मुर्मू, धनखड़ मोदी, बिड़ला, अन्य गणमान्य ने दी भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलिएबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विभिन्न सदस्यों, अनेक सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बाबासाहेब डॉ। भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रविवार को उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने संसद भवन परिसर में आयोजित समारोह में अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस अवसर पर डॉ अंबेडकर की श्रद्धा सुमन अपर्तित किये। संसद भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी और समाज सुधारक डॉ अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कई केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य, पूर्व संसद सदस्य, अनेक गणमान्य व्यक्ति और समाज के विभिन्न वर्गोँ से आए बहुत से लोग शामिल थे।लोकसभा अध्यक्ष बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्यों और पूर्व संसद सदस्यों ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित एक और कार्यक्रम में डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा और राज्यसभा के महासचिवों क्रमशः उत्पल कुमार सिंह और पी सी मोदी ने भी संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में डॉ अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी जायेगी बिरसा मुंडा की जयंतीपीएम मोदी ने संकल्प पत्र जारी करने के दौरान की ये घोषणाएबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा ने रविवार को सुबह पार्टी मुख्यालय एक्सटेंशन में घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से जारी किया है। इस घोषणा पत्र में पीएम मोदी ने झारखंड का जिक्र करते हुए ऐलान किया है कि पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बिरसा मुंडा की जयंती मनायी जायेगी।घोषणा पत्र में भाजपा ने GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी शक्ति पर भी फोकस रखा है। संकल्प पत्र जारी होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी शक्ति इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस जीवन की गरिमा एवं गुणवत्ता और निवेश से नौकरी पर है। पिछले 10 वर्ष, नारी गरिमा, नारी को नये अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारी शक्ति की नयी भागीदारी के होंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए मुफ्त भोजन की योजना पांच साल और चलेगी ताकि वे किसी वजह से फिर से गरीबी के जाल में नहीं फंस जायें।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के घोषणा पत्र का अनावरण करते हुए कहा कि यह बहुत पवित्र दिन है। देश के कई राज्य नववर्ष मना रहे हैं। आज नवरात्रि के छठे दिन हम मां कात्यायनी से प्रार्थना करते हैं। उनके दोनों हाथों में कमल है। यह संयोग बहुत बड़ा है, आज अंबेडकर जयंती भी है। भाजपा के संकल्प पत्र का पूरे देश को इंतजार है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के हर बिंदु को गारंटी के तौर पर जमीन पर लागू किया है। यह संकल्प पत्र विकसित भारत के सभी 4 मजबूत स्तंभों- युवा, महिला, गरीब और किसान को सशक्त बनाता है। पीएम मोदी बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि अब हमने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जायेगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता की और राजद के वरीय नेताओं के साथ घोषण पत्र जारी किया। तेजस्वी यादव ने देश की जनता के लिए 24 वचन दिए। तेजस्वी यादव ने कहा किमैं लंबे समय से नौकरी, महंगाई, गरीबी और बेरोज़गारी के बारे में बोल रहा हूं। लेकिन, प्रधानमंत्री जनमुद्दों और काम की बात का नोटिस ही नहीं लेते। उन्हें तो बस अपने मन की बात सुनानी है। 10 वर्षों में उन्होंने बिहार को क्या दिया? अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? इन पर नहीं बोलते, वो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें करते है। बिहार की जनता बहुत समझदार है।एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगीतेजस्वी यादव ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो पूरे देश में एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।पूरे देश में 30 लाख पद रिक्त पड़े हैं। उसको तो भरेंगे ही। लेकिन, 70 लाख पदों का सृजन करेंगे। आपलोग जानते हैं नौकरी, बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। भाजपा के लोगों ने दो करोड़ नौकरी हर साल देने का वादा किया था। हमलोग सच्चे लोग हैं। जो कहते हैं, वह करते हैं। 15 अगस्त से नौकरी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।बिजली की दर 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगीतेजस्वी यादव ने कहा कि आगामी रक्षा बंधन से देश के गरीब महिला को एक लाख सहायता देगें। साथ ही 500 रुपया गैस सिलेंडर का दाम पूरे देश में कर दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने अग्निवीर योजना को खत्म करने की बात कही। बिहार के लिए एलान करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिजली की दर 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी।बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाएंगे। बिहार कोएक लाख 60 हजार करोड़ का स्पेशल पैकेज बिहार को दिया जाएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो पुरानी पेशन योजना लागू करेगें।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई पुलिस की आर्थिक आपराधिक शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) ने ग्लोबल टूर और ट्रैवल्स कंपनी कॉक्स एंड किंग्स के मालिक अजय पीटर केरकर के करीबी सहयोगी अजीप पी मेनन को गिरफ्तार किया है। वह इस मामले में 3 साल से वॉन्टेड थे और उनके खिलाफ ई.ओ.डब्ल्यू. द्वारा लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था।15 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर आरोपीएक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अजीत मेनन बीते मंगलवार को लंदन से आने के बाद केरल के कोचीन हवाई अड्डे पर मौजूद था। मुंबई पुलिस को जब खबर लगी तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची और अजीत मेनन को पकड़ लिया। कोचीन एयरपोर्ट पर पकड़े गए आरोपी अजीत मेनन के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। मेनन को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई लाया गया और जहां कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे को 15 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।ई.ओ.डब्ल्यू. ने फरवरी 2021 में यस बैंक के चीफ विजिलेंस अधिकारी आशीष विनोद जोशी की शिकायत पर यस बैंक में लगभग 400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के लिए कॉक्स एंड किंग्स की सहयोगी कंपनी कॉक्स एंड किंग्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की थी।क्या है पूरा मामलारिपोर्ट के मुताबिक केरकर के कहने पर ही मेनन को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर नामित किया गया था, लेकिन उनकी ये नियुक्ति रिकॉर्ड में नहीं थी। कॉक्स एंड किंग्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड फॉरेन एक्सचेंज बिजनेस, स्टूडेंट लोन फाइनेंसिंग, छुट्टी फाइनेंसिंग और दूसरी गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाएं देती थी। एफ.आई.आर. के मुताबिक आरोपियों ने 2018-19 के दौरान कंपनी के अकाउंट बुक में गलत और फर्जी खरीदारी और बिक्री लेनदेन रिकॉर्ड बनाया और दिखाया कि कंपनी वित्तीय स्थिति अच्छी है। बैंक का विश्वास हासिल करने के लिए कंपनी ने अपने गलत और फर्जी फाइनेंशियल स्टेटमेंट पेश किए थे।इनके जरिए आरोपी ने 7 सितंबर 2018 से 1 नवंबर 2019 तक यस बैंक से कर्ज लिया था। इसके बाद कर्ज लिए पैसे का बड़ा हिस्सा कथित तौर पर कॉक्स एंड किंग्स लिमिटेड को अपने फायदे के लिए भेज दिया गया। बैंक से 398.38 करोड़ रुपये का गलत तरीके से कर्ज लिया गया था। ई.ओ.डब्ल्यू. के अफसरों ने जांच में पाया कि मेनन के निर्देश पर लोन के पैसे में से 396 करोड़ रुपये कॉक्स एंड किंग्स लिमिटेड को धोखाधड़ी से दिए गए थे। यस बैंक से जिस काम के लिए कर्ज लिया गया था, उसका उसी काम में निवेश नहीं किया गया था।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। आम चुनाव 2024 के लिए 16 मार्च को जारी कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण में मतदान सात मई को कराये जायेंगे। भारत के राजपत्र में जारी अधिसूचना के अनुसार तीसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान सात मई को करायें जायेंगे। अधिसूचना के अनुसार तीसरे चरण में 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 94 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों और मध्य प्रदेश में बैतूल संसदीय क्षेत्र के स्थगित चुनाव के लिए 7 मई, 2024 को मतदान होगा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए सभी सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरु हो गयी और नामांकन 19 अप्रैल तक कराए जा सकेंगे। पर्चों की जांच 20 तारीख को होगी और नाम 22 तारीख तक वापस लिये जा सकेंगे। मध्य प्रदेश के बैतूल (अजा) संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान के लिए अलग से अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी की गयी। इस सीट के लिए दूसरे चरण में होने वाला चुनाव बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया था। तीसरे चरण में जिन सीटों के लिए मतदान कराया जाना है उनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। कुल सात चरणों में कराए जा रहे लोक सभा चुनाव की मतगणना चार जून को करायी जाएगी और चुनाव प्रक्रिया छह जून तक पूरी कर ली जायेगी।
चुनावी सीजन में हेलीकॉप्टरों की भारी मांग, 1 मिनट का किराया 3000 रुपये!भारत में वर्तमान में लगभग 254 चार्टर हेलीकॉप्टर हैंएबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकतंत्र के उत्सव में, जहां हर तरफ सत्ता का नशा दिखाई देता है, भारत का राजनीतिक परिदृश्य चरम पर है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, चुनावी सरगर्मियों की अशांत लहरों को पार करने के लिए हेलीकॉप्टर राजनेताओं के लिए रथ बन गए हैं। वे भीड़भाड़ वाली सड़कों की तुलना में रोटर ब्लेड की आवाज को प्राथमिकता दे रहे हैं।हेलीकॉप्टर का 1 मिनट का किराया 3000 रुपयेलेकिन इसमें पैसा भी खूब खर्च हो रहा है। हेलीकॉप्टर किराये में पिछले छह महीनों में 15-20% की वृद्धि हुई है। सूत्रों के मुताबिक, मांग बढ़ गई है क्योंकि सभी उपलब्ध हेलीकॉप्टर पहले ही बुक हो चुके हैं। बड़े दल जैसे भाजपा और कांग्रेस हेलीकॉप्टर का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर का किराया लगभग 18 डॉलर (लगभग 1,500 रुपये) प्रति मिनट है, जबकि दो इंजन वाले हेलीकॉप्टर का किराया लगभग 35 डॉलर (लगभग 3,000 रुपये) प्रति मिनट है। ज्यादातर बुकिंग दिल्ली से हो रही हैं।भारत में प्रमुख चार्टर फ्लाइट आॅपरेटर जेट सेट गो की संस्थापक और सीईओ कनिका टेकरीवाल का कहना है कि निजी जेट की मांग लगभग एक साल से जस की तस बनी हुई है। नतीजतन, इनकी कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। वह बताती हैं कि भारत में कमर्शियल एयरलाइन सेवाएं अभी भी मजबूत हैं, खासकर चुनावी मौसम के दौरान जब राजनेता अक्सर लोगों से जुड़ने के लिए कमर्शियल उड़ानों का उपयोग करना चुनते हैं।टेकरीवाल ने यह भी कहा कि छह से 12 महीने पहले की तुलना में हेलीकॉप्टर रेट में 15% की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि इसलिए है क्योंकि भारत में हाई मांग के साथ-साथ ट्विन इंजन वाले हेलीकॉप्टरों की कमी है। नतीजतन, इस चुनावी मौसम में हेलीकॉप्टरों की मांग काफी अधिक है, जिससे उनके रेट पर प्रीमियम बढ़ गया है।भारत में वर्तमान में लगभग 254 चार्टर हेलीकॉप्टरहेलीकॉप्टर उद्योग के लिए काम करने वाली रोटरी विंग सोसाइटी आॅफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, भारत में वर्तमान में लगभग 254 चार्टर हेलीकॉप्टर हैं। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 15,000 हैं। भारत में इन 254 हेलीकॉप्टरों में से 190 हेलीकॉप्टर सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों, डिफेंस आपरेशन, कॉर्पोरेट वेंचर्स और आफशोर मिशनों के लिए आवंटित किये गये हैं। इससे भारतीय चुनावी मौसम के लिए लगभग 60-70 हेलीकॉप्टर ही उपलब्ध रह गये हैं।प्रेसिडेंट ए एस बुटोला का कहना है कि कई महीने पहले से उपलब्ध हेलीकॉप्टरों की कमी हो जाती है। उन्होंने बताया कि अधिकांश हेलीकॉप्टर लगभग छह महीने पहले बुक किये गये थे। इस मुद्दे को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगस्त 2023 में उठाया था, जब उन्होंने चिंता व्यक्त की थी कि भाजपा ने इस साल के लोकसभा चुनावों के लिए पहले से ही सभी उपलब्ध हेलीकॉप्टर रिजर्व कर लिये हैं।ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने संसद चुनावों के लिए सभी उपलब्ध हेलीकॉप्टरों को पहले से ही रिजर्व कर लिया था, जिससे अन्य दलों को किराए पर लेने का कोई मौका नहीं मिला। उन्होंने इसे शक्ति और धन का प्रदर्शन बताते हुए इसकी आलोचना करते हुए कहा था, वे सोचते हैं कि पैसे से कुछ भी खरीदा जा सकता है।ट्विन इंजन वाले हेलीकॉप्टरों की मांग सबसे ज्यादासूत्रों के मुताबिक, उपलब्ध हेलीकॉप्टरों की कमी के कारण कुछ राजनीतिक दल अपने प्रचार के लिए एक भी हेलीकॉप्टरों किराये पर नहीं ले पा रहे हैं। चार्टर फ्लाइट्स एविएशन में भारत के मिशन नियंत्रक बिनीश पॉल बताते हैं कि ट्विन इंजन वाले हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल आमतौर पर वीआईपी यात्राओं के लिए किया जाता है।चुनावी मौसम के दौरान, इन हेलीकॉप्टरों की अत्यधिक मांग होती है और ये सामान्य से काफी अधिक घंटों तक उड़ान भरते हैं, जिससे विमानन सेवाओं के राजस्व में वृद्धि होती है। चेन्नई में, प्राइवेट जेट की किराये के रेट 3.4 लाख रुपये से 6.4 लाख रुपये प्रति घंटे तक हैं। सिंगल इंजन वाले हेलीकॉप्टरों के लिए शुरुआती रेट 1.2 लाख रुपये प्रति घंटा है, जबकि ट्विन इंजन वाले हेलीकॉप्टरों के लिए यह 2.86 लाख रुपये प्रति घंटा है।भारत के हेलीकॉप्टर उद्योग में प्रमुख प्लेयर्स में पवन हंस, ग्लोबल वेक्टरा, हेलिगो चार्टर्स और हेरिटेज एविएशन शामिल हैं। देश के सबसे बड़े हेलीकॉप्टर आपरेटरों में से एक, ब्लेड इंडिया के सह-संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर अमित दत्ता के अनुसार, लोकसभा चुनाव एक बड़ा मौका है जो हर पांच साल में एक बार आता है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हेलीकॉप्टरों की भारी कमी है, जेट और हेलीकॉप्टर दोनों पूरी तरह से बुक हैं।दत्ता इस बात पर जोर देते हैं कि यह स्थिति चार्टर बिजनेस में ज्यादातर आॅपरेटरों के लिए एक सुनहरा अवसर है। वह बताते हैं कि कमी इस तथ्य से और बढ़ गई है कि भारत में 80% हेलीकॉप्टरों का उपयोग तेल और गैस क्षेत्र द्वारा किया जाता है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके त्याग एवं तप से भाजपा आज 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं एवं सपनों का प्रतीक बन गयी है जिसे लोग 21वीं सदी में भारत के योग्य नेतृत्वकारी दल मानते हैं।मोदी ने आज सुबह एक्स पर कई पोस्ट में स्थापना दिवस का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज, भाजपा के स्थापना दिवस पर, मैं पूरे भारत के सभी साथी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं। मैं उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और बलिदान को भी बड़ी श्रद्धा के साथ याद करता हूं जिन्होंने वर्षों तक हमारी पार्टी का निर्माण किया। मैं बड़े विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम भारत की पसंदीदा पार्टी हैं, जिसने हमेशा राष्ट्र प्रथम के आदर्श वाक्य के साथ काम किया है।उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि भाजपा ने अपने विकासोन्मुख दृष्टिकोण, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए अपनी पहचान बनाई है। हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित, हमारी पार्टी 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतीक है। भारत के युवा हमारी पार्टी को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखते हैं जो उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है और 21वीं सदी में भारत को नेतृत्व प्रदान कर सकती है।प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे केंद्र हो या राज्य, हमारी पार्टी ने सुशासन को नई परिभाषा दी है। हमारी योजनाओं और नीतियों ने गरीबों और वंचितों को ताकत दी है। जो लोग दशकों तक हाशिये पर थे उन्हें हमारी पार्टी में एक आवाज और आशा मिली। हमने सर्वांगीण विकास प्रदान करने की दिशा में काम किया है जिससे प्रत्येक भारतीय के लिए जीवनयापन में आसानी को बढ़ावा मिला है।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने भारत को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता और वोट बैंक की राजनीति की संस्कृति से भी मुक्त किया है, जो देश पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वालों की पहचान थी। आज के भारत में स्वच्छ और पारदर्शी शासन पर जोर दिया जा रहा है, जो यह सुनिश्चित करता है कि विकास का लाभ गरीबों तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचे।मोदी ने कहा कि हमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का अभिन्न अंग होने पर भी गर्व है, जो राष्ट्रीय प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के बीच पूर्ण सामंजस्य प्रदर्शित करता है। राजग एक जीवंत गठबंधन है, जो भारत की विविधता को समाहित करता है। हम इस साझेदारी को संजोते हैं और मुझे यकीन है कि आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी।भारत नई लोकसभा चुनने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुझे विश्वास है कि लोग हमें एक और कार्यकाल के लिए आशीर्वाद देंगे ताकि हम पिछले दशक में हासिल की गई जमीन पर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी भाजपा और राजग कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वे लोगों के बीच काम कर रहे हैं और हमारे एजेंडे को विस्तार से बता रहे हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। आजाद भारत में पहली बार 25 अक्टूबर 1951 और 21 फरवरी 1952 के बीच आम चुनाव कराये गये। कांग्रेस पार्टी को विशाल बहुमत मिला और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर लोगों ने भरोसा जताया और वह दूसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए थे।देश के वोटरों ने संसद के निचले सदन यानी पहली लोकसभा के लिए 489 सदस्यों को चुना था। इस आम चुनाव के साथ ही अधिकांश विधानसभाओं के चुनाव भी हुए, जहां अलग-अलग राज्यों में सरकारें बनीं।देश के पहले चुनाव में क्या-क्या हुआ?देश के पहले वोटर श्याम सरन नेगी थे, जो कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के रहने वाले थे। उनका निधन साल 2022 में हुआ। उनकी उम्र 106 साल थी। उन्होंने अपना आखिरी वोट 2022 में 2 नवंबर को डाक पत्र के जरिए डाला। उन्होंने पहला वोट चिनी तहसील में डाला था।आजादी के बाद 1949 में चुनाव आयोग का गठन किया गया था। इसके पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे, जिन्हें मार्च 1950 में नियुक्त किया गया।चुनाव आयुक्त को नियुक्त करने के बाद संसद ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम पारित किया। इस अधिनियम में बताया गया कि संसद और विधानसभा के चुनाव किस तरह से आयोजित करवाये जायेंगे।लोकसभा की 489 सीटों पर चुनाव करवाये गये। इन सीटों पर 1949 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी। पोलिंग बूथ पर हर उम्मीदवार के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट बॉक्स रखे गये। इन बॉक्स पर उम्मीदवार का नाम और चुनाव चिन्ह लिखा गया था।1951 की जनगणना के अनुसार, देश की आबादी 36 करोड़ 10 लाख 88 हजार 90 थी। इसमें जम्मू और कश्मीर की आबादी को शामिल नहीं किया गया था। कुल वोटर्स की संख्या 17 करोड़ 32 लाख 12 हजार 343 थी।पहले चुनाव में 21 साल से अधिक आयु के भारतीय नागरिक वोट करने के लिए पात्र थे। चुनाव को 68 चरणों में कराया गया और पोलिंग बूथ 1 लाख 96 हाजर 84 मतदान बनाये गये, जिनमें से 27,527 बूथ महिलाओं के लिए आरक्षित थे।अधिकांश चुनाव 1952 में हुआ, लेकिन हिमाचल प्रदेश में 1951 में ही वोटिंग हो गयी थी। इसकी वजह यहां का मौसम था। हिमाचल में फरवरी और मार्च में मौसम खराब रहता था और भारी बर्फबारी होती थी।इस चुनाव में 53 पार्टियों ने हिस्सा लिया और 533 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया। कुल 44.87 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 4 करोड़ 76 लाख 65 हजार 951 वोट कांग्रेस को मिले और सबसे कम 1,468 वोट हिस्टोरिकल रिसर्च पार्टी को मिले।पहले चुनाव में कांग्रेस ने 45 फीसदी वोट हासिल किये और 489 सीटों में से 364 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर सोशलिस्ट पार्टी रही, जिसे करीब 11 फीसदी वोट मिले। उसके खाते में 11 सीटें गयी। वहीं, 37 उम्मीदवार निर्दलीय जीतकर संसद पहुंचे, जिन्हें करीब 16 फीसदी मिले।इस चुनाव में कई मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टियों का गठन किया था। इसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम भी शामिल है। उन्होंने अक्टूबर 1951 में जनसंघ की स्थापना की। कानून मंत्री बीआर आंबेडकर ने शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन को दोबारा खड़ा किया। इसे बाद में रिपब्लिकन पार्टी के नाम से जाना गया।
अरविंद केजरीवाल की जेल में बिगड़ी सेहतएबीएन सेंट्रल डेस्क। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अस्वस्थ हैं और 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से उनका वजन 4.5 किलो कम हो गया है। हालांकि, तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा है कि वह ठीक हैं, और जेल के डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। दिल्ली की न्यायिक हिरासत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार केजरीवाल, यहां की एक अदालत द्वारा उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद तिहाड़ जेल में हैं। उन्हें तिहाड़ जेल की जेल संख्या 2 में 148 फीट की सेल में रखा गया है। इस बीच आप नेता आतिशी ने भी ट्वीट कर इस जानकारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल डायबिटिक हैं।स्वास्थ की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। गिरफ़्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।अरविंद केजरीवाल सीवर डायबिटिक हैं। स्वास्थ की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घण्टे लगे रहते थे। गिरफ़्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को खतरे में डाल रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.