Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
विधायक जयराम पर कार्रवाई को लेकर राज्यभर का पुलिस एसोसिएशन एकजुट
Published / 2026-08-31 21:14:55
विधायक जयराम पर कार्रवाई को लेकर राज्यभर का पुलिस एसोसिएशन एकजुट

टीम एबीएन, रांची। दिनांक 21/08/2026 को डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने बरवाअड्डा जिला-धनबाद के थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित रूप से गाली-गलौज एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी एवं थाना प्रभारी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विधायक लगातार सोशल मीडिया, प्रेस से हर पल पुलिसकर्मियों के प्रति अमर्यादित भाष का प्रयोग कर वीडियो जारी कर रहे हैं। विधायक लगातार तथ्य से परे बयान देकर पुलिसकर्मियों के सम्मान एवं गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। संवैधानिक पद पर बैठे विधायक का यह आचरण झारखंड पुलिस एसोसिएशन को पीड़ा पहुंचाने वाला है। विधायक एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए झारखंड पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय ने जो मांग की है उसका झारखंड पुलिस एसोसिएशन, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड, रांची पूर्ण रूप से सर्मथन करती है। 

भाजपा का शुद्धिकरण अनुष्ठान नहीं, यह संविधान का अपमान है : राहुल गांधी
Published / 2026-08-31 21:14:11
भाजपा का शुद्धिकरण अनुष्ठान नहीं, यह संविधान का अपमान है : राहुल गांधी

राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज करना तानाशाही का चरम  एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड के हल्द्वानी रैली स्थल पर भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं के अत्यंत निंदनीय एवं जातिवादी शुद्धिकरण अनुष्ठान की कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे दलित विरोधी मानसिकता का घिनौना प्रदर्शन बताया है। लोहरदगा सांसद ने कहा कि हमारे नेता, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश के सबसे वरिष्ठ दलित नेता हैं। उनके मंच का भाजपा के लोगों द्वारा गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करना, यह सिर्फ खड़गे का नहीं, बल्कि पूरे दलित, आदिवासी, पिछड़ा और शोषित समाज का अपमान है। यह बताता है कि भाजपा-आरएसएस के मन में आज भी मनुवादी और जातिवादी जहर भरा हुआ है। सांसद सुखदेव भगत नेकहा कि इस प्रत्यक्ष क्रम में लोकतंत्र के सजग प्रहरी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साहसिक एवं दृढ़ रुख अपनाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और ऋकफ दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन उन लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय, उत्तराखंड पुलिस, जो भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रही है, ने चौंकाने वाले तरीके से उल्टा राहुल गांधी के विरुद्ध ही हल्द्वानी सिटी कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दी। यह भाजपा सरकार की तानाशाही, प्रतिशोध की राजनीति और तानाशाही रवैये का जीता-जागता सबूत है।श्री भगत ने कहा कि भाजपा यह साबित कर रही है कि वह सामाजिक अन्याय की सबसे बड़ी कर्ता और संरक्षक है। जो भी व्यक्ति जाति-आधारित भेदभाव और दलितों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठायेगा, उसे भाजपा राज्य की पूरी ताकत से दबाने का काम करेगी। राहुल गांधी जी को निशाना बनाना, उनकी आवाज को दबाने की साजिश है, लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।

बहरागोड़ा : पैराशूट से गिरे उपकरण के बाद इलाके में अफरातफरी
Published / 2026-08-31 19:57:54
बहरागोड़ा : पैराशूट से गिरे उपकरण के बाद इलाके में अफरातफरी

पैराशूट से गिरा वैज्ञानिक अनुसंधान उपकरण, पाथरा गांव में मचा कौतूहल एबीएन न्यूज नेटवर्क, बहरागोड़ा/ जमशेदपुर। बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत अंतर्गत पाथरा गांव के समीप सोमवार को पैराशूट के जरिये एक अज्ञात उपकरण गिरने से क्षेत्र में कौतूहल और दहशत का माहौल बन गया। अचानक आसमान से पैराशूट के सहारे एक वस्तु को जमीन पर गिरते देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी। सूचना पाकर बरसोल पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त चीज को आपने साथ थाना ले जाया गया। बरसोल पुलिस ने बताया गया कि प्रारंभिक जानकारी में उक्त उपकरण को वैज्ञानिक अनुसंधान से संबंधित बताया जा रहा है। बताया गया कि इसे पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय से अनुसंधान के उद्देश्य से उड़ाया गया था। उपकरण पर दर्ज संपर्क नंबर के माध्यम से पुलिस ने संबंधित संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क किया। संस्था के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि वैज्ञानिकों की टीम दो-तीन दिनों के भीतर बरसोल पहुंचकर उपकरण को अपने साथ ले जायेगी। साथ ही उपकरण को सुरक्षित रखने तथा आम लोगों से दूर रखने का आग्रह किया गया।

पलामू : 36 घंटे बाद बटाने नदी से तीसरा शव बरामद
Published / 2026-08-31 19:57:06
पलामू : 36 घंटे बाद बटाने नदी से तीसरा शव बरामद

पलामू के बटाने नदी में डूब गये थे बिहार के तीन दोस्त, 36 घंटे बाद बरामद हुआ दूसरा शव एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बटाने नदी में डूबे तीन दोस्तों में से एक और का शव बरामद कर लिया गया है। ये तीनों दोस्त शनिवार शाम को डूब गये थे, वे सभी बिहार के औरंगाबाद जिले के मिनी बीघा गांव के रहने वाले थे। शनिवार को ही राजेंद्र साव नाम के एक युवक को बाहर निकाला लिया गया। वहीं, रविवार को दूसरे दोस्त रितिक का बटाने पुल के पास शव बरामद हुआ था। जबकि तीसरे दोस्त टेनी का सोमवार को हरिहरगंज के सियरभूंका के इलाके में बटाने नदी से शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान टेनी के रूप में हुई है। घटना के बाद, पलामू पुलिस ने रविवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को पूरे मामले की जानकारी दी थी। एनडीआरएफ की टीम सोमवार को मौके पर पहुंची और तीसरे दोस्त का शव बटाने नदी से बाहर निकाला। हरिहरगंज के थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि बटाने नदी से एक और शव को बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बता दें कि शनिवार को राजेंद्र, रितिक और टेनी पिकनिक मनाने के लिए पलामू के हरिहरगंज के बटाने नदी पहुंचे थे। तीनों नदी में नहाने के लिए उतरे थे और इस दौरान तीनों डूब गये। ग्रामीणों ने राजेंद्र को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला था और पुलिस की मदद से इलाज के लिए भेजा गया था। बाद में राजेंद्र को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। राजेंद्र की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

झारखंड : राजधानी की सड़कों पर आकर्षण का केंद्र रहा 308 चक्के वाला ट्रक
Published / 2026-08-31 19:55:36
झारखंड : राजधानी की सड़कों पर आकर्षण का केंद्र रहा 308 चक्के वाला ट्रक

रांची की सड़कों से सोशल मीडिया तक छाया 308 चक्का वाला विशाल ट्रक, जानिए इस वायरल ट्रक की पूरी कहानी टीम एबीएन, रांची। रांची में रहने वाले लोगों ने अब तक रोड पर सामने से या सोशल मीडिया पर रील्स में एक भारी-भरकम मशीन लोडेड 308 चक्का वाला विशाल ट्रक जरूर देखा होगा। यह वायरल ट्रक इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर यह विशाल ट्रक कहां से आया है और इसकी आखिरी मंजिल कहां है? साथ ही इस पर जो भारी भरकम मशीन लोड है, वह क्या है? और यह ट्रक कितने दिनों से चल रहा है? आइये आपके मन में चल रहे इन सभी सवालों का जवाब आपको इस खास लेख में देते हैं।  वायरल ट्रक से जुड़ी अहम जानकारी  आज 31 अगस्त को यह ट्रक नेवरी विकास गोलचक्कर के आसपास पहुंचा है। वहीं कल रविवार को यह ट्रक सिमलिया रिंग रोड में धोनी फार्म हाउस के पास से गुजरा था, जहां इस ट्रक को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। बताते चलें कि विशालकाय संरचना और अत्यधिक वजन के कारण यह ट्रक एक दिन में करीब 10-12 किमी ही चल पाता है। इसके अलावा रास्ते में इस ट्रक को कई तरह की चुनौतियां का भी सामना करना पड़ रहा है।  उत्तर प्रदेश है ट्रक की आखिरी मंजिल  यह विशाल ट्रक ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से करीब दो माह पूर्व चलना शुरू हुआ है। ओडिशा से झारखंड के रास्ते यह ट्रक उत्तर प्रदेश जा रहा है। झारखंड के कई जिलों से गुजरते हुए यह ट्रक फिलहाल रांची पहुंचा है। ट्रक की धीमी गति के कारण अभी इसे उत्तर प्रदेश पहुंचने में करीब दो माह का और समय लगेगा। इस ट्रक में लोडेड भारी-भरकम मशीन उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए जा रही है। इस मशीन को वियतनाम से मंगाया गया है।

रांची : रिटायर्ड अफसर का शव-नोट मिलने से राजधानी में सनसनी
Published / 2026-08-31 19:53:08
रांची : रिटायर्ड अफसर का शव-नोट मिलने से राजधानी में सनसनी

रांची में रिटायर्ड अफसर ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिला शव; नोट में बयां किया दर्द टीम एबीएन, रांची। रांची के सिदो-कान्हू उद्यान के पास एक फ्लैट में 61 वर्षीय सेवानिवृत्त नौकरशाह का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मूल रूप से बिहार के पटना निवासी सुनील कुमार सिंह एक साल पहले रांची के उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।  पुलिस ने बताया कि रविवार को लालपुर थाना क्षेत्र के सिदो-कान्हू उद्यान के पास स्थित एक फ्लैट में उनका शव पंखे के हुक से बंधे फंदे से लटका मिला। लालपुर थाने के उप-निरीक्षक उत्तम कुमार ने कहा, रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।वह यहां फ्लैट में अकेले रह रहे थे, जबकि उनका परिवार पटना में था। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या की है, क्योंकि वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। पुलिस ने आठ पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें सिंह ने अपनी उम्र संबंधी बीमारियों से हो रही तकलीफ को बयां किया है। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रदेश स्तरीय साहू मिलन समारोह चतरा में संपन्न
Published / 2026-08-31 19:48:38
प्रदेश स्तरीय साहू मिलन समारोह चतरा में संपन्न

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। तेली साहू समाज संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक सह बिहार तैलिक साहू सभा के सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू एवं विशिष्ट अतिथि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू को फूल-माला, बुके तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सामाजिक चेतना और राजनीतिक भागीदारी को लेकर विशेष रूप से चर्चाएं की गयीं। समारोह को सफल बनाने में चतरा जिला से बिंदूल साव, राजु साव, दिलीप साव, प्रदीप साव, नंदकिशोर साव, दुलेश्वर साव, महेश साव, सरस्वती देवी, लोचन साव इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन की एटीएस शाखा ने जताया विरोध
Published / 2026-08-31 19:47:59
जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन की एटीएस शाखा ने जताया विरोध

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की एटीएस शाखा ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की गिरफ्तारी की मांग की है। एसोसिएशन का आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ धनबाद के बरवड्डा थाना में दर्ज मामले में पुलिस अधिकारियों के साथ गाली-गलौज, अमर्यादित व्यवहार और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। थाना प्रभारी से फोन पर विवाद का आरोपएसोसिएशन के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को विधायक जयराम कुमार महतो पर बरवड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगा। इसके बाद देर रात विधायक अपने समर्थकों के साथ बरवड्डा थाना पहुंचे। आरोप है कि थाना परिसर में भी थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस दौरान टेबल पर रखे सामानों को अस्त-व्यस्त करने और थाना प्रभारी की नेम प्लेट तोड़ने का भी आरोप लगाया गया। मामले में बरवड्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तारी की मांग झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर विधायक और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। एटीएस शाखा ने एसोसिएशन की इस मांग का समर्थन किया है। एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि यदि मामले को लेकर संगठन की ओर से लोकतांत्रिक या संगठनात्मक आंदोलन का निर्णय लिया जाता है, तो उसे मजबूती और एकजुटता के साथ लागू किया जायेगा। सोशल मीडिया बयानबाजी पर भी नाराजगी पुलिस एसोसिएशन ने विधायक की ओर से सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से पुलिसकर्मियों के खिलाफ दिये जा रहे कथित बयानों पर भी नाराजगी जतायी है। एसोसिएशन का कहना है कि ऐसे बयानों से पुलिसकर्मियों के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचती है। हालांकि, विधायक जयराम महतो की ओर से लगाये गये आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया दी गयी है, यह इस रिपोर्ट में उपलब्ध जानकारी में स्पष्ट नहीं है। मामले में प्राथमिकी और आगे की कानूनी कार्रवाई के आधार पर ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।

धनबाद : कतरास लकड़का 6 नंबर चाणक के पास बना गोफ, मवेशी के समाने से मची अफरा-तफरी
Published / 2026-08-31 19:45:58
धनबाद : कतरास लकड़का 6 नंबर चाणक के पास बना गोफ, मवेशी के समाने से मची अफरा-तफरी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/ धनबाद। कतरास क्षेत्र के लकड़का 6 नंबर चाणक के समीप सोमवार को अचानक जमीन धंसने से एक बड़ा गोफ बन गया। इस दौरान एक मवेशी जमीन के अंदर बने गोफ में समा गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि चाणक के पास जमीन धंसने के बाद बने गोफ की गहराई काफी अधिक बतायी जा रही है। मवेशी के गोफ में समाने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गये। ग्रामीणों ने घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि आसपास के इलाके में जमीन धंसने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं, जिससे लोगों और मवेशियों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,293