Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
किसकी बनेगी सरकार, किसको खारिज करेगी देश की जनता
Published / 2024-05-27 21:06:52
किसकी बनेगी सरकार, किसको खारिज करेगी देश की जनता

आरके सिन्हाएबीएन एडिटोरियल डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का छठा चरण 25 मई को संपन्न होने के साथ ही देश के राजनीतिक विश्लेषक, आमजन, चौक-चौराहों के चौपाल विशेषज्ञ, छोटे-बड़े ज्योतिषी वगैरह, सभी अपने-अपने तरीके से चुनाव नतीजों को लेकर अपना निष्कर्ष देने लगे हैं। अब तो सिर्फ एक चरण का मतदान ही शेष है। आगामी 1 जून को अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद देश को 4 जून की दोपहर तक ही पता चल जायेगा कि भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, कौन सी राजनीतिक पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और एनडीए को या इंडी गठबंधन को कितनी सीटें मिल रही हैं।हालांकि अभी तक अधिकतर जानकारों का यह दावा है कि देश में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। प्रख्यात पॉलिटिकल कमेंटेटर और डेटा साइंटिस्ट सुरजीत भल्ला कह रहे हैं कि भारत के लोगों ने बीते दस सालों के दौरान जो तरक्की देश में देखी है इतनी तरक्की 70 साल में नहीं देखी। भाजपा को इस चुनाव में कुल 42 से 45 प्रतिशत तक वोट मिल सकते हैं। ज्यादा भी मिल जायें तो कोई आश्चर्य नहीं? जाहिर है, अगर भाजपा और उसके मित्र दलों को इतने फीसद वोट मिले तो सरकार तो उनकी ही बनेगी। अब बात कर लें अपने को महान राजनीतिक चिंतक बताने वाले योगेन्द्र यादव की। वे राहुल गांधी की एक पदयात्रा में भी शामिल हुए थे। डॉ लोहिया के विचारों को मानने वाले योगेन्द्र यादव के मुताबिक, इन चुनाव में भाजपा को 240-260 और एनडीए के साथी दलों को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। मतलब भाजपा / एनडीए को 275 से 305 के बीच सीटें मिलने जा रही हैं। देश में सरकार बनाने के लिए 272 सीटें चाहिए और जारी लोकसभा चुनाव में भाजपा / एनडीए की 303/323 सीटें हैं। यह तो राहुल समर्थक योगेन्द्र जी की भविष्यवाणी है। हालांकि, मेरा मत है कि एनडीए गठबंधन को योगेन्द्र यादव के दावे से कहीं अधिक सीटें मिल रही हैं। मैं भी 1967 से लेकर अबतक के सभी चुनावों को करीब से देखता रहा हूं और अपने अनुभव के आधार पर यह कह रहा हूं कि इसबार भाजपा और सहयोगी दलों का प्रदर्शन अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला होगा। मैंने लोकसभा चुनाव की कैंपेन के दौरान सारे देश भर की खाक छानी है। आम जनता से बातें की और उनका मन टटोला। उसके बाद मैं या मानता हूं कि एनडीए को हर हालात में 350 से अधिक ही सीटें मिलेंगी। इस बीच, मुंबई के जाने-माने ज्योतिषी, स्तंभकार और लेखक पंडित जेपी त्रिखा पिछले कम से कम दो लोकसभा चुनाव की सटीक भविष्यवाणी कर चुके हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में एनडीए की सफलता की भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने ज्योतिष विद्या के आधार पर 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणामों पर भी गहन शोध के बाद अपनी भविष्यवाणी कर दी है। पंडित त्रिखा कहते हैं कि मेरा ज्योतिष अध्ययन स्पष्ट रूप से कहता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी बनने जा रही जा रही है। इस मामले पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए। इसलिए, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री मोदी को 4 जून के बाद सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी। पंडित त्रिखा के अनुसार, नरेन्द्र मोदी की चंद्र राशि वृश्चिक है। उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को हुआ था। वे मंगल ग्रह से शासित हैं। वृश्चिक राशि वाले बहुत बुद्धिमान और चतुर होते हैं और उनमें नेतृत्व करने के गुण होते हैं। वे जन्मजात नेता होते हैं। मोदी जी ने इसे बार-बार साबित किया है। दिलचस्प बात यह है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी वृश्चिक राशि के हैं। वृश्चिक राशि के नेताओं को अक्सर उनके दृढ़ संकल्प के लिए जाना जाता है। वे अपने मुखर और रणनीतिक नेतृत्व शैली के लिए भी जाने जाते हैं। वृश्चिक राशि वाले जुनूनी, दृढ़संकल्प से भरे और संकट में भी जुझारू रूप से मैदान में डटे रहते हैं।वृश्चिक राशि वाले संकटों को संभालने और चुनौतियों को पार करने में अच्छे होते हैं। इस बीच, चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस को लेकर दावा कर रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस तीन अंकों के आंकड़े तक नहीं पहुंचेगी। इसके साथ ही, वे इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि भाजपा इस बार 2019 के आम चुनावों में प्राप्त अपनी सीटें दोहराने जा रही है या उससे भी आगे निकल सकती है। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें भाजपा की तरफ से कितनी सीटें जीतने की उम्मीद है, तो प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरे पास जो भी अवलोकन और अनुभव है, उसके आधार मुझे नहीं लगता कि भाजपा की संख्या 2019 में जहां थी, वहां से कम हो जाएगी। वे दावा कर रहे हैं कि 2019 में भाजपा के पास जो संख्या थी, कमोबेश वही संख्या मुझे दोहराती हुई दिख रही है या शायद यह और भी बेहतर हो जाएगी। हालांकि उनके दावों पर बहुत बवाल भी मचा हुआ है। उनकी राय से इत्तेफाक न रखने वाले उन पर तमाम तरह के आरोप भी लगा रहे हैं। पर, सुरजीत भल्ला या योगेन्द्र यादव के दावों पर कोई कुछ नहीं कर रहा। यानी कमोबेश देश को पता चल चुका है कि देश में अगली सरकार किसकी बनेगी। वैसे, मैं भी ज्योतिषियों पर विश्वास करता हूं। पर मेरा विश्वास प्रोफेशनल ज्योतिषियों पर थोड़ा कम और शौकिया ज्योतिषियों पर कुछ ज्यादा है, क्योंकि; ज्योतिष उनकी रोजी- रोटी का साधन नहीं, उनकी व्यक्तिगत साधना है जो निश्वार्थ है। ऐसी ही एक ज्योतिषी महिला का कल रात फोन आया और उन्होंने कहा- अंकल जी, इस बार मोदी जी 400 से ज्यादा सीटें ला रहे हैं। मैंने पूछा कि तुम्हारी इस भविष्यवाणी का आधार क्या है? उन्होंने बताया कि मैंने 1984 में राजीव गांधी की जो ग्रहदशा चल रही थी उसका गंभीरता से सूक्ष्म विश्लेषण किया है। मोदी जी की वैसी ही ग्रहदशा चल रही है और मोदी जी की ग्रहदशा 1984 के राजीव गांधी की ग्रहदशा से कहीं ज्यादा मजबूत है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने दावा किया था कि मोदी जी 75 वर्ष की आयु तक पहुंचने पर प्रधानमंत्री पद छोड़ देंगे। मतलब उन्होंने पूरी तरह यह मान लिया था, उनका गठबंधन हार रहा है। गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि मोदी जी 2029 के बाद भी प्रधानमंत्री बने रहेंगे। पंडित त्रिखा भी कुछ इसी तरह का दावा करते हैं कि मोदी जी 2029 तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे। बहरहाल, अभी लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण होना शेष है। इतनी भयंकर गर्मी में मतदान करने के लिए घर से निकलना और मतदान केंद्रों पर खड़ा होना सच में हिम्मत की बात है। चुनाव आयोग को सरकार और सियासी दलों से मिलकर यह तय करना चाहिए कि आगामी लोकसभा चुनाव मार्च के महीने तक सम्पन्न हो जायें। आजकल देश के बड़े भाग में सूरज देवता आग उगल रहे हैं। पारा 45 डिग्री तक पहुंच रहा है। इन हालातों में मतदान के बढ़ने की उम्मीद करना बेमानी ही होगी। एक बात और मतदान की तारीख वीकेंड पर न रखी जाये। वीकेंड पर मतदान होने से बहुत सारे लोग बच्चों को लेकर घूमने के लिए निकल जाते हैं। इसलिए मतदान सप्ताह के बीच में रखा जा सकता है। इसी प्रकार पर्व त्योहारों के दिन भी मतदान नहीं होना चाहिए। हां, बिना किसी ठोस कारण के मतदान न करने वालों पर उचित दंड या पांच वर्ष तक सरकारी सुविधाओं से वंचित करने पर भी विचार किया जा सकता है। (लेखक, वरिष्ठ संपादक, स्तंभकार और पूर्व सांसद हैं।)

झालावाड़ के गोरियाखेड़ा में हुआ विशाल सत्संग, बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
Published / 2024-05-26 21:22:37
झालावाड़ के गोरियाखेड़ा में हुआ विशाल सत्संग, बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

कमल सिंह लोधाएबीएन न्यूज नेटवर्क, झालावाड़। जिले की मनोहर थाना तहसील में हुआ विशाल सत्संग समागम जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में एलसीडी के माध्यम से विशाल सत्संग समागम का आयोजन मनोहर थाना आदर्श चौराहा से गोरियाखेड़ा गांव में एक दिवसीय विशाल सत्संग समागम रखा गया।जिसमें पवित्र चार वेद, पवित्र 18 पुराण, पवित्र 6 शास्त्र, पवित्र गीता जी, पवित्र रामायण, पवित्र क़ुरआन शरीफ़, पवित्र बाइबल, पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब, पवित्र धर्म के पवित्र शास्त्रों के आधार पर दिखाया गया विशाल सत्संग और समाज में फैल रही कुरीतियों, बुराइयां, नशा, चोरी, रिश्वतखोरी, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसे कई आडंबर समाप्त करने के लिए एलसीडी के माध्यम से ज्ञान बताया गया ताकि समाज में भाईचारा बना रहे।सत्संग में सैकड़ों की तादात में महिला और पुरुष श्रद्धालु सत्संग सुनने के लिए पहुंचे राजस्थान के अंदर  झालावाड़ जिले में देखा जाए तो गर्मी का मौसम होते हुए भी इस तत्वज्ञान की वर्षा का आनंद लेते हुए श्रद्धालु नजर आए जहां एक तरफ मौसम के अनुसार भीषण गर्मी हो रही थी। वहीं दूसरी तरफ अमृत ज्ञान की वर्षा संत रामपाल जी महाराज वर्षा रहे थे। हेमदास झालावाड़ ने बताया सत्संग में निशुल्क नाम दीक्षा की भी व्यवस्था रखी गई थी और चाय बिस्किट की भी व्यवस्था रखी गई थी। सत्संग के सेवादार बाबूदास के साथ कई सेवादार सेवा करते हुए नजर आए।संत रामपाल जी महाराज जी के सांध्य में कबीर साहेब जी का 627वें प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महासमागम में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।20 जून से 22 जून तक होगा आयोजन स्थल का पता है - सतलोक आश्रम धनाना धाम (हरियाणा) सतलोक आश्रम सोजत (राजस्थान), सतलोक आश्रम बैतूल (मध्य प्रदेश), सतलोक आश्रम खमानो (पंजाब), सतलोक आश्रम धुरी (पंजाब), सतलोक आश्रम मुण्डका (दिल्ली), सतलोक आश्रम भिवानी (हरियाणा), सतलोक आश्रम रोहतक (हरियाणा), सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (हरियाणा), सतलोक आश्रम शामली (उत्तर प्रदेश), सतलोक आश्रम धनुषा (नेपाल देश)

तेरापंथ युवक परिषद रांची का वर्ष 2024-26 के लिए नये कार्यकारणी का गठन
Published / 2024-05-26 19:03:07
तेरापंथ युवक परिषद रांची का वर्ष 2024-26 के लिए नये कार्यकारणी का गठन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण जी के महती कृपा से आज तेरापंथ युवक परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष ललित सेठिया ने आगामी कार्यकाल के लिए अमित बैंगानी को अध्यक्ष के रूप में  मनोनीत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। अध्यक्ष अमित बैंगानी ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी नयी टीम की घोषणा की जिसमे उपाध्यक्ष पंकज बोहरा सह उपाध्यक्ष विकाश नाहटा, मंत्री आकाश बैंगानी, सह मंत्री धीरज बोथरा, कोषाध्यक्ष विवेक  बैंगानी, प्रचार प्रसार मंत्री सुरेश नाहटा, संगठन मंत्री विवेक दस्सानी, तेयुप समन्वयक विशाल दस्सानी को बनाया गया। साथ ही अरिहंत सिंघवी, विवेक बेगवानी को कार्यकारिणी में शामिल किये गये। साथ ही विवेक दस्सानी एवं ललित सेठिया को संरक्षक  बनाया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

गुना चिकित्सालय के बुरे हाल ओपीडी के समय पर डॉक्टर नहीं मिलते
Published / 2024-05-25 22:01:30
गुना चिकित्सालय के बुरे हाल ओपीडी के समय पर डॉक्टर नहीं मिलते

वाटर कूलर भी बंद, परिसर में फैली है गंदगीकलेक्टर ने हॉस्पिटल परिसर से आवारा पशुओं एवं मवेशियों को हटाने के निर्देशकमल सिंह लोधा की रिपोर्टएबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना। इन दिनों गुना चिकित्सालय के बुरे हाल देखें जा सकते मरीजों एवं उनके परिजनों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर बंद मिले कई डॉक्टर ओपीडी के नियत समय पर ड्यूटी पर नहीं आते है हॉस्पिटल वार्डों एवं परिसर में गंदगी भी देखी जा सकती है। इन सभी समस्या को लेकर आज कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया और हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा आज शनिवार को जिला प्रशासन के विभिन्‍न अधिकारियों के साथ जिला चि‍कित्‍सालय की स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने ओटी, सर्जिकल वार्ड, जनरल वार्ड, ट्रामा सेंटर, शिशु वार्ड, पैथोलॉजी लैब, स्‍टोर रूम, किचिन, मॉड्यूलर ओटी, पोस्‍ट ऑपरेटिव वार्ड, डायलिसिस यूनिट, नवजात शिशु उच्‍च निर्भरता इकाई, पोषण पुर्नवास केन्‍द्र आदि का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने निर्देश दिये कि नागरिकों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं मिलें, यह सभी चिकित्सा विशेषज्ञ अनिवार्य रूप से  सुनिश्चित करें। आज निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम कलेक्टर द्वारा ओपीडी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कई डॉक्टर नियत समय पर ड्यूटी पर नहीं पाये गये।उन्होंने सीएमएचओ गुना को संबंधित डॉक्टरों को सख्त निर्देश देने के लिए कहा कि डॉक्टर समय का विशेष ध्यान रखें। मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाये। भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें पाई जाने पर सख्त कार्यवाही संबंधित के विरुद्ध की जायेगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित डॉक्टर एवं मरीजों से चर्चा कर व्यवस्थाओं के बारे में जाना। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि हॉस्पिटल का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाया जाए। शिशु वार्ड में व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाए। गर्मी के मौसम में वार्डों में पंखे, कूलर, एसी को पर्याप्त व्यवस्था हो। मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बेड, वेटिंग एरिया में बेंच, चादर, गद्दे आदि उपलब्ध हों। उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ से कहा कि अपने वार्ड को बेहतर बनाने के लिए उन्हें किन वस्तुओं, उपकरणों, मशीनों की आवश्यकता है, वे सूची बनाकर सीएमएचओ को सौंपे। सीएमएचओ को हॉस्पिटल की आवश्यकताओं की सूची बनाकर एवं एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हॉस्पिटल वार्डों एवं परिसर में गंदगी को लेकर व्यापक साफ-सफाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों ने लिये।उन्होंने नगर पालिका अमले को मौके पर बुलाकर परिसर में साफ सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने वार्डों, शौचालयों में जाकर सफाई व्यवस्थाएं देखी। संपूर्ण हॉस्पिटल परिसर में डस्टबिन, सफाई उपकरण आदि रखने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि हॉस्पिटल परिसर से आवारा पशुओं एवं मवेशियों को हटाया जाये।

आम चुनाव 2024 : छठे चरण में बंगाल ने मारी बाजी, सबसे अधिक करीब 78%मतदान
Published / 2024-05-25 19:24:51
आम चुनाव 2024 : छठे चरण में बंगाल ने मारी बाजी, सबसे अधिक करीब 78%मतदान

शाम पांच बजे तक बंगाल में सबसे अधिक मतदान 77.99 प्रतिशत रहाएबीएन सेंट्रल डेस्क। शाम पांच बजे तक आठ राज्यों में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत पश्चिम बंगाल में देखा गया। यहां पर मतदान प्रतिशत 77.99 प्रतिशत है। वहीं सबसे कम उत्तर प्रदेश में मतदान हुआ। यह 52.02 प्रतिशत है।दिल्ली: 53.82%बिहार: 52.24%हरियाणा: 55.93%ओडिशा: 59.60%उत्तर प्रदेश: 52.02%पश्चिम बंगाल: 77.99%झारखंड: 61.41%जम्मू-कश्मीर: 51.35%

अब भारी गर्मी की चपेट में आ गये 23 राज्य, पहले थे मात्र 17
Published / 2024-05-25 10:38:03
अब भारी गर्मी की चपेट में आ गये 23 राज्य, पहले थे मात्र 17

एबीएन सेंट्रल डेस्क। धरती के बढ़ते ताप की वजह से देश में बीते 10 साल में लू प्रभावित राज्यों की संख्या में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है और इनकी संख्या 23 हो गयी है, जबकि गर्म लहरों के दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर औसतन चार गुना की बढ़ोतरी हुई है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की संयुक्त रिपोर्ट में सामने आई है।रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में शुरुआती लू की आशंका 30 गुना अधिक थी। यह साल पांचवां सबसे गर्म रहा, जबकि 2023 अब तक का सबसे गर्म साल रहा है। 2015 से 2024 के बीच देश में अत्यधिक गर्मी प्रभावित राज्यों की संख्या 17 से बढ़कर 23 पहुंच गयी है।राज्यों की इस सूची में अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड का नाम शामिल हुआ है, जहां मैदानी राज्यों की तरह भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चलते जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा है कि गर्मी का यह ट्रेंड जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को साबित करता है।2014 से पहले तमिलनाडु और केरल जैसे तटीय और हिमाचल व अरुणाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में गर्म लहरें यानी लू का असर नहीं था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में खासतौर पर कोरोना महामारी के बाद 2021 से 2023 के बीच काफी तेजी से मौसम में बदलाव आया है।सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) ने हाल ही में बताया कि 2023 में 329 दिन लू का असर रहा जो 2022 में 203 दिन था। वहीं, 2014 से 2023 के बीच राष्ट्रीय स्तर पर औसतन लू प्रभावित दिनों की संख्या 7.4 से बढ़कर 32.2 दिन तक पहुंच गयी है।16 साल पहले... केवल नौ राज्य पर ही था असरएनसीडीसी ने बताया कि 16 साल पहले 2008 में देश में केवल नौ राज्यों में अत्यधिक गर्मी और लू का असर था, जहां हर साल मार्च से जुलाई के बीच सरकारों का ध्यान रहता था।ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात के अलावा मध्य प्रदेश का उत्तर पश्चिम क्षेत्र और महाराष्ट्र का विदर्भ इसकी चपेट में थे। पिछले कुछ सालों में देश में गर्मी बढ़ने की प्रवृत्ति दर्ज की जा रही है, जिसका कई जिले और शहरों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

आम चुनाव 2024 : दिल्ली समेत देश की 58 सीटों पर हो रही वोटिंग
Published / 2024-05-25 10:29:28
आम चुनाव 2024 : दिल्ली समेत देश की 58 सीटों पर हो रही वोटिंग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव के दूसरे अंतिम चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान शुरू हो गया है। 11 करोड़ से अधिक मतदाता आम चुनाव के छठे चरण में 58 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 889 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।अंतिम चरण में कई सीटों पर हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार दिखाई देंगे, जिनमें भाजपा नेता मेनका गांधी, मनोज तिवारी, जम्मू- कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस के कन्हैया कुमार और अन्य शामिल हैं। आखिरी चरण का मतदान 2 जून को होगा, जिसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती होगी।चरण 6 के मतदान हरियाणा (10), बिहार (8), झारखंड (4), ओडिशा (6), उत्तर प्रदेश (14), पश्चिम बंगाल (8), दिल्ली (7) और जम्मू-कश्मीर (1) में 58 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। )

कुंभराज के खुजरिया गांव में जमीन विवाद पर भिड़े दो पक्ष
Published / 2024-05-24 21:21:57
कुंभराज के खुजरिया गांव में जमीन विवाद पर भिड़े दो पक्ष

जमकर चले लाठी-डंडे, क्रॉस मामला दर्ज युवक ने फर्सी से महिला पर किया हमला  कमल लोधा की रिपोर्ट एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना। जिले की तहसील कुंभराज के ग्राम खूजरिया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामले दर्ज किये हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले पक्ष के फरियादी पर्वत पुत्र धनसिंह गुर्जर ने मृगवास थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि उन्होंने खजूरिया के रामलाल गुर्जर की जमीन व मकान खरीदा था। वह अपने भानेज शिवनारायण, रामलाल के साथ खरीदी हुई जमीन ट्रैक्टर से जोत रहे थे तभी खजूरिया के रामदयाल गुर्जर, शिवनारायण गुर्जर लाठी लेकर आए।बोले कि यह जमीन हमारी है। इसी बात पर से रामदयाल, शिवनारायण ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें उनके ही घर के अंदर बंद कर दिया एवं बाहर से कुंदी लगा मोटरसाइकिल एवं घर में जमकर तोडफोड़ की।इधर दूसरे पक्ष की ओर से फरियादिया केदारबाई पत्नी रामदयाल गुर्जर ने अपनी शिकायत में बताया है कि सुबह 7 बजे वह अपने घर के पास वाले खेत में भेड़ें चरा रही थी तभी उनके पास के गांव खेड़ीआवा के धनसिंह गुर्जर का लड़का पर्वत गुर्जर फरसी लेकर आया और मुझसे पुरानी रंजिश पर से गाली गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने फर्सी से महिला पर हमला कर दिया। तभी मौके पर मेरी सास प्रेमबाई और देवरानी कलाबाई आ गई थी। जिन्होंने बीच बचाव कर महिला को उपचार के लिए कुंभराज अस्पताल भेजा।

गुना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज
Published / 2024-05-23 23:19:34
गुना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज

कुंभराज में दोपहर को बादल छाये रहे, कुंभराज में जल संकट से परेशान लोग, 5 से 8 सीनों में नल में आता है पानीकमल सिंह लोधा की रिपोर्टएबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना। जिले में गर्मी ने पिछले सात वर्षों का रिकॉर्ड तोड दिया। मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को जिले में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर गर्म हवाओं से नागरिक परेशान रहे। वहीं कुंभराज में दोपहर को बादल छाए रहे लेकिन गर्म हवाएं से वाहन चालक ज्यादा परेशान होते दिखाई दिये। वहीं घरों के ऊपर रखी पानी की टंकियां में पानी भी अब उबलने लगा है वही लोग गर्म हवाएं से बचने के लिए अपने शरीर को पूरी तरह से कपड़ों से ढक रहे हैं रहे हैं फिर भी कोई भी असर नहीं हो रहा है बीते दिनो राजस्थान में सबसे ज्यादा 50 डिग्री के आसपास तापमान रिकार्ड किया गया।बड़ी मध्य प्रदेश में भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है लोगो का कहना इन दिनों कुंभराज नगर में पानी की समस्या सभी वार्डो में बनी हुई है नल भी 5 से 8 दिनों के बीच आ रहे हैं नगर में पानी की समस्या अप्रैल के महीने से ही विकराल रूप धारण कर लिया था। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस और ध्यान नहीं दिया प्राइवेट टैंकर भी 400 से 600 रुपये में पानी बेच रहे हैं। ऐसे में गरीब तबके के लोगों का हाल बेहाल है। अगर समय रहते पानी की व्यवस्था नहीं की गयी, तो आने वाले दिनों में कुंभराज नगर की जनता पानी के लिए परेशान होती हुई दिखाई देगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 120,959