Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
चाचौड़ा तहसील के कई ग्रामों में ज्ञान गंगा पुस्तक का किया प्रचार-प्रसार
Published / 2024-05-10 21:07:04
चाचौड़ा तहसील के कई ग्रामों में ज्ञान गंगा पुस्तक का किया प्रचार-प्रसार

कमल सिंहएबीएन न्यूज नेटवर्क, चाचौड़ा। शुक्रवार को चाचौड़ा तहसील के ग्राम पिपलिया, कुशालपुरा, दमदमपुरा, कुलम्बैह, बड़ी मांगरोल, छोटी मांगरोल, महेशपुर, मुहासा, नेपुरा आदि ग्रामों में संत रामपाल जी महाराज के भक्तों ने ज्ञान गंगा पुस्तक का प्रचार-प्रसार किया। बता दें संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी ज्ञान गंगा पुस्तक के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज द्वारा सुलझाये गये प्रश्नों को समाज के सामने रखते हैं। जैसे- हमें जन्म देने व मारने में किस प्रभु का स्वार्थ है? सभी कहते हैं कि सबका मालिक एक है। लेकिन आज तक क्यों उसका नाम नहीं बता पाया? पूर्ण परमात्मा कौन है? उसका नाम क्या है? उसकी पूजा की विधि क्या है? मोक्ष प्राप्ति के वास्तविक मंत्र कौन से हैं? तत्वदर्शी संत की पहचान क्या है? सृष्टि की रचना कैसे हुई? ऐसे अनेक अनसुलझे सवालों के शास्त्रों से प्रमाणित उत्तर लिखे हुए हैं। पुस्तक सेवा में उपस्थित अनुयायियों ने बताया है ज्ञान गंगा पुस्तक का प्रचार-प्रसार गुना जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे देश- विदेश में किया जा रहा है। पुस्तक सेवा करने का उद्देश्य है समाज में फैल रही कुरीतियां दहेज प्रथा, नशा, रिश्वतखोरी, मिलावट खोरी, जैसी तमाम कुरीतियों को दूर किया जा सके।

अब जेल में ही कैदियों को मिलेगा अच्छा उपचार
Published / 2024-05-08 20:27:58
अब जेल में ही कैदियों को मिलेगा अच्छा उपचार

एबीएन गुना प्रतिनिधि (कमल लोधा)। जेल में बंद कैदियों को भी अब बेहतर उपचार की व्यवस्था की गयी है। उनके लिए टेली मेडिसिन सुविधा की शुरुआत की गयी है। मिली जानकारी अनुसार जेल में ही कैदियों को बेहतर उपचार मिलेगा। जिला जेल गुना और चांचौड़ा में कार्यक्रम आयोजित कर इसकी शुरुआत की गयी। जिला जेल में इस मौके पर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविंद्र प्रताप चुंडावत, विभूति तिवारी जिला विधिक सहायता अधिकारी, जेल अधीक्षक अतुल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग के सत्येंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार जेल में बंद कैदियों के बेहतर स्वास्थ्य और अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हों इसके लिए टेली मेडिसीन सुविधा शुरू की गयी है।

बीना स्टेशन का औचक निरीक्षण, खराब समोसे नष्ट करवाये, अनधिकृत फ्रिज और पानी बोतलें जब्त
Published / 2024-05-08 20:23:20
बीना स्टेशन का औचक निरीक्षण, खराब समोसे नष्ट करवाये, अनधिकृत फ्रिज और पानी बोतलें जब्त

