लोकसभा आम चुनाव की विजय शंखनाद रैली में गरजे पीएम मोदीएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार से गरीबों और मध्यम वर्ग का हक छीनता है और चुनाव के बाद उनके तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार होगा। यह गारंटी मैं आपको देने आया हूं।मैं किसी का हक किसी को छीनने नहीं दूंगाउन्होंने कहा- भ्रष्टाचार से हर गरीब का हक छिनता है, हर मध्यम वर्ग का हक छिनता है और मैं किसी का हक किसी को छीनने नहीं दूंगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच साल अभूतपूर्व काम और बड़े फैसलों के लिए होंगे लेकिन उसके लिए जनता को उन्हें और मजबूत करना होगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडी ने अपने इरादे साफ कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है कि अगर देश ने तीसरी बार भाजपा सरकार को चुना तो आग लग जायेगी।प्रधानमंत्री ने कांग्रेस का जमकर घेरा प्रधानमंत्री ने कहा कि 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर रहते ही देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे ऐसे लोगों को सजा नहीं देंगे और चुन-चुन कर ऐसे लोगों को मैदान से बाहर नहीं करेंगे? मोदी ने कहा कि इमरजेंसी की बात करने वाली कांग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं बचा है और इसलिए वह जनादेश के विरूद्ध लोगों को भड़काने में जुट गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है और अराजकता में झोंकना चाहती है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी आज एक बार फिर से प्रैस कांफ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कह कि मेरे करीबी के माध्यम मुझे बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में आप के कुछ और नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा।इसके साथ ही आतिशी ने कहा किअगले कुछ दिनों में आप के कुछ और नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। आतिशी ने कहा, प्रधानमंत्री और बीजेपी ने अपना मन बना दिया है कि आम आदमी पार्टी को और उसके सभी नेताओं को कुचलना चाहते हैं खत्म करना चाहते हैं। अगले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के चार नेताओं, मुझे, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को जेल में डालने की योजना बनाई जा रही है।सोमवार शाम उन्होंने एक्स पर लिखा था मैं विस्फोटक खुलासा करने जा रही हूं। बता दें कि शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए सीएम अरविंद केजरीवाल को कल सोमवार को तिहाड़ जेल भेज दिया गया जिसके बाद आतिशी ने ट्वीट कर कहा था कि वो मंगलवार को 10 बजे बड़ा खुलासा करेंगी। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।वहीं इससे पहले शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सौरभ भारद्वाज और आतिशी का नाम भी सामने आया है. ईडी की पूछताछ में केजरीवाल ने बताया कि विजय नायर उन्हें नहीं बल्कि आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था.
बंगाल के मुल्ला ने लिव-इन पार्टनर का गला घोंट कर मार डाला, मिला क्षत-विक्षत शवरवींद्र रेड्डी बनकर पालघर में लिया था कमराएसपी पाटिल ने बताया, दहानू डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक अंकिता कंसे की अगुवाई में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जो जांच का नेतृत्व कर रही थीजांच के दौरान पता चला कि लड़की के साथ 26 वर्षीय मिनाजुद्दीन अब्दुल अजीज मुल्ला रहता थाउसने रवींद्र रेड्डी के नाम से किराये पर कमरा ले रखा था और मृतक को अपनी पत्नी बताया थाएबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र के पालघर जिले में 22 वर्ष की एक लड़की की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर मिनाजुद्दीन अब्दुल अजीज मुल्ला ने कर दी। पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जो लड़की मुल्ला के साथ लिव इन में रह रही थी, वह उस पर शादी का दबाव बनाने लगी थी। इससे मुल्ला परेशान हो गया और गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया था।पुलिस ने शुक्रवार (29 मार्च 2024) को बताया, 15 मार्च 2024 को पालघर जिले के दहानू शहर में किराए के एक कमरे में लड़की का क्षत-विक्षत शव मिला था। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा, अनीशा बरस्ता खातून नाम की लड़की का शव 15 मार्च को दहानू के एक चॉल में स्थित एक कमरे में मिला था। इसमें वह अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती थी।शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने शुरुआत में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि, शव के परीक्षण रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि लड़की की मौत गला घोंटने से हुई है। इसके बाद इसे हत्या के मामले में बदल दिया गया और हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी गयी।पाटिल ने बताया कि दहानू डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक अंकिता कंसे की अगुवाई में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जो जांच का नेतृत्व कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि लड़की के साथ 26 वर्षीय मिनाजुद्दीन अब्दुल अजीज मुल्ला रहता था। उसने रवींद्र रेड्डी के नाम से किराये पर कमरा ले रखा था और मृतक को अपनी पत्नी बताया था।जांच में यह भी पता चला कि मुल्ला पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले का रहने वाला है। मृतक लड़की भी वहीं की रहने वाली थी। लड़की की हत्या करने के बाद मुल्ला फरार हो गया। इस दौरान लड़की की लाश सड़ने लगी तो पड़ोसियों ने कमरे से दुर्गंध आने की शिकायत करते हुए कमरे के मालिक को सूचना दी।मालिक ने जब कमरे को खुलवाने की कोशिश की तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा खोला गया तो अंदर एक लड़की का शव पड़ा हुआ सड़ रहा था। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद आरोपितों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए दहानू पुलिस स्टेशन की एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया था।पाटिल ने बताया कि सात दिनों के लगातार प्रयासों के बाद टीम ने 22 मार्च 2024 की सुबह मुल्ला को पकड़ लिया। उसे पालघर की अदालत में भेज दिया गया, जहां उसे 2 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया गया। एएसपी पंकज शिरसाट ने बताया कि आरोपित ने पीड़िता की हत्या कर दी, क्योंकि वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी। वहीं, मुल्ला उससे शादी करना नहीं चाहता था।
मुख्तार की मौत पर बेटे का बड़ा दावा, कहा- पिता को जहर...एबीएन सेंट्रल डेस्क। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बांदा के एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गयी। अपने पिता मुख्तार की मौत को लेकर उसके बेटे उमर अंसारी ने चौकाने वाला दावा किया है। उमर का कहना है कि उसके पिता को खाने में जहर दिया गया था।समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुख्तार अंसारी को बेहोशी की हालत में जिला जेल से बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां कार्डियक अरेस्ट के बाद उसकी मौत हो गयी। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि प्रशासन की ओर से उन्हें कुछ नहीं बताया गया। उन्हें इसके बारे में मीडिया के माध्यम से पता चला...।दो दिन पहले वे मुख्तार से मिलने आया था, लेकिन उसे इजाजत नहीं मिली... उनका दावा है कि, पिता मुख्तार अंसारी को धीमा जहर दिया गया है। 19 मार्च को रात के खाने में उन्हें जहर दिया गया था। उमर अंसारी का कहना है कि वे न्यायपालिका की ओर जायेंगे, उन्हें उस पर पूरा भरोसा है...।गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। इसपर उमर अंसारी का कहना है कि पोस्टमार्टम कल यानि 29 मार्च किया जायेगा। इसके लिए लगभग पांच डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। उसके बाद परिवार को शव सौंप दिया जायेगा, जिसके बाद परिवार आगे की प्रक्रिया करेगी।
होली स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, कूदकर यात्रियों ने बचायी जान; पटना से मुंबई जा रही थीएबीएन सेंट्रल डेस्क। भोजपुर में होली स्पेशल ट्रेन (01410) के एसी कोच में अचानक आग लग गयी। ट्रेन की गति काफी कम रहने के कारण कुछ यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचायी। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, रेलवे का दावा है कि जिस एसी कोच में आग लगी, उसमें यात्री नहीं थे। बताया जा रहा दानापुर से खुलकर आरा के रास्ते लोकमान्य तिलक (मुंबई) जा रही होली स्पेशल ट्रेन मंगलवार मध्य रात्रि को दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के करीसाथ स्टेशन के पास पहुंची थी कि अचानक ट्रेन में आग लग गयी। आग की तेज लपटें देख यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, ग्रामीण और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।इनलोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रहे है। हालांकि होली कि वजह से ट्रेन में कम भीड़ होने से जान माल की कोई हताहत नहीं हुई है।यात्रियों का कहना है कि एसी कोच से पहले हल्की धुआं दिखा जब तक हमलोग कुछ समझ पाते तब तक भीषण आग लग गयी। आग लगने के बाद एसी बोगी में जो भी यात्री थे, वो जान बचाकर निकल गये। वहीं इस घटना के बाद से रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। हालांकि, बोगी को ट्रेन से अलग कर होली स्पेशल ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। वहीं जैसे ही आग लगने की सूचना ग्रामीणों को मिली ग्रामीण बिना देरी किए रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर रेल यात्रियों की मदद करने में जुट गये और ट्रेन में लगी आग को बुझाने लगे। जिसके बाद काफी मशक्कत कर बोगी में लगी आग पर काबू पाया गया।
रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष थे स्वामी स्मरणानंदएबीएन सेंट्रल डेस्क। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का मंगलवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनकी तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। वह तीन मार्च से दक्षिण कोलकाता के शिशु मंगल अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी स्मरणानंद महाराज के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि महाराज ने असंख्य लोगों के दिलो-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है। उनके आदर्श पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के परम पूज्य अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंदजी महाराज ने आज रात 8.14 बजे महासमाधि ले ली। मालूम रहे कि स्वामी स्मरणानंद महाराज के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक्स हैंडल पर स्वामी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए पोस्ट किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जब कोलकाता दौरे पर आये तो, सबसे पहले उन्होंने अस्पताल में महाराज से मिलकर उनका हालचाल जाना था।
भारत और बेल्जियम ने द्विपक्षीय संंबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा कीएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेन्डर डी क्रू ने मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रसेल्स में पहले परमाणु ऊर्जा सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री डी क्रू को बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत और बेल्जियम के बीच संबंधों की समीक्षा की। उन्होंने व्यापार, निवेश, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, फार्मास्यूटिकल, हरित हाइड्रोजन, सूचना प्रौद्योगिकी, रक्षा, बंदरगाह और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री और श्री डी क्रू ने यूरोपीय संघ परिषद में बेल्जियम की अध्यक्षता के मौजूदा दौर में भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ बनाने के प्रति वचनबद्धता प्रकट की।उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक गतिविधियों पर भी विचारों का आदान प्रदान किया। उन्होंने पश्चिम एशिया क्षेत्र और रूस तथा यूक्रेन संघर्ष के मद्देनजर वहां शांति तथा सुरक्षा की बहाली के लिए सहयोग बढाने पर भी सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने भविष्य में भी संपर्क बनाये रखने पर सहमति व्यक्त की।
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की एक और सूचीराजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का एलानएबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छठी सूची जारी कर दी है। इसमें तीन उम्मीदवारों का एलान किया गया है। सूची में राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की करौली-धौलपुर (अजा) लोकसभा सीट से इंदु देवी जाटव और दौसा से कन्हैया लाल मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा इनर मणिपुर लेाकसभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह पर दांव लगाया गया है। सूची में बड़ी बात यह है कि दौसा सीट से वर्तमान सांसद जसकौर मीणा का पार्टी ने टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने यहां से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है। करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद मनोज राजोरिया हैं। इन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इस बार उनका भी टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने यहां से भजनलाल जाटव को टिकट दिया है। भाजपा ने राजस्थान की 25 लोकसभा सीट में से 24 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। मणिपुर के इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। इनर मणिपुर सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का भी टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनके स्थान पर राज्य सरकार में मंत्री बसंत कुमार सिंह पर भरोसा जताया है।भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 401 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।
राम मंदिर की होली495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, देश भर से उमड़े लोगएबीएन सेंट्रल डेस्क। रामनगरी की होली इस बात बेहद खास रही। राम मंदिर वाली होली को लेकर अयोध्या में जबरदस्त उल्लास नजर आया। भगवान श्री रामलला ने भी 495 साल बाद भव्य महल में होली खेली। इस दौरान देश भर के लिए मंदिर पहुंचे। अयोध्या में होली की सुबह सबसे पहले मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को अबीर गुलाल अर्पित कर होली खेलने की अनुमति मांगी गयी। इसके बाद पूरी अयोध्या रंग उत्सव के उल्लास में डूब गयी।रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर अपने आराध्य के साथ होली खेली। उनके राग भोग और श्रृंगार के क्रम में उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया गया। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पुजारी ने भी रामलला को होली के गीत सुनाये। वहीं राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु भी होली के गीतों पर नाचते, झूमते, गाते नजर आये। इसी तरह पूरी रामनगरी में होली का उल्लास छाया रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.