Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की सूची
Published / 2024-03-24 14:50:15
कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस ने लोकसभा के लिए जारी की 46 उम्मीदवारों की सूचीएबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आज चौथी सूची जारी कर दी जिसमें 12 राज्यों के लिए कुल 46 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया की पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने जिन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है उनके नाम चौथी सूची में शामिल किये गये हैं।पार्टी ने जिन राज्यों के लिए लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं, उनमें असम, अंडमान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल शामिल है।कांग्रेस ने उधमपुर से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए चौधरी लाल सिंह को टिकट दिया है जब के मध्य प्रदेश के राजगढ़ से वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, रतलाम से कांतिलाल भूरिया, तमिलनाडु के कुरुर से एस ज्योति मणि, शिव गंगा से ए कार्तिक पी चिदंबरम, सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा से दानिश अली, देवरिया से अखिलेश प्रसाद सिंह, हरिद्वार से वीरेंद्र रावत तथा वाराणसी से अजय राय को मैदान में उतारा है। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है।सूची इस प्रकार हैअसम : लखीमपुर उदय शंकर हजारिका अंडमान निकोबार दीप कुलदीप राय शर्माजम्मू कश्मीर : उधमपुर से चौधरी लाल सिंह जम्मू रमन भाटियामध्य प्रदेश : सागर गुड्डू राजा बुंदेला रीवा श्रीमती नीलम मिश्रा, शहडोल एसटी फन्दे लाल सिंह मार्को, जबलपुर एडवोकेट दिनेश यादव, बालाघाट सम्राट सारस्वत होशंगाबाद संजय शर्मा, भोपाल अरुण श्रीवास्तव, राजगढ़ दिग्विजय सिंह, उज्जैन (सु) महेश परमार, मंदसौर दिलीप सिंह गुर्जर रतलाम (सु) कांतिलाल भूरिया, इंदौर अक्षय बाम,महाराष्ट्र रामटेक (सु) रश्मि श्याम कुमार बर्वे, नागपुर से विकाश ठाकुर, भंडारा गोंदिया प्रशांत यादव रा पाडोले गडचिरोली से नामदेव दसानम किरसममणिपुर : भीतरी से एके अकोईजम मणिपुर बाहरी (एसटीसी) एके एस अर्थुरराजस्थान : जयपुर ग्रामीण से अनिल चोपड़ा, करौली धौलपुर (सुरक्षित) से भजनलाल जाटव, नागौर से (आरएलपी के लिए छोडी),तमिलनाडु : त्रिवल्लूर(एससी) से शशिकांत सेंथिल, कृष्णागिरी से के गोपीनाथ, करूर से एस ज्योतिमणि, गुड्डुलूर से डॉ एम के विष्णु प्रसाद , शिवगंगा से कार्ति पी चिदम्बरम, विरदूनगर से बी मणिक्कम टैगौर, कन्याकुमार से विजय वंसत,उत्तर प्रदेश : सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा से दानिश अली, फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार, कानुपर से अशोक मिश्रा , झांसी से प्रदीप जैन आदित्य, बाराबंकी (सु) तनुज पुनिया, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह, बांसगांव (सु) सदन प्रसाद, वाराणसी अजय रायउत्तराखंड : नैनीताल उधमसिंह नगर से प्रकाश जोशी, हरिद्वार से विरेन्द्र रावतपश्चिम बंगाल : कूच बिहार(एससी) से श्रीमती पिया रॉय चौधरी।

कांग्रेस का आरोप- चुनावी बांड पर हमारा विज्ञापन नहीं छाप रहे अखबार
Published / 2024-03-23 13:08:37
कांग्रेस का आरोप- चुनावी बांड पर हमारा विज्ञापन नहीं छाप रहे अखबार

चुनावी बॉन्ड्स पर हमारा विज्ञापन छापने को अखबार तैयार नहीं : कांग्रेसएबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन दावा किया है कि उसने चुनावी बॉन्ड को लेकर जो विज्ञापन तैयार किया है उसे छापने के लिए कोई अखबार तैयार नहीं है। कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश ने आज भी दावा किया कि पार्टी ने चुनावी बॉन्ड से भाजपा को हुई कमाई पर एक विज्ञापन तैयार किया और उसे लगातार दूसरे दिन अखबारों को भेजा लेकिन कुछ एक अखबारों के अलावा किसी ने उसे छापा नहीं है। उन्होंने आज कहा आज भी कुछ समाचार पत्रों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से दिये गये इस विज्ञापन को छापने से इंकार कर दिया जबकि कुछ अन्य अखबारों ने इसे छापा है। जिन्होंने छापने का साहस दिखाया है, उनके साहस को हम सलाम करते हैं। डरो मत।विज्ञापन में लिखा है दुनिया का सबसे बड़ा चंदा वसूली रैकेट, चंदा दो, धंधा लो, भाजपा को चुनावी बांड से 2 जनवरी 2018 से 15 फरवरी 2024 तक 82 अरब से ज्यादा राशि मिली।

हाईकोर्ट से फटकार के बाद केजरीवाल के घर पहुंची ईडी
Published / 2024-03-21 20:44:49
हाईकोर्ट से फटकार के बाद केजरीवाल के घर पहुंची ईडी

हाईकोर्ट ने केजरीवाल से पूछा, समन पर पेश क्यों नहीं हो रहेएबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली हाईकोर्ट से मिली फटकार के बाद गुरुवार की शाम ईडी सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पूछताछ के लिए पहुंच गयी है। कोर्ट ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि वह आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने क्यों नहीं पेश हो रहे हैं। इसके अलावा न्यायालय ने केजरीवाल की उस याचिका पर ईडी से उसका रुख पूछा, जिसमें उन्होंने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में अपने खिलाफ जारी समन को चुनौती दी है। ईडी ने दावा किया कि आप संयोजक की याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। जस्टिस सुरेश कुमार कैत की पीठ ने केजरीवाल से पूछा- आपको पेश होने से कौन रोक रहा है? केजरीवाल के वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा कि उनका मुवक्किल ईडी के सामने पेश होगा, लेकिन दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की आवश्यकता है क्योंकि चुनाव नजदीक होने पर उन्हें (केजरीवाल को) पकड़ने की एजेंसी की मंशा स्पष्ट है।

ईंट भट्ठे से 22 बच्चे समेत 55 बंधुआ मजदूर मुक्त
Published / 2024-03-20 21:01:20
ईंट भट्ठे से 22 बच्चे समेत 55 बंधुआ मजदूर मुक्त

बचपन बचाओ आंदोलन की शिकायत पर ईंट भट्ठे से 22 बच्चों सहित 55 बंधुआ मजदूरों को कराया गया मुक्तएबीएन सोशल डेस्क। बचपन बचाओ आंदोलन की शिकायत पर बंधुआ मजदूरी के खिलाफ त्वरित और बेहद कड़ी कार्रवाई में सहारनपुर जिला प्रशासन ने सरसावा थाने के कुम्हारहेड़ा में एक ईंट भट्ठे से 22 बाल मजदूरों और 33 वयस्कों सहित कुल 55 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। छुड़ाये गये ज्यादातर मजदूर सहारनपुर और शामली जिलों के अनुसूचित जातियों और अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। ये सभी यहां पिछले पांच महीने से काम कर रहे थे। ईंट भट्टे पर काम कर रहे एक मजदूर ने एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन जिसे बचपन बचाओ आंदोलन के नाम से जाना जाता है, से भट्ठे पर बंधुआ मजदूरी कराने की शिकायत दी थी। छुड़ाये गये सभी बच्चों को मौके पर ही सीडब्लूसी के सामने पेश किया गया और काउंसलिंग के बाद सभी बच्चों को परिवार सहित घर भेज दिया गया। छुड़ाए गए बंधुआ मजदूरों ने बताया कि सीबीएफ ब्रिक फील्ड के मालिक हाजी सलीम कादिर और भट्ठे पर मुंशी का काम कर रहे अमजद ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनके नाबालिग बच्चों को स्कूल व चिकित्सा सुविधा सहित बिजली, शौचालय जैसी तमाम सुविधाएं भी दी जायेंगी। लेकिन ये सुविधाएं तो दूर, कुछ ही समय बाद उन्हें हर पखवाड़े मिलने वाली मजदूरी भी बंद कर दी गई और पैसे मांगने पर भट्ठा मालिक के गुंडों ने मजदूरों से मारपीट की। भट्ठा मालिक के गुंडों ने मजदूरों के भट्ठे से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी और झूठे एडवांस का बकाया बता कर उनसे बेगारी कराते रहे।आखिर में किसी तरह नाजिम नाम का एक बंधुआ मजदूर 14 मार्च को चोरी छिपे भट्ठे से बाहर निकला और बीबीए से संपर्क कर अपनी शिकायत सौंपी। तत्काल हरकत में आते हुए बीबीए ने इस शिकायत को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग सहित राज्य के तमाम संबंधित विभागों को भेजी।उत्तर प्रदेश सरकार तुरंत हरकत में आयी और जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए तुरंत एक टीम का गठन किया। इसके बाद श्रम विभाग, पुलिस विभाग और तमाम अन्य विभागों ने साझा कार्रवाई करते हुए भट्ठे पर छापा मारकर बच्चों सहित इन सभी बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।      बचपन बचाओ आंदोलन के निदेशक मनीष शर्मा ने इस कार्रवाई पर हर्ष और संतोष जताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- आला अफसरों और बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाले संस्थानों ने जिस गंभीरता से इस शिकायत को लिया और जिस तेजी से कार्रवाई के लिए कदम उठाये।वह यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि उत्तर प्रदेश सरकार बाल मजदूरी व बच्चों के शोषण को रोकने के लिए कितनी संवेदनशील है। इस तरह की कार्रवाई उन लोगों के लिए एक संदेश है जो अभी भी बाल मजदूरी और बंधुआ मजदूरी कराने जैसे आपराधिक कृत्य में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के सख्त रुख और बाल मजदूरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने की नीति के बावजूद ईंट भट्ठे जैसे कुछ उद्योगों में अभी भी बाल मजदूरों का इस्तेमाल जारी है। लिहाजा सरकार को इस पर निगरानी का दायरा बढ़ाने की जरूरत है।

अपोलो अस्पताल में सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ब्रेन सर्जरी
Published / 2024-03-20 20:58:06
अपोलो अस्पताल में सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ब्रेन सर्जरी

सद्गुरु जग्गी वासुदेव की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी, दिमाग में रक्तस्राव था जान का खतरा ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जग्गी वासुदेव की नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई आपातकालीन मस्तिष्क सर्जरी एबीएन सेंट्रल डेस्क। ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु जग्गी वासुदेव की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आपातकालीन ब्रेन सर्जरी हुई। ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु की ब्रेन सर्जरी से पहले उनके लिए जान का खतरा वाले हालात पैदा हो गये थे। सद्गुरु पिछले चार हफ्ते से गंभीर सिरदर्द का अनुभव कर रहे थे। डॉक्टरों को पता चला कि उनके मस्तिष्क में भारी रक्तस्राव और सूजन है, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। सद्गुरु के मस्तिष्क में भारी सूजन और रक्तस्राव के बाद उन्हें अपोलो दिल्ली ले जाया गया, जिसका पता 17 मार्च को चला। दिल्ली के अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत सूरी ने इस पर जानकारी देते हुए कहा कि सद्गुरु के जीवन को गंभीर खतरे की स्थिति थी। सीटी स्कैन में रक्तस्राव के साथ-साथ उनके मस्तिष्क में गंभीर सूजन का पता चला। सद्गुरु को पिछले चार हफ्तों से सिरदर्द था और सिरदर्द बहुत गंभीर था। वह सिरदर्द को नजरअंदाज कर रहे थे क्योंकि वह अपनी दैनिक गतिविधियां करना चाहते थे। दर्द वास्तव में 15 मार्च को गंभीर हो गया था, जब उसने मुझसे संपर्क किया और मुझे तुरंत पता चल गया कि कुछ तो भयावह घटना हो रही है। डॉक्टरों की एक टीम (डॉ विनीत सूरी, डॉ प्रणव कुमार, डॉ सुधीर त्यागी और डॉ एस चटर्जी) ने उनके ब्रेन में रक्तस्राव को रोकने के लिए अस्पताल आने के कुछ घंटों के भीतर उनकी आपातकालीन मस्तिष्क सर्जरी को अंजाम दिया। सर्जरी के बाद सद्गुरु को वेंटिलेटर से हटा दिया गया। डॉक्टर ने आगे कहा कि उन्होंने एमआरआई किया। जिससे पता चला कि उनके मस्तिष्क में भारी रक्तस्राव हुआ था। फिलहाल सद्गुरु के स्वास्थ्य में लगातार सुधार दिखाई दे रहा है और उनके मस्तिष्क, शरीर और महत्वपूर्ण मापदंडों में सामान्य स्तर तक सुधार हुआ है।उनकी रिकवरी उम्मीद से कहीं बेहतर हुई है और डॉ सूरी के मुताबिक हमारे चिकित्सा उपायों के अलावा सद्गुरु खुद को ठीक कर रहे हैं। सद्गुरु कुछ बैठकों और एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में थे, जब उन्हें गंभीर सिरदर्द हो रहा था।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल पुरानी पेंशन बहाली!
Published / 2024-03-20 20:56:28
कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल पुरानी पेंशन बहाली!

एनपीएस को खत्म करने पर अड़े एक करोड़ कर्मी एनएमओपीएस के अध्यक्ष विजय बंधु एवं उनके सहयोगियों ने खरगे को सौंपे अपने पत्र में कहा है कि देश में सरकारी कर्मचारी ओपीएस बहाली की मांग कर रहे हैं। एनपीएस में एक करोड़ कर्मचारी हैं। अगर इन कर्मियों के साथ इनके परिवार और पेंशनर फैमिली की भी गिनती करें, तो यह संख्या पांच करोड़ के पार पहुंच जाती हैएबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव की दहलीज पर एक बार फिर पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा गर्मा रहा है। जहां एक तरफ ज्वाइंट फोरम फॉर रेस्टोरेशन आफ ओल्ड पेंशन स्कीम (जेएफआरओपीएस)/नेशनल ज्वाइंट काउंसिल आफ एक्शन (एनजेसीए) के बैनर तले आंदोलन करने वाले विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने ओपीएस पर कोई अंतिम निर्णय लेने के लिए केंद्र सरकार को कुछ समय दे दिया है।दूसरी ओर, नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के अध्यक्ष विजय बंधु ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर उनसे अपील की है कि वे पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण की समाप्ति के विषय को पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करें। देश में करीब एक करोड़ सरकारी कर्मचारी, एनपीएस में शामिल हैं। वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एनएमओपीएस के अध्यक्ष विजय बंधु एवं उनके सहयोगियों ने खरगे को सौंपे अपने पत्र में कहा, देश में सरकारी कर्मचारी ओपीएस बहाली की मांग कर रहे हैं। एनपीएस में एक करोड़ कर्मचारी हैं। अगर इन कर्मियों के साथ इनके परिवार और पेंशनर फैमिली की भी गिनती करें, तो यह संख्या पांच करोड़ के पार पहुंच जाती है। कर्मचारियों का मानना है कि एनपीएस, सुरक्षित एवं विभेदकारी है। देश के समस्त कर्मचारी, जिनमें शिक्षक समुदाय प्रमुख है, वे इसका विरोध कर रहे हैं। ओपीएस बहाली के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार प्रदर्शन और रैलियां आयोजित की जा रही हैं। गत वर्ष एक अक्तूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन शंखनाद महारैली आयोजित की गई थी। उसके बाद देशभर में वोट फॉर ओपीएस अभियान शुरू किया गया। बंधु ने अपने पत्र में लिखा, संगठन द्वारा लगातार संघर्ष की बदौलत राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में एनपीएस को बंद कर पुरानी पेंशन बहाली की गयी। एनपीएस में सरकारी कर्मियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। दूसरी तरफ निजीकरण से नौजवानों का वर्तमान चौपट हो रहा है। निजीकरण, निम्न और मध्यम वर्ग के खिलाफ साजिश है। राष्ट्रीय संपत्तियों और संस्थाओं के निजीकरण पर रोक लगनी चाहिए। देश के अर्धसैनिक बलों को भी पुरानी पेंशन व्यवस्था से वंचित कर दिया गया है। बंधु ने कहा कि सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को ओपीएस के जरिये सामाजिक सुरक्षा न देना, कौन सा राष्ट्रवाद है।

पतंजलि के फेल होते ही मंडराने लगा स्वास्थ्य पर खतरा
Published / 2024-03-19 21:39:55
पतंजलि के फेल होते ही मंडराने लगा स्वास्थ्य पर खतरा

पतंजलि ब्रांड के रिफाइंड का नमूना जांच में फेल, जारी हुआ नोटिसएबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रमुख आधिकारियों के मुताबिक, पतंजलि ब्रांड के रिफाइंड तेल और साबुनीकरण में अज्ञात रसायन मिलने की बात सामने आयी है और वे जांच में अधोमानक और फेल पाया गया है। मामले में एफएसडीए ने गांव बमनपुरा पोस्ट जैगारा, थाना किरावली निवासी सौरव कुमार लवानियां, नॉमिनी राममोहन शुक्ल, पतंजलि फूड लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। इस खबर के बाद सार्वजनिक स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है। आगरा के एफएसडीए के जिला अभिहित अधिकारी, अमित कुमार सिंह ने बताया कि पिछले साल 30 दिसंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने पतंजलि फूड्स लिमिटेड के इत्मादपुर स्थित इकाई से रिफाइंड सनफ्लावर आयल का नमूना लिया था। लैब में किये गये परीक्षण में अज्ञात रसायन मिला है, जिसे सेहत के लिए असुरक्षित माना गया है।  इसी तरह, गांधीधाम कच्छ, गुजरात स्थित निमार्ता कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड की एक और इकाई में भी साबुनीकरण मान की जांच की गयी, जिसमें भी अज्ञात रसायन मिला है। इसे अधोमानक और असुरक्षित बताया गया है। इस मामले में, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच का प्रक्रियात्मक परीक्षण के लिए निर्देश दिया गया है। इस मामले में सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। ऐसे मामलों में अनियंत्रित पदार्थों का सेवन न करें और उन्हें सूचित करें। यह खबर व्यापक चैनलों में गहरी चर्चा का विषय बन गयी है। आगरा जिले के रहने वाले लोग इस घटना पर गहरे संशय में हैं और स्थानीय अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

तीसरे कार्यकाल में होगी गरीबी-भ्रष्टाचार से सीधी लड़ाई : मोदी
Published / 2024-03-16 23:18:38
तीसरे कार्यकाल में होगी गरीबी-भ्रष्टाचार से सीधी लड़ाई : मोदी

तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार एवं गरीबी के खिलाफ लड़ाई तेज होगी : मोदीएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनावों की घोषणा का स्वागत करते हुए आज विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देशवासियों का भरपूर समर्थन, स्नेह एवं आशीर्वाद मिलेगा तथा कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार एवं गरीबी के खिलाफ लड़ाई तेज होगी।मोदी ने चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों, चार राज्यों के विधानसभा चुनावों और 13 राज्यों की विधानसभा उपचुनावों की घोषणा के बाद एक्स पर अपनी पोस्ट में यह विश्वास व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा- लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी -राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (भाजपा-राजग) इन चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता-जनार्दन के बीच जायेंगे मुझे पूरा विश्वास है कि 140 करोड़ परिवारजनों और 96 करोड़ से अधिक मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा।उन्होंने कहा कि 10 साल पहले जब हमने देश की बागडोर संभाली थी, तब देश और देशवासी इंडी अलायंस के कुशासन से पीड़ित थे। ऐसा कोई भी सेक्टर नहीं बचा था, जो घोटालों और नीतिगत पंगुता से अछूता रहा हो। देश निराशा के गर्त में था और दुनिया भी भारत पर भरोसा करना छोड़ चुकी थी। हमने उस परिस्थिति से देश को निकाला और आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।श्री मोदी ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति और सामर्थ्य से हमारा देश आज हर दिन विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है। आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं, और करोड़ों भारतीय गरीबी से बाहर आये हैं। हमारी सरकार की योजनाएं देश के कोने-कोने और समाज के हर तबके तक पहुंची हैं। हमने शत-प्रतिशत देशवासियों तक पहुंचने के लिए काम किया है और परिणाम हमारे सामने हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हर भारतीय ये अनुभव कर रहा है कि एक ईमानदार, दृढ़-संकल्पित और मजबूत इच्छाशक्ति वाली सरकार कितना कुछ कर सकती है। इसीलिए, हर देशवासी की हमारी सरकार से अपेक्षाएं भी बढ़ी हुई हैं। इसीलिए आज भारत के हर कोने से और समाज के हर वर्ग से एक स्वर सुनाई दे रहा है- अबकी बार, 400 पार! उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास ना कोई मुद्दा है, न कोई दिशा। उनका एक ही एजेंडा बचा है- हमें गाली देना और वोट बैंक की राजनीति करना। उनकी परिवारवादी मानसिकता और समाज को बांटने के षड्यंत्र अब जनता ख़ारिज कर रही है। भ्रष्टाचार के अपने ट्रैक-रेकॉर्ड के कारण वो लोगों से आंखे नहीं मिला पा रहे हैं। जनता ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।श्री मोदी ने कहा कि अपने तीसरे कार्यकाल में हमें देश के लिए बहुत सारे काम करने हैं। हमारे बीते 10 साल उस गहरी खाई को भरने में भी बीते हैं, जो दशकों तक शासन करने वालों ने बनायी थी। इन 10 वर्षों में देशवासियों में ये आत्मविश्वास आया है कि हमारा भारत भी समृद्ध और आत्मनिर्भर बन सकता है। हमारा अगला कार्यकाल इन संकल्पों की सिद्धि की राह प्रशस्त करेगा।उन्होंने कहा कि राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल में गरीबी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी। सामाजिक न्याय के लिए हमारे प्रयास और बढ़ेंगे। हम तेजी से भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हमारे प्रयास और मजबूती से आगे बढ़ेंगे।

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव
Published / 2024-03-16 22:13:04
7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

19 अप्रैल को होगा पहले चरण का मतदान, 4 जून को आयेंगे नतीजेचुनाव कितने चरणों में होगा इसे लेकर अगर सूत्रों की मानें तो ऐसी उम्मीद है कि चुनाव सात से आठ चरणों हो सकते हैं एबीएन सेंट्रल डेस्क। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गयी है। कुछ देर में ही 18वें लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे। लोकसभा चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा करेगा। आपको बता दें कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने वाला है। चुनाव की डेट सामने आते ही आज से पूरे देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव कितने चरणों में होगा इसे लेकर अगर सूत्रों की मानें तो ऐसी उम्मीद है कि लोकसभा की 543 सीटों पर सात से आठ चरणों में चुनाव हो सकते हैं। आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, नये निर्वाचित हुए चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ चुनाव की तारीखों की घोषणा कर रहे हैं। गौरतलब है कि अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने के बाद नए चुनाव आयुक्तों ने करीब एक हफ्ते के बाद शुक्रवार को अपना पदभार संभाला है। चीफ इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार ने शुक्रवार की सुबह दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया। सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया देश में 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होगा। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरा चरण, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 मई को छठा चरण और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। फेज-1 में 19 अप्रैल को होगी मतदान फेज -1 का नोटिफिकेशन 20 मार्च को जारी होगा। वहीं 27 मार्च को नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। और 28 मार्च को नामांकन पत्र की जांच होगी। कोई भी उम्मीदवार 30 मार्च को नामांकन वापस ले सकता है। पहले फेज में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को होगी।  सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। 19 अप्रैल से 7 चरणों में वोटिंग होगी, और 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी। 7 फेज में होगा लोकसभा चुनाव देश की 543 सीटों पर 7 फेज में होगा चुनाव। 29 अप्रैल को होगा पहला चरण।  चार विधानसभा में भी एकसाथ चुनाव होंगे सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश में एकसाथ विधानसभा चुनाव होंगे। आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन और वोटिंग 13 मई को होगी। अरुणाचल प्रदेश में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग। सिक्किम में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग। ओडिशा में पहला नोटिफिकेशन 18 अप्रैल को और वोटिंग 13 मई। दूसरा नोटिफिकेशन 28 अप्रैल को नोटिफिकेशन होगा। व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचें पॉलिटिकल पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राजनैतिक दलों से आग्रह किया कि किसी भी पार्टी को व्यक्तिग हमलों से बचवा चाहिए। एक दूसरे पर कोई भी पार्टी किसी भी तरह की निजी टीका-टिप्पणी न करें।  अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव पूरा होने तक, मिसइन्फॉर्मेशन रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी एक्शन लिया जाएगा। सेक्शन 69 और 73 आईटी एक्ट के तहत सभी अधिकृत अधिकारी सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने का आदेश दे सकते हैं।  ड्रोन से होगी चेकिंग मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार सुरक्षा को लेकर खास हिदायतें दी गई हैं। सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेटों को सुरक्षा को खास सतर्क रहने को कहा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ जगह पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।      चुनाव के दौरान 837 प्रतिशत कैश अधिक पकड़ा गया मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, चुनाव के दौरान पिछले चुनावों में 3400 करोड़ रुपये का कैश पकड़ा गया है। ये 837 प्रतिशत ज्यादा है।     पैसे-शक्ति का प्रदर्शन करने वालों पर रोक मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार धन-बल का प्रयोग करने वालों पर लगाम लगाई जाएगी। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।   50 लाख ये ज्यादा वोटर्स करेंगे इस्तेमाल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाये जायेंगे, इन केंद्रों पर करीब 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं इन केंद्रों पर करीब 55 लाख से अधिक वोटर्स ईवीएम का इस्तेमाल करके वोट डालेगें।  1 करोड़ से ज्यादा नए मतदाता मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में कुल 96.8 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं। 12 राज्य में महिला वोटर्स ज्यादा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के 12 राज्य ऐसे हैं जहां महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। सबसे बड़े लोकतंत्र में यादगार और निष्पक्ष चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में यादगार और निष्पक्ष चुनाव कराएंगे। अब हम 400 से ज्यादा एसेंब्ली इलेक्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये एक गोल्डन स्टैंडर्ड है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,416