कमल सिंह लोधा एबीएन सेंट्रल डेस्क (बीना)। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ कटारिया के निर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रमोद तिवारी ने गाड़ियों में यात्रियों के लिए वेंडरों द्वारा उपलब्ध करवायी गयी खान-पान सामग्री तथा बीना स्टेशन पहुंचकर प्लेटफार्म पर स्टालों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गयी। साथ ही कैटरिंग स्टॉल के निरीक्षण के दौरान स्टॉल पर जनता खाना के बॉक्स पर एक्सपायरी तिथि की उपलब्धता, गैर अनुमोदित पीएडी आइटम की बिक्री एवं खुले में खाद्य सामग्री बेचने जैसी अनियमितता संबंधी जांच की गयी। निरीक्षण के दौरान बीना स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर संचालित खानपान स्टॉल पर उपलब्ध गैर-अनुमोदित खाद्य सामग्री जब्त की गयी। साथ ही पेटीज की गुणवत्ता जांच हेतु सैंपलिंग कराकर जांच हेतु भेजा गया। इसी प्रकार प्लेटफार्म क्रम संख्या 4 के अन्य स्टॉल के बाहर अनाधिकृत रूप से रखे हुए फ्रिज को भी जब्त कर लिया गया है। स्टेशन परिसर से अनधिकृत रूप से रखी गयी गैर-अनुमोदित पानी बॉटल की 55 पेटी भी जब्त की गयी। स्टेशन परिसर में वेंडर द्वारा बेचे जा रहे समोसे की भी जांच की गयी एवं निर्धारित मानकों के अनुसार न पाये जाने पर समोसों को नष्ट कराया गया। साथ ही संबंधित लाइसेंसी के प्रतिनिधि को आवश्यक सुधार कर गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध करने हेतु निर्देश दिये गये। कार्यवाही के दौरान मुख्य खानपान निरीक्षक मोहित यादव, वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक/ बीना आशीष अवस्थी एवं अन्य पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। रेल प्रशासन यात्रियों को उच्च गुणवत्ता के साथ बेहतर खानपान सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली में देश का पहला ऊष्मा आघात उपचार केंद्र
Published / 2024-05-08 20:19:52
दिल्ली में देश का पहला ऊष्मा आघात उपचार केंद्र

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी के डा राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बुधवार को देश का पहला हीट स्ट्रोक- ऊष्मा आघात उपचार केंद्र शुरू किया जिसमें लू लगने से संबंधित बीमारियों से पीड़ित रोगियों को उपचार किया जायेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अवर सचिव रोली सिंह ने इस अत्याधुनिक उपचार केंद्र के उद्घाटन करते हुए हुए कहा कि यह गर्मी से संबंधित बीमारियों के जोखिमों से निपटने में गहत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मौके पर निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रोफेसर अजय शुक्ला भी उपस्थिति रहे। श्रीमती सिंह ने कहा कि इस उपचार का लक्ष्य गर्मी से संबंधित बीमारियों के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और व्यक्तियों को निवारक कार्रवाई करने के लिए सशक्त बनाना है।उपचार केंद्र को अत्याधुनिक चिकित्सा प्रौद्योगिकी से सुसज्जित किया गया है। इसे गर्मी से संबंधित बीमारियों से प्रभावित लोगों को तत्काल और विशेष देखभाल के लिए तैयार किया गया है। इससे लू के रोगियों में मृत्यु दर और रुग्णता को कम करने में मदद मिलेगी। आंकड़ों के अनुसार ऊष्मा आघात का अगर समय पर और शीघ्र उपचार नहीं किया जाए तो मृत्यु दर 80 प्रतिशत तक हो सकती है।

64 साल की उम्र में भी आखिर कैसे इतने फिट हैं चीफ जस्टिस चंद्रचूड़
Published / 2024-05-05 21:52:44
64 साल की उम्र में भी आखिर कैसे इतने फिट हैं चीफ जस्टिस चंद्रचूड़

क्या खाते हैं, कैसा है दिनभर का रूटीनएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ इस साल के आखिर में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हो जायेंगे। 11 नवंबर 1959 को जन्में चंद्रचूड़ 64 साल के हो चले हैं, लेकिन उनकी फिटनेस ऐसी है कि उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाले सीजेआई अपनी फिटनेस का राज होलिस्टिक लाइफस्टाइल को देते हैं।  सीजेआई चंद्रचूड़ के दिन की शुरुआत तड़के 3.30 बजे होती है। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि वह हर दिन सुबह 3:30 बजे जग जाते हैं। इसके बाद करीब 1 घंटे योगाभ्यास और तरह-तरह के व्यायाम करते हैं। इसके बाद ब्रेकफास्ट वगैरह करते हैं। सीजेआई चंद्रचूड़ पूरी तरह शाकाहारी हैं। उन्होंने खुद बताया कि वह और उनकी पत्नी, दोनों पिछले कुछ महीनों ने वीगन डाइट फॉलो कर रहे हैं। वीगन डाइट में मांस, मछली, दूध, दही, घी, पनीर, डेयरी प्रोडक्ट्स, शहद जैसी चीजें शामिल नहीं है। सिर्फ पेड़-पौधों से मिलने वाले फल, सब्जियां, अनाज, मेवे वगैरह खाते हैं। सीजेआई कहते हैं कि मेरी लाइफस्टाइल और डेली रूटीन में पूजा-पाठ अनिवार्य तौर पर शामिल है। एक इंटरव्यू में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ बताते हैं कि मेरा एक निश्चित समय पूजा-पाठ के लिए निर्धारित है। बिना पूजा-अर्चना के घर से बाहर नहीं निकलता हूं। मैं अपने कुल देवता को मानता हूं। मेरे परिवार का एक पूजा रूम है, जो बिल्कुल मराठी परिवारों जैसा है। पूजा रूम में मेरी परदादी की भी एक तस्वीर लगी है, जिसके आगे मैं हर दिन सिर झुकाता हूं। चंद्रचूड़ नियमित संगीत भी सुनते हैं। बॉब डायलन, अब्बा, डायर स्ट्रेट्स उनके फेवरेट हैं। सीजेआई कहते हैं कि मेरी बेटियां मेरे फोन में नियमित नए गाने डाउनलोड करती रहती हैं। मैं कोर्ट आते-जाते संगीत सुनता हूं। भारतीय शास्त्रीय संगीत भी पसंद है।  चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ को किताबें पढ़ना बहुत पसंद है। वह कहते हैं कि मैं एक साथ कई किताबें पढ़ता हूं, क्योंकि सिर्फ एक किताब पढ़ते हुए बोर हो जाता हूं। मेरे बेडरूम में सिरहाने किताबों का ढेर लगा रहता है। सोने से पहले कोशिश करता हूं कि कुछ जरूर पढ़ूं। पहले हर दिन कम से कम 30 पेज पढ़ता था। अब भी कोशिश रहती है कि 10 पेज जरूर पढ़ूं।

कांग्रेस की आर्थिक सोच माओवादी और सामाजिक-राजनीतिक सोच मुस्लिम लीगी : जयशंकर
Published / 2024-05-05 14:26:49
कांग्रेस की आर्थिक सोच माओवादी और सामाजिक-राजनीतिक सोच मुस्लिम लीगी : जयशंकर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि आज की कांग्रेस की सामाजिक राजनीति सोच मुस्लिम लीग की और आर्थिक सोच माओवादी है। इसीलिए कांग्रेस के नेता आपसी मतभेदों के कारण विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करके उसी इतिहास को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं जिसने देश का बहुत बड़ा नुकसान किया है।विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने एक टेलीविजन नेटवर्क के साथ आज एक साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि चार जून को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेशों में जाकर भारतीय लोकतंत्र को बचाने की गुहार लगाने पर अफसोस जताया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को कानून का राज बताया।यह पूछे जाने पर कि क्या वाकई में इन चुनावों में 400 पार का आंकड़ा हासिल कर पाएंगे जबकि कम मतदान को लेकर विपक्ष हावी हो रहा है, विदेश मंत्री ने कहा,  विपक्ष तो ऐसा कहेगा ही। लेकिन आपको यह पूछना होगा कि मतदान स्थल तक किसके मतदाता नहीं पहुंचे। हमें तो लगता है कि हमारे तो पहुंचे हैं। मैं तो यहीं कहूंगा कि 4 जून को आप 400 का आंकड़ा देखेंगे। उन्होंने कहा कि ये दस साल का रिकॉर्ड है। लोगों को मोदी सरकार पर विश्वास है। लोगों की सोच में यह स्वाभिक लगता है कि अब ऐसी सरकार होनी चाहिए कि जो वे वायदा करते हैं उसे बहुत ही सोच-समझकर करते हैं और उसे पूरा भी करते हैं। इसलिए मतदान प्रतिशत थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे जा सकता है। इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन हमारी पार्टी में जो बातचीत चल रही है कि अगर कहीं वोटिंग कम भी हुई है तो हम अपने वोटर पर पूरा भरोसा रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के मुस्लिम आरक्षण को लेकर आ रहे बयानों, कांग्रेस के घोषणा पत्र की तुलना मुस्लिम लीग से किये जाने के मुद्दे पर राय पूछे जाने पर डाॅ जयशंकर ने कहा- आरक्षण के विषय को कांग्रेस पार्टी ने लोगों के सामने रखा है और इसे वह कई वर्षों से रखती आ रही है। मनमोहन सिंह सरकार ने आंध्र प्रदेश में क्या किया था, कांग्रेस सरकार कर्नाटक में अभी क्या कर रही है। आरक्षण के मुद्दे पर हम लोग अपना रुख स्पष्ट कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा कि रही बात कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की तो यह 50 फीसदी मुस्लिम लीग और 50 फीसदी माओवादी है। उनकी आर्थिक सोच बिल्कुल माओवादी है। उनकी सामाजिक और राजनीतिक सोच मुस्लिम लीग है। इन दोनों का आधा-आधा मिला लें तो आज की कांग्रेस पार्टी वही है।

PoK हमारा था, है और रहेगा : राजनाथ सिंह
Published / 2024-05-05 14:23:13
PoK हमारा था, है और रहेगा : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री बोले- कब्जा करने के लिए बल की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि...एबीएन सेंट्रल डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर अपना दावा कभी नहीं छोड़ेगा लेकिन इसे बलपूर्वक अपने कब्जे में करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि इसके लोग कश्मीर में विकास को देखने के बाद स्वयं इसमें शामिल होना चाहेंगे। श्री सिंह ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्थिति में काफी सुधार हुआ है और एक समय ऐसा आएगा जब केंद्र शासित प्रदेश में अफस्पा (सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम) की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, रक्षा मंत्री ने कहा कि यह मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है और वह उचित निर्णय लेगा।उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव भी जरूर होंगे, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं दी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत को कुछ नहीं करना पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से जमीनी हालात बदले हैं, क्षेत्र में जिस तरह से आर्थिक प्रगति हो रही है और वहां जिस तरह से शांति लौटी है, मुझे लगता है कि पीओके के लोगों की ओर से यह मांग उठेगी कि उनका भारत के साथ विलय होना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें पीओके पर अपना कब्जा करने के लिए बल का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा क्योंकि लोग ही कहेंगे कि हमें भारत में विलय करना चाहिए। ऐसी मांगें अब उठ रही हैं। रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा, पीओके हमारा था, है और हमारा रहेगा।जम्मू-कश्मीर में जमीनी हालात में सुधार का हवाला देते हुए सिंह ने कहा कि वहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होंगे लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बतायी। उन्होंने कहा- जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से स्थिति में सुधार हो रहा है, उसे देखकर मुझे लगता है कि एक समय आयेगा जब वहां अफस्पा की आवश्यकता नहीं होगी। यह मेरा विचार है और इस पर निर्णय गृह मंत्रालय को लेना है। अफस्पा सुरक्षा बलों को अभियान चलाने और बिना किसी पूर्व वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार देता है। यदि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में गोली लगने से किसी की मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में अफस्पा उन्हें सजा से छूट देता है।रक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के छद्म युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इस्लामाबाद को सीमा पार आतंकवाद को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि वे भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं और हम ऐसा नहीं होने देंगे। पुलवामा आतंकवादी हमले के जवाब में फरवरी 2019 में भारत के युद्धक विमानों द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हमला किये जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया है। भारत द्वारा पांच अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा किये जाने के बाद संबंध और भी खराब हो गये। भारत का कहना है कि वह पाकिस्तान के साथ पड़ोसी देशों की तरह सामान्य संबंध रखना चाहता है लेकिन इसके लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त माहौल बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद पर है।

वाराणसी : 13 को रोड शो और 14 को नॉमिनेशन करेंगे पीएम मोदी
Published / 2024-05-03 22:21:59
वाराणसी : 13 को रोड शो और 14 को नॉमिनेशन करेंगे पीएम मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव पर सभी पार्टियां जोर लगा रही है और एक दूसरे पर खूब तानाशाही बरसा रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी 13 मई को वाराणसी में रोड शो करेंगे, अगले दिन यानि 14 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी को इसबार भी वाराणसी से ही उम्मीदवार बनाया है। वाराणसी में आखिरी चरण के दौरान मतदान होना है, यानी 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में वोटिंग होगी।दो बार से वाराणसी से सांसद हैं पीएम मोदीराय के अलावा, स्टैंड-अप कॉमेडियन श्याम रंगीला ने भी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनावी शुरुआत करने की घोषणा की है। राजस्थान के रहने वाले श्याम रंगीला पीएम मोदी की अनोखी नकल उतारने के लिए मशहूर हैं। रंगीला ने बुधवार, 1 मई को सोशल मीडिया पर लोकसभा 2024 के लिए वाराणसी से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।बता दें कि पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से दो बार से सांसद हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने पहली बार वाराणसी से चुनाव लड़ा था और कहा था कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया है। उस चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और दिल्ली के वर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल को हराया था।

जिहादियों के षडयंत्र पर चुप्पी खतरनाक : विजय शंकर तिवारी
Published / 2024-05-02 21:31:45
जिहादियों के षडयंत्र पर चुप्पी खतरनाक : विजय शंकर तिवारी

जिहादियों के द्वारा रचे जा रहे नित नये षड्यंत्रों पर मुस्लिम संस्थाओं व सेक्युलर ब्रिगेड की चुप्पी खतरनाक एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद ने जिहाद के नये-नये प्रकार और जिहादियों के नित नये षडयंत्रों पर सेकुलर ब्रिगेड और मुस्लिम संस्थाओं की चुप्पी को देश के लिए खतरनाक बताया है। परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने आज कहा है कि वोट जिहाद के नाम पर वोट मांगना लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत हैं।इस्लामिक नारों के साथ जिहादियों द्वारा देश की राजधानी के शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों को आतंकित करने हेतु बम विस्फोट की धमकी वाला 178 स्कूलों को मेल किया गया था जिससे पूरे दिन न सिर्फ राजधानी दिल्ली को वल्कि सम्पूर्ण देश को स्तब्ध कर दिया है। हजारों बच्चे और उनके अभिभावक,  विद्यालयों के अध्यापक, कर्मचारी तथा पुलिस प्रशासन व शासन भी पूरे दिन एक गंभीर ट्रॉमा का शिकार हुए। इस धमकी वाले मेल की भाषा को अगर देखें तो स्पष्ट होता है कि अल्लाह के नाम पर जिस तरह का जिहाद करने की बात कही गई वह इस्लाम के नाम पर मानवीय जीवन मूल्यों की हत्या से बढ़कर है। गंभीर बात यह भी है कि इन दोनों घटनाओं के ऊपर किसी भी मुस्लिम संस्था या सेकुलर ब्रिगेड के किसी नेता द्वारा निंदा के दो शब्द तक नहीं निकले। जो कि एक सभ्य समाज के लिए एक खतरनाक बात है। श्री तिवारी ने पिछले कुछ दिनों में जिहादियों द्वारा की गयी अनेक नृशंस हत्याओं का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हमारी शोभायात्राओं को तो रोक दिया जाता है, हिंदू महिला के साथ बर्बरता होती है, उदयपुर के कन्हैया की गला काट कर हत्या की जाती है, हाल ही में मुंबई में एक बहन की हत्या हो या फिर कर्नाटक में कांग्रेसी नेता की बेटी नेहा की नृशंस हत्या हो, इन सब घटनाओं से लगातार उनका पाशविक चेहरा सामने आ रहा है। हमास के अत्याचार और बर्बरता की कहानी भी सब ने सुनी है लेकिन, उस पर आज तक किसी मुस्लिम उलेमा या उनकी संस्था द्वारा कोई निंदा के दो शब्द क्यों नहीं निकले। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ़ कांग्रेस-सपा के द्वारा संयुक्त रूप से वोट जिहाद की ही नहीं अपितु, कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री के साथ उनके अनेक साथी वरिष्ठ वकीलों द्वारा आतंकवादियों व देश द्रोहियों के केस कोर्ट में लड़ने वालों की भी एक लंबी श्रृंखला है। वोट जिहाद का नारा भी एक सभ्य समाज के लिए व लोकतंत्र के लिए एक बड़े खतरे का संकेत देता है। विश्व हिंदू परिषद सभी प्रकार के हिंसा व आतंक फैलाने से जुड़ी जिहादी घटनाओंकी घोर निंदा करते हुए भारतीय समाज से आह्वान करती है कि वह ऐसे देशद्रोही व जिहादियों के झांसे में न आये और न ही उनके किसी प्रकार के दबाव को स्वीकार करें। देश का चुनाव आयोग लोकतंत्र के इस महापर्व के सफल आयोजन के लिए जुटा ही है, हिंदू समाज को भी इन लोगों के घृणित षड्यंत्रों को बेनकाब करते हुए हिंदू हित में शत प्रतिशत मतदान की ओर बढ़ाना होगा। उक्त जानकारी विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding