Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
ओडिशा से लूटी गयी विस्फोटक सामग्री बरामद
Published / 2025-06-03 18:42:54
ओडिशा से लूटी गयी विस्फोटक सामग्री बरामद

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सुरक्षा बलों ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में माओवादियों द्वारा लूटी गयी 2.5 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री को बरामद कर ली है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड के विशिष्ट जगुआर बल और सुंदरगढ़ के जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के सुरक्षाकर्मियों ने ओडिशा-झारखंड सीमा पर एक संयुक्त अभियान के दौरान 2.5 टन से अधिक विस्फोटक बरामद किया जिसे 27 मई को सुंदरगढ़ जिले के के. बलांग इलाके से माओवादियों ने लूट लिया था।  झारखंड के सारंडा जंगल से बरामद हुआ लूटा गया विस्फोटक  अभियान में शामिल अधिकारी ने कहा, कुछ विस्फोटकों को जमीन के नीचे दबा दिया गया था, जबकि कुछ अन्य चट्टानों के नीचे छुपायी गई हो सकती है। उन्होंने कहा कि माओवादियों द्वारा विस्फोटक लूटे जाने के एक दिन बाद 28 मई से तलाशी अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि माओवादियों ने विस्फोटक उस समय लूट लिया था जब उसे पत्थर की खदान ले जाया जा रहा था। हालांकि, अधिकारी ने जंगल में विस्फोटक बरामदगी के सटीक स्थान का खुलासा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह स्थान सारंडा जंगल का हिस्सा है और झारखंड में है तथा ओडिशा सीमा से कुछ दूरी पर स्थित है। इससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को माओवादियों के साथ एक मुठभेड़ के बाद नक्सलियों द्वारा लूटा गया कुछ विस्फोटक बरामद किया था। माओवादियों ने के. बालांग क्षेत्र में बंदूक के बल पर लगभग 200 पैकेट विस्फोटक लूट लिया था, जो लगभग चार टन था। इसमें ज्यादातर जिलेटिन की छड़ें थीं। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक ओडिशा-झारखंड अंतरराज्यीय सीमा पर सारंडा जंगल के पास स्थित तिरिलपोश में पाया गया। पुलिस के अनुसार, झारखंड के करीब 30 सशस्त्र माओवादियों ने वाहन चालक को बंदूक के बल बंधक बनाकर जिलेटिन की छड़ों से लदा ट्रक अगवा कर लिया था। लूट की घटना के एक दिन बाद, ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया था और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक दल ने मामले की जांच शुरू कर दी। ओडिशा पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

कुत्ता भौंकने से बौखलाये लोगों ने मालिक को ही मार दी गोली
Published / 2025-06-02 22:56:56
कुत्ता भौंकने से बौखलाये लोगों ने मालिक को ही मार दी गोली

तेरा कुत्ता नहीं दिख रहा, बीच सड़क पूछा... और धायं-धायं! डॉगी की वफादारी मालिक को पड़ी भारीकुत्ते के भौंकने को लेकर ग्वालियर में हुए विवाद में मालिक को गोली मार दी गयी। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। दरअसल, यह मामला भू-माफिया से जुड़े जमीन विवाद का है, जहां युवक के कुत्ते के भौंकने से बौखलाये बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं।ग्वालियर में कुत्ते के भौंकने पर मालिक को गोली मारी गयीघायल सचिन का अस्पताल में इलाज चल रहा हैपुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दो फरार हैंएबीएन सेंट्रल डेस्क (ग्वालियर)। यहां कुत्ते के भौंकने को लेकर शुरू हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बदमाशों ने कुत्ते के मालिक को बीच सड़क पर गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से पूरा ग्वालियर थर्रा उठा है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। दरअसल, यह पूरी घटना ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित मांढरे की माता मंदिर के पास की है। झुग्गी झोपड़ी निवासी संजय यादव रविवार देर रात करीब 12 बजे अपने भाई सचिन यादव के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। तभी रिंकू राजपूत, कपिल राजपूत और रामवरण जाटव वहां आए। आरोपियों ने सचिन और संजय से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और पूछा, तेरा कुत्ता नहीं दिख रहा... जब दोनों भाइयों ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो तीनों बदमाशों ने उनकी मारपीट की और अचानक फायरिंग कर दी।फायरिंग में एक गोली सचिन के पेट में जा लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपियों को लगा कि सचिन मर गया है और वे मौके से फरार हो गये। घायल सचिन को तुरंत परिजनों ने जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, शुरूआत में यह मामला कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए झगड़े का लग रहा था, लेकिन घायल के परिजनों ने पुलिस को जो जानकारी दी है, वह चौंकाने वाली है।परिजनों ने बताया कि मुख्य आरोपी रामवरण, कपिल और रिंकू वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे हैं। इस अवैध प्लाटिंग की शिकायत क्षेत्रवासियों के साथ-साथ घायल सचिन ने भी वन विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। इसी शिकायत और अवैध कब्जे को लेकर बदमाशों और सचिन व क्षेत्रवासियों के बीच लंबे समय से टशन (तनाव) चल रहा था।कुत्ता भौंकता था, जिससे नाराज बदमाश अक्सर गाली-गलौज करते थेपरिजनों के अनुसार, यह इलाका भू-माफिया का अड्डा है और उनका अक्सर आना-जाना लगा रहता है। जब भी ये भू-माफिया और उनके लोग वहां आते थे, सचिन का कुत्ता उन पर भौंकता था, जिस पर बदमाश अक्सर गाली-गलौज करते थे। एक दिन पहले भी हुआ था झगड़ा, पुलिस में शिकायत भी की गई थी। बताया गया है कि घटना से एक दिन पहले भी जब आरोपी आए थे, तब कुत्ता उन पर भौंका था। उसी समय रामवरण ने अपने साथियों से कहा था कि अब भौंके तो इस कुत्ते को गोली मार देना। इस बात को लेकर भी तब झगड़ा हुआ था और सचिन के परिजनों ने कंपू थाने में शिकायत भी की थी। इसके बावजूद, रविवार देर रात बदमाश दोबारा आए और सचिन को गोली मार दी।पुलिस कार्रवाई में एक गिरफ्तार, दो फरारघटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके घरों पर दबिश दी, जिसके बाद एक आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, मुख्य आरोपी रामवरण और कपिल राजपूत अभी भी फरार हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (आइपीसी धारा 307) का मामला दर्ज कर लिया है और फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उरढ ग्वालियर रोबिन जैन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ कुत्ते के भौंकने का नहीं, बल्कि जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है।

विमानन क्षेत्र में वैल्यू चेन लीडर बन रहा भारत : मोदी
Published / 2025-06-02 22:48:15
विमानन क्षेत्र में वैल्यू चेन लीडर बन रहा भारत : मोदी

विमानन क्षेत्र में वैल्यू चेन लीडर के रूप में उभरेगा भारत : मोदीएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के विमानन क्षेत्र में आये क्रांतिकारी बदलावों की सराहना करते हुए आज कहा कि देश में विमानन क्षेत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए तैयार है और आने वाले दिनों में दुनिया, भारत को एक विमानन बाज़ार नहीं, बल्कि एक वैल्यू चेन लीडर के रूप में भी देखेगी इसलिए दुनिया की बड़ी विमानन कंपनियों के लिए भारत में निवेश के लिए आज एक बेहतरीन अवसर है।श्री मोदी ने यहां भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) की 81वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएटीएस) के पूर्ण सत्र को संबोधित किया। श्री मोदी ने विश्व स्तरीय हवाई बुनियादी ढांचे के विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का भारत पहले से कहीं अधिक आश्वस्त है। उन्होंने वैश्विक विमानन पारिस्थितिकी तंत्र में भारत की भूमिका को न केवल एक विशाल बाजार के रूप में बल्कि नीतिगत नेतृत्व, नवाचार और समावेशी विकास के प्रतीक के रूप में भी रेखांकित किया। आज भारत अंतरिक्ष-विमानन क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर के रूप में उभर रहा है। यह देखते हुए कि नागरिक उड्डयन क्षेत्र ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक प्रगति देखी है, जो अच्छी तरह से मान्यता प्राप्त हैं।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह शिखर सम्मेलन और संवाद न केवल विमानन के लिए बल्कि वैश्विक सहयोग, जलवायु प्रतिबद्धताओं और न्यायसंगत विकास को आगे बढ़ाने के लिए भी एक मंच के रूप में काम करते हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि शिखर सम्मेलन में चर्चा वैश्विक विमानन को नई दिशा प्रदान करेगी, इसकी अनंत संभावनाओं को उजागर करेगी और इसकी क्षमता को अनुकूलित करेगी। उन्होंने चंद घंटों में विशाल दूरी एवं अंतरमहाद्वीपीय यात्राओं को पार करने की मानवता की क्षमता पर रेखांकित की और इस बात पर जोर दिया कि 21वीं सदी की आकांक्षाएं पारंपरिक यात्रा से परे विकसित होती रहती हैं। उन्होंने नवाचार की तीव्र गति और तकनीकी प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे-जैसे गति बढ़ती है, दूर के गंतव्य हमारी नियति बन रहे हैं।

29-30 को कई राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी
Published / 2025-05-28 21:08:32
29-30 को कई राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री 29 और 30 मई को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 और 30 मई को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 29 मई को सिक्किम का दौरा करेंगे जहां वे सुबह करीब 11 बजे सिक्किम @ 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है, कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे जहां वे अलीपुरद्वार में दोपहर करीब 2:15 बजे अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री बिहार का भी दौरा करेंगे और शाम लगभग 5:45 बजे पटना हवाई अड्डे के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।बिहार के काराकाट में 30 मई को सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे जहां वे दोपहर करीब 2:45 बजे कानपुर नगर में करीब 20,900 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। सिक्किम में प्रधानमंत्री राज्य के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री सिक्किम @ 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्य  सरकार ने सिक्किम की सांस्कृतिक समृद्धि, परंपरा और प्राकृतिक वैभव का उत्संव मनाने के लिए सुनौलो, समृद्ध एवं समर्थ सिक्किम थीम के अंतर्गत साल भर चलने वाले कई कार्यक्रमों की योजना बनायी है। प्रधानमंत्री सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इन परियोजनाओं में नामची जिले में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 500 बिस्तरों वाला नया जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के पेलिंग के सांगाचोलिंग में यात्री रोपवे, गंगटोक जिले के सांगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री राज्य स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्का, स्मारिका सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री भारत में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सीजीडी परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 1010 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य 2.5 लाख से अधिक घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपलब्ध कराना है। इसके अलावा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (एमडब्यूअ   पी) लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 19 सीएनजी स्टेशन स्थापित करके वाहनों को सीएनजी उपलब्ध कराने का भी लक्ष्यं है। यह सुविधाजनक, विश्वसनीय, पर्यावरण के अनुकूल और लागत प्रभावी ईंधन आपूर्ति प्रदान करेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करेगा। बिहार में प्रधानमंत्री 29 मई को प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट के नवनिर्मित यात्री टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। करीब 1200 करोड़ रुपए की लागत से बना यह नया टर्मिनल प्रति वर्ष 1 करोड़ यात्रियों को संभाल सकता है। प्रधानमंत्री 1410 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बिहटा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखेंगे। बिहटा, पटना के पास एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है जिसमें आईआईटी पटना और प्रस्तावित एनआईटी पटना परिसर है। 30 मई को प्रधानमंत्री काराकाट में 48,520 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री औरंगाबाद जिले में 29,930 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली नबीनगर सुपर थर्मल पावर परियोजना, चरण-कक (3७800 मेगावाट) की आधारशिला रखेंगे, जिसका उद्देश्य बिहार और पूर्वी भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र में सस्ती बिजली उपलब्ध होगी। क्षेत्र में सड़क अवसंरचना और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री एनएच-119ए के पटना-आरा-सासाराम खंड को चार लेन का बनाने, वाराणसी-रांची-कोलकाता राजमार्ग (एनएच-319बी) और रामनगर-कच्ची दरगाह खंड (एनएच-119डी) को छह लेन का बनाने और बक्सर और भरौली के बीच एक नए गंगा पुल के निर्माण सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से राज्य में निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण होगा और साथ ही व्यापार और क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री करीब 5,520 करोड़ रुपए लागत वाले एनएच-22 के पटना-गया-डोभी खंड के चार लेन के निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे और एनएच-27 पर गोपालगंज टाउन में एलिवेटेड हाईवे के चार लेन के निर्माण और ग्रेड सुधार का भी उद्घाटन करेंगे। देश भर में रेल अवसंरचना में सुधार लाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री अन्य परियोजनाओं के अलावा 1330 करोड़ रुपए की लागत वाली सोन नगर-मोहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह 2,120 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन से कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन खंड का उद्घाटन करेंगे। इसमें 14 नियोजित स्टेशन शामिल होंगे जिनमें पांच नए भूमिगत स्टेशन शामिल होंगे जो शहर के प्रमुख स्थलों और वाणिज्यिक केंद्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेंगे। इसके अतिरिक्त, वह जीटी रोड के सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का भी उद्घाटन करेंगे।क्षेत्र में बिजली उत्पादन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की जायेंगी। प्रधानमंत्री क्षेत्र की बढ़ती ऊर्जा मांगों की पूर्ति के लिए गौतम बुद्ध नगर के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) के सेक्टर 28 में 220 केवी सबस्टेशन की आधारशिला रखेंगे। वह ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-8 और इकोटेक-10 में 320 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 132 केवी सबस्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री कानपुर में 8,300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 660 मेगावाट की पनकी थर्मल पावर एक्सटेंशन परियोजना का उद्घाटन करेंगे जिससे उत्तर प्रदेश की ऊर्जा क्षमता बढ़ेगी। वे घाटमपुर थर्मल पावर परियोजना की 9,330 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली तीन 660 मेगावाट की इकाइयों का भी उद्घाटन करेंगे जिससे बिजली आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री कानपुर के कल्याणपुर पनकी मंदिर में पनकी रोड पर पनकी पावर हाउस रेलवे क्रॉसिंग और पनकी धाम क्रॉसिंग पर रेल ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। इससे पनकी थर्मल पावर एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के लॉजिस्टिक्स को कोयला और तेल परिवहन की सुविधा मिलेगी तथा यातायात की भीड़भाड़ भी कम होगी। प्रधानमंत्री कानपुर के बिंगवान में 290 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 40 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) उपचार संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इससे उपचारित सीवेज जल का पुन: उपयोग संभव होगा जिससे क्षेत्र में जल संरक्षण और सतत संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री कानपुर नगर जिले में औद्योगिक विकास के लिए गौरिया पाली मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की आधारशिला रखेंगे और कानपुर नगर जिले में रक्षा गलियारे के अंतर्गत प्रयागराज राजमार्ग पर नरवाल मोड (एएच-1) को कानपुर रक्षा नोड (4 लेन) से जोड़ने के लिए सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का भी शिलान्यास करेंगे। इससे रक्षा गलियारे के लिए कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर प्रधानमंत्री आयुष्मान वय वंदना योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक भी वितरित करेंगे।

व्यापार समझौते को लेकर भारत और अमेरिका के बीच हलचल तेज
Published / 2025-05-28 21:00:02
व्यापार समझौते को लेकर भारत और अमेरिका के बीच हलचल तेज

भारत ने अमेरिका को टैरिफ कटौती का दिया बड़ा प्रस्ताव, कृषि उत्पादों पर सख्ती रखी बरकरार एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर हलचल तेज हो गयी है।  फाइनेंशियल टाइम्स  की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते के तहत कई उत्पादों पर आयात शुल्क (टैरिफ) में बड़ी कटौती की पेशकश की है। हालांकि भारत चाहता है कि कुछ खास कृषि उत्पादों जैसे अनाज और डेयरी पर ऊंचा आयात शुल्क बरकरार रखा जाये। क्या है भारत का प्रस्ताव भारत की कोशिश है कि 9 जुलाई से पहले अमेरिका के साथ एक मजबूत व्यापार समझौता हो जाये, ताकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित भारी टैरिफ से बचा जा सके। भारत की ओर से एक अधिकारी ने बताया कि हम अमेरिका को कई सेक्टरों में गहरी टैरिफ कटौती का प्रस्ताव दे रहे हैं, लेकिन यह तभी संभव है जब दोनों पक्षों को बराबर फायदा हो। भारत उन क्षेत्रों में लचीलापन दिखा रहा है जो औद्योगिक या मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों से जुड़े हैं, लेकिन  खाद्य अनाज, दूध और डेयरी जैसे संवेदनशील कृषि उत्पादों को लेकर भारत अब भी सख्त है। ट्रंप का रूख राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि यदि यूरोप और भारत ने व्यापार में रियायतें नहीं दीं तो वह  50% टैरिफ  लागू करेंगे। हालांकि उन्होंने फिलहाल इसकी डेडलाइन  1 जून से बढ़ाकर 9 जुलाई कर दी है। सोशल मीडिया पर ट्रंप ने लिखा : मुझे उम्मीद है कि यूरोपीय देश और भारत, अमेरिका के साथ निष्पक्ष व्यापार के लिए अपने दरवाजे खोलेंगे। अगर ऐसा हुआ तो सभी को फायदा होगा। यूरोपीय संघ भी बातचीत में सक्रिय यूरोपीय यूनियन (ईयू) भी ट्रंप के भारी टैरिफ से बचने के लिए तेजी से व्यापार वार्ता कर रहा है। एव के व्यापार प्रमुख  मारोस सेफकोविच इस वार्ता की अगुवाई कर रहे हैं। उनकी टीम का ध्यान सेमीकंडक्टर, आॅटोमोबाइल्स, दवाइयां (फार्मास्यूटिकल्स), एल्युमिनियम, नागरिक विमान  क्षेत्रों पर है । एव का लक्ष्य है कि व्यापारिक नियम सरल किये जायें और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम किया जाये। एप्पल और अन्य कंपनियों पर टैरिफ की चेतावनी ट्रंप ने हाल में चेतावनी दी कि अगर एप्पल ने अमेरिका में आईफोन का निर्माण शुरू नहीं किया, तो उस पर  25% टैरिफ लगाया जायेगा। यह चेतावनी अन्य कंपनियों पर भी लागू हो सकती है। इसलिए भारत और अमेरिका के बीच यह वार्ता काफी अहम है। भारत ने जहां समझदारी के साथ प्रस्ताव रखा है, वहीं अमेरिका अभी भी टैरिफ दबाव की रणनीति अपना रहा है। अगर 9 जुलाई से पहले समझौता नहीं हुआ, तो दोनों देशों के बीच व्यापार में बड़ी बाधाएं आ सकती हैं।

डोभाल बीमार, नहीं जायेंगे मास्को
Published / 2025-05-26 22:14:30
डोभाल बीमार, नहीं जायेंगे मास्को

अजीत डोभाल अस्वस्थ होने के कारण मॉस्को में 13वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में शामिल नहीं होंगे एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अस्वस्थ होने के कारण रूस की राजधानी मास्को में होने वाली सुरक्षा मुद्दों पर उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने नहीं जा पायेंगे। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को 27-29 मई को मास्को में आयोजित होने वाले सुरक्षा मुद्दों के लिए उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में भाग लेना था लेकिन मौसमी फ्लू के कारण वह बैठक में भाग लेने में असमर्थ है। सूत्रों ने कहा कि श्री डोभाल रणनीतिक और सुरक्षा मामलों पर जल्द से जल्द रूस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।

श्री हरि गीत एवं प्रयागराज जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Published / 2025-05-26 22:12:22
श्री हरि गीत एवं प्रयागराज जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर संपन्न

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भिटरिया करछना में प्रयागराज जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट एवं श्रीहरि गीता जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एएसजी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय सिद्धनाथ तिवारी के सोच को उनके विचारों को आज उनके क्षेत्र की जनता उनके ग्राम और तहसील आदि क्षेत्र की जनता उनकी सोच और उनके विचारों से लाभ अंकित हो रही है।ट्रस्ट के ट्रस्टी सुनील कुमार तिवारी ने कहा उनकी सोच थी कि उनके क्षेत्र के जनता स्वस्थ और कुशल रहे हमारा ट्रस्ट इसी तरीके से लोगों की सेवा करता रहे और गरीब निर्धन छात्र को उनको शिक्षा मिलती रहे और बूढ़े बुजुर्गों की ट्रस्ट हमेशा सेवा करती रहे जो गंभीर रोगी हो उनको उचित अस्पतालों में एडमिट कराया जाएगा ताकि उनको अच्छी उपचार मिल सके जो निर्धन सहाय हो उनकी मदद करती रहे हमेशा यह ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य श्री स्वर्गीय सिद्धनाथ तिवारी की सोच थी जो आज मुख्य ट्रस्टी सुनील तिवारी द्वारा धरातल पर प्रस्तुत किया जा रहा है। हमेशा ऐसे ही कार्य कर रहा है और ऐसे ही कार्य कर्ता रहेगा जिसमें क्षेत्र की जनता और समाज में अच्छी सद्भावना  पैदा होती रहे ट्रस्ट के द्वारा उचित जगह पर उचित कार्य करती रहेगी यह ट्रस्ट हमेशा से लोगों की मदद करती रहेगी सरकारी योजनाओं का भी सहयोग करती रहेगी ताकि क्षेत्र की जनता उससे लाभान्वित होती रहे गवर्नमेंट के द्वारा चलाए गए योजनाओं को क्षेत्र की जनता को जागरूकता प्रदान करेगी ताकि गवर्नमेंट के द्वारा चलाई गई योजना उनको समय-समय पर सूचित करती रहेगी। यह ट्रस्ट हमेशा से कार्य के क्षेत्र में लगी रहेगी।  ट्रस्ट के ट्रस्टी सुनील कुमार तिवारी ने बताया क्षेत्र की जनता को आज 26/5/ 25 सोमवार भिटरिया ग्राम में क्षेत्र की जनता ग्राम पिपराव, घोड़ेडीह, चाकापुर, मझुआ, लोहारी, भटौली आदि की जनता लगभग 200 से अधिक ने निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण एवं हेल्थ चेकअप का लाभ उठाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सुनील कुमार तिवारी डायरेक्टर आईआईटीएम कॉलेज प्रयागराज ग्राम प्रधान सुशील शुक्ला अनिल कुमार तिवारी डॉक्टर नागेंद्र मणि त्रिपाठी ट्रस्ट के लीगल एडवाइजर एडवोकेट दिलीप कुमार ओझा नैतिक कुमार तिवारी तुषार तिवारी आयुष तिवारी ऋषभ तिवारी कान्हा तिवारी विनोद सिंह पवन सिंह ठाकुर प्रसाद पांडे राकेश कुमार तिवारी श्याम नारायण तिवारी गयादीन तिवारी डॉक्टर के पैनल में  वैद्य विकास तिवारी वैद्य योगेश मिश्रा जितेंद्र पांडे विनोद मिश्रा प्रांजल विकास सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

ऑपरेशन सिंदूर महज सैन्य मिशन नहीं, बदलते भारत की संपूर्ण तस्वीर है : पीएम मोदी
Published / 2025-05-25 18:40:10
ऑपरेशन सिंदूर महज सैन्य मिशन नहीं, बदलते भारत की संपूर्ण तस्वीर है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदू सिर्फ सैन्य मिशन नहीं, बल्कि बदलते भारत की तस्वीर हैएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर महज एक सैन्य मिशन नहीं है, बल्कि यह बदलते भारत की तस्वीर है जो वैश्विक मंच पर देश के संकल्प, साहस और बढ़ती ताकत को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, गुस्से से भरा हुआ है और दृढ़ संकल्पित है। मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया और इसे भारत की बढ़ती ताकत एवं उद्देश्य की स्पष्टता का प्रतीक बताया।उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में नए आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने सीमा पार आतंकवादी ढांचे पर भारतीय सेना द्वारा किए गए सटीक हमलों को असाधारण बताकर उनकी प्रशंसा की। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह ऑपरेशन एक बार की सैन्य कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह बदलते एवं दृढ़ संकल्पित भारत का प्रतिबिंब है। उन्होंने ऑपरेशन के देश भर में पड़े प्रभाव पर बात करते हुए कहा, ऑपरेशन सिंदूर हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। ऑपरेशन की सफलता के बाद लोगों ने सशस्त्र बलों के सम्मान में सोशल मीडिया पर देशभक्ति की कविताएं साझा कीं, बच्चों ने चित्रकारी की और विशाल तिरंगा यात्रा निकालने जैसे कई तरह के कदम उठाए गए।मोदी ने कहा, कई शहरों में युवाओं ने नागरिक सुरक्षा के लिए स्वेच्छा से काम किया, कविताएं लिखीं, संकल्प के गीत गाए और बच्चों ने मजबूत संदेश देने वाली चित्रकारी की। उन्होंने बीकानेर की अपनी हालिया यात्रा के बारे में बात की, जहां उन्हें बच्चों द्वारा की गई चित्रकारी उपहार में दी गई थी। मोदी ने कहा, कटिहार और कुशीनगर जैसे शहरों में परिवारों ने ऑपरेशन के सम्मान में अपने नवजात शिशुओं का नाम सिंदूर रखा। प्रधानमंत्री ने मिशन की सफलता का श्रेय भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को दिया।उन्होंने कहा, यह हमारे सैनिकों की परम वीरता थी, जिसे भारत में बने हथियारों, उपकरणों और प्रौद्योगिकी की शक्ति से मदद मिली। मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद वोकल फॉर लोकल अभियान के प्रति पूरे देश में नयी ऊर्जा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मिशन ने न केवल देशभक्ति को प्रेरित किया है, बल्कि आत्मनिर्भरता की भावना को भी मजबूत किया है। उन्होंने कहा, इस जीत में हमारे इंजीनियरों, तकनीशियनों और योगदान देने वाले हर नागरिक का पसीना है।

कल होगी नीति आयोग की बैठक
Published / 2025-05-24 22:01:59
कल होगी नीति आयोग की बैठक

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक दिल्ली में आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल  एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक होगी। नीति आयोगी की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक नई दिल्ली स्थित भारत मंडप में होगी। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और सीइओ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस बैठक में शामिल होने के लिए कल ही दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। नीति आयोग के अनुसार, इस बार बैठक का मुख्य विष्य विकसित भारत के लिए विकसित राज्य है। इसका मकसद यह है कि भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में राज्य कैसे अहम भूमिका निभा सकते हैं, इस पर चर्चा की जाये। बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर खास जोर रहेगा। केंद्र सरकार राज्यों को मौजूदा विकास से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान के रास्तों से अवगत कराएगी। बैठक में देशभर में उद्यमिता, कौशल विकास और स्थायी रोजगार बढ़ाने के उपायों पर भी बात की जायेगी।  सभी मुख्यमंत्री बैठक के दौरान विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर अपने सुझाव और योजनाएं साझा करेंगे। इसके साथ ही वे अपनी-अपनी राज्यों की जरूरतों और मांगों को भी सामने रखेंगे। बैठक के अंत में प्रधानमंत्री मोदी सभी मुख्यमंत्रियों को संबोधित करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,799