कोरोना का एक बार पीक देख चुके भारत में पिछले कुछ समय से यह संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन करीब 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। 29 मार्च 2021 को कोरोना के 68,020 नए मामले सामने आए। यानी देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,60,32,655 हो गई है। कुल मौतों की संख्या 1,61,851 हो गई है। वहीं पिछले साल इसी महीने में देश में कोरोना के कुल 536 मामले थे। लेकिन एक साल बाद यानी मार्च 2021 में यह आंकड़ा करोड़ों में पहुंच गया है। देश में तीन महीने तक लगा लॉकडाउन देश में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू लगाया था। उसके दो दिन बाद 24 मार्च, 2020 को देशव्यापी लॉकडाउन का एलान कर दिया गया। लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। करीब तीन महीने तक प्रतिबंध पूरी तरह से लागू रहे। जून से लॉकडान में ढील दी गई है। उसके बाद यातायात, रेलवे, हवाई सफर को धीरे-धीरे खोला गया। सितंबर में पीक पर था कोरोना भारत में कोरोना का पहला केस जनवरी 2020 में केरल में सामने आया था। उसके बाद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती गई। देश में कोरोना की पहली लहर अगस्त, सितंबर 2020 में पीक पर रही, उस वक्त देश में कोरोना मरीजों की संख्या 50 लाख के पार हो चुकी थी। जबकि 80 हजार से ज्यादा लोगों की जान भी जा चुकी थी। समय बीतने के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग से कोरोना पर रोक कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को पालन करने के लिए प्रेरित किया। सरकार की इस अपील से कोरोना बीमारी को रोकने में काफी मदद मिली। लोग घरों से बाहर निकलने पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रख रहे हैं। घरों में साफ सफाई का भी काफी ख्याल रखा जा रहा है। संक्रमण से बचने के लिए लोग बार-बार साबुन से हाथ साफ कर रहे हैं। इसके अलावा सैनेटाइजर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 56,211 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,20,95,855 हो गई है। 271 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,62,114 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,40,720 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,13,93,021 है। महाराष्ट्र के बाद गुजरात में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। अब अहमदाबाद के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में 70 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना वायरस के कहर के बीच देश में टीकाकारण जारी है। अब तक 6 करोड़ से अधिक (कुल 6,11,13,354) कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। पिछले 24 घंटों में 5,82,919 टीके लगाए गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 57,82,665 खुराकें दी गई है। देश में कुल 6,11,13,354 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,26,50,025 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,85,864 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। पिछले दिनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कोरोना को रोकने में टेस्ट की भूमिका अहम है और अधिक से अधिक लोगों का टेस्ट किया जाना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के आठ राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन 8 राज्यों से नए मामलों का योगदान करीब 86 फीसदी है। देश में कोरोना वायरस के 63 फीसदी सक्रिय मामले अकेले महाराष्ट्र से हैं। दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच छोटी कक्षाओं के लिए फिलहाल स्कूल नहीं खोले जाएंगे। दिल्ली के अलावा पंजाब, पांडिचेरी, गुजरात, हिमाचल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों ने भी फिलहाल छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब के सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए हैं।
देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। होली के पर्व के बीच सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 68,020 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि रविवार को 62,714 नए मामले और 312 मौतें दर्ज की गई थीं। बहरहाल, देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,20,39,644 हो गई है। जबकि 291 लोगों की मौत के बाद कुल मौतों की संख्या 1,61,843 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,21,808 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,13,55,993 है। वहीं देश में अब तक कुल 6,05,30,435 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। इस साल मार्च में रोज आ रहे 60 हजार से ज्यादा केस पिछले साल मार्च माह में संक्रमण के मामले बढ़े थे। हालांकि उस दौरान प्रतिदिन औसतन 187 संक्रमित मरीज मिल रहे थे। इसके बाद जुलाई में हर दिन 60 हजार से ज्यादा मरीज मिलने लगे थे, लेकिन इस बार कोरोना वायरस ने मार्च के महीने में ही 60 हजार से अधिक का आंकड़ा छू लिया है। बीते 30 दिन में तीन लाख से ज्यादा सक्रिय मरीज हो चुके हैं।
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश के तमाम हिस्सों में पैर फैलाना शुरू कर दिया है। इसके बाद से ही कोरोना की दूसरी लहर का डर सभी को सताने लगा है। इस बीच विशेषज्ञों ने दूसरे लहर के पीक को लेकर लोगों को सचेत किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के रिसर्च टीम ने आशंका जताई है कि अप्रैल के मध्य में दूसरे लहर की पीक आ सकती है। इतना ही नहीं करीब 25 लाख लोग इस लहर की चपेट में आ सकते हैं। SBI की रिसर्च टीम की रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि कोरोना की दूसरी लहर लगभग 100 दिनों तक रहेगी। अगर 15 फरवरी से इसकी शुरुआत मानें, तो मई तक इसका असर रहेगा। 23 मार्च के ट्रेंड को आधार मानें, तो देश में दूसरी लहर से 25 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो सकते हैं। लोकल स्तर पर लॉकडाउन का असर नहीं होगा, वैक्सीनेशन से उम्मीद SBI की 28 पेज की रिपोर्ट में बताया गया कि लोकल स्तर पर लॉकडाउन का कोई असर नहीं होने वाला है। इसलिए बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन ही कोरोना के खिलाफ जंग जीतने का एकमात्र उपाय है। रोजाना 34 लाख से बढ़ाकर 40-45 लाख लोगों को टीका दिए जाने की आवश्यकता है। अगर अभी से इसकी गणना करें, तो अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से लेकर मई के मध्य तक इसका पीक हो सकता है। इससे पहले पिछले साल सितंबर के दूसरे हफ्ते में देश में कोरोना पीक पर था। उस वक्त रोजाना 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे।
जम्मू। आतंकियों के खिलाफ जम्मू कश्मीर में सेना का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के दौरान शनिवार की शाम शोपियां में सुरक्षाबलों की जन जन आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है, लेकिन इस दौरान देश का एक वीर सपूत शहीद हो गया। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। मारे गए आतंकियों के पास से एक अमेरिकन एम-4 और एके-47 बरामद की गई है। आतंकियों के पास से रुकने और खाने की वस्तुएं भी बरामद की गई है।
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान शनिवार को बंपर वोटिंग हुई है. असम में शाम छह बजे वोटिंग खत्म हो गई लेकिन बंगाल में शाम साढ़े छह बजे के बाद भी कई जगहों पर वोटरों की लाइन लगी हुई था. हालांकि, सवा सात बजे के करीब बंगाल में भी वोटिंग संपन्न हो गई. चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में जहां शाम छह बजे तक 72.14 फीसदी वोटिंग हुई तो वहीं पश्चिम बंगाल में 79.79 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड हुई है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के दौरान 30 सीटों पर वोटिंग हुई है जबकि असम में 47 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई. इस दौरान बंगाल से कई जगहों से छिटपुट हिंसा की भी खबर आती रही. पहले चरण के हुई हिंसा की घटनाएं : कांथी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की कार पर हमला हुआ है. कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. हालांकि हमले के समय सौमेंदु कार में नहीं थे. लेकिन उनके कार ड्राइवर को चोट आई है. सौमेंदु ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगया है. बीजेपी नेता सौमेंदु अधिकारी ने कहा, "टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष राम गोविंद दास और उनकी पत्नी की अगुवाई में तीन मतदान केंद्रों में धांधली हो रही है. मेरे जाते ही उनके काम बाधा आ गई. इसलिए उन्होंने मेरी कार पर हमला किया और मेरे ड्राइवर की पिटाई की." बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग : बंगाल में पहले चरण की 30 सीटें आदिवासी बहुल पुरुलिया, बांकुरा, झारग्राम, पूर्वी मेदिनीपुर (भाग-1) और पूर्वी मेदिनीपुर (भाग-2) जिलों में फैली हुई हैं. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में करिश्मा करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर शानदार जीत दर्ज की, जो सत्ताधारी टीएमसी से सिर्फ 4 सीटें कम थी. पश्चिम बंगाल में पहले चरण के दौरान राज्य के 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल, तीसरे चरण के तहत 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल, चौथे चरण के तहत पांच जिलों की 44 सीटों पर 10 अप्रैल, पांचवें चरण के तहत छह जिलों की 45 सीटों पर 17 अप्रैल, छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर 22 अप्रैल, सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें चरण के तहत चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा.
नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने इस बारे में शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया है। संक्रमित पाये जाने के बाद वे इस महामारी से संबंधित सभी आवश्यक प्रोटोकॉल व डॉक्टर की सलाह ले रहे हैं। उन्होंने पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट करवाया है, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सचिन ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि मैं लगातार जांच कराता आया हूं और कोरोना से बचने के लिए सभी कदम भी उठाये। हालांकि, कोरोना के हल्के लक्षण पाये गये हैं।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज सुबह शुक्रवार को सीने में तकलीफ महसूस होने के बाद आर्मी हॉस्पिटल जे जाया गया। इसके बाद उनका वहां रूटीन चेकअप किया गया। हॉस्पिटल के जारी किए गए बयान के मुताबिक उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही रही है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse