Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
कोरोना का खतरा फिर लौट आया
Published / 2025-05-23 20:33:32
कोरोना का खतरा फिर लौट आया

दिल्लीवासी हो जायें अलर्ट राज्यों में तेजी से बढ़े नये केस, सतर्क रहने की अपील एबीएन सेंट्रल डेस्क। कुछ वक्त की राहत के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस का डर लौट आया है। खासतौर पर एशियाई देशों में कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है और अब इसका असर भारत में भी दिखने लगा है। हाल ही में सामने आयी हेल्थ रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में फिलहाल 254 एक्टिव केस दर्ज किये गये हैं। इन मामलों में बढ़ोत्तरी ने स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर अलर्ट मोड पर ला दिया है। दिल्ली-गुरुग्राम और फरीदाबाद में मिले नये संक्रमित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी दिल्ली-एनसीआर में भी कोरोना की आहट सुनाई देने लगी है। 22 मई को गुरुग्राम में तीन एक्टिव केस पाये गये हैं, जिनमें से एक 31 वर्षीय महिला हाल ही में मुंबई से लौटी थी। बाकी दो संक्रमितों में एक बुजुर्ग और एक 28 वर्षीय युवक फरीदाबाद से है। फरीदाबाद का युवक एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत है और उसकी कोई यात्रा की जानकारी नहीं मिली है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। फरीदाबाद में मिला जेएल.1 वेरिएंट का केस फरीदाबाद में मिले मरीज में कोरोना का नई वेरिएंट जेएन.1 पाया गया है। इस युवक को लक्षण महसूस होने पर पास के क्लीनिक में दिखाया गया और फिर जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ायी सतर्कता स्वास्थ्य विभाग ने सभी नये मामलों की ट्रैवल और मेडिकल हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही उन लोगों पर भी नजर रखी जा रही है जो हाल ही में उन जगहों से लौटे हैं जहां कोविड फिर से सक्रिय हो चुका है। हालात अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग किसी भी ढिलाई के मूड में नहीं है। लक्षणों को हल्के में न लें डॉक्टरों और हेल्थ डिपार्टमेंट की सख्त हिदायत है कि अगर किसी को सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत जांच करवाएं और खुद को आइसोलेट करें। ऐसे मामलों में देरी और लापरवाही दूसरों के लिए खतरा बन सकती है। क्या रखें सावधानियांभीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें मास्क का इस्तेमाल करें, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर हाथों की सफाई का ध्यान रखें स्वस्थ खानपान अपनायें हल्के लक्षण दिखें तो टेस्ट जरूर करायें

आतंकी ज्योति मल्होत्रा के बारे में अब हो रहे बेहद खतरनाक खुलासे
Published / 2025-05-22 22:03:20
आतंकी ज्योति मल्होत्रा के बारे में अब हो रहे बेहद खतरनाक खुलासे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आतंकी ज्योति मल्होत्रा के बारे में दिन-प्रतिदिन अब बेहद ही खतरनाक खुलासे हो रहे हैं। जिनमें प्रमुख इस प्रकार हैं : दानिश ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए अपनी पत्नी का भी इस्तेमाल किया और उसकी पत्नी ने उसका ब्रेनवाश किया कि इस्लाम में चार शादियां जायज है तुम मेरी पति से अगर विवाह करना चाहती हो तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है और खुद दानिश की पत्नी ने ही ज्योति को इस्लाम कबूल करवाया। पाकिस्तानी हाई कमीशन में ही एक मौलवी ने दानिश और ज्योति का निकाह करवाया उसके बाद दानिश और ज्योति दोनों हनीमून पर इंडोनेशिया भी गये। लेकिन दानिश इतना शातिर था कि वह कहता था कि तुम्हारा इस्लामी नाम सिर्फ निकाह के पेपर पर रहेगा तुम पूरी दुनिया में अपना पुराना नाम ज्योति मल्होत्रा ही बताना। ज्योति पिछले कुछ वर्षों से एक लोकप्रिय यूट्यूबर के रूप में सामने आयी थी। उसके वीडियोस में न केवल खाना बनाना बल्कि भारतीय संस्कृति, परिवारिक मूल्यों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद होता था। लेकिन हाल ही में खुफिया एजेंसियों को उसके खिलाफ कुछ चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं। सूत्रों के अनुसार, ज्योति कुछ महीनों पहले निजी काम के बहाने दुबई गयी थी, लेकिन वहां से वह पाकिस्तान पहुंची और चुपचाप एक सरकारी आयोजन में बतौर विशेष अतिथि शामिल हुई। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, राजनयिक और आईएसआई से जुड़े लोग भी मौजूद थे। वीआईपी ट्रीटमेंट ने बढ़ायी शंका : पाकिस्तान में जिस तरह से उसे सुरक्षा प्रदान की गयी और जिन लोगों से उसकी मुलाकात करवायी गयी, उससे भारतीय एजेंसियों को शक हुआ कि यह केवल एक निजी यात्रा नहीं थी। पाकिस्तान की मीडिया ने भी उसे भारत की समाजसेवी और यूट्यूबर बताकर प्रचारित किया - जिसने और भी सवाल खड़े कर दिये। सोशल मीडिया से मिला सुराग  : भारतीय खुफिया एजेंसियों को सबसे बड़ा सुराग तब मिला, जब एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर ज्योति का इंटरव्यू वायरल हुआ, जिसमें वह भारत सरकार की नीतियों की आलोचना करती दिखी।  उसने कश्मीर मुद्दे पर भी विवादास्पद बयान दिये और पाकिस्तान के सकारात्मक रवैये की तारीफ की। इतना ही नहीं, उसके इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर कुछ वीडियोज ऐसे अपलोड हुए, जिनमें संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें और जानकारियां साझा की गयी थीं जो एक सामान्य यूट्यूबर की पहुंच से बाहर की बात लगती है। जिसमे उन्होंने देश के खिलाफ बाते की देश की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान को दी। ज्योति के पासपोर्ट, बैंक अकाउंट, यात्रा इतिहास और विदेशी ट्रांजैक्शन की जांच हो रही है। चौंकाने वाली खबर  : पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर एक शख्स को केक पहुंचाते हुए देखा गया। हैरानी की बात यह है कि उसी शख्स के साथ ज्योति मल्होत्रा भी नजर आयी। क्या आप यकीन करेंगे? टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ब्लैकआउट के दौरान पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थी। हमले से पहले उन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया था और चीन भी गयी थी साजिश कितनी गहरी है अब समय है सच्चाई सामने लाने का। (एबीएन न्यूज इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।)

गोविंदपुर रोड स्टेशन समेत 103 अमृत स्टेशनों का पीएम ने किया उद्घाटन
Published / 2025-05-22 20:40:38
गोविंदपुर रोड स्टेशन समेत 103 अमृत स्टेशनों का पीएम ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दक्षिण पूर्व रेलवे के गोविंदपुर रोड स्टेशन सहित 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 103 रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस राष्ट्रव्यापी परियोजना के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के पुनर्विकसित गोविंदपुर रोड स्टेशन का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गोविंदपुर रोड स्टेशन पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए और रेलवे की पहल की सराहना की। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के परिवहन, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार (गैर निबंधन) मंत्री दीपक बिरुआ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक सुदीप गुडिया और पूर्व विधायक कोचे मुंडा की उपस्थिति रही। इसके अलावा, बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, स्कूली बच्चे, मीडियाकर्मी, रेल प्रशंसक, सोशल मीडिया प्रभावित, आसपास के गांवों के सरपंच, सरकारी कार्यालयों के प्रतिनिधि और अन्य अतिथियों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। गोविंदपुर रोड स्टेशन यात्री और माल परिवहन के लिए झारखंड का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित स्टेशन यात्रियों को विश्व स्तरीय यात्रा सुविधाएं प्रदान करेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। बेहतर यात्री सुविधाएं प्रदान करने के लिए रांची डिवीजन के गोविंदपुर रोड स्टेशन का पुनर्विकास रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। कार्यक्रम के दौरान, मेरा अमृत स्टेशन और आपरेशन सिंदूर विरता की मिसाल विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को गणमान्य व्यक्तियों ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में रांची डिवीजन के अंतर्गत रेलवे स्कूलों के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उद्घाटन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर रांची के मंडल रेल प्रबंधक, अन्य रेलवे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

अमृत भारत योजना : झारखंड के तीन स्टेशनों का हुआ वर्चुअल उद्घाटन
Published / 2025-05-22 20:39:10
अमृत भारत योजना : झारखंड के तीन स्टेशनों का हुआ वर्चुअल उद्घाटन

झारखंड को पीएम मोदी की सौगात, अमृत भारत योजना के तहत तीन आधुनिक रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड के तीन रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। ये स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए रूप में विकसित किये गये हैं। गोंविदपुर रोड (खूंटी), राजमहल (साहेबगंज) और शंकरपुर (देवघर) स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त और यात्रियों के लिए अधिक अनुकूल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक, खूंटी जिले के गोंविदपुर रोड रेलवे स्टेशन को हाटिया-राउरकेला रेलखंड के अंतर्गत दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में विकसित किया गया है। करीब 6.65 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेशन का कायाकल्प किया गया। पुनर्विकास का शिलान्यास इसी साल 26 फरवरी को किया गया था। पहले जहां स्टेशन पर केवल बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध थीं, अब यहां एक नया स्टेशन भवन, विस्तृत प्रतीक्षालय, कम्प्यूटरीकृत टिकट काउंटर, उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म, विस्तारित प्लेटफॉर्म शेड, आधुनिक फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट, रैंप, एलईडी लाइटें, दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पेशल रैंप और टैक्टाइल पाथ, शुद्ध पेयजल सुविधा, सुव्यवस्थित पार्किंग क्षेत्र और चौड़ी पहुंच सड़कें मौजूद हैं। इसके साथ ही स्टेशन परिसर को स्थानीय कला और सांस्कृतिक झलकियों से सजाया गया है, जो क्षेत्रीय पहचान को भी उभारता है। मौके पर राज्य के भूमि एवं राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और टोरपा विधायक सुदिव्या गुड़िया भी गोंविदपुर रोड स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह में मौजूद रहे। साहेबगंज जिले का राजमहल स्टेशन और देवघर का शंकरपुर स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आते हैं। इन दोनों स्टेशनों का पुनर्विकास लगभग 15 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत से किया गया है। यहां पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म का विस्तार, आधुनिक टॉयलेट, सकुर्लेटिंग एरिया, हरियाली और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं जैसे रैंप, गाइडिंग टैक्टाइल पाथ और सुलभ शौचालयों का निर्माण किया गया है। रेलवे ने यह भी बताया कि इस विकास कार्य का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध यात्रा अनुभव प्रदान करना है। झारखंड के 57 स्टेशन होंगे नये रूप में विकसित रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के कुल 57 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। यह योजना यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ स्थानीय कला, संस्कृति और विरासत को भी रेलवे के माध्यम से प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम बन रही है।

विकसित भारत के लिए सुरक्षित सीमाएं बहुत जरूरी : धनखड़
Published / 2025-05-21 22:14:37
विकसित भारत के लिए सुरक्षित सीमाएं बहुत जरूरी : धनखड़

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए राष्ट्रवाद के प्रति अडिग प्रतिबद्धता और निरंतर तैयारी की आवश्यकता पर बल देते हुए बुधवार को कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए सीमाओं पर शांति की आवश्यकता है। श्री धनखड़ ने गोवा के मोरमुगाओ बंदरगाह पर आयोजित एक समारोह को आज संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध जैसी स्थितियों में आर्थिक विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र, विकसित भारत बनना है। इसके लिए प्रति व्यक्ति आय में आठ गुना वृद्धि की आवश्यकता है। इसके लिए हमारी सीमाओं पर शांति की आवश्यकता है। यदि युद्ध जैसी परिस्थितियां हैं तो आर्थिक विकास नहीं हो सकता। शांति विकास और प्रगति का मूल है। शांति शक्ति से आती है। राष्ट्रीय सुरक्षा राष्ट्रवाद और अथक तैयारी के प्रति अडिग प्रतिबद्धता की मांग करती है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान से सकते में भारत विरोधी तत्व
Published / 2025-05-17 23:19:03
संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान से सकते में भारत विरोधी तत्व

भारत किसी से दुश्मनी नहीं करता, लेकिन... ऑपरेशन सिंदूर पर बोले संघ प्रमुख मोहन भागवतएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पूरी दुनिया को मानवीय धर्म सिखाना भारत का कर्तव्य है, क्योंकि भारत हमेशा मानव आधारित धर्म का पालन करता रहा है, लेकिन इसके लिए शक्ति की जरूरत है।ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। मोहन भागवत ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि भारत किसी से शत्रुता नहीं करता, लेकिन फिर भी अगर कोई दुस्साहस करता है तो भारत उसे जवाब देने में भी पीछे नहीं रहता है।उन्होंने कहा, ड़ोसी देशों के लिए भारत ने हमेशा एक बड़े भाई की भूमिका निभाई है, हमेशा पड़ोसी देशों की मदद की है। इसके बावजूद भारत कभी बड़े भाई होने का घमंड नहीं करता और बड़े भाई होने का फर्ज निभाते हुए छोटों को नसीहत देता है।जयपुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बोले सरसंघचालकसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने यह बातें शनिवार (17 मई,2025) को जयपुर में कहीं। वह जयपुर के सीकर रोड पर स्थित संत रवि राम आश्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में अपना संबोधन देने से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं। इसके बाद भारत की बात सुनाते हुए उन्होंने अपना संबोधन दिया।संघ प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा, समूचे विश्व को मानवीय धर्म सिखाना भारत का कर्तव्य है, क्योंकि भारत हमेशा मानव आधारित धर्म का पालन करता रहा है। लेकिन इसके लिए शक्ति की आवश्यकता जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि भारत किसी से द्वेष नहीं रखता, लेकिन विश्व प्रेम और मंगल की भाषा भी तब ही सुनता है, जब आपके पास शक्ति होती है।दुनिया हमारी ताकत देख रही है और प्रभावित हो रही है : मोहन भागवतउन्होंने कहा, दुनिया तभी आपकी बात सुनती है जब उसे लगता है कि आप ताकतवर हैं। यह दुनिया का स्वभाव है और इस स्वभाव को बदला नहीं जा सकता है। इसलिए विश्व कल्याण के लिए हमें शक्ति संपन्न होने की आवश्यकता है और समय-समय पर दुनिया हमारी ताकत देख रही है और हमसे प्रभावित भी हो रही है।बिना नाम लिए विपरीत धाराओं वाले पड़ोसी देशों पर बोले संघ प्रमुखसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, कई पड़ोसी समय-समय पर विपरीत धाराओं में बहते हैं। हम फिर भी मदद करते हैं क्योंकि हमारे मन में हमेशा सहयोग का भाव रहता है, लेकिन कई बार शक्ति का प्रदर्शन भी जरूरी हो जाता है और इस प्रदर्शन को पूरी दुनिया देखती है।

भारत जल्द बनेगा चिप हब
Published / 2025-05-17 15:53:59
भारत जल्द बनेगा चिप हब

फॉक्सकॉन लगायेगी 3,700 करोड़ का प्लांट, Apple भारत में दोगुना करेगा मैन्युफैक्चरिंगएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। भारत सरकार ने ताइवानी टेक कंपनी फॉक्सकॉन को उत्तर प्रदेश में 3,700 करोड़ रुपये के निवेश से सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी है। यह प्लांट नोएडा के पास बन रहे जेवर एयरपोर्ट के नजदीक स्थापित किया जायेगा। यह प्रोजेक्ट भारत की मशहूर आईटी कंपनी एचसीएल ग्रुप के साथ एक संयुक्त उद्यम (JV) है। यह संयंत्र साल 2027 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा। यह यूनिट एक OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Testing) सुविधा होगी। इसका मतलब है कि यहां बड़े पैमाने पर चिप्स की टेस्टिंग और पैकेजिंग की जायेगी। इन चिप्स का इस्तेमाल स्मार्टफोन, लैपटॉप, पीसी, ऑटोमोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइसेज़ में होने वाले डिस्प्ले ड्राइवर्स को पावर देने में होगा। जब यह यूनिट पूरी तरह से चालू हो जायेगी, तो यह हर महीने लगभग 20,000 वेफ़र्स का उत्पादन कर पाएगी। इससे तैयार होने वाली चिप यूनिट्स की अनुमानित संख्या 36 मिलियन प्रति माह होगी।भारत सरकार ने इस योजना को भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत हरी झंडी दी है। यह मिशन कुल 76,000 करोड़ रुपये का है, जिसका मकसद भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाना है। इस योजना के तहत फॉक्सकॉन को कुल लागत का 50% तक सरकार की ओर से वित्तीय सहायता मिल सकती है। हालांकि अभी प्रोत्साहन राशि के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है।

अब हर 23 सितंबर को मनेगा आयुर्वेद दिवस
Published / 2025-05-13 21:28:05
अब हर 23 सितंबर को मनेगा आयुर्वेद दिवस

आयुर्वेद दिवस हर वर्ष 23 सितंबर को मनाया जायेगा एबीएन सेंट्रल डेस्क। वैश्विक दृश्यता और पालन में निरंतरता को बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय में 23 सितंबर को प्रत्येक वर्ष आयुर्वेद दिवस मनाने के लिए निर्धारित किया है। 23 मार्च 2025  को जारी राजपत्र अधिसूचना के जरीए यह बदलाव लागू किया गया है, जो पहले  धनतेरस के दिन आयुर्वेद दिवस मनाने  प्रथा से एक महत्वपूर्ण बदलाव को दशार्ता है, जो चंद्र कैलेंडर के आधार पर परिवर्तनशील था। आयुर्वेद दिवस को हर साल आयुर्वेद को एक वैज्ञानिक साक्ष्य-आधारित और समग्र चिकित्सा प्रणाली के रूप में बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता रहा है, जो निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अब तक, आयुर्वेद दिवस धनतेरस के साथ मनाया जाता था, जो हिंदू मास कार्तिक (आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर) में पड़ता है। हालांकि, धनतेरस की तारीख हर साल बदलती रहती थी, जिसके कारण आयुर्वेद दिवस की तारिख निश्चित नहीं थी। आयुष मंत्रालय ने यह भी उल्लेख किया कि अगले दशक में धनतेरस की तारिख 15 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीचर व्यापक रूप से बदलती रहेगी, जिससे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजनों को करने में तार्किक चुनौतियां उत्पन्न होंगी। इस असंगति को दूर करने और राष्ट्रीय व वैश्विक उत्सवों के लिए एक स्थिर संदर्भ बिंदु स्थापित करने के लिए आयुष मंत्रालय ने उपयुक्त विकल्पों की जांच के लिए एक समिति गठन किया। विशेषज्ञ पैनल ने चार संभावित तारिखों का प्रस्ताव रखा, जिसमें 23 सितंबर की तारीख सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में सामने आयी। यह निर्णय व्यावहारिक और प्रतीकात्मक दोनों विचारों पर आधारित था। चुनी गयी तारीख 23 सितंबर, शरद विषुव के साथ मेल खाती है, जब दिन और रात लगभग बराबर होते हैं।यह खगोलीय घटना प्रकृति में संतुलन का प्रतीक है, जो आयुर्वेद दर्शन के साथ पूर्ण रूप से मेल खाती है, जो मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन पर जोर देता है। विषुव, ब्रह्मांडीय सामंजस्य का प्रतिनिधित्व करता है, आयुर्वेद के सार को रेखांकित करता है- प्रकृति के साथ संतुलन में जीना। आयुष मंत्रालय व्यक्तियों, स्वास्थ्य पेशेवरों, शैक्षणिक निकायों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से आग्रह करता है कि वे नवनिर्धारित तारीख को अपनाएं और प्रत्येक वर्ष 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस समारोह में सक्रिय रूप से भाग लें। मंत्रालय इस बदलाव को आयुर्वेद को वैश्विक स्वास्थ्य नैरेटिव में और अधिक समाहित करने तथा इसके निवारक और स्थायी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के रूप में कालातीत मूल्य को बढ़ावा देने के अवसर के रूप में देखता है।

आपरेशन सिंदूर ने देश को दी ताकत : मोदी
Published / 2025-05-13 20:42:22
आपरेशन सिंदूर ने देश को दी ताकत : मोदी

सैनिकों की सराहना से पाकिस्तान को चुनौती तक : प्रधानमंत्रीएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब में आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के सैनिकों का हौलसा बढ़ाया। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आप सभी ने कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया। हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया। आपने इतिहास रच दिया है। आपरेशन सिंदूर ने देश को एक अलग ताकत दी है। पीएम मोदी ने कहा कि, आज से अनेक दशक बाद भी जब भारत के पराक्रम की चर्चा होगी तो उसके सबसे प्रमुख अध्याय आप और आपके साथी होंगे। आप सभी वर्तमान के साथ ही देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नई प्रेरणा बन गये हैं। मैं वीरों की इस धरती से वायुसेना, थलसेना, नौसेना के सभी जांबाजों और देश के शूरवीरों को सैल्यूट करता हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है। यह भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है। भारत बुद्ध की धरती है और गुरु गोबिंद सिंह जी की भी धरती है। सवा लाख से एक लड़ाऊं। अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा है। जब हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर छिना गया, तब हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,908