियों से छलनी कर दिया। अपराधियों ने तौकीर के शरीर में 8 गोलियां दागी। बाद में सिर पर तीन जगह तेजधार हथियार से हमला कर दिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू की घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में तौकीर को अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप एग्रिको निवासी सलमान और मानगो के बिल्ली आफताब पर लगाया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.