Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
प्रधानमंत्री मोदी ने दी सर्वोच्च पोप लियो XIV को शुभकामनाएं
Published / 2025-05-09 21:53:31
प्रधानमंत्री मोदी ने दी सर्वोच्च पोप लियो XIV को शुभकामनाएं

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के लोगों की ओर से सर्वोच्च पोप लियो XIV को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कैथोलिक चर्च में पोप के नेतृत्व की सराहना करते हुए वैश्विक शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा को बढ़ावा देने में उनके गहन महत्व को रेखांकित किया।प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा;मैं भारत के लोगों की ओर से सर्वोच्च पोप लियो XIV को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। कैथोलिक चर्च का उनका नेतृत्व शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है। भारत हमारे साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए पोप के साथ निरंतर संवाद और जुड़ाव के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत के एक्शन से पाकिस्तान तबाह
Published / 2025-05-08 20:31:03
भारत के एक्शन से पाकिस्तान तबाह

भारत का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान के एयर डिफेंस को किया तबाह एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत द्वारा हाल ही में अंजाम दिये गये आपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की रक्षा संरचना में बड़ी सेंध लगा दी है। इस विशेष सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइल लॉन्चिंग ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए पाकिस्तान के एयर डिफेंस को किया तबाह कर दिया है। इस आपरेशन की योजना बेहद गोपनीय तरीके से बनायी गयी थी और इसे अंजाम देने में भारतीय सशस्त्र बलों ने अपनी तकनीकी और सामरिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की सीमाओं के भीतर स्थित कई रक्षा ठिकाने अब निष्क्रिय हो चुके हैं या भारी क्षति का सामना कर रहे हैं। आपरेशन सिंदूर की सफलता ने न सिर्फ दुश्मन की तैयारियों को झटका दिया है, बल्कि क्षेत्र में भारत की सामरिक मजबूती को भी फिर से उजागर कर दिया है। यह मिशन भविष्य की संभावित चुनौतियों के लिए भी एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

दिल्ली में बिहारी बाबू से मिले लोहरदगा सांसद
Published / 2025-05-08 20:21:18
दिल्ली में बिहारी बाबू से मिले लोहरदगा सांसद

सांसद सुखदेव भगत से सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा का दिल्ली में हुई मुलाकातएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ नयी दिल्ली। दिल्ली में आयोजित कोयला, खान एवं इस्पात संसदीय स्थायी समिति की बैठक में लोहरदगा के लोकसभा सांसद सुखदेव भगत से सिने स्टार आसनसोल लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने कोयला, खान एवं इस्पात से संबंधित मामलों में चर्चा की। खनन कार्यों में सुरक्षा के बेहतर उपाय पर विशेष ध्यान देने साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण पर विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। इसके अलावा वर्तमान स्थिति तथा भविष्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।

तनाव बढ़ाने पर पाकिस्तान को मिलेगा माकूल जवाब : अजीत डोभाल
Published / 2025-05-07 21:18:16
तनाव बढ़ाने पर पाकिस्तान को मिलेगा माकूल जवाब : अजीत डोभाल

अगर पाकिस्तान तनाव बढ़ायेगा तो मिलेगा जवाब : डोभाल एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को कई देशों के अपने समकक्षों से बात करते हुए कहा कि भारत तनाव को नहीं बढ़ाना चाहता है, लेकिन अगर पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करके तनाव बढ़ायेगा तब करारा जवाब दिया जायेगा। श्री डोभाल ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और अन्य हिस्सों में आतंकवादी अड्डों पर किये गये सिंदूर अभियान से अमेरिका, ब्रिटेन, रुस, सऊदी अरब और जापान सहित समेत कई देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकारों को अवगत कराया है।

जानें क्या है आपरेशन सिंदूर!
Published / 2025-05-07 21:11:54
जानें क्या है आपरेशन सिंदूर!

जानें क्यों दिया गया है यह स्पेशल नाम एबीएन नॉलेज डेस्क। भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले खबर है कि भारत ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद समेत 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल से हमले से तबाह कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया का दावे के कुछ ही देर बाद भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गयी। हमले के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। आतंकियों के कई अड्डों को किया गया नष्ट बता दें कि भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। इस हमले में सभी आतंकवादी अड्डों को ताकतवर बमों से पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस हमले में लगभग 250 आतंकी और उनके परिजनों के मारे जाने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक भारत ने हमला 7 मई की रात 1:45 बजे के करीब किया। यह आॅपरेशन पूरी तरह गोपनीय रखा गया और अचानक हमला कर आतंकियों के कई अड्डों को नष्ट किया गया। भारत ने यह हमला अपनी सीमा के अंदर रहकर किया, यानी किसी अंतरराष्ट्रीय नियम का उल्लंघन नहीं हुआ। भारतीय वायुसेना ने जिन आतंकवादी अड्डों को निशाना बनाया, उनमें बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट और कोटली व मुजफ्फराबाद जैसे इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ट्रेनिंग कैंप और अड्डे मौजूद थे। अब इन ठिकानों को मलबे में तब्दील कर दिया गया है। क्यों रखा गया आपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने इस बदले की कार्रवाई का नाम आपरेशन सिंदूर रखा है। इस आपरेशन का नाम पीएम मोदी ने खुद दिया। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के चीफ के साथ कई बैठक की थी। इन गुप्त बैठकों में पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया था कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हमारी कई महिलाओं को विधवा किया और पुरुषों को मारकर सिंदूर हटाया है। हमें इसका जवाब देते हुए बड़ी कार्रवाई करनी है। पीएम ने इसी कारण इस सैन्य आॅपरेशन का नाम मिशन सिंदूर रखा। यह दिखाने के लिए कि देश महिलाओं की आबरू और सम्मान की रक्षा के लिए हर कदम उठायेगा। इस आॅपरेशन का नाम उन महिलाओं की क्षति को दर्शाता है, जिनके साथी उनकी आंखों के सामने बेरहमी से मारे गये थे। भारतीय सेना द्वारा जारी की गयी एक तस्वीर में आॅपरेशन सिंदूर बड़े अक्षरों में लिखा है। सिंदूर में एक ओ सिंदूर की एक कटोरी है। इसका कुछ हिस्सा बह गया है, जो उस निर्दयता का प्रतीक है जिसने 25 महिलाओं के जीवन साथी को छीन लिया।

प्रतिष्ठित वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय अधिवक्ता बने भुवन ऋभु
Published / 2025-05-06 22:09:27
प्रतिष्ठित वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय अधिवक्ता बने भुवन ऋभु

झारखंड में बाल अधिकारों के संरक्षण की मोर्चे से कर रहे अगुआई प्रख्यात अधिवक्ता व बाल अधिकार कार्यकर्ता भुवन ऋभु ने बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानूनी हस्तक्षेपों को बनाया सशक्त औजार  भुवन ऋभु ने पिछले दो दशकों में 60 से ज्यादा जनहित याचिकाएं दायर की जिसके नतीजे में कई ऐतिहासिक फैसले आए, खासतौर से हाल ही में बाल विवाह व चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर   भुवन ऋभु बच्चों की सुरक्षा के लिए वैश्विक विस्तार की ओर अग्रसर नागरिक समाज संगठनों के दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक हैं वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन जजों, अधिवक्ताओं, विधिवेत्ताओं का दुनिया का सबसे पुराना और प्रभावी नेटवर्क है झारखंड में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के 23 सहयोगी नागरिक संगठन बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए राज्य के 24 जिलों में कर रहे काम एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रख्यात बाल अधिकार कार्यकर्ता व अधिवक्ता भुवन ऋभु को वर्ल्ड लॉ कांग्रेस में वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन ने प्रतिष्ठित मेडल आफ आनर पुरस्कार से सम्मानित किया। भुवन ऋभु यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले पहले भारतीय अधिवक्ता हैं। इस वर्ल्ड लॉ कांग्रेस में 70 देशों के 1500 से ज्यादा विधिक क्षेत्र के दिग्गजों व 300 वक्ताओं ने हिस्सा लिया, जहां दुनिया की इस सबसे पुरानी ज्यूरिस्ट एसोसिएशन ने कानूनी हस्तक्षेपों और जमीनी लामबंदियों के जरिए बच्चों और उनके अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में दो दशक से जारी संघर्षों और उपलब्धियों के लिए भुवन ऋभु को सम्मानित किया। यह कांग्रेस डोमिनिकन रिपब्लिक में 4 से 6 मई के बीच संपन्न हुई। वर्ष 1963 में स्थापित वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन दुनिया के विधिवेत्ताओं की सबसे पुरानी संस्था है जिसने न्याय के शासन की स्थापना में अपने योगदान के लिए विंस्टन चर्चिल, नेल्सन मंडेला, रूथ बेडर गिन्सबर्ग, स्पेन के राजा फेलिप षष्टम्, रेने कैसिन और कैरी कैनेडी जैसी ऐतिहासिक हस्तियों को सम्मानित किया है। भुवन ऋभु के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों में दायर 60 से ज्यादा जनहित याचिकाओं के नतीजे में कई ऐतिहासिक फैसले आए हैं जिसने देश में बाल अधिकार व बच्चों की सुरक्षा का पूरा परिदृश्य बदल दिया है। वे वैश्विक विस्तार की ओर अग्रसर नागरिक समाज संगठनों के दुनिया के सबसे बड़े कानूनी हस्तक्षेप नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के संस्थापक हैं। झारखंड में जेआरसी के 23 सहयोगी संगठन बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण और 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए राज्य के 24 जिलों में काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 5 (2019-21) के अनुसार राज्य में बाल विवाह की स्थिति काफी गंभीर है जहां 32.2 प्रतिशत बच्चियों का विवाह उनके 18 वर्ष की होने से पहले ही हो जाता है जबकि राष्ट्रीय औसत 23.3 प्रतिशत है।  पुरस्कार स्वीकार करते हुए भुवन ऋभु ने कहा, न्याय की लड़ाई में बच्चों को कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। कानून उनकी ढाल और न्याय उनका अधिकार होना चाहिए। डोमिनिकन रिपब्लिक के श्रम मंत्री एडी ओलिवारेज आॅतेर्गा और वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेवियर क्रेमाडेस ने उन्हें मेडल आफ आनर प्रदान किया। इस अवसर पर डोमिनिकन रिपब्लिक की महिला मंत्री मायरा जिमेनेज भी उपस्थित थीं। कानूनी हस्तक्षपों और पैरोकारियों से भुवन ऋभु भारत की बाल संरक्षण व्यवस्था में बदलाव के एक प्रमुख सूत्रधार रहे हैं। उन्होंने बाल विवाह, बच्चों की ट्रैफिकिंग, बाल श्रम और बाल यौन शोषण के विरुद्ध कानूनी मुहिमों और जमीनी कार्रवाइयों का नेतृत्व किया है। उनके सतत प्रयासों के नतीजे में भारत में बाल विवाह के खात्मे की दिशा में प्रणालीगत सुधार देश को 2030 तक देश से इस कुप्रथा के अंत के लिए निर्णायक बिंदु की ओर ले जा रहे हैं। वे 2030 तक दुनिया से बाल विवाह के खात्मे के लिए वैश्विक आंदोलन में भी अग्रणी किरदार हैं।  भुवन ऋभु के संघर्षों और उपलब्धियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए डब्ल्यूजेए के अध्यक्ष जेवियर क्रेमाडेस ने कहा, भुवन ऋभु का दृढ़ता से मानना है कि न्याय लोकतंत्र का सबसे मजबूत खंभा है और उन्होंने पूरा जीवन देश में व पूरे विश्व में बच्चों और यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके प्रयासों ने लाखों-महिलाओं और बच्चों को बचाने के साथ ही एक ऐसा कानूनी ढांचा निर्मित किया है जिससे आने वाली पीढ़ियां भी सुरक्षित रहेंगी। यह पुरस्कार कानूनी हस्तक्षेपों के जरिए बच्चों के लिए एक निरापद और बेहतर दुनिया बनाने के उनके प्रयासों का सम्मान है। एक राष्ट्रीय अभियान का वैश्विक असर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु की जनहित याचिकाओं और कानूनी हस्तक्षपों का असर ये है कि आज देश में बच्चों के खिलाफ अपराध की रोकथाम और अभियोजन के तरीकों में आमूल बदलाव आया है। ऋभु की सर्वोच्च न्यायालय और विभिन्न उच्च न्यायालयों में दायर 60 से भी अधिक जनहित याचिकाओं पर ऐतिहासिक फैसले आये हैं। वर्ष 2011 में उनकी जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिकिंग को संयुक्त राष्ट्र के प्रोटोकाल के अनुरूप परिभाषित किया। इसी तरह 2013 में गुमशुदा बच्चों के मुद्दे पर ऐतिहासिक फैसला आया। भुवन ऋभु ने आनलाइन और असली जीवन, दोनों में बाल यौन शोषण के विरुद्ध कानूनी और नीतिगत सुधारों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इसमें एक याचिका पर बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार संबंधी सामग्री (सी-सीम) को डाउनलोड करने, देखने को अपराध घोषित करने का फैसला भी शामिल है। उन्होंने बाल बलात्कार के मामलों में अपराधियों की सजा सुनिश्चित करने के लिए कानूनी बदलावों और देश से बाल विवाह की समाप्ति के लिए कानूनी रूपरेखा तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई है। भुवन ऋभु की किताब व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन : टिपिंग प्वाइंट टू इंड चाइल्ड मैरेज में बाल विवाह के खात्मे के लिए पिकेट रणनीति के रूप में एक समग्र खाका पेश किया जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में जारी दिशा-निर्देशों में एक व्यापक मार्गदर्शिका के तौर पर मान्यता दी। इस खबर से संबंधित और जानकारी के लिए जितेंद्र परमार (8595950825) से संपर्क करें। 

सीमा पर भारतीय सेना की गतिविधियों से सकते में पाकिस्तान
Published / 2025-05-06 22:07:44
सीमा पर भारतीय सेना की गतिविधियों से सकते में पाकिस्तान

पाकिस्तान सीमा पर भारत ने अचानक जारी किया नोटाम राफेल, सुखोई और मिराज जैसे कई लड़ाकू विमान करेंगे युद्धाभ्यास एबीएन सेंट्रल डेस्क। हवाई क्षेत्र प्रतिबंध का उद्देश्य भारतीय वायुसेना की युद्ध तैयारियों के हिस्से के रूप में लड़ाकू जेट, निगरानी विमान और अन्य हवाई अभियानों की तैनाती सहित कई गतिविधियों को सुविधाजनक बनाना है। भारत ने भारत-पाकिस्तान सीमा के दक्षिणी हिस्से में 7 और 8 मई को होने वाले हवाई अभ्यास के लिए एयरमेन को नोटिस जारी किया है। भारतीय वायु सेना राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर युद्धाभ्यास करेगी। यह अभ्यास 7 मई को दोपहर 3:30 बजे शुरू होने वाला है और 8 मई को रात 9:30 बजे तक जारी रहेगा, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा। यद्यपि अभ्यास का विवरण अभी तक जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस अवधि के दौरान क्षेत्र में हवाई क्षेत्र के उपयोग को प्रतिबंधित करने का संकेत दिया गया है, जो भारतीय वायु सेना को शामिल करते हुए बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास की तैयारी का संकेत देता है। हवाई क्षेत्र प्रतिबंध का उद्देश्य भारतीय वायुसेना की युद्ध तैयारियों के हिस्से के रूप में लड़ाकू जेट, निगरानी विमान और अन्य हवाई अभियानों की तैनाती सहित कई गतिविधियों को सुविधाजनक बनाना है। अभ्यास का समय और स्थान महत्वपूर्ण है, क्योंकि हाल ही में सीमा पार की घटनाओं के बाद इस क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालांकि भारतीय रक्षा मंत्रालय ने अभ्यास को वर्तमान भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से विशेष रूप से नहीं जोड़ा है, लेकिन यह अभ्यास भारत की सैन्य तत्परता का प्रदर्शन और बढ़ती क्षेत्रीय चिंताओं के बीच सतर्कता का संकेत है। भारतीय वायुसेना अधिकारी के एक अधिकारी ने कहा कि एयरफोर्स 7 मई से भारत-पाकिस्तान सीमा पर रेगिस्तानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में युद्धाभ्यास करेगी जिसमें राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहित सभी अग्रणी फाइटर जेट शामिल होंगे। युद्धाभ्यास का समय और स्थान महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस क्षेत्र में हाल ही में सीमा पार की घटनाओं के बाद तनाव बढ़ गया है।

पीएम मोदी से मिले बीएमसीएचआरसी के उपाध्यक्ष संदीप कोठारी
Published / 2025-05-06 20:32:56
पीएम मोदी से मिले बीएमसीएचआरसी के उपाध्यक्ष संदीप कोठारी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लोरेंको से भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमसीएचआरसी) के उपाध्यक्ष संदीप कोठारी ने मुलाकात की। बीएमसीएचआरसी के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि श्री मोदी एवं श्री लोरेंको से श्री कोठारी की रविवार को नई दिल्ली में यह भेंट हुई। इस दौरान वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों, विशेष रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों पर चर्चा के साथ ही मेडिकल टूरिज्म पर बात की गयी। श्री कोठारी ने बताया कि इस भेंट से भविष्य में गुणवत्तापूर्ण आन्कोलॉजी सेवाओं की सुलभता बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नये द्वार खुलने की संभावना प्रबल हुई है। उन्होंने बताया कि बीएमसीएचआरसी का सदैव प्रयास रहा है कि वह कैंसर जैसी घातक बीमारियों के विरुद्ध लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाये। उनकी यह भेंट बीएमसीएचआरसी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

आठ को मनेगा विश्व रेडक्रॉस दिवस, मानवता की सेवा में समर्पित दिन
Published / 2025-05-06 20:22:48
आठ को मनेगा विश्व रेडक्रॉस दिवस, मानवता की सेवा में समर्पित दिन

रेड क्रॉस युद्ध के मैदानों से लेकर प्राकृतिक आपदाओं और महामारी तक में सबसे पहले सक्रिय रूप से करती है कार्य : संजय सर्राफ टीम एबीएन, रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता सह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य संजय सर्राफ ने कहा है कि हर वर्ष 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक जीन हेनरी ड्युना की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने इस वैश्विक मानवतावादी संगठन की स्थापना की थी। रेडक्रॉस दिवस का उद्देश्य विश्वभर में मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, सेवा, एकता और सार्वभौमिकता जैसे मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है। रेडक्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो युद्ध, आपदा या किसी भी मानवीय संकट की घड़ी में पीड़ितों की सहायता करता है। इसका उद्देश्य केवल राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि एकजुटता और मानवीय गरिमा की रक्षा करना भी है।यह संस्था युद्ध के मैदानों से लेकर प्राकृतिक आपदाओं और महामारी तक में सबसे पहले सक्रिय रूप से कार्य करती है। रेडक्रॉस दिवस पर विश्वभर में विभिन्न जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। भारत में भी भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाती है और लोगों को स्वैच्छिक सेवा हेतु प्रेरित करती है। रेडक्रॉस का लाल क्रॉस का प्रतीक एक वैश्विक संकेत बन चुका है, जो सहायता और उम्मीद का प्रतीक है। यह उन सभी स्वयंसेवकों और कार्यकतार्ओं को सम्मान देने का दिन है जो बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की सहायता करते हैं। इस वर्ष रेडक्रॉस दिवस की थीम मानवता को जीवित रखना रखी गयी है, जो यह संदेश देती है कि चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, मानवता को जीवित रखना ही हमारा परम कर्तव्य है। आज के समय में जब दुनिया विभिन्न संकटों से गुजर रही है-चाहे वह युद्ध हो, महामारी हो या जलवायु परिवर्तन-रेडक्रॉस की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। यह संगठन एक उदाहरण है कि जब मानव सेवा को सर्वोपरि रखा जाए, तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।आइए इस रेडक्रॉस दिवस पर संकल्प लें कि हम भी अपने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभायें और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें। यही सच्ची मानवता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,036