देश

View All
Published / 2021-04-11 10:26:52
जम्मू कश्मीर : 72 घण्टे में 72 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने 72 घंटे में सुरक्षाबलों ने 12 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। ये सभी आतंकी चार अलग-अलग ऑपरेशन में मारे गए। त्राल और शोपियां में 7 आतंकवादी ढेर किए गए हैं। ये जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने दी है। DG जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, “बिजबेहरा में ऑपरेशन खत्म हो गया है। ​ पिछले 72 घंटे में चार अलग-अलग ऑपरेशन में 12 आतंकवादी मारे गए हैं। इसमें त्राल और शोपियां में मारे गए 7 आतंकवादी, हादीपुरा में मारे गए अलबद्र के 3 आतंकवादी और अब बिजबेहरा में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी शामिल हैं।शोपियां जिले के हादीपोरा में अलबद्र के 3 आतंकी ढेर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के हादीपोरा में हुई एक मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं। उनके पास 1 एके राइफल और 1 पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस ने कहा कि नए भर्ती हुए एक आतंकवादी को आत्मसमर्पण कराने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने काफी कोशिशें कीं। उसके माता-पिता ने भी अपील की, लेकिन बाकी आतंकवादियों ने उसे आत्मसमर्पण नहीं करने दिया। इससे पहले शनिवार शाम को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां जिलों में एक के बाद एक 2 मुठभेड़ शुरू हुईं थी। पहली मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हादीपोरा इलाके में शुरू हुई जबकि दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग जिले के सेमथान बिजबेहारा इलाके में शुरू हुई थी। ये दोनों ही ऑपरेशन अब खत्म हो गए हैं। दोनों जगहों पर आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने जैसे ही घेराबंदी की, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ों में तेजी आई।

Published / 2021-04-10 12:09:31
कोरोना का कहर : मध्य प्रदेश के 12 शहरों में लगा सख्‍त लॉकडाउन

इंदौर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सख्‍ती दिखाई है। राज्‍य में एक दिन में करीब 5 हजार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सहित 12 शहरों में लॉकडाउन का ऐलान किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक के बाद उक्‍त निर्णय लिया। एमपी के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बड़वानी, राजगढ़, विदिशा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 19 अप्रैल सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। इसी तरह इंदौर, राऊ, महू, शाजापुर और उज्जैन के सभी शहरों में भी 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे बजे लॉकडाउन रहेगा। जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर और सिवनी में 12 अप्रैल की रात से 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्‍य में एक दिन में 5 हजार पॉजिटिव केस आने के बाद सीएम ने चिंता जताई और इसकी रोकथाम के उपायों पर चर्चा को लेकर सभी जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ बैठक की। बैठक में राज्य के हालात पर चर्चा की गई। जिसके बाद संक्रमण को काबू में करने के लिए राज्‍य के 12 जिलों में लॉकडाउन करने का फैसला किया गया है। राज्‍य के रतलाम जिले में 9 दिन का लॉकडाउन 9 अप्रैल की शाम 6 से ही लागू है, जो 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा खरगोन, कटनी और बैतूल में भी 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का पहले ही ऐलान किया जा चुका है। वहीं छिंदवाड़ा में भी 8 अप्रैल से ही एक सप्‍ताह का लॉकडाउन लगाया गया है।

Published / 2021-04-08 11:26:59
बिजनौर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में पांच की मौत, चार की हालत गंभीर, एक गिरफ्तार

बिजनौर। उत्तर प्रदेश में जान हथेली पर रखकर अवैध धंधा जारी है। बिजनौर में आबादी के बीच में चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में पांच लोगों की जान चली गई जबकि चार की हालत गंभीर बनी है। मौके पर पुलिस तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद है, राहत कार्य तेजी से जारी है। इस घर में विस्फोटक सामग्री बनाई जा रही थी। पुलिस ने पटाखा कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। बिजनौर जिले के बख्शीवाला क्षेत्र के बुखारा गांव निवासी यूसुफ ने एक मकान ले रखा है। गांव में गुरुवार को दिन में एक मकान में भयंकर विस्फोट हो गया। यहां पर अवैध तरीके से घर में पटाखा निर्माण का काम चल रहा था। विस्फोट इतना भीषण था कि वहां पर मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया जबकि पांच मजदूरों के शव मौके से मिले हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मकान में यूसुफ नौ मजदूरों से पटाखे तैयार करा रहा था। इस दौरान यूसुफ ने मकान के बाहर से ताला लगा रखा था। मकान मे कुल नौ मजदूर काम कर रहे थे। यहां पर दोपहर में अचानक बारूद में आग लग गई, जिससे जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में मकान का एक हिस्सा तो धराशाई हो गया और अनुसूचित जाति के पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर काम कर रहे अन्य चार की काफी चोटिल हैं। इन लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। यूसुफ को लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेता बताया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे यूसुफ को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। चारों घायलों को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर पुलिस उनसे घटना की जानकारी ले रही है। फायर ब्रिगेड के साथ ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर है। इसके साथ जिले के आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतकों की सूची: 1- चिंटू (21 वर्ष) निवासी बुखारा, 2- प्रदीप (25 वर्ष), निवासी बुखारा, 3- सोनू (22 वर्ष), निवासी बुखारा, 4- वेदपाल उर्फ वीरेंद्र (45) निवासी बुखारा और 5- ब्रजपाल (45 वर्ष) निवासी बकली। घायलों की सूची: 1- समरपाल, 2-अमन, 3- प्रिंस व 4- राहुल। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट: बिजनौर में पटाखा विस्फोट में पांच लोगों की मौत के प्रकरण का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारीजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हेंं स्थानीय स्तर पर समस्त सहायताएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर रह कर पीड़ितों की यथासंभव सहायता करने के भी निर्देश दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे की शीघ्र रिपोर्ट भी तलब की है।

Published / 2021-04-08 06:11:34
पीएम मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एम्स में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में टीका लेने के लिए पात्र सभी लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने एक मार्च को टीके की पहली खुराक ली थी। उन्होंने ट्वीट किया, आज एम्स में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली। वायरस को हराने के कुछ तरीकों में टीकाकरण भी एक तरीका है। अगर आप टीका लेने के पात्र हैं तो जल्द से जल्द टीका लगवाए। कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण कराएं। प्रधानमंत्री ने टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित स्वदेशी कोवैक्सीन का टीका लगवाया है। पीएम मोदी को जिन दो नर्सों ने टीका लगाया वे पुडुचेरी की पी निवेदा और पंजाब से निशा शर्मा हैं। निवेदा एक मार्च को उन्हें टीका लगाने वालों में भी शामिल थीं। सिस्टर निशा शर्मा ने कहा, मैंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक दी। उन्होंने हमसे बात की। मेरे लिए यह एक यादगार पल था क्योंकि मुझे उनसे मिलने का मौका मिला। वहीं, सिस्टर पी. निवेदा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी को कोरोना की पहली दूसरी डोज दी गई। आज मुझे उनसे मिलने और दूसरी बार टीका लगाने का एक और अवसर मिला। मैं फिर से उत्साहित हो गई। उन्होंने हमसे बात की और हमने उनके साथ तस्वीरें भी लीं।

Published / 2021-04-08 06:06:42
कोरोना वायरस के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार नए केस

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण कहर बनकर टूट रहा है। पिछले सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए बुधवार को कोरोना के सवा लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार 315 केस सामने आए हैं। इस दौरान 685 लोगों की मौत हुई । बुधवार को जो आंकड़े आए हैं वह अब तक के सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले मंगलवार को 1.15 लाख नए मामले आए थे। 24 घंटे का कोरोना वायरस अपडेट देश में कुल कोरोना केस- एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574 कुल मौत- एक लाख 66 हजार 862 कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 18 लाख 51 हजार 393 कुल एक्टिव केस- 9 लाख 10 हजार 319 कुल टीकाकरण- 9 करोड़ 01 लाख 98 हजार 673 को वैक्सीन दी गई पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे : देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। कोरोना की समीक्षा के बाद पीएम मोदी कुछ बड़ा एलान भी कर सकते हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने बताया कि अगले 4 से 5 हफ्ते कोरोना को लेकर काफी चुनौती है। ऐसे में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए आप सभी से सहयोग की जरूरत है।

Published / 2021-04-07 15:21:16
कोरोना के चलते नए फॉर्मेट में आना पड़ा : मोदी

एबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जरिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वह कोरोना के खौफ के बीच बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों को टेंशन फ्री रहने के मंत्र दे रहे हैं। पीएम ने कहा कि जीवन बेहद लंबा है परीक्षा एक पड़ाव है। एक मौका है एक अवसर है। हम अपने आप को साबित कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि परीक्षा कोई आखिरी पड़ाव नहीं हैं। ये परीक्षा पे चर्चा है, लेकिन सिर्फ़ परीक्षा की ही चर्चा नहीं है। पीएम मोदी विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र और तनाव घटाने के टिप्स दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को परीक्षा से डरना नहीं चाहिए। • प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा कि बोर्ड की परीक्षा के पहले भी आपने परीक्षाएं दी हैं। इसलिए आपको परीक्षा का डर नहीं है । • एग्जाम के लिए एक कसौटी शब्द है जिसका मतलब खुद को कसना और तैयार करना है। एग्जाम एक तरह से जिंदगी जीने के लिए एक उत्तम अवसर की तरह है । • खाली समय, इसको खाली मत समझिए, ये खजाना है। खाली समय एक सौभाग्य है, आपक दिनचर्या में खाली समय के पाल होने ही चाहिए, वरना जिंदगी रोबोट जैसी हो जाती है। • आपलोगों को किसी खास सब्जेक्ट या चैप्टर से डर का सामना करना पड़ता है, लेकिन आप दुनिया में अकले नहीं हैं, शायद ही कोई शख्स होगा जिसे इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। • समस्या तब होती है जब हम एग्जाम को ही जैसे जीवन के सपनों का अंत मान लेते हैं, जीवन-मरण का प्रश्न बना देते हैं। एग्जाम जीवन को गढ़ने का एक अवसर है, एक मौका है उसे उसी रूप में लेना चाहिए। • ये जिंदगी बहुत लंबी है, बहुत पड़ाव आते हैं. परीक्षा एक छोटा सा पड़ाव है. हमें दबाव नहीं बनाना चाहिए। • चाहे टीचर हो, स्टूडेंट हो, परिवारजन हो, यार दोस्त हो अगर बाहर का दबाव कम हो गया, खत्म हो गया, तो एग्जाम का दबाव कभी महसूस नहीं होगा। • ये परीक्षा पे चर्चा है, लेकिन सिर्फ परीक्षा की ही चर्चा नहीं है। बहुत कुछ बातें हो सकती हैं ।एक हल्का-फुल्का माहौल बना है।एक नया आत्मविश्वास पैदा करना है। • पीएम मोदी ने परीक्षा पर चर्चा के दौरान कहा- ये पराक्षा पर चर्चा का पहला वर्चुअल एडिशन है। हम पिछले एक साल से कोरोना के बीच जी रहे हैं और उसके कारण हर किसी को नया इनोवेशन करना पड़ रहा है।

Published / 2021-04-06 16:12:15
जस्टिस रमन होंगे देश के 48वें सीजेआई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उच्चतम न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश एन वी रमन को देश का नया मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया है। विधि एवम् न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, श्री कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 124 के उपबंध दो में प्रदत्त शक्ति का इस्तेमाल करते हुए न्यायमूर्ति रमन को नया सीजेआई नियुक्त किया है, जिनका कार्यकाल मौजूदा सीजेआई न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे की सेवानिवृत्ति के बाद से प्रभावी होगा। इस नियुक्ति से सम्बन्धित वारंट और अधिसूचना न्यायमूर्ति रमन को सौंप दी गई है। वह देश के 48वें सीजेआई होंगे। उनका शपथ ग्रहण 24 अप्रैल को होगा।

Published / 2021-04-06 14:03:30
अपनी सीमाओं पर नयी चुनौतियों का सामना कर रहा है भारत : एम एम नरवणे

एबीएन डेस्क। थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को कहा कि भारत अपनी सीमाओं पर नए सिरे से चुनौतियों का सामना कर रहा है और प्रशिक्षण ले रहे सैन्य अधिकारियों को इस तरह के सभी घटनाक्रमों से अवगत रहना चाहिए। जनरल नरवणे तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) में पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं के घटनाक्रम तथा भारतीय सेना के भावी रोडमैप पर उनके प्रभाव विषय पर व्याख्यान दे रहे थे। थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को कहा कि भारत अपनी सीमाओं पर नए सिरे से चुनौतियों का सामना कर रहा है और प्रशिक्षण ले रहे सैन्य अधिकारियों को इस तरह के सभी घटनाक्रमों से अवगत रहना चाहिए। जनरल नरवणे तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) में पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं के घटनाक्रम तथा भारतीय सेना के भावी रोडमैप पर उनके प्रभाव विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।

Page 334 of 338

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse