पूरी रात बैठा रहा लाश के पास, परिजन बोले - हैरानी इस बात की है... परिजनों ने सपेरे को बुलवाकर सांप पकड़वाया एबीएन सेंट्रल डेस्क। मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अमित उर्फ मिक्की नामक युवक की सांप के डंसने से मौत हो गयी। 25 साल के अमित को सांप ने एक या दो बार नहीं, बल्कि पूरे 10 बार डंसा। उसके शरीर पर सांप के डंसने के 10 जगह निशान मिले हैं। इतना ही नहीं, रातभर अमित को डंसने के बाद भी सांप उसके पास से हटा नहीं, बल्कि लाश के नीचे दबकर बैठा रहा। सुबह जब घरवालों ने लाश को हिलाया तो नीचे सांप मिला। बाद में सपेरे को बुलवाकर सांप पकड़वाया। इसके बाद घरवाले अमित को डॉक्टर के पास लेकर गये लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। अमित बहसूमा का रहने वाला था। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। विवाहित मिक्की के तीन बच्चे भी हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववालों ने बताया कि अमित मजदूरी करता था। रोजाना की तरह शनिवार को भी मजदूरी करके रात 10 बजे घर लौटा था। घर लौटने के बाद खाना खाकर सो गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब घरवाले उसे कमरे में जगाने पहुंचे तो देखा उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी वो नहीं उठा। घरवालों ने उसे हिलाया तो शरीर के नीचे सांप बैठा मिला। उसके शरीर पर 10 जगह सांप काटने के निशान मिले। इसके बाद परिजनों ने शोर मचा दिया।मौके पर पड़ोसी पहुंचे। महमूदपुर सिखेड़ा से सपेरे को बुलवाया गया, जो सांप पकड़कर ले गया। वहीं सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घरवाले पहले अमित को अस्पताल ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राहुल गांधी 15 साल से बेरोजगार, पहले उन्हें रोजगार दें : आचार्य प्रमोद कृष्णमएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वर्तमान में रोजगार की सबसे अधिक जरूरत राहुल गांधी को है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विनम्र निवेदन करता हूं कि वे राहुल गांधी को कोई रोजगार प्रदान करें।पूर्व कांग्रेस नेता और कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। संभल में नवरात्रि के दौरान मौन साधना समाप्त करने के बाद उन्होंने यह बयान दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राहुल गांधी के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की अपील की।आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वर्तमान में रोजगार की सबसे अधिक जरूरत राहुल गांधी को है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विनम्र निवेदन करता हूं कि वे राहुल गांधी को कोई रोजगार प्रदान करें। उनकी स्थिति ऐसी हो गयी है कि वे अब किसी काम के लायक नहीं रहे। मैं राहुल गांधी से भी अनुरोध करता हूं कि वे पहले अपनी बेरोजगारी दूर करें। पिछले 15 वर्षों से वे बेरोजगार हैं और यदि यही स्थिति रही तो 2029 तक वे सड़क पर आ सकते हैं।आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 150 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ताओं का भविष्य बर्बाद हो गया है। उनका दावा है कि यदि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से निजी तौर पर पूछा जाए तो वे भी उनकी बात से सहमत होंगे और कहेंगे कि प्रमोद कृष्णम सही कह रहे हैं।विपक्षी दलों के नेताओं का उल्लेख करते हुए प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सभी विपक्षी नेता राहुल गांधी को अपनी सबसे बड़ी समस्या मानते हैं। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा, भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल से पूछें, सभी एक स्वर में कहेंगे कि विपक्ष की असफलता का सबसे बड़ा कारण राहुल गांधी ही हैं।
सरकार ने Excise duty में की बढ़ोतरी, जानें ग्राहकों पर असरएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। केंद्र सरकार ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह संशोधित शुल्क तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।इस बढ़ोतरी के बाद आम जनता को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सीधे इजाफा देखने को मिलेगा। यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रंप प्रशासन की ओर से जवाबी टैरिफ के ऐलान के बीच लिया गया है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगी। सरकार की ओर से एक आधिकारिक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गयी।पेट्रोल-डीजल पर अब कितना उत्पाद शुल्कआदेश के मुताबिक, पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 13 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। हालांकि, इस आदेश में यह नहीं बताया गया है कि उत्पाद शुल्क में वृद्धि का पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा। इस बीच, उद्योग सूत्रों ने कहा कि उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल कीमतों में गिरावट आने से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन अब उत्पाद शुल्क बढ़ जाने से ऐसा होने की संभावना कम हो गई है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हैं। बता दें कि लालू यादव का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सफल आपरेशन हुआ है। लालू यादव पिछले दो दिनों से पीठ में गहरे जख्मों के कारण गंभीर रूप से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें बुधवार की शाम को पटना से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स लाया गया। जहां उनका सफल आपरेशन हुआ है।
ये बिल मुसलमान विरोधी नहीं..., संसद में बोले ललन सिंह- आज एक नैरेटिव बनाया जा रहा...एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन बिल 2024 पेश किया। हालांकि विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। वहीं, वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है। चर्चा की शुरुआत से ही ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की गयी है, जैसे बिल मुस्लिम विरोधी है... लेकिन बिल कतई मुस्लिम विरोधी नहीं है।वक्फ एक तरह का ट्रस्ट है, जो...ललन सिंह ने कहा कि वक्फ एक तरह का ट्रस्ट है, जो मुसलमानों के हित में काम करने के लिए बनाया गया है। यह कोई धार्मिक संगठन नहीं है... ट्रस्ट को मुसलमानों के सभी वर्गों के साथ न्याय करने का अधिकार है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है... आज एक नैरेटिव बनाया जा रहा है। पीएम मोदी की आलोचना की जा रही है, अगर आपको उनका चेहरा पसंद नहीं आ रहा है तो मत देखिये उनकी तरफ।इधर, वक्फ संशोधन विधेयक पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, इस विधेयक में वक्फ की जायदाद और मजबूत होगी। इससे किसी को खतरा नहीं होगा। इसमें महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा... वक्फ गरीबों और अनाथों के लिए होता है। इसका लाभ कोई और ले रहा था उनसे जरूर हक छिनेगा और आम मुसलमान तक ये पहुंचेगा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम मोदी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले, ईद मुबारक! रमजान के पाक महीने के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है। यह मुसलमानों के लिए एक खास दिन होता है। देश में ईद का चांद रविवार को दिखाई दिया है, जिसके बाद सोमवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर में आज ईद का त्योहार पूरे जश्न के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के पाक महीने के बाद ईद-उल-फितर मनायी जाती है। यह मुसलमानों के लिए एक खास दिन होता है। देश में ईद का चांद रविवार को दिखाई दिया है, जिसके बाद सोमवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।
संत शिरोमणि सदानंद जी महाराज से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया आशीर्वादएबीएन सेंट्रल डेस्क। हिन्दू नव-वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, नयी दिल्ली रोहिणी में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणि सदानंद महाराज जी से मुलाकात की। इस धार्मिक अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने गुरुजी से गुरुवाणी सुनकर आशीर्वाद लिया। इस धार्मिक आयोजन में श्रीमती गुप्ता ने विशेष रूप से धार्मिक भावनाओं का आदान-प्रदान किया और साथ ही समाज में सद्भावना एवं शांति के संदेश को फैलाने का प्रयास किया। चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होते ही यह अवसर विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है, जब पूरे भारत में देवी दुर्गा की उपासना की जाती है। दिल्ली में इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर मुख्यमंत्री ने न केवल अपनी धार्मिक आस्था को प्रकट किया, बल्कि समाज को एकजुट और प्रेरित करने का संदेश भी दिया। संत शिरोमणि सदानंद महाराज जी के आशीर्वाद से यह दिन और भी विशेष बन गया। उन्होंने गुरुजी की उपस्थिति में धर्म, संस्कार और समाज सेवा के महत्व को समझा और अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। इस प्रकार यह अवसर एक नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव की ओर अग्रसर होने का प्रतीक बना। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
मोदी सरकार 2 अप्रैल को पेश कर सकती है वक्फ संशोधन विधेयक एबीएन सेंट्रल डेस्क। सरकार ने विपक्ष के विरोध के बावजूद 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने का फैसला किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि यह विधेयक संविधान के अनुरूप बनाया जायेगा और किसी को भी इससे डरने की जरूरत नहीं है। वक्फ संशोधन विधेयक दरअसल 2013 में पारित वक्फ अधिनियम में संशोधन करने के लिए लाया जा रहा है। अमित शाह के अनुसार, पिछली सरकार द्वारा लागू किये गये कुछ प्रावधान संविधान के अनुरूप नहीं थे, जिन्हें अब सुधारा जायेगा। यह विधेयक संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है।विधेयक को लेकर सरकार की क्या है योजनागृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि विधेयक को पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू नहीं किया जायेगा। यदि किसी को आपत्ति है तो उनके पास अदालत जाने का विकल्प खुला रहेगा। संशोधन के बाद कानून को और अधिक पारदर्शी बनाया जायेगा।विपक्ष और समाज के कुछ वर्गों में असहमतिइस विधेयक के विरोध में कई जगह प्रदर्शन हुए हैं। हैदराबाद में सैदाबाद की उजाले शाह ईदगाह के बाहर लोगों ने काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया। लखनऊ के ऐशबाग में भी कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। कई संगठनों ने इसे धार्मिक संपत्तियों पर सरकार का हस्तक्षेप बताया है।सरकार का पक्षसरकार का मानना है कि यह विधेयक देश के संवैधानिक ढांचे को मजबूत करने और वक्फ बोर्ड से जुड़े मामलों में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए लाया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इससे वक्फ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन होगा और किसी समुदाय को नुकसान नहीं होगा।
भाजपा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विरोध का सामना करना पड़ा। ममता बनर्जी वहां सामाजिक विकास बालिका और महिला सशक्तिकरण विषय पर भाषण दे रही थीं, जब कुछ छात्रों ने उनका विरोध करते हुए भाषण को बीच में ही रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पोस्टर दिखाये और गो बैक के नारे लगाये। ये प्रदर्शन पश्चिम बंगाल में हुई चुनावी हिंसा और आरजी कर कॉलेज में हुई दुष्कर्म और हत्या केस को लेकर था। प्रदर्शनकारियों ने ममता से सवाल किया और राज्य की स्थिति पर अपनी असहमति जतायी। प्रदर्शनकारियों के सवालों का जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि टाटा ग्रुप अब खड़गपुर और राजारहाट में उद्योग लगा रहा है, और इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। जब प्रदर्शनकारियों ने आरजी कर कॉलेज के मामले पर सवाल उठाया, तो ममता ने कहा कि यह मामला अभी कोर्ट में है और इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जा रही है। इसके अलावा ममता ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि कृपया राजनीति न करें। इस दौरान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली भी दर्शकों में मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने अपनी जिम्मेदारी स्टूडेंट फेडरेशन आॅफ इंडिया-यूके (एसएफआइ-यूके) से जुड़ी बताई। भाजपा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुख्यमंत्री को देश की छवि को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए थी। भाजपा प्रवक्ता सजल घोष ने कहा कि ममता को इस तरह के सार्वजनिक मंच पर अपनी सरकार की आलोचना नहीं करनी चाहिए थी। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ममता पर आरोप लगाते हुए ट्विटर पर लिखा कि ममता बनर्जी को भारत के दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से परेशानी है। मालवीय ने ममता को पश्चिम बंगाल के लिए कलंक करार दिया है। इसके अलावा, टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने ममता के भाषण के दौरान छात्रों द्वारा किए गए विरोध की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन बिना किसी उचित कारण के था और इसे नकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए। ममता बनर्जी का लंदन में हुआ विरोध पश्चिम बंगाल के मुद्दों को लेकर बढ़ते असंतोष को उजागर करता है। भाजपा और अन्य विपक्षी पार्टियों ने ममता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनकी अंतरराष्ट्रीय मंच पर की गई टिप्पणी और विरोध का विरोध किया है। ममता के बयान और उनके प्रदर्शन के जवाब में यह स्पष्ट हो गया कि पश्चिम बंगाल की राजनीति और राज्य के मुद्दों को लेकर देश में घमासान जारी है। विपक्षी दलों का कहना है कि ममता को अपनी सरकार के मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि पर विचार करना चाहिए था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.