एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज दिनांक 30 अगस्त 2026 को करमा पूजा की तैयारी एवं पूजा समारोह को लेकर एक विशेष बैठक आदिवासी कॉलेज छात्रावास के प्रांगण में केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा की कोर कमेटी की अगुवाई में आयोजित की गयी। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 21 सितंबर 2026 को करमा पर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह एवं 22 सितंबर 2026 को करमा पूजा समारोह भव्य रूप से मनाया जायेगा। इसकी तैयारी को लेकर विभिन्न समूहों का गठन कर दिया गया है। समिति की अगली बृहत बैठक 6 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से बीएस कॉलेज परिसर में होना तय किया गया है। इस बैठक में केंद्रीय सरना समिति के मुख्य संरक्षक मनी उरांव, अध्यक्ष रघु उरांव, संरक्षक शंकर भगत, संरक्षक बिफई उरांव, संरक्षक अनिल कुमार भगत, कोषाध्यक्ष चोंह स उरांव, संरक्षक गोसाईं उरांव, बीरेंद्र उरांव, जिला राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के जिला अध्यक्ष सोमदेव उरांव, सुरेंद्र उरांव सचिव प्रार्थना सभा, हॉस्टल प्रीफैक्ट महादेव उरांव, संरक्षक तेंबा उरांव, संजीव उरांव के अलावे ढेर सारे युवाओं ने भाग लिया।
50% सीट जनसंख्या के आधार पर आदिवासियों को दो, यह बिल हम पास नहीं होने देंगे टीम एबीएन, रांची। राजधानी में आयोजित आदिवासी एकता महाजुटान रैली में लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने जमकर हुंकार भरी। मंच से हजारों आदिवासियों को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मैं ये बताना चाहता हूं मोदी जी को, ये झारखंड की जमीन और आदिवासी अधिकारों की बात है। आज हम लोग यहां पर संघर्ष करने के लिए, आवाज देने के लिए, चेतावनी देने के लिए यहां पर आए हैं। आदिवासियों ने राष्ट्र के विकास के लिए जमीन दी है। चाहे वो डैम हो, इंडस्ट्री हो, बड़ी परियोजना हो या बड़े-बड़े खदान हो, इसमें सबसे बड़ा योगदान आदिवासियों का है। उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा-आरएसएस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सदन में 16-17 अप्रैल को हुई चर्चा कर हम लोगों ने संकल्प लिया है, 50 फीसदी सीट जनसंख्या के आधार पर आदिवासियों को मिलनी चाहिए। ये बिल हम पास नहीं होने देंगे। ये कान खोल कर सुन लो- आदिवासी विरोधी बिल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए है। लोकतंत्र में सबकी भागीदारी जरूरी है और आदिवासी समाज को उसकी आबादी के हिसाब से हक मिलना ही चाहिए। मंच से सांसद सुखदेव भगत ने लोकसभा में प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का भेजा हुआ संदेश भी पढ़ें। इस महाजुटान रैली में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), झारखंड प्रांत द्वारा संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 4 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक पूरे झारखंड में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम प्रदेश के लगभग 5,000 स्थानों पर मनाये जायेंगे तथा गांव-गांव में समिति गठन, सत्संग एवं सेवा कार्यों के विस्तार का लिया गया संकल्प लिया गया। इसी क्रम में आज 30 अगस्त 2026 को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय शक्ति आश्रम, किशोरगंज, रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों, संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए पटना क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय विजय प्रताप जी ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में सघन प्रवास करें और अधिक से अधिक लोगों को संगठन के कार्यक्रमों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में अभी तक विश्व हिंदू परिषद की समितियां गठित नहीं हैं, वहां शीघ्र समिति गठन का कार्य किया जाये। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव में सत्संग, सेवा कार्य एवं अन्य सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का विस्तार किया जाये, ताकि संगठन की गतिविधियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। स्थापना दिवस को संगठन के विस्तार और समाज को संगठित करने के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। बैठक में पटना क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप, पटना क्षेत्र मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, प्रांत सहमंत्री रामनरेश सिंह, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो, सह-संयोजक जनार्दन पांडे, संजय चौरसिया, प्रकाश रंजन, स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, अरविंद सिंह, महेंद्र नाथ, रवि शंकर राय एवं मनोज प्रसाद सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत के प्रकाश रंजन ने दी।
लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस टीम एबीएन, रांची। लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ाटोली में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर देर रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। हॉस्टल के गेट पर स्कॉर्पियो रुकते ही वहां पहले से शराब पी रहे युवकों ने गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद युवती के साथ छेड़खानी की गयी और विरोध करने पर उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी। आरोपियों ने मारपीट के दौरान सोने की चेन, अंगूठी और गाड़ी की चाबी भी छीन ली। घटना 28 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे श्रीवास्तव गर्ल्स हॉस्टल के पास की बतायी जा रही है। इस मामले को लेकर बोकारो के कसमार निवासी छात्रा ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार, छात्रा अपने भाई के साथ स्कॉर्पियो से हॉस्टल पहुंची थी। जैसे ही गाड़ी हॉस्टल के पास रुकी, वहां पहले से शराब का सेवन कर रहे सनी समेत तीन अज्ञात युवक गाड़ी के आसपास पहुंच गये। आरोप है कि युवकों ने गेट खोलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ते देख युवती के भाई ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने कथित तौर पर उसके गले से सोने की चेन और अंगूठी उतार ली तथा गाड़ी की चाबी भी छीन ली। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी सनी ने उसे जबरन स्कॉर्पियो से नीचे खींच लिया। इसके बाद उसके साथ अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट की हैं। पुलिस अब प्राथमिकी में नामजद आरोपी सनी के अलावा घटना में शामिल तीन अज्ञात युवकों की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाला जा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिलाष साहू और प्रदेश कांग्रेस के को-आॅर्डिनेटर अमरेंद्र सिंह पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों नेताओं को अगले आदेश तक कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है। दोनों नेताओं पर वायरल वीडियो के आधार पर कांग्रेस ने कार्रवाई की है।
संथाल परगना की धरती आंदोलनकारियों की धरती है : देवेंद्र नाथ महतो टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली एवं अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में चल रही भर्ती सुधार यात्रा के छठे दिन आज पाकुड़ और साहिबगंज जिले में यात्रा पहुंची। यात्रा की शुरुआत पाकुड़ में सिदो-कान्हू एवं चांद-भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके वीर गाथाओं का स्मरण करते हुए की गयी। कड़ी धूप के बावजूद यात्रा में छात्रों का उत्साह और जोश देखते ही बना। इसके बाद दोपहर में यात्रा आगे बढ़ते हुए साहिबगंज जिले में प्रवेश की। बरहरवा चौक में सरकार की भर्ती व्यवस्था के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी। वहीं, यात्रा आगे बढ़ते हुए देर शाम राजमहल पहुंची। राजमहल चौक से स्टेशन चौक तक छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा भव्य पदयात्रा निकाली गयी। झमाझम बारिश के बीच शहीदों के जयघोष के साथ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में पदयात्रा जारी रही। इस दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि संथाल परगना की धरती आंदोलनकारियों की धरती रही है। यहां के छात्र-युवाओं में सरकार की भर्ती व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी है। सरकार को भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए आवश्यक सुधार करना ही होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को गंभीरता से पहल करनी चाहिए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए। बताते चलें कि भर्ती सुधार यात्रा का सातवां दिन कल, रविवार को गोड्डा जिले में प्रवेश करेगा।
सांसद सुखदेव भगत बोले- आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभा को मंच देना मेरी प्राथमिकता, खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल हो एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। बिशुनपुर प्रखंड के नरमा गांव में नव युवक सरना समिति के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। टूर्नामेंट काफाइनल मुकाबला गोरा टोली बनाम तुसरूकोना टीमके बीच खेला गया। कांटे के टक्कर वाले रोमांचक फाइनल मैच में गोरा टोली टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत थे। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा ढोल-मांदर और पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज के साथ सांसद का भव्य स्वागत किया गया। सांसद ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कियाऔर उनका हौसला बढ़ाया। पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन मैदान में आपका जज्बा ही आपकी असली जीत है। मैं सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे आदिवासी क्षेत्रों में फुटबॉल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि हमारी पहचान है। यहां अपार प्रतिभा है। मेरी प्राथमिकता है कि इन प्रतिभाओं को सही मंच, मैदान और संसाधन मिले ताकि वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। मैं खेल और खिलाड़ियों के हित के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा हूं। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य अष्टम उरांव,पवन उरांव, कमला उरांव, सुशील मुंडा, वसनु उरांव, महात्मा उरांव, दयानंद उरांव, आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद बेलू,बाबू सिंह, अनवर अंसारी, फूलदेव उरांव, मोती चौबे, धर्मेंद्र उरांव वीरेंद्र यादव आयोजन समिति के अध्यक्ष, सदस्यगण सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिल के कुडु प्रखंड के अंतर्गत चांपी से धौरा तक की 6 किलोमीटर की सड़क जो कि पिछले 26 वर्षों से नहीं बन पायी है। सड़क की स्थिति बिल्कुल दयनीय है। इसे लेकर उस क्षेत्र की जनता काफी परेशान है। इसको लेकर आज सामाजिक विचार मंच के संयोजक विनोद कुमार सिंह, संयोजक जतुरा मुंडा, एम ठाकुर, मनोज साहू, मिथिलेश सिंह सहित अन्य ग्रामीण आज सलगी, चांपी, धौरा पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। कहा कि अगर अविलंब सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता है तो हम सभी आंदोलन करेंगे और जिला मुख्यालय का घेराव तक करेंगे। इसके लिए सभी ग्रामीणों ने कहा कि हमें अगर साइकिल से भी जाना पड़ेगा तो हम लोग आंदोलन में जायेंगे। आप लोग केवल शुरुआत कीजिये क्योंकि 26 वर्षों से हम इंतजार कर रहे हैं कि यहां सड़क बने। वहीं दूसरी ओर आज ग्रामीणों ने अपने पैसे खर्च कर विभिन्न अखबारों में छपी इस खबर को लेकर गांव में विभिन्न अखबारों का भी वितरण किया और आम जनता को जागृत किया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। आज दिनांक 29/08/2026 को धनबाद संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी अनुपमा सिंह की अनुशंसा पर दो रोड लुकिंग ग्लास टाटा कंपनी ने दिये। दोनों लुकिंग ग्लास को जोगता मोड़ पर लगाया गया। जिसका उद्घाटन भूतपूर्व अध्यक्ष संजय सिंह और वर्तमान अध्यक्ष किसन कुमार महतो एवं सचिव लव कुश शुक्ला राष्ट्रीय कोलियारी मजदूर संघ सिजुआ शाखा टाटा तथा जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंहा ने किया। जिसमें शंकर चौहान, सुदर्शन सिंह, आशीष सरकार, मन्नु महतो, एसके मोबिन, निर्मल कुमार, हसीब खान, बिंदुवा देवी, गुड़िया खातून, नगमा खातून असगर मियां, श्रीधर पांडेय, अजय चौहान, प्रेम चौहान, सूरज चौहान, इबरार असरफ, टिंकू सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.