देश

View All
Published / 2021-04-05 11:56:15
भारत : अंतिम दौर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे का निर्माण कार्य

एबीएन डेस्क। भारतीय रेलवे ने सोमवार को चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा करके देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह बहुत गौरव के क्षण हैं और यह पुल हर भारतीय का दिल खुश कर देगा। भारतीय रेलवे ने सोमवार को चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा करके देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह बहुत गौरव के क्षण हैं और यह पुल हर भारतीय का दिल खुश कर देगा। भारतीय रेलवे ने सोमवार को चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा करके देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह बहुत गौरव के क्षण हैं और यह पुल हर भारतीय का दिल खुश कर देगा।

Published / 2021-04-05 11:56:07
भारत : अंतिम दौर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे का निर्माण कार्य

एबीएन डेस्क। भारतीय रेलवे ने सोमवार को चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा करके देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह बहुत गौरव के क्षण हैं और यह पुल हर भारतीय का दिल खुश कर देगा। भारतीय रेलवे ने सोमवार को चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा करके देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह बहुत गौरव के क्षण हैं और यह पुल हर भारतीय का दिल खुश कर देगा। भारतीय रेलवे ने सोमवार को चेनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा करके देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह बहुत गौरव के क्षण हैं और यह पुल हर भारतीय का दिल खुश कर देगा।

Published / 2021-04-04 07:28:20
छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में 22 जवान शहीद,15 से ज्यादा नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़। सुकमा-बीजापुर सीमावर्ती इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 15 नक्सली मारे गये हैं, जबकि 22 जवान शहीद हो गये है। इस साल में अबतक की सबसे बड़ी घटना है नइस मुठभेड़ में 30 जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बलों का दावा है कि मुठभेड़ में 15 से ज़्यादा नक्सली ढेर हो गये हैं। इधर, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ है। इस हमले में घायल हुए 23 जवानों को बीजापुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है तो वहीं सात जवान रायपुर के अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। शहीद जवानों के बलिदान को देश नहीं भूलेगा : गृह मंत्री इस नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शहीद जवानों को मेरा नमन है। देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। अमित शाह ने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। शांति और विकास के दुश्मनों के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। वहीं अमित शाह ने सीआरपीएफ के डीजी को भी शीघ्र छत्तीसगढ़ पहुंचने को कहा है।

Published / 2021-04-04 04:51:25
मुठभेड़ में 15 नक्‍सली ढेर, 5 जवान शहीद, 21 लापता

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर सीमावर्ती इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए थे और 30 जवान घायल हो गए थे। इस मुठभेड़ में 15 से ज्‍यादा नक्‍सलियों के मारे जाने का दावा बस्‍तर आईजी ने किया है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में शामिल 21 जवान लापता हैं। शहीद हुए पांच जवानों में से दो जवानों के शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं एक महिला नक्सली का शव भी बरामद किया गया है। इस हमले में घायल हुए जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 24 घायल जवानों को बीजापुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं सात जवानों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने बताया कि शुक्रवार की रात बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर और पामेड़ से तथा सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम से लगभग दो हजार जवान शामिल थे।

Published / 2021-04-03 13:40:51
छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, दो नक्‍सली ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। जिले के तररेम में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की हुई है। मुठभेड़ में 5 जवानों के शहीद होने की सूचना आ रही है। वहीं दो नक्‍सलियों के भी मारे जाने की सूचना है। एक ऑपरेशन के दौरान बीजापुर के तारेम में DRG और CRPF टीम की मुठभेड़ नक्सलियों से हो गई। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में DRG के तीन जवान और सीआरपीएफ के 2 जवानों के शहीद होने की खबर है। वहीं दो नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। वहीं इस मुठभेड़ में 20 लोगों के भी घायल होने की सूचना है।

Published / 2021-04-02 12:05:54
वैज्ञानिकों का दावा, भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर अप्रैल मध्य में चरम पर होगी

वैज्ञानिकों ने एक गणितीय मॉडल का इस्तेमाल कर अनुमान जताया है कि देश भर में जारी कोविड-19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर अप्रैल के मध्य में चरम पर पहुंच जाएगी जिसके बाद मई अंत तक संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है। भारत में कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान, सूत्र नाम के इस गणितीय दृष्टिकोण ने अनुमान व्यक्त किया था कि संक्रमण के मामले शुरू में अगस्त में बढ़ेंगे और सितंबर तक चरम पर होंगे और फिर फरवरी 2021 में कम हो जाएंगे। आईआईटी कानपुर के मनिंद्र अग्रवाल समेत अन्य वैज्ञानिकों ने इस मॉडल का प्रयोग संक्रमण के मामलों में वर्तमान वृद्धि की प्रवृत्ति का अनुमान लगाने के लिए किया और पाया कि वैश्विक महामारी की जारी लहर में संक्रमण के रोजाना के नये मामले अप्रैल के मध्य में चरम पर पहुंच जाएंगे। अग्रवाल ने कहा, पिछले कई दिनों में, हमने पाया कि इस बात की बहुत आशंका है कि भारत में मामले 15 से 20 अप्रैल के बीच बहुत बढ़ जाएंगे। यह बहुत तेजी से चढ़ता ग्राफ है लेकिन मामलों में गिरावट भी इतनी ही तेजी से होगी और मई के अंत तक मामले बेहद कम हो जाएंगे। उन्होंने कहा, तेज वृद्धि के कारण रोजाना के नये मामलों की चरम संख्या का अनुमान लगाने में कुछ अनिश्चितता है। वर्तमान में, हर दिन एक लाख के करीब मामले सामने आ रहे हैं लेकिन यह बढ़ या घट सकता है। पर समय वही रहेगा 15 से 20 अप्रैल के बीच। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मौजूदा लहर में, पहला राज्य जहां कुछ दिनों में मामले चरम पर पहुंचेंगे वह पंजाब हो सकता है और उसके बाद महाराष्ट्र। हालांकि, आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर ने कहा कि नये शीर्ष को लेकर मॉडल का अनुमान संक्रमण के रोजाना के मामलों के डेटा के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा, प्रतिदिन मामलों में थोड़ा सा भी परिवर्तन चरम संख्या में कई हजार संख्या का बदलाव आ सकता है। लेकिन मामलों के चरम पर पहुंचने का वक्त वही मध्य अप्रैल रहेगा। हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी के गौतम मेनन समेत अन्य वैज्ञानिकों की व्यक्तिगत गणना में भी संक्रमणों के चरम पर पहुंचने का अनुमान मध्य अप्रैल और मध्य मई के बीच जताया गया है।

Published / 2021-04-01 05:31:03
सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को एलान किया है। कोरोना वायरस की वजह से इस बार सभी पुरस्कारों को घोषणा देरी से हुई है। हाल ही में नेशनल अवॉर्ड की घोषणा भी हुई है। दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है।प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- आज इस साल का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड महान नायक रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है। रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। इस साल ये सिलेक्शन ज्यूरी ने किया है। इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई जैसे कलाकार शामिल रहे हैं।

Published / 2021-03-31 12:18:11
कोरोना का कहर : कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज फिर से बंद

देशभर में एक बार फिर वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कई राज्यों में हाल ही में संक्रमण के बेतहाशा बढ़े हैं। इसका कारण चाहे अब लॉकडाउन के दौरान जैसी सख्ती न होना हो या लोगों की मास्क न लगाने की आदत को लापरवाही कहा जाए है। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों समेत तमाम शिक्षा संस्थानों को बंद किए जाने की स्थिति में पहुंचा दिया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पुडुचेरी सहित कई राज्यों में सरकारों ने फिर से सख्ती बढ़ाई है और कोरोना संक्रमण के नए मामलों को काबू करने के लिए स्कूल और कॉलेज बंद करने जैसे कई अहम कदम उठाए हैं। ऐसे ही हालात केंद्र शासित प्रदेशों में भी हैं। यहां भी स्थानीय प्रशासन की ओर से स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल-कॉलेज बंद करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, तेलंगाना और तमिलनाडु शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले साल यानी मार्च 2020 में, सभी राज्यों में कोविड-19 के कारण घोषित राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के तहत, भौतिक कक्षाओं और शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फरवरी महीने से शिक्षण संस्थानों को खोलना शुरू किया था, लेकिन अब फिर से बंद करना पड़ गया है। जबकि कई राज्यों में स्कूल और बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं।

Page 335 of 338

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse