एबीएन सेंट्रल डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले का उत्सव वैश्विक समाचार बन गया। बता दें कि दुनिया भर के प्रतिष्ठित लोग अंबानी परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए जामनगर, गुजरात पहुंचे थे। रिहाना से लेकर एकॉन तक, बी-टाउन के सभी खान सुपरस्टार्स तक, हर कोई इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा था। हालांकि यह सिर्फ शादी से पहले का उत्सव था, एक सूत्र ने पुष्टि की कि शादी का जश्न किसी की कल्पना से कहीं अधिक शानदार होने वाला है। एक सूत्र ने साझा किया कि शादी का एक समारोह जुलाई के महीने में लंदन में उनके स्टोक पार्क एस्टेट में आयोजित होने जा रहा है। तैयारियां चल रही हैं और नीता अंबानी सक्रिय रूप से सभी विवरणों पर गौर कर रही हैं। इससे पहले जोड़े के विवाह पूर्व उत्सव के दौरान, अनंत ने अपनी मां के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया था और उन्हें तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम की योजना बनाने में सक्रिय रूप से शामिल होने का श्रेय दिया था, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि सभी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को एक यादगार अनुभव मिले। इसके अलावा लंदन में शादी समारोह का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है, इसलिए उनके पास अपने कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय है। इससे पहले, जामनगर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जो वायरल हुआ था, उसमें मेहमानों को 9 पेज के ड्रेस कोड के साथ निमंत्रण भेजा गया था और इस बार, लंदन कार्यक्रम के लिए भी यह अलग नहीं होगा। अंबानी अपनी भव्यता और बेहतरीन आतिथ्य सत्कार के लिए जाने जाते हैं। इसलिए, इस बार भी, वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि फिल्म बिरादरी के उनके दोस्तों के पास इस कार्यक्रम के लिए उनके लुक को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय हो। हालांकि स्टोक पार्क में आयोजित होने वाले समारोह की थीम के संबंध में अधिक विवरण नहीं हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि यह एक कॉकटेल/ संगीत रात होगी।
अगले पांच दिनों तक पूर्वी भारत पर रहेगा भीषण गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने कहा- लू से बढ़ेगी परेशानी एबीएन सेंट्रल डेस्क। अगले पांच दिनों तक पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में इस महीने दूसरी बार लू चल रही है।मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में 15 अप्रैल से और पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे वाले इलाकों में 17 अप्रैल से लू की स्थिति बनी हुई है। एमडी ने एक बयान में कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में लू की गंभीर स्थिति की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि नमी बढ़ने से तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, गोवा, केरल, पश्चिम बंगाल और बिहार के लोगों को असुविधा हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को रात का तापमान काफी अधिक रहने की आशंका है। रात के उच्च तापमान को खतरनाक माना जाता है क्योंकि शरीर को ठंडा होने का मौका नहीं मिलता है। शहरों में यह स्थिति और अधिक दिखती है।
पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, BJP और TMC ने एक-दूसरे के खिलाफ करायी शिकायतेंएबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल में आज (19 अप्रैल) को मतदान किया जा रहा है, पश्चिम बंगाल के तीन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, जिनमें कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी शामिल हैं। इस दौरान कूचबिहार से हिंसा की खबरें सामने आरही है। जानकारी के मुताबिक कूचबिहार के गिरियाकुठी में हालात बिगड़ गये और हिंसा देखी गयी।बता दें, मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ है और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस बीच अभी तक बीजेपी और टीएमसी ने एक दूसरे के ऊपर हिंसा को लेकर चुनाव आयुक्त में कई शिकायतें दर्ज करायी। भाजपा समर्थकों के घरों में तोड़फोड़ की गयी, जिसको लेकर भाजपा समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस पर हमले का आरोप लगाया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने हमले के आरोपों से इनकार कर दिया है।टीएमसी ने लगाया भाजपा पर आरोपटीएमसी नेताओं ने बीजेपी पर आरोप लगाया, बारोकोडाली ग्राम पंचायत एआईटीसी नेताओं ने बताया कि कैसे भाजपा के गुंडों ने उनके बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में आज सुबह मतदान केंद्र 226 और 227 पर पहुंचने से पहले तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हिंसा की। टीएमसी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के समर्थन की कमी से परेशान होकर भाजपा ने अब हिंसा का सहारा लेने और हमारे लोकतंत्र को नष्ट करने का फैसला किया है।चुनाव आयुक्त से हस्तक्षेप की मांगटीएमसी ने आरोप लगाया कि हमारे ग्राम पंचायत सदस्य और बेगारकाटा, ब्लॉक संख्या:- 226 के लोगों को गुंडों द्वारा परेशान किया गया और धमकाया गया। टीएमसी ने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों द्वारा महिला ग्राम पंचायत सदस्य को परेशान किया गया ताकि उन्हें वोट डालने से रोका जा सके। यह सरासर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है चुनाव आयुक्त को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।राज्यपाल ने क्या कहापश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में कथित पथराव की घटना पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि शांति और सद्भाव एक ऐसी चीज है जो बंगाल के लोग चाहते हैं और बंगाल के लोग इसके हकदार हैं। यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि राज्य में कानून और व्यवस्था बनी रहे। हिंसा करने वालों पर मामला दर्ज होना चाहिए और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।देश में आज पहले चरण के चुनाव हो रहे हैं, जिसके चलते 21 राज्य की 102 निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। हालांकि वोटों की गिनती 4 जून को की जायेगी।
यूपी में पांच बजे तक 53% तो त्रिपुरा में 76% मतदान, बिहार में सबसे कम वोटिंगएबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लोगों से वोट डालने की अपील भी किये हैं। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की साख दांव पर लगी है। शाम तक पहले चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव खत्म हो जायेंगे।राजस्थान में 5 बजे तक 50.27 फीसदी और सीकर में 48.85% मतदानतमिलनाडु में अबतक पड़े 51.41% वोट, विलावनकोड उपचुनाव में 45.43% मतदानजम्मू-कश्मीर में 43% से ज्यादा वोटिंग, उधमपुर सीट पर जमकर पड़ रहे वोटपश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग हो रही है। राज्य में 1 बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं, त्रिपुरा में भी अच्छी खासी वोटिंग हो रही है। यहां पर 53.04 फीसदी मतदान हुआ है। यूपी और बिहार में सुबह के मुकाबले वोटिंग ने रफ्तार पकड़ी है। यूपी में 1 बजे तक करीब 37 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बिहार में 32.41 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए प्रचार आज (बुधवार) शाम थम गया। गौरतलब है कि पहले चरण में देश के 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशानिर्देश के मुताबिक पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होने वाले हैं, वहां चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले यानी आज शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच अलग-अलग समय पर समाप्त हो जायेगा। इस तरह से इन संसदीय क्षेत्रों में आज शाम से सार्वजनिक सभा या जुलूस जैसे कई कार्यक्रमों पर रोक लग जायेगी। पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 08, बिहार की 04, पश्चिम बंगाल की 03, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 06, उत्तराखंड की 05, असम की 04, मेघालय की 02, मणिपुर की 02, छत्तीसगढ़ की 01, अरुणाचल की 02, महाराष्ट्र की 05, तमिलनाडु की 39, मिजोरम की 01, नागालैंड की 01, सिक्किम की 01, त्रिपुरा की 01, अंडमान एंड निकोबार की 01, जम्मू-कश्मीर की 01, लक्षद्वीप की 01, पुड्डुचेरी की 01 सीट पर वोट डाले जायेंगे। उत्तर प्रदेश की जिन 08 सीटों पर मतदान होने वाले हैं, उनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनोर, नगीना, मोरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीट शामिल हैं। बिहार की चार सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जायेंगे। इन चार सीटों में औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा सीट शामिल है। वहीं पहले चरण के मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर वोट डाले जायेंगे। इन छह सीटों में छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी, और शहडोल सीट शामिल है। महाराष्ट्र की जिन छह सीटों पर वोट डाले जायेंगे उसमें गढ़चिरौली, चिमूर, रामटेक, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, नागपुर सीट शामिल है। वहीं, तमिलनाडु की सभी की सभी 39 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जायेंगे। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण भारतीय राज्यों खासकर तमिलनाडु में अपना ध्यान केंद्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कई बार तमिलनाडु का दौरा कर चुके हैं। तमिलनाडु की 39 सीटों में नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलूर, तिरुवल्लुर, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अराक्कोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, कुड्डालोर, चिदंबरम, मयिलादुथुराई, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुकुडी और तेनकासी सीट शामिल है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक हो गया है। सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्याभिषेक किया गया। रामनवमी पर अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।भक्तों का जनसैलाब उमड़ाअयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद पहली रामनवमी पर उत्सव मनाया जा रहा है। भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सूर्यतिलक का मुहूर्त भी करीब आ रहा है।भगवान रामलला का सूर्याभिषेकरामनवमी के असवर पर भगवान रामलला का सूर्याभिषेक किया गया। सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्याभिषेक किया गया।
सलमान खान के घर फायरिंग मामलाबिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं आरोपी, दोनों के पिता से हो रही पूछताछ एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दो लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस भी पुलिस सतर्क हो गई है। वहीं बेतिया पुलिस ने दोनों शूटर के पिता को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया गया। तकनीकी निगरानी के आधार पर कच्छ-पश्चिम और मुंबई पुलिस के संयुक्त दल ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया क्योंकि शिकायत वहां दर्ज है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पाल और गुप्ता दोनों को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने सलमा के घर पर गोलीबारी करने के लिए कहा था। बागड़िया ने बताया कि जब पाल ने गोलीबारी की, तो गुप्ता गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था। रविवार सुबह करीब पांच बजे, मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में 58 वर्षीय खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोलीबारी की और फरार हो गए। मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से किया संपर्क सूत्रों के मुताबिक, दोनों शूटर मोतिहारी जिला के चकिया ब्लॉक के ग्राम मसही तहसील नरकटिया के रहने वाले हैं। ये दोनों फरवरी के महीने में मुंबई आए थे और तभी से फायरिंग का प्लान तैयार कर रहे थे। आरोपियों ने नवी मुंबई के पनवेल में एक महीने के लिए एक घर किराए पर लिया था, जहां अभिनेता का फार्महाउस है। दोनों शूटरों के आपराधिक इतिहास को लेकर मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है। इस मामले में एडीजी लॉ एंड आडर संजय सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस की हर संभव मदद की जायेग। वहीं इस मामले में बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद राज्य की पुलिस भी सतर्क है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्रीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां झेलम नदी में नाव डूब गई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, चार शव बरामद किए गए हैं लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जब नाव पलटी तो उसमें 20 लोग सवार थे। अभी बचाव अभियान जारी है।जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के गंडबल नौगाम इलाके में एक नाव पलट गई है। चार लोगों के शव मिल चुके हैं, अभी कई लोग लापता हैं, बचाव अभियान जारी है। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।स्थानीय लोग बता रहे हैं कि इस नाव में ज्यादातर बच्चे सवार थे।श्रीनगर प्रशासन ने बटवाड़ा के पास गंडबल में बचाव अभियान चल रहा है, यहां आज सुबह झेलम नदी में एक नाव पलट गई। श्रीनगर के डीसी डॉ. बिलाल मोहि-उद-दीन भट के निर्देश पर बचाव दल मानव जीवन की सुरक्षा के लिए मौके पर पहुंचे हैं।
पोर्टेबल टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल हथियार प्रणाली के सफल परीक्षणएबीएन सेंट्रल डेस्क। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने देश में ही डिजाइन और विकसित पोर्टेबल टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल हथियार प्रणाली की प्रौद्योगिकी दृष्टि से श्रेष्ठता साबित करने के उद्देश्य से कई सफल फायरिंग परीक्षण किये हैं। इस हथियार प्रणाली के शनिवार को राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में वारहेड उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किये गये। परीक्षण के दौरान मिसाइल हथियार प्रणाली ने अचूक प्रदर्शन किया और वह सभी कसौटियों पर खरी उतरी।यह प्रणाली दिन और रात में हमले करने की क्षमता रखती है और मुख्य युद्ध टैंको से लोहा लेने में सक्षम है। यह हथियार प्रणाली अब अंतिम उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षणों के लिए तैयार है इसके बाद इसे सेना में शामिल किया जायेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रणाली के सफल परीक्षणों के लिए डीआरडीओ और सेना की सराहना की है और इसे उन्नत प्रौद्योगिकी-आधारित रक्षा प्रणाली के विकास में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ समीर वी कामत ने भी परीक्षणों से जुड़ी टीमों को बधाई दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.