एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत ने 11 मई 1998 को परमाणु परीक्षण कर सबको चौंका दिया था। इस दिन को दुनिया कभी नहीं भूल पाएगी। राजस्थान के जैसलमेर जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर स्थित पोखरण फिल्ड फायरिंग रेंज में हुए धमाकों ने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों की श्रेणी में खड़ा कर दिया था। भारत के इतिहास में 11 मई 1998 का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पोखरण परमाणु परीक्षण की 24वीं वर्षगांठ पर देश के वैज्ञानिकों को याद किया है। उन्होंने वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पोखरण में परमाणु परीक्षण सफल हो पाया। 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में दूसरी बार परमाणु परीक्षण सफल हुआ था। न्यूक्लियर टेक्नॉलजी में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करने के लिए 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के इतिहास में ऐतिहासिक क्षण पीएम मोदी ने ट्वीट किया कर कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हमारा राष्ट्र उन सभी को सलाम करता है जो दूसरों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने के लिए टेक्नोलॉजी का लाभ उठा रहे हैं। हमें 1998 में इसी दिन हमारे वैज्ञानिकों की असाधारण उपलब्धि याद है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण था। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के नेतृत्व को भी याद किया। 24 साल पहले हुआ परमाणु परीक्षण-2 भारत में इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 1974 में पहला परमाणु परीक्षण हुआ था। फिर अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में पोखरण में 11 व 13 मई 1998 को दूसरा परमाणु परीक्षण हुआ। उस उपलब्धि की याद में हर साल 11 मई को राष्ट्रीय तकनीक दिवस मनाया जाता है। 24 साल पहले पोखरण के लोगों के जेहन में इन दिन की यादें हमेशा ताजा रहेंगी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रख्यात गीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। वे एक महान गायक भी थे। संतूर को लोकप्रिय बनाने का श्रेय शर्मा को ही जाता है। पंडित शिव कुमार शर्मा को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। पंडित शिवकुमार शर्मा को 1986 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1991 में पद्मश्री और 2001 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 1985 में संयुक्त राज्य बाल्टीमोर की मानद नागरिकता भी प्रदान की गई थी। बांसुरीवादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया और पंडित बृजभूषण काबरा के साथ शिवकुमार शर्मा का 1967 का एल्बम कॉल आॅफ द वैली शास्त्रीय संगीत का एक प्रसिद्ध एल्बम है। उन्होंने 1980 में सिलसिला के साथ अपनी फिल्म की शुरूआत की। पं. हरिप्रसाद चौरसिया के साथ उनके लगातार प्रदर्शन के कारण दोनों को शिव-हरि के नाम से जाना जाने लगा।
एबीएन हेल्थ डेस्क। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। इस दौरान 2288 नए केस मिले वहीं 3044 लोग स्वस्थ हुए। सक्रिय केस 766 घटकर 19637 हो गए हैं। सोमवार को बीते 24 घंटे में देश में 3207 नए केस मिले हैं, जबकि 29 मौतें हुई थीं। मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट कोरोना आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3044 लोग महामारी से उबर गए। दैनिक सकारात्मकता दर 0.47 फीसदी है। 10 और लोगों की मौत के कारण देश में कुल मृतक संख्या 5,24,103 हो गई है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 4,31,07,689 हो गई है। कुल संक्रमित संख्या में सक्रिय केस को देखें तो यह 0.05 फीसदी है। वहीं, देश का राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.74 है। साप्ताहिक पॉजिविटी दर 0.79 फीसदी है तो कोरोना से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। देश में अब तक 4,25,63,949 लोग महामारी से मुक्त हो चुके हैं। कोरोना के खिलाफ जंग के तहत टीकाकरण जारी है। अब तक 190.50 खुराक दी जा चुकी है। दूसरी लहर के बाद गंभीर हुआ पोस्ट कोविड प्रभाव : बीते वर्ष कोरोना महामारी की दूसरी लहर आने के बाद पोस्ट कोविड से जुड़े मामले गंभीर होने की आशंका है। वैज्ञानिक तौर पर इसे साबित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विशेषज्ञों ने एक चिकित्सीय अध्ययन भी शुरू किया है। इसके तहत 1300 से भी अधिक लोगों को अध्ययन में शामिल किया जाएगा। नई दिल्ली स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के इस अध्ययन को क्लीनिकल ट्रायल रजिस्ट्री ऑफ इंडिया (सीटीआरआई) पर पंजीयन भी मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि साल 2020 में जब पहली बार कोरोना महामारी सामने आई तो उस दौरान एम्स सहित कुछ संस्थानों ने पोस्ट कोविड मामलों को लेकर चिकित्सीय अध्ययन किया था। जबकि पहली से ज्यादा घातक लहर दूसरी बार आई जब डेल्टा वैरिएंट की वजह से अस्पतालों में भर्ती दर और मृत्युदर कई गुना बढ़ी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली के शाहीनबाग में नगर निगम का अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलने से पहले वहां हंगामा शुरू हो गया है। कुछ स्थानीय नेता और लोग वहां पहुंचे MCD के बुलडोजर के आगे बैठ गए हैं जोकि अपने आपको कांग्रेस के कार्यकर्ता बता रहे हैं। वहां पर MCD और बीजेपी के खिलाफ उनकी नारेबाजी शुरू हो गई है। बुलडौजर के सामने बैठे लोगों का कहना है कि गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और हम ऐसा नहीं होने देंगे। शाहीन बाग की ताजा स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल वहां तैनात किया गया है। पुलिस की मदद के लिए CRPF के 100 जवान वहां भेजे गए हैं।शाहीन बाग के वर्तमान हालत को देखते हुए CRPF की एक अतिरिक्त कंपनी दिल्ली पुलिस के साथ लॉ एंड ऑर्डर के लिए लगाई गई है। इसमें करीब 100 जवान CRPF के शामिल हैं। • शाहीन बाग में हंगामे के बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ यह याचिका दायर की गई है। • वहीं, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान भी शाहीन बाग पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि अतिक्रमण कहां है और कहां बुलडोजर चलाया जा रहा है। • बुलडोजर का विरोध कर रहे लोगों को हटा दिया गया है। विरोध कर रही महिलाओं को हिरासत में लिया गया। • प्रदर्शनकारियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। जिनका कहना है कि MCD को पहले उनपर बुलडोजर चलाना होगा। • बुलडोजर के सामने बैठ लोग खुद को कांग्रेस पार्टी से जुड़ा बता रहे हैं। वहां बीजेपी, MCD के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो चुकी है। • शाहीन बाग में बुलडोजर के पहुंचने के साथ ही ड्रामा शुरू हो चुका है। वहां कुछ लोग बुलडोजर के सामने बैठ गए हैं। • इसमें स्थानीय नेता भी शामिल हैं। वह बोले कि गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। • MCD के कर्मचारी शाहीन बाग पहुंच चुके हैं। भीड़ में उनकी पहचान हो सके इसके लिए सबके हाथों में लाल रंग का रिबन बांधा गया है। • दिल्ली पुलिस आज शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए फोर्स उपलब्ध करा रही है। बुलडोजर भी शाहीन बाग थाने पहुंच चुका है। दिल्ली के शाहीनबाग में नगर निगम का अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाने के संबंध में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षाबलों की मांग की थी जिसे स्वीकार कर लिया गया है। पहले भी पुलिस सुरक्षा नहीं मिलने की वजह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर 8 मई तक रोक लगा दी गई थी। सरिता बिहार, ओखला मंडी समेत कई इलाकों में बुल्डोजर गरज सकता है। बता दें कि दिल्ली में 30 अप्रैल के बाद लगातार अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोजर चल रहा है। दिल्ली पुलिस का कहना है आज एमसीडी को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स नहीं दी जा सकती। दिल्ली पुलिस का कहना था कि साउथ ईस्ट जिला, जिसमें शाहीन बाग आता है वहां कई और संवेदनशील प्रोग्राम हैं और वहां फोर्स लगाई गई है, इसके चलते अतिक्रमण हटाने के लिए फोर्स नहीं मिल सकती। लेकिन अब ऐसा नहीं है, दिल्ली पुलिस ने फोर्स देने की बात कही है।
टीम एबीएन, पलामू। पलामू के विश्रामपुर से बड़ी खबर है। जहां छत्तीसगढ़ की एक महिला डांसर का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला है। डांसर के साथ रहने वाले सभी लोग फरार हैं। डांसर की पहचान छत्तीसगढ़ के सरगुजा के मुखतरी की रहने वाली कलावती पावले के रुप मे हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी-मध्य इलाकों में चक्रवात "असानी" ने गंभीर रूप ले लिया है। रविवार शाम से ये भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है। पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर इसके असर को देखते हुए तीनों राज्यों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भारी बारिश की आशंका है। अगले 24 घंटे भारी गुजरने वाले हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं, उससे लग रहा है कि ये तूफान पूर्वी तट के समानांतर चलेगा और ओडिशा व आंध्र प्रदेश को छूते हुए निकल जाएगा। असानी तूफान रविवार शाम करीब 5:30 बजे बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम की ओर आंध्र प्रदेश और ओडिशा की तरफ बढ़ते हुए गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब ये उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी में मध्य-पश्चिमी और दक्षिण में केंद्रित है। पिछले 6 घंटे से इसकी रफ्तार 25 किमी प्रति घंटे बनी हुई है। IMD के मुताबिक, असानी तूफान पोर्ट ब्लेयर से 730 किमी दूर है। कार निकोबार से 870 किमी, विशाखापटनम से 550 और पुरी से 680 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके 10 मई की रात तक उत्तर-पश्चिम दिशा में आंध्र प्रदेश और ओडिशा की तरफ बढ़ने के आसार हैं। प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक, कैट-I लेवल का भीषण चक्रवाती तूफान बन चुका असानी 110 किमी प्रति घंटे से अधिक की हवा की गति से भरा हुआ है और 140 किमी प्रति घंटे को छू रहा है। अगले 24 घंटों में इसकी ताकत बढ़ने की संभावना है। मंगलवार सुबह ये अपने चरम पर पहुंच सकता है। हालांकि इसके बहुत भीषण चक्रवात बनने के संकेत नहीं हैं। स्काइमेट ने बताया कि चक्रवात के खतरनाक रूप से आंध्र प्रदेश तट के करीब आने की आशंका है, हालांकि ये सीधे हिट करने से चूक सकता है। 9 से 11 मई के बीच तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में तूफानी हवाएं चलने, काफी व्यापक बारिश होने और गरज के साथ बारिश की संभावना है। असानी को लेकर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि बुधवार को भीषण चक्रवाती तूफान से कमजोर पड़ते हुए गुरुवार तक ये गहरे दबाव में बदल जाएगा। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने भी कहा कि ये चक्रवात पूर्वी तट के समानांतर चलेगा। ओडिशा और आंध्र में अंदर पहुंचने के आसार कम है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल और उनके पति को उनके बैंक खातों में वेतन के अतिरिक्त 1.43 करोड़ रुपए की भारी मात्रा में नकद राशि मिली थी। ईडी के अनुसार अनियमितता के आरोपों का सामना कर रहीं सिंघल को राज्य के विभिन्न जिलों की जिलाधिकारी के रूप में तैनाती के दौरान यह रकम मिली। ईडी ने रांची में धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत को यह भी बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी सिंघल ने कथित तौर पर अपने निजी खाते से 16.57 लाख रुपये अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार के नियंत्रण वाले खाते में स्थानांतरित किए। कुमार को शनिवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) के धन के कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुमार को ईडी ने रांची से गिरफ्तार किया। इससे पहले एजेंसी ने कुमार, सिंघल, उनके व्यवसायी पति अभिषेक झा और अन्य के खिलाफ छह मई को कई शहरों में छापेमारी की थी। विशेष अदालत ने उन्हें 11 मई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। ईडी झा से पूछताछ कर रही है। ईडी ने कहा कि उसने चार्टर्ड अकाउंटेंट के आवासीय और कार्यालय परिसर से 17.79 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की है। अधिकारियों ने नकदी की गिनती के लिए मशीन की भी सहायता ली और इस कवायद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। एजेंसी के अनुसार, इन छापों के बाद कुल 19.31 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हुई है और जब्ती रांची के एक अन्य स्थान से भी की जा रही है। कुमार की हिरासत का अनुरोध करते हुए एजेंसी ने अदालत से कहा कि सीए उनके घर से जब्त की गई नकदी के स्रोत के बारे में जानकारी दबा रहा था और नकदी के वास्तविक मालिक का खुलासा नहीं कर रहा था। एजेंसी ने आरोप लगाया कि 2000 बैच की आईएएस अधिकारी सिंघल ने 2007-2013 के दौरान तीन जिलों के जिलाधीश के रूप में काम करते हुए अपने बैंक खातों में "नकद" जमा किए गए धन का इस्तेमाल जीवन बीमा योजनाओं की खरीद में किया। ईडी की जांच धन शोधन के एक मामले से संबंधित है, जिसमें झारखंड सरकार के एक पूर्व कनिष्ठ अभियंता राम बिनोद प्रसाद सिन्हा को एजेंसी ने 17 जून, 2020 को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। सिन्हा के खिलाफ राज्य सतर्कता ब्यूरो की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद 2012 में एजेंसी ने उनके खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था। सिन्हा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की आपराधिक धाराओं के तहत धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार से संबंधित आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। सिन्हा ने ईडी को बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन को पांच प्रतिशत कमीशन का भुगतान किया। ईडी ने कहा है कि सिंघल के खिलाफ अनियमितताओं के विभिन्न आरोप लगाए गए, जब उन्होंने 2007-2013 के बीच चतरा, खूंटी और पलामू की उपायुक्त/जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया था।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। ओडिशा के रायगढ़ जिले के दो छात्रावासों में रहने वाले 64 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 12,88,202 हो गई है। संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया, लिहाजा मृतकों की कुल संख्या अब भी 9,126 है। उन्होंने कहा कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 160 है जबकि 12,78,863 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। छात्रावास की अधिकारी नमिता सामल ने कहा कि कोटलागुडा में अन्वेषा छात्रावास के 40 छात्र कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्हें अलग रखा गया है। अधिकारी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं। जिले के 8 अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के छात्र इस छात्रावास में रहते हैं। बिसामकटक प्रखंड में हाटामुनिगुडा सरकारी हाई स्कूल के 20 छात्र भी कोविड पॉजिटिव पाए गए। वे स्कूल के छात्रावास में रहते हैं। जिला कलेक्टर सरोज कुमार मिश्रा ने पुष्टि की कि दो छात्रावासों से 64 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षण के दौरान, 64 छात्रों के नमूने पॉजिटिव पाए गए, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं दिखा है। सभी छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है, और वे निगरानी में हैं। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,451 नए मामले दर्ज हुए हैं और 40 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में अब कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 20,635 पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार को देश में 3,805 नए केस सामने आए थे। इसलिए कल के मुकाबले आज के ताजा मामलों में 9 फीसदी की कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली 40 मौतों में से अकेले केरल से 35 लोग शामिल हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अखिल भारतीय किसान संघ प्रचार-प्रसार कार्यशाला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एसआर ग्रुप आफ इंस्टीटयूशंस लखनऊ उत्तरप्रदेश कॉलेज कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डॉ मनमोहन वैद्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहकार्यवाह भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय महामंत्री माननीय मोहन मोहनी मिश्र, भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय दिनेश कुलकर्णी, कृषि देवता भगवान बलराम के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। डॉ मनमोहन वैद्य ने उद्बोधन में अपने विचार रखे और प्रचार-प्रसार मीडिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हमारा विचार लोगों तक पहुंचने का साधन मीडिया ही है। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया समेत अन्य साधन के माध्यम से हमारी बात समाज के बीच में आसानी से पहुंच सकती है। मंच संचालन अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि उक्त प्रचार-प्रसार कार्यशाला 2 दिवसीय रहेगी। प्रचार-प्रसार कार्यशाला में 28 प्रान्तों से उपस्थित प्रशिक्षणार्थी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया सोशल मीडिया सहित अन्य विषयों की विस्तृत जानकारियां से अवगत कराया जाएगा। देश भर से चिह्नित कार्यकर्ता का प्रशिक्षण से भारतीय किसान संघ के लिए मील का पत्थर साबित होगी। बैठक में झारखंड प्रदेश के प्रचार प्रसार प्रमुख सह महामंत्री प्रकाश कुमार सिंह ने मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.