543 संसदीय सीटों के लिए सात चरणों में मतदान संभवएबीएन सेंट्रल डेस्क। 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) आज दोपहर तीन बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। संभावना है कि 543 सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराया जायेगा। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकता है। मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। इससे पहले, नयी लोकसभा का गठन करना अनिवार्य है। ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश व अरुणाचल प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून में खत्म हो रहा है। इन राज्यों में चुनाव तारीखों की भी घोषणा होगी। अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा, त्योहार व सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता को देखते हुए तारीखें तय की जायेंगी।पिछले चुनाव में भाजपा 303 व कांग्रेस 52 सीटों पर जीती थी। कांग्रेस लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर दावा करने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं जुटा सकी थी। लिहाजा, इस चुनाव को विपक्षी गठबंधन के लिए करो या मरो की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।इस चुनाव में करीब 97 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। देशभर में 12 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। आयोग के अनुसार, मतदाता सूची में 18 से 29 साल की उम्र वाले दो करोड़ नये मतदाता जोड़े गये हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जिला प्रशासन, पटना की अनुशंसा पर बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत तथा मिथिला पेन्टिंग आर्टिस्ट ममता भारती को पटना जिला में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वीप अभियान का आइकॉन बनाया गया है।लोकगायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। उन्होंने मॉरिशस, फिजी और नेपाल जैसे देशों में प्रस्तुति देने के साथ ही देश के अन्दर आयोजित सांस्कृतिक समारोहों में बिहार के लोक संगीत की खुशबू फैलायी है। नीतू नवगीत ने पिछले साल पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करते हुए पटना वासियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने 2019 के लोक सभा चुनाव के दौरान जहानाबाद जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया था।डॉ नीतू नवगीत को टाईम्स वूमेन एक्सट्राऔर्डिनेयर, वुमेन लीडरशिप अवार्ड 2023, दैनिक भास्कर द्वारा बिहार के गौरव सम्मान, प्रभात खबर द्वारा अपराजिता सम्मान, दैनिक जागरण, आईनेक्स्ट का लेजेंड आॅफ बिहार अवार्ड 2024 एवं पटना वुमेन्स कॉलेज द्वारा साहस सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है। मधुबनी पेंटिंग की कलाकार ममता भारती को सर्वश्रेष्ठ युवा दिव्यांग कला पुरस्कार तथा बिहार कलाश्री पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। शारीरिक दिव्यांगता की चुनौती देते हुए उन्होंने कला एवं स्टार्ट-अप के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। उनका स्टार्ट-अप हस्त संस्कृति प्राइवेट लिमिटेड बिहार स्टार्ट-अप से पंजीकृत है। उनके स्टार्ट-अप को भी कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हादसे का शिकार, सिर पर लगी चोट, अस्पताल में भर्ती एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हादसे का शिकार हो गयी हैं। तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी की फोटो जारी करते हुए ये जानकारी दी है। अभी तक ये पता नहीं चला है कि ये हादसा कैसे हुआ है। टीएमसी ने ट्वीट करते हुए लिखा- हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आयी है। पार्टी ने जो फोटो जारी की है, उसमें ममता बनर्जी अस्पताल में भर्ती हैं और उनके माथे से खून निकल रहा है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक सीएम ममता को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चुनाव से पहले ईडी ने ममता बनर्जी को दिया तगड़ा झटकाएबीएन सेंट्रल डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तगड़ा झटका लगा है। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने मेसर्स अलकेमिस्ट ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में टीएमसी के बैंक खाते से 10.29 करोड़ रुपये जब्त किये हैं। मेसर्स अलकेमिस्ट ग्रुप पर 1800 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। कंपनी पर आरोप है कि उसने 2014 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी समेत कई दिग्गज नेताओं द्वारा इस्तेमाल हेलीकॉप्टर की पेमेंट की थी। इस कंपनी के मालिक पूर्व राज्यसभा सदस्य कंवर दीप सिंह हैं।कंपनी पर आरोप है कि ग्रुप ने दो अलग-अलग नाम से रियल एस्टेट की कंपनी में हजारों लोगों को प्लाट, फ्लैट और घर देने का वादा कर उनसे करोड़ों रुपये इकट्ठा किये और पैसे को अपनी अन्य कंपनियों में इन्वेस्ट कर दिया। मामला सामने आने के बाद सीबीआई ने कोलकाता और लखनऊ ब्रांच में एफआईआर दर्ज की थी।टीएमसी के कई नेताओं ने हेलीकॉप्टर से भरी थी उड़ानजांच में सामने आया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी के अलावा तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं जिनमें मुकुल रॉय, मुनमुन सेन, नुसरत जहां व अन्य शामिल हैं, इन्होंने चुनाव प्रचार के लिए जो हवाई सेवाओं का इस्तेमाल किया था उसका पेमेंट अलकेमिस्ट कंपनी के खातों से किया गया था।मामला पैसों की हेराफेरी का था ऐसे में ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की और अब तृणमूल कांग्रेस पार्टी के 10.29 करोड़ रुपए जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में ईडी इन तमाम नेताओं को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है।लोगों के पैसों का हुआ गलत इस्तेमालईडी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी ने 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस पार्टी की ओर से ली गयी विमानन सेवाओं के लिए हेलीकॉप्टर कंपनियों को भुगतान करने के लिए इस पैसे का इस्तेमाल किया था।एजेंसी ने कहा कि जांच में पाया गया है कि जनता को धोखा देकर इकट्ठा किये गये पैसे का एक हिस्सा अलकेमिस्ट ग्रुप ने टीएमसी की ओर से इस्तेमाल किये गये विमानों और हेलीकॉप्टरों के किराये के भुगतान के रूप में इस्तेमाल किया गया है।
सरकार ने की नागरिकता संशोधन विधेयक लागू करने की घोषणाएबीएन सेंट्रल डेस्क। सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को देश भर में लागू करने की सोमवार को घोषणा कर दी।केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने यहां एक्स पर एक पोस्ट में इस आशय की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया है कि गृह मंत्रालय आज नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 (सीएए-2019) के तहत नियमों को अधिसूचित करेगा। नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 कहे जाने वाले ये नियम सीएए-2019 के तहत पात्र व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए आवेदन करने में सक्षम बनायेंगे।इस अधिनियम के अनुसार तीन देशों -पाकिस्तान, बंगलादेश एवं अफगानिस्तान से आने वाले हिन्दू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध एवं ईसाई छह धर्मों को मानने वाले ऐसे प्रवासियों को अवैध नहीं माना जायेगा जो वैध दस्तावेजों के साथ नहीं आये हैं। उन्हें भारत की नागरिकता का पात्र माना जायेगा और इसी उद्देश्य से भारत के विदेशी नागरिकों के पंजीकरण के प्रावधानों में कुछ बदलाव किये गये हैं। ऐसे लोगों के साथ अवैध प्रवासियों जैसा व्यवहार नहीं जायेगा। इस लाभ को हासिल करने के लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा विदेशी अधिनियम 1946 और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम, 1920 से छूट दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि 1920 के पासपोर्ट अधिनियम में विदेशियों के पास पासपोर्ट होने का निर्देश दिया गया है जबकि 1946 का विदेशी अधिनियम भारत में विदेशियों के प्रवेश और वापसी को विनियमित करता है।अधिनियम के अनुसार नागरिकता प्राप्त करने पर ऐसे व्यक्तियों को भारत में उनके प्रवेश की तारीख से भारत का नागरिक माना जायेगा और उनके अवैध प्रवास के संबंध में उनके खिलाफ सभी कानूनी कार्यवाही बंद कर दी जायेगी।गृह मंत्रालय ने ये भी कहा है कि पात्र व्यक्ति आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में जमा कर सकेंगे जिसके लिए एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने 2019 के चुनावी घोषणापत्र में नागरिकता संशोधन विधेयक लाने की घोषणा की थी।
टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का आनलाइन शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर ट्रेन का नया रैक शनिवार की सुबह हटिया पहुंचेगा। रैक ओडिशा होते हुए हटिया पहुंचेगा। मालूम हो कि रांची-बनारस के बीच चेयरकार वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होगा। रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन की समय सारिणी व रूट को लेकर अभी तक नोटिफिकेशन नहीं आया है। हालांकि, दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय ने दो रूट रांची-टोरी व रांची-मुरी-बोकारो होकर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा था। ट्रेन की गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ट्रेन का किराया 1390 रुपये से लेकर 2600 के बीच होने की संभावना है।
सूर्य मिशन लॉन्च के दिन इसरो चीफ में कैंसर का चला पता, पेट में कैंसर के हैं शिकार एबीएन सेंट्रल डेस्क। कैंसर वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्या है। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ में कैंसर का निदान हुआ है। जिस दिन भारत का आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ था, उसी दिन इसरो प्रमुख में कैंसर का पता चला। मीडिया से एक बातचीत में सोमनाथ ने पुष्टि की है कि जांच के दौरान शरीर में अनियंत्रित कोशिकाओं की वृद्धि के बारे में पता चला, जिसके आधार पर कैंसर का निदान किया गया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया- आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च की सुबह मेरी स्कैनिंग की गई, इसमें पता चला कि पेट में अनियंत्रित रूप से कैंसर कोशिकाएं बढ़ रही हैं। मिशन लॉन्च के बाद मैं चेन्नई गया, वहां दोबारा स्कैनिंग और कई और जांच की गयी। रिपोर्ट्स से पता चला कि ये वंशानुगत रोग है। डॉक्टर्स ने आपरेशन की सलाह दी। डॉक्टर्स की टीम ने कैंसर की सर्जरी और फिर कीमोथेरेपी की। इंटरव्यू में इसरो चीफ बताते हैं, ये मेरे और परिवार के लोगों के लिए काफी चौंका देने वाली स्थिति थी, पर उपचार ही इसका एकमात्र तरीका था जो समय पर होना भी जरूरी था।कैंसर का इलाज संभव है, ये लाइलाज नहीं है। निश्चित ही ये मेरे और परिवार के लिए कठिन समय था। डॉक्टर्स ने इसके नियमित स्कैनिंग की सलाह दी है। फिलहाल मैं ठीक हूं।
सुषमा स्वराज की बेटी को नई दिल्ली से टिकटएबीएन सेंट्रल डेस्क। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इससे पहले गुरुवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में देर रात तक इन नामों पर चर्चा की थी। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। इसके अलावा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है। भाजपा की पहली सूची में क्या खास? 195 नामों का एलान 34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों का नाम सूची में 28 महिलाओं को मौका 47 युवा उम्मीदवार, जिनकी उम्र 50 साल से कम है 27 नाम अनुसूचित जाति से 18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से 57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से किस राज्य से कितनी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान? विनोद तावड़े ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दो, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं। किसे-कहां से टिकट उधमपुर से जितेंद्र सिंह गोड्डा से निशिकांत दुबे खूंटी से अर्जुन मुंडा कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज भोपाल से आलोक शर्मा गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया सागर से लता वानखेड़े टिकमगढ़ से वीरेंद्र खाटी दमोह से राहुल लोधी खजुराहो से वीडी शर्मा सतना से गणेश सिंह रीवा से जर्नादन मिश्र सीधी से राजेश मिश्र शहडोलसे हिमाद्री सिंह जबलपुर से आशीष दुबे मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते होशंगाबाद दर्शन सिंह विदिशा से शिवराज देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी मंदसौर से सुधीर गुप्ता रतलाम से गजेंद्र पटेल अलवर से भूपेंद्र यादव बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत बाड़मेर से कैलाश चौधरी कोटा से ओम बिरला झालवाड़ा से दुष्यंत सिंह चित्तोड़गढ़ से सीपी जोशी नागौर ज्योति मिर्धा 29 फरवरी को हुई थी अहम बैठक इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने देर रात तक मंथन किया था। केंद्रीय चुनाव कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य सदस्यों ने कई नामों को अंतिम रूप दिया था। बैठक के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 100 से 125 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। बैठक में 2014-2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा भी हुई थी। पार्टी लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी भी कर रही है। 2019 के चुनाव में 53 महिलाएं भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी थीं। 33 फीसदी के हिसाब से इस बार 70 महिलाओं को टिकट मिल सकता है। 2019 में भाजपा का प्रदर्शनभाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में 543 सीटों में से 436 पर उम्मीदवार उतारे थे। बाकी सीटें पार्टी ने सहयोगी दलों को दी थीं। जिन 436 सीटों पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था, उनमें से पार्टी को 303 पर जीत मिली थी। यह आंकड़ा लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से भी ज्यादा था। इसके अलावा 72 सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर, 31 सीटों पर तीसरे नंबर और 30 सीटों पर इससे भी नीचे रही थी, जबकि 51 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई थी। 2019 में किस गठबंधन का कैसा था प्रदर्शनपिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 351, कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 90 और सपा-बसपा के गठबंधन को 15 सीटें मिली थीं। भाजपा को अकेले मिला था बहुमत 2019 में भाजपा 303 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और अकेले ही उसने बहुमत के जादुई आंकड़े (272) को पार कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस 52 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। डीएमके को 24, तृणमूल कांग्रेस को 22 और वाईएसआरसीपी को 22 सीटें मिली थीं।
आज मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरीकरोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यासएबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज मिर्जापुर दौरे पर हैं। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को सबसे पहले वह मां विंध्यवासनी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज मिर्जापुर के मैदान में पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे।केंद्रीय मंत्री मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल की मौजूदगी में छह लेन गंगा पुल समेत हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 11:10 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंच गये हैं। यहां वह मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर का अवलोकन करेंगे। जिसके बाद वह पॉलिटेक्निक कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। गडकरी 1750 करोड़ रुपये के अधिक लागत से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 1708.62 करोड़ की लागत से गंगा नदी में 6 लेन पुल के साथ 15 किलोमीटर बाईपास 4 लेन मार्ग, मिर्जापुर से प्रयागराज और प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का भी शिलान्यास करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